Hot News

July 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के कई जिलों में ड्रोन से शराब माफिया पर प्रहार, 150 से अधिक लोग गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अब टेक्नोलॉजी को अपना हथियार बना लिया है. विभाग ने पटना, गया, भागलपुर, सहरसा और मुजफ्फरपुर में ड्रोन के जरिये की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बड़ा खुलासा किया है. 23 जून से 29 जून 2025 के बीच सिर्फ एक हफ्ते में ड्रोन की मदद से कुल 994 छापेमारी की गई. इनमें से अधिकांश नाइट विजन मोड में की गईं, जिससे दुर्गम इलाकों तक निगरानी आसान हुई. इस दौरान 43 ड्रोन तैनात किए गए, जिनकी मदद से 153 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई और 150 शराब माफियाओं को दबोचा गया. विदेशी शराब जब्त कार्रवाई के दौरान 25,951.3 लीटर देशी और 396.4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. इसके साथ ही 16 दोपहिया और एक तीनपहिया वाहन भी बरामद हुए. बड़ी मात्रा में जावा गुड़ के घोल और अन्य अवैध सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया. विभाग के मुताबिक, ग्रुप सेंटरों के माध्यम से अभियान को गति दी जा रही है. इन केंद्रों में तैनात सिपाहियों को आवासीय सुविधा के साथ स्वास्थ्य और फिटनेस प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. ये सिपाही नियमित व्यायाम और परेड में भाग लेकर कार्रवाई में चुस्ती लाते हैं. मुजफ्फरपुर पुलिस ने शेरपुर से 30 लीटर शराब बरामद मुजफ्फरपुर जिला स्थित सदर थाना के शेरपुर गांव में पुलिस ने विदेशी शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची. इसी दौरान आरोपी धंधेबाज फरार हो गया. दारोगा गिरिजेश कुमार के आवेदन पर एफआईआर की गई है, जिसमें विशाल कुमार व स्कूटी के मालिक को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने स्कूटी भी जब्त किया है. दर्ज एफआईआर में दारोगा ने बताया कि वह गश्ती कर रहे थे. सूचना मिली कि आरोपी के घर पर विदेशी शराब की खेप है. सूचना पर वे दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया. घर की तलाशी लेने पर दोनों कमरा के बाथरूम और करकट नुमा शेड में खड़ी स्कूटी के हैंडल पर टंगे झोला से विदेशी शराब जब्त की गयी. पुलिस का कहना है कि 209 पीस महंगी विदेशी शराब जब्त की गई. अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. Also Read: Bihar Crime: इंजीनियर सहित दो के फ्लैट से 40 लाख से अधिक की चोरी, गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार The post बिहार के कई जिलों में ड्रोन से शराब माफिया पर प्रहार, 150 से अधिक लोग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rail One App: आ गया रेलवे का सुपर ऐप, ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर माल ढुलाई तक की सुविधा

Rail One App: ट्रेन से सफर करने वाले कृपया ध्यान दें. अब ट्रेनों का टिकट बुक कराने के लिए अधिक माथामारी नहीं करनी पड़ेगी. इसका कारण यह है कि हिंदुस्तानीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 को यात्रियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘RailOne (रेलवन)’ नामक एक सुपर ऐप लॉन्च किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लॉन्च किया गया यह ऐप सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) की ओर से विकसित किया गया है. यह ऐप रेलवे की सभी प्रमुख सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर यात्रियों को तेज, सरल और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करता है. रेलवन ऐप में क्या-क्या मिलेगा सिंगल साइन-ऑन: रेल वन ऐप पर पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल है. यूजर्स अपने आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट या यूटीएस ऑन मोबाइल के पुराने लॉगइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. नए यूजर्स केवल मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए गेस्ट लॉगइन कर सकते हैं. आर-वॉलेट: रेलवे का खुद का डिजिटल वॉलेट होगा, जिससे यूजर्स एमपिन या बायोमेट्रिक लॉगइन के जरिए सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं. यह टिकट बुकिंग, फूड ऑर्डरिंग और अन्य सेवाओं के लिए फायदेमंद है. मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट: रेलवन ऐप हिंदी और अंग्रेजी समेत कई हिंदुस्तानीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यह सभी क्षेत्रों के यात्रियों के लिए उपयोगी बनता है. रेल वन ऐप की प्रमुख सुविधाएं सभी टिकट बुकिंग एक जगह: रेल वन ऐप से आरक्षित, अनारक्षित, और प्लेटफॉर्म टिकट बुक किए जा सकते हैं. “प्लान माई जर्नी” फीचर के जरिए यात्री अपनी यात्रा की योजना आसानी से बना सकते हैं. ट्रेन ट्रैकिंग और पीएनआर स्टेटस: यह ऐप रियल टाइम ट्रेन लोकेशन, विलंब की जानकारी और पीएनआर स्टेटस जैसी सेवाएं देता है. इससे यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति जानने में सुविधा होती है. कोच पोजीशन फाइंडर: कोच की स्थिति पहले से जानने से यात्रियों को स्टेशन पर सही गेट पर खड़े होने में मदद मिलती है. रेल मदद सेवा: रेल मदद सेवा ऐप में ही यूनिफाइड है, जिससे यात्री शिकायत दर्ज कर, उनकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं. ऑनबोर्ड फूड ऑर्डरिंग: यात्री अपनी सीट पर बैठकर ही पार्टनर वेंडरों से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं. रिफंड मैनेजमेंट: रद्द या छूटी ट्रेनों के लिए रिफंड प्रक्रिया अब ऐप पर ही तेजी से और पारदर्शी तरीके से संभव है. मालगाड़ी सेवाएं: माल ढुलाई से जुड़ी जानकारी जैसे बुकिंग और शेड्यूलिंग की जानकारी भी ऐप के माध्यम से ली जा सकती है. इसे भी पढ़ें: Mushroom Price: धरी रह जाएगी मशरूम बनाने की रेसिपी, जब नहीं जानेंगे इस सब्जी का दाम रेल वन ऐप की दूसरी प्रमुख विशेषताएं डिवाइस स्टोरेज की बचत: अब आईआरसीटीसी, यूटीएस, रेल मदद और एनटीईएस जैसे ऐप अलग-अलग रखने की जरूरत नहीं. एक रेल वन ऐप में सब मिला हुआ है. तत्काल बुकिंग के लिए वेरिफिकेशन जरूरी: 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग केवल आधार या डिजिलॉकर वेरिफाइड यूजर्स ही कर सकेंगे. इससे धोखाधड़ी की संभावना कम होगी. आधुनिक बुकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर: रेलवे की नई आरक्षण प्रणाली दिसंबर 2025 तक प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ को प्रोसेस कर सकेगी. यह दिव्यांग, छात्र और मरीजों के लिए भी विशेष सुविधा प्रदान करेगा. इसे भी पढ़ें: Latest Gold Price: गिरावट में ब्रेक लगते ही रॉकेट बन गया सोना, एक दिन में लगाई 1,200 की छलांग The post Rail One App: आ गया रेलवे का सुपर ऐप, ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर माल ढुलाई तक की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर: लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कही से भी दे सकेंगे टेस्ट, नयी व्यवस्था को लागू करने को लेकर निर्देश जारी

मुजफ्फरपुर : परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की प्रारंभिक प्रक्रिया लर्निंग लाइसेंस (एलएल) बनवाने के नियम में कुछ बदलाव करने जा रहा है. जिसमें परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर खुद से लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट देने वाले को पास और फेल का अप्रूवल करेगा. अगर आवेदक डीटीओ ऑफिस में आकर एलएल का टेस्ट में परेशानी है तो वह जहां भी रहता है वहीं से ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से टेस्ट दे सकेगा. इस नयी व्यवस्था को लागू करने के संबंध में परिवहन सचिव ने एनआइसी पटना के अधिकारी को विभागीय सॉफ्टवेयर में इस नये प्रावधान को लागू करने का निर्देश दिया है. जबकि पहले एलएल टेस्ट के बाद अप्रूवल उसे जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी द्वारा किया जाता था जो अब सीधे साॅफ्टवेयर करेगा.  बिना कार्यालय आये भी दे सकते है टेस्ट: डीटीओ इसमें आवेदक को टेस्टिंग में एक मौका मिलेगा, उसमें अगर सॉफ्टवेयर कोई क्लॉज लगाकर आवेदक को फेल करता है तो दोबारा टेस्ट के लिए शुल्क के साथ आवेदन करना होगा. इधर मामले में डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि यह व्यवस्था सेंट्रलाइज्ड है, जिसे पूरी तरह से लागू किया जा रहा है. अप्रूवल का काम अब अधिकारी के आइडी की जगह सॉफ्टवेयर करेगा, साथ ही आवेदक बिना कार्यालय आये भी आवेदन के बाद मोबाइल पर मैसेज में आये लिंक पर जाकर खुद से टेस्ट दे सकते है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें नयी व्यवस्था में आवेदक की पूर्ण जवाब देही लाइसेंस बनवाने में कई बार गलत इंट्री की शिकायत आवेदक करते थे. लेकिन अब पूरा काम आवेदक को स्वयं करना है, अगर उनके आवेदन में कोई गलती होती है तो उसकी जवाबदेही आवेदक की होगी. टेस्ट में फेल होने पर वह किसी दूसरे ऊपर गलती का आरोप नहीं लगा सकते है. लर्निंग लाइसेंस में पूछे जाने वाले यातायात नियम के संबंधित सवाल व जवाब की सूची भी विभाग के वेबसाइट उपलब्ध है. जिसे आवेदक खुद से पढ़ सकते है. इसी सूची से संबंधित सवाल ऑनलाइन टेस्ट में पूछे जाते है. एक बार फेल होते है तो वह एक सप्ताह के बाद दोबारा आवेदन करेंगे. सॉफ्टवेयर इतना अत्याधुनिक है कि आवेदक जब टेस्ट दे रहे होते है तो छोटी सी गलती को पकड़ लेता है. ऐसे में आवेदक घर बैठे टेस्ट देते है तो लैपटॉप या अपने पास के किसी साइबर कैफे में जाकर देते है तो छोटी गलती होने की संभावना बहुत हद तक कम जाती है. इसे भी पढ़ें: NTPC बाढ़ की तीसरी इकाई से बिजली उत्पादन शुरू, बिहार को आज से मिलने लगी 383 मेगावाट एक्स्ट्रा बिजली The post मुजफ्फरपुर: लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कही से भी दे सकेंगे टेस्ट, नयी व्यवस्था को लागू करने को लेकर निर्देश जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में ऑटो गैंग सक्रिय, बाहर के लोगों को बना रहे निशाना

पटना शहर में ऑटो गैंग सक्रिय है. यह गैंग पटना के बाहर के लोगों को अपना निशाना बना रहा है. लेकिन इस गैंग को पकड़ा नहीं जा सका है. ट्रेन से उतरने वाले या ट्रेन पकड़ने वाले लोगों को आसानी से झांसे में लेकर उनके सामान गायब कर दे रहे हैं. यात्रियों को लगातार बना रहे निशाना  खगड़िया के चौथम के रहने वाले गौतम कुमार ट्रेन से पटना पहुंचे. इसके बाद एक ऑटो रिक्शा लिया. रिक्शा चालक उन्हें कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ तक ले गया और बोला कि आप अपना सामान दे दीजिए. उसे एक साहब को दिखा कर हस्ताक्षर करवाना है. उन्होंने अपना मोबाइल फोन व 1700 नकद रुपये उसे दे दिये. इसके बाद गौतम को एक साइड खड़ा कर मोबाइल फोन व नकद रुपये लेकर ऑटो रिक्शा चालक फरार हो गया.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मरीज से 50 हजार लूटा  इसी प्रकार, जहानाबाद के सिकरिया के रहने वाले सुरेंद्र कुमार सिंह कंकड़बाग गायत्री मंदिर रोड में एक डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. वे वहां जाने के लिए ऑटो में बैठे. उस ऑटो में कुछ अन्य लोग भी बैठे हुए थे. इसी बीच कुछ लोग उतर गये. वे जब अपने गंतव्य पर उतरे, तो पाया कि उनका थैला काट कर उसमें रखे 50 हजार नकद रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागजात को चोरी कर ली गयी है. इधर, दोनों ही मामलों को कंकड़बाग थाने में दर्ज कराया गया है. विदित हो कि इसके पूर्व भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऑटो गैंग लगातार इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है. इसे भी पढ़ें: Bihar: चलती ट्रेन में छत से टपकने लगा पानी, AC फर्स्ट क्लास में भीगे यात्री The post पटना में ऑटो गैंग सक्रिय, बाहर के लोगों को बना रहे निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांका: पूजा के लिए मिठाई लाने घर से निकला बालक पहुंचा डैम, नहाने के दौरान पानी में डूबा

बांका, सुभाष बैढ़िया: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव के एक 16 वर्षीय बालक का स्नान करने के दौरान ओढ़नी डैम में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अमरपुर गांव स्थित काली स्थान में वार्षिक गौबंधी पूजा सोमवार को होने की तैयारी चल रहा था. पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल था. इसी बीच  उसी गांव का निवासी आंचल शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र गुरुनंदन शर्मा जो इस बार मैट्रिक पास हुआ था. इसी खुशी में  उसने काली स्थान में मिठाई चढ़ाने की बात करते हुए परिजनों से पैसा लेकर मिठाई की खरीदारी के लिए बगल कटेली मोड़ मार्केट अपने कुछ दोस्त के साथ बाइक से निकला. लेकिन कटेली मोड़ से उक्त बालक आगे ओढ़नी डैम पर पहुंच गया. जहां अपने दोस्त के साथ डैम में स्नान करने लगा. इसी क्रम में बालक गहरी पानी में डूब गया. गुरुनंदन को डैम में डूबता देख मछुवारों ने निकाला  गुरुनंदन को डैम में डूबता देखकर अन्य दोस्तों ने हल्ला करना शुरु किया. इसी बीच डैम में मौजूद नाव को लेकर घूम रहे मछुवारा ने काफी मशक्त के बाद बालक को गहरी पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर आया. जहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बेटे के शव से लिपटकर रोती मां घर में मचा कोहराम  वहीं मौत की समाचार सुनते ही मृतक की मां सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. साथ ही पूरे गांव मातम के माहौल में डूब गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही एसआई मंटू कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि डैम में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हुई है. मृतक परिजन के बयान पर यूडिकेस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. इसे भी पढ़ें: NTPC बाढ़ की तीसरी इकाई से बिजली उत्पादन शुरू, बिहार को आज से मिलने लगी 383 मेगावाट एक्स्ट्रा बिजली The post बांका: पूजा के लिए मिठाई लाने घर से निकला बालक पहुंचा डैम, नहाने के दौरान पानी में डूबा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के भोगनाडीह में हूल दिवस पर झड़प मामले में पुलिस का एक्शन, गोड्डा से हथियार के साथ दो अरेस्ट

Hul Diwas 2025 Clash: गोड्डा-हूल दिवस पर 30 जून को साहिबगंज के भोगनाडीह में हुई झड़प मामले में गोड्डा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गोड्डा एसपी को मिली सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साहिबगंज के भोगनाडीह में हुई झड़प मामले से जुड़े जमशेदपुर के रहने वाले भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार एवं उसके चालक गणेश मंडल (ओडिशा निवासी) को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन देसी कट्टा के साथ धोती और कपड़ा भी बरामद किया गया है. घूम-घूम कर बांटी जा रही थी धोती-साड़ी और हथियार एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि 30 जून के दिन हुई घटना मामले में दोनों के खिलाफ साहिबगंज में भी मामला भी दर्ज है. गिरफ्तार व्यक्ति सुधीर कुमार और गणेश मंडल 20 जून से ही साहिबगंज और आसपास के ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी के साथ हथियार बांट रहे थे. ये दोनों 30 जून को कार्यक्रम में गड़बड़ी पैदा करने की नीयत से ग्रामीणों को भड़काने का काम कर रहे थे. ये भी पढ़ें: झारखंड में भारी बारिश, पतरातू नलकारी डैम के खोले गए दो फाटक, रामगढ़वालों के लिए अलर्ट सुधीर कुमार समेत दो अरेस्ट-एसपी एसपी ने बताया कि सोमवार की रात गोड्डा नगर, मुफस्सिल व सुंदरपहाड़ी थाने की पुलिस ने सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से देसी कट्टा के साथ धोती व साड़ी बरामद किया गया है. सुधीर कुमार भाजपा जमशेदपुर के सोशल मीडिया प्रभारी पद पर है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से उनके कनेक्शन को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है. हालांकि मामले में कई अन्य लोगों के भी नाम हैं, जो सुधीर कुमार के साथ थे. उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. वार्ता के दौरान डीएसपी जेपीएन चौधरी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे. ये भी पढ़ें: Jharkhand High court: झारखंड के सारंडा जंगल में बनेगा वन्यजीव आश्रयणी, 12 साल बाद सरयू राय की PIL निष्पादित The post झारखंड के भोगनाडीह में हूल दिवस पर झड़प मामले में पुलिस का एक्शन, गोड्डा से हथियार के साथ दो अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: बिहार के बच्चों को अब स्कूल में सिखाई जाएगी ‘पैसे की समझ’, यूनिसेफ और एससीईआरटी की साझेदारी

Bihar News: बिहार एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की गुल्लक से बचत मुहिम अब सूबे के सभी माध्यमिक विद्यालयों में लागू होगी. जिसमें बच्चों को गुल्लक से बचत का तरीका बताया जायेगा और बचत के जरिये गुल्लक को छोटा से बड़ा करने की प्रेरणा दी जायेगी. इससे शिशु बचपन से ही पैसे के प्रबंधन और निवेश के सिद्धांतों को समझ सकेंगे. एससीइआरटी और यूनिसेफ ने मिलकर इस पहल के लिए एक वित्तीय विशेष साक्षरता मॉड्यूल तैयार किया है. एक लाख से अधिक बच्चों के बीच बांट चुके हैं गुल्लक चंदन ने बच्चों में गुल्लक के द्वार बचत करने के लिये वर्ष 2015 में साहेबगंज के राजेपुर लखना हाई स्कूल से इस मुहिम की शुरुआत की थी. अब तक वह मुजफ्फरपुर, वैशाली और पटना के स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चों के बीच गुल्लक बांट चुके हैं और उनका यह अभियान लगातार जारी है. चंदन ने इसके लिये प्रशासनी स्तर पर प्रयास करने की मांग की थी, जो अब साकार हो गयी है. शिक्षा विभाग विशेष साक्षरता मॉडयूल के तहत गणित की कक्षा में बच्चों को गुल्लक से बचत के साथ चक्रवृद्धि ब्याज और सरल ब्याज के बारे में बच्चों बतायेगा. सूबे के 16 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण इस मॉड्यूल के आधार पर सभी स्कूलों में विशेष कक्षाएं चलायी जाएंगी. इसके लिये विभिन्न जिलों से चुने गए 16 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. यह नोडल शिक्षक अब अपने जिलों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे. प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को बचत और वित्तीय साक्षरता के बारे में बतायेंगे. शिक्षक बच्चों को यह सिखाएंगे कि अगर उन्हें एक गुल्लक मिलता है, तो उसमे पैसे डाल कर कैसे अपनी बचत को एक सौ रुपया कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को वित्तीय लेन-देन करते समय किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिये, इसकी जानकारी भी दी जायेगी. बच्चों को यह सिखाया जायेगा कि चाहे उन्हें छोटी सी रकम ही क्यों न मिले, वे उसका दुरुपयोग नहीं करें, बल्कि सोच-समझकर बचत के रूप में जमा करें, जिससे वह रकम उनके भविष्य में जरूरत के समय काम आ सके. बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें क्या बोले संयोजक गुल्लक मुहिम के संयोजक चंदन कुमार ने कहा कि मैंने 2015 से गुल्लक मुहिम की शुरुआत की थी. अपने खर्चे से गुल्लक खरीदकर स्कूलों में बच्चों के बीच बांटना शुरू किया और बच्चों को बचत के लिये प्रोत्साहित किया. मेरा यह मुहित लगातार चल रहा है. अब कई स्कूलों में नामांकन के वक्त ही स्कूल प्रबंधक बच्चों को बचत के लिये गुल्लक दे रहे हैं. मेरी कोशिश थी कि प्रशासनी स्तर पर प्रयास हो तो बच्चों में बचत की प्रवृत्ति का विस्तार होगा. प्रशासन ने इसकी सुधी ली है. अब इसका और विस्तार होगा. इसे भी पढ़ें: ‘बिना गलती से सजा दी गई, इस पर…’, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के सवाल पर भावुक हुए तेज प्रताप The post Bihar: बिहार के बच्चों को अब स्कूल में सिखाई जाएगी ‘पैसे की समझ’, यूनिसेफ और एससीईआरटी की साझेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Latest Gold Price: गिरावट में ब्रेक लगते ही रॉकेट बन गया सोना, एक दिन में लगाई 1,200 की छलांग

Latest Gold Price: गिरावट में ब्रेक लगते ही बहुमूल्य पीली धातु सोना मानो रॉकेट बन गया. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया. इसका भाव 1,200 रुपये की तेजी के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था. सात दिन की गिरावट के बाद आई तेजी एआईबीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोने के भाव में लगातार सातवें सत्र की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई और 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये चढ़कर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 44.01 डॉलर या 1.33% बढ़कर 3,346.92 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमतों में 2,000 रुपये तक की बढ़त इसके अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई. सोमवार को चांदी की कीमत 1,02,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसे भी पढ़ें: Reliance Retail Exchange Festival: पुराने कपड़ों के बदले नया ब्रांडेड कपड़े, 20 जुलाई तक ऑफर क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिकी राजकोषीय घाटे में वृद्धि की चिंताओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कर-कटौती और व्यय विधेयक पर बाजार का फोकस रहा. अमेरिकी डॉलर में गिरावट ने सोने को और अधिक आकर्षक बना दिया है.’’ इसे भी पढ़ें: Mushroom Price: धरी रह जाएगी मशरूम बनाने की रेसिपी, जब नहीं जानेंगे इस सब्जी का दाम The post Latest Gold Price: गिरावट में ब्रेक लगते ही रॉकेट बन गया सोना, एक दिन में लगाई 1,200 की छलांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश,  दिल्ली से लेकर झारखंड तक झमाझम, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप

Rain Alert: जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. अनुमान है कि इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम समेत कई और राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा के हिस्सों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. एक पूर्वी ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तक फैला हुआ है. यह ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा में बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. पूरे सप्ताह बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रह सकता है. अगले कुछ घंटे में मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. कई राज्यों में जारी है बारिश का दौर बीते 24 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, सौराष्ट्र-कच्छ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पूर्वोत्तर हिंदुस्तान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव के चलते बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में कई जगह अति भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बारिश धौलपुर के बाड़ी में 158 मिलीमीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को कई जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक मंगलवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई. अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि अगले 24 घंटे के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी गुजरात और कोंकण व गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर हिंदुस्तान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है.  The post Rain Alert: अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश,  दिल्ली से लेकर झारखंड तक झमाझम, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NTPC बाढ़ की तीसरी इकाई से बिजली उत्पादन शुरू, बिहार को आज से मिलने लगी 383 मेगावाट एक्स्ट्रा बिजली

NTPC बाढ़ की स्टेज-1 की तीसरी इकाई (660 मेगावाट) से दिनांक 01 जुलाई 2025 को 00:00 बजे से कमर्शियल बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है. इससे पहले दिनांक 05 जून 2025 को इस यूनिट का 72 घंटे का फुल लोड ट्रायल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया था.ट्रायल के दौरान प्लान्ट के सभी तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाता है, जिसे सफलतापूर्वक पार कर लिया गया.  प्लांट के अंदर की फोटो बिहार को आज से मिलने लगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली इस यूनिट के कमर्शियल संचालन में आने से बिहार को अब अतिरिक्त 383 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो पाएगी. वर्तमान में एनटीपीसी बाढ़ के स्टेज-1 और स्टेज-2 की कुल चार यूनिटों से बिहार को 1902 मेगावाट बिजली मिल रही है, जो इस नई यूनिट के साथ बढ़कर 2285  मेगावाट हो गई. पूरे पूर्वी हिंदुस्तान को मिल रहा है लाभ एनटीपीसी बाढ़ से बिहार के अलावा झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति की जा रही है. वहीं अब एनटीपीसी से बिहार को कुल 7676 मेगावाट बिजली मिलने लगी है, जिसमें 300 मेगावाट सौर ऊर्जा भी शामिल है. इसी के साथ बाढ़, एनटीपीसी में विंध्याचल के बाद दूसरा सबसे अधिक बिजली उत्पादन क्षमता वाला स्टेशन बन गया है. NTPC बाढ़ से  3300 मेगावाट का हो रहा उत्पादन बाढ़ परियोजना की स्टेज-1 (3×660 मेगावाट) की अब तीनों यूनिटें और स्टेज-2 (2×660 मेगावाट) की दो यूनिटें मिलाकर कुल 5 यूनिटों से 3300 मेगावाट की क्षमता पर बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है, जो क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद केक काटकर खुशी मनाते अधिकारी सभी बड़े अफसर रहे मौजूद इस उपलब्धि के अवसर आज स्टेज-1 कंट्रोल रूम में जी. श्रीनिवास राव, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी बाढ़) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर केक काटा. इस अवसर पर  श्रीकांत केरहालकर, महाप्रबन्धक (ओ एंड एम), एके रजा, महाप्रबन्धक (मेंटेनेस एवं फ्यूल मैनेजमेंट),  अरुण कुमार सिंह, महाप्रबन्धक (प्रचालन एंव ईंधन प्रबंधन),  अजीत कुमार, महाप्रबन्धक (अनुरक्षण एंव एडीएम) एंव अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार के वह नेता जो पहले बने प्रधानमंत्री फिर ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 15 साल तक रहे सीएम The post NTPC बाढ़ की तीसरी इकाई से बिजली उत्पादन शुरू, बिहार को आज से मिलने लगी 383 मेगावाट एक्स्ट्रा बिजली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top