Hot News

June 21, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AJSU Party Foundation Day: आजसू पार्टी के झंडे-बैनर और कटआउट से पटी रांची, मोटरसाइकिल रैली पहुंचेगी खेलगांव

AJSU Party Foundation Day: रांची-आजसू पार्टी 22 जून को अपना स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी. केंद्रीय स्तर पर मुख्य समारोह स्पोर्ट्सगांव के हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है. समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. राजधानी रांची को झंडे एवं बैनरों से सजाया गया है. पश्चिम बंगाल एवं राज्य के पलामू समेत विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं. समारोह में झारखंड के 24 जिलों एवं 264 प्रखंडों से कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचेंगे. सभी जिलों तथा प्रखंडों में भी समारोह में व्यापक तैयारी की गयी है. 22 जून 1986 को आजसू पार्टी की स्थापना की गयी थी. आजसू पार्टी के ये नेता समारोह को करेंगे संबोधित आजसू पार्टी स्थापना दिवस समारोह को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, यशोदा देवी, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता समेत कई नेता संबोधित करेंगे. ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: झारखंड के मेधावी ST स्टूडेंट्स को हेमंत प्रशासन की सौगात, मंत्री चमरा लिंडा का अफसरों को निर्देश पश्चिम बंगाल और ओडिशा के भी कार्यकर्ता होंगे शामिल स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, मेदिनीपुर से कार्यकर्ताओं की एक टोली बादल महतो के नेतृत्व में स्पोर्ट्सगांव पहुंच चुकी है. उनके वहीं ठहराने की व्यवस्था की गयी है. पलामू से भी कार्यकर्ताओं का एक जत्था पहुंच चुका है. समारोह में ओडिशा के कई इलाकों रायरंगपुर, बारीपाडा आदि से भी कार्यकर्ता आ रहे हैं. तैयारी में जुटे नेता उत्तरी छोटानागपुर में जहां सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो तथा लंबोदर महतो तैयारी में लगे हैं, वहीं दक्षिणी छोटानागपुर में डॉ देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, निर्मला भगत आदि ने सभी जिलों में बैठक की. कोल्हान में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, दामु बानरा, संथाल परगना में जोनाथन टुडू एवं प्रवीण प्रभाकर और पलामू में हसन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को लामबंद किया. झंडा-बैनर से सजी राजधानी रांची समारोह की तैयारी को लेकर रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर तथा स्पोर्ट्सगांव को पार्टी के झंडा और बैनर से सजा दिया है और वरिष्ठ नेताओं के कटआउट चौराहों पर लगाए गए हैं. मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा. विभिन्न मोहल्लों से महानगर कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में स्पोर्ट्सगांव स्थित समारोह स्थल पहुंचेंगे. ये भी पढ़ें: सावधान! झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी, ये तीन दिन रहें सतर्क The post AJSU Party Foundation Day: आजसू पार्टी के झंडे-बैनर और कटआउट से पटी रांची, मोटरसाइकिल रैली पहुंचेगी स्पोर्ट्सगांव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:एनडीए की सरकार ने लिख दिया विकास का इतिहास : विद्या सागर

Samastipur News:मोरवा : एनडीए की प्रशासन ने बिहार में विकास की इतिहास लिख दिया है. हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ा कर प्रशासन ने गरीबों को बड़ी राहत दी है. यह बातें कहीं पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने. शनिवार को आरके मेमोरियल स्कूल हुसेनीपुर कौआ चौक के प्रांगण में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक उम्मीद से ज्यादा विकास हुआ है. लगातार विकास को लेकर प्रशासन के द्वारा रोड मैप तैयार किया जा रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक के द्वारा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि बूथ स्तरीय कमेटी को मजबूती प्रदान की जाए और युवाओं को अधिक से अधिक इसमें जोड़ा जाए. ताकि बूथों तक पहुंचने में किसी को कोई दिक्कत ना हो. संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सर्वेन्दू कुमार शरण ने किया. कार्यक्रम में शामिल श्याम सुंदर त्यागी, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार, समरेश कुमार, भरत कुमार आदि ने सुझाव दिये. मौके पर रविंद्र सिंह, वीरेंद्र राय, रामउद्देश राय, अमरजीत राय, प्रमोद महतो, प्रमोद महतो, संजय सहनी, राकेश कुमार, रौशन थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:एनडीए की प्रशासन ने लिख दिया विकास का इतिहास : विद्या सागर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:बबबबब

Samastipur News: समस्तीपुर : शहर के राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा योग दिवस पर सभाकक्ष में सामूहिक सूर्य नमस्कार, ऊर्जा एवं एकाग्रता विषयांतर्गत योगाभ्यास की विभिन्न क्रियाएं संचालित की गई. अध्यक्षता बरसर डॉ राजीव रौशन ने की. सहायक प्राचार्य डॉ बिरेंद्र दत्ता, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रेमलता शर्मा, सहायक प्राचार्य डॉ स्मिता कुमारी, सहायक प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार, प्रभास कुमार, सोनू कुमार ने भाग लिया. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर में प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने स्वयं योग करके नित्य योग करने पर बल दिया. शिक्षक अनिल कुमार गुप्ता व निगम तिवारी ने अष्टांग योग के महत्व को समझाया. मौके पर चन्द्रशेखर त्रिपाठी, सन्तोष कुमार, राम प्रवेश यादव ने सहयोग किया. रोसड़ा : स्थानीय राम लखन सिंह स्मृति पार्क परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फिट इंडिया वोट इंडिया के रूप में अनुमंडल प्रशासन एवं पार्क परिवार की ओर से योग दिवस मनाया गया. उद्घाटन एसडीओ संदीप कुमार,चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया एवं पार्क परिवार के अजय महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. योगाचार्य ने अतिथियों को योगाभ्यास कराया. चेंबर के सचिव रमेश गामी, कोषाध्यक्ष विनोद देव, पार्क परिवार के डॉ संजय कुमार पंजियार, डॉ नवीन कुमार शर्मा, विनय महतो, संजीव प्रधान, विनोद देव, महेश महतो, राजेंद्र सेठ, दिलीप महतो, मनोज सतरा, झुन्नू ग्रांय आदि थे. दिलीप टेक्निकल कॉलेज में योग दिवस मनाया गया. मौके पर अध्यक्ष रामबिहारी ठाकुर, प्राचार्य अजीत ठाकुर, योगाचार्य गोपाल सवर्ण, डॉ परमानंद मिश्र, इंद्रेश चौधरी आदि थे. सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया. मोतीपुर के अमृत सरोवर के निकट योगाचार्य के द्वारा योग दिवस पर अभ्यास कराया गया. मौके पर मुखिया प्रेमा देवी,समाजसेवी रंजीत कुमार सहनी थे. शाहपुर पटोरी : आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय के परिसर में प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में योग कराया गया. व्यवहार न्यायालय परिसर में वरीय न्यायाधीश अखिलेश प्रताप सिंह, न्यायाधीश सचिन कुमार, अविनाश चन्द्रा, संतोष कुमार साह, सदानंद राय, राम विनय कुमार आदि मौजूद थे. सरायरंजन : नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ राजकिशोर के नेतृत्व में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया. मोहिउद्दीननगर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को विश्व योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एचएम दयानन्द कुमार भगत ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में जीवन की स्थिरता हेतु हम सभी को योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. इस मौके पर मुकेश कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार सुमन, अमृता कुमारी, अनोखी कुमारी, रूपाली बाला, अमन कुमार मुन्ना सिंह, नरेश कुमार मौजूद थे. मोरवा : आरके मेमोरियल स्कूल हुसैनीपुर कौवा चौक में योग शिविर में वीरेंद्र ठाकुर, ऋषि कुमार चौधरी, जुली कुमारी, सूर्य कुमार, आदित्य वर्मा, साजन कुमार, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, रुकमणी कुमारी, अर्चना कुमारी थे. बिथान : नया विचार एजेंसी परिसर में योगाभ्यास का आयोजन किया गया. एजेंसी संचालक शुभम राउत, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, मुस्कान कुमारी, नैंसी कुमारी, नितेश्वर राउत, श्रेया कुमारी, गोलू कुमार थे. हसनपुर : चीनी मिल उच्च विद्यालय के सभागार, स्पोर्ट्स क्लब मालदह सहित प्रशासनी व निजी विद्यालय में योगाभ्यास कराया गया. योग प्रशिक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में योगाभ्यास से रासायनिक दवा से मुक्ति मिल सकती है. बीइओ संगीता मिश्रा, एचएम प्रेम कुमार मिश्रा, रुपेश कुमार, हीरा कुमार, अजय कुमार, अंकुश कुमार, सचिन कुमार, बलराम कुमार, छोटू कुमार आदि मौजूद थे. शिवाजीनगर : पल्स टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ आलोक कुमार सिंह, प्रमुख डॉ गोविंद कुमार आदि थे. विभूतिपुर : डीबीकेएन कॉलेज नरहन में योग दिवस मनाया गया. शुरुआत योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने किया. डॉ राम प्रकाश, डॉ यश रंजन, डॉ अंशु आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:बबबबब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साहबगंज बाजार में 32 लाख 96 हजार की लागत से बनेगा नाला

विधायक मनोज यादव ने किया शिलान्यास बेलहर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साहबगंज बाजार में पानी निकासी की समस्या समाधान के लिए शनिवार को स्थानीय विधायक मनोज यादव ने मुख्य सड़क पर 32 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाले नाला का शिलान्यास किया. ज्ञात हो कि साहबगंज बाजार में पानी निकासी का कोई साधन नहीं रहने के कारण कई वर्षों से बाजार में नाले की पानी का जमाव रहता था, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा गंदगी एवं बदबू पसरा रहता था. स्थानीय लोगों द्वारा कई बार समस्या को जनप्रतिनिधियों के सामने रखी गयी. जिस पर विधायक मनोज यादव ने संज्ञान लेते हुए साहबगंज बाजार के नाले की निकासी के लिए पहल कर योजना की स्वीकृति दिलाई है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है. इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सिंह, मुखिया रामानंद पंडित, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार भगत, मंटू भगत, संजीव भगत, दिनेश सिंह, शंभू साह, संजय यादव, मुकेश साह, बृजेश यादव, राधे यादव, अशोक सिंह, वीरेंद्र सिंह, अविनाश रजक, सुजीत साह, युगल किशोर भगत, दीप नारायण तांती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साहबगंज बाजार में 32 लाख 96 हजार की लागत से बनेगा नाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मैंगो टॉक के जरिये दी कृषि वानिकी की जानकारी

बालिका विद्यापीठ में आयोजित हुआ कार्यक्रम लखीसराय. शहर के बालिका विद्यापीठ के गीता मंदिर में शनिवार को मैंगो टॉक नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ-साथ विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय कृषि विशेषज्ञ स्वीजरलैंड से आये रोलैंड फ्रूटिग व युगांडा के लक्की मुकासा, विद्यालय की प्राचार्या कविता सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार, रोटरी क्लब सदस्य अमरेंद्र सिंह, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली यादव, खेती संस्था के फाउंडर कुमार नीरज तथा अन्य खेती संस्था की पूरी टीम सहित अन्य किसान साथी तथा विद्यालय की छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इसकी विस्तृत जानकारी ली. ””मैंगो टॉक नामक एक कार्यक्रम क्या है, इसकी क्या विशेषता है, इसका क्या लाभ है आदि की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तापमान और अन्य जलवायु प्रतिकूलताओं के संदर्भ में समुदायों के लिए कृषि वानिकी को एक स्थायी समाधान के रूप में प्रस्तुत करना है. जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों के बीच, कृषि वानिकी एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में उभरा है जो पर्यावरण की रक्षा करते हुए आजीविका में सुधार करते हुए और हमारे भविष्य को सुरक्षित करते हुए सामुदायिक लचीलेपन को मजबूत करता है. कार्यक्रम में दोनों अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ द्वारा बहुमूल्य विचार और अनुभव साझा किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी ने भी किसान बंधु तथा बच्चों को संबोधन किया और खेती की चर्चा की तथा विद्यालय की प्राचार्या ने भी अपने संबोधन में कृषि पर अपनी बातों को रखीं तथा कैसे उर्वरा शक्ति बढ़े, उपज की बढ़ोतरी कैसे हो, किसान कैसे अपने तकनीकी यंत्रों द्वारा अपनी खेती करें, आदि पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या के द्वारा किया गया.————————————————————————————————————— डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मैंगो टॉक के जरिये दी कृषि वानिकी की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सत्ता परिवर्तन समय की मांग

मधेपुरा. जन सुराज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव शनिवार को मधेपुरा पहुंचे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पार्टी संगठन की बैठक की गयी. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन समय की मांग है. यहां के युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं. शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. बैठक में जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, जिला अभियान संयोजक आफताब आलम, संगठन जिला अध्यक्ष सुनील सुमन, संगठन जिला महासचिव चितरंजन सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक सहरसा जिला प्रभारी किशोर कुमार, अनुमंडल स्त्री उपाध्यक्ष निर्मला देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता माजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार में सत्ता परिवर्तन समय की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिक्की तोड़कर चोरी किये पांच लाख रुपये के साथ उच्चका गिरफ्तार

झाझा. चकाई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में बाइक की डिक्की तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने एक घंटे के अंदर पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपित की पहचान कटिहार के रौतारा निवासी सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई. उसके पास से चोरी की पूरी रकम, पैन कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ है. चोरी में इस्तेमाल की गयी काली अपाची बाइक भी जब्त की गयी है. जब्त बाइक भी चोरी की है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उरवा गांव के व्यवसायी रोहित राय ने एसबीआइ से पांच लाख रुपये निकाले थे. रकम को पैन कार्ड के साथ बैग में रखकर बाइक की डिक्की में बंद किया और सब्जी लेने बाजार गये. इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने डिक्की का लॉक तोड़कर बैग चुरा लिया और अपाची बाइक से फरार हो गये. सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बनायी गयी. करीब 10 किलोमीटर दूर एक आरोपित को पकड़ लिया गया. दूसरा आरोपित भागने में सफल रहा. उसकी पहचान हो चुकी है. जल्द गिरफ्तारी की जायेगी. एसडीपीओ ने बताया कि यह नया गिरोह है, जो अंतरजिला स्तर पर वारदात को अंजाम देता है. पकड़े गये आरोपित के पास से एक झोला भी मिला है. जिसमें कपड़े थे. गिरोह वारदात के बाद कपड़े बदलकर लोगों को भ्रमित करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डिक्की तोड़कर चोरी किये पांच लाख रुपये के साथ उच्चका गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित भूमि अधियाचना को लेकर डीएम ने की समीक्षा

लंबित भूमि अधियाचना कार्य को अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रशासनी विभागों से संबंधित भवन, अवसंरचना निर्माण की समीक्षा की. जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण, यातायात प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण, एसडीपीओ सहरसा कार्यालय भवन निर्माण, साइबर थाना भवन निर्माण, जिला एवं अनुमंडल मुख्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय भवन निर्माण, अंचलवार ग्रामीण कार्य प्रमंडल के लिए गोदाम निर्माण, जब्त किये गये लावारिस वाहनों को रखने के लिए भूमि उपलब्ध, कई किसान भवन निर्माण, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय निर्माण, प्रखंडवार औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत मत्स्य बाजार निर्माण, सुधा मिल्क पार्लर, सावित्री बाई फुले छात्रावास, कला संस्कृति व युवा विभाग के तहत एनएच के समीप कैफेटेरिया निर्माण व अन्य प्रशासनी अवसंरचना के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्धता की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की. इस क्रम में लंबित भूमि अधियाचना संबंधित कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया. आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, सभी संबंधित तकनीकी पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न प्रशासनी विभागों से संबंधित भूमि अधियाचना को लेकर डीएम ने की समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धोरैया में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय

धोरैया. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स मैदान धोरैया में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 6 जुलाई को प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं सभी कमेटी के सदस्यों के सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही प्रखंड के सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही गयी. बताया गया कि भ्रमण के क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा घोषित प्रशासन बनने के बाद बिहार के सभी बहनों को माई बहिन मान योजना के तहत प्रत्येक माह ढाई हजार रुपये दिए जायेंगे. साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ा कर 1500 किए जायेंगे तथा प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री उपलब्ध कराई जायेगी और किसानों को सिंचाई को मुफ्त बिजली देने की चर्चा की जायेगी. इसके अलावा सभी विभागों में रिक्त पदों पर बहाली करवाई जायेगी. बैठक में उमाशंकर सिंह, मो. अलाउद्दीन, गुंजन सिंह, शमशाद आलम, इंद्रदेव मंडल, दुर्योधन यादव आदि मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धोरैया में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योग स्वयं के माध्यम से स्वयं की ओर स्वंय की यात्रा है: उमाशंकर व्यास जी

सूर्यगढ़ा. योग स्वयं के माध्यम से स्वयं की ओर स्वयं की यात्रा है. योग अभ्यास करने से एकता की भावना पैदा होती है. योग एक हिंदुस्तानीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास या अनुशासन है. योग वास्तव में आत्मा से परमात्मा का जुड़ना है, उक्त बातें सूर्यगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल परिसर में शनिवार को 11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मौके पर मुंगेर योग विश्वविद्यालय के विशेष प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कथावाचक उमाशंकर व्यास जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि योग हिंदुस्तान की देन है. जिसे वैश्विक पहचान दिलाने में बिहार योग विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. बिहार योग पद्धति को सत्यम योग पद्धति भी कहा जाता है. यह विश्व योग आंदोलन के प्रवर्तक स्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा प्रतिपादित एवं उनके उत्तराधिकारी स्वामी निरंजनानंद सरस्वती द्वारा विकसित योग की एक ऐसी पद्धति है, जो प्राचीन सन्यास परंपरा से प्राप्त सांख्य वेदांत तंत्र और विज्ञान पर आधारित है. इस बार एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है. आदर्शो एवं सिद्धांतों को जीवन में धारण करने वाला ही सच्चा धार्मिक है. उन्होंने कहा कि आत्मा को जानना ही पूर्ण योग कहलाता है. उन्होंने कहा कि विश्व भर में योग अपनी पहचान बना रहा है. समस्त सृष्टि और संस्कार में योग समाहित है. योग विकारों से मुक्ति का मार्ग है. योग हमारे आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ज्ञान का परिचायक है. योग की सार्थकता को दुनिया के लगभग सभी धर्मों ने स्वीकृति प्रदान की है. आत्मा को परमात्मा से जोडऩे का एक महत्वपूर्ण साधन योग ही है. व्यास जी ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है इसमें शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है. ————————————————- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूर्यगढ़ा में कई जगह कार्यक्रम का हुआ आयोजन सूर्यगढ़ा. शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूर्यगढ़ा हर क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा परिसर में योग मित्र मंडल सूर्यगढ़ा से द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुंगेर योग विश्वविद्यालय के विशेष प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कथावाचक उमाशंकर व्यास जी कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए. योग मित्र मंडल सूर्यगढ़ा के सक्रिय सदस्य राजेश स्वर्णकार द्वारा लोगों को योग की जानकारी दी गयी. मौके पर मुख्य अतिथि उमाशंकर व्यास जी ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, इसमें शरीर,मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है. शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. समापन सत्र में अतिथियों को योग मित्र मंडल की सूर्यगढ़ा इकाई द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, मध्य विद्यालय मौलानगर के एचएम जटाशंकर शर्मा, राजेश स्वर्णकार, अनिल वर्मा, लक्ष्मी साव, शिक्षक मनीष कमल आदि मौजूद रहे. ——————————————— डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post योग स्वयं के माध्यम से स्वयं की ओर स्वंय की यात्रा है: उमाशंकर व्यास जी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top