Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योगाभ्यास कर लिया निरोग रहने का संकल्प

प्रतिनिधि, सीवान. 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को आम से खास ने योगाभ्यास किया. इसके साथ ही लोगों ने इसको जीवन में अंगीकार करने का संकल्प भी लिया. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने योग को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा में लोग योगाभ्यास कर सदा निरोग रहते थे. ऐसे में मौजूदा समय में इसकी सार्थकता और बढ़ जाती है. इस वर्ष योग दिवस का थीम ””””एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”””” है. लायंस क्लब वैदेही ने उत्साह के साथ मनाया योग दिवस सीवान. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को लायंस क्लब वैदेही द्वारा योग दिवस मनाया गया. योग टीचर तबस्सुम यास्मीन और उनकी सहयोगी फातिमा व अक्शा ने प्राणायाम व योग के विभिन्न आसन कराये. क्लब की सचिव मोनिका शेखर ने बताया कि योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहता है. मौके पर नाजिया शादाब, कविता अग्रवाल, निलंजना त्रिपाठी, सीमा तिवारी, प्रियंका, लायंस क्लब के अध्यक्ष विकास सोमानी, सचिव डॉ. शबीना जावेद, कोषाध्यक्ष रंजन दास, अरविंद पाठक, मनीष अग्रवाल, जावेद अहमद, गणेश दत्त पाठक आदि मौजूद रहे. स्पोर्ट्स भवन में मना योग दिवस सीवान. जिला प्रशासन एवं स्पोर्ट्स विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया. इस अवसर पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई राजकुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, कला संस्कृति पदाधिकारी रिचा वर्मा, डीआरसीसी प्रबंधक भास्कर कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय कुमार मौजूद रहे. इस अवसर पर भ्रामरी, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, शीतली प्राणायाम, शीतकारी प्राणायाम, वज्रासन, सूक्ष्म व्यायाम, पवनमुक्तासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया. मौके पर शारीरिक शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह ,विजय प्रताप सिंह, अरविंद शंकर, बृजेश कुमार, रवि गुप्ता, संजय दुबे, मो. असलम, अजय कुमार सहित कई उपस्थित रहे. आरोग्य हिंदुस्तानीय के तत्वावधान में मनाया गया योग दिवस सीवान. आरोग्य हिंदुस्तानीय के तत्वावधान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाय गया. इस अवसर पर वीएम इंटर कॉलेज व गांधी मैदान में सुबह पांच बजे से आरोग्य हिंदुस्तानी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कुमार सिंह ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया. मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला संचालक डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि योग द्वारा भले ही रोग को ठीक नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर हम नियमित एवं सही निर्देश में योग करें तो हम रोग को अपने से दूर रख सकते हैं. मौके पर आरएसएस के विभाग कार्यवाह प्रभात कुमार रंजन, नगर कर्यवाह शशांक कुमार, जिला सचिव अभिषेक कुमार नवीन, मोनिका आनंद, आरोग्य हिंदुस्तानी के जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष डॉ चंद्र मोहन, प्राचार्या सुप्रिया सिंह, डॉ पंडित जयप्रकाश व नगर सचिव सुभाष चंद्र, नगर अध्यक्ष सुमन कुमार, दुर्गेश पांडे एवं सोनू कुमार उपस्थित रहे. मंच संचालक आरोग्य हिंदुस्तानी के विभाग संयोजक प्रवीण कुमार ने किया. विद्या भवन स्त्री महाविद्यालय में किया गया योगाभ्यास सीवान. राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया. प्राचार्य प्रो डाॅ सीबी सिंह की अध्यक्षता में ””””एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य ”””” थीम पर योग के महत्व को दर्शाते हुए योगाभ्यास का प्रारंभ प्रातः 8 बजे किया गया. अनुलोम- विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, ताड़ासन इत्यादि आसन किये गये. मौके पर डाॅ रीता शर्मा, डाॅ पूजा कुमारी, डाॅ अर्चना कुमारी, डाॅ संजीवनी आर्या, जितेन्द्र कुमार प्रसाद, डाॅ सरवत आफरीन, डाॅ हुमा कमाल, मलका बेगम, कुसुम कुमारी, दिव्या कुमारी, चंदन कुमार, विनोद कुमार, आकाश, शिक्षकेतर कर्मचारियों में मुन्ना पाण्डेय, अशोक प्रसाद, संगीता कुमारी एवं स्वयंसेविकाओं ने अपनी सहभागिता दिखाई. सीवान रेलवे स्टेशन पर शिविर का आयोजन सीवान. विश्व योग दिवस के अवसर पर सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आरपीएफ के सदस्यों और रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. योग शिविर का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजेश सिन्हा ने किया. उनके साथ उप निरीक्षक संजय पांडे, जयेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र पांडे, मयंक भूषण तिवारी, नंद किशोर सिंह, मंडल वाणिज्य निरीक्षक प्रणव प्रभाकर, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार और जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे. सदर अस्पताल में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन सीवान. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. सिविल सर्जन ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और तनाव प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योगाभ्यास कर लिया निरोग रहने का संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, मोबाइल और 90 हजार रुपये छीन लिये

बरौली. माधोपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मटियारा गांव के युवक सोनू चौरसिया को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने इटारसी में बेहोश कर दिया. इसके बाद उन्होंने उसका मोबाइल, बैग और करीब 90 हजार रुपये छीन लिये. सोनू सिकंदराबाद से ट्रेन से अपने घर लौट रहा था. इटारसी में उसकी मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसकी बात लटपटा रही थी और फिर मोबाइल बंद हो गया. परिजन ट्रेन के दानापुर पहुंचने पर उसे खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिला. बाद में पता चला कि भोपाल में पुलिस ने सोनू को मदहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है. सोनू सिकंदराबाद में वेल्डर का काम करता है. फुलवरिया में नीलगाय ने मारी छलांग, बाइक सवार समेत दोनों घायल फुलवरिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र की बिरछा बथुआ मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर एक नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह मीरगंज के सबेया गांव निवासी है और जमुनहां बाजार जा रहा था. झाड़ियों से निकली नीलगाय बाइक से टकरा गयी. मौके से गुजर रहे विजय तिवारी ने घायल को बथुआ बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया. नीलगाय भी घायल हुई, जिसका इलाज स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा कराया गया. आपसी विवाद में हुई मारपीट में दंपती घायल, प्राथमिकी दर्ज भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुराहा पोखरा पर आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गये. मामले में पीड़ित व्यक्ति ने थाने में पड़ोस के ही छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. खजुराहा पोखरा निवासी रामाश्रय साह ने आरोप लगाया कि मैं अपने खेत की जुताई करवा रहा था. इसी बीच पड़ोस के अजय गोंड, विजय प्रकाश गोंड, सुभावती देवी, रिंकी देवी, लक्ष्मी देवी और सुभाष कुमार लाठी, डंडा एवं चाकू लेकर आये और हमला कर दिया. बचाने आयी मेरी पत्नी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस इस दौरान पॉकेट से पांच हजार रुपये और गले से सोने की चेन भी निकाल ली. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, मोबाइल और 90 हजार रुपये छीन लिये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूलों में 23 से 27 जून तक मनेगा स्वागत सप्ताह, बच्चों का होगा अभिनंदन

हर दिन अलग थीम पर होंगे आयोजन, होमवर्क में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित सासाराम ऑफिस. गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल लौट रहे बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने खास तैयारी की है. जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 23 से 27 जून 2025 तक स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा. निदेशक प्राथमिक शिक्षा साहिला ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं. इस सप्ताह का उद्देश्य बच्चों को छुट्टियों के बाद स्कूल वातावरण से सहजता से जोड़ना है. इस दौरान हर दिन एक विशिष्ट थीम के तहत गतिविधियां होंगी, जो बच्चों में उत्साह भरेंगी. पहला दिन गर्मी छुट्टी एक्सप्रेस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें शिशु अपने अनुभव साझा करेंगे. दूसरे दिन गृहकार्य एक्सप्रेस में हॉलिडे होमवर्क का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. तीसरे दिन गणित एक्सप्रेस के तहत सरल और रोचक तरीकों से गणित कराया जाएगा. चौथे दिन रीडिंग एक्सप्रेस में हिंदी पाठ की सामूहिक रीडिंग कराई जाएगी. अंतिम दिन स्वागत सप्ताह एक्सप्रेस के रूप में चयनित छात्रों को बैच पहनाकर सम्मानित किया जाएगा. शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक सुबह एक घंटा पहले स्कूल पहुंचकर लाउडस्पीकर से प्रेरणादायक गीत बजाएं व गेट पर खड़े होकर बच्चों का अभिनंदन करें जैसे तिलक लगाकर, हाथ मिलाकर या नमस्ते, आपका स्वागत है कहकर. चेतना सत्र में हर दिन प्रेरक भाषण, कविता वाचन, कहानी या किसी महान व्यक्ति का जीवन-परिचय साझा किया जाएगा. इस कार्यक्रम में हाल ही में योगदान देने वाले नए शिक्षकों का भी स्कूल स्तर पर स्वागत किया जाएगा. जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि वे इस आयोजन को रचनात्मक और सकारात्मक वातावरण में संपन्न कराएं. आयोजन से जुड़े फोटो, वीडियो और दस्तावेज जिला स्तर पर संकलित कर शिक्षा विभाग को भेजे जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों में स्कूल के प्रति आकर्षण और उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में अहम साबित होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूलों में 23 से 27 जून तक मनेगा स्वागत सप्ताह, बच्चों का होगा अभिनंदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी की छुट्टी के दौरान दिये गये होमवर्क में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित

-गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर शिक्षक करेंगे स्वागत -स्कूलों में 23 से 27 जून तक चलेगा स्वागत सप्ताह संवाददाता, पटना करीब 20 दिनों की गर्मी की छुट्टी के बाद प्रशासनी स्कूल 23 जून से खुल जायेंगे. गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत शिक्षक तिलक लगाकर करेंगे. शिक्षा विभाग ने 23 से 27 जून तक स्कूलों में स्वागत सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि 23 से 27 जून तक स्कूलों में स्वागत सप्ताह स्कूलों में मनाएं. इस दौरान गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों द्वारा किये गये होमवर्क का आकलन स्वागत सप्ताह के दौरान किया जायेगा. गर्मी की छुट्टी के दौरान दिये गये होमवर्क में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यार्थियों में गौरव की अनुभूति हो और विद्यालय के प्रति उनका विश्वास बढ़े इसको ध्यान में रख कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. पांच दिनों तक आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि 23 से 27 जून तक प्रत्येक दिन स्वागत आधारित तीन मुख्य गतिविधियों का संचालन विद्यालय स्तर पर किया जायेगा. इसमें सबसे पहले प्रधानाध्यापक विद्यालय संचालन से एक घंटा पहले अपने विद्यालय में लाउडस्पीकर से प्रेरणादायी गीत बजायेंगे. इसके बाद शिक्षक सभी बच्चों का स्वागत गर्मजोशी के साथ विद्यालय के द्वार पर तिलक लगाकर, हाथ मिलाकर, हाइ-फाइ देकर, नमस्ते आपका स्वागत है बोलकर करेंगे. चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा प्रत्येक दिन विद्यार्थी का स्वागत आधारित एक गतिविधि आयोजित की जायेगी, जिसमें स्वागत भाषण, प्रेरणादायी कहानी, महान व्यक्ति का जीवन परिचय बताना, कविता वाचन आदि शामिल हैं. पांच दिनों तक विशेष थीम पर संचालित होगी प्रथम घंटी प्रथम दिन यानी 23 जून को गर्मी एक्सप्रेस के रूप में मनाया जायेगा. प्रथम दिवस की प्रथम घंटी में विद्यार्थी छुट्टियों के अनुभव अपने शिक्षकों के साथ साझा करेंगे. दूसरे दिन 24 जून को गृहकार्य एक्सप्रेस थीम के तहत प्रथम घंटी में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा दिये गये गृह कार्यों का आकलन किया जायेगा. तीसरे दिन 25 जून को गणित एक्सप्रेस थीम के तहत प्रथम घंटी में विद्यार्थियों द्वारा गणित के कार्यों को कराया जायेगा. वहीं चौथे दिन 26 जून को रीडिंग एक्सप्रेस के तहत प्रथम घंटी में हिंदी के किसी एक अध्याय की विद्यार्थियों से रीडिंग करायी जायेगी. इसके अलावा अंतिम दिन 27 जून को स्वागत सप्ताह एक्सप्रेस थीम के तहत विद्यालय में स्वागत सप्ताह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें उन बच्चों को बैच देकर सम्मानित किया जयेगा, जिनका नाम स्वागत सप्ताह के दौरान नोटिस बोर्ड पर लिखा गया है. स्कूलों में नये शिक्षकों का भी किया जायेगा स्वागत जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने कहा कि हाल में कुछ नये शिक्षकों ने विद्यालय में योगदान दिया है. इन नव पदस्थापित शिक्षकों का विद्यालय स्तर पर गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा. पांच दिनों तक होने वाली गतिविधियों का फोटो व वीडियो विवरणी के साथ प्रधानाध्यापक विभाग को भेजना होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्मी की छुट्टी के दौरान दिये गये होमवर्क में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : मांझा में शराब तस्कर राजकुमार पासी गिरफ्तार

मांझा. पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मांझा थाना क्षेत्र के विशंभरापुर गांव में शराब तस्कर राजकुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर पर मांझा थाने में पूर्व से शराब तस्करी से संबंधित दो मामले दर्ज हैं. थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शराब तस्कर पर मांझा थाने में कुल तीन मामले दर्ज हैं. पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया. भैसही गांव में 211 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसही गांव में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर राजेश सहनी के घर से 211 लीटर शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गया. पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है. यह कार्रवाई शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : मांझा में शराब तस्कर राजकुमार पासी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : हलुआर पिपरा में निकली राम बारात, ग्रामीण बने बाराती

गोपालगंज. बरौली प्रखंड के हलुआर पिपरा गांव में शिक्षिका स्व राजरानों देवी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर राम बारात निकाली गयी, जिसने नगर में भ्रमण किया. आकर्षक झांकी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. गांव के लोग बाराती बने और जय श्रीराम के नारे से पूरा इलाका गूंजने लगा. इससे पूर्व उनको याद करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक राणा रणधीर सिंह, भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, आइआरसीटी के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में दिग्गजों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. स्व राजरानों देवी की जीवनी पर प्रकाश डाला. अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया. राम बारात में उनके पुत्र स्टेट बैंक के जीएम रहे राजेश सिंह व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह ने डोली को कंधा दिये. यह आकर्षक पल काफी ऐतिहासिक बना रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : हलुआर पिपरा में निकली राम बारात, ग्रामीण बने बाराती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खलारी के विद्यालयों, संस्थानों, थाना और पंचायतों में हुआ योगाभ्यास

खलारी. खलारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, प्रशासनी और गैर-प्रशासनी संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा थाना परिसर में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में शिक्षक रोहित खेस और प्रभाकर शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों को योगासनों का अभ्यास कराया गया. शिक्षक अंबुज कर्माकर ने इन आसनों के लाभों की जानकारी दी. प्राचार्या डा सिस्टर निर्मला ने योग की महत्ता बतायी. वहीं एसीसी उच्च विद्यालय व एसीसी पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस उल्लास से मनाया गया. यहां प्रशासक जामवंत सिंह, प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी, रवि गिरि और अर्चना, शिक्षक श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगासनों का अभ्यास किया. डीएवी स्कूल खलारी में प्राचार्य डा कमलेश कुमार के साथ शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार किया. खलारी थाना परिसर में प्रभारी पुनि जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में जवानों और पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया. पीएचसी खलारी में डा इरशाद और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने योग किया. वहीं विभिन्न पंचायतों में मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक योग किया गया. ————————– फोटो:- 21 खलारी 05:- उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल में योगासन का अभ्यास करते शिशु व शिक्षिकाएं. 21 खलारी 06:- एसीसी स्कूल में योग अभ्यास करते विद्यार्थी. 21 खलारी 07:- डीएवी खलारी में योग करते शिशु. 21 खलारी 08:- खलारी थाना परिसर में योग का अभ्यास करते इंसपेक्टर व पुलिसकर्मी. 21 खलारी 09:- पीएचसी खलारी में योग का अभ्यास करते डा इरशाद व अन्य. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खलारी के विद्यालयों, संस्थानों, थाना और पंचायतों में हुआ योगाभ्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया सुदेश महतो का जन्मदिन

सिल्ली. सिल्ली के बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र एवं आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में शनिवार को आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बिरसा मुंडा आर्चरी एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो के 51वें जन्मदिन पर समारोह का आयोजन किया गया. सुदेश कुमार महतो आर्चरी एकाडमी पहुंचे जहां कोच एवं प्रशिक्षु तीरंदाजों द्वारा उनका स्वागत किया गया. यहां परिसर में सुदेश कुमार महतो, जयपाल सिंह, गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक एवं अन्य अतिथियों ने कई पौधे लगाये. जन्मदिन केे मौके पर आर्चरी एकाडमी सिल्ली, सोनाहातु, राहे के तीरंदाजों एवं वुशु एकाडमी प्रशिक्षुओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सुदेश महतो को बधाई दी. सुदेश महतो ने केक काटे. कार्यक्रम में भक्ति वेदांत गुरुकुल कुटाम के आचार्य सुबल दास एवं गुरुकुल के छात्रों ने कीर्तन किये. लोगों ने गुरुकुल की ओर से बनाये गये महाप्रसाद को ग्रहण किया. वहीं आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में सुदेश महतो ने केक काटे और कार्यकर्ताओं को खिलाया.कार्यक्रम में राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, गौतम कृष्ण साहू, आरती देवी, सबिता रानी, दिनेश महतो, प्रकाश राम, शिशिर महतो, वाहिद अली, महतो, लक्ष्मन महतो, मधुमिता कुमारी, सौरव कुमार गिरि, रविन्द्र करमाली, भरत देव साय, बबलु, चांद हुसैन, सूरज सोनार, विकास महतो, अनीता राहिल टुटी, ज्योति कुमारी दीपा कुमारी समेत आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आजसू कार्यकर्ताओं ने मनाया सुदेश महतो का जन्मदिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का पूर्व एमएलसी ने किया आह्वान

भाकपा के धोरैया अंचल परिषद का 29वां अंचल सम्मेलन का हुआ आयोजन धोरैया. भाकपा के धोरैया अंचल परिषद का 29 वां अंचल सम्मेलन का आयोजन शनिवार को अहिरो पंचायत के धरहारा गांव में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरीय नेता व पूर्व एमएलसी संजय कुमार द्वारा पार्टी झंडोत्तोलन के साथ किया गया. सम्मेलन में विभिन्न शाखा के शाखा सचिव एवं अंचल सम्मेलन के लिए नामित प्रतिनिधि ने भाग लिया. इसमें विगत तीन साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श करते हुए पार्टी संगठन एवं इसके अनुसांगिक संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया. बैठक में केंद्र व राज्य प्रशासन के गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए आगामी चुनाव में एनडीए प्रशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया. पूर्व एमएलसी ने कहा कि वर्तमान प्रशासन के शासनकाल में हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. उन्होंने एनडीए प्रशासन को उखाड़ फेंकते हुए इंडिया गठबंधन की प्रशासन बनाने की बात कही. रात भर चलने वाले इस सम्मेलन में नए अंचल परिषद एवं अंचल कार्यकारी का गठन किए जाने की बात कही गयी. मौके पर भाकपा नेता मुनीलाल पासवान सहित अन्य मौजूद रहे. सम्मेलन की कार्यवाही अध्यक्ष मंडल उमाकांत दर्वे, बाबूलाल यादव एवं मोहम्मद शमीमुद्दीन की अध्यक्षता में प्रारंभ की गयी. मंच संचालन गौतम सिंह ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनडीए प्रशासन को उखाड़ फेंकने का पूर्व एमएलसी ने किया आह्वान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओवरब्रिज के समीप मिला अज्ञात युवक का शव

फारबिसगंज. शनिवार की दोपहर में फोरलेन पर रामपुर ओवर ब्रिज से कुछ दूर आगे सड़क के किनारे झाड़ी के समीप पड़े एक अज्ञात युवक के शव को देख कर लोगो ने स्थानीय थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क किनारे झाड़ी के समीप पड़े अज्ञात युवक के शव को देखा व विभिन्न बिंदूओं पर जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया उक्त अज्ञात युवक युवक पैंट, शर्ट पहना हुआ है, वहीं उसके बाल लंबे-लंबे हैं कमर में गमछा भी बांधा हुआ है. कमर के पास जख्म भी है जिससे उसके कपड़े खून से सने हुए हैं वहीं युवक के मुंह से कुछ अवशेष भी निकल रहा है. बरामद अज्ञात युवक के शव को देखने लिए उमड़ी लोगो की भीड़ में मौजूद लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे थे जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही थी. समाचार प्रेषण तक बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं हो पायी है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष है. बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान नहीं होने पायी है. 39 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ओवरब्रिज के समीप मिला अज्ञात युवक का शव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top