Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cleaning Tips: अब कांच के बर्तन भी चमकेंगे शीशे जैसे, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

Cleaning Tips: कांच के बर्तन दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतना ही मुश्किल है इसे मेंटेन करना. कांच के बर्तन को साफ करने में पूरा ध्यान देना पड़ता हैं नहीं तो ये टूट सकते हैं. कांच के बर्तनों को सही से साफ नहीं किया जाए तो ये धुंधले और गंदे नजर आते हैं और खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. अगर आप भी फिर से कांच के बर्तन में नई जैसी चमक चाहते हैं तो आप इन आसान और असरदार टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बर्तन को साफ करने के टिप्स के बारे में.  नींबू से पाएं नई जैसी चमक  नींबू से आप बर्तनों को चमका सकते हैं. नींबू के रस को आप इसके ऊपर लगाकर रखें और फिर इसे हल्के हाथों से साफ करें. पानी से धो कर साफ कर लें. इस तरह से आप आसानी से इन बर्तनों को चमका सकते हैं.  Cleaning Tips: घी के बर्तन धोने में आती है परेशानी? चिकनाई को करें दूर, चमकाएं इन उपायों से सिरका का करें इस्तेमाल  कांच के बर्तनों की चमक को वापस पाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. सिरका यानी विनेगर से आप ग्लास से बने बर्तन के ऊपर लगे दाग-धब्बे को आसानी से हटा सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा सिरका को मिक्स कर दें और बर्तन को इससे साफ करें.   बेकिंग सोडा की लें मदद  कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा दाग को हटाने के लिए एक कारगर तरीका है. आप पानी और बेकिंग सोडा का पेस्ट बना लें और इसे बर्तनों के ऊपर रगड़ें. कुछ देर के बाद आप पानी से इसे साफ कर लें.  इस बात का रखें ध्यान  कांच के बर्तन को साफ करने में सावधानी रखना जरूरी है नहीं तो ये टूट सकते हैं या इन पर स्क्रैच पड़ सकता है. साफ करते टाइम आप सॉफ्ट स्क्रबर का यूज करें. जब बर्तन को साफ कर लें तो इसे कॉटन के कपड़े से पोंछ कर रखें.  यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: तांबे की बोतल को बनाएं चमकदार, इन आसान नुस्खों से हटाएं जिद्दी दाग यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स The post Cleaning Tips: अब कांच के बर्तन भी चमकेंगे शीशे जैसे, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cutlet Recipe: घर पर झटपट तैयार करें, होटल जैसा आलू कटलेट 

Cutlet Recipe: आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग हर घर में रोज बनती होगी. इसकी खास बात यह है कि ये हर सब्जी के साथ बन जाती हैं. अधिकतर लोग आलू से तरह-तरह के स्नैक्स बनाते हैं जैसे फ्राइस, आलू के पकौड़े, आलू के रिंगस और भी कई तरह के. ऐसे में आज हम आपको आलू से बनने वाले बेहद स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हैं आलू कटलेट. ये रेसिपी आसानी से बन जाती हैं और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती हैं.  आलू कटलेट बनाने की सामग्री  उबले हुए आलू – 4 (मैश किए हुए) ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप  प्याज – 1 बारीक कटा हुआ हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई हरा धनिया – 2 कलियां (बारीक कटा हुआ) अदरक – 1 चम्मच पेस्ट  लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच  गरम मसाला – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए यह भी पढ़ें: Sattu Recipe: बाजार से नहीं, अब घर आसानी से बनाएं शुद्ध चना सत्तू  यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली आलू कटलेट बनाने की विधि  सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बर्तन में अच्छे से मैश करें.  अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छे से मिक्स करें, जिससे मिश्रण अच्छे से बाइंड हो जाए. इसके बाद इस मिश्रण से अपने मनपसंद का आकार बना लें.  अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें कटलेट को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. तैयार हुए, गरमा गरम कटलेट को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें.  यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े The post Cutlet Recipe: घर पर झटपट तैयार करें, होटल जैसा आलू कटलेट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama New Entry: शो में नयी एंट्री से बदलेगी कहानी, अनु की जिंदगी में ये शख्स देगा दस्तक, होगा हंगामा

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु मुंबई आ चुकी है. वहां उसकी जिंदगी काफी संघर्ष से भरी हुई है. अनु अपने परिवार के बिना अपनी आगे की जिंदगी जी रही है. दूसरी तरफ प्रार्थना मां बनने वाली है. अंश उसके शिशु को अपना नाम देना चाहता है क्योंकि अब वह गौतम के साथ नहीं रहना चाहती. आने वाला एपिसोड काफी शॉकिंग होने वाला है और दर्शक एक नये किरदार की एंट्री देखेंगे. शो में दिखाया जाएगा कि मनोहर को उसका बेटा पैसों के लिए धमकाता है. वह अपने पिता से घर बेचकर उसे पैसे देने के लिए कहता है. उसे अपने पिता की भावनाओं की कोई फ्रिक नहीं है. मनोहर बहुत हेल्पलेस फील करता है. अनुपमा में होगी नयी एंट्री अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मनोहर का साथ अनु देती है. जब उसे इस बारे में पता चलता है तो वह मनोहर का साथ देती है. वह उससे कहती है कि वह अकेले नहीं है और इस अन्याय का सामना उसे नहीं करना चाहिए. अनु की बात मानकर मनोहर अपने बेटे से सामना करने के लिए तैयार हो जाता है. दूसरी तरफ प्रार्थना, गौतम से तलाक चाहती है. माही, प्रेम का प्यार पाने में लगी हुई है और वह हर कोशिश कर रही है प्रेम उसका हो जाए. पराग, राही के लिए डांस अकेडमी खोलना चाहता है. प्रार्थना जाएगी मुंबई सीरियल में दिखाया जाएगा कि गौतम, प्रार्थना और अंश पर इल्जाम लगाता है. अंश, गौतम से प्रार्थना को बचाने की कोशिश करता है. वह शाह हाउस छोड़ने का फैसला करता है. हालांकि गौतम, प्रार्थना और उसके शिशु को धमकाता है कि वह उसे और उसके शिशु को मार देगा. वह कार से कूद जाती है और उसके पेट में दर्द होने लगता है. प्रार्थना को पता चलता है कि अनु मुंबई में है और वह उसके साथ जाकर रहने का फैसला करती है. प्रार्थना किसी को बिना बताए मुंबई चली जाएगी. दूसरी तरफ अनु से प्रेम मिलता है. अनु कहती है कि वह इस मुलाकात के बारे में राही को कुछ ना बताए. यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा… The post Anupama New Entry: शो में नयी एंट्री से बदलेगी कहानी, अनु की जिंदगी में ये शख्स देगा दस्तक, होगा हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Israel Iran War : मिसाइल हमले के बाद भाग रही थी इजराइली महिला, आया हार्ट अटैक, मौत

Israel Iran War : ईरान ने शुक्रवार दोपहर को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की. इससे पूरे देश में अलार्म बज गया और करीब 10 मिलियन लोग बम शेल्टर की ओर भागे. उत्तरी शहर कारमील में एक स्त्री को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा और उसकी मौत हो गई, जबकि हाइफा में एक मिसाइल गिरने से कम से कम 23 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइम्स ऑफ इजराइल ने इस संबंध में समाचार प्रकाशित की है. मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा के अनुसार, हाइफा में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों में एक 16 वर्षीय लड़का भी शामिल है, जिसके शरीर के ऊपरी हिस्से में छर्रे लगे हैं. इसके अलावा 54 और 40 वर्ष की आयु के दो अन्य व्यक्ति भी घायलों में शामिल हैं, जिनके शरीर के निचले हिस्से में चोटें आई हैं. भागते समय सैडोव्स्की बेहोश हो गई मैगन डेविड ने बताया कि अन्य 20 घायलों को हल्की चोटें आईं हैं. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. कारमील में मरने वाली स्त्री की पहचान 51 वर्षीय येलेना सैडोव्स्की के रूप में हुई है. मिसाइल सायरन के बीच बम शेल्टर की ओर भागते समय सैडोव्स्की बेहोश हो गई. घटनास्थल पर पहुंचे डॉक्टरों को उसे मृत घोषित कर दिया. मिसाइल हमला अल-जरीना मस्जिद पर हुआ हाइफा के मेयर योना याहव ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को बताया कि शहर में दो रणनीतिक क्षेत्रों पर हमला किया गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया. विदेश मंत्री गिदोन सा’र ने कहा कि मिसाइल हमला हाइफा के वादी निस्नास पड़ोस में अल-जरीना मस्जिद पर हुआ. सा’र ने घटनास्थल से फुटेज जारी किए और लिखा–मिसाइल हमले में मस्जिद में मौजूद मुस्लिम मौलवी घायल हो गए.” “ईरानी शासन मुस्लिम, ईसाई और यहूदी नागरिकों के साथ-साथ नागरिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है. ये युद्ध अपराध हैं.” شنّ النّظام الإيراني هجومًا صاروخيًّا على حيفا، أصاب مسجد الجرينة في حي وادي النّسناس. وأدّى الهجوم الصّاروخي إلى إصابة رجال دين مسلمين كانوا داخل المسجد. يستهدف النظام الإيراني المدنيّين المسلمين والمسيحيّين واليهود، بالإضافة إلى المواقع المدنيّة. هذه جرائم حرب. pic.twitter.com/A7tlvui6v6 — גדעון סער جدعون ساعر (@Gideonsaar2) June 20, 2025 हमले में लगभग 25 मिसाइलें शामिल इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने अनुमान लगाया कि हमले में लगभग 25 मिसाइलें शामिल थीं. मिसाइल के कारण अल जरीना ग्रैंड मस्जिद की खिड़कियों के रंगीन शीशे टूट गए और वहां बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा, इसका निर्माण 1775 में हुआ था, जिसका 1901 में विस्तार किया गया था. The post Israel Iran War : मिसाइल हमले के बाद भाग रही थी इजराइली स्त्री, आया हार्ट अटैक, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Sitaare Zameen Par Box Office: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज की. स्पोर्ट्स ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ रुपये कमाए. साथ ही इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. इन फिल्मों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई सितारे जमीन पर सितारे जमीन पर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि आमिर के पिछले फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में ये नाकमयाब रही. इसके अलावा स्पोर्ट्स ड्रामा विक्की कौशल की छावा से भी आगे नहीं निकल पाई. यहां तक कि सिकंदर, रेड 2, स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 जैसी मूवी के रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ पाई. इन फिल्मों के रिकॉर्ड को सितारे जमीन पर ने तोड़ा आमिर खान की सितारे जमीन पर ने जिन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उनमें इमरजेंसी, बैड एस रविकुमार, लवयापा, फतेह, द भूतनी, देवा, फुले, भूल चूक माफ, जाट, केसरी चैप्टर 2, केसरी वीर, सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव, मेरे हसबैंड की बीवी, द डिप्लोमैट और कंपकंपी शामिल हैं. सितारे जमीन पर के बारे में साल 2007 की हिट फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल, सितारे जमीन पर, आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित है. फिल्म में 10 अभिनेताओं का परिचय दिया गया है, जिसमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल है. यह स्पैनिश फिल्म कैम्पियोन्स का रीमेक है. यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने… The post Sitaare Zameen Par ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pension Yojna: बिहार में अब डबल से भी ज्यादा मिलेगी इन लोगों को पेंशन, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान

Pension Yojna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने बिहार के कई पेंशनभोगियों के लिए बड़ा निर्णय ले लिया है. दरअसल, अब बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा स्त्रीओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को डबल से भी ज्यादा पेंशन की राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया शेयर सीएम नीतीश ने ऐलान करते हुए कहा कि, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा स्त्रीओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.” The post Pension Yojna: बिहार में अब डबल से भी ज्यादा मिलेगी इन लोगों को पेंशन, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान, जिन्हें आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, तीन साल के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ गए हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसे दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि मूवी ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए 8 करोड़ का कलेक्शन किया. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित मूवी में जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर का सीक्वल है. इसी बीच जावेद अख्तर ने मूवी का रिव्यू किया. जावेद अख्तर ने सितारे जमीन पर का किया रिव्यू गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर सितारे जमीन पर के स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. यहां उन्होंने शाहरुख खान, सलमान और आमिल संग मूवी देखी और काफी खुश हुए. उन्होंने इसका रिव्यू करते हुए कहा, ”सितारे जमीन पर बहुत बहुत अच्छी फिल्म है… मुझे यह दिल तक छू गया और थियेटर्स से बाहर निकलने तक मेरे आंखों में आंसू है.” View this post on Instagram A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions) इन स्टार्स ने किया रिव्यू जूही चावला को भी मूवी काफी पसंद आई. यही वजह है कि उन्होंने भी आमिर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इसमें अपनी खुद की सभी फिल्मों को मात दे दी है. रिया चक्रवर्ती ने लिखा, ”मेरा दिल भरा हुआ है. यह काफी अच्छी फिल्म है.. बिल्कुल भी मिस न करें. पूरे स्टारकास्ट ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है. जेनेलिया सारे फ्रेम में चमकती हैं.” सितारे जमीन पर के बारे में सितारे जमीन पर, जो 2018 की स्पेनिश फिल्म चैंपियंस की ऑफिशियल रीमेक है. इसमें आमिर खान ने पहली बार जेनेलिया संग ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर किया है. कहानी एक निलंबित बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपकमिंग बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करके एक सामुदायिक सेवा पूरी करनी है. यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हंसते-हंसते रुला गए ‘तारक मेहता’ के ये 3 सितारे, कैंसर और हार्ट अटैक ने छीने शो के ये चेहरे The post Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: पटना में भयंकर बारिश, इन 7 जिलों में आज तेज आंधी-पानी मचाएगा तबाही ! IMD की चेतावनी

Bihar Rain Alert: राजधानी पटना को काले बादलों ने घेर लिया. इसके बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. भयंकर बारिश का दौर इस वक्त पटना में देखा जा रहा है, जिसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया. इसके साथ ही तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है. पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली. बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया. जिसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम… इधर, बीते 24 घंटों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो, राज्य के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है. हालांकि, बिहार के 7 जिलों के लिए विशेष चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी कर दी गई है. इन 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी… बिहार के 7 जिलों में औरंगाबाद, अररिया, बक्सर, कैमूर, पूर्णिया, किशनगंज और रोहतास शामिल है. इन सभी जिलों में मौसम विभाग की ओर से तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है. जिसके बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है. इसके अलावा बिहार के अधिकांश जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. साथ ही यह भी अनुमान है कि, अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर इसी तरह से जारी रहेगा. पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम वहीं, पिछले 24 घंटे में बिहार के मौसम की बात करें तो, औरंगाबाद, गया, नालंदा, सिवान, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और पटना के फतुहा, दानापुर, पुनपुन में अच्छी-खासी बारिश हुई. औरंगाबाद में सबसे ज्यादा बारिश हुई. इधर, आगे के कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर रहने के कारण लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई. खासकर, किसानों को खुले जगह में नहीं रहने की अपील की गई. Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट, डिटेल में जानें क्या-क्या होगा बदलाव ? The post Bihar Rain Alert: पटना में भयंकर बारिश, इन 7 जिलों में आज तेज आंधी-पानी मचाएगा तबाही ! IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता सीपी सिंह, जानिये क्या कहा

International Yoga Day: आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और रांची विधायक सीपी सिंह ने राजधानी में होने वाले योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लिया. इस दौरान मंत्री दोनों ने भी योग किया. मंत्री इरफान अंसारी ने योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. योग एक प्राचीन हिंदुस्तानीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है – इरफान अंसारी इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा है, “योग एक प्राचीन हिंदुस्तानीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य मन, शरीर और आत्मा को एकजुट करना है. आज बिरसा मुण्डा फन पार्क, जेल मोड़, रांची में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.” इस अवसर पर उन्होंने आरोग्य, स्वास्थ्य और शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही. योग एक प्राचीन हिंदुस्तानीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य मन, शरीर और आत्मा को एकजुट करना है। आज बिरसा मुण्डा फ़न पार्क, जेल मोड़, रांची में कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। आइए.. आरोग्य, स्वास्थ्य और… pic.twitter.com/wLRtedsNNp — Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) June 21, 2025 झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें विधायक सीपी सिंह ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं बता दें कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची विधायक सह भाजपा नेता सीपी सिंह भी स्वास्थ्य मंत्री के साथ मंच पर दिखे. वरिष्ठ भाजपा नेता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखा, ” 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क एवं हिंदपीढ़ी मण्डल अंतर्गत बड़ा तालाब के निकट शिव मंदिर प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया.” 11वें #अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क एवं हिंदपीढ़ी मण्डल अंतर्गत बड़ा तालाब के निकट शिव मंदिर प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास किया। pic.twitter.com/iTinAGz4Fu — CP Singh (@bjpcpsingh) June 21, 2025 इसे भी पढ़ें  देवघर एम्स में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद निशिकांत दुबे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखिये PHOTOS Jharkhand Liquor Scam: सिद्धार्थ सिंघानिया को 23 जून तक जेल, विजन और मार्शन कंपनी के 7 अधिकारी भी दोषी The post अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री इरफान अंसारी और भाजपा नेता सीपी सिंह, जानिये क्या कहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पटना की महिलाओं ने मारी बाजी, इस जिले को मिला दूसरा स्थान

Bihar Driving License: अब स्त्रीएं भी किसी से कम नहीं हैं और वह हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. आज की स्त्रीएं उन सभी क्षेत्रों में भी उपस्थिति दर्ज का रही हैं, जिन्हें अब तक पुरुषों तक सीमित माना जाता था. जी हां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्त्रीओं के हल्के मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सड़कों पर बढ़ी स्त्रीओं की रफ्तार वर्ष 2018 से अब तक राज्य में एक लाख 29 हजार से अधिक स्त्रीएं दोपहिया और चारपहिया वाहनों की ड्राइविंग लाइसेंस धारक बन चुकी हैं. परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 से अबतक राज्य में 1 लाख 29 हजार से अधिक स्त्रीओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है. जिसमें सबसे अधिक पटना जिले की 29 हजार 417 स्त्रीओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है. वहीं मुजफ्फरपुर जिले की 18 हजार 560 स्त्रीओं ने ड्राइविंग लाइसेंस लिया है. पटना प्रमंडल की स्त्रीएं सबसे आगे विभागीय जानकारी के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पटना प्रमंडल की स्त्रीएं सबसे आगे हैं, जहां 40 हजार से अधिक स्त्रीओं के नाम ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत हुए हैं. जबकि दूसरे स्थान पर तिरहुत प्रमंडल है, जहां लगभग 33 हजार स्त्रीएं ड्राइविंग लाइसेंस धारक हैं. इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के मामले में दरभंगा तीसरे, मगध चौथे और मुंगेर प्रमंडल की स्त्रीएं पांचवें स्थान पर हैं. सबसे कम कोसी प्रमंडल में करीब चार हजार स्त्रीओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ड्राइविंग सीट पर आत्मविश्वास के साथ दिख रहीं स्त्रीएं परिवहन सचिव संदीप आर. पुडकलकट्टी के अनुसार पहले स्त्रीएं बच्चों को स्कूल छोड़ने-लाने, आफिस जाने, बाजार से खरीदारी जैसे कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थी. अब इसमें काफी बदलाव आ रहा है. आज की स्त्रीएं न केवल ड्राइविंग लाइसेंस ले रही हैं. बल्कि आत्मविश्वास के साथ ड्राइविंग सीट पर भी दिख रहीं हैं. इसे भी पढ़ें: Sugar Free Mango: अब आम भी होगा शुगर फ्री, अनुसंधान की तैयारी में बिहार के साइंटिस्ट The post ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पटना की स्त्रीओं ने मारी बाजी, इस जिले को मिला दूसरा स्थान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top