Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब मनीष कुमार होंगे नगर पर्षद दाउदनगर के इओ

दाउदनगर. नगर पर्षद दाउदनगर के इओ ऋषिकेश अवस्थी के पूर्णिया नगर निगम में उपनगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरण होने के बाद अब बक्सर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी बिहार नगर सेवा के पदाधिकारी मनीष कुमार नगर पर्षद दाउदनगर इओ होंगे. इससे पहले राजगीर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार को नगर पर्षद दाउदनगर का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया था. सूत्रों से पता चला कि बिहार प्रशासन नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए शुद्धि पत्र निकाला गया है. नयी अधिसूचना के अनुसार, मनीष कुमार नगर पर्षद दाउदनगर के कार्यपालक पदाधिकारी होंगे और जिले के बारुण नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार चौसा नगर पंचायत) का तबादला दाउदनगर नगर पर्षद इओ के पद पर हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब मनीष कुमार होंगे नगर पर्षद दाउदनगर के इओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: लायंस क्लब ने डॉक्टरों व सीए को किया सम्मानित

Motihari: रक्सौल . नेशनल डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब रक्सौल के द्वारा शहर के एसएवी स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम के बीच डॉक्टरों व सीए को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष बिमल सर्राफ, सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर साइमन रेक्स, प्रियंका सोनी, गणेश धनोठिया आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मंच का संचालन प्रियंका सोनी ने किया. इस दौरान उपस्थित सभी डॉक्टरों एवं सीए को पुष्पगुच्छ एवं दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अध्यक्ष बिमल सर्राफ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश में कार्यरत डॉक्टरों ने अपनी जान की बाजी लगा पीड़ितों का इलाज किया. हालांकि इस दौरान बड़ी़ संख्या में डॉक्टरों ने अपनी जान गंवायी थी. उन्होंने कहा कि आज डॉक्टरों के इसी योगदान व बलिदान के सम्मान में देश भर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. किसी भी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी आपदा में अपने कर्तव्य का पालन करनेवाले डॉक्टरों को विशेष सम्मान देना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. वही सचिव म. निजामुद्दिन ने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति को ठीक रखने की महती जिम्मेदारी सीए के कंधों पर ही रहती है. इनके अतुलनीय योगदान को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता है. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. एसके सिंह , डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. मुराद अलम, डॉ. अरुण यादव, डॉ. प्रहस्त कुमार, डॉ.भावना चौहान, सीए प्रदीप कुमार अग्रवाल, सीए विजय अग्रवाल नारायण रुंगटा, पवन किशोर कुशवाहा, पंकज बरनवाल, हेमंत अग्रवाल, राजीव रंजन, श्वाती सिंह, पूनम सर्राफ, नीलम हिसारिया, सीमा बरनवाल, दीपा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: लायंस क्लब ने डॉक्टरों व सीए को किया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Motihari: रक्सौल. प्रखंड क्षेत्र के भेलाही थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय बुद्धिजीवियो, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता भेलाही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने की. इस दौरान थाना प्रभारी श्री कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करना है. उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. वहीं जुलूस के साथ धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है. मुहर्रम पर्व को शांति व्यवस्था के साथ संपन्न कराना हम सब की जिम्मेवारी है. पुलिस आपलोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है. मुहर्रम के दौरान यदि किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार का भ्रामक फैलाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें. जुलूस के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर जिला पार्षद मो. नबी हसन, रमेश यादव, इंद्रजीत पटेल, विनय पटेल, विनोद महतो, रामविनय सिंह, ज्वाहिर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: बीएलओ सुपरवाइजर के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा

Motihari: रक्सौल . प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण का किए जा रहे कार्य की समीक्षा की गयी. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें व बीएलओ के माध्यम से सभी मतदाताओं के पास गणना प्रपत्र प्रारूप को उपलब्ध कराए व उसे भरकर वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी मतदाताओं का पहचान करना अनिवार्य है. उसको लेकर आप सभी जागरूक होकर कार्य को संपादन करें.बता दें कि रक्सौल प्रखंड क्षेत्र में 156 मतदान केंद्र है. सभी केंद्रों पर बीएलओ की प्रतिनियुक्ति की गयी है व बीएलओ की देखरेख के लिए 15 बीएलओ सुपरवाइजर की तैनाती की गयी है जो अपनी देखरेख में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची के कार्य का सम्पादन करेंगे. मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ जयप्रकाश, एमओ गौरव कुमार, नगर परिषद के सिटी प्रबंधक अविनाश कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, संजय कुमार, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, जाने आलम अंसारी, अजीत कुमार, राकेश कुमार आर्य, धीरेंद्र कुमार, दीपक झा सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: बीएलओ सुपरवाइजर के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य की हुई समीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने जिंदगी भर समाज की सेवा करते रहने का लिया संकल्प

गोपालगंज. शहर के श्याम सिनेमा रोड स्थित मैरेज हॉल में मंगलवार की देर शाम लायंस क्लब गोपालगंज की 26वीं वर्षगांठ सह इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब डिस्ट्रिक 322ई के जिला पाल प्रदीप खेतान, उप जिला पाल प्रथम संगीता नंदा, पूर्व जिला पाल प्रकाश नंदा , पूर्व जिला पाल संजय अवस्थी, प्रथम लायन लेडी रचना खेतान व आरसी रुपेश कुमार शामिल हुए. उप जिला पाल प्रथम ने लायंस क्लब गोपालगंज के नये सत्र 2025-26 का इंस्टॉलेशन कराया. इसमें अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार, सचिव सुनील रौनियार व कोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों को उनके कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी. इस दौरान लायंस क्लब गोपालगंज के पदाधिकारियों ने जिंदगी भर समाज की सेवा करते रहने का संकल्प लिया. इसके अलावा बोर्ड के डायरेक्टर्स और विभिन्न पदों के पदाधिकारियों ने अपने पद के अनुसार कार्य व दायित्व निर्वहन की शपथ ली. वहीं, समारोह को संबोधित करते हुए जिला पाल प्रदीप खेतान ने क्लब के सदस्यों को समाज की सेवा करने और संगठन को मजबूत करने के लिए कई जरूरी बातों की जानकारी दी. साथ ही लायंस क्लब गोपालगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित भी किया. पांच लोग बने नये सदस्य समारोह के दौरान पांच लोग लायंस क्लब गोपालगंज के नये सदस्य बने. इनमें डॉ के मंजू, डॉ रोहित कुमार गुप्ता, अधिवक्ता इकरामुल हक, संतोष कुमार गुप्ता व निशांत कुमार गुप्ता ने क्लब के सदस्य के रूप में शपथ ली. पूर्व जिला पाल संजय अवस्थी ने इन्हें लायंस क्लब के उद्देश्यों आदि से अवगत कराया. समारोह में लायंस क्लब सीवान,मीरगंज व थावे के पदाधिकारी भी शामिल हुए. मौके पर लायंस क्लब गोपालगंज के सदस्य डॉ जीएम झा, डॉ शमीम परवेज, डॉ आर तबस्सुम, डॉ शशि रंजन, डॉ ओपी तिवारी, हेमंत पाठक, संजीव कुमार पिंकी, परमात्मा सिंह, शशि बी गुप्ता, डॉ विशाल, डॉ आशीष तिवारी, डॉ प्रवीण त्रिपाठी,राजेश प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, लालबाबू पंडित, संजय कुमार तिवारी, डॉ एलोरा नंदी, इ धीरेंद्र श्रीवास्तव, एनके पंकज, नजरे हयात , संदीप कुमार, राजेश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार अमित व ब्रज पांडेय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने जिंदगी भर समाज की सेवा करते रहने का लिया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

महुआ. महुआ प्रखंड के गौसपुर चकमजाहिद गांव में सड़क पर जलजमाव से राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत किये जाने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है. जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. मालूम हो कि चकमजाहिद चौक से मस्जिद होते शंकरपुर, सूरतपुर गांव जानेवाली मुख्य सड़क पर भुनेश साह के घर के समीप सड़क पर करीब एक फुट से अधिक पानी जमा है. जिसके कारण आने- जाने में राहगीरों तथा ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीण देवेंद्र साह, विक्की कुमार, लक्ष्मी पंडित, दिनेश साह, अशोक त्यागी, मनीष कुमार, विकास कुमार आदि ने बीडीओ से जलजमाव की समस्या दूर कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अधिकारी व कर्मी साहब की विदाई में व्यस्त, कार्यालय पड़ा सुना

भभुआ नगर. शिक्षा विभाग का कार्यालय अधिकारियों के तबादलों के कारण सुना-सुना लग रहा है. अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण या अनुपस्थित होने के कारण बुधवार को कार्यालय में चहल-पहल कम दिखा. इस दौरान शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में कई फरियादी पहुंचे शिक्षक व ग्रामीण रात्रि प्रहरी साहब का इंतजार कर रहे थे. कई कर्मियों ने बताया कि साहब का आज विदाई समारोह है. उसी में भाग लेने हम जा रहे हैं. गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना का तबादला हो गया है. तबादले के बाद प्रशासन का निर्देश है कि हर हाल में दो दिनों के अंदर पदाधिकारी अपने नये पदस्थापना जगह पर योगदान कर लें. जिसे देखते हुए अधिकारी अपने नये पदस्थापना जगह पर योगदान करने के लिए निकल गये हैं या निकल रहे हैं. इसके कारण कार्यालय में तो अधिकारी कम ही दिख रहे हैं साथ ही सभी कर्मी भी साहब के खातिरदारी व विदाई समारोह में लगे हुए है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अधिकारी व कर्मी साहब की विदाई में व्यस्त, कार्यालय पड़ा सुना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फतेहपुर में 25 परिवारों का रोक दिया गया आने-जाने का रास्ता

बरौली. थाना क्षेत्र के फतेहपुर में लगभग 25 परिवारों के आने-जाने का रास्ता गांव के कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है. नतीजतन, ये सभी परिवार या तो खेतों से होकर मुख्य पथ पर आ रहे हैं या घरों में कैद होकर रह रहे हैं. अगर कोई बंद किये गये रास्ते से जाने का प्रयास करता है, तो उसके साथ मारपीट भी की जा रही है. रविवार को बंद रास्ते से जाने के कारण गांव की ही पूनम देवी के साथ मारपीट भी की गयी. यह सिलसिला करीब पिछले एक सप्ताह से चल रहा है. थक-हार कर पीड़ित परिवार के लोगों ने थाने में आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगायी है. पीड़ितों ने दिये आवेदन में कहा है कि पीढ़ियों से वे इस रास्ते का उपयोग मुख्य पथ पर जाने के लिए करते आ रहे हैं. सदियों पहले एक कुआं तथा आने-जाने के लिए रास्ते का इंतजाम बुजुर्गों के द्वारा किया गया था, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा रास्ते की जमीन पर बांस, पेड़ों की डाली को बांध कर रास्ते को बंद कर दिया गया है जबकि ये जमीन उनकी नहीं है. मुहल्ले से निकलने का एकमात्र रास्ता यहीं होने से मुहल्लावासियों की समस्या बढ़ गयी है. न वे घर से निकल रहे हैं और न बाजार आदि जा रहे हैं. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, क्या मामला है ये जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फतेहपुर में 25 परिवारों का रोक दिया गया आने-जाने का रास्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईटवां में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

हसपुरा. प्रखंड के ईटवां गांव में स्वयं सेवी संस्था ग्रामीण विकास मंच ईटवां की ओर से नशामुक्ति जागरूकता अभियान ग्राम वासियो के बीच चलाया जा रहा है. इस नशामुक्ति जागरूकता अभियान में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है. इस जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण विकास मंच के सदस्यों में शामिल लक्षमण कुशवाहा, राजकुमार ने तमाम ग्राम वासियों के बीच नशा मुक्ति से होने वाले फायदों को विस्तार से बताया और कहा कि नशा घर-परिवार के साथ समाज को नुक्सान पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य मंच द्वारा किया जा रहा है. मंच के सदस्यों द्वारा इससे होने वाले छह फायदों को जागरूकता अभियान के दौरान बताया जा रहा है, जिसमें कहा गया है पहला फायदा बेहतर स्वास्थ्य, दूसरा आर्थिक बचत, तीसरा खुशहाल परिवार, चौथा सुरक्षित यात्रा, पांचवां समाज में प्रतिष्ठा, छठा बच्चों को शिक्षा मुख्य रूप से शामिल हैं. इसके लिए स्लोगन भी सदस्यों ने दिया है और कहा है कि नशा नही जीवन चुने, नशा छोड़े बच्चों को पढ़ाई से जोड़े.नशेड़ी वर्ग भी समाज के ही आंग है. इन्हें अपने विचारों से प्रभावित करना होगा, तभी समाज तथा परिवार का विकास होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ईटवां में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल बैठक सम्पन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में इंटर डिपार्टमेंटल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी परिवार कल्याण पखवारा के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना था।जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे इस पखवारा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि यह अभियान जिले में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।बैठक में सिविल सर्जन द्वारा पखवारा की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि यह पखवारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले की समस्त प्रशासनी स्वास्थ्य संस्थाओं में परिवार नियोजन ऑपरेशनों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ गैर-प्रशासनी संगठन (NGOs) भी विशेष शिविर लगाकर परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।उन्होंने कहा कि योग्य लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें समय पर परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा।बैठक में पिछले वर्ष आयोजित पखवारा की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और श्रेष्ठ कार्यों के उदाहरण साझा किए गए। जिला पदाधिकारी ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की तथा अन्य सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे भी इस वर्ष बेहतर प्रयास करेंगे।सभी विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा समुदाय में भ्रांतियों को दूर करने के निर्देश दिये गये। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी ब्लॉकों में नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी की जाएगी।इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्चुअल माध्यम से सभी ब्लॉकों के अधिकारी तथा डॉ. विजय (DIO), DS, DPM, DPC, DAM, DMNE, DCM, DPO (ICDS), CDPO, जीविका DPM, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, पिरामल फाउंडेशन, WHO एवं अन्य संबद्ध विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।जिला पदाधिकारी ने अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि वे परिवार कल्याण पखवारा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित न रहकर सभी विभागों के सामूहिक प्रयास से ही सफल होगा।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top