Hot News

June 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shubhanshu Shukla: ये हैं भारत के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं?

Shubhanshu Shukla: हिंदुस्तान ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया को हमेशा चौंकाया है. 1984 में जब विंग कमांडर राकेश शर्मा सोयूज टी-11 मिशन के जरिए अंतरिक्ष में गए, तब उन्होंने इतिहास रच दिया था. अब एक बार फिर हिंदुस्तान ने अंतरिक्ष में कदम रखा है, इस बार हिंदुस्तानीय वायुसेना के पायलट शुभांशु शुक्ला के जरिए. शुभांशु को Axiom-4 मिशन का हिस्सा बनाया गया है, जो अमेरिकी कंपनी Axiom Space और NASA द्वारा संचालित एक कॉमर्शियल स्पेस मिशन है. इस मिशन के जरिए वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा पर गए हैं. वे ISS पर जाने वाले पहले हिंदुस्तानीय नागरिक बन गए हैं और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे हिंदुस्तानीय भी. कौन हैं शुभांशु शुक्ला? शुभांशु शुक्ला हिंदुस्तानीय वायुसेना में पायलट हैं और वे ISRO के गगनयान मिशन के चार मुख्य सदस्यों में से एक रहे हैं. गगनयान मिशन की देरी की वजह से शुभांशु को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब Axiom-4 मिशन ने उन्हें इतिहास में एक नई पहचान दिला दी है. हिंदुस्तान के टॉप-10 एस्ट्रोनॉट्स में कौन-कौन हैं? हिंदुस्तान या हिंदुस्तानीय मूल के जिन अंतरिक्ष यात्रियों ने इतिहास रचा, उनमें ये नाम शामिल हैं: राकेश शर्मा – पहले हिंदुस्तानीय अंतरिक्ष यात्री (1984) शुभांशु शुक्ला – दूसरे हिंदुस्तानीय अंतरिक्ष यात्री, ISS तक पहुंचे (2025) कल्पना चावला – हिंदुस्तानीय मूल की पहली स्त्री, NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स – हिंदुस्तानीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी – हिंदुस्तानीय मूल के अमेरिकी, SpaceX Crew-3 के कमांडर अनिल मेनन – हाल ही में NASA में चयनित हिंदुस्तानीय मूल के अंतरिक्ष यात्री सिरीशा बंदला – अंतरिक्ष पर्यटक के रूप में गईं प्रशांत नायर अजीत कृष्णन अंगद प्रताप इन सभी ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हिंदुस्तान और हिंदुस्तानीय मूल के लोगों की भागीदारी को गौरवमयी बनाया है. Also Read: Success Story: झोपड़ी से शुरू हुआ सफर, पिता फेरी लगाकर पालते थे परिवार… बेटे ने UPSC पास कर रच दिया इतिहास Also Read: Best MBBS College: बिहार का ये मेडिकल कॉलेज बना छात्रों की पहली पसंद, 2 लाख से कम में करें MBBS, शानदार प्लेसमेंट गारंटी! The post Shubhanshu Shukla: ये हैं हिंदुस्तान के टॉप-10 अंतरिक्ष यात्री, जानिए शुभांशु शुक्ला किस नंबर पर हैं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिजनेस में निकल गया है दिवाला तो एक बार करके देख लें ये उपाय, पैसों से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

Vastu Tips: आज के समय में बिजनेस करना आसान नहीं है. कई लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी व्यापार में घाटा झेलते हैं. ऐसे में सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि घर और दफ्तर का वास्तु भी आपकी तरक्की में बड़ा रोल निभाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ चीजों का ध्यान न रखा जाए तो बिजनेस में बार-बार नुकसान होने लगता है और आर्थिक संकट गहराता चला जाता है. अगर आप भी बिजनेस में हो रहे घाटे से परेशान हैं तो आज ही अपने घर पर ये छोटे-छोटे वास्तु उपाय आजमाएं और पॉजिटिव एनर्जी से अपने कारोबार को नई दिशा दें. तिजोरी की दिशा का रखें विशेष ध्यान वास्तु के अनुसार घर या दफ्तर में तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखें और तिजोरी के दरवाजे उत्तर दिशा की ओर से खोलें. ऐसा करने से धन का प्रवाह बना रहता है और पैसों की किल्लत नहीं होती. लेकिन बिजनेस में कितना भी घाटा क्यों न हो रहा हो तिजोरी में थोड़ा बहुत पैसा जरूर रखें. Also Read: शादी से पहले जान लें जरूरी बातें! पैरेंट्स बनने के सपने पर ग्रहण लगा देगी स्त्रीओं और पुरुषों की ये गलतियां तुलसी और मनी प्लांट लगाएं घर के मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा लगाएं और दफ्तर या दुकान में मनी प्लांट रखें. ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और नकारात्मकता को दूर करते हैं. साथ ही मनी प्लांट को पूर्व दिशा में रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आर्थिक विकास में सहायक होता है. मुख्य द्वार को रखें साफ सुथरा घर और ऑफिस का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा और बाधा रहित होना चाहिए. टूटा हुआ दरवाजा, खराब कुंडी या गंदगी बिजनेस में रुकावट लाती है. दरवाजे पर शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक या ॐ का निशान लगाना भी लाभकारी होता है. नित्य दीपक जलाएं घर और बिजनेस के दफ्तर या दुकान में रोजाना शाम के समय मुख्य द्वार और पूजन स्थल पर दीपक जलाना चाहिए. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और व्यापार में लाभ होता है. इन बातों का रखें ध्यान तिजोरी या अलमारी के ऊपर कबाड़ या भारी सामान न रखें. इससे धन की रुकावट होती है. बिजनेस में घाटा हो रहा है तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) को साफ और हल्का रखें. यहां गंदगी या भारी सामान न जमा होने दें. व्यवसायिक स्थान पर काली मिर्च के 7 दाने लाल कपड़े में बांधकर दुकान या ऑफिस की पूर्व दिशा में रखें. यह उपाय भी बिजनेस में लाभ दिलाने वाला माना गया है. Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. Also Read: Osho Quotes: इन लोगों को भूलकर भी न पहुंचाएं दुख, नहीं तो मौत से भी बदतर हो जाएगी जिंदगी The post बिजनेस में निकल गया है दिवाला तो एक बार करके देख लें ये उपाय, पैसों से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, पहले दिन मिला 37% अभिदान

IPO: एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को खुलते ही निवेशकों का ध्यान खींचने में सफल रहा. पहले दिन इसे 37% अभिदान मिला, जो इसके प्रति निवेशकों की सकारात्मक सोच को दर्शाता है. आईपीओ को किस श्रेणी से कितना मिला अभिदान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, 13.04 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 4.86 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 76% सब्सक्रिप्शन मिला. खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 30% अभिदान प्राप्त हुआ. पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को पहले दिन 1% सब्सक्रिप्शन मिला. एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए 3,369 करोड़ रुपये आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 3,369 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इससे पहले ही निवेशकों का भरोसा कंपनी में देखने को मिल रहा है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का यह आईपीओ 12,500 करोड़ रुपये का है, जिसमें 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है और 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) एचडीएफसी बैंक की ओर से की जा रही है. फिलहाल एचडीएफसी बैंक के पास कंपनी में 94.36% हिस्सेदारी है. इसे भी पढ़ें: AI से खुलेगा आपकी किस्मत का ताला! घर बैठे होगी मोटी कमाई, ये हैं 3 तरीके प्राइस बैंड और लिस्टिंग डेट आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 700 से 740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. अगर ऊपरी स्तर पर मूल्यांकन करें, तो कंपनी का बाजार पूंजीकरण 61,400 करोड़ रुपये बैठता है. इस आईपीओ की बोली प्रक्रिया 27 जून को बंद होगी और 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें: कर्जखोर पाकिस्तान ने एडीबी के सामने फिर फैलाया कटोरा, स्त्री सशक्तिकरण के नाम लेगा कर्ज The post IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, पहले दिन मिला 37% अभिदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काम के कारण डिनर में हो जाता है लेट, बस इन 4 टिप्स को आज से ही करें फॉलो हमेशा रहेंगे हेल्दी

Late Night Dinner Tips: काम की टेंशन और देर रात तक दफ्तर का शिफ्ट चलने समेत कई कारणों से लोगों को डिनर करने में देर हो ही जाती है. इस वजह से कई बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है. अगर आपके साथ ही ऐसा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको इस लेख में ऐसी टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप सेहत और फिटनेस दोनों को बनाए रख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वो छोटे-छोटे मगर असरदार उपाय जो देर रात खाने के बाद आपकी सेहत का रखेंगे पूरा ध्यान. डिनर हल्का और हेल्दी हो देर रात भारी-भरकम या ऑयली खाना पाचन को मुश्किल में डाल सकता है. इससे गैस, अपच, एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम हो सकती है. बेहतर है कि अगर आप देर रात डिनर कर रहे हों तो खिचड़ी, दाल-सूप, रोटी-सब्जी या वेजिटेबल सूप जैसे ऑप्शन चुनें. तली-भुनी और मसालेदार चीजों से दूर रहें. हल्का खाना न सिर्फ पचने में आसान होता है बल्कि रातभर आपको अच्छी नींद भी दिलाता है. Also Read: Osho Quotes: इन लोगों को भूलकर भी न पहुंचाएं दुख, नहीं तो मौत से भी बदतर हो जाएगी जिंदगी खाने के बाद फौरन बिस्तर पर न जाएं थकान की वजह से अक्सर लोग डिनर के बाद तुरंत लेट जाते हैं, लेकिन ये गलती पाचन पर भारी पड़ सकती है. खाना खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक एक्टिव रहें. चाहें तो घर के अंदर ही हल्की वॉक कर लें. इससे खाना बेहतर पचेगा और एसिडिटी या गैस जैसी दिक्कतें नहीं होंगी. सोने से पहले पिएं हल्का गर्म पानी डिनर के बाद एक छोटा गिलास गुनगुना पानी पीना पेट को हल्का रखने और पाचन सुधारने में मदद करता है. ये शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम भी करता है. बस ध्यान रखें कि पानी की मात्रा अधिक न हो नहीं तो नींद में बाधा आ सकती है. सुबह उठकर करें हल्की एक्सरसाइज देर रात खाना खाने के बाद अगली सुबह एक्सरसाइज को स्किप न करें. आप चाहें तो 20-25 मिनट की वॉक कर लें या हल्का योग और प्राणायाम करें. इससे न केवल पाचन बेहतर रहेगा बल्कि वजन कंट्रोल में रहेगा और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी. Also Read: Chanakya Niti: जवानी की इन गलतियों की सजा जीवनभर भोगता है इंसान, मरते दम तक चेहरे पर नहीं आती मुस्कान The post काम के कारण डिनर में हो जाता है लेट, बस इन 4 टिप्स को आज से ही करें फॉलो हमेशा रहेंगे हेल्दी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muzaffarpur : वाहन जांच में 10 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मुशहरी पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान दो बाइक सवार की तलाशी ली़ दोनों बाइक सवार के पास से 10 किलाे गांजा बरामद किया गया़ गांजा व दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़ पुलिस ने बताया कि शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि आथर बिन्दा सड़क से दो बाइक सवार गांजा की खेप लेकर जा रहे है़ं दोनों द्वारिकानागर चौक जाने वाली सड़क से गुजरने वाला है. इसके बाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने एसआइ अश्वनी कुमार, एएसआइ गिरीश सिंह सहित पुलिस बल को भेज कर वाहन जांच शुरू करायी. करीब साढ़े सात से आठ बजे रात में दो बाइक पर दो युवक को आते देखा. दोनों को रुकने का इशारा किया गया. दोनों बाइक की जांच की गयी, तो एक बाइक से पांच किलो 80 ग्राम एवं दूसरी बाइक से चार किलो चार सौ साठ ग्राम लाल पैकेट में पैक किया हुआ गांजा बरामद किया गया. एक आरोपी चंदन कुमार बरियारपुर तथा दूसरा आरोपी प्रभाकर कुमार सरफुद्दीनपुर का बताया गया है. दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है़ पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है. साथ ही कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Muzaffarpur : वाहन जांच में 10 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों को दो चरणों में दिया जायेगा प्रशिक्षण

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में 143 रिक्त पदों के लिए पंचायत उपचुनाव काे लेकर मतदान 09 जुलाई को एवं मतगणना 11 जुलाई को होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल किशोर ने बताया है कि प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों, पदाधिकारियों का सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया, मत पेटिका संबंधित प्रशिक्षण एमएल एकेडमी परिसर होगा. प्रथम चरण का प्रशिक्षण 28 से 30 जून व दूसरे चरण का प्रशिक्षण 02 से 04 जुलाई तक है. 27 जून की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 64 मास्टर ट्रेनर को समाहरणालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद दो पाली में 28 से 30 जून तक तक पीठासीन पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी (पी वन, टू, थ्री), पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारी को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जायेगा. सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पी वन को प्रशिक्षित किया जाएगा. दूसरी पाली में पी टू का प्रशिक्षण होगा. 29 जून को पी थ्री का प्रशिक्षण प्रथम पाली में एवं द्वितीय पाली में होगा. 30 जून को पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक को प्रशिक्षित किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों को दो चरणों में दिया जायेगा प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : जबरन शादी की नीयत से 19 वर्षीय लड़की के साथ मारपीट कर की छेड़खानी, प्राथमिकी

मधेपुर. जबरन शादी की नीयत से 19 वर्षीय लड़की के साथ एक परिवार के कुछ लोगों ने मारपीट कर छेड़खानी की. घटना भेजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की ने भेजा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के मो एजाज सहित कई को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह सोमवार की शाम मधेपुर बाजार से शादी का सामान खरीदकर अपने चचेरे भाई के साथ वापस घर जा रही थीं. भेजा गांव के हाइ स्कूल के समीप नामजदों ने जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे. चचेरे भाई ने विरोध किया तो, सभी ने लाठी डंडा व बंदूक के बट से मारपीट की. जब भागने की कोशिश की, तो बल पकड़कर गिरा दिया. उसके बाद जोर जबरदस्ती करने लगा. आराेपितों ने धमकी दी कि अगर शादी नहीं करेगी, तो तुम्हारी शादी दूसरे जगह नहीं होने देंगे. जन से मर देंगे. हल्ला करने पर आस पास के लोगों के आने सभी भाग गए. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान शुरू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : जबरन शादी की नीयत से 19 वर्षीय लड़की के साथ मारपीट कर की छेड़खानी, प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत

मधुबनी. स्थानीय होटल के सभागार में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नव मनोनीत अध्यक्ष मृत्युंजय झा के मधुबनी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. एक समारोक का आयोजन करते हुए उनके सम्मान में लोगों ने विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नुनु ठाकुर ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मृत्युंजय झा के संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनने से एक बार फिर संस्कृत प्रेमियों में आशा और विश्वास है कि उनके हित की बात होगी. सालों से उपेक्षा का दंश झेल रहे शिक्षकों की स्थिति, विद्यालय व संस्कृत शिक्षा से सबंधित हर समस्या का निदान होगा. मृत्युंजय झा शुरु से ही संस्कृत भाषा, संस्कृत शिक्षकों के हित की बातें करते रहे हैं. वे इसकी पीड़ा जानते हैं. ऐसे में निश्चय ही इनके आने से अब संस्कृत के क्षेत्र में नये युग की शुरुआत होगी. मौके पर अमरेश श्रीवास्तव, प्रफुल्ल चौधरी, प्रमोद सिंह, संतोष झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: सोने के गहनों पर दरभंगा में लगाया जा रहा था नकली हॉल मार्क, धराया

Darbhanga News: दरभंगा. बिना बीआइएस लाइसेंस के अवैध रूप से सोने के आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर अंकित करते जय भवानी एसेयिंग एवं हॉलमार्किंग सेन्टर को हिंदुस्तानीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) की टीम ने छापेमारी में पकड़ा है. पटना से आयी टीम ने वहां से फर्जी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर डालने वाली लेजर मशीन, फर्जी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर से मान्यता प्राप्त लिखा हुआ फर्जी लेटर हेड, फर्जी विजिटिंग कार्ड, फर्जी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर लगे सोने के आभूषण जब्त किया है. बीआइएस के वैज्ञानिक ई निदेशक एवं प्रमुख चंद्रकेश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा स्थित जय भवानी एसेयिंग एवं हॉलमार्किंग सेंटर बिना बीआइएस लाइसेंस के ही अवैध रूप से सोने के आभूषण पर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर अंकित कर रहा है. सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्काल वहां छापेमारी करते हुए सामान को जब्त कर लिया. बताया कि बीआइएस अधिनियम 2016 के तहत बिना लाइसेंस के सोने के गहने पर हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर अंकित करना दंडनीय अपराध है. छापेमारी टीम में बीआइएस के संयुक्त निदेशक विजय गौरव, उप निदेशक सुधांशु कुमार व हिमांशु कुमार शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: सोने के गहनों पर दरभंगा में लगाया जा रहा था नकली हॉल मार्क, धराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : बिस्फी के हनुमाननगर के लालबाबू चर्चित हत्याकांड मामले का शूटर गिरफ्तार

बेनीपट्टी . नुमंडल के बिस्फी थाना के हनुमाननगर निवासी लालबाबू चर्चित हत्याकांड का हायर किये गये शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पूरी तरह उद्भेदन करने का दावा किया है. पकड़े गये आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के जज्वार ओपी के अन्यायपुर निवासी चंदन चौधरी के रूप में हुई. पकड़ा गया आरोपी बतौर शूटर के रूप में 40 हजार रुपये में हायर किया गया था. जिसके साथ मिलकर मुख्य आरोपी रितेश यादव ने बीते वर्ष 27 अगस्त को भोज खाकर आने के दौरान लालबाबू को सूने चौक पर घेरकर करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर जख्मी से जख्मी कर दिया था. इलाज के लिये ले जाने के दौरान लालबाबू यादव की मौत हो गयी थी. घटना के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के क्रम में मुख्य आरोपी रितेश यादव ने चंदन चौधरी को हायर किये जाने की बात बताई थी. तब से पुलिस आरोपी चंदन की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन आरोपी चंदन करीब 10 महीने से फरार चल रहा था. ये बातें बेनीपट्टी डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने बताया कि घटना के बाद लालबाबू को मुख्य आरोपी रितेश यादव ने गोली मारी थी. रितेश यादव के साथ जमीन विवाद को लेकर पहले से ही दुश्मनी चल थी. रितेश ने पहले भी कई बार लालबाबू को मारने का प्लान बनाया था. जिसके लिये उसने इस शूटर को भी हायर किया था. उधर, घटना के बाद मृतक लालबाबू के पिता रामदेव यादव के फर्द बयान के आधार पर बिस्फी थाना में रितेश यादव व अन्य के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. लालबाबू द्वारा दिये गये मृत्यु से बयान व प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ के दौरान अपने स्वीकारोक्ति बयान में मुजफ्फरपुर जिले के शूटर चंदन चौधरी को बुलाकर लालबाबू की हत्या कराने की बात कही थी. उसी के आधार पर नाम व पता का सत्यापन किया गया. फिर गुप्त सूचना के आधार पर कमतौल दरभंगा के बीच मुख्य सड़क से चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदन ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि प्राथमिकी अभियुक्त रितेश ने अपने गांव के लालबाबू यादव की हत्या करने के लिये उससे 40 हजार रुपये में बात की थी. जिसमें से 20 हजार रुपये एडवांस लिया था और हनुमाननगर हजार लालबाबू यादव की हत्या कर दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि घटना की साजिश मुख्य आरोपी के चचेरे भाई सचिन यादव के घर पर इस हत्याकांड की योजना बनाई गई थी. इसलिए इस कांड में रितेश व सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. हत्या में प्रयुक्त हथियार आदि भी उसी समय बरामद कर लिये गये थे. इस घटना में संलिप्त गिरफ्तार शूटर ही बचा हुआ था. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पकड़े गये शूटर के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी पहले से ही दर्ज है. साथ ही सकरी थाना में भी लूट की प्राथमिकी पहले से दर्ज है. छापेमारी टीम में बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, पीएसआइ महादेव साहू, एएसआइ टिंकू कुमार सिंह, हवालदार जनक किशोर पासवान व स्त्री सिपाही रीना कुमारी भी शामिल थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : बिस्फी के हनुमाननगर के लालबाबू चर्चित हत्याकांड मामले का शूटर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top