Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UGET 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

UGET 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET 2025) की डेटशीट जारी कर दी है. यह परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है या करने की सोच रहे हैं, उनके लिए अब समय आ गया है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें. विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और सभी विषयों की तारीखें पहले से निर्धारित कर दी गई हैं. UGET परीक्षा लखनऊ यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएलएड जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए हर साल आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के जरिए हजारों छात्र-छात्राएं लखनऊ यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश पाते हैं. इस बार परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और एडमिट कार्ड सहित बाकी दिशा-निर्देश जल्द ही वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. दो पालियों में होगी परीक्षा UGET 2025 परीक्षा सुबह 10:30 से 12:00 बजे और दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. आवेदन कैसे करें? विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाएं. “UGET 2025” लिंक पर क्लिक करें. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके विवरण भरें. दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें. भविष्य के लिए प्रिंट निकालें. Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच Also Read: इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम Also Read: Success Story: नक्सली इलाका बना तैयारी का अड्डा, गोलियों की गूंज के बीच क्रैक किया UPSC The post UGET 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Govinda Career Downfall Reason: सुपरस्टार से सुपरफ्लॉप तक आखिर कहां चूंक गए गोविंदा, सालों बाद हुआ खुलासा

Govinda Career Downfall Reason: 90 दशक का सुपरस्टार गोविंदा अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी स्टार की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. ऐसे में सालों बाद फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि एक्टर के करियर का जब डाउनफॉल शुरू हुआ, तो इसके पीछे क्या वजह थी. इस वजह से गोविंदा के करियर में शुरू हुआ डाउनफॉल फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड अभिनेता की खराब संगति उनके करियर के पतन का एक बड़ा कारण है. पहलाज ने बताया कि गोविंदा पंडितों और ज्योतिषियों पर भरोसा करते हैं और ऐसे लोगों से घिरे रहते हैं, जो उनके लिए अच्छे नहीं होते. उन्होंने इसे अभिनेता की सबसे बड़ी “कमजोरी” बताया और कहा कि इन सबका उनके करियर पर असर पड़ा है. पहलाज निहलानी ने गोविंदा को लेकर कही ये बात पहलाज निहलानी ने विक्की लालवानी से कहा, “गोविंदा एक ऑलराउंडर थे. उन्होंने अपने करियर को बहुत अच्छे से संभाला, लेकिन अपनी ‘कमजोरी’ की वजह से वे लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिसकी वजह से ऐसा हुआ. उनके आस-पास का माहौल अच्छा नहीं है, इसलिए वे भटकते रहते हैं. वे पंडितों और ज्योतिषियों पर ज्यादा विश्वास करते हैं. उनकी संगति में रहते हैं. इस तरह की चीज ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर को प्रभावित किया है.” गोविंदा ने दी कई सुपरहिट फिल्में गोविंदा 90 के दशक के टॉप एक्टर्स में से एक थे. उन्होंने राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और साजन चले ससुराल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं. हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. वह लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं. यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने… The post Govinda Career Downfall Reason: सुपरस्टार से सुपरफ्लॉप तक आखिर कहां चूंक गए गोविंदा, सालों बाद हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : कुर्सी पर बैठकर नितिन गडकरी ने किया योग

Video : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गडकरी ने नागपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन यशवंत स्टेडियम में नागपुर नगर निगम, जिला प्रशासन और केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा किया गया था. कार्यक्रम का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. इसमें गडकरी कुर्सी में बैठकर योग करते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो. VIDEO | Maharashtra: Union minister Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) performs yoga in Nagpur during International Yoga Day.#YogaDay (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Bzilm2abnl — Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2025 नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया भर में मनाया जा रहा योग दिवस हिंदुस्तान की बड़ी उपलब्धि और देश के लिए गर्व की बात है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, “प्रतिदिन योग करने से स्वास्थ्य को लाभ होगा. मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि और गर्व की बात है.” सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने योगाभ्यास किया तथा कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली. The post Video : कुर्सी पर बैठकर नितिन गडकरी ने किया योग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने आमिर को दिखाया आईना, बॉक्स ऑफिस पर मारी जबरदस्त छलांग

Box Office Report: आमिर खान की तारे जमीन पर का सीक्वल सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को बॉलीवुड सितारों का साथ मिल रहा है. काजोल, जूही चावला, जावेद अख्तर, सनी देओल ने मूवी को शानदार बताया हैं. फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख ने स्क्रीन शेयर किया हैं. जबकि 10 अलग नये किरदार भी फिल्म में दिखे हैं. इस फिल्म के साथ साउथ एक्टर धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कुबेर’ भी थिएटर्स में रिलीज हुई है. आइए आपको बताते हैं दोनों मूवीज के कलेक्शन के बारे में. कुबेर का नेट कलेक्शन शेखर कम्मुला की ओर से निर्देशित ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. सैकनिल्क के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 13 करोड़ से अपना खाता खोला और दूसरे दिन फिल्म ने अभी तक 1.75 करोड़ की कमाई कर ली. शाम तक नंबर्स अपडेट हो जाएंगे. फिल्म की टोटल कमाई 14.75 करोड़ हो गई है. हालांकि अभी तक कुबेर की कमाई सितारे जमीन पर से ज्यादा है. पहले दिन भी कुबेर ने आमिर खान की मूवी से ज्यादा की कमाई की. सितारे जमीन पर ने दो दिन में कमा लिए इतने करोड़ लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान सितारे जमीन पर लेकर आए है. लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए तीन साल हो चुके हैं और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे दिन अभी तक मूवी ने 1.59 करोड़ अपने खाते में बटोर चुकी है. शाम तक ये आंकड़े और बढ़ जाएंगे. फिल्म का नेट कलेक्शन अभी तक 13.29 करोड़ हो चला है. हालांकि वीकेंड पर कमाई और बढ़ सकती है. फिल्म जेवियर फेसर की ओर से निर्देशित फिल्म कैम्पियोनेस की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन The post Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने आमिर को दिखाया आईना, बॉक्स ऑफिस पर मारी जबरदस्त छलांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से दिखाया योग का प्रभाव, 190 देशों ने अपनाया भारत का रास्ता

Yoga Awareness World Wide: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को हिंदुस्तानीय मनीषा की अनुपम देन बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान ने इसे केवल स्वास्थ्य लाभ तक सीमित नहीं रखा, बल्कि लोककल्याण का माध्यम बनाकर समूचे विश्व को जीवनशैली की एक नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि आज विश्व के करीब 190 देश हिंदुस्तानीय योग की इस सनातन परंपरा से जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. यह हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विरासत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है. मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग हिंदुस्तान की ऋषि परंपरा का ऐसा दिव्य उपहार है जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मस्तिष्क को भी शुद्ध, एकाग्र और सक्रिय बनाता है. उन्होंने कहा, “हिंदुस्तानीय मनीषा ने हजारों वर्षों पूर्व ही इस तथ्य को पहचान लिया था कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्’, अर्थात धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—ये चारों पुरुषार्थ स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं. योग इस स्वस्थ शरीर का सशक्त साधन है.” उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर ही न केवल धर्म पालन का माध्यम है, बल्कि सांसारिक सफलता और आध्यात्मिक उन्नति का रास्ता भी उसी से होकर गुजरता है. योग से मिलती है रोग, जरा और मृत्यु से मुक्ति सीएम योगी ने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा, “न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्रिमयं शरीरम्।” अर्थात योगाभ्यास से तपा हुआ शरीर रोग, बुढ़ापा और मृत्यु से भी मुक्त हो सकता है. उन्होंने योग को केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पद्धति बताया. योग के माध्यम से न केवल शरीर रोगमुक्त रहता है, बल्कि मन को भी संतुलन और स्थिरता मिलती है, जिससे समाज और राष्ट्र कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है. पीएम मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक मान्यता मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज जिस योग को दुनिया अपना रही है, वह हिंदुस्तान की विरासत है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने का श्रेय केवल पीएम मोदी को जाता है. उन्होंने बताया कि जब कई विदेशी संगठन योग के आसनों को पेटेंट कराने का प्रयास कर रहे थे, उस समय हिंदुस्तान अपनी परंपरा को खोने की स्थिति में था. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहल कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया, जिससे हिंदुस्तान की इस ऋषि परंपरा को विश्व भर में सम्मान मिला. गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी देखा और सुना. इसके बाद उन्होंने सभागार में मौजूद सैकड़ों योग साधकों और प्रशिक्षुओं के साथ योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया. योग उनके दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है और वे वर्षों से गोरखनाथ मंदिर परिसर में नियमित रूप से योग करते हैं. प्रदेश के मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रशासन के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह और प्रदीप शुक्ल समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के अतिरिक्त, गोरखनाथ मंदिर परिसर के अन्य हिस्सों में भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए. आने वाली पीढ़ियों को विरासत से जोड़ने का अवसर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन न केवल हमारे ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को इस गौरवशाली विरासत से जोड़ने का भी माध्यम है. उन्होंने विश्वास जताया कि योग का उत्साह पूरे देश में स्वास्थ्य, चेतना और समरसता का वातावरण निर्मित करेगा. The post योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से दिखाया योग का प्रभाव, 190 देशों ने अपनाया हिंदुस्तान का रास्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Glowing Skin Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे, 7 दिन में दिखेगा असर

Glowing Skin Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा चमकती और खूबसूरत दिखे. लेकिन धूल, धूप और स्ट्रेस के कारण स्किन पर असर दिखने लगता है. ऐसे में बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स से बेहतर है घर पर ही देसी नुस्खे अपनाना. हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें हैं जो त्वचा को नेचुरल ग्लो दे सकती हैं. इन देसी नुस्खों से ना सिर्फ स्किन सॉफ्ट बनेगी बल्कि चेहरा भी खिल उठेगा. अगर आप भी चाहते हैं सिर्फ 7 दिन में फर्क देखना तो आज से ही ये आसान उपाय अपनाइए. Glowing Skin Tips: हल्दी और दही का फेसपैक हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं. दही त्वचा को नमी देता है और डेड स्किन हटाता है. हफ्ते में 3 बार हल्दी-दही का फेसपैक लगाने से त्वचा में निखार आता है. चेहरे पर चमक जल्दी नजर आने लगती है. Glowing Skin Tips: एलोवेरा जेल का प्रयोग एलोवेरा में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं. यह त्वचा को ठंडक देता है और दाग-धब्बे कम करता है. रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाती है. लगातार प्रयोग से निखार बढ़ता है. ये भी पढ़ें: Bollywood Beauty Secrets 2025: 2025 में बॉलीवुड सेलेब्स के ये ब्यूटी सीक्रेट्स हो रहे हैं वायरल ये भी पढ़ें: Glowing Makeup Tips: घर बैठे करें ग्लोइंग मेकअप, जानिए एक्सपर्ट के 5 कमाल के हैक्स Glowing Skin Tips: नींबू और शहद का मिश्रण नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को ब्राइट करता है और शहद मॉइश्चराइज करता है. हफ्ते में 2-3 बार इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करने से डेड स्किन हटती है. त्वचा में प्राकृतिक चमक लौट आती है. Glowing Skin Tips: नारियल तेल की मालिश नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण होते हैं. रात में सोने से पहले हल्के हाथों से तेल की मसाज करने से त्वचा मुलायम होती है. यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और ग्लो लाता है. Glowing Skin Tips: खूब पानी पिएं और डाइट सुधारे त्वचा की चमक के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना जरूरी है. दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. साथ ही ताजे फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है. ये भी पढ़ें: Actress Skincare Secrets: एक्ट्रेस अहसास चन्ना का खास होम मेड उबटन, जो बनाता है त्वचा को चमकदार और मुलायम ये भी पढ़ें: Skin Products For Pimples: पिंपल्स से परेशान हैं? जानिए कौन से स्किन प्रोडक्ट्स सही हैं आपके लिए Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Glowing Skin Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे, 7 दिन में दिखेगा असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर में बेटी की शादी के लिए विज्ञापन देना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने ठग लिये 33 हजार रुपये

Cyber Crime: देवघर में एक व्यक्ति को बेटी की शादी के लिए विज्ञापन देना काफी महंगा पड़ गया. उनके साथ साइबर अपराधियों ने लगभग 33 हजार रुपये की ठगी कर ली. जालसाजों ने धोखे से उनके खाते की जानकारी लेकर करीब 33 हजार रुपये निकाल लिये. घटना के बाद पीड़ित न्याय की गुहार लगाने साइबर थाना पहुंचा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पीड़ित से मांगे शैक्षणिक योग्यता के पेपर Cyber crime जानकारी के अनुसार, देवघर नगर थाना क्षेत्र निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाले एक व्यक्ति ने बेटी की शादी के लिए एक मैरेज एजेंसी पर विज्ञापन दिया. इसके बाद एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को केंद्र प्रशासन में एक बड़ा पदधारक बताते हुए उनसे बातचीत शुरू की. धीरे-धीरे बातचीत होते-होते दोनों तरफ से करीबी बढ़ गयी. इस बीच ठगों ने लड़की की शैक्षणिक योग्यता के सारे कागजात पीड़ित को झांसा देकर मांग लिये. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जॉब लगवाने का दिया झांसा बताया गया कि लड़की बीटेक है. उसे अच्छे पद पर जॉब लगवा देगा. शैक्षणिक योग्यता के कागजात लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को झांसा देकर उसके एकाउंट से 33495 रुपये की निकासी कर ली गयी. शुक्रवार दोपहर में पीड़ित मामले की शिकायत करने साइबर थाना पहुंचे. इस संबंध में उन्होंने एसबीआई को भी फ्रॉड ट्रांजेक्शन की शिकायत कर दी है. मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए ठगी की रकम वापस दिलाने का आग्रह किया गया है. स्त्री के एकाउंट से 10 हजार रुपये निकाले Cyber crime इधर, शहर के देवीपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव की रहने वाली एक स्त्री के झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक एकाउंट से भी अवैध निकासी किये जाने का मामला सामने आया है. किसी अज्ञात ने पीड़िता के बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिये हैं. इस संबंध में पीड़ित स्त्री पार्वती देवी परिजन के साथ शुक्रवार को शिकायत करने साइबर थाना पहुंची. इसे भी पढ़ें देवघर एम्स में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत बेटी की होने वाली है शादी पीड़ित स्त्री ने बताया कि बेटी की शादी होने वाली है. इसी को लेकर एकाउंट जांच कराने बैंक गयी कि पैसा है या नहीं. पता चला करीब 10 माह पहले एकाउंट से 10 हजार रुपये की निकासी हो गयी है. आशंका है कि सीएसपी में अंगूठा लेकर किसी ने उसके जीआरजी बैंक एकाउंट से अवैध निकासी कर ली. मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता सीपी सिंह, जानिये क्या कहा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखिये PHOTOS Jharkhand Liquor Scam: सिद्धार्थ सिंघानिया को 23 जून तक जेल, विजन और मार्शन कंपनी के 7 अधिकारी भी दोषी The post देवघर में बेटी की शादी के लिए विज्ञापन देना पड़ा महंगा, साइबर अपराधियों ने ठग लिये 33 हजार रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: सिनेमाघरों में नहीं आएगी रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘अम्मा’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों लगातार एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. इस साल अब तक उन्होंने 4 फिल्मों की शूटिंग की है, जिनमें ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’, ‘घमंडी बहू’, ‘चुगलखोर बहुरिया’ और ‘हम हई जेठानी’ शामिल है. इन फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद रानी ने एक और फिल्म ‘परिणय सूत्र’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इसी बीच रानी ने अपनी फिल्म ‘अम्मा’ को लेकर एक बड़ा अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी.  View this post on Instagram A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri) कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?  रानी चटर्जी ने बताया कि उनकी फिल्म ‘अम्मा’ अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, बल्कि इसे सीधे टीवी पर दिखाया जाएगा. उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 21 जून को शाम 6:30 बजे और 22 जून को सुबह 9:45 बजे B4U भोजपुरी चैनल पर किया जाएगा. इस समाचार B4U भोजपुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है, जहां फिल्म का प्रोमो और पोस्टर शेयर किया गया है.    View this post on Instagram A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri) फिल्म के स्टारकास्ट के नाम  आपको बता दें, डायरेक्टर प्रविणी कुमार गुडूरी के इस फिल्म को संदीप सिंह और अविनाश रोहरा ने निर्माण किया है. इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ अयाज खान, राकेश बाबू, अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, गोपाल चौहान, श्वेता वर्मा, अमन सिंह और स्वास्तिका राय जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लगभग 3 हफ्ते पहले रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 868 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ट्रेलर को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा. ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह के नए रोमांटिक गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग, हर्षिता पंवार संग दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘तेरे प्यार में…’ भक्तिभाव में डूबे खेसारी लाल यादव, प्रेमानंद जी महाराज पर बनाया भक्ति गीत The post Bhojpuri: सिनेमाघरों में नहीं आएगी रानी चटर्जी की नई फिल्म ‘अम्मा’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला आयोग आपके द्वार: महिलाओं की शिकायतें सुनने को 26 जून से लगेगा कैंप

Women Commission: बिहार राज्य स्त्री आयोग में 7000 से भी अधिक मामले लंबित पड़े हैं. स्त्रीओं से संबंधित इन मामलों की सुनवाई और उसका समाधान निकालने की दिशा में आयोग की तरफ से विशेष पहल की जा रही है. इस कड़ी में आयोग द्वारा ‘स्त्री आयोग आपके द्वार’ नामक विशेष अभियान चलाया जाएगा. पहले 4 जिलों में लगेगा कैंप इस कार्यक्रम की शुरुआत 26 जून से होगी. जिसके तहत सबसे पहले 4 जिलों में कैंप लगाया जाएगा. इन कैंपों में स्त्रीओं की समस्याओं को सुना जाएगा. साथ ही उन्हें कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा, ताकि वह अपने अधिकारों से वंचित ना रहें. लंबित मामलों का होगा निष्पादन बिहार राज्य स्त्री आयोग की अध्यक्ष अप्सरा के अनुसार करीब 15 महीने तक आयोग भंग होने की वजह से आए मामलों पर सुनवाई नहीं हो सकी है. इन लंबित मामलों का निष्पादन हो सके इसलिए हमलोगों ने योजना बनाई है. इस कड़ी में जहां सबसे अधिक शिकायतें मिली हैं, हमलोग वहां जा रहे हैं. इस योजना के तहत सबसे पहले हमलोग बेगूसराय जाएंगे. वहां दो दिनों का कैंप लगेगा. इसके बाद अन्य जिलों का दौरा शुरू किया जाएगा. कोई पीड़ित अगर कैंप में आकर आवेदन देना चाहती हैं, तो वो दे सकती हैं. उनकी शिकायत दर्ज होने के साथ ही प्रथम बयान भी ले लिया जाएगा.   बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें  26 और 27 जून को बेगूसराय में लगेगा कैंप बता दें कि इस अभियान के तहत पहले चरण में बेगूसराय, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा में कैंप लगेगा. इसकी वजह है कि इन जिलों में सबसे अधिक मामले लंबित हैं. इस कड़ी में बेगूसराय में 26 और 27 जून, मधुबनी में 3 और 4 जुलाई,  सीतामढ़ी में 10 और 11 जुलाई, दरभंगा में 17 और 18 जुलाई को कैंप लगाए जाएंगे. इन 4 जिलों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का शेड्यूल तय होगा. इसे भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पटना की स्त्रीओं ने मारी बाजी, इस जिले को मिला दूसरा स्थान The post स्त्री आयोग आपके द्वार: स्त्रीओं की शिकायतें सुनने को 26 जून से लगेगा कैंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 फ्लॉप हुई या हिट, कमाई ने चौंकाया

Housefull 5 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी थ्रिलर हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. पहले वीक में जहां मूवी ने धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं तीसरे वीक में फिल्म सुस्त हो गई. इसको सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 15वें दिन इसने कितनी कमाई की. 15वें दिन हाउसफुल 5 ने की इतनी कमाई sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने 15वें दिन 0.21 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 170.41 करोड़ हो गया. इसने सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 14: 2.75 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 15: 2.1 करोड़ रुपये Housefull 5 Collection Day 16: 0.21 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन- 170.41 करोड़ हाउसफुल 5 की क्या है कहानी हाउसफुल 5 बेहद लोकप्रिय हाउसफुल फ्रैंचाइज की पांचवीं किस्त है. यह फिल्म एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. एक अरबपति की ओर से अपनी संपत्ति अपने उत्तराधिकारी जॉली को देने की घोषणा के तुरंत बाद डॉक्टर की हत्या कर दी जाती है. ट्विस्ट यह है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं, अक्षय, रितेश और अभिषेक. उनके साथ, उनकी गर्लफ्रेंड भी हत्या में संदिग्ध हैं. इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है. हाउसफुल 5 के स्टारकास्ट हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डिनो मोरिया, अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने… The post Housefull 5 Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 फ्लॉप हुई या हिट, कमाई ने चौंकाया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top