Hot News

July 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain: उत्तर बिहार में 6 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Bihar Rain: उत्तर बिहार के जिलों में 6 जुलाई तक मौसम की स्थिति मिली-जुली रहने वाली है. हालांकि, अगले पांच दिनों में कुल बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान है. जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि इक्का-दुक्का जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है. लेकिन, कुल मिलाकर वर्षा का स्तर सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है. कैसा रहा मौसम का हाल मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को खूब परेशान किया. दिनभर लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे. हालांकि, शाम चार बजे के करीब शहर के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली. काले घने बादलों के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन, यह राहत कुछ देर ही रही और गर्मी का प्रकोप फिर से जारी हो गया. आने वाले दिनों में भी लोगों को इसी तरह के मौसम के लिए तैयार रहना होगा. जहां बारिश की कमी और बढ़ती उमस परेशानी का सबब बन सकती है. बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अगले पांच दिनों में 36 तक जाएगा पारा मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. जो गर्मी के अहसास को बढ़ाएगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 14 से 16 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. यह हवा थोड़ी राहत दे सकती है, लेकिन उमस को पूरी तरह से दूर करने में शायद सक्षम न हो. इसे भी पढ़ें: ‘बिना गलती से सजा दी गई, इस पर…’, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के सवाल पर भावुक हुए तेज प्रताप The post Bihar Rain: उत्तर बिहार में 6 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamui: नदी में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

Jamui News: नगर परिषद क्षेत्र के त्रिपुरारी सिंह नदी घाट पर मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक थाना चौक मोहल्ला निवासी मो इब्राहिम के पुत्र मो अली है. बताया जाता है कि अली विद्यालय से घर लौटने के दौरान अपने तीन दोस्तो के साथ नदी नहाने त्रिपुरारी सिंह घाट गया था. इसी दौरान नदी में बने गड्ढे में अली को डूबते देख दोस्त शोर मचान लगे. आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे नदी से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बालू संवदेक पर कार्रवाई की मांग युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने शहर के खैरा मोड़ पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि बालू कारोबारी के द्वारा बालू उठाव में मानक का अवहेलना किये जाने के कारण ही नदी घाट में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं और इस गड्डे में डूबने से लोगों की मौत हो रही है. आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने और बालू उठाव में मानक की अवहेलना करने वाले संवेदक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.  पीड़ितों ने क्या कहा ?  लोगों ने बताया कि नदी में बने गड्ढे के कारण अब तक आधा दर्जन से अधिक जान जा चुकी है. बीते वर्ष थाना चौक मोहल्ला निवासी मो मोइम के पुत्र मो शहबाज की भी मौत नदी में बने गड्ढे में डूबने से हो गया था. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ ललिता कुमारी, सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन सड़क जाम कर लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे.  Also Read: 6 जुलाई को पटना आएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  अधिकारियों के समझाने पर शांत हुए आक्रोशित लोग  दोनों पदाधिकारी के द्वारा घंटों समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत होकर सड़क जाम हटाया. घंटों रहे जाम के कारण आमलोगों को आवगमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. सड़क जाम रहने के कारण खैरा मोड़ पर तीनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस सड़क जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहे. इस कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम हटने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. The post Jamui: नदी में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : कांग्रेस ने मंडल अध्यक्ष व प्रखंड पदाधिकारियों के बीच बांटे नियुक्ति पत्र

प्रतिनिधि, जसीडीह : देवघर प्रखंड के मानिकपुर में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी देवघर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रखंड कमेटी सम्मान समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश व वरिष्ठ नेता डॉ मुन्नम संजय मौजूद थे. उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रखंड पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया. डॉ मुन्नम ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन के तहत सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को सम्मान का एक पहचान के साथ-साथ जिम्मेदारी दे रही है. जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी पार्टी के मजबूत स्तंभ है. पार्टी नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है. सभी पूरी लगन से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और संगठन को सशक्त बनायें. देवघर प्रखंड कमेटी में उपाध्यक्ष सयूब अंसारी, विजय राय, महासचिव गोपाल राजहंस, दिलीप यादव, सुनील रजक, दिनेश कोल, जहांपनाह बेगम, पिंटू यादव, रोहण यादव, विकास राउत तथा मंडल अध्यक्ष लखेश्वर पंडित, लालू भोक्ता व चंद्रकिशोर दास को बनाया गया है. मौके पर गणेश दास, मो बैलालचद्दीन, शंभू पाठक आदि मौजूद थे. हाइलाइट्स मानिकपुर में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के सम्मान समारोह का आयोजन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : कांग्रेस ने मंडल अध्यक्ष व प्रखंड पदाधिकारियों के बीच बांटे नियुक्ति पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भोगनाडीह में हुए झड़प मामले में गोड्डा से दो गिरफ्तार

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में गड़बड़ी कराने की थी योजना : एसपी जमशेदपुर के हैं गिरफ्तार सुधीर कुमार व चालक गणेश मंडल गिरफ्तार सुधीर के चंपाई सोरेन के साथ कनेक्शन की हो रही पड़ताल तीन देसी कट्टा व धोती-साड़ी बरामद संवाददाता, गोड्डा हूल दिवस पर 30 जून को भोगनाडीह में हुए झड़प मामले में गोड्डा पुलिस ने दाे आरोपी को गिरफ्तार किया है. गोड्डा एसपी को मिली सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साहिबगंज के भोगनाडीह में हुए झड़प मामले से जुड़े जमशेदपुर के रहने वाले भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार एवं उसके चालक गणेश मंडल, जो ओडिशा का रहनेवाला है, को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से तीन देसी कट्टा के साथ धोती व कपड़ा भी बरामद किया गया है. घूम-घूम कर बांटे जा रहे थे धाेती-साड़ी व हथियार एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि 30 जून के दिन हुई घटना मामले में दोनों के खिलाफ साहिबगंज में भी मामला भी दर्ज है. गिरफ्तार व्यक्ति सुधीर कुमार व गणेश मंडल 20 जून से ही साहिबगंज व आसपास ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी के साथ हथियार बांट रहे थे. एसपी ने बताया कि ये दोनों 30 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में गड़बड़ी पैदा करने की नीयत से ग्रामीणों को भड़काने का काम कर रहे थे. सोमवार की रात गोड्डा नगर, मुफस्सिल व सुंदरपहाड़ी थाने की पुलिस ने सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से देसी कट्टा के साथ धोती व साड़ी भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि सुधीर कुमार भाजपा जमशेदपुर से सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से उनके कनेक्शन को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है. हालांकि मामले में कई अन्य लोगों का भी नाम हैं, जो सुधीर कुमार के साथ थे. उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस उस पर भी लगातार छापेमारी कर रही है. वार्ता के दौरान डीएसपी जेपीएन चौधरी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.तसवीर- 01 में एसपी प्रेस वाता करते , 02 में पकड़ाया देसी कट्टा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भोगनाडीह में हुए झड़प मामले में गोड्डा से दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 से 28 वर्ष की आयु के युवाओ को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ

– मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई संवाददाता, पटना बिहार में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की स्वीकृति मिलने के बाद युवाओं को उन्नत कौशल विकास, बेहतर रोजगार क्षमता, नेतृत्व निर्माण, नेटवर्किंग और करियर बनाने के नये अवसर मिलेंगे. कैबिनेट से मिली स्वीकृति के अनुसार, 2025-26 के लिये इस योजना के प्रथम चरण के लिये 40.6924 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक प्रति वर्ष 129.0147 करोड़ की दर से कुल 685.7659 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास, करियर काउंसलिंग और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जायेगा. साथ ही योजना के तहत बिहार के ऐसे युवा, जो राज्य में स्थित एमएसएमई इकाइयों,राज्य व केंद्र प्रशासन द्वारा संचालित सार्वजनिक उपक्रमों तथा विभिन्न प्रशासनी संस्थानों में इंटर्नशिप के लिए नियोजित किया जायेगा. इस योजना का लाभ 18 से 28 वर्ष की आयु के वे युवा ले सकेंगे, जिन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया हो अथवा प्रमाणित हों या जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास,आइटीआइ,डिप्लोमा, स्नातक अथवा स्नातकोत्तर हो. श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को मंत्रिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को मंजूरी दिये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. उन्होंने कहा है बिहार देश का पहला राज्य है जहां युवाओं को रोजगार के लिए इस तरह प्रोत्साहित किया जा रहा है. न्यूनतम तीन माह एवं अधिकतम 12 माह निर्धारित की जायेगी मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप की अवधि प्रक्षेत्रों एवं नियोक्ता प्रतिष्ठानों की आवश्यकतानुसार न्यूनतम तीन माह एवं अधिकतम 12 माह निर्धारित की जायेगी, जो संबंधित उद्योगों व प्रशासनी संस्थानों की जरूरत के अनुरूप होगी. चयनित युवा इन संस्थानों में इंटर्नशिप कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. योजना के तहत मिलने वाली राशि लाभुक युवाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान की जायेगी. प्रथम वर्ष में प्रदर्शन , प्रतिक्रिया के आधार पर उपर दी गई मासिक इंटर्नशिप राशि में पुनः विचार कर राशि को बढ़ाया या घटाया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 18 से 28 वर्ष की आयु के युवाओ को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीए डे पर जागरूकता सेमिनार, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाददाता, पटना सीए डे के अवसर पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए) हॉल, पटना में चार्टर्ड अकाउंटेंसी से जुड़े एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ. इस शैक्षणिक कार्यक्रम में 11वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया. सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को सीए कोर्स की प्रकृति, संभावनाओं और तैयारी की रणनीतियों से अवगत कराना था. ऑडिटिंग, टैक्सेशन, कॉर्पोरेट फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में कार्यरत 20 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी अहम जानकारियां दीं. इस कार्यक्रम का आयोजन सुकृष्णा कॉमर्स अकादमी द्वारा किया गया. अकादमी के निदेशक सीए विनय और सीए विवेक ने बताया कि संस्था छात्रों को विषय विशेषज्ञता के साथ परीक्षा और करियर निर्माण का समग्र मार्गदर्शन देती है. छात्रों ने विशेषज्ञों से करियर और परीक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका उत्तर उन्हें सरल और प्रेरणादायक तरीके से मिला. प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की इच्छा जतायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीए डे पर जागरूकता सेमिनार, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देश के 700 से अधिक बैंक शाखाओं में 8.5 लाख म्यूल खाते,50 हजार से अधिक बिहार में भी

साइबर अपराधी धोखाधड़ी से जुड़े मामलों से प्राप्त राशि रखने के लिए कर रहे थे इन बैंक खातों का उपयोग संवाददाता,पटना साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पिछले दिनों सीबीआइ ने देशव्यापी कार्रवाई की थी.केंद्रीय एजेंसी ने 700 से अधिक बैंक शाखाओं में 8.5 लाख म्यूल खातों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई की गयी जिसमें बिहार में 50 हजार से अधिक बैंक खातों को ट्रेस किया गया है.इन खातों का उपयोग साइबर अपराधी यूपीआइ-आधारित धोखाधड़ी से जुड़े मामलों से प्राप्त राशि को अस्थाई रूप से पार्क करने और फिर निकालने के लिए उपयोग करते हैं. सीबीआइ के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में भी कार्रवाई और एक गिरफ्तारी हुई है.आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी हो सकती है. बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से खुले हैं खातें म्यूल खातों को खोलने में कुछ बैंक अधिकारी,एजेंट,बैंक के कोरस्पॉन्डेंट और शामिल थे. इन्होंने कमीशन और घूस लेकर बिना केवाइसी के खाते खोले हैं. सीबीआइ ने प्रारंभिक जांच के बाद आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआइआर दर्ज की है.जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि कई बैंकों ने रिजर्व बैंक के मास्टर सर्कुलर और आंतरिक नियमों का उल्लंघन किया है, जिससे साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट खोलने में आसानी हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देश के 700 से अधिक बैंक शाखाओं में 8.5 लाख म्यूल खाते,50 हजार से अधिक बिहार में भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, स्थिति गंभीर

बेलागंज. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजार से घर लौट रही युवती के साथ छेड़खानी करने का विरोध करना उसके परिजनों को महंगा पड़ गया. आरोप है कि युवती के परिजनों को आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मारपीट में घायल हुए परिजनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल विकास कुमार द्वारा पुलिस को दिये गये आवेदन के अनुसार, उनकी भगिनी बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी. इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. शोर सुनकर विकास कुमार की मां बाहर आयीं, तो देखा कि दोनों युवक युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे की रॉड से उनकी मां के सिर पर वार कर घायल कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे विकास कुमार पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आयी और वह लहूलुहान हो गये. इसी दौरान विकास की पत्नी सोनी देवी भी बचाने आयीं, तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया. विकास कुमार ने बताया कि उनकी भगिनी मोबाइल फोन से घटना की रिकॉर्डिंग कर रही थी, जिसे आरोपितों ने छीन लिया. उस फोन में लगभग तीन हजार रुपये नगद भी रखे हुए थे. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, स्थिति गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1.74 एकड़ भूखंड पर बनेगा विधानसभा का डिजिटल संग्रहालय

– पांच आकर्षक गैलरियों का होगा निर्माण संवाददाता, पटना राजधानी पटना के विधानसभा परिसर में विधानसभा के डिजिटल संग्रहालय का निर्माण करीब 1.74 एकड़ में करवाया जायेगा. इसमें पांच आकर्षक गैलरियां बनायी जायेंगी. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए 48.76 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. डिजिटल संग्रहालय के निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग ने संवेदक के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इससे परियोजना का निर्माण बहुत जल्द शुरू होगा. विभागीय सूत्रों के अनुसार डिजिटल संग्रहालय का भवन भू-तल समेत एक मंजिला होगा. इसमें विधानसभा के गठन से लेकर अब तक के राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों, विधानसभा अध्यक्षों और विधायकों से संबंधित जानकारी डिजिटल रूप में प्रदर्शित की जाएगी. साथ ही, पिछले 100 वर्षों के विधान मंडल के गौरवशाली इतिहास और बिहार विधान मंडल द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को भी डिजिटल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा, जो बिहार की नेतृत्वक और विधायी विरासत को जीवंत करेगा. बनेंगी पांच आकर्षक दीर्घाएं डिजिटल संग्रहालय में पांच आकर्षक दीर्घाओं का निर्माण होगा. भू-तल पर 356 क्षमता का आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा. इसी तल पर दो दीर्घाएं बनायी जायेंगी. बचे हुए तीन अन्य गैलरी का निर्माण संग्रहालय भवन के पहले तल पर किया जाएगा. गैलरियों में विधानमंडल से जुड़े इतिहास सहित कई अन्य जानकारियां भी रहेंगी. डिजिटल संग्रहालय में एक मीडिया गैलरी का भी निर्माण किया जाना है और इसकी क्षमता 50 लोगों की होगी. इसके अलावा 50 क्षमता का एक कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण किया जाएगा. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में इस परियोजना को विभाग द्वारा गति प्रदान की जा रही है. डिजिटल संग्रहालय में विधानसभा से संबंधित सभी ऐतिहासिक सूचनाएं डिजिटल रूप में रखी जायेगी. यह संग्रहालय न केवल ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटल भंडार होगा बल्कि यह आगंतुकों के लिए एक प्रेरणादायी केंद्र भी बनेगा. यह परियोजना बिहार की समृद्ध विधायी परंपरा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से संजोने और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1.74 एकड़ भूखंड पर बनेगा विधानसभा का डिजिटल संग्रहालय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : 30 बेडों वाले सीएचसी में नहीं है फिजिशियन, निजी क्लिनिक का सहारा ले रहे मरीज

लालगंज नगर. लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीते 18 मई को बिहार प्रशासन के स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटन किया था. एक जून से स्वास्थ्य केंद्र में इलाज शुरू हुआ, लेकिन सुविधा मौजूद होने के बावजूद डॉक्टर और कर्मी की कमी होने के कारण अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. ओपीडी में प्रतिदिन करीब तीन सौ लोग इलाज कराने पहुंचते है. वहीं आइपीडी में 80-100 मरीज आते हैं, लेकिन डॉक्टर व कर्मियों के कमी से उन्हें निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है. अस्पताल प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि 30 बेडों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 11 डॉक्टर तैनात हैं. हालांकि इसमें एक भी फिजिशियन डॉक्टर नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है. सीएचसी और इसके अधीन संचालित सभी केंद्रों पर स्वीकृत 56 पदों पर एएनएम तैनात है. ट्रेनर के सहारे चल रहा एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ट्रेनर के सहारे एक्स-रे, इसीजी और अल्ट्रासाउंड संचालित हो रहा है. जांच की रिपोर्ट भगवान भरोसे मान डॉक्टर इलाज कर रहे है. इस अस्पताल में एक भी ड्रेसर तैनात नहीं है. यहां 30 प्रकार की जांच निशुल्क की जाती है. बताया गया कि दो सौ से अधिक प्रकार की दवा उपलब्ध है. रैबीज की सुई उपलब्ध है. सीएचसी के अधीन दो एपीएससी और 30 एसडब्लूसी संचालित होती है. हमेशा व्यस्त रहती है एंबुलेंस बताया गया कि इस अस्पताल में तीन एंबुलेंस हैं, जिनमें एक बड़ा और दो छोटा शामिल हैं. मरीजों की अधिक संख्या पहुंचने के कारण हमेशा व्यस्त रहती है. इसके कारण एंबुलेंस से इमरजेंसी मरीजों को इलाज कराने आने व जाने में काफी परेशानी होती है. पुरणतांड गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि गिरने से पैर की हड्डी टूट गयी है. इलाज कराने अस्पताल पहुंचने पर कर्मी लापरवाही बरत रहे थे. इंतजार कराने के बाद पुर्जा काटा गया. क्या कहते हैं जिम्मेदार फिलहाल जो व्यवस्था मेरे पास है उसमें मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं है. कमी महसूस होने पर विभाग के वरीय अधिकारी को लिखित जानकारी दी जाती है. कमी को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाता है. फिलहाल किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है. डॉ नवीन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी, लालगंज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : 30 बेडों वाले सीएचसी में नहीं है फिजिशियन, निजी क्लिनिक का सहारा ले रहे मरीज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top