Hot News

June 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की मूवी हिट या फ्लॉप? 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दो दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, जिसके बाद उम्मीद थी कि यह जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम तो देगी. हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने बाकी दिनों के मुकाबले दोगुनी कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, खासकर आमिर खान के गुलशन नामक किरदार को काफी सराहना मिली है, जो एक बास्केटबॉल कोच के रूप में न्यूरोडाइवर्जेंट युवाओं को ट्रेनिंग देता है. अब इसे रिलीज हुए चार दिन होने जा रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं डे 4 को इसने कितनी कमाई. ‘सितारे जमीन पर’ का चौथे दिन का कलेक्शन ‘सितारे जमीन पर’ 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल फिल्म है, और स्पेनिश फिल्म ‘Champions’ की ऑफिशियल रीमेक. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. अब रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 60.15 करोड़ हो चूका है. हालांकि, यह आंकड़े शुरूआती हैं और इनमें शाम तक भारी उछाल होने की संभावना है. इन आंकड़ों की स्पीड से एक बात साफ है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. सितारे जमीन पर डे वाइज रिपोर्ट Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 29.22 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4- 0.03 करोड़ रुपये टोटल कलेक्शन- 60.15 करोड़ रुपये फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख के अलावा नमन मिश्रा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, अरूश दत्ता, ऋषि शाहनी, सिमरन मंगेशकर, ऋषभ जैन, गोपी कृष्ण वर्मा, आशीष पेंडसे जैसे 10 न्यूकमर एक्टर्स नजर आए, जो विशेष रूप से प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका में हैं. वहीं, इसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है. बता दें कि सितारे जमीन पर’ सिर्फ थिएटर में ही रिलीज होगी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे नहीं लाया जाएगा. यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: आमिर खान या धनुष? बॉक्स ऑफिस के सिहांसन पर किसका कब्जा, कलेक्शन ने खोले पत्ते The post Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की मूवी हिट या फ्लॉप? 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कौन कहता है…

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. रिलीज के पहले वीकेंड में जबरदस्त कलेक्शन किया है. फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया. मूवी को लेकर काजोल, सनी देओल, जूही चावला, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स ने अच्छी बातें कही हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने अब तक कुल 59.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की दमदार ओपनिंग और पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए दिग्गज गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने भी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. सितारे जमीन पर के कलेक्शन पर जावेद अख्तर का रिएक्शन जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर अपने एक्स पर लिखा, “ये जानकर बहुत खुशी हुई कि ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है. कौन कहता है कि अच्छी फिल्मों को देखने वाला कोई नहीं होता? आमिर खान और उनकी टीम को ढेर सारी बधाई.” जावेद अख्तर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसकी काफी तारीफ की थी. So happy to learn about the record leap that sitaaray Zameen per has taken at the box office on the second day . Who says good films have no takers in the audience. Congratulations to Aamir khan and his team . — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) June 22, 2025 सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने हिंदुस्तान में अपने पहले शुक्रवार को 10.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली. शनिवार को मूवी ने 20.2 करोड़ रुपये जुटाए. वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई की है. टोटल कलेक्शन अब तक मूवी का 59.90 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 29 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन- 59.90 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती The post Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कौन कहता है… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में महज कुछ देर की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, बरसात की बूंदों में डूबा दिखा शहर

RMC: राजधानी रांची में रविवार को जोरदार बारिश हुई, जिसने कुछ ही देर में नगर निगम के सभी खोखले दावों को बेनकाब कर दिया. जानकारी के अनुसार, कल दोपहर 3:00 बजे राजधानी में मौसम ने करवट ली. इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई. शाम करीब 5:00 बजे तक लगातार रिमझिम फुहार गिरती रही. लेकिन इतनी ही देर में रातू रोड, मेन रोड और अपर बाजार से लेकर मेकॉन तक कई घरों व दुकानों में बारिश का पानी घुस गया. देर रात तक प्रभावित इलाकों के लोग जलजमाव से जूझते दिखे. नदी में तब्दील हुई सड़कें महज एक घंटे हुई झमाझम बारिश में ही राजधानी रांची की सड़कें नदी और तालाब में तब्दील हो गये. कई इलाकों में सड़कों पर नदी की तरह तेज धार में पानी बह रहा था. वहीं, चार फीट तक पानी जमा होने से कई सड़कों ने झील का रूप ले लिया. जलजमाव की वजह से सड़कों पर दोपहिया और चार पहिया गाड़ियां जहां-तहां फंस गयीं. ऐसी स्थिति में लोगों के लिए इन सड़कों पर पैदल चलना काफी मुश्किल था. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दरभंगा हाउस सीसीएल की दीवार गिरी बताया जा रहा है कि बड़ा तालाब, लक्ष्मी नारायण मंदिर और सेवा सदन के आसपास की सड़कें भी जलमग्न हो गयी थीं. सड़‌कों पर तीन फीट तक पानी जमा हो गया था. इस इलाके की कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया था. दुकानों के बाहर रखा सामान भी असंतुलित होकर पानी में गिर गया. रातू रोड कब्रिस्तान के पास करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों में बारिश का पानी घुसने से काफी दिक्कत हुई. दुकानदार से लेकर कर्मचारी तक बारिश का पानी निकालने में जुट गये. इस दौरान सड़क किनारे बने कई अपार्टमेंटों की बेसमेंट में भी बारिश का पानी भर गया था. वहीं, भारी बारिश के बीच रेडियम रोड में होटल महाराजा के पीछे दरभंगा हाउस सीसीएल की चहारदीवारी गिर गयी. इससे बारिश का पानी पीछे के घरों में घुस गया. इसे भी पढ़ें 23 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, अपने शहर का रेट यहां चेक करें घर में खड़ी स्कूटी पानी में डूबी इधर, मेकॉन जैसी व्यवस्थित और पॉश कॉलोनी की सड़कें भी पानी से लबालब हो गयीं. यहां घुटनों तक पानी भर गया. स्टेडियम के पास मौजूद क्वार्टरों के हालात और खराब थे. इन घरों के अंदर तक पानी घुस गया, जिससेघर में खड़ी स्कूटी तक आधे से अधिक पानी में डूब गयी. इस अव्यवस्था ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी. इसे भी पढ़ें भाजपा ने 24 को किया आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान, भड़का झामुमो, कहा- जनता को गुमराह करने की कोशिश मानसून की बारिश से बदला मौसम, तापमान बढ़ा, लेकिन हो रहा ठंड का अहसास, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वर्षा The post रांची में महज कुछ देर की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, बरसात की बूंदों में डूबा दिखा शहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए यहां Government Job का मौका, 50000 तक सैलरी, ऐसे होगा Selection

Sarkari Naukri: अगर आप 12वीं के बाद प्रशासनी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह शानदार मौका है. CSIR – National Institute of Oceanography (NIO) ने 12वीं पास युवाओं के लिए जूनियर सचिवालय सहायक और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत आप 50,100 तक सैलरी पा सकते हैं और साथ ही केंद्र प्रशासन की नौकरी का सम्मान भी मिलेगा. आइए जानते हैं इस Sarkari Naukri के बारे में विस्तार से.  कौन-कौन से पद हैं और कितनी वैकेंसी? (Sarkari Naukri) पद का नाम पदों की संख्या जूनियर सचिवालय सहायक (जनरल) 10 जूनियर सचिवालय सहायक (फाइनेंस) 6 जूनियर सचिवालय सहायक (सेल्स) 3 जूनियर स्टेनोग्राफर 6 कुल 25 पद योग्यता और उम्र सीमा (Sarkari Naukri) शैक्षणिक योग्यता: सभी पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है. टाइपिंग स्किल: सचिवालय सहायक के लिए कंप्यूटर टाइपिंग जरूरी है. स्टेनोग्राफर के लिए शॉर्टहैंड में दक्षता होनी चाहिए. आयु सीमा: अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी). कितनी मिलेगी सैलरी? (CSIR NIO Vacancy 2025) जूनियर सचिवालय सहायक: 19,900 से 63,200 जूनियर स्टेनोग्राफर: 25,500 से 81,100. आवेदन कैसे करें? (Sarkari Naukri) सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nio.org पर जाएं “Vacancy” सेक्शन ओपन करें “Junior Secretariat Assistant / Steno” लिंक पर क्लिक करें रजिस्ट्रेशन करके सभी डिटेल्स भरें डॉक्युमेंट अपलोड करें और फीस भरें फॉर्म सबमिट करें. चयन प्रक्रिया क्या होगी? (Sarkari Naukri) उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए आप CSIR-NIO की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं. वहां आपको वैकेंसी से जुड़ी डिटेल मिल जाएगी और उसके बाद आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Lucknow University Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से परीक्षा शुरू यह भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2025: अब नहीं होगा फर्जीवाड़ा, अग्निवीर भर्ती के लिए सेना ने उठाया ये बड़ा कदम The post Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए यहां Government Job का मौका, 50000 तक सैलरी, ऐसे होगा Selection appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Iran Strike on Israel : इजराइल को मिटा देंगे, खामेनेई ने खाई कसम, नहीं लिया अमेरिका का नाम

Iran Strike on Israel : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी हमले के बाद प्रतिक्रिया दी है. ईरान में तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा हमला किए जाने के बाद बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने इजराइल को करारा जवाब देने की कसम खाई. ईरानी नेता के आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमले के बाद रिएक्शन आया. इसमें तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज करने की कसम खाई गई, लेकिन अमेरिकी हमलों का कोई जिक्र नहीं किया गया. #همین_حالا مجازات ادامه دارد دشمن صهیونی یک اشتباه بزرگی کرده، یک جنایت بزرگی را مرتکب شده؛ باید مجازات بشود و دارد مجازات میشود؛ همین حالا دارد مجازات میشود.#الله_اکبر pic.twitter.com/wH6Wk9nNhJ — KHAMENEI.IR | فارسی 🇮🇷 (@Khamenei_fa) June 23, 2025 अयातुल्ला के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कहा गया, “सजा जारी है. जायोनी दुश्मन ने एक गंभीर गलती की है, एक बड़ा अपराध किया है. उसे सज़ा मिलनी चाहिए  और उसे सजा मिल रही है. उसे अभी सजा दी जानी बाकी है.” खामेनेई का यह बयान अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान) को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ चलाए जाने के बाद आया है. ईरान पर हमले के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला करने का निर्णय ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करने और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक राज्य द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकने के उद्देश्य से लिया गया था. ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, ” ईरान को अब शांति स्थापित करनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और बहुत खतरनाक होंगे.” यह भी पढ़ें : Fact Check : अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के लिए हिंदुस्तानीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया? जानें सच्चाई ईरान ने अमेरिका पर ईरानी ठिकानों पर हमला करके अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. आपातकालीन यूएनएससी बैठक का आह्वान करते हुए ईरान ने कहा कि वाशिंगटन से हमले के बाद खुद का बचाव करने के लिए उसके पास सभी विकल्प सुरक्षित हैं. The post Iran Strike on Israel : इजराइल को मिटा देंगे, खामेनेई ने खाई कसम, नहीं लिया अमेरिका का नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘एंडरसन-तेंदुलकर’ ट्रॉफी के नाम से खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर, अब चाहते हैं ये बदलाव, इंडियंस से की ये अपील

IND vs ENG Test Series Sunil Gavaskar on Anderson Tendulkar Trophy: हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरुआत से ही अपने नाम को लेकर विवादों में है. 2007 में शुरू हुई इस ट्रॉफी का नाम पहले पटौदी ट्रॉफी रखा गया था. लेकिन इस साल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसे सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर करने का फैसला किया. इसे लेकर हिंदुस्तानीय दिग्गजों ने कड़ी आपत्ति जताई, हालांकि सचिन के हस्तक्षेप के बाद पटौदी के नाम पर मेडल देने का ऐलान कर दिया गया. तब लगा कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन अब हिंदुस्तानीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का नाम ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. गावस्कर का मानना है कि इस ट्रॉफी में सचिन तेंदुलकर का नाम जेम्स एंडरसन से पहले आना चाहिए क्योंकि तेंदुलकर न सिर्फ उम्र में वरिष्ठ हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी उपलब्धियां भी कहीं ज्यादा हैं. मिड-डे में लिखे अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा, “ECB को इस सीरीज का नाम जो चाहे रखने का अधिकार है, लेकिन अधिकांश हिंदुस्तानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खटकने वाली बात है कि एंडरसन का नाम तेंदुलकर से पहले रखा गया है. सचिन तेंदुलकर, कपिल देव के साथ मिलकर हिंदुस्तान के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं और एंडरसन से एक दर्जन साल से भी ज्यादा वरिष्ठ हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में रन और शतकों के मामले में नंबर एक हैं और वनडे में भी सबसे ज्यादा रन उनके ही नाम हैं.” दोनों क्रिकेटरों की उपलब्धियों के बीच के अंतर गावस्कर ने दोनों क्रिकेटरों की उपलब्धियों के बीच के अंतर पर लिखा, “एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड तेंदुलकर के सामने कहीं नहीं टिकता. तेंदुलकर वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं जबकि एंडरसन ऐसा कभी नहीं कर पाए. एंडरसन शानदार गेंदबाज थे, लेकिन मुख्यतः इंग्लिश कंडीशंस में ही प्रभावशाली रहे, जबकि सचिन का प्रदर्शन विदेशी पिचों पर भी उतना ही शानदार रहा है.” वर्णमाला क्रम में एंडरसन का ‘A’ तेंदुलकर के ‘T’ से पहले; तर्क बेकार गावस्कर ने हिंदुस्तानीय फैंस और मीडिया से अपील की कि वे इस सीरीज़ को ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ कहें, जिससे नामों का क्रम सही दिशा में हो और सचिन को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान मिले. गावस्कर ने कहा, “सभी खातों से तेंदुलकर का नाम पहले आना चाहिए. यह तर्क कि वे वर्णमाला के अक्षरों के अनुसार चल रहे हैं, जहाँ अक्षर A, T से पहले आता है, बहुत ही बेकार है क्योंकि तेंदुलकर ने जो किया है और जो हासिल किया है और एंडरसन ने अपने-अपने देशों के लिए जो किया है, उसकी कोई तुलना नहीं है. कृपया ग़लतफ़हमी न पालें, एंडरसन के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन एक हिंदुस्तानीय के रूप में, मेरे लिए तेंदुलकर हमेशा उनसे ऊपर रहेंगे. मैं हिंदुस्तानीय मीडिया सहित सभी हिंदुस्तानीय क्रिकेट प्रेमियों से भी आग्रह करता हूँ कि वे इसे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कहें.” पटौदी मेडल को लेकर गावस्कर का सुझाव इसी कॉलम में गावस्कर ने ‘पटौदी मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ को लेकर भी विचार साझा किए, जो वर्तमान में सीरीज जीतने वाली टीम के कप्तान को दिया जाता है. उन्होंने इस फॉर्मेट पर सवाल उठाते हुए लिखा, “सिर्फ कप्तान को क्यों? और अगर सीरीज ड्रॉ हो जाए तो क्या होगा? इसलिए बेहतर होता कि हर टेस्ट मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ को पटौदी मेडल दिया जाता और अंत में सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ‘पटौदी ट्रॉफी’ का हकदार बनता. इससे पटौदी परिवार का नाम हर टेस्ट मैच और पूरी सीरीज के बाद याद रखा जाता, खासकर इंग्लैंड में.” पहले टेस्ट में जीत के लिए कितना रन होगा काफी? ओली पोप चाहते हैं कम से कम, हिंदुस्तान को बनाने होंगे इतने ‘जब तक भगवान ने…’, भड़के बुमराह ने दिया करारा जवाब, आलोचकों को सुनाया खरा-खरा डेस्क पीटने लगे गंभीर, बुमराह ने ढक लिया मुंह, जायसवाल ने छोड़ा कैच तो गुस्सा नहीं रोक पाए गिल The post ‘एंडरसन-तेंदुलकर’ ट्रॉफी के नाम से खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर, अब चाहते हैं ये बदलाव, इंडियंस से की ये अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: 15 राज्यों में आफत बनी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 23 से 28 जून तक भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली पहुंचने की संभावना है. अनुमान है कि 27 जून तक मानसून दिल्ली में प्रवेश कर सकता है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. दिल्ली में येलो अलर्ट, मौसम हुआ खुशनुमा दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली कड़कने की भी चेतावनी दी गई है. अगले तीन दिन येलो अलर्ट के तहत रहेंगे, जिसके बाद मानसून की पूरी तरह से दस्तक हो सकती है. उत्तर हिंदुस्तान में बारिश की तैयारी मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 26 जून के बीच उत्तर हिंदुस्तान के कई हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना है. चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम परिवर्तन की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वोत्तर और दक्षिण हिंदुस्तान में भी बरसेंगे बादल पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है. साथ ही दक्षिण हिंदुस्तान के केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी 23 से 28 जून तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. The post Heavy Rain Alert: 15 राज्यों में आफत बनी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Border 2 में वरुण-दिलजीत संग काम करने पर सनी जेओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे गदर करते वक्त बहुत डर…

Border 2: सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म ‘जाट’ और ‘गदर 2’ की सफलता के बाद अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर देशभक्ति की भावना से लबरेज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए दर्शकों के दिलों में दस्तक देने जा रहे हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर जहां वह बेहद उत्साहित हैं, वहीं काफी नर्वस भी हैं. इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया. इसी के साथ एक्टर ने फिल्म में अपने को-स्टार वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने पर भी बात की है. ऐसे में आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है. सनी देओल ने बताया क्यों हैं नर्वस? Zoom के साथ बातचीत में सनी ने कहा, “बॉर्डर 2 में कई एक्टर्स हैं. अभी तक मैंने वरुण के साथ थोड़ा काम किया है, अब दिलजीत और वरुण दोनों के साथ फिर से शूटिंग होने वाली है. अच्छी बन रही है… लेकिन डर लगता है. जैसे ‘गदर’ करते वक्त डर लग रहा था, वैसे ही ‘बॉर्डर 2’ करते वक्त भी डर लग रहा है.” उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी. बॉर्डर 2 की कहानी क्या है? सनी देओल ने Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के हिंदुस्तान-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि में आधारित है, ठीक वैसे ही जैसे पहला भाग था. “हम पहले पार्ट की खूबसूरती को दूसरे भाग में भी बनाए रखना चाहते हैं. इस फिल्म के जरिए युवाओं में वही देशभक्ति का जज्बा जगाने की कोशिश है जो पहली फिल्म ने पैदा किया था.” स्टार कास्ट और रिलीज डेट सनी देओल के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे. बता दें यह फिल्म अहान की डेब्यू फिल्म है. वहीं, इसका निर्देशन कर अनुराग सिंह रहे हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार की ‘केसरी’ जैसी हिट फिल्म बनाई थी. जबकि जेपी दत्ता, जिन्होंने ‘बॉर्डर’ जैसी क्लासिक फिल्म बनाई थी, इस बार निर्माता की भूमिका में हैं. ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आएगी, जिससे इसके देशभक्ति के रंग और भी गहराएंगे. यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par vs Kuberaa: आमिर खान या धनुष? बॉक्स ऑफिस के सिहांसन पर किसका कब्जा, कलेक्शन ने खोले पत्ते The post Border 2 में वरुण-दिलजीत संग काम करने पर सनी जेओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे गदर करते वक्त बहुत डर… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Best Diploma Courses in Hindi: 12वीं के बाद Job चाहिए तो ये डिप्लोमा कोर्स करें, इंडस्ट्री की डिमांड और High Salary

Best Diploma Courses in Hindi: करियर की शुरुआत जल्दी करनी है? तो ये डिप्लोमा कोर्स आपके लिए हैं. अगर आप 12वीं के बाद जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं या प्रैक्टिकल स्किल्स सीखकर तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्स आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं. ये कोर्स कम समय में अधिक कौशल देते हैं और अच्छी सैलरी के साथ नौकरी के दरवाजे खोलते हैं. आइए जानते हैं Best Diploma Courses in Hindi के बारे में यहां. डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग Best Diploma Courses in Hindi में डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. इसकी जानकारी इस प्रकार है- फोकस: कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आईटी टूल्स ड्यूरेशन: 3 साल योग्यता: 12वीं (PCM/Computer Science) प्लेसमेंट: IT कंपनियां जैसे Infosys, TCS शुरुआती सैलरी: 2.5 से 5 लाख/वर्ष डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Best Diploma Courses in Hindi) फोकस: मशीन डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग ड्यूरेशन: 3 साल प्लेसमेंट: ऑटोमोबाइल, प्रोडक्शन सेक्टर शुरुआती सैलरी: 2 से 4 लाख/वर्ष डिप्लोमा इन नर्सिंग (Best Diploma Courses in Hindi) फोकस: हेल्थकेयर, क्लीनिकल ट्रेनिंग ड्यूरेशन: 2–3 साल प्लेसमेंट: हॉस्पिटल, क्लीनिक सैलरी: 1.5 से 3 लाख/वर्ष. डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फोकस: पावर जनरेशन, इलेक्ट्रिकल डिजाइन ड्यूरेशन: 3 साल प्लेसमेंट: बिजली कंपनियां, प्लांट्स शुरुआती सैलरी: 2 से 4 लाख/वर्ष डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग (Best Diploma Courses in Hindi) फोकस: कंस्ट्रक्शन, सर्वे, ड्राइंग ड्यूरेशन: 3 साल प्लेसमेंट: कंस्ट्रक्शन फर्म्स, PWD शुरुआती सैलरी: 2 से 4 लाख/वर्ष कम समय में हैं बेस्ट ऑप्शन (Best Diploma Courses in Hindi) 12वीं के बाद अगर आप सीधे जॉब ओरिएंटेड स्किल्स पाना चाहते हैं, तो डिप्लोमा कोर्सेज एक बढ़िया विकल्प हैं. ये कोर्स कम समय और कम खर्च में करियर की दिशा तय करने में मदद करते हैं. यह भी पढ़ें- Lucknow University Admission 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से परीक्षा शुरू यह भी पढ़ें- Agniveer Bharti 2025: अब नहीं होगा फर्जीवाड़ा, अग्निवीर भर्ती के लिए सेना ने उठाया ये बड़ा कदम The post Best Diploma Courses in Hindi: 12वीं के बाद Job चाहिए तो ये डिप्लोमा कोर्स करें, इंडस्ट्री की डिमांड और High Salary appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बिहार में सुबह सुबह हो गया डबल मर्डर, खगड़िया में मां-बेटे की हत्या

Bihar Crime : खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले से अहले सुबह डबल मर्डर की सूचना है. घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक ही परिवार के मां और बेटे की निर्मम हत्या कर दी है. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मां और करीब 35 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है. हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले गोली मारकर और फिर तेजधार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी और जमीन विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से वर्षों पुराना ज़मीन संबंधी विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर कई बार पंचायत और थाने में भी शिकायतें हुई थीं. जांच में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है ताकि हत्या से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र प्रशासन से समझौते पर कैबिनेट की मुहर The post Bihar Crime: बिहार में सुबह सुबह हो गया डबल मर्डर, खगड़िया में मां-बेटे की हत्या appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top