Hot News

July 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश में बिशनापुर भुइयां टोली की स्थिति नारकीय

इटखोरी. लगातार हो रही बारिश ने शहरजाम पंचायत के बिशनापुर भुइयां टोला की सड़क की स्थिति बदतर हो गयी है. क्षेत्र की सड़क कीचड़ व दलदल में तब्दील हो गयी है. ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार भारी बारिश के कारण लोग हाथ में जूता व चप्पल लेकर चलने को विवश हैं. उक्त टोला में भुइयां जाति का 20 घर है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में कीचड़ व उसके बाद अन्य मौसम में गड्ढों से गुजरना पड़ता है. ग्रामीण दिनेश भुइयां ने कहा कि चुनाव के समय सभी बड़े-बड़े वादा व घोषणा करते हैं, लेकिन उसके बाद समस्याओं ने उनका कोई लेना-देना नहीं होता है. जयसूर्या भुइयां ने कहा कि बरसात में उनका घरों से निकलना मुहाल हो गया है. चारों तरफ कीचड़ से स्थिति नारकीय हो गयी है. संतोष भुइयां, शनिचर भुइयां, राजू भुइयां, मीरा देवी व चमेली देवी ने कहा कि बारिश में सांप-बिच्छू का भी डर सताते रहता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश में बिशनापुर भुइयां टोली की स्थिति नारकीय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से डेढ़ लाख जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के जोतडीह गांव निवासी सूचित ठाकुर के घर में सोमवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और डेढ़ लाख के गहने समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे. सूचित ठाकुर ने बताया कि रात करीब दो बजे बारिश शुरू होने पर सभी नीचे घर आये, तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरे पड़े हैं. एक कमरे में रखा बक्सा गायब था. इसमें सोने-चांदी की गहने व नकदी को रखा गया था. इस संबंध में भुक्तभोगी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी कासिम अंसारी दल बल के साथ घर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घर से डेढ़ लाख जेवरात समेत 50 हजार रुपये नकद की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वस्तनिया व फोकानिया परीक्षा में 162 बच्चे शामिल

चतरा. राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को वस्तनिया व फोकानिया मदरसा परीक्षा-2025 का आयोजन हुआ. इसमें जिले से 162 शिशु शामिल हुए. परीक्षा को लेकर 164 बच्चों ने फॉर्म भरा था. दो शिशु परीक्षा से अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक सह विद्यालय के प्राचार्या नीतू कुमारी प्रजापति की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई. सदर एसडीओ जहूर आलम ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभायी. बता दें कि वस्तानिया माध्यमिक विद्यालय के समकक्ष व फोकानिया मैट्रिक के समकक्ष होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वस्तनिया व फोकानिया परीक्षा में 162 शिशु शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चतरा कॉलेज का मना स्थापना दिवस

चतरा. चतरा कॉलेज का 65वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, गणेश वंदना के साथ हुई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान थे. अध्यक्षता विनोवाभावे विवि के कुलपति प्रो डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने किया. अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. इसके पूर्व कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्र-छात्राओं ने ढोल नगाड़े के साथ अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. मौके पर सांसद ने कहा कि चतरा कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं देश में विभिन्न पदों पर सेवा दे रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज व विभावि का नाम देश में रोशन करने की बात कही. साथ ही कॉलेज के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सांसद ने कहा कि सही शिक्षक वही होते हैं, जो विद्यार्थियों के चेहरे को देख उनकी जरूरत को समझे. वहीं विधायक ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है. समय का सदुपयोग कर आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि जिले के महाविद्यालयों में शिक्षको की कमी है. उन्होंने कुलपति से सभी कॉलेजों में विषयवार शिक्षक की पदस्थापन की मांग रखी. कॉलेज प्रशासन की मांग पर विधायक ने अपने मद से पीसीसी पथ व बॉस्केटबॉल कोर्ट बनाने की घोषणा की. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहनेवाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. संचालन बीएड प्रशिक्षु अल्फिया मिन्नत ने किया. मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ टीएन सिंह, स्त्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीएन राम, बीएड संभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर सुलभ, मॉडल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष दयाल, डॉ हेमंत मिश्रा, प्रो चंद्रकांत कमल, डॉ ज्योति कुमार, लाला प्रीतम बीएड कॉलेज के डायरेक्टर लाला प्रसाद साहू, प्रो प्रेम बसंत बाखला, प्रो शोभा कुजूर, डॉ ग्लेरिया ग्रेस होरो, डॉ मो मुमताज अंसारी, श्रेया प्रकाश समेत कई उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अंशुमय लायक, अमित तिग्गा, हिरामन महतो, तीर्थनाथ रजक, रवि मित्तल, रंजन कुमार, धीरू, प्रकाश साह समेत अन्य की भूमिका रही. नयी शिक्षा नीति का लाभ उठायें: कुलपति कुलपति ने कहा कि नयी शिक्षा बेहतर है. देश में बनी तीसरी शिक्षा नीति विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा. बीएड के लिए चार चीजें तय की गयी है. पहला बीएड में नामांकन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट होगा. एप्टीट्यूड टेस्ट पास करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशासनी खर्च पर पढ़ाई करायी जायेगी. पढ़ाई के बाद शिक्षिका बननेवाली स्त्रीओं को स्थानीय कॉलेजों में नौकरी मिलेगी. स्त्रीओं का ट्रांसफर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत स्त्रीएं ऐसी हैं, जो नौकरी करने के बाद घर से दूरी पर ट्रांसफर करने के कारण नौकरी छोड़ चुकी हैं. अनुशासन ही महान बनाता है: प्राचार्य प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन व संस्कार में पढ़ाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अनुशासन ही महान बनाता है. लगातार शिक्षा के मंदिर में अनुशासनहीनता का मामला सामने आता है, जो गलत है्. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महान विभूतियों का स्मरण करना है. एक जुलाई 1961 को कॉलेज की स्थापना महान विभूतियों के द्वारा की गयी थी. स्थापना दिवस रन फोर विक्ट्री के रूप में मनाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चतरा कॉलेज का मना स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब की दुकान को किया गया सील

गिद्धौर. मुख्य चौक समीप संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने मंगलवार को सील कर दिया. सीओ ने बताया कि खुदरा उत्पाद दुकानों में मदिरा व सामग्रियों का भौतिक सत्यापन कर हैंडओवर व टेकओवर से संबंधित के द्वारा करवाई कर अंग्रेजी शराब दुकान को सील कर दिया गया. बताया कि अंग्रेजी शराब दुकान का संचालन बीते 30 जून तक होना था. शराब दुकान का संचालन संभावित पांच जुलाई तक बंद रहेगा. मौके पर सीआि प्रमोद कुमार सिन्हा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब की दुकान को किया गया सील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों को समय पर मिले षोषण

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ गौरव कमान कच्छप ने की, संचालन सुपरवाइजर कुमारी माधवी व संगीता कुमारी ने किया. बीडीओ ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र का संचालन सही ढंग से करने का निर्देश दिया. समय पर केंद्र खोलने व बंद करने की बात कही. बच्चों को मिलनेवाले पोषाहार सही ढंग से वितरण करने को कहा. पोषण ट्रैकर के माध्यम से पोषण क्षेत्र के बच्चों व शिशुवती गर्भवती माता की स्थिति, पोषाहार लाभुकों को एंट्री कर लाभ देने, मातृत्व वंदना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किशोरियों व स्त्रीओं को देने के लिए आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही. मौके पर प्रधान सहायक संतोष गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश, आंगनबाड़ी सेविका संध्या देवी, मीना देवी, जुबेदा खातून समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बच्चों को समय पर मिले षोषण appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

शांति एवं सौहार्द के माहौल में मनाएं मुहर्रम 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: सरायरंजन थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी और सभी लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाले भ्रामक समाचारों के प्रति सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य मो.इजहार अशरफ, प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर सरायरंजन नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कुमारी,राम प्रवेश राय, राम कुमार झा, मिलन कुमार सिंह वैधनाथ ठाकुर, अशोक पासवान, दीपक महाराज, विष्णुदेव पासवान, मो. इरफान,मो.अलाउद्दीन, अब्दुल कलाम, राज नारायण कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेडिकल कॉलेज निर्माण का हुआ रास्ता साफ, राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को भूमि मामले में दी क्लीन चिट

अररिया. जिला मुख्यालय अंतर्गत सदर प्रखंड अररिया की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अब काफी हद तक रास्ता साफ हो गया है. राजस्व व भूमि सुधार विभाग, पटना ने स्वास्थ्य विभाग पटना को चयनित भूमि का निःशुल्क अंतर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दे दी है. इससे रामपुर कोदरकट्टी पंचायत व आसपास के आधा दर्जन पंचायत सहित जिले में हर्ष व्याप्त है. जानकारी देते रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व व भूमि सुधार विभाग से मिले क्लीन चिट से पंचायत के लोगों में खासा खुशी का माहौल है. पंचायत में मेडिकल कॉलेज के निर्माण होने से स्थानीय लोगों सहित जिले के लोगों को भी चिकित्सा संबंधित इलाज कराने के लिये बाहर तुरंत नहीं जाना पड़ेगा. मुखिया राजेश सिंह ने कहा कि रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के आजमनगर मौजा वार्ड 13 स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मठ की 20.60 एकड़ जमीन प्रशासन द्वारा चिह्नित की गयी. अररिया जिला अंतर्गत मौजा रामपुर कोदरकट्टी, थाना संख्या 305, खाता 1121 के विभिन्न खेसरा की कुल प्रस्तावित रकवा 20.60 एकड़ गैरमजरूआ खास बिहार प्रशासन की भूमि पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल बनना है. इस निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना को निःशुल्क अंतर्विभागीय स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति राजस्व व भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह द्वारा दे दी गयी है. जिससे पंचायत सहित पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है. उन्होंने सूबे की प्रशासन सहित सांसद प्रदीप कुमार सिंह को साधुवाद दिया है. जिनके कारण अररिया जिले में मेडिकल कॉलेज का बनना संभव हो सका है. हालांकि, राजस्व व भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने संबंधित प्रेस नोट भी जारी की है. वहीं कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के अररिया आगमन पर सिमराहा में उन्होंने लोगों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अररिया मेडिकल कॉलेज निर्माण में प्राक्कलित तय राशि का आवंटन जल्द कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेडिकल कॉलेज निर्माण का हुआ रास्ता साफ, राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को भूमि मामले में दी क्लीन चिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में चाय खेती पर पहली बार किसानों को मिलेगा अनुदान

चाय विकास योजना के तहत जिले को दो हेक्टेयर में चाय खेती का मिला लक्ष्य अनुदान मिलने से चाय खेती करने वाले कृषकों को मिलेगा लाभ पूर्व में चार एकड़ में बारसोई व आजमनगर के कृषक कर रहे चाय की खेती कटिहार. जिले में पहली बार चाय खेती पर कृषकाें को विभाग अनुदान देगी. चाय विकास योजना के तहत जिले को इस बार दो हेक्टेयर में चाय खेती का लक्ष्य मिला है. अनुदान मिलन से चाय खेती करने वाले कृषकों को इसका विशेष लाभ मिलेगा इससे नकारा नहीं जा सकता है. उद्यान विभाग के कर्मचारियों की माने तो चाय विकास योजना अंतर्गत चाय का नया क्षेत्र विस्तार किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया तथा कटिहार जिला में वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्रियान्वित किया जाना है. चाय के क्षेत्र विस्तार के लिए चाय के पौधरोपण सामग्री का क्रय स्वयं कृषक द्वारा किया जायेगा. चाय की खेती करने वाले कृषकों को देय अनुदान किस्तों में 75-25 के अनुसार दिया जायेगा. इस घटक के लिए लाभुक कृषक को द्वितीय किस्त के रूप में पूर्व वर्ष में लगाये गये पौधे का 90 प्रतिशत पौधा जीवित रहने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रति हेक्टेयर शेष देय 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा. इस योजना अंतर्गत चाय का नया क्षेत्र विस्तार के लाभुक, अन्य हॉर्टिकल्चर अवयव के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे. मौजूदा चाय बगान के प्रबंधन के लिए लीफ कलेक्शन शेड उपलब्ध कराया जयोगा. इस मशीन को वैसे इच्छुक कृषक जो न्यूनतम पांच हेक्टेयर, दो हेक्टेयर में चाय की खेती कर रहे हाें को अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जाना है. लीफ कलेक्शन शेड के लिए वास्तविक मूल्य का पचास प्रतिशत अधिकतम 37 हजार 500 दोनों में से जो कम होगा अनुदान देय होगा. पूर्व से हो रही दो प्रखंडों में चार एकड़ में चाय की खेती मालूम हो कि पूर्व से ही जिले के दो प्रखंडों में बारसोई व आजमनगर में चार एकड़ में चाय की खेती होते आ रही है. विभाग द्वारा इसकी खेती पर अनुदान मिलने पर वैसे चाय कृषकों के बीच उत्साह का संचार हो गया है. अनुदान मिलने पर चाय की खेती की ओर कृषकाें का झुकाव होगा. इससे चाय कृषक जहां आर्थिक रूप से मजबूत हाेंगे. दूसरी ओर अब बाजार में चाय आसानी से उपलब्ध हो पायेगा, जिससे चाय के शौकिन लोगों को इससे फायदा होगा. इससे नकारा नहीं जा सकता है. अलग-अलग जिले को मिला है अलग-अलग लक्ष्य जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चाय की खेती को अलग अलग जिले को अलग अलग लक्ष्य विभाग की ओर से मिला है. किशनगंज को करीब ढाई हेक्टेयर, पूर्णिया जिला को पांच हेक्टेयर, अररिया को दो और कटिहार काे दो हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है. चाय पर अनुदान पहली बार विभाग की ओर से देने का प्रावधान दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में चाय खेती पर पहली बार किसानों को मिलेगा अनुदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बचपन में दिया गया धार्मिक ज्ञान जीवन का आधार बनता है : ज्ञानी महाराज

शीतलधाम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिनिधि, संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत स्थित कहुआ गांव स्थित शीतल धाम मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ज्ञानी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई और धर्म की शक्ति की अनुभव कराया. कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आये. कथावाचक ने बताया कि भक्त प्रह्लाद ने अपनी माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण मंत्र का श्रवण किया था. जिसके प्रभाव से उन्हें अनेक कष्टों से मुक्ति मिल गई. उन्होंने कहा कि बचपन में दिया गया धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान पूरे जीवन का आधार बनता है. बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी परिवार और समाज की है. कथा की शुरुआत श्री भागवत भगवान की है आरती, पापियों को पाप से है तारती… जैसे मंगलाचरण से की गई. जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा. कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए ज्ञानी जी महाराज ने माता-पिता की सेवा, समाज में प्रेमपूर्वक रहने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने ध्रुव चरित्र का उदाहरण देते हुए बताया कि केवल अच्छे संस्कारों के कारण ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में ही भगवान के दर्शन हुए और उन्हें 36 हजार वर्षों तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ. कथा के दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु भक्ति में डूबे हुए भजन प्रस्तुत किए. जिसे सुन श्रद्धालु झूम उठे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बचपन में दिया गया धार्मिक ज्ञान जीवन का आधार बनता है : ज्ञानी महाराज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top