Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Monsoon Update: बिहार में 3 से 4 दिनों तक इन जिलों में भयंकर बारिश का चलेगा दौर, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Bihar Monsoon Update: बिहार के तमाम जिलों में इन दिनों मानसून एक्टिव हो गया है. जिसके बाद से लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का दौर देखने के लिए मिल रहा है. राजधानी पटना में भी सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं और रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूरे जिले के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. यह भी चेतावनी दी गई है कि, बिहार के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक भयंकर बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पूर्वी के साथ दक्षिण बिहार में भी बारी बारिश का अलर्ट है. 15 जिलों में ऑरेंज तो 23 जिलों में येलो अलर्ट इससे पहले बता दें कि, आज पूरे बिहार के लिए चेतावनी जारी की गई थी. 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था. इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी. बता दें कि, मानसून की एंट्री के बाद बिहार के कई जिलों का पारा लुढ़क गया है. तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की माने तो, आज दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. नमी वाले पछुआ हवाओं के कारण जोरदार बारिश विभिन्न जिलों हो रही है. कई नदियों का बढ़ा जलस्तर बता दें कि, मानसून के आगमन के बाद झमाझम बारिश से कई नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. देश की कई नदियां उफनाई हुई है. गंगा और गंडक समेत नौ नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बांध भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तटबंधों की निगरानी प्रशासन ने तेज कर दी है. भारी बारिश के कारण बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, घाघरा, पुनपुन, बूढी गंडक, बागमती और फल्गु नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जिसके कारण अलर्ट रहने की अपील की गई है. Also Read: बिहार में दूसरे का मुकदमा लड़ने गए और खुद जेल पहुंच गए वकील साहेब, जज ने 31 साल पुराने मर्डर केस में करवाया गिरफ्तार The post Bihar Monsoon Update: बिहार में 3 से 4 दिनों तक इन जिलों में भयंकर बारिश का चलेगा दौर, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़: फायरिंग करते हुए भाग रहे दो बदमाश…

Police Encounter: खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके में पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस कड़ी में पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुड्डु सिंह की गिरफ्तारी के लिए श्रीरामपुर ठुठी गांव में छापेमारी की. इसकी जानकारी एसपी राकेश कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुड्डु सिंह अपने दो साथियों के साथ पल्सर बाइक से गांव में आया है. यह जानकारी मिलते ही परबत्ता पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची. फायरिंग के बाद दो अपराधी गिरफ्तार जानकारी मिली है कि पुलिस को देख तीनों अपराधी बाइक से भागने लगे और तेमथा करारी गांव के पास एक चिमनी के निकट बाइक छोड़कर खेत की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी. इस दौरान दो अपराधियों सेन्टु कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के रहने वाले हैं. हथियार भी बरामद पुलिस ने मौके से दो लोडेड देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद किया है. मुख्य आरोपी गुड्डु सिंह उर्फ टाइगर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस मामले में परबत्ता थाना में कांड संख्या 226/25 दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें शराब पार्टी की तैयारी करते पांच गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि वे टोमधा कराटी स्थित निषाद टोला में लक्ष्मण कुमार के घर शराब पार्टी की योजना बना रहे थे. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्ष्मण कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से नशे की हालत में पांच युवकों को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में लक्ष्मण कुमार, विकास मंडल, मुकेश कुमार, ललन मंडल और सिन्दु मंडल शामिल हैं. सभी खगड़िया जिले के निवासी हैं. इस मामले में परबत्ता थाने में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें: Sugar Free Mango: अब आम भी होगा शुगर फ्री, अनुसंधान की तैयारी में बिहार के साइंटिस्ट The post पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़: फायरिंग करते हुए भाग रहे दो बदमाश… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व की जंग: गोंडा में प्रधान पक्षों की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

Uttar Pradesh Village Fight: गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में शनिवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब डीएम की चौपाल शुरू होने से कुछ देर पहले ही दो गुट आमने-सामने आ गए. यह विवाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह और ग्रामीण अनिल सिंह के बीच शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे दोनों पक्षों के समर्थकों की बीच गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्ष अपने-अपने वर्चस्व को लेकर पहले से ही तनाव में थे, और जब मौका चौपाल से पहले मिला, तो दोनों गुट आमने-सामने आ गए. कुछ ही पलों में लाठी-डंडे चलने लगे और गांव का माहौल अशांत हो गया. डीएम के आने से पहले पुलिस ने संभाला मोर्चा जैसे ही इस विवाद की जानकारी पुलिस को मिली, वहां तैनात पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और दोनों पक्षों को अलग कर माहौल को शांत कराने का प्रयास किया. सौभाग्यवश, डीएम नेहा शर्मा के चौपाल स्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. स्थानीय पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और चौपाल को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया. प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण बना रहा. पांच लोग हिरासत में, गांव में पुलिस बल तैनात घटना की सूचना डीएम नेहा शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से पांच लोगों को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासनी कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके बाद गांव में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. पुलिस की सतर्कता, गांव में गश्त जारी तनाव के माहौल को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पूरे गांव में गश्त शुरू कर दी है. गांव के मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं. हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि अगर किसी ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों को भी भरोसा दिलाया गया है कि चौपाल का उद्देश्य उनकी समस्याओं का समाधान है, और उसमें किसी तरह की बाधा प्रशासन स्वीकार नहीं करेगा. The post डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व की जंग: गोंडा में प्रधान पक्षों की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC ESE 2025 Prelims Result OUT: UPSC ESE प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, मेंस परीक्षा 10 अगस्त को होगी

UPSC ESE 2025 Prelims Result OUT in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 20 जून को इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.  उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. यह परीक्षा 8 जून को आयोजित की गई थी. इस बार ESE प्रीलिम्स में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा के सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (ESE Mains) में शामिल होना होगा. (UPSC ESE 2025 Prelims Result OUT in Hindi) पढ़ें: Most Dangerous Job: एक क्लिक से उड़ जाती है करोड़ों की बिल्डिंग, ऐसे बनते हैं ब्लास्टर, जानें कोर्स और सैलरी ESE Mains की तारीख और एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी.  एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. ESE प्रारंभिक परीक्षा के अंक और कट-ऑफ अंतिम रिजल्ट के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.  UPSC ESE 2025 Prelims Result OUT: तीन चरणों में होती है परीक्षा UPSC ESE परीक्षा तीन चरणों, प्रीलिम्स, मेंस और पर्सनालिटी टेस्ट में आयोजित की जाती है. इसके माध्यम से केंद्र प्रशासन के विभिन्न विभागों और संगठनों में तकनीकी पदों के लिए इंजीनियरों की भर्ती की जाती है. इस परीक्षा के जरिये अब IRMS (Indian Railway Management Service) में भी विभिन्न सब-कैडर के लिए भर्ती होगी.  यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 पीडीएफ यह भी पढ़ें: Banasthali Vidyapeeth: 12वीं के बाद वनस्थली क्यों है बेटियों की पहली पसंद? जानिए एडमिशन से लेकर कोर्स तक रिजल्ट ऐसे करें चेक 1. सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं.  2. ESE प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.  3. अपनी रोल नंबर सूची में देखें.  4. रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.  जानकारी के लिए हेल्पलाइन उम्मीदवार UPSC के परिसर में बने फैसिलिटेशन काउंटर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  यहां कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 011-23388088, 23385271, 23381125, 23098543 पर संपर्क किया जा सकता है.  The post UPSC ESE 2025 Prelims Result OUT: UPSC ESE प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, मेंस परीक्षा 10 अगस्त को होगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक्शन में झारखंड की पलामू पुलिस, 10 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, शराब तस्कर अरेस्ट

Palamu Police Action: छतरपुर (पलामू), निखिल सिन्हा-पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो गांव में शनिवार को 10 लाख रुपए से अधिक की अवैध विदेशी शराब और शराब की खाली बोतलें, रैपर और स्टीकर को पुलिस ने जब्त किया है. अवैध शराब निर्माण में शामिल मकान मालिक राजेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. राजेश सिंह के मकान में बन रही थी अवैध शराब एसडीपीओ ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चिल्हो कला गांव में राजेश सिंह के मकान में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. इस पर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान चिल्हो कला निवासी राजेश सिंह के घर में तलाशी के दौरान अवैध शराब पायी गयी. अलग-अलग कंपनी के 2000 से अधिक भरी हुई बोतलें बरामद हुईं. इसके साथ ही शराब की 200 खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और स्टीकर आदि बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है. शराब तस्करी में शामिल मकान मालिक राजेश सिंह गिरफ्तार एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब निर्माण में शामिल मकान मालिक राजेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि पाटन निवासी मिथिलेश कुमार के इशारे पर वह शराब का अवैध निर्माण करता है. अवैध शराब निर्माण की सारी वस्तुएं मिथिलेश कुमार उपलब्ध कराता है और शराब बनने के बाद अवैध शराब को आसपास के क्षेत्र और बिहार भेज दिया जाता है. फिलहाल पुलिस तस्करी में शामिल अन्य अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, एसआई सुशील उरांव, एएसआई राजीव कुमार सेमत सशस्त्र बल के कई जवान शामिल रहे. ये भी पढ़ें: नहीं रहे देवघर के सब रजिस्ट्रार मनोज कुमार, हार्ट अटैक से मौत The post एक्शन में झारखंड की पलामू पुलिस, 10 लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, शराब तस्कर अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 मीटर भाला कैसे फेंक सकते हैं नीरज चोपड़ा? खुद बताया अब इस रणनीति से हासिल होगी सफलता

Neeraj Chopra on 90 Meter Throw in Javelin: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने शुक्रवार को 88.16 मीटर के थ्रो के साथ दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता, लेकिन वह इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में दर्ज किए गए 90.23 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने या उससे आगे निकलने में असफल रहे. दोहा में वह अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे. पेरिस डायमंड लीग (Paris Diamond League) का खिताब जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकने के लिए उन्हें अपनी प्रमुख मांसपेशियों पर कड़ी मेहनत करनी होगी और शरीर को अधिक मजबूत बनाना होगा. चोपड़ा ने कहा, ‘‘मुझे थ्रो करते समय और अधिक नियंत्रण बनाने की जरूरत है. हम अभ्यास में इस पर काम कर रहे हैं लेकिन अभी कई चीजों को बदलना होगा. मुझे लगता है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मुझे मजबूत मांसपेशियों और मजबूत शरीर की जरूरत है.’’ उन्होंने कहा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ताकि अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतर सकें. चोपड़ा ने कहा, ‘‘यह सिर्फ समय और लय की बात है. मैं अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना चाहता हूं.’’ इस शीर्ष एथलीट ने कहा कि वह अपने रन अप से खुश हैं, लेकिन जब थ्रो के समय की बात आती है तो उन्हें कुछ और प्रयास करने होंगे. Another feather added Golden Boy’s cap!! Neeraj Chopra clinches the Paris Diamond League 2025 javelin title with a first-round throw of 88.16m. Congratulations to him and India is very lucky that Neeraj represents our nation! 🇮🇳❤️#NeerajChopra #DiamondLeague2025 #JavelinThrow pic.twitter.com/vdbKAKPuKG — Ujjawal Sharma (@thisis_ujjawal) June 21, 2025 इस स्ट्रेटजी पर काम कर रहे हैं नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं रन अप में बहुत अच्छा महसूस करता हूं, लेकिन जब मैं भाला फेंकता हूं तो टाइमिंग इतनी अच्छी नहीं होती. मैं तेजी से बायीं तरफ जाता हूं और यह अच्छा नहीं होता. मुझे छाती की तरफ सामने की ओर भाला फेंकना होता है और भाला ऊपर की ओर फेंकना होता है. हम इस पर काम कर रहे हैं.’’ चोपड़ा ने अपने आगामी कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘‘मैं चार दिन बाद 24 जून को ओस्ट्रावा (गोल्डन स्पाइक एथलेटिक मीट) में भाग लूंगा. इसलिए मुझे रिकवरी की जरूरत है.’’ चोपड़ा को आगे जिन प्रतियोगिताओं में भाग लेना है उनमें पांच जुलाई को बेंगलुरू में होने वाली पहली नीरज चोपड़ा क्लासिक भी शामिल है जिसके वह स्वयं मेजबान हैं. विश्व एथलेटिक्स ने इसे ए श्रेणी की प्रतियोगिता का दर्जा दिया है. विश्वास है कि मैं आगे भी ऐसा कर सकता हूं- नीरज चोपड़ा ने 16 मई को डायमंड लीग के दोहा चरण में 90.23 मीटर की दूरी तय करके दूसरा स्थान हासिल किया था. वेबर ने दोहा में 91.06 मीटर की दूरी तय करके खिताब जीता था. उन्होंने कहा, ‘‘मैं 90 मीटर तक थ्रो करने की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि मैंने दोहा में उस बाधा को पार कर लिया था. इसलिए अब मुझे विश्वास है कि मैं आगे भी ऐसा कर सकता हूं लेकिन यह मौसम और परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है. हो सकता है कि मैं इस सत्र में फिर से यह दूरी पार करने में सफल रहूं.’’ कप्तान शुभमन गिल पर लग सकता है जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कर बैठे ये गलती ऋषभ पंत और दबाव जैसे दुश्मन, बेन स्टोक्स भी बेखौफ अंदाज पर हैरान, बस हंस ही सके, देखें वीडियो पंत के सामने केएल राहुल ने जोड़ लिए हाथ, जानें क्या है मामला, ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो The post 90 मीटर भाला कैसे फेंक सकते हैं नीरज चोपड़ा? खुद बताया अब इस रणनीति से हासिल होगी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Top 10 Actors: शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ इस एक्टर ने मारी बाजी, इस एक्टर ने बनाई टॉप 1 में जगह

Top 10 Actors: हर बार ऑरमैक्स मीडिया मोस्ट पॉपुलर मेल एक्टर्स की टॉप 10 लिस्ट जारी करती है. इस बार भी यह रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बॉलीवुड काफी पीछे हो गया है. साउथ के एक्टर्स ने अपने दमदार अभिनय से टॉप 10 में जगह बना ली है और शाहरुख-सलमान पीछे हो गए है. तो आइए बिना देरी किए आपको बताते हैं कि इस बार की लिस्ट में किस एक्टर को कौन-सी रैंक मिली है और कौन से सितारे बने फैंस के सबसे चहेते. प्रभास    ‘बाहुबली’ से ग्लोबल स्टार बने प्रभास ने इस बार भी ऑरमैक्स की पॉपुलैरिटी लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है. उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना था, जिसकी वजह से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली है. प्रभास की हर नई फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज रहता है. थलपति विजय  तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उनकी फिल्मों की रिलीज चाहे जब भी हो, उनके फैंस हर वक्त एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखी जा सकती है. शाहरुख खान  बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान इस बार तीसरे स्थान पर हैं. ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्मों के बाद शाहरुख की पॉपुलैरिटी में फिर उछाल आया है. उनका कमबैक साल बॉलीवुड के लिए ऐतिहासिक रहा है. अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ से नेशनल लेवल पर छा जाने वाले अल्लू अर्जुन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. ‘पुष्पा 2: द रूल’ के रिलीज के बाद से ही फैंस में जोश है और उनकी पॉपुलैरिटी नई ऊंचाइयों को छू रही है. अजीत कुमार  तमिल इंडस्ट्री के मेगास्टार अजीत कुमार इस बार पांचवें स्थान पर हैं. उनकी फिल्मों में एक अलग क्लास और एटिट्यूड नजर आता है, जिसे लेकर उनकी फैनबेस बहुत लॉयल और एक्टिव रहती है. महेश बाबू  तेलुगु सिनेमा के प्रिंस महेश बाबू ने इस बार लिस्ट में छठा स्थान पाया है. उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड रहते हैं. महेश बाबू की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग स्टाइल उन्हें खास बनाती है. जूनियर एनटीआर     ‘RRR’ से इंटरनेशनल फेम पाने वाले जूनियर एनटीआर इस लिस्ट में सातवें नंबर पर मौजूद हैं. उनकी दमदार परफॉर्मेंस और एक्टिंग स्किल्स उन्हें लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं. राम चरण  ‘RRR’ के ही दूसरे हीरो राम चरण इस महीने आठवें नंबर पर हैं. वह भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है. फैंस उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ में देखने के लिए बेताब है. अक्षय कुमार  बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इस बार नौवें स्थान पर हैं. उनकी लगातार फिल्मों की रिलीज और सोशल इमेज उन्हें इस लिस्ट में बनाए रखती है. सलमान खान इस महीने की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं सलमान खान. हालांकि सलमान के चाहने वालों की कमी नहीं है, लेकिन हाल के प्रोजेक्ट्स हित नहीं होने के कारण वे टॉप 5 से बाहर हो गए हैं. ये भी पढ़ें: Panchayat 4 की रिंकी उर्फ एक्ट्रेस सांविका के इस पोस्ट ने फैंस को किया हैरान, लिखा- ‘काश मैं किसी खास…’ ये भी पढ़ें: South Psychological Thriller Movies on OTT: दिमाग की नसों को हिला कर रख देंगी ओटीटी की ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, देखें लिस्ट The post Top 10 Actors: शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ इस एक्टर ने मारी बाजी, इस एक्टर ने बनाई टॉप 1 में जगह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Relationship Tips: क्या आप अपने रिश्ते को बचा पाएंगे? ये 5 सवाल खुद से जरूर पूछें

Relationship Tips: रिश्ता हमारे जीवन में बहुत जरूरी होता है. कभी-कभी रिश्ते में मुश्किलें आती हैं और हम सोचते हैं कि क्या यह रिश्ता बच सकता है. रिश्ते को मजबूत रखने के लिए खुद से कुछ सवाल पूछना बहुत जरूरी है. जब हम इन सवालों के जवाब दिल से देते हैं तो हम रिश्ते को बेहतर समझ पाते हैं. ये सवाल आपके रिश्ते की स्थिति जानने में मदद करेंगे. अगर आप इन सवालों पर ध्यान देंगे तो अपने रिश्ते को खुशहाल बना सकते हैं. चलिए जानते हैं वो 5 आसान सवाल जो हर किसी को खुद से पूछने चाहिए. क्या हम एक-दूसरे की बात को समझते हैं रिश्ते में सबसे जरूरी बात होती है एक-दूसरे की बात को ध्यान से सुनना और समझना. अगर आप दोनों में संवाद सही तरीके से होता है तो आप कई समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं. बिना समझे कोई भी रिश्ता मजबूत नहीं रह सकता. क्या हम एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं हर इंसान की भावनाएं अलग होती हैं और उन्हें समझना बहुत जरूरी है. अगर आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करते हैं तो रिश्ता और मजबूत बनता है. भावनाओं की अनदेखी से दूरी बढ़ने लगती है. ये भी पढ़ें: Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर भी आपसे दूर हो रहा है? जानिए छुपी हुई सच्चाई ये भी पढ़ें: Relationship Tips: प्यार के नाम पर सिर्फ इस्तेमाल कर रहा है वो, ये 4 बातें खोल देंगी आंखें क्या हम एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाते हैं रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए. व्यस्त जिंदगी में भी अगर आप थोड़ा वक्त निकाल कर साथी के साथ रहते हैं तो रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ती है. समय न मिलने से दूरियां बढ़ सकती हैं. क्या हम अपनी गलतियों को मान सकते हैं रिश्ते में कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं, इसे मानना और सुधारना जरूरी है. अगर आप अपनी गलती स्वीकार करते हैं तो रिश्ते में भरोसा बढ़ता है. गलती छुपाने या अनदेखा करने से रिश्ते में दूरियां आती हैं. क्या हम मिलकर समस्याओं का हल निकालते हैं हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मिलकर समस्याओं का समाधान करना रिश्ते को बचाए रखता है. अकेले लड़ने की बजाय साथी के साथ मिलकर समझना और समाधान ढूंढना चाहिए. इससे रिश्ते में मजबूती आती है. ये भी पढ़ें: Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर वाकई आपसे प्यार करता है? 5 इशारे जो सच सामने लाएंगे ये भी पढ़ें: Relationship Tips: क्या आपका रिश्ता अब बोझ बन गया है? जानिए चुपचाप टूटते रिश्ते की 5 निशानियां Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Relationship Tips: क्या आप अपने रिश्ते को बचा पाएंगे? ये 5 सवाल खुद से जरूर पूछें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान ने निभाया वादा, ट्रंप के नोबेल नामांकन की सिफारिश की

Donald Trump Nominated for Nobel: पाकिस्तान प्रशासन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से नामांकित किया है. पाकिस्तान का कहना है कि ट्रंप ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच 2025 में बढ़े सैन्य तनाव को कम करने में एक निर्णायक भूमिका निभाई, जिससे दोनों परमाणु शक्तियों के बीच संभावित युद्ध टल गया. इस कदम को पाकिस्तान द्वारा “क्षेत्रीय शांति के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता” के रूप में प्रस्तुत किया गया है. प्रशासनी बयान में कहा गया कि ट्रंप के “पर्दे के पीछे हुए कूटनीतिक हस्तक्षेप” ने दक्षिण एशिया को एक बड़े सैन्य संकट से बचा लिया. पाकिस्तान प्रशासन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप का “नेतृत्व और मध्यस्थता” दोनों देशों को बातचीत की मेज तक लाने में सहायक साबित हुए, इसलिए उनका नाम नोबेल पुरस्कार के लिए भेजा गया है. इसे भी पढ़ें: इजरायली हमलों के बाद ईरान में भूकंप! परमाणु ठिकानों पर रहस्यमय झटकों से मचा हड़कंप यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 18 जून को वाइट हाउस में मुलाकात हुई थी. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने इस बात की पुष्टि की थी कि मुनीर को आमंत्रित करने से पहले पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबेल के लिए नामांकित करने की प्रतिबद्धता जताई थी. ट्रंप ने भी इस बैठक के बाद दावा किया कि उन्होंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका और यह कार्य “नोबेल पुरस्कार” के लायक है. हालांकि हिंदुस्तान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने साफ किया कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पूरी तरह सैन्य अधिकारियों के द्विपक्षीय संवाद से हुआ और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप से फोन पर बातचीत में यही बात दोहराई. इसे भी पढ़ें: अब सिर्फ अपने नहीं, पड़ोसियों को भी बचाएगा हिंदुस्तान! ईरान से चल रही निकासी तेज इस बीच, ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार कई बार मिलना चाहिए था, न कि सिर्फ हिंदुस्तान-पाक शांति प्रयासों के लिए, बल्कि अफ्रीका और बाल्कन में शांति बहाल करने के लिए भी. हालांकि, ट्रंप के नामांकन की वैधता पर सवाल उठे हैं, क्योंकि नोबेल शांति पुरस्कार की सिफारिश करने का अधिकार केवल सीमित वर्ग को है, जिसमें संसद सदस्य, प्रशासन के प्रमुख अधिकारी और पूर्व विजेता शामिल होते हैं. सेना प्रमुख असीम मुनीर स्वयं योग्य नहीं माने जाते, लेकिन यदि यह नामांकन पाकिस्तान प्रशासन की ओर से है तो इसे वैध माना जा सकता है. नोबेल समिति इस तरह के नामांकनों पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करती और 50 वर्षों तक नामों को गोपनीय रखा जाता है. इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस फ्री में लंच नहीं कराता, क्या पाकिस्तान बन रहा है अमेरिका की अगली जंग का मोहरा? The post पाकिस्तान ने निभाया वादा, ट्रंप के नोबेल नामांकन की सिफारिश की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेन स्टोक्स ने कर दिया भारी ब्लंडर, इंग्लिश कप्तान के फैसले पर माइकल वान जताई हैरानगी

IND vs ENG 1st Test Michael Vaughan surprised at Ben Stokes Decision: हिंदुस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया. टॉस हारकर हिंदुस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए. पूर्व कप्तान माइकल वॉन हेडिंग्ले के सूखे विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के इंग्लैंड के फैसले से हैरान हैं क्योंकि हिंदुस्तानीय बल्लेबाजों ने इसका ने इसका पूरा फायदा उठाया. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़ा, तो ऋषभ पंत ने भी 65 रन जड़े. वॉन ने कहा कि मौजूदा इंग्लैंड टीम का मजबूत पक्ष निश्चित रूप से उसकी बल्लेबाजी है, गेंदबाजी नहीं. उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ‘‘मैं पुराने जमाने का परंपरावादी हूं. यहां लीड्स में जब धूप खिली हो और मौसम शुष्क हो, तो आप बल्लेबाजी करते हैं.‘‘ वॉन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की वर्तमान टीम का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है. उसकी गेंदबाजी में इस समय अनुभव की कमी है. बेन (स्टोक्स) को स्पष्ट रूप से अपनी अंदरूनी भावना का अहसास था और कभी-कभी यह कारगर भी रहा.’’ स्टोक्स के 2022 में कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद से इंग्लैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण करना पसंद किया है. स्टोक्स का निर्णय इस मैदान के हालिया रिकॉर्ड से भी प्रभावित हो सकता है, जहां पिछले छह टेस्ट मैचों में पहले क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम ने मैच जीता है. लेकिन वॉन इससे सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा उसी क्षण अपने निर्णय लेने होते हैं, न कि उन बातों के आधार पर जो आपने वर्षों पहले या अन्य समय में किए थे. अतीत के फैसलों का वर्तमान में लिए गए फैसलों पर कोई असर नहीं पड़ता. यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. इसमें रन रोकना आसान नहीं है.’’ हिंदुस्तानीय टीम ने पहले दिन मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इंग्लैंड के गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए तरसते रहे. इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान बेन स्टोक्स रहे, उन्होंने 13 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके. उनके अलावा 1 विकेट ब्रायडन कार्से के नाम रहा. हिंदुस्तानीय टीम अब मैच के दूसरे दिन बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.  जिस बैट से शतक जड़ा वो टूटा हुआ था, फिर शुभमन गिल ने ऐसे करवाया रिपेयर, देखें वीडियो पंत के सामने केएल राहुल ने जोड़ लिए हाथ, जानें क्या है मामला, ड्रेसिंग रूम का मजेदार वीडियो ऋषभ पंत ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, इस मामले में हिटमैन से निकले आगे The post बेन स्टोक्स ने कर दिया भारी ब्लंडर, इंग्लिश कप्तान के फैसले पर माइकल वान जताई हैरानगी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top