Hot News

July 1, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

थावे जंक्शन पर टिकट जांच ठप, बिना टिकट यात्रा से रेलवे को हो रहा नुकसान

थावे. थावे जंक्शन पर टिकट जांच की व्यवस्था ठप पड़ने से यात्री बिना टिकट यात्रा करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है. लगभग दो माह से टिकट जांच अभियान बंद है, क्योंकि टीटी की तैनाती नहीं हो रही है. पूर्व में स्टेशन पर नियमित रूप से टीटी द्वारा जांच अभियान चलाया जाता था, जिसमें बिना टिकट पकड़े गये यात्रियों से जुर्माना वसूला जाता था. इससे रेलवे को आय भी होती थी और अनुशासन भी बना रहता था. वर्तमान में टीटी की अनुपस्थिति के कारण बड़ी संख्या में यात्री नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर भी असर पड़ रहा है. लोगों द्वारा रेलवे प्रशासन से मांग की जा रही है कि टीटी की कमी जल्द दूर की जाये और टिकट जांच अभियान को दोबारा शुरू किया जाये, ताकि व्यवस्था बहाल हो सके और रेलवे को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post थावे जंक्शन पर टिकट जांच ठप, बिना टिकट यात्रा से रेलवे को हो रहा नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: 28 जून को गिरफ्तारी, 2 जुलाई को मौत, पुलिस कस्टडी में इलाजरत आरोपी ने तोड़ा दम

Motihari Crime: सदर अस्पताल के नशामुक्ति वार्ड में पुलिस कस्टडी में इलाजरत रंजय मांझी (52) की मौत हो गई. वो मुफस्सिल थाने के बासमनपुर मुसहरी टोला का रहने वाला था. उसके विरूद्ध थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज था. पुलिस ने 28 जून को उसे गिरफ्तार कर जुडीशीयल कस्टडी में भेजने से पहले मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर गयी, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे अस्वस्थ्य बताते हुए अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी.  पुलिस कस्टडी में चल रहा था इलाज  पुलिस अभिरक्षा के बीच सदर अस्पताल में नशा मुक्ति वार्ड में उसका इलाज शुरू हुआ. इस बीच मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. अस्पताल चौक पर शव रख सड़क को जाम कर दिया. थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित रहा. परिजनों की नाराजगी पुलिस पर भी थी.  परिजनों ने लगाया आरोप  उनका कहना था कि पुलिस ने बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं करायी, जिसके कारण रंजय की मौत हो गयी. सूचना पर मुफस्सिल के साथ नगर थाने की पुलिस ने दलबल के साथ पहुंच परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे. पुलिस ने आश्वासन दिया कि मौत के कारणों की जांच होगी. लापरवाही सामने आने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, उसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ. पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. दंडाधिकारी सुमित कुमार सिंह की मौजूदगी में डा राजीव कुमार, डा नागमणी सिंह व डा मनीष कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया. वीडियो ग्राफी भी करायी गयी. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. Also read: मासूम को अगवा करने पहुंचे अपराधी, शोर मचते ही भागे, पुलिस ने शुरू की तलाश वर्ष 2023 में चार लोगों पर दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मुकदमा बासमनपुर मुसहरी टोला के पुन्नु मांझी की पत्नी नेहा कुमारी की दहेज को लेकर वर्ष हत्या कर दी गयी थी. इसको लेकर मृतका के पिता पकड़ीदयाल ठिकहा के उपेंद्र मांझी ने मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमे नेहा के भैसूर रंजय मांझी, पति पुन्नु मांझी सहित रम्भा देवी व रीमा कुमारी को आरोपित किया था. उसने पुलिस को बताया था कि दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गला में रस्सी का फंदा लग उपरोक्त लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी. पुलिस अनुसंधान में आरोप सत्या पाये जाने के बाद 28 जून 2025 को आरोपी रंजय मांझी को गिरफ्तार किया था. The post Motihari: 28 जून को गिरफ्तारी, 2 जुलाई को मौत, पुलिस कस्टडी में इलाजरत आरोपी ने तोड़ा दम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: 41 माह में नन हिट एंड के रन के 91 मामले, पुलिस ने अब तक 28 में जारी किया फॉर्म -7

कुमार गौरव/ Bihar News: नन हिट एंड रन के तहत आने वाले मामलों पुलिस द्वारा समय से इस दिशा में कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आगे इन मामलों में कार्रवाई नहीं हो पा रही है. हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह बात सामने आयी, इस पर डीएम ने सभी एसडीओ व डीएसपी ट्रैफिक को निर्देश दिया गया कि वह व्यक्तिगत अभिरूची लेकर सभी थानों से इसकी शत प्रतिशत इंट्री पोर्टल पर कराना सुनश्चित कराये. इसके साथ ही डीटीओ इसकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये है. क्या है नन हिट एंड रन सड़क दुर्घटनाओं के उन मामलों में, जहां दुर्घटना करने वाले वाहन का नंबर पता चल जाता है या वह पकड़ में आ जाता है. उन मामलों को नॉन-हिट एंड रन के तहत दर्ज किया जाता है और उनकी सुनवाई ट्रिब्यूनल में होती है. जहां ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जो न्यायाधीश होते है वह दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मुआवजे के भुगतान का आदेश देते है. इसमें दोनों कम से कम 5 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ित पक्ष को दिलवाया जाता है. आपसी सहमति से समझौता… दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता कर लेते है, तो मामले का निपटारा 90 दिनों के भीतर कर दिया जाता है. यदि दुर्घटना में शामिल वाहन मालिक ने थर्ड पार्टी बीमा कराया है, तो मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा दिया जाता है. यदि थर्ड पार्टी बीमा नहीं है, तो मुआवजे के भुगतान की जिम्मेदारी वाहन मालिक पर होती है. ऐसे में वाहन मालिक अपने गाड़ी का थर्ड पार्टी बीमा जरूर कराये, ऐसे में भविष्य में अगर उनकी गाड़ी से कोई दुर्घटना घटती है तो मुआवजा भुगतान बीमा कंपनी को करना होगा ना कि गाड़ी मालिक को. बिहार में सात जगह ट्रिब्यूनल प्रदेश में सात जिलों में ट्रिब्यूनल कोर्ट खोला गया है, जहां नन हिट एंड रन के मामलों की सुनवाई होती है. यह ट्रिब्यूनल मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, गया, सारण, पूर्णिया, पटना में है. जहां प्रमंडल से जिलों में आये मामलों की सुनवाई की जाती है. यहां सुनवाई के दौरान सभी मामलों की पूरी रिपोर्ट आवश्यक होती है, जिसके आधार पर मामले में मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया जाता है. Also Read: Court News: स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा, किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वालों को 20-20 वर्ष की कैद The post Bihar News: 41 माह में नन हिट एंड के रन के 91 मामले, पुलिस ने अब तक 28 में जारी किया फॉर्म -7 appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand High Court: झारखंड के सारंडा जंगल में बनेगा वन्यजीव आश्रयणी, 12 साल बाद सरयू राय की PIL निष्पादित

Jharkhand High Court: रांची, राणा प्रताप-झारखंड हाईकोर्ट ने सारंडा जंगल में अवैध खनन से हो रहे प्रदूषण मामले में विधायक सरयू राय की ओर से दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी और राज्य प्रशासन का पक्ष सुना. इस मामले में प्रार्थी की दलील सुनने के बाद खंडपीठ ने जनहित याचिका को निष्पादित कर दिया. 12 साल बाद यह जनहित याचिका निष्पादित की गयी है. सुप्रीम कोर्ट का सारंडा में वन्य आश्रयणी बनाने का आदेश प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले में दिये गये आदेश की प्रति झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत की. सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा में वन्य आश्रयणी बनाने का आदेश दिया है. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की रांची को 558 करोड़ की सौगात, नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण, बोले संजय सेठ सरयू राय ने दायर की थी जनहित याचिका प्रार्थी विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने वर्ष 2012 में झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. उन्होंने सारंडा जंगल और आसपास के इलाकों में आयरन ओर से हो रहे प्रदूषण को रोकने की मांग की थी. ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू-गढ़वा को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, 3 जुलाई को देंगे 1129 करोड़ की सड़क का तोहफा, बोले MP बीडी राम ये भी पढ़ें: झारखंड के हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, CHC प्रभारी डॉ सतीश कुमार 3000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट The post Jharkhand High Court: झारखंड के सारंडा जंगल में बनेगा वन्यजीव आश्रयणी, 12 साल बाद सरयू राय की PIL निष्पादित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्वांचल को दिला रहे नई पहचान, योगी ने गोरखपुर से किया आयुष क्रांति का आगाज़

Gorakhpur News: गोरखपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन करते हुए इसे पूर्वांचल की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि एक नई दिशा है, जो पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश को आरोग्यता, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाएगा. कार्यक्रम की खास बात यह रही कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसमें शामिल होकर इसकी गरिमा को और बढ़ा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का लगातार दो दिन उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेना, प्रदेश के लिए सम्मान की बात है. प्रधानमंत्री मोदी के विजन से मिला आयुष को मंच मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हिंदुस्तान की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उन्होंने आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग, सिद्ध और नेचुरोपैथी को एक साथ जोड़ते हुए आयुष मंत्रालय की स्थापना की, ताकि ये समृद्ध विधाएं केवल पुस्तकों में सिमटकर न रह जाएं, बल्कि आम जनमानस की जीवनशैली का हिस्सा बनें. आज यह मंत्रालय करोड़ों लोगों की जीवनशैली बदल रहा है और लोग फिर से प्रकृति और परंपरा की ओर लौट रहे हैं. उत्तर प्रदेश को मिला पहला आयुष विश्वविद्यालय सीएम योगी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल प्रदेश का पहला आयुष संस्थान है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वास्थ्य और स्वावलंबन के नए रास्ते भी दिखाएगा. इसमें शिक्षा, शोध, अभ्यास और रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. इस संस्थान से 98 अन्य विश्वविद्यालय और विद्यालय जुड़े होंगे, जिससे प्रदेशभर के छात्रों को आयुष शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि किसान और ग्रामीण युवा भी आयुर्वेदिक खेती, औषधि उत्पादन और प्राकृतिक उपचार के क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठा सकेंगे. हर जिले में खुलेंगे आयुष कॉलेज और हेल्थ सेंटर योगी आदित्यनाथ ने यह भी घोषणा की कि प्रशासन की योजना है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आयुष पद्धति पर आधारित कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, ताकि हर जिले के छात्र-छात्राएं पारंपरिक चिकित्सा की पढ़ाई अपने ही क्षेत्र में कर सकें. साथ ही, हर जनपद में ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ बनाए जाएंगे, जिनमें कम से कम 100 बेड की सुविधा होगी. यह केंद्र स्थानीय लोगों को बिना खर्च के गुणवत्तापूर्ण उपचार देंगे और चिकित्सा पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे. विदेशी नागरिक भी हिंदुस्तान की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर आकर्षित होंगे, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. गोरखपुर में स्थापित आयुष विश्वविद्यालय न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि यह हिंदुस्तानीय परंपरा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन का प्रतीक बनकर उभरेगा. यह पूर्वांचल की जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार तीनों क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाएगा, और हिंदुस्तान की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को दुनिया भर में पहचान दिलाएगा. The post पूर्वांचल को दिला रहे नई पहचान, योगी ने गोरखपुर से किया आयुष क्रांति का आगाज़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Defense: भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत, उदयगिरि युद्धपोत हुआ बेड़े में शामिल

Defense: हिंदुस्तानीय सेना आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी हथियार और तकनीक को प्राथमिकता दे रही है. रक्षा मंत्रालय के प्रयास के कारण रक्षा उत्पादन के मामले में हाल के वर्षों में हिंदुस्तान की स्थिति बेहतर हुई है. पहले रक्षा उपकरणों के मामले में हिंदुस्तानीय सेना की निर्भरता दूसरे देशों पर काफी अधिक थी. लेकिन समय के साथ सेना को आत्मनिर्भर बनने के संकल्प का असर दिख रहा है. रक्षा मंत्रालय मेक इन इंडिया को प्राथमिकता दे रहा है. रक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान की ताकत का प्रदर्शन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा गया. स्वदेशी निर्मित रक्षा डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल ने पाकिस्तान के साथ ही चीन और दुनिया के अन्य देशों को देश की ताकत से परिचित करा दिया. सेना, वायु सेना के अलावा नौसेना भी लगातार आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है.  आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के तहत हिंदुस्तानीय नौसेना की ताकत में एक जुलाई 2025 को और वृद्धि हो गयी. मंगलवार को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 17 ए के तहत दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस उदयगिरि नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया. प्रोजेक्ट 17 के तहत सात युद्धपोत का निर्माण किया जाना है. अब तक नौसेना को सिर्फ दो युद्धपोत ही मिल सका है और बाकी बचे पांच युद्धपोत वर्ष 2026 तक मिलने की संभावना है. यह युद्धपोत अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर और स्टील्थ तकनीक से लैस है. इसके शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी. यह नौसेना में मौजूदा शिवालिक क्लास पनडुब्बी का अपग्रेडेड वर्जन है.  आधुनिक तकनीक से है लैस यह युद्धपोत पूर्ववर्ती आईएनएस उदयगिरी का आधुनिक रूप है. पूर्व में प्रयोग किया जाने वाले उदयगिरि को वर्ष 2007 में 31 वर्षों की सेवा के बाद सेवा से हटा दिया गया. नया उदयगिरी एक मल्टी-मिशन फ्रिगेट है, जो गहरे समुद्र में परिचालन (ब्लू वॉटर ऑपरेशन) के लिए डिजाइन किया गया है. यह पारंपरिक व गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है. खास बात है कि आईएनएस उदयगिरी को सिर्फ 37 महीनों में नौसेना को सेवा के लिए सौंपा गया है. निर्माण गति में एक रिकॉर्ड कायम किया है. इसमें सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल, मीडियम रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, 76 मिमी गन, 30 मिमी और 12.7 मिमी की रैपिड फायर गन, डीजल इंजन और गैस टरबाइन युक्त प्रणाली मौजूद है. साथ ही कंट्रोलेबल पिच प्रोपेलर और इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. युद्धपोत का निर्माण पूरी तरह स्वदेशी तकनीक और स्वदेशी कंपनियों की ओर से किया गया है. इसमें शामिल अधिकांश हथियार और सेंसर देश में ही निर्मित किए गए है. निर्माण के दौरान 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम का लाभ मिला और इससे करीब चार लाख प्रत्यक्ष और 10 लाख अप्रत्यक्ष लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.  The post Defense: हिंदुस्तानीय नौसेना की बढ़ी ताकत, उदयगिरि युद्धपोत हुआ बेड़े में शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Mausam: 2 जुलाई को समूचे झारखंड में होगी बारिश, इन 4 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी

Kal Ka Mausam: बुधवार 2 जुलाई को समूचे झारखंड में वर्षा होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. साथ ही कहा है कि झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश होगी. इन चारों जिलों के लिए मौसम केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही लोगों से कहा है कि वे सावधान और सतर्क रहें. चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इन इलाकों में चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ जिले आते हैं. इन चारों जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. झारखंड में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात संभव मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कुछ जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 2 जुलाई को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें रांची के कांके में 110.2 मिलीमीटर हुई वर्षा मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में मानसून पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय रहा. राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 110.2 मिलीमीटर वर्षा राजधानी रांची के कांके में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.1 डिग्री पाकुड़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें साहिबगंज में अवैध खनन करने वालों से बोरियो के उप-प्रमुख को जान का खतरा, पीएम को लिखी चिट्ठी Jharkhand Weather Today: गढ़वा, पलामू समेत झारखंड के 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का येलो अलर्ट हूल दिवस से पहले आदिवासियों पर ‘पुलिस कार्रवाई’ के खिलाफ जिला मुख्यालयों पर भाजपा का प्रदर्शन शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना, रजरप्पा मंदिर में झामुमो ने किया हवन-यज्ञ Jharkhand Crime News: देशी राइफल के साथ अपराधी गिरफ्तार, टीएसपीसी उग्रवादी समेत 3 फरार The post Kal Ka Mausam: 2 जुलाई को समूचे झारखंड में होगी बारिश, इन 4 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: मां-बेटे जैसा रिश्ता! महिला ने बंदर को पहनाया डायपर, लगाए पाउडर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक स्त्री घर के अंदर जमीन पर बैठी हुई है. उसके पास ही दो बंदर बैठे हुए हैं. स्त्री बंदर को अपनी गोद में लेती है और उसे एक छोटे से शिशु की तरह पाउडर लगाने लगती है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर उल्टा लेटा हुआ है, वहीं स्त्री अपने हाथों से पाउडर लेकर उसके शरीर पर लगा रही है. एक बार जब पाउडर अच्छे से लग जाता है, स्त्री बंदर को डाइपर पहनाती है. इस पूरे दौरान बंदर एकदम शांत था. उसे देखकर लग रहा है कि शायद स्त्री की सेवा करवाने में बेहद मजा आ रहा है. दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो स्त्री बंदर की मां है और बंदर उसका बच्चा. सोशल मीडिया पर दोनों के इस प्यारे वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया है. View this post on Instagram A post shared by ٭源𝑀𝑜𝓃𝓀𝑒𝓎源٭ (@monkey14788) यह भी पढ़े: Viral Video: राजहंस को पसंद नहीं आया शख्स का पानी में नहाना, जमकर नोंचा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी The post Viral Video: मां-बेटे जैसा रिश्ता! स्त्री ने बंदर को पहनाया डायपर, लगाए पाउडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: अशोक चौधरी का PK पर जोरदार वार, बोलें- प्रशांत किशोर ‘लीडर’ नहीं ‘डीलर’ हैं

Bihar Political News: बिहार प्रशासन में ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच सियासी अदावत थमने का नाम नहीं ले रहा है. अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के बारे में कहा है कि उन्हे पब्लिकली (पूरे समाज में) माफी मांगनी होगी.  अशोक चौधरी ने क्या कहा ?  जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए. इस देश में दलितों की आबादी 20 प्रतिशत है. सिर्फ शांभवी चौधरी और अशोक चौधरी को ही क्यों निशाना बनाया गया? उन्होंने शांभवी चौधरी पर आरोप लगाए, जिन्होंने दूसरे सबसे ज्यादा वोट हासिल किए. सिर्फ इसलिए कि हमारे बीच मतभेद हैं, वह बिना किसी सबूत के मेरी बेटी को निशाना बना रहे हैं. उन्हें माफी मांगनी होगी, मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा. उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी.” #WATCH | On filing a defamation suit against Jan Suraaj founder Prashant Kishor, Bihar Minister Ashok Choudhary says, “…Jan Suraaj founder Prashant Kishor levelled allegations in a press conference…In this nation, there is a 20 per cent population of Dalits. Why only… pic.twitter.com/ojsiXrTqdj — ANI (@ANI) July 1, 2025 क्या है पूरा मामला ?  बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. किशोर ने आरोप लगाया था कि चौधरी ने अपनी बेटी शंभवी को लोकसभा टिकट दिलाने के लिए चिराग पासवान को रिश्वत दी थी. चौधरी ने इस आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि प्रशांत किशोर या तो सबूत दें या माफी मांगें वरना वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई ले जाएंगे. प्रशांत किशोर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.  Also Read: बिहार के युवाओं को अब हर महीने मिलेंगे 4-6 हजार और कलाकारों को 3 हजार रुपये    The post Bihar Politics: अशोक चौधरी का PK पर जोरदार वार, बोलें- प्रशांत किशोर ‘लीडर’ नहीं ‘डीलर’ हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: उत्तराखंड में अलकनंदा उफान पर, डूबी शिव की प्रतिमा

Watch Video: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बाढ़ की स्थिति अभी भी जारी है. इस जिले से गुजरने वाली अलकनंदा नदी ने रौद्र रूप ले लिया है. यहाँ स्थित कई छोटी मंदिरें पानी में डूब गई हैं. भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा भी इस बाढ़ में धीरे-धीरे डूबती जा रही है. #WATCH | Uttarakhand: Water level of Alaknanda River rises, submerging small temples and a statue of Lord Shiva in Rudraprayag. pic.twitter.com/AKGxZXm8b2 — ANI (@ANI) July 1, 2025 6 जुलाई तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले शामिल हैं. बज्रपात और बारिश के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कई घर ध्वस्त हो गए हैं और बहुत से रास्तों को बंद कर दिया गया है. राज्य में 6 जुलाई तक मौसम की स्थिति में कोई बदलाव आने की आशंका नहीं है. The post Watch Video: उत्तराखंड में अलकनंदा उफान पर, डूबी शिव की प्रतिमा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top