Hot News

June 25, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: कमाई में ब्रेक? जानें 6वें दिन कितनी कमजोर पड़ी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुके हैं. उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने जहां शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, वहीं अब छठे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होती दिख रही है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट. पहले 5 दिन में शानदार कलेक्शन 20 जून को रिलीज हुई इस इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा ने पहले ही दिन 10.7 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत शुरुआत की थी. दूसरे दिन इसमें जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 21.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तीसरे दिन रविवार को इसने अपने अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपये किया. चौथे दिन यानी सोमवार को कलेक्शन थोड़ा गिरा लेकिन फिर भी फिल्म ने 8.88 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई की. वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने 8.12 करोड़ की कमाई दर्ज की. 6वें दिन की कमाई में गिरावट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन केवल 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. हालांकि, यह अनुमान सुबह के शोज के आधार पर लगाया गया है, और दिन के अंत तक इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शनहिंदुस्तान में 74.79 करोड़ रहा. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 110 करोड़ तक पंहुचा है. राष्ट्रपति भवन में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति भवन में की गई, जहां आमिर खान खुद मौजूद थे. इस मौके पर फिल्म की टीम ने कला के सामाजिक प्रभाव पर भी बातचीत की. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख और कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं जैसे अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली और सिमरन मंगेशकर. आमिर फिल्म में एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो न्यूरोडाइवर्जेंट बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं. यह भी पढ़े: Box Office Report: सितारे जमीन पर की कमाई का तूफान जारी, कुबेर और हाउसफुल 5 का हाल जानें मंगलवार की रिपोर्ट में The post Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: कमाई में ब्रेक? जानें 6वें दिन कितनी कमजोर पड़ी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: वायरलेस पर खामोश रही पटना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम, SSP ने छह अफसरों को भेजा नोटिस

Patna News: पटना पुलिस का वायरलेस सिस्टम और गश्ती व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. राजधानी के रूपसपुर, शाहपुर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, गर्दनीबाग, बहादुरपुर और बेऊर थानों की गश्ती टीमों ने वायरलेस पर प्रसारित निर्देशों का कोई जवाब नहीं दिया. यह घटना 21-22 जून की देर रात की है, जब वायरलेस पर लोकेशन साझा करने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन गश्ती टीमों ने बार-बार कॉल किए जाने के बावजूद चुप्पी साधे रखी. इस गंभीर लापरवाही पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए छह पुलिस पदाधिकारियों जिनमें सब-इंस्पेक्टर और ASI स्तर के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. इन सभी से पूछा गया है कि आखिर उन्होंने वायरलेस पर जवाब क्यों नहीं दिया. गश्ती टीमों की चुप्पी से वायरलेस व्यवस्था की साख पर सवाल गश्ती के दौरान वायरलेस संचार प्रणाली पुलिस की रीढ़ मानी जाती है लेकिन जब खुद गश्ती टीमें रेडियो संदेशों पर प्रतिक्रिया नहीं दें, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. ऐसे में SSP का यह कदम दर्शाता है कि पटना पुलिस अपने सिस्टम को सुधारने के लिए अब ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के मूड में है. बोरिंग कैनाल रोड फायरिंग में भी हो चुकी है लापरवाही इससे पहले 24 मई को बोरिंग कैनाल रोड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना के बाद भी गश्ती टीमों की ऐसी ही चुप्पी सामने आई थी. उस समय पूर्व SSP अवकाश कुमार ने वायरलेस पर तुरंत घेराबंदी के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकतर गश्ती अफसरों ने न तो मैसेज सुना और न ही कोई रिस्पॉन्स दिया. बदमाश आराम से निकल भागे थे और पुलिस हाथ मलती रह गई थी. जवाब नहीं देने पर सस्पेंशन तय सूत्रों की मानें तो जिन छह अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है अगर उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया, तो उनके खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई तय मानी जा रही है. SSP ने साफ कर दिया है कि वायरलेस पर चुप रहना या जानबूझकर जवाब न देना अब ‘सामान्य गलती’ नहीं मानी जाएगी, बल्कि इसे कर्तव्य में घोर लापरवाही माना जाएगा. Also Read: जब अफसर की अलमारी से निकला करोड़ों का खजाना, पटना में DFO की गुप्त कमाई पर चला विजिलेंस का हंटर राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग, स्नैचिंग, लूट और आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में गश्ती टीमों का सटीक लोकेशन न बताना या वायरलेस संदेशों का जवाब न देना पुलिसिंग की कमजोर कड़ी को उजागर करता है. The post Patna News: वायरलेस पर खामोश रही पटना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम, SSP ने छह अफसरों को भेजा नोटिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली के रिठाला में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

Delhi Rithala Fire:दिल्ली के रिठाला इलाके में एक बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी दमकल विभाग को आग लगने की सूचना शाम 7 बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद एडीओ अजय शर्मा के नेतृत्व में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. फैक्ट्री से उठते काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आ रहा था. बताया जा रहा है कि जिस इलाके में फैक्ट्री स्थित है, वहां कई इकाइयां अवैध रूप से नियम-कायदों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस लापरवाही का खामियाजा बेकसूर लोगों को भुगतना पड़ रहा है. राहत और बचाव कार्य में तेजी राहत कार्य में तेजी लाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़ी जा रही है ताकि दूसरी दिशा से भी पानी की बौछार डाली जा सके. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और पूरी टीम स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और राहत-बचाव कार्य पूरी रात जारी रहने की संभावना है. The post दिल्ली के रिठाला में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

148 साल में पहली बार, गिल की कप्तानी में इंडिया को मिली ऐसी शर्मनाक हार

IND vs ENG 1st Test India Receives Shameful Defeat in 148 Years: हेडिंग्ले, लीड्स में स्पोर्ट्से गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने हिंदुस्तान को हरा दिया है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के इस पहले मुकाबले में रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जो अंतिम दिन के अंतिम सत्र तक गया. इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की, जो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की जमीन पर दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज रही. इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने अंतिम दिन शानदार 149 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर जीत की नींव रखी. अब हिंदुस्तान टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गया है जिसने एक ही मैच में पांच बल्लेबाजों से शतक दिलवाने के बावजूद हार का सामना किया. ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक (134 और 118) लगाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल (147), यशस्वी जायसवाल (101) और केएल राहुल (137) ने भी सेंचुरी जड़ी, लेकिन यह सब बेकार गया. इस हार के साथ शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर अपना पहला टेस्ट मैच भी गंवा दिया. इस मैच ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड गढ़े, खासकर हार के बावजूद हिंदुस्तानीय बल्लेबाजी के लिहाज से.इस मुकाबले में हिंदुस्तान ने टेस्ट इतिहास में हार के बावजूद सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया.  यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत की बदौलत हिंदुस्तान ने कुल 5 शतक लगाए जो किसी हारने वाली टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 शतक लगाए थे. इसके अलावा हिंदुस्तान ने कुल 835 रन बनाए, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हार के बावजूद किसी भी टीम द्वारा बनाए गए चौथे सबसे ज्यादा रन हैं. इसमें भी दिलचस्प बात यह है कि टॉप-4 में से तीन बार यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ ही बने हैं और वह भी बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम की कप्तानी और कोचिंग में. हार में एक टीम द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन 861 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेडिंग्ले 1948 (विजेता- ऑस्ट्रेलिया) 847 पाक बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी 2022 (विजेता- इंग्लैंड) 837 न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज 2022 (विजेता- इंग्लैंड) 835 हिंदुस्तान बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025 (विजेता- इंग्लैंड) इंग्लैंड की बात करें तो उन्होंने 371 रन का लक्ष्य हासिल कर यह न केवल हिंदुस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी रन चेज, बल्कि अपने घरेलू मैदानों पर भी दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज की. यह हेडिंग्ले में 350+ के लक्ष्य का तीसरा मामला था और इस मैदान पर सबसे अधिक रन चेज भी बन गया है. इससे पहले इंग्लैंड ने 2022 में हिंदुस्तान के खिलाफ ही 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था.  मैच का संक्षिप्त विवरण हिंदुस्तान पहली पारी : 471 रन | इंग्लैंड पहली पारी : 465 रन | हिंदुस्तान दूसरी पारी : 364 रन | इंग्लैंड दूसरी पारी: 373 रन हिंदुस्तानीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’ ‘आप पहले से नहीं जानते…’, स्टोक्स ने बताया पहले टेस्ट में  जीत का मंत्र, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट कहां हुई चूक, किसने की सबसे ज्यादा गलती? कप्तानी के पहले मैच में हार के बाद शुभमन गिल ने गिनाए कारण The post 148 साल में पहली बार, गिल की कप्तानी में इंडिया को मिली ऐसी शर्मनाक हार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: औरंगाबाद में शादी के अगले महीने ही युवक का हो गया मर्डर, स्टेशन से घर आने के दौरान गोली मारकर हत्या

Bihar News: औरंगाबाद जिले में अपराधियों ने बाइक सवार एक 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना नवीनगर प्रखंड के लेंबो खाप गांव स्थित खटाल के समीप की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बड़वान गांव निवासी स्व अरुण कुमार सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है. मंगलवार की रात को अपराधियों ने प्रियांशु के कनपटी में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पिछले महीने ही हुई थी शादी मृतक प्रियांशु बेलाई पंचायत के मुखिया अंबरीश प्रधान का चचेरा भाई था. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले महीने ही प्रियांशु की शादी हुई थी. किसी काम के सिलसिले में वह अपने घर से ट्रेन पकड़कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी गया हुआ था. ALSO READ: जब अफसर की अलमारी से निकला करोड़ों का खजाना, पटना में DFO की गुप्त कमाई पर चला विजिलेंस का हंटर अपने घर पर किया फोन, बाइक लेकर किसी को बुलाया स्टेशन परिजनों ने बताया कि वाराणसी से अपना काम निपटाकर मंगलवार की शाम प्रियांशु इंटरसिटी ट्रेन पकड़ कर नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन उतरा. इसके बाद उसने अपने घर पर फोन किया और किसी को बाइक लेकर स्टेशन आने को कहा. इसके बाद गांव के ही दो लोग एक ही बाइक पर सवार होकर प्रियांशु को लेने नवीनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए. घटना के दौरान की कहानी… नवीनगर रेलवे स्टेशन से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही थाना क्षेत्र के ही लेंबो खाप गांव स्थित खटाल के समय पहुंचा, तभी अज्ञात अपराधियों ने प्रियांशु के कनपटी में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. गोली लगने के बाद साथ रहे लोगों ने शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद घटना की सूचना नवीनगर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर नवीनगर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और प्रियांशु को रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टोटलते ही मृत घोषित कर दिया. कनपटी में मारी गोली इधर घटना की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल नवीनगर में ग्रामीण व परिजनों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. गोलीबारी की घटना के बाद उस इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. बड़ी बात है कि प्रियांशु के साथ रहे दो लोगों को कुछ नही हुआ और गोली सीधा प्रियांशु के कनपटी में लगी. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह स्पष्ट नही है. मामला जो हो पूरी तरह संदेह के घेरे में है. बोले थानाध्यक्ष… नवीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हुई है. पुलिस द्वारा मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल घटना को लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. सड़क जर्जर थी तो धीमी रफ्तार में चल रही थी बाइक अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि जिस सड़क से होकर प्रियांशु अपने घर लौट रहा था, उस सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण बाइक धीमी गति में चल रहा था. धीमी गति का फायदा उठाकर ही अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) The post Bihar News: औरंगाबाद में शादी के अगले महीने ही युवक का हो गया मर्डर, स्टेशन से घर आने के दौरान गोली मारकर हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: सितारे जमीन पर की कमाई का तूफान जारी, कुबेर और हाउसफुल 5 का हाल जानें मंगलवार की रिपोर्ट में

Box Office Report: मंगलवार का दिन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से मिला-जुला रहा. जहां एक ओर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी कमाई को मजबूती दी, वहीं धनुष की ‘कुबेर’ ने भी रफ्तार बनाए रखी. दूसरी ओर ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में अब गिरावट साफ देखी जा रही है. आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का मंगलवार यानी 25 जून का बॉक्स ऑफिस हाल. सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओपनिंग डे कलेक्शन: 10.7 करोड़ मंगलवार का कलेक्शन: 8.50 करोड़ अब तक कुल कमाई: 75.15 करोड़ आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की यह फिल्म पहले दिन भले औसत रही हो, लेकिन रविवार से इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया. मंगलवार को भी 8.50 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया गया. उम्मीद है कि यह फिल्म हफ्ते भर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. कुबेर (Kuberaa) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओपनिंग डे कलेक्शन: 14.75 करोड़ मंगलवार का कलेक्शन: 5.31 करोड़ अब तक कुल कमाई: 60.71 करोड़ धनुष, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मंगलवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद यह अब भी मजबूत स्थिति में है. फिल्म जल्द ही 75 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है. हाउसफुल 5 (Housefull 5) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ओपनिंग डे कलेक्शन: 24 करोड़ पहले हफ्ते की कमाई: 127.25 करोड़ दूसरे हफ्ते की कमाई: 40.85 करोड़ मंगलवार का कलेक्शन: 1.25 करोड़ अब तक कुल कमाई: 178.50 करोड़ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने शुरुआती दिनों में धमाका किया था, लेकिन अब इसकी रफ्तार थमने लगी है. लगभग 225 करोड़ की लागत वाली फिल्म को अपनी लागत निकालने में अब दिक्कत हो सकती है. यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान की फिल्म बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, 4 दिन में किया 100 करोड़ पार The post Box Office Report: सितारे जमीन पर की कमाई का तूफान जारी, कुबेर और हाउसफुल 5 का हाल जानें मंगलवार की रिपोर्ट में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: पिता को सैल्यूट और नम हो गईं आंखें…पहली बार में SSB क्रैक कर Army Officer बनी तीसरी पीढ़ी की बेटी

Success Story of Tanishka Damodaran: जब सपने विरासत से जुड़ते हैं और जज्बे से साकार होते हैं. कुछ कहानियां तब जन्म लेती हैं जब वह अलग छाप छोड़ती हैं और इसमें देशप्रेम का जुड़ाव हो तो फिर यह सफलता की चमक गर्वित करने वाली होती है. ऐसी प्रेरणादायक कहानी है लेफ्टिनेंट तनिष्का दमुदरन की. तनिष्का हिंदुस्तानीय सेना की तीसरी पीढ़ी की ऑफिसर हैं लेकिन अपने परिवार में पहली स्त्री हैं जिन्होंने सेना की वर्दी पहनी है. आइए विस्तार से जानते हैं Success Story of Tanishka Damodaran और उनके बारे में. देशसेवा की विरासत, जो तीन पीढ़ियों से जारी है (Success Story) रिपोर्ट्स और रिसर्च के मुताबिक, लेफ्टिनेंट तनिष्का (Tanishka Damodaran) के लिए सेना कोई नौकरी नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है. उनके दादाजी ने 1965 और 1971 की जंग में वीरता दिखाई और सेना मेडल से सम्मानित किए गए. उनके पिता कर्नल सनिल दमुदरन और चाचा कर्नल संजय दमुदरन पैरा स्पेशल फोर्स में रहे हैं, जो सियाचिन, जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट जैसे कठिन इलाकों में तैनात रहे. पासिंग आउट परेड में रचा इतिहास (Indian Army Success Story) चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में पासिंग आउट परेड के दौरान तनिष्का ने अपने कोर्स की अगुवाई की. उन्होंने 54 कमांड्स इतनी सटीकता से दिए कि वहां मौजूद सीनियर ऑफिसर्स भी प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरा स्थान (सिल्वर मेडल), मार्चिंग और शूटिंग में गोल्ड मेडल और कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स मेडल से नवाज़ा गया. सपना सच होने जैसा..(Success Story of Tanishka Damodaran) परेड के सबसे भावुक पल में तनिष्का ने अपने पिता को पहला सैल्यूट दिया. यह दृश्य पूरे परिवार की आंखों में आंसू ले आया. मां अनुपमा दमुदरन ने इसे “सपना सच होने जैसा” बताया. एनसीसी से सेना तक (Success Story) तनिष्का की यात्रा NCC से शुरू हुई, जहां उन्होंने अपनी क्षमता साबित की और सीधे SSB तक पहुंचीं. पहले ही प्रयास में SSB निकालकर वह OTA पहुंचीं. कर्नाटक की अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ी रह चुकीं तनिष्का ने पढ़ाई, स्पोर्ट्स और देशसेवा के सपनों को बखूबी संतुलित किया. अगला लक्ष्य…पैराशूट रेजिमेंट में शामिल होना तनिष्का अब आर्मी सर्विस कॉर्प्स में कमिशन हो चुकी हैं और श्रीनगर में अपनी पहली पोस्टिंग पर जा रही हैं. लेकिन उनका अगला सपना और भी चुनौतीपूर्ण है – Para ASC का हिस्सा बनना, जिसके लिए वो शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार कर रही हैं. यह भी पढ़ें- MBBS Admission without NEET: क्या बिना नीट के बन सकते हैं Docter? यहां हैं एडमिशन के Best Options यह भी पढ़ें- DU ADMISSION 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया काउंसलिंग राउंड 2 रिजल्ट, इस दिन तक आगे का प्रोसेस The post Success Story: पिता को सैल्यूट और नम हो गईं आंखें…पहली बार में SSB क्रैक कर Army Officer बनी तीसरी पीढ़ी की बेटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जानिए बिहार का सबसे नया जिला, क्या आपने इसका नाम सुना है?

General Knowledge: बिहार, जो न सिर्फ हिंदुस्तान का एक ऐतिहासिक राज्य है, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और नेतृत्वक चेतना की धरती भी रहा है. प्राचीन मगध साम्राज्य की भूमि, गौतम बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि, और नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय की जन्मस्थली बिहार आज भी देश के प्रशासनिक मानचित्र में लगातार बदलाव देख रहा है. क्या आप जानते हैं कि बिहार का सबसे नया जिला कौन-सा है? अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं. बिहार राज्य का गठन और जिलों की संख्या बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था. यह राज्य वर्तमान में 94,163 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और इसकी राजधानी पटना है. बिहार में फिलहाल कुल 38 जिले हैं, जो 19 प्रमंडलों में विभाजित हैं. इसके अलावा, राज्य में 101 अनुमंडल, 534 प्रखंड, 8406 पंचायतें, 853 थाने और 40 लोकसभा व 16 राज्यसभा सीटें हैं. सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला क्षेत्रफल के अनुसार, बिहार का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण है, जो लगभग 5228 वर्ग किलोमीटर में फैला है. वहीं सबसे छोटा जिला शिवहर है, जिसका क्षेत्रफल केवल 349 वर्ग किलोमीटर है. बिहार का सबसे नया जिला बिहार का सबसे नया जिला अरवल है. इसका गठन 20 अगस्त 2001 को किया गया था. यह जिला जहानाबाद जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया. नए जिले के निर्माण का उद्देश्य बेहतर प्रशासन, सुशासन और जनता तक सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करना था. अरवल की भौगोलिक स्थिति अरवल जिला बिहार के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित है और यह सोन नदी के किनारे बसा है. इसकी सीमाएं जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर जिलों से मिलती हैं. यहां की मिट्टी उपजाऊ है और खेती मुख्य आजीविका है. Also Read: Success Story: 12वीं में 41% मार्क्स फिर भी दो बार UPSC पास, Rank 3 लाकर रचा इतिहास, डॉक्टर से की शादी Also Read: Success Story: शिक्षक की सोच ने बदली किस्मत, एक विला से बना 110 करोड़ का साम्राज्य The post जानिए बिहार का सबसे नया जिला, क्या आपने इसका नाम सुना है? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहां है दुनिया का पहला रेलवे स्टेशन? जानें क्या है नाम

First Railway Station In World: रेलवे के इतिहास में आधुनिकता और तकनीकी विकास के साथ कई बदलाव हुए हैं. लेकिन इसकी शुरुआत इंग्लैंड से हुई थी. आज जब पूरी दुनिया में रेलवे नेटवर्क का विस्तार हो चुका है, तब भी इसका पहला पड़ाव लिवरपूल रोड स्टेशन को माना जाता है, जो इंग्लैंड के मैनचेस्टर में स्थित है. इसे दुनिया का सबसे पहला रेलवे स्टेशन माना जाता है. 1830 में शुरू हुआ था सफर लिवरपूल रोड स्टेशन 15 सितंबर 1830 को लिवरपूल और मैनचेस्टर रेलवे के हिस्से के रूप में चालू हुआ था. यह दुनिया की पहली अंतर-शहरी रेलवे सेवा थी, जिसे भाप इंजन द्वारा संचालित किया गया था. शुरुआत में इस स्टेशन का निर्माण लिवरपूल बंदरगाह से मैनचेस्टर तक कपास और अन्य औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन के लिए किया गया था। बाद में यात्री सेवाएं भी जोड़ी गईं. रेलवे के जनक जॉर्ज स्टीफेंस ने किया था डिज़ाइन लिवरपूल रोड स्टेशन और इससे जुड़ी रेलवे लाइन का डिज़ाइन ‘रेलवे के जनक’ कहे जाने वाले जॉर्ज स्टीफेंस ने तैयार किया था. उन्हीं का डिज़ाइन किया गया प्रसिद्ध भाप इंजन ‘रॉकेट’ भी इस लाइन पर दौड़ा था, जिसने रेलवे के शुरुआती विकास में क्रांतिकारी भूमिका निभाई. 1975 में बंद हुआ संचालन लगभग डेढ़ सदी तक सेवाएं देने के बाद लिवरपूल रोड स्टेशन को 1975 में बंद कर दिया गया. हालांकि इसका ऐतिहासिक महत्व आज भी बना हुआ है. वर्तमान में यह स्टेशन विज्ञान और उद्योग संग्राहलय (Science and Industry Museum) के रूप में उपयोग में लिया जा रहा है. यह इमारत अब दुनिया की सबसे पुरानी जीवित रेलवे स्टेशन इमारतों में शामिल है और रेलवे के इतिहास की एक महत्वपूर्ण विरासत मानी जाती है. यह भी पढ़ें.. India On Iran Israel War: ईरान-इजराइल संघर्ष का समाधान कराने के लिए हिंदुस्तान तैयार, सीजफायर पर कह दी बड़ी बात The post कहां है दुनिया का पहला रेलवे स्टेशन? जानें क्या है नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Simhastha Kumbh: कुंभ की अगली पावन डुबकी महाकाल की नगरी में, जानें पहला शाही स्नान कब

Simhastha Kumbh, Nashik-Trimbakeshwar Simhastha Kumbh Mela Date: महाकुंभ का आयोजन केवल प्रयागराज में होता है, जबकि कुंभ मेला देश के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों—हरिद्वार, नासिक, प्रयागराज और उज्जैन—में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है. अब जब प्रयागराज में हाल ही में महाकुंभ सम्पन्न हुआ है, तो अगले कुंभ यानी उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह कुंभ विशेष महत्व रखता है. आइए जानते हैं, सिंहस्थ कुंभ कब और क्यों लगता है? सिंहस्थ कुंभ की शुरूआत कब से सिंहस्थ कुंभ मेला 31 अक्टूबर 2026 को त्र्यंबकेश्वर, रामकुंड और पंचवटी में ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ होगा. इसके बाद 29 जुलाई 2027 को नासिक में ‘नगर प्रदक्षिणा’ का आयोजन होगा. कुंभ का पहला ‘अमृत स्नान’ 2 अगस्त 2027 को निर्धारित है, जबकि दूसरा अमृत स्नान 31 अगस्त को और तीसरा व अंतिम स्नान क्रमशः 11 सितंबर 2027 को नासिक और 12 सितंबर 2027 को त्र्यंबकेश्वर में होगा.  रेलवे चलाएगा 100 स्पेशल ट्रेन, सिंहस्थ कुंभ में श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत सिंहस्थ कुंभ को लेकर ये मान्यता सिंहस्थ कुंभ चाहे नासिक में हो या उज्जैन में, हर बार लाखों श्रद्धालु इसमें आस्था की डुबकी लगाने उमड़ पड़ते हैं. ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सिंहस्थ कुंभ में भाग लेता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी साल लगा था महाकुंभ मेला महाकुंभ 26 फरवरी तक चला था. प्रयागराज में आयोजित इस महाकुंभ में मकर संक्रांति के बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान किया गया था. इसके बाद 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया. अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हुआ था. इसी स्नान के साथ महाकुंभ का विधिवत समापन हो गया था. The post Simhastha Kumbh: कुंभ की अगली पावन डुबकी महाकाल की नगरी में, जानें पहला शाही स्नान कब appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top