Hot News

July 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: स्वतंत्रता व स्वाभिमान की विरासत का प्रतीक है हूल

सरायकेला. हूल दिवस पर जिले में वीर शहीद सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, एसपी मुकेश कुमार लुणायत समेत विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने सिदो-कान्हू पार्क में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा, समाहरणालय परिसर व बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमें हमारे पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और अद्वितीय साहस की याद दिलाता है. सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो जैसे वीरों ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध आवाज उठाकर जनमानस को आत्म-सम्मान एवं स्वतंत्रता के लिए संगठित किया. उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. एसपी मुकेश लुणायत ने भी वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के पदचिन्हों पर चलकर हमें समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करना चाहिए. मौक़े पर कई अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: स्वतंत्रता व स्वाभिमान की विरासत का प्रतीक है हूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: तेज रफ्तार कार पुलिया की रेलिंग से टकरायी, दो घायल

राजनगर. हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग ( एनएच-220) के बालियासाई पुलिया की रेलिंग से कार टकरा गयी, लेकिन गनीमत रही कि रेलिंग के कारण कार नीचे नहीं गिरी. वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. यह घटना बीती रात करीब 10.30 बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (जेएच 05 सीएक्स 2248) चाईबासा की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी. जैसे ही वह बालियासाई पुलिया पर पहुंची, सामने से आ रही एक गाड़ी को देखकर चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया की रेलिंग से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और उसका अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.चालक समेत दो लोग घायल पुलिया की रेलिंग अपेक्षाकृत कमज़ोर थी, लेकिन फिर भी वह टूटने से बच गयी, जिससे कार पुल के नीचे गिरने से बच गयी. इस हादसे में चालक और आगे बैठे एक व्यक्ति को हल्की चोटें आयी है. दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर भेज दिया. बालियासाई पुलिया पर लगातार हो रहे हादसे उल्लेखनीय है कि बालियासाई पुलिया पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. 15 मई 2025 की रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने इसी पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे छलांग लगा दी थी, जिसमें चालक और एक स्त्री घायल हो गये थे. बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के चलते पुलिया की रेलिंग का कई बार पुनर्निर्माण भी किया गया है, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: तेज रफ्तार कार पुलिया की रेलिंग से टकरायी, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

seraikela kharsawan news: नदी-नालों में उफान, सड़कों पर जलजमाव, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

खरसावां : खरसावां व आस-पास के क्षेत्रों में तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है. इससे आम जन जीवन पर खासा असर पड़ा है. लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. बारिश से नदी-नाला उफान पर हैं. खरसावां से होकर गुजरने वाली सोना नदी, सुरु नदी, शंख नदी, संजय नदी का जलस्तर बढ़ गया है. खरसावां में हो रही बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सड़कों पर बह रहा नाला का गंदा पानी बारिश के चलते सड़कों पर बने गड्ढों में जगह-जगह जलजमाव हो गया है. जलजमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों व पैदल चलनेवालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. शहर व गांव में कई जगह जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिकक्तों को सामना करना पड़ रहा है. बारिश ने शहर के नाले और नालियों की पोल खोलकर रख दी है. नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. कई जगहों पर निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुसने के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. माॅनसून की पहली फुहार से किसानों में खुशी सरायकेला-खरसावां जिला में माॅनसून की बारिश से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है. लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद खेतों में पानी लबालब हो गया है. बारिश के बीच क्षेत्र के किसान कृषि कार्य में जुट गये हैं. बारिश थमने के साथ ही धनरोपनी शुरू हो जायेगी. खेतों में धान के बिछड़े भी तैयार हो गये हैं. बिजली आपूर्ति बाधित खरसावां में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है. बारिश के साथ ही बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गयी है. बिजली की नियमित रूप से आपूर्ति प्रभावित हो रही है. मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो रही है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के लाइन में फॉल्ट होने व इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण भी बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है. लगातार बारिश के कारण बिजली मिस्त्रियों को भी फॉल्ट को दुरुस्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चांडिल डैम के सात रेडियल गेट खुले चांडिल में लगातार रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर 180.16 मीटर तक पहुंच गया है. इसे देखते हुए विभाग ने डैम के 7 रेडियल गेट खोल दिये हैं. प्रत्येक रेडियल गेट 3.50 मीटर खोला गया है. सातों रेडियल गेट से 1620 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है. लगातार रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के सभी नदी-नाले फिर से उफान पर हैं. सुवर्णरेखा नदी, करकरी नदी, बामनी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post seraikela kharsawan news: नदी-नालों में उफान, सड़कों पर जलजमाव, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : मदरसा इस्लामिया शमसुल होदा का नया भवन मार्च तक होगा पूरा

पटना. पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को मदरसा इस्लामिया शमसुल होदा के शासी निकाय की बैठक में संस्थान के संचालन व प्रबंधन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने संस्थान का स्थलीय निरीक्षण कर वरीय शाखा के नये भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया. आयुक्त ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंताओं को तेजी से कार्य कराते हुए मार्च, 2026 तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया. प्रशासन द्वारा छात्रों व संस्थान के हित में जी प्लस टू(तीन मंजिला) स्कूल भवन बनाया जा रहा है. इसमें एकेडमिक भवन, प्रशासनिक भवन, वर्ग कक्ष, पुस्तकालय आदि शामिल है. छात्रों के लिए जी प्लस थ्री (चार मंजिला) अत्याधुनिक हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है. इसमें 150 बेड की व्यवस्था रहेगी. इसके अतिरिक्त बाउंड्री, संस्थान के अंदर आंतरिक उपयोग के लिए सड़क, लैंडस्केप आदि का भी कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संस्थान के वर्तमान अल्पसंख्यक बालक छात्रावास की मरम्मत करायी जानी है. इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भवन निर्माण विभाग से पत्राचार किया है. भवन निर्माण विभाग के अभियंता को छात्रावास की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने संस्थान की कनीय शाखा का भी निरीक्षण कर विद्यार्थियों से फीडबैक लिया गया. कनीय शाखा के लिए नये भवनों का निर्माण कराने व वर्तमान भवनों की मरम्मत के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : मदरसा इस्लामिया शमसुल होदा का नया भवन मार्च तक होगा पूरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : देश में हड्डी और न्यूरो का सबसे बड़ा अस्पताल होगा एलएनजेपी

संवाददाता, पटना : स्वास्थ्य मंगल पांडेय ने सोमवार को राजवंशीनगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में एमआरआइ सेवा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनएनजेपी अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर का अस्पताल बनाया जा रहा है. लगभग दो महीने में 215 करोड़ से 400 बेड का इसका नया अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा. यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा न्यूरो व ऑर्थाे का अस्पताल होगा. इसकी तैयारी तेजी से की जा रही है. यहां अलग से स्पोर्ट्स इज्यूरी यूनिट की भी शुरुआत होगी और आधुनिक उपकरणों को जल्द-से-जल्द लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में 7.5 करोड रुपये से एमआरआइ सेवा की शुरुआत की गयी है. आठ से नियमित होगी एमआरआइ से जांच स्वाथ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एमआरआइ जांच की सुविधा आठ जुलाई से आम लोगों को मिलने लगेगी. यह सेवा सीजीएचएस रेट से भी छह प्रतिशत कम पर उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत हर साल 1.5 करोड़ रुपये का इलाज लोगों को मुफ्त में मिल रहा है. राज्य में चार करोड़ लोगों का आयुष्मान बन गया है, जिनमें से तीन करोड़ 10 लाख आयुष्मान कार्ड पिछले 15 महीने में बनाये गये हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने एलएनजेपी के निदेशक डॉ सुभाष चंद्रा के सेवानिवृत्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उद्घाटन के मौके पर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, निदेशक डॉ सुभाष चंद्रा, सीजीएम कुमारी सीमा के साथ-साथ बीएमएसआइसीएल के साथ स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : देश में हड्डी और न्यूरो का सबसे बड़ा अस्पताल होगा एलएनजेपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

संवाददाता, पटना: पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. यह धमकी पटना एयरपाेर्ट के निदेशक के ऑफिशियल इमेल पर kyoandroadkil चीफ सिक्योरिटी अफसर के बयान पर केस दर्ज उसके बाद हवाई अड्डे के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गयी, पर कहीं कुछ नहीं मिला. उसके बाद एयरपाेर्ट के चीफ सिक्युरिटी अफसर बिक्की सिंह के लिखित आवेदन पर हवाई अड्डा थाने में केस दर्ज किया गया. सूत्राें के अनुसार यह धमकी भरा इमेल एस्टाेनिया की इमेल सर्विस कंपनी के माध्यम से दी गयी है. किसी शरारती तत्व का हाथ है. atomicmail.io एस्टाेनिया की इमेल सर्विस कंपनी है. सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि केस दर्ज हाे गया है. इओयू के साइबर सेल काे उस इमेल की जांच करने काे कहा गया है. पटना पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच करने में जुटी है. पिछले साल जून में ही इमेल से एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली थी धमकी : इससे पहले 18 जून, 2024 काे इमेल से पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. वहीं, पिछले साल 12 मई काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के आगमन से कुछ घंटे पहले पटना हवाई अड्डे काे इमेल से बम से उड़ाने की धमकी दी है. इन दाेनाें मामलाें में प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन इन मामलों में किसी की न ताे गिरफ्तारी हुई और न ही पता चल पाया कि किसने, कहां से इमेल से पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : पटना एयरपाेर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : ट्रक में कुरकुरे व साेयाबीन के कार्टन के नीचे छिपा कर रखी गयी 22 लाख की शराब जब्त

संवाददाता, पटना : अगमकुआं थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के बिजली ऑफिस के पास ट्रक में कुरकुरे व साेयाबीन के कार्टन के नीचे छिपा कर रखी गयी 22 लाख की अंग्रेजी शराब को उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त कर लिया. शराब की यह खेप धनबाद से लायी गयी थी और दरभंगा भेजी जा रही थी. इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम को इसकी जानकारी हो गयी और फिर छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया. साथ ही ट्रक के चालक विनय शंकर पांडेय काे गिरफ्तार कर लिया. विनय मूल रूप से भाेजपुर के बिहिया के नारायणपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक माेबाइल फोन बरामद किया है. खास बात यह है कि ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि मोबाइल फोन के माध्यम से जांच की जा रही है. पंजाब की बनी हुई है शराब बताया जाता है कि जब्त शराब पंजाब की बनी है. इसकी बोतलों पर ऑनली सेल फॉर पंजाब अंकित है. ट्रक में सोयाबीन व कुरकुरे के कार्टन में शराब की खेप को पंजाब से पहले धनबाद लाया गया था. इसके बाद उसे पटना लाया गया और फिर उसे दरभंगा में किसी को सप्लाइ करने के लिए ले जाया जा रहा था. उत्पाद विभाग की टीम ने जब छापेमारी की, तो शराब के कार्टन नीचे रखे हुए थे और सोयाबीन व कुरकुरे के कार्टन ऊपर रखे हुए थे. सारे कार्टन को हटा कर चेक किया गया, तो नीचे से शराब जब्त की गयी. ट्रक भी जब्त कर लिया गया. उत्पाद विभाग की टीम ने 303 कार्टन शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित मूल्य 22 लाख रुपये है. शराब की तस्करी में शामिल पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार कोतवाली थाने की पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल पति-पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में रंधीर कुमार, उसकी पत्नी ममता देवी व दीपक कुमार शामिल हैं. रंधीर व ममता राजेंद्र नगर में रहते हैं और बिहार के बाहर से शराब लाते हैं, जबकि दीपक रूपसपुर में रहता है और वह शराब लाने के लिए पैसा देता है. पटना जंक्शन गोलंबर के पास डॉल्फिन मोबाइल की टीम ने ममता देवी को गिरफ्तार किया. उसके बैग से शराब बरामद की गयी. पूछताछ में पता चला कि उसका पति भी शराब तस्करी में शामिल है. इसके बाद रंधीर को भी पकड़ा गया. साथ ही पैसा देने वाले दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : ट्रक में कुरकुरे व साेयाबीन के कार्टन के नीचे छिपा कर रखी गयी 22 लाख की शराब जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीड़िता के लिए जिस दुकान से खरीदा गया था इन्हेलर, उसका सीसीटीवी फुटेज हुआ जब्त

कोलकाता. कसबा लॉ कॉलेज की घटना की जांच में गैंगरेप पीड़िता ने अपने लिखित बयान में जो भी कहा था, पुलिस को जांच में इससे जुड़ा सबूत हूबहू मिलता जा रहा है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब मनोजीत उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, उस समय उसे पैनिक अटैक आया था. जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उसके कहने पर मनोजित के दोस्त ने उसके लिए इन्हेलर लाकर उसे दी थी. जिसके बाद उसे राहत मिली थी. इस बयान के बाद पुलिस की टीम कॉलेज के पास उस दवा दुकान में पहुंची, जहां से पीड़िता के लिए इन्हेलर खरीदा गया था. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उस दवा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मनोजीत का वह साथी इन्हेलर खरीदते देखा गया है. इससे मनोजीत के साथी के खिलाफ पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ लगा है. पुलिस ने उस कैमरे में कैद वीडियो को जब्त कर लिया है. जिससे सुनवाई के दौरान इसे सबूत के तौर पर पेश किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीड़िता के लिए जिस दुकान से खरीदा गया था इन्हेलर, उसका सीसीटीवी फुटेज हुआ जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : नीट में सफल छात्रों को किया सम्मानित

ललपनिया. नीट 2025 में सफल डीएवी स्कूल स्वांग के प्रथम कुमार और शुभ्रांशु शेखर को प्राचार्या डी बनर्जी ने सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रथम ने ऑल इंडिया रैंक 35229 और ओबीसी रैंक 16460 प्राप्त किया है. इनके पिता ड्राइवर हैं और माता गृहिणी हैं. प्रथम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और डीएवी स्वांग के शिक्षकों को दिया. शुभ्रांशु ने ऑल इंडिया रैंक 13900 तथा सामान्य केटेगरी में 5999 रैंक प्राप्त किया. शुभ्रांशु ने जेइइ मेन में भी 99.54 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है. शुभ्रांशु के पिता निर्मल बेहुरा और मां शुवास्मिता सामल डीएवी स्वांग में अध्यापन कार्य कर रहे हैं. शुभ्रांशु ने कहा कि मेरा लक्ष्य डॉक्टर बन कर पिछड़े क्षेत्रों में कार्य करने की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : नीट में सफल छात्रों को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बाइक को धक्का मारने के बाद कार पलटी

भंडारीदह, चंद्रपुरा में बाइक को टक्कर मारने के बाद एक कार (जेएच-09टी-7337) भागने के क्रम में चंद्रपुरा के तुरियो वाशिंग सेंटर के समीप सड़क किनारे पलट गयी. घटना सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे की है. घटना में बाइक पर सवार एक स्त्री को हल्की चोट आयी है. कार सवार सीसीएल कर्मी भी घायल हो गया. उसके दाहिना हाथ और सिर में चोट लगी. लोगों ने घायल सीसीएल कर्मी को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. कार सवार सीसीएल कर्मी बबलू महतो बीएंडके क्षेत्र कारो बस्ती का रहने वाला है. सूचना मिलने पर चंद्रपुरा थाना के एएसआइ मधु टुडू मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. जेसीबी मशीन से कार को बाहर निकाल कर थाना ले जाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बाइक को धक्का मारने के बाद कार पलटी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top