Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठगी के दो मामले, 2.61 लाख रुपये गंवाए

ऑनलाइन पेमेंट देने का झांसा देकर शिक्षक को ठगा दो स्त्रीएं भी बनीं साइबर जालसाजों का निशाना संवाददाता, मुजफ्फरपुर ऑनलाइन पेमेंट वापस करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने शिक्षक राज कुमार मंडल के खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिये. शिक्षक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राज ने बताया है कि वह भागलपुर के अमडंडा थाना के जगन्नाथपुर गांव के रहनेवाले हैं. मोतीपुर प्रखंड में पंचायत शिक्षक हैं. 29 मई को 2:48 मिनट पर अज्ञात नंबर से कॉल आयी. जालसाज ने कहा कि आप ने जो ऑनलाइन प्रोडक्ट मंगवा कर वापस किया है, उसका पैसा उसका पेमेंट एयरटेल पेमेंट बैंक से किया गया है. उसकी रकम इस बैंक में वापस नहीं होगी. इसके लिए दूसरा खाता या फोन पे नंबर दीजिए .यूपीआइ नंबर वेरीफाई करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उसके खाते को हैक कर लिया. उससे दो लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया गया है. ::::::::::::::::::::::::: दो स्त्री से ठग लिये 61 हजार रुपये मुजफ्फरपुर. साइबर जालसाजों ने अहियापुर की कुमकुम कुमारी को निशाना बनाया. उनके खाते से 51 हजार 500 रुपये उड़ा दिये. जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किये हैं, वह काजल कुमारी के नाम पर है. यह ठगी 18 जून को हुई. इधर, सदर थाना के भगवानपुर की रहनेवाली स्त्री के बैंक खाते से भी आठ हजार 907 रुपये ठगों ने निकाल लिये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठगी के दो मामले, 2.61 लाख रुपये गंवाए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शस्त्र अनुज्ञप्ति का हुआ भौतिक सत्यापन

जोकीहाट. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारी जारी है. शनिवार को जोकीहाट थाना क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्र धारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन व अनुज्ञप्ति की जांच थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा व बीडीओ संयम राज ने की. शस्त्र धारियों में बागनगर के मोहनलाल यादव, जहानपुर गांव के शस्त्रधारी भवेश दत्त ठाकुर, बहारबाड़ी के सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश यादव, हाजी बसीर उद्दीन, घर धोबनिया, रामप्रसाद मंडल ,भोकराहा पंचायत हरदार, गिरिवर मंडल भोकराहा , शाहिद आलम लोखड़िया, पंचायत बारा इस्तबरार, कृष्ण लाल वर्णवाल गैरकी, प्रभु प्रसाद साह बारा इस्तबरार सहित अन्य लाइसेंस धारियों ने शस्त्रों का थाना में भौतिक सत्यापन कराया. गोविन्द लाल यादव के पुत्र मदन मोहन यादव व एनलाल यादव के पुत्र राम प्रसाद यादव ने लाइसेंस बनाने की मांग डीएम अनिल कुमार से की है. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने सुरक्षा के लिए शस्त्र अनुज्ञप्ति ली थी. पिता के निधन के बाद उनके पुत्र को अनुज्ञप्ति प्राप्ति का सरल प्रक्रिया होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने सुरक्षा कारणों से अनुज्ञप्ति प्राप्ति की मांग डीएम से की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शस्त्र अनुज्ञप्ति का हुआ भौतिक सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटरी मेंटेनेंस का कार्य कर रहा मजदूर गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोगी के सब्बल से लगी गंभीर चोट बौंसी. मंदारहिल-हंसडीहा रेल खंड के मंदार हिल रेलवे स्टेशन के समीप समपार फाटक संख्या 33 सी के समीप कार्य करने के दौरान 17 वर्षीय एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि मजदूर रेलवे मेंटेनेंस के कार्य में लगा हुआ था. इसी दौरान सहयोगी के सब्बल से उसे गंभीर चोट लग गयी. जानकारी के अनुसार रेलवे ठेकेदार के द्वारा रेल पटरी मेंटेनेंस का कार्य कराया जा रहा था. जहां बाराहाट थाना क्षेत्र के जैठोर ककरिया गांव निवासी कैलाश सिंह का पुत्र रंजन कुमार उर्फ राजा भी कार्य कर रहा था. बताया जाता है कि रेल पटरी का नट बोल्ट टाइट किया जा रहा था. इसी बीच उसे सहयोगी के सब्बल से गंभीर रूप से चोट लग गयी. युवक के सीने और नाभि में गंभीर चोट लगी है. अन्य मजदूरों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रंजन कुमार के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया है. साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है. इसके बाद परिजन बांका सदर अस्पताल पहुंच गये. बगैर सुरक्षा उपकरण के मजदूर कर रहे थे कार्य पटरी मेंटेनेंस का कार्य कर रहे मजदूरों के द्वारा बताया गया की रेलवे ठेकेदार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा उपकरण उन लोगों को मुहैया नहीं करायी गयी है. जिसकी वजह से अक्सर छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है. मालूम हो कि पटरी मेंटेनेंस का कार्य काफी जोखिम भरा होता है. भारी भरकम लोहे के औजार से मजदूरों को काम करना होता है. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सेक्शन इंजीनियर रामपुर किशोर ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस मामले में जब उनसे बात की गयी तो उनका कहना था कि छोटी-मोटी घटनाएं इस तरह के कार्य के दौरान होती रहती है. जब उनसे नाबालिग मजदूर के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मजदूर नाबालिग नहीं है, हालांकि यह तो जांच का विषय है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटरी मेंटेनेंस का कार्य कर रहा मजदूर गंभीर रूप से जख्मी, रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

न्यायिक पदाधिकारी ने किया योगाभ्यास

किशनगंज. पटना उच्च न्यायालय व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुशांत कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय न्यायालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण व व्यवहार न्यायालय किशनगंज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों ने योगाभ्यास किया. योगाभ्यास योग गुरु रविराज द्वारा करवाया गया, जिसमें उन्होंने न्यायिक पदाधिकारीगण व कर्मियों को विभिन्न आसन्न कराएं. योग से होने वाले लाभ के बारे में जागरू किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post न्यायिक पदाधिकारी ने किया योगाभ्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग जरूरी

विश्व योग दिवस पर लोगों ने खूब बहाया पसीना बांका. विश्व योग दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान जीविका के विभिन्न संगठनों, पंचायतों, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों व नेतृत्वक दलों आदि के द्वारा योग किया गया. भाजपा नगर के द्वारा शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षक संजय झा के द्वारा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को विभिन्न तरह के योगा कराया गया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ्य व तरो ताजा रहने के लिए प्रत्येक दिन सुबह योग करने एवं योग की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया. पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार दास ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह भोजन शरीर के लिए आवश्यक है, उसी तरह योग स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है. भागदौड़ भरी जिंदगी में जीवन का हिस्सा होना चाहिए योग इस मौके पर महेश प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र चौधरी, विकास चौरसिया, अंबर मुखर्जी, मनमोहन दास, राजीव पंडित, राहुल गुप्ता, अजय कुमार सिंह, बाल किशोर घोष, पंकज कुमार दास, राज कुमार मोदी, मोना गुप्ता, शैलेंद्र नारायण सिंह, सुमन गुप्ता, राम कुमार चौधरी, जमील हसन सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं विश्व योग एवं विश्व संगीत दिवस पर सारेगामापा कला केंद्र व सारेगामापा फिटनेस सेंटर के तत्वाधान में योग के विभिन्न आसन का अभ्यास किया गया. साथ ही संगीत वादन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. केंद्र की संचालिका नूतन रंजन ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए. ताकि सभी लोग स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का आनंद ले सके. चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर में विश्व योग दिवस की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि योग ऐसा क्रिया है, जो न केवल मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने में उसकी मदद करती है, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में भी मदद करती है. शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना आवश्यक है. योग शिक्षक गौतम पाठक के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा योगाभ्यास किया गया. इस मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार नवनीत, बरिष्ठ आचार्य विनय कुमार सिंह, विक्रांत पाठक, विवेकानंद सिंह, संजना सिन्हा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद थे. वहीं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा योग दिवस पर ब्रह्मा कुमारी गूंजा बहन ने शरीर के योग के साथ राजयोग व मेरिटेशन कराया. कहा कि जीवन में सुख शांति व तनाव से मुक्ति के लिए योग जरुरी है. इससे 80 प्रतिशत मानसिक तनाव कम होता है. राजयोग के लिए आत्मा व परमात्मा का ज्ञान जरूरी है. इस मौके पर बीके शिवनंदन भाई, बीके बसंती माला, बीके अनिता, बीके मिंटू, उषा, जूली, मीना सहित अन्य भाई-बहन मौजूद थे. जिले के सभी 182 पंचायतों में हुआ योग शिविर का आयोजन वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. योग प्रशिक्षक श्रेया श्री की देखरेख में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, बज्रासन, भ्रामरी, अनुलोम विलोम आदि योगासन किया गया. प्राचार्य ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से नियमित योग करने की बात कहीं. वहीं योग संगम के तहत जिले के सभी 182 पंचायतों में योग शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें प्रशासनी कर्मी व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली शिशु व स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया. साथ ही अमृत-सरोवर स्थल के किनारे आयोजित हरित योग कार्यक्रम के दौरान लोगों को जीवन में योग के महत्व से अवगत कराया गया. स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण व उसकी महत्ता से अवगत कराया गया. वहीं जीविका बांका के द्वारा जिले के सभी स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों में उत्साह एवं उमंग के साथ योग दिवस मनाया गया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में जीविका दीदियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया गया. वहीं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बांका में स्पोर्ट्स एवं योगा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक धरती, एक स्वास्थ्य की राष्ट्रीय थीम के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें समूह प्राणायाम, व्यक्तिगत आसन प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने भाग लिया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ शब्बिरुद्दीन ने उक्त थीम पर अपना विचार साझा करते हुए कहा कि योग हमारे आध्यात्मिक ऊर्जा को जागृत कर कार्यस्थल पर तनाव कम करता है एवं कार्य क्षमता को बढ़ाता है. इस मौके पर रजिस्ट्रार प्रो अभिषेक कुमार, असैनिक विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, योग इंस्ट्रक्टर रितु कुमारी सहित अन्य मौजूद थे. वहीं ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल में योग दिवस की शुरुआत प्रार्थना व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ. जिसके बाद स्कूली छात्रों व उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों ने योग किया. जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासन शामिल थे. स्कूल में योग दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन, बच्चों के लिए विशेष योग प्रतियोगिता, आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स सेशन और योग और बाल विकास पर अतिथि व्याख्यान रहा. स्कूल के चेयरमैन रवीश रोशन ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि यह अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक सोच का माध्यम भी है. इस मौके पर गोविंद झा, अजीत सिंह, बिनीत, संजय झा, गुनवंत, लक्ष्मी, सुमन और राहुल समेत सभी शिक्षकों ने बच्चों को मोटिवेट किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दाल पर बवाल, आयात बढ़ने पर संसदीय समिति ने सरकार से पूछे सवाल

Pulses Import: देश में दाल और तिलहनों के आयात पर बवाल मचा हुआ है. इन दोनों खाद्य पदार्थों का आयात बढ़ने पर संसदीय समिति ने प्रशासन से सवाल पूछे हैं. उसके जवाब में प्रशासन ने संसदीय समिति को बताया कि पिछले 10 सालों में दालों और खाद्य तेलों का घरेलू उत्पादन एक दशक पहले की तुलना में अधिक गति से बढ़ा है. हालांकि, सांसदों ने घरेलू मांग को पूरा करने के लिए हिंदुस्तान की आयात पर निर्भरता पर चिंता भी जाहिर की है. दाल और खाद्य तेलों के उत्पादन में बढ़ोतरी प्रशासन ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण संबंधी संसद की स्थायी समिति को बताया कि पिछले 10 वर्षों में हिंदुस्तान में दालों और खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. 2014-15 से 2024-25 के बीच तिलहन उत्पादन में 55% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में तिलहन उत्पादन का अनुमान 426.09 लाख टन है, जो इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है. आयात पर निर्भरता कायम हालांकि, सांसदों ने खाद्य तेलों के भारी आयात पर चिंता जताई है. कृषि मंत्रालय की ओर पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, हिंदुस्तान ने वर्ष 2023-24 में 156.6 लाख टन खाद्य तेल का आयात किया, जो घरेलू मांग का 56% है. विशेष रूप से पाम तेल की मांग पूरी तरह से आयात पर निर्भर है, जिससे देश पर सालाना 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक बोझ पड़ रहा है. स्वास्थ्य पर भी उठे सवाल कुछ सांसदों ने सस्ते आयातित खाद्य तेलों के स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना था कि कम गुणवत्ता वाले तेलों का अत्यधिक उपयोग जनस्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है. इसे भी पढ़ें: टैक्स का टोटका: ITR फाइल करने से पहले जानिए AIS और फॉर्म 26AS का फर्क 2004-05 से 2014-15 में 13% बढ़ा तिलहन उत्पादन कृषि मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2004-05 से 2014-15 के बीच तिलहन उत्पादन में केवल 13% की वृद्धि हुई थी, जबकि पिछले दशक में यह आंकड़ा चार गुना तक बढ़ा है. मंत्रालय ने इसे नीतिगत प्रयासों और अनुसंधान आधारित कृषि सुधारों का नतीजा बताया. इसे भी पढ़ें: कभी आटा चक्की चलाते थे सोनम रघुवंशी के पिता, आज करोड़ों की कमाई! रेवड़ी की तरह बांटे पैसे The post दाल पर बवाल, आयात बढ़ने पर संसदीय समिति ने प्रशासन से पूछे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Israel Iran War Video: इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर ऐसे किया हमला, देखें वीडियो

Israel Iran War Video: इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने बीती रात ईरान की परमाणु अनुसंधान सुविधा पर हमला किया और निशाना बनाकर किए गए हमलों में तीन वरिष्ठ ईरानी कमांडरों की मौत हो गई. दोनों देशों के बीच युद्ध दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है. “Overnight, we deepened the strike on the nuclear site in Isfahan and in western Iran. On the screen, you can see the site where reconversion of enriched uranium takes place. This is the stage following enrichment in the process of developing a nuclear weapon. We had already… pic.twitter.com/UbWO3M8PBV — Israel Defense Forces (@IDF) June 21, 2025 इजराइली हमले के बाद पहाड़ के निकट इलाके से धुआं उठता दिखाई दिया शनिवार सुबह इस्फहान में एक पर्वत के निकट इलाके से धुआं उठता दिखाई दिया, जहां एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि इजराइल ने दो बार परमाणु अनुसंधन सुविधा पर हमला किया. इजराइली सेना के एक अधिकारी के अनुसार निशाने पर दो सेंट्रिप्यूज उत्पादन स्थल थे. ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तहस-नहस करने के इजराइल के लक्ष्य के तहत 24 घंटे में इस्फहान में हुआ यह दूसरा हमला था. इजराइल ने जारी किया वीडियो ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर हमला करने के बाद इजराइली सेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हमले का वीडियो शेयर किया. जिसमें हमले के बाद तबाही का मंजर दिख रहा है. इजराइली सेना ने वीडियो के साथ लिखा, रात भर हमने इस्फाहान और पश्चिमी ईरान में परमाणु स्थल पर हमला किया. वीडियो में देख सकते हैं. ईरान ने भी इजराइल पर किया ड्रोन और मिसाइल से हमला इजराइली हमले के जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल दागे. इजराइल की डेविड एडोम बचाव सेवा ने शनिवार को कहा कि उत्तरी इजराइल में दो मंजिला इमारत पर एक ईरान ड्रोन गिरा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. 13 जून को इजराइली हमले के बाद ईरान ने भी किया था हमला, जिसके बाद छिड़ी जंग इजराइल ने 13 जून को ईरान परमाणु और सैन्य ठिकानों, शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाकर हमले किए थे, जिसके जवाब में ईरान की ओर से हवाई हमले किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ गया था. अब तक हजारों लोगों की मौत वाशिंगटन में स्थित ईरानी मानवाधिकार समूह के अनुसार, ईरान में 263 आम नागरिकों समेत कम से कम 657 लोग मारे गए हैं और 2,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इजराइली सेना के अनुमान के अनुसार, ईरान ने इजराइल पर 450 मिसाइलें और 1,000 ड्रोन दागकर जवाबी कार्रवाई की है. The post Israel Iran War Video: इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर ऐसे किया हमला, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गया, पश्चिम चंपारण में 88.72 करोड़ की लागत से बनेंगे चार नए पुल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी

Gaya West Champaran News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि नाबार्ड सहायता प्राप्त राज्य योजना के तहत गया और पश्चिम चंपारण जिलों में चार नए उच्च स्तरीय आरसीसी पुलों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. इस पर 88.72 रोड़ रुपये खर्च होंगे. चौधरी ने कहा कि नदियों पर पुल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, सम्पर्क बढेगा और लोगों का समय बचेगा. इस पुल के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होगी. गया में बनने वाले पुल पर क्या बोले सम्राट चौधरी ने बताया कि गया जिले के इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर पकरी गुढ़िया से चौबर रोड के बीच एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 2089.801 लाख रुपये है. इसी जिले के बांके बाजार प्रखंड में मोरहर नदी पर ही एक और पुल जूरी नवाडीह गांव के पास नवाडीह से फुलवारिया रोड के बीच बनाया जाएगा, जिस पर 2107.933 लाख रुपये खर्च आएगा. पश्चिम चंपारण में बनने वाली सड़क के बारे में जानिए सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले के बगहा प्रखंड में मनोर नदी पर पीएमजीएसवाई सड़क गोनौली से गोरारा रोड के बीच एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 29 करोड़ 65 लाख रुपये तय की गई है. इसी जिले के लौरिया प्रखंड में सिकहरना नदी पर जवाहिरपुर घाट के पास एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 17 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत आएगी. इसे भी पढ़ें:  बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास The post गया, पश्चिम चंपारण में 88.72 करोड़ की लागत से बनेंगे चार नए पुल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी खुशसमाचारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nawada: डॉक्टर संग भागी 3 बच्चों की मां, साथ ले गई जमीन के कागजात और जेवरात, पति ने दर्ज कराया FIR 

Nawada News: नवादा जिले के समाय गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्त्री अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. स्त्री घर में रखे जमीन के महत्वपूर्ण कागजात और लाखों के जेवरात भी अपने साथ ले गई है. पति ने इस संबंध में मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है. क्या है पूरा मामला ?  गोविंद कुमार और सपना कुमारी का विवाह 12 जुलाई, 2016 को हुआ था. इस दंपति के तीन शिशु हैं, जिनमें 8 वर्षीय शिवानी कुमारी, 6 वर्षीय सौम्या कुमारी और सबसे छोटा 2 वर्षीय अमन कुमार शामिल हैं. गोविंद कुमार जब मद्रास में थे, तभी उनके मकान मालिक ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी पत्नी सपना कुमारी एक युवक से मिलती-जुलती है और वह युवक अक्सर सुबह तक उनके कमरे में रहता है. यह जानने के बाद गोविंद ने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, जब गोविंद मद्रास से नवादा लौटे, तो उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी है. Also read: सीएम नीतीश के लीडरशीप में चुनाव लड़ेगी BJP, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान पति को मिली तस्वीर  गोविंद को एक तस्वीर भी मिली है, जिसमें उनकी पत्नी एक युवक के साथ दिख रही है. पति का आरोप है कि उनकी पत्नी प्राइवेट डॉक्टर पंकज कुमार के साथ फरार हुई है. उनका यह भी आरोप है कि सपना कुमारी अपने साथ करोड़ों की जमीन के कागजात और अन्य कीमती सामान भी ले गई है. वहीं, पंकज कुमार ने इस तस्वीर को गलत बताया है और कहा है कि उन्हें इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है. मुफस्सिल थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जांच के बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई जारी है. The post Nawada: डॉक्टर संग भागी 3 बच्चों की मां, साथ ले गई जमीन के कागजात और जेवरात, पति ने दर्ज कराया FIR  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sasaram: पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, प्रेमचंद पथ बना तालाब, बच्चे कर रहे बोटिंग

Sasaram,  प्रमोद कुमार श्रीवास्तव:  शहर में पहली बारिश ने ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी. बारिश के कुछ ही घंटों में सासाराम के प्रेमचंद पथ मोहल्ले की सड़कों पर  जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  समय पर नहीं हुई नालों की प्रशासन: स्थानीय  स्थानीय निवासियों के अनुसार, नालों की सफाई समय पर नहीं कराई गई थी, जिससे पानी की निकासी नहीं हो सकी और पूरा इलाका पानी में डूब गया. सड़कें लबालब भरी हुई हैं, और यह जलजमाव अब मोहल्ले के लिए मुसीबत बनता जा रहा है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें शिशु कर रहे बोटिंग हालात ऐसे हो गए हैं कि छोटे शिशु इस भरे हुए पानी में वोटिंग कर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं. हालांकि यह नजारा देखने में मजेदार लग सकता है, लेकिन यह नगर निगम की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है. अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी बारिशों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: सीएम नीतीश के लीडरशीप में चुनाव लड़ेगी BJP, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ऐलान The post Sasaram: पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, प्रेमचंद पथ बना तालाब, शिशु कर रहे बोटिंग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top