Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देवघर एम्स में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

Deoghar AIIMS: देवघर एम्स में विश्व योग दिवस के अवसर पर आज से 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू हो जायेगी. 21 जून को मुख्य अतिथि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे एम्स में 30 बेड के इमरजेंसी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर इमरजेंसी ब्लॉक में सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आधुनिक उपकरणों की होगी सुविधा इस इमरजेंसी सेवा में गंभीर मरीजों को अत्याधुनिक जीवन रक्षक इक्विपमेंट से सुविधा मिलेगी. 30 बेड में 20 वेंटिलेटर की सुविधा है. सभी 30 बेड में क्रिटिकल इक्विपमेंट इंस्टॉल किये गये हैं. इसमें ऑक्सीजन हर्ट मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर सहित कई इक्विपमेंट इंस्टॉल किये गये हैं. इससे गंभीर रूप से बीमार व घायल रोगियों की जान बचाने में मदद मिलेगी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शुरुआत में इन्हें मिलेगी राहत इमरजेंसी सेवा की शुरुआत में छाती में दर्द, पेट में तेज दर्द, खांसी और खून की उल्टी, गंभीर, जलन, गहरे घाव, सांस लेने में कठिनाई, सांस फूलना, गंभीर सिरदर्द, तेज बुखार आदि रोगियों की भर्ती व इलाज शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही अगले तीन महीने में एम्स के इमरजेंसी सेवा में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी शुरू हो जायेगी. ट्रॉमा सेंटर में एक्सीडेंट, सिर की गंभीर चोट, रीढ़ की हड्डी की चोट, छाती में चोटी, गंभीर घायलों का इलाज शुरू होगा. अगले छह महीने में ब्रेन हेमरेज व हृदय गति वाले रोगियों की भर्ती होगी. जल्द शुरू होगी यह सेवा बताया गया कि एम्स में रोगियों की स्थिति के अनुसार ब्रेन हेमरेज के मरीजों का ऑपरेशन व हृदयगति से पीड़ित मरीजों का स्टेन लगाने की सेवा भी चालू होगी. इस संबंध में देवघर एम्स के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि देवघर एम्स में इमरजेंसी ब्लॉक का उद्घाटन होगा. उद्घाटन की सारी तैयारी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे एम्स परिसर में योग शिविर का आयोजन भी होगा. इसे भी पढ़ें  Jharkhand Heavy Rain: बिहार की ओर बढ़ रहे मानसून के बादल, झारखंड के 9 जिलों में आज भारी बारिश, वज्रपात की चेतावनी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए रांची तैयार, बिरसा मुंडा फन पार्क में होगा राजकीय कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी लेंगे हिस्सा खुशसमाचारी: सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, कम कीमत में सीटी स्कैन और MRI जांच The post देवघर एम्स में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: आमिर की फिल्म ने ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर दी जोरदार पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में छोड़ा इतना पीछे

Box Office Report: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ये फिल्म स्पैनिश स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस से प्रेरित है. फिल्म में आमिर के किरदार का नाम गुलशन है, जो एक बास्केटबॉल कोच होता है. मूवी में जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ 10 नये कलाकारों ने काम किया हैं. फिल्म इमोशंस से भरी हुई है. फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई करते हुए सनी देओल के जाट को पीछे छोड़ दिया है. सितारे जमीन पर ने इस मामले में जाट को छोड़ा पीछे आमिर खान ने सितारे जमीन पर से तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन मूवी ने 11. 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही मूवी ने इस साल रिलीज हुई तीन बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये से शुरुआत की, जबकि अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा सितारे जमीन ने सनी देओल की ‘जाट’ के ओपनिंग डे का कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है. ‘जाट’ ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था. ‘जाट’ का कलेक्शन सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सनी ने फिल्म में बलबीर सिंह का किरदार निभाया था, जो एक गांव को रणदीप हुड्डा के आंतक से बचाता है. मूवी के विलेन रणदीप थे. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन हिंदुस्तान में 88.72 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि ये 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड आमिर खान की सितारे जमीन पर ने तोड़ डाला है. यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा… The post Box Office Report: आमिर की फिल्म ने ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर दी जोरदार पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में छोड़ा इतना पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : इजराइल के चिल्ड्रन सेंटर पर गिरी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल, देखें वीडियो

Video : ईरान और इजराइल ने शुक्रवार को हवाई हमले और तेज कर दिए. सेना ने कहा कि इजराइली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में मिसाइल बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जबकि तेहरान ने हाइफा और बीरशेबा में मिसाइलों के गोले दागे. ईरान के हमलों में कम से कम 19 इजराइली घायल बताए गए, जबकि ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी ने संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान में 657 लोगों की मौत और 2,000 से अधिक लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया. इस बीच जंग का एक वीडियो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–यह उस समय का फुटेज है जब ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने दक्षिणी इजराइल में बच्चों के सेंटर पर हमला किया था. जब दुनिया पूछती है कि हम ईरान से क्यों लड़ रहे हैं, तो आपका जवाब यह है. देखें वीडियो. This is footage from the moment an Iranian ballistic missile hit a children’s center in southern Israel. When the world asks why we’re fighting Iran, this is your answer: pic.twitter.com/UcdeYwsKjA — Israel Defense Forces (@IDF) June 20, 2025 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में शीर्ष सहयोगियों के साथ ईरान के बारे में एक राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की. रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए यह समाचार दी है. अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरानियों के साथ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से नियमित संपर्क में हैं, जिसमें कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. The post Video : इजराइल के चिल्ड्रन सेंटर पर गिरी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनम से आगे सिंधू… प्रेमी संग मिलकर कर पति की हत्या, मामला जान दंग रह गई पुलिस

Raja Raghuvanshi Murder Case: दिल्ली में एक बार फिर इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री जैसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इस बार आरोपी है दक्षिण दिल्ली की रहने वाली सिंधु, जिसने अपने प्रेमी परितोष के साथ मिलकर पति रविंदर कुमार की हत्या कर दी और शव को उत्तराखंड के कोटद्वार की पहाड़ियों में फेंक दिया. मामले की परतें धीरे-धीरे खुलीं, और पुलिस ने सिंधु और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पति को मारने के पीछे क्या थी वजह? रविंदर कुमार उम्र में सिंधु से 20 साल बड़े थे और साउथ दिल्ली के राजोकरी इलाके में रहते थे. वह किराये की संपत्तियों से करीब एक लाख रुपये प्रति माह की आय अर्जित करते थे. सिंधु एक फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती थी, जहां परितोष नामक युवक इलाज के लिए आया और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया. रविंदर कुमार कुछ समय पहले चेक बाउंस मामले में छह महीने की जेल की सजा पा चुके थे और कर्ज चुकाने के लिए एक संपत्ति बेचने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, सिंधु और परितोष ने मिलकर करोड़ों की संपत्तियों पर कब्जा करने के इरादे से रविंदर की हत्या की योजना बनाई. हत्या की पूरी साजिश ऐसे रची गई साजिश के तहत सिंधु ने 31 मई को पति को पार्टी के बहाने यूपी के नगीना में परितोष के घर बुलाया. वहां शराब पिलाकर दोनों ने मिलकर फावड़े से उसके सिर और छाती पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. शव को एसयूवी में डालकर रामनगर होते हुए कोटद्वार ले जाया गया और दुगड्डा के पास सड़क से नीचे खाई में फेंक दिया गया. बाद में आरोपी नोएडा पहुंचे और वाहन को एक चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए. ऐसे खुला हत्या का राज 5 जून को उत्तराखंड पुलिस को कोटद्वार में एक खाई से शव मिला, जिसकी पहचान रविंदर कुमार के रूप में हुई. शुरुआत में यह मामला सड़क हादसे जैसा लगा, लेकिन पोस्टमार्टम में दो पसलियां टूटी होने की पुष्टि हुई, जिससे हत्या की आशंका गहराई. पुलिस जांच में पता चला कि सिंधु उसी समय कोटद्वार में मौजूद थी और पति की SUV गायब थी. सीसीटीवी और तकनीकी इनपुट ने खोला राज कोटद्वार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी सिंधु और परितोष तक पहुंच बनाई. नोएडा की एक पार्किंग में लावारिस SUV मिलने के बाद पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. The post सोनम से आगे सिंधू… प्रेमी संग मिलकर कर पति की हत्या, मामला जान दंग रह गई पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

International Yoga Day 2025: संगम क्षेत्र में हुआ विशेष ‘योग संगम’ का आयोजन

‘योग संगम’ के जरिए वेदपाठियों को दिया गया योगः कर्मसु कौशलम् का मंत्र योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्रचित्त करने का बेहद प्रभावी माध्यम – शिवानन्द द्विवेदी महर्षि सांदिपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन और आयुष मंत्रालय के निर्देश पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन झूसी स्थित श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय में हुआ. वेद पाठशाला के प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय, शुक्ल यजुर्वेदाचार्य गौरव चंद्र जोशी, शिवानंद द्विवेदी, अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 50 छात्रों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, प्राणायाम, ध्यान सहित स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित योगाभ्यास किया. प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने कहा कि सूर्य नमस्कार अपने आप में पूर्ण साधना है, जिसमें आसन, प्राणायाम, मंत्र, और ध्यान शामिल हैं. इसका नियमित रुप से अभ्यास करने से न सिर्फ आयु बढ़ती है बल्कि ज्ञानवर्धन भी होता है. उन्होंने वेद छात्रों को भगवद गीता में भगवान कृष्ण द्वारा कर्मयोग की महत्ता बताते हुए “योगः कर्मसु कौशलम्” के सूत्र को समझाया जिसका अर्थ है “कर्मों में कुशलता ही योग है”. पांडेय ने कहा कि कर्मों को कुशलतापूर्वक, समर्पण और बिना आसक्ति के करना ही योग है. जब हम अपने कर्मों को कुशलता से करते हैं, तो हम न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, बल्कि आंतरिक व आध्यात्मिक विकास भी करते हैं. International yoga day 2025: संगम क्षेत्र में हुआ विशेष ‘योग संगम’ का आयोजन 3 कैसे योग जीवन को बनाता है संतुलित और शांत संस्कृत अध्यापक शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्रचित्त करने का बेहद प्रभावी माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है. यह विश्व को हिंदुस्तान द्वारा दी गई एक अमूल्य धरोहर है. शुक्ल यजुर्वेद के आचार्य गौरव जोशी ने बताया कि वेद पाठशाला में वैदिक छात्र प्रातःकाल नियमित रूप से संध्या, ध्यान, प्राणायाम, योगाभ्यास करते हैं. इससे उन्हें वेद मंत्रों के कंठस्थीकरण में काफी मदद मिलती है. ऐसा करके छात्र अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को भी तंदरुस्त बनाए रखते हैं. ‘योग संगम’ के जरिए वैदिक छात्रों ने ‘सर्वे सन्तु निरामया’ का संदेश दिया जिसका अर्थ है सभी रोग मुक्त हों. International yoga day 2025: संगम क्षेत्र में हुआ विशेष ‘योग संगम’ का आयोजन 4 श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा. इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है, जो व्यक्ति, समाज और पर्यावरण की आपसी जुड़ाव और संतुलन को दर्शाती है साथ ही सामुदायिक एकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देता है. The post International Yoga Day 2025: संगम क्षेत्र में हुआ विशेष ‘योग संगम’ का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईशान किशन रवाना होंगे इंग्लैंड, टीम से जुड़ते ही इन दो मैचों में लेंगे हिस्सा

Ishan Kishan Joins Nottinghamshire for Rothesay County Championship: हिंदुस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नॉटिंघमशायर काउंटी क्लब के साथ एक शॉर्ट-टर्म करार साइन किया है, जो अगली दो रॉथसे काउंटी चैंपियनशिप मुकाबलों तक मान्य रहेगा. वह यॉर्कशायर के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज और समरसेट के खिलाफ टॉनटन में होने वाले मैचों के लिए चयन के पात्र होंगे. हिंदुस्तानीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने नाटिंघमशर के साथ दो काउंटी मैच स्पोर्ट्सने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं. क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी काइल वेरेन की जगह टीम में शामिल होंगे, जो इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में व्यस्त हैं. हिंदुस्तान की 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टीम में शामिल होने के बाद ईशान ने एक महीने बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपने दूसरे मैच में 34 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी स्पोर्ट्सी थी. ईशान अपने सीमित ओवरों के स्पोर्ट्स के लिए मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 58 मैचों में 3447 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक और आठ शतक शामिल हैं. विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 118 कैच और 11 स्टंपिंग भी दर्ज हैं. टीम से जुड़ने पर जताई खुशी आईपीएल में ईशान किशन गुजरात लॉयंस, मुंबई इंडियंस और हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए स्पोर्ट्स चुके हैं. इस साल उन्होंने SRH के लिए 47 गेंदों में 106 रन की आतिशी पारी स्पोर्ट्सी थी. नाटिंघमशर की वेबसाइट के हवाले से किशन ने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट स्पोर्ट्सने का पहला मौका पाकर बहुत उत्साहित हूं और यह मेरे कौशल को दिखाने का एक शानदार मौका होगा. मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनू और इंग्लैंड की परिस्थितियों में स्पोर्ट्सने से मुझे नया कौशल सीखने में मदद मिलेगी. ट्रेंट ब्रिज मशहूर मैदान है. मैं उत्साहित हूं कि मैं इस पर स्पोर्ट्सूंगा.’’ उन्होंने आगे कहा, “ट्रेंट ब्रिज एक मशहूर मैदान है, जिसे हिंदुस्तान समेत दुनिया भर में जाना जाता है. वहां स्पोर्ट्सने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है.” हाल के वर्षों में कई खिलाड़ियों ने काउंटी क्रिकेट में लिया हिस्सा ईशान किशन हाल के वर्षों काउंटी क्रिकेट से जुड़ने वाले कई खिलाड़ियों में शामिल हैं. उनके अलावा, कुछ और हिंदुस्तानीय खिलाड़ी भी इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं. तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के साथ शॉर्ट-टर्म डील साइन की है, रुतुराज गायकवाड़ सीजन के दूसरे भाग में यॉर्कशायर से जुड़ेंगे, जबकि युजवेंद्र चहल इसी महीने नॉर्थैम्पटनशायर में वापसी करेंगे. उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और केएस भरत ने भी अपनी टीमों के साथ करार किया था.  कप्तान शुभमन गिल पर लग सकता है जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कर बैठे ये गलती संजय मांजरेकर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना! अबकी बार कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया भड़का ‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद… The post ईशान किशन रवाना होंगे इंग्लैंड, टीम से जुड़ते ही इन दो मैचों में लेंगे हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के नाक पर रहता है गुस्सा, मदद के लिए रहते हैं तैयार

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तारीख में केवल दिन, महीना और साल नहीं छिपा होता, बल्कि छिपा होता है उसका स्वभाव, सोचने का तरीका और जीवन जीने का विशेष रास्ता. अंक ज्योतिष इसी रहस्य को उजागर करने वाला प्राचीन विज्ञान है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जब हम जन्म की तारीख के अंकों को जोड़ते हैं, तो एक ऐसा अंक मिलता है, जो हमारे जीवन का निष्कर्ष होता है जिसे मूलांक कहते हैं. ये मूलांक 1 से 9 तक कोई भी हो सकता है. साथ ही हर अंक किसी खास ग्रह से जुड़ा होता है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नाक पर गुस्सा रहता है. तो चलिए जानते हैं इन तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में विस्तार से.  ये हैं मूलांक और जन्मतिथि  अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 9, 18 और 27 को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी मंगल होता है.  यह भी पढ़ें- Numerology: घर में राजा और ससुराल में महराजा जैसे रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के  यह भी पढ़ें- Numerology: गहरे राज दिल में दफन किए रहती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां मूलांक 9 के लोग कैसे होते हैं? नाक पर रहता है गुस्सा  मूलांक 9 के लोग बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं. इनका गुस्सा हमेशा नाम पर रहता है. साथ ही ये हर बात पर जल्द बुरा मान जाते हैं. हालांकि, ये गुस्से में कभी फैसला नहीं लेते हैं.  सबकी मदद करते हैं  मूलांक 9 के लोग बहुत मददगार किस्म के होते हैं. ये हर किसी की जरूरत और मदद करना पसंद करते हैं. इनको अपने परिवार की सेवा करना बहुत अच्छा लगता है. इसके अलावा, ये लोग अपनी बातों से हर किसी को खुश कर देते हैं.  सच बोलते हैं  मूलांक 9 के लोग हमेशा सच बोलना पसंद करते हैं. इनके इस व्यवहार से कई लोग इनसे दूर रहते हैं. लेकिन, फिर भी ये हमेशा सच का साथ देते हैं. इसके अलावा, ये अपने पार्टनर के साथ रिश्ता बहुत शिद्दत के निभाते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: दोस्तों को कभी अकेले नहीं छोड़ते इस मूलांक में जन्में लोग, हर महफिल की होते हैं जान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के नाक पर रहता है गुस्सा, मदद के लिए रहते हैं तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: राजा भी डरते थे चाणक्य की इन चालों से, जानिए उनके रहस्यों का सच

Chanakya Niti: जब भी चाणक्य का नाम लिया जाता है, तो बुद्धि, नेतृत्व और चतुराई की छवि स्वतः ही सामने आ जाती है. चाणक्य ने न केवल मौर्य साम्राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई, बल्कि अपनी चतुर नीतियों से बड़े-बड़े राजाओं को भी भयभीत कर दिया. उनकी हर चाल में गहरी सोच और दूरदर्शिता छुपी होती थी. उनके रहस्यों को जानना आज भी हर किसी के लिए प्रेरणा और सीख का स्रोत है. आइए जानते हैं चाणक्य की उन्हीं गुप्त चालों का रहस्य. Chanakya Niti: शत्रु को कमजोर करने की कला चाणक्य मानते थे कि अगर दुश्मन को हराना है तो पहले उसकी ताकत खत्म करो. उन्होंने हमेशा शत्रु की कमजोरियों पर वार करने की नीति अपनाई. इससे राजा भी चाणक्य से डरते थे कि कहीं उनकी कमजोरियां उजागर न हो जाएं. यही चाल उन्हें सबसे अलग बनाती थी. Chanakya Niti: गुप्तचरों का जाल बिछाना चाणक्य ने एक मजबूत गुप्तचर तंत्र बनाया था. उनके जासूस हर जगह मौजूद रहते थे और हर समाचार तुरंत मिल जाती थी. राजा भी जानते थे कि चाणक्य को उनके हर राज की समाचार होती है. इसी वजह से वो हमेशा सतर्क रहते थे. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति के वो 7 रहस्य, जो आज भी करोड़ों को अमीर बना रहे हैं ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति के ये 5 गुप्त मंत्र अपनाएं, लोग पूछेंगे- इतनी तरक्की कैसे? Chanakya Niti: आर्थिक नीति से नियंत्रण चाणक्य जानते थे कि धन ही असली ताकत है. उन्होंने राजा को सिखाया कि राज्य का खजाना मजबूत रहेगा तो शत्रु खुद ही पीछे हट जाएंगे. जब राजा खजाना भरते तो चाणक्य और ताकतवर हो जाते. उनकी ये नीति दुश्मनों को डराती थी. Chanakya Niti: समय का सही उपयोग चाणक्य कभी भी सही समय का इंतजार नहीं करते थे, बल्कि समय को अपने अनुसार मोड़ते थे. उनका मानना था कि जो समय की चाल समझ लेता है, वही विजेता बनता है. राजा भी चाणक्य के इस समय प्रबंधन से डरते थे. क्योंकि वो जानते थे कि चाणक्य कभी भी चाल चल सकता है. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति के ये 3 राज आपको रातोंरात बना सकते हैं सफल, 99% लोग नहीं जानते Chanakya Niti: विभाजन कर शासन करना चाणक्य अक्सर ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाते थे. जब शत्रु के अंदर फूट पड़ती तो उसे हराना आसान हो जाता. राजा जानते थे कि चाणक्य उनके विरोधियों के बीच भी दरार डाल सकता है. यही वजह थी कि वे हमेशा उससे सावधान रहते थे. Chanakya Niti: कठोर सजा का प्रावधान चाणक्य का कानून बहुत सख्त था. अपराधियों को कड़ी सजा दी जाती थी ताकि कोई दोबारा गलती न करे. राजा भी चाणक्य की इन नीतियों से डरते थे, क्योंकि वो जानते थे कि किसी भी साजिश पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी. इससे शासन में अनुशासन बना रहता था. Chanakya Niti: जनता का विश्वास जीतना चाणक्य जानते थे कि असली ताकत जनता का समर्थन है. उन्होंने हमेशा प्रजा के हित में फैसले लिए. राजा भी डरते थे कि अगर चाणक्य का साथ जनता को मिल गया तो सत्ता पर संकट आ सकता है. इसीलिए चाणक्य को हर कोई सम्मान और डर के साथ देखता था. ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: बार-बार हार मिल रही है? चाणक्य की ये 3 बातें जान लो, किस्मत बदल जाएगी ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य ने कहा था, जो इंसान ये 3 बातें जानता है, उसे कोई हरा नहीं सकता ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिस प्यार में ये बातें हों, वो कभी नहीं टिकता, चाणक्य की सच्चाई Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: राजा भी डरते थे चाणक्य की इन चालों से, जानिए उनके रहस्यों का सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नये विलेन बनने पर कृष ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित भैया की मौत के बाद…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है. शो में दिखाया जा रहा है कि मायरा, अभीरा से मिल चुकी है, लेकिन उसे पता नहीं कि वह उसकी मां है. अभीरा एक छोटे से घर में दादी सा और विद्या के साथ रहती है. पोद्दार हाउस से कृष ने उन्हें बाहर निकाल दिया है. दूसरी तरफ अरमान को ये बात नहीं पता है. उसे लगता है कि वह सब पोद्दार हाउस में रहते हैं और उनकी जिंदगी में कोई दिक्कत नहीं है. कृष का किरदार ऋषभ जायसवाल ने निभाया है. हालांकि पहले उनका रोल पॉजिटिव था और अब उनका रोल निगेटिव हो गया है. अपने किरदार को लेकर एक्टर ने बात की. ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये विलेन बनने पर ऋषभ जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी ऋषभ जायसवाल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किदार के नेगेटिव बनने पर इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, “जैसा कि आप देख ही चुके हैं, अब कृष पूरी तरह से शो के नए विलेन की भूमिका में आ चुका है. लीप के बाद उसके किरदार में बहुत बड़ा बदलाव आया है. अब जो कृष सामने आ रहा है, वो बिल्कुल अलग है और भी ज्यादा गुस्से वाला और इंटेंस हो गया है. ये बदलाव उसकी जिदगी में आए बड़े झटकों की वजह से हुआ. रोहित भैया की मौत, अरमान भैया का घर छोड़ देना और अभीरा भाभी का हर चीज से किनारा कर लेना इन सबके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी कृष के कंधों पर आ गई. अब घर और बिजनेस संभालने वाला कोई नहीं बचा था, सिवाय उसके पापा संजय बंसल के, जो हमेशा चाहते थे कि एक दिन कृष ये जिम्मेदारी संभाले. ऐसे में कृष ने लीडरशिप की भूमिका संभालने का मुश्किल फैसला लिया. View this post on Instagram A post shared by 𝑹𝑶𝑯𝑰𝑻 𝑷𝑼𝑹𝑶𝑯𝑰𝑻 (@rohitpurohit08) ऋषभ जायसवाल का किरदार अब विलेन ही रहेगा जब ऋषभ जायसवाल से पूछा गया कि क्या उनका किरदार नेगेटिव ही रहेगा. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, ”हां, अगर स्क्रिप्ट की बात करें तो कृष अब साफ तौर पर विलेन बन चुका है. वह पूरी तरह से बदल चुका है, ये उसका बिल्कुल नया रूप है. सच कहूं तो मेरे लिए भी एक एक्टर के तौर पर ये बदलाव काफी चैलेंजिंग है, क्योंकि अब ये कृष 2.0 है. यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा… The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नये विलेन बनने पर कृष ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित भैया की मौत के बाद… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

International Yoga Day 2025: कैसे योग जीवन को बनाता है संतुलित और शांत

लेखक : विवेक अत्रे 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष यदि हम किसी नवयुवक से आग्रहपूर्वक योग को अपनाने के लिए कहें तो वह हमसे पूछ सकता है, “मेरे लिए योग इतना महत्वपूर्ण क्यों है?” और उसके प्रश्न का बुद्धिमत्तापूर्ण उत्तर देने के लिए स्वयं हमें इसका उत्तर ज्ञात होना चाहिए. पिछले एक दशक से प्रत्येक वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिंदुस्तान ने हमारे जीवन में योग के शाश्वत महत्व का उत्सव मनाने में सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व किया है. फिर भी, जैसा कि हममें से कुछ लोग जानते हैं, योग का सही अर्थ इसकी आन्तरिक एवं गहन व्यक्तिगत अभिव्यक्ति में निहित है. योग-ध्यान की वैज्ञानिक पद्धतियों के नियमित अभ्यास के द्वारा ईश्वर के साथ एकता की दिव्य खोज, जिस पर संसार के सभी धर्म बल देते हैं, प्रेरित होती है और अन्ततः सम्भव होती है. Yogini Ekadashi 2025 पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा श्रीमद्भगवद्गीता में क्रियायोग का उल्लेख क्रियायोग आध्यात्मिक अभ्यास की पद्धति सच्चे योगी को अन्ततः जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम बनाती है. श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को दिए गए उपदेश में दो बार क्रियायोग का उल्लेख किया है. और अनेक सदियों की मानवीय अज्ञानता के पश्चात् उन्नीसवीं शताब्दी में महान् गुरु लाहिड़ी महाशय ने अपने शाश्वत गुरु महावतार बाबाजी के आशीर्वाद से इस महत्वपूर्ण और शुद्ध विज्ञान की पुनः खोज की. तत्पश्चात् लाहिड़ी महाशय के शिष्य स्वामी श्रीयुक्तेश्वर गिरिजी ने अपने शिष्य श्री श्री परमहंस योगानन्द को क्रियायोग का गहन ज्ञान प्रदान किया. योग से नवशक्ति प्राप्त होती है योगानन्दजी ने क्रियायोग के वैश्विक दूत होने का संकल्प किया और इसके लाभों का सम्पूर्ण पाश्चात्य जगत् में प्रचार किया. आज सम्पूर्ण विश्व में उनके लाखों अनुयायी योग-ध्यान की वैज्ञानिक प्रविधियों का अभ्यास करते हैं जो स्वाभाविक रूप से क्रियायोग मार्ग का अंग है. योगानन्दजी ने अपनी विश्व प्रसिद्ध पुस्तक योगी कथामृत में अत्यंत प्रेरक ढंग से वर्णन किया है, “माया के अधीन या प्रकृति के नियम के अधीन जीने वाले मनुष्यों में प्राणशक्ति का प्रवाह बाह्य जगत् की ओर होता है और इन्द्रियों में व्यय हो जाता है तथा उसका दुरुपयोग होता है. क्रियायोग का अभ्यास इस प्रवाह को वापस मोड़ देता है; प्राणशक्ति को मन के द्वारा अन्तर्जगत् में ले जाया जाता है, जहां प्राणशक्ति मेरुदण्ड की सूक्ष्म शक्तियों के साथ पुनः एक हो जाती है. प्राणशक्ति को इस प्रकार पुनः बल मिलने से योगी के शरीर एवं मस्तिष्क की कोशिकाओं को एक आध्यात्मिक अमृत से नवशक्ति प्राप्त होती है.” योग ऑक्सीजन से आपूरित करने में सक्षम बनाता है योगी कथामृत पुस्तक से हम यह भी सीखते हैं कि क्रियायोग का नियमित अभ्यास सच्चे साधक को अपने रक्त को कार्बनरहित करने और उसे ऑक्सीजन से आपूरित करने में सक्षम बनाता है. इस प्रकार मस्तिष्क और मेरुदण्ड इस अतिरिक्त ऑक्सीजन से पुनर्जीवन प्राप्त करते हैं और ऊतकों का क्षय रुक जाता है. पूर्ण रूप से क्रियायोग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों का वर्णन करना सम्भव नहीं है. यह जीवन को समृद्ध बनाने वाली एक प्रविधि है जिसका निष्ठापूर्ण अभ्यास निश्चित रूप से योगी के अस्तित्व को उन्नत करता है. क्रियायोग एक सर्वजनीन प्रविधि है और इसके अभ्यास के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन की साधारण दिनचर्या से परे आध्यात्मिक ऊंचाइयों और गहराइयों तक पहुंच सकता है. सन् 1917 में श्री श्री परमहंस योगानन्द द्वारा स्थापित संस्था, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया (वाईएसएस), हिंदुस्तान, नेपाल और श्रीलंका के साधकों में योगानन्दजी की विशुद्ध क्रियायोग शिक्षाओं का प्रसार करती है. वाईएसएस की सहयोगी संस्था सेल्फ-रियलाइजेशन फ़ेलोशिप (एसआरएफ) लॉस एंजेलिस स्थित अपने मुख्यालय (मदर सेंटर) के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में इसी प्रकार की भूमिका निभाती है. योगानन्दजी ने ठीक सौ साल पहले सन् 1925 में एसआरएफ़ की स्थापना की थी. इन वर्षों में लाखों साधक इन शिक्षाओं से लाभान्वित हुए हैं. आपके और मेरे जैसे इस संसार के सामान्य लोगों के लिए, जीवन को सन्तुष्टि प्रदान करने वाला योग का प्रभाव केवल तभी अनुभव किया जा सकेगा जब हम परिश्रमपूर्वक और निष्ठापूर्वक क्रियायोग जैसी किसी वैज्ञानिक पद्धति का अभ्यास करेंगे. इस प्रकार हम सब के लिए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का यही वास्तविक महत्व है! अधिक जानकारी के लिए : yssofindia.org The post International Yoga Day 2025: कैसे योग जीवन को बनाता है संतुलित और शांत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top