Hot News

July 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

बगोदर थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में दो प्रवासी मजदूर की मौत हो गयी. चौधरीबांध के मजदूर रंजीत पांडेय (30) की मौत मुंबई में हो गयी. रंजीत की तबीयत खराब थी. तबीयत अधिक बिगड़ने पर शनिवार की रात उसकी मौत हो गयी. में मौत हो गया शव सोमवार की अहले सुबह आया. शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक अपने पीछे पत्नी, शिशु समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया. मुखिया संजय यादव पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया. शनिवार की देर रात ही धरगुल्ली के एक प्रवासी मजदूर कोकिल यादव (46) की मौत मुंबई में हो गयी. वह मुंबई में टैक्सी चलाता था. वह ट्रेन से उतरने के क्रम में घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को लेकर मोर्चा ने बनायी रणनीति

फुसरो. नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से सोमवार को करगली कल्याण मंडप में क्षेत्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता दिगंबर महतो, विजय भोई व पंकज महतो की मंडली और संचालन चंद्रशेखर झा ने किया. कन्वेंशन में ढोरी, बीएंडके व कथारा क्षेत्र के यूनियन नेता शामिल हुए. हड़ताल को लेकर रणनीति बनायी गयी और सभी ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों और किसान संगठनों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गयी. हड़ताल को लेकर पिट व गेट मीटिंग करने और आठ जुलाई को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय हुआ. 29 श्रम कानूनों को चार श्रम कोड में बदले जाने का विरोध एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि देश के मजदूर कठिन दौर से गुजर रहे हैं. 29 श्रम कानूनों को चार श्रम कोड में बदल दिया है. केंद्र प्रशासन इसे लागू कर मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है. एमडीओ मोड, रेवेन्यू शेयरिंग, काॅमर्शियल माइनिंग एवं मोनेटाइजेशन पाइप लाइन के तहत निजी मालिकों को खदानें दी जा रही है. मजदूर एक दिन का वेतन नहीं देखे, हड़ताल को सफल बनायेंगे तो अच्छा बोनस दिलायेंगे. कोल फील्ड मजदूर यूनियन के महामंत्री सह जेबीसीसीआइ सदस्य रघुनंदन राघवन ने कहा कि केंद्र प्रशासन ने पूंजीपतियों को लूट की छूट दे रखी है. विभिन्न क्षेत्रों को निजीकरण की ओर धकेला जा रहा है. श्रम कोड लागू होने से मजदूरों के कई अधिकार छीन जायेंगे. कन्वेंशन को सुजीत कुमार घोष, सुबोध सिंह पवार, विजय भोई, गजेंद्र प्रसाद सिंह, दिगंबर महतो, पंकज महतो, विकास सिंह, रंजीत पांडेय, हरेंद्र सिंह, मनोज पासवान, चंदेश्वर सिंह, जवाहरलाल यादव, आभाषचंद्र गांगुली आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर शिवनंदन चौहान, गोवर्धन रविदास, गणेश मल्लाह, भीम महतो, राजेश्वर सिंह, राजेंद्र रविदास, सुरेश शर्मा, बलराम नायक,आर उनेश, शशि भूषण ओहरदार, परन महतो, मनोज मंडल, बुटल महतो, जितेंद्र दुबे, रामावतार सिंह, नकुल रविदास, प्रताप सिंह, मथुरा सिंह यादव, विश्वनाथ महतो, युसूफ अंसारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को लेकर मोर्चा ने बनायी रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया

देवरी थाना कांड संख्या 108/21 के तहत दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त जान मोहम्मद अंसारी के शरीफाटांड़ स्थित घर में पुलिस ने सोमवार को इश्तेहार चिपकाया. देवरी के अनि रिशु सिन्हा ने बताया कि इश्तेहार चिपकाकर आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :पार्क में घूमने आये प्रेमी युगल से पैसे की मांग, वीडियो वायरल करने की धमकी

नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित पार्क में सोमवार को घूमने आये एक प्रेमी युगल को कुछ शरारती तत्वों ने पहले मोबाइल से वीडियो बनाया, फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग की. पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया, तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के दौरान पार्क में काफी भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. चार युवक हिरासत में सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना लायी. साथ ही पीड़ित प्रेमी युगल को भी थाना लाकर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके. जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल शांतिपूर्वक पार्क में समय बिता रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. फिर उन लोगों ने पैसे की मांग की. पैसे देने से इनकार करने पर युवक को मारपीट शुरू कर दी गयी. इस दौरान पार्क में मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग जमा हो गये. भीड़ में से किसी ने ने पुलिस को इसकी सूचना दी. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि चार युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :पार्क में घूमने आये प्रेमी युगल से पैसे की मांग, वीडियो वायरल करने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. सीएसपी संचालक से 50 हजार रुपये की लूट

हाजीपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर एसएच-49 पर बाजितपुर गर्ल स्कूल के पश्चिम एक सीएसपी संचालक से पचास हजार रुपए की लूट हो गई. इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग पर बाजितपुर गांव में पिस्टल के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को लूट लिया. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को सीएसपी संचालक और तिसिऔता थाना क्षेत्र तिसिऔता गांव निवासी हरिश्चंद्र राम ने बाजितपुर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा निकासी कर जा रहा था. रास्ते में पीछा करते आए दो और तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर संचालक से लगभग पचास हजार लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने छानबीन शुरू कर दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. सीएसपी संचालक से 50 हजार रुपये की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : मशरक और परसा की एमडीएम बनाने वाली एजेंसी, करार रद्द

छपरा. मिड डे मील योजना में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को लेकर मध्याह्न भोजन निदेशक, पटना द्वारा कड़ी कार्रवाई की गयी है. सारण जिले के मशरक और परसा प्रखंडों में कार्यरत दो संस्थाओं की सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं. निदेशक के अनुसार हिंदुस्तान प्रशासन से प्राप्त निर्देश और थर्ड पार्टी मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. मध्याह्न भोजन निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में जन चेतना जागृति एवं शैक्षणिक विकास मंच, बाल विकास सेवा संस्थान, उज्ज्वल सवेरा समिति, दयावती चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट और पूर्वाचल समाज सेवा संघ जैसी संस्थाओं के कई प्रखंडों में संचालित केंद्रीयकृत रसोईघरों को अवधि विस्तार नहीं दिया गया है. सारण जिले के मशरक और परसा प्रखंडों के साथ-साथ जमुई के चकाई, खगड़िया के खगड़िया, किशनगंज के बहादुरगंज और बक्सर के नावानगर शामिल हैं. इन क्षेत्रों में 31 जुलाई तक ही संबंधित संस्थाओं से मध्याह्न भोजन की आपूर्ति ली जायेगी. निदेशक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार एक अप्रैल, 2025 से 30 जून तक की अवधि के लिए संस्थाओं को पूर्व की भांति भुगतान किया जायेगा, क्योंकि उस दौरान मध्याह्न भोजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से की गयी थी. इसके बाद जब तक विद्यालय शिक्षा समिति आवश्यक व्यवस्था नहीं कर लेती, तब तक एक जुलाई से 31 जुलाई तक भोजन आपूर्ति इन्हीं संस्थाओं द्वारा की जायेगी ताकि संचालन में कोई व्यवधान न आये. एक अगस्त से मध्याह्न भोजन योजना का संचालन संबंधित विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति के माध्यम से किया जायेगा. 31 जुलाई के बाद शेष बचे चावल को विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को सौंप दिया जायेगा. निर्देशक ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि तक संस्था की जिम्मेदारी होगी कि वह मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन की आपूर्ति जारी रखे ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : मशरक और परसा की एमडीएम बनाने वाली एजेंसी, करार रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : 61.5 करोड़ की लागत से बनेगी नयी साइंस और आर्ट बिल्डिंग

छपरा. सारण के प्रीमियर कॉलेज के रूप में चर्चित राजेंद्र महाविद्यालय का कायाकल्प होनेवाला है. लगभग 62 करोड रुपये की लागत से कई संकायों की बहुमंजिला बिल्डिंग तैयार होंगी. शानदार ऑडिटोरियम का भी निर्माण होगा. अन्य आधुनिक सुविधाएं भी बहाल होंगी. कॉलेज प्रशासन ने इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बताया तो यह भी जा रहा है कि सावन महीने में इसके निर्माण की शुरुआत हो जायेगी और निर्माण का शिलान्यास जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति या राज्य स्तर के बड़े नेता या मंत्री कर सकते हैं. साइंस पढ़ाई के लिए चर्चित रहा है राजेंद्र महाविद्यालय राजेंद्र महाविद्यालय की चर्चा राज्य और पूरे देश में यहां मौजूद साइंस एजुकेशन की बेहतर व्यवस्था को लेकर की जाती थी. धीरे-धीरे इसके गुणवत्ता में कमी आयी और इसके अस्तित्व पर भी खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन वर्तमान कुलपति और राजेंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य ने इसे संवारने का बीड़ा उठाया. आज के समय में राज्य प्रशासन ने इसके कायाकल्प के लिए लगभग 62 करोड रुपये की स्वीकृति दे दी है. इस भवन का निर्माण राज्य प्रशासन की एजेंसी ही करेगी. सूत्रों के अनुसार इस राशि से विज्ञान और कला संकाय के भवन तैयार होंगे. इसके अलावा सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम का भी निर्माण होगा. सभी बुनियादी सुविधाएं बहाल की जायेंगी. यह स्थान किया गया है चयनित राज्य प्रशासन द्वारा कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए स्वीकृत 61 करोड़ 42 लाख 83 हजार रुपये की राशि आवंटित हुई है. राज्य कैबिनेट ने फरवरी 2025 में राजेन्द्र कॉलेज के ढांचागत विकास के लिए बड़ी राशि की मंजूरी दी थी. भवन निर्माण एवं अन्य संरचनात्मक विकास कार्यों के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है और राज्य प्रशासन से स्वीकृत भी है. कार्यान्वयन की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गयी है. कॉलेज परिसर के उत्तरी छोर पर स्थित भूमि, जो नए भवन निर्माण के लिए चयनित और स्वीकृत है. यह पूरा कैंपस खाली है और पशुओं के लिए चरागाह है. असामाजिक तत्वों का अड्डा है. इस साइड में भवन तैयार हो जाने से कॉलेज की सुरक्षा भी बेहतर हो जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : 61.5 करोड़ की लागत से बनेगी नयी साइंस और आर्ट बिल्डिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूल के भैया-बहनों को सम्मानित किया

लातेहार. शहर के रेलवे स्टेशन के बाजकुम स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में झारखंड अद्यविध परिषद द्वारा जारी 2024-25 के परिणाम में अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूल के भैया-बहनों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरयू प्रसाद सिंह व सचिव विवेक गुप्ता ने की. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यह सफलता आप सभी के कड़े परिश्रम का परिणाम है. विद्यालय के सचिव विवेक गुप्ता ने शिक्षा एवं अच्छे संस्कार पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रधानाचार्य राजबल्लभ शर्मा ने कहा कि भैया-बहनों की सफलता में विद्यालय के आचार्य और दीदी का भी महत्वपूर्ण योगदान है. उनके दिखाये रास्ते पर चलकर विद्यालय के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि एक अच्छा नागरिक बनने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है. कार्यक्रम के दौरान सभी भैय-बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय में रिया कुमारी गुप्ता, सोनम कुमारी, किरण कुमारी, अर्चना साहू, कृतिका कुमारी, शुभम पाठक, अनिकेत कुमार गुप्ता, साहिल कुमार, सुमित कुमार, निखिल कुजूर, अंकित कुमार, विवेक राज उरांव, संध्या कुमारी, पिंकी कुमारी, रोशन लोहार, चंचल कुमारी, अंशु कुमारी, सुमित खरवार, पंकज उराव व रिषभ कुमार को सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूल के भैया-बहनों को सम्मानित किया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top