Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Coriander Plant Gardening Tips: अब घर पर मिलेगा ताजा धनिया, इन तरीकों से उगाएं

Coriander Plant Gardening Tips: धनिया का इस्तेमाल खाना बनाने में काफी होता है. खाने को स्वादिष्ट और सुंदर बनाने के लिए इसका यूज होता है. इसकी चटनी खाने के स्वाद को कई गुना अधिक बढ़ा देती है. ताजे धनिया को काटकर डालने से सब्जी का फ्लेवर बढ़ जाता है और खुशबू भी बढ़ जाती है. बरसात के मौसम में धनिया महंगा हो जाता है और अगर सही से स्टोर नहीं किया जाए तो ये जल्द ही खराब होने लग जाता है. ऐसे में आप धनिया के पौधे को घर पर आसानी से उगा सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं धनिया उगाने के टिप्स के बारे में.  इस तरह से पौधे को करें तैयार  धनिया के पौधे को आप बीज से तैयार कर सकते हैं. धनिया के बीज को आप सीधे मिट्टी में नहीं डालें. अच्छी क्वालिटी का बीज लें. इसको हल्का सा मसलकर दो हिस्सों में बांट लें और थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें. इस तरह से ये जल्दी अंकुरित होते हैं.  गार्डनिंग से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: How To Grow Lemon Plant: नींबू का पौधा कैसे लगाएं? जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स मिट्टी और सही गमले का इस्तेमाल  धनिया के पौधे को आप गमले में बालकनी या छत पर लगा सकते हैं. मिट्टी को थोड़ा भुरभुरा रखें. मिट्टी में गोबर भी डालें. इस तरह से मिट्टी में पानी जमा नहीं होता है और ये जड़ को सड़ने से बचाता है. धनिया के लिए थोड़े चौड़े गमले का इस्तेमाल करें और गमले के छेद को चेक कर लें.  बीज को बोना  मिट्टी में आप बीजों को फैला दें. इस बात का ध्यान दें की बीज ज्यादा पास नहीं हो. इसे मिट्टी से हल्का सा दबा दें. इसके ऊपर पानी को डालें. बीज लगाने के बाद गमले को धूप में रखें. धनिया के पौधे को 4 से 5 घंटे की धूप चाहिए और नियमित पानी डालते रहें. बारिश के दिनों में ज्यादा पानी डालने से बचें. धनिया की ग्रोथ सही से हो इसके लिए आप 2 हफ्ते बाद इसमें खाद को डालें. यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बरसात में तुलसी के पौधे की देखभाल है आसान, अपनाएं ये असरदार उपाय यह भी पढ़ें: Curry Plant Gardening Tips: अब मार्केट से नहीं खरीदना पड़ेगा करी पत्ता,  घर पर उगाएं इन टिप्स की मदद से The post Coriander Plant Gardening Tips: अब घर पर मिलेगा ताजा धनिया, इन तरीकों से उगाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care Tips: डार्क सर्कल्स से हैं परेशान? जानिए बर्फ लगाने के जबरदस्त फायदे

Skin Care Tips: आज की रफ्तार भरी जिंदगी में, नींद की कमी, तनाव और लगातार स्क्रीन टाइम का सबसे पहला असर हमारे चेहरे पर दिखता है. खासकर आंखों के नीचे के काले घेरे (डार्क सर्कल्स) आ जाते हैं. ये न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि थकान और बढ़ती उम्र का दिखाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने इस समस्या से परेशान है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में डार्क सर्कल्स पर बर्फ लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे लगाना बहुत फायदेमंद होता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.  डार्क सर्कल्स पर बर्फ लगाने के फायदे (Ice Cubes Benefits for Dark Circles) ब्लड सर्कुलेशन  डार्क सर्कल्स पर बर्फ लगाने से ठंडक मिलती है और इससे सूजन भी कम होती है. साथ ही ये ब्लड फ्लो को भी बेहतर रखता है, जिससे आपकी आंखों की डार्कनेस हल्की हो सकती है.  सूजन कम होता है  सुबह उठने के बाद अक्सर आंखों में सूजन होती है. ऐसे में बर्फ से मालिश करने से तुरंत राहत मिलती है.  स्किन टाइट और फ्रेश लगती है बर्फ लगाने से स्किन टोन बेहतर रहता है और थकी हुई आंखें फ्रेश दिखती हैं.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे यह भी पढ़ें: Beauty Tips: काजल फैलने से हो रहा है चेहरा काला? तो आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स डार्क सर्कल्स पर Ice कैसे लगाएं? आइस क्यूब को किसी कॉटन कपड़े या रुमाल में लपेटें, फिर इसे अपने आंखों के नीचे की जगह पर हल्के हाथों से गोल घुमाएं. इसे एक जगह पर ज्यादा देर तक न रुकें. मसाज के बाद थोड़ा स मॉइस्चराइजर या आई क्रीम लगाएं. इसे सुबह लगाने से बहुत फायदा मिलता है.  डार्क सर्कल्स पर किस तरह बर्फ कैसे लगाएं? Skin care tips: डार्क सर्कल्स से हैं परेशान? जानिए बर्फ लगाने के जबरदस्त फायदे 2 इसके लिए सबसे पहले 1 कप ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने दें. फिर इसे बर्फ के ट्रे में डालें और फ्रीज करें. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं.  डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए सबसे पहले खीरे का रस निकालें और इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. फिर इसे आइस ट्रे में डालकर जमा लें. खीरा ठंडक देता है और एलोवेरा स्किन को रिपेयर करता है.  गुलाब जल और कच्चे दूध के आइस क्यूब्स बनाना बहुत आसान होता है. इसके लिए 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच कच्चा दूध अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लें. ये त्वचा को ब्राइट, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाता है, साथ ही स्किन टोन को भी बैलेंस करता है.  यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care Tips: डार्क सर्कल्स से हैं परेशान? जानिए बर्फ लगाने के जबरदस्त फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने इस वजह से अंशुमन को किया प्रपोज, अरमान ने पहली शादी को बताया गलत

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक हाई-वोल्टेज इमोशनल ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि मायरा के बारे में लंबे समय से छिपा हुआ राज अभीरा के सामने आ जाएगा. मौजूदा ट्रैक में दर्शकों ने तनावपूर्ण माहौल देखा. जिसमें रेड अलर्ट की चेतावनी के कारण अभीरा, अरमान, गीतांजलि और अंशुमान एक ही घर में फंस जाते हैं. इस बीच विद्या की सर्जरी सफल रही, लेकिन वह अभी भी धुंधला दिखने का नाटक कर रही है, जिससे अरमान और अभीरा एक हो जाए. अभीरा संग शादी तोड़ने को अरमान ने कहा सही ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अरमान अभीरा के ऑफिस में आता है और उससे बहुत गुस्से में बात करता है. वह अभीरा को कंधों से पकड़ता है और कहता है कि उससे रिश्ता तोड़कर उसे कोई पछतावा नहीं है, बल्कि यह डिजीसन बिल्कुल ठीक है. अरमान आगे कहता है कि उसे उनके बीच कोई भविष्य नहीं दिखता, यही वजह है कि तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करना उसके लिए कोई मुश्किल फैसला नहीं था. अरमान की बात सुनकर फूट फूटकर रोती है अभीरा अरमान आगे कहता है कि सालों पहले अभीरा संग शादी करना एक गलती थी और अब उसे आखिरकार इसे सुधारने का मौका मिला है. वह उससे आग्रह करता है कि वह अपना समय और बर्बाद न करे. वह दृढ़ता से घोषणा करता है कि उसका उसके जीवन में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है. अभीरा, आहत और क्रोधित होकर रोने लगती है. वह जबरदस्ती अरमान को दूर धकेलती है और आंसू बहाते हुए वहां से चली जाती है. अभीरा ने अंशुमन को किया प्रपोज इस बीच, अभीरा खुद को एक कैफे में पाती है, पूरी तरह से बिखर जाती है. अंशुमान उसे देखता है और उसके पास जाता है. वह धीरे से उसके आंसू पोंछता है और उसे दिलासा देने की कोशिश करता है. इमोशनली टूटी हुई अभीरा तुरंत अंशुमन को प्रपोज करती है. वह प्रपोजल सुनकर शॉक्ड रह जाता है. अभीरा कहती है कि अगर वह भी फील करता है, तो जरूर उसे बताए. हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह स्पष्ट नहीं होता कि अरमान ने ऐसी कठोर बातें क्यों कहीं. The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने इस वजह से अंशुमन को किया प्रपोज, अरमान ने पहली शादी को बताया गलत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM रेखा गुप्ता के सरकारी बंगले में लगेंगे 23 पंखे, 14 AC और 5 टीवी, जानिए क्या है खास

Rekha Gupta Alloted Government Bungalow: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए सिविल लाइंस स्थित राज निवास मार्ग पर आवंटित प्रशासनी बंगले का रेनोवेशन कार्य तेजी से चल रहा है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसके लिए करीब 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है. जिसमें एसी, टीवी, सीसीटीवी कैमरे, झूमर, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट फैन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद शामिल है. बंगला नंबर 1 में रहेंगी खुद, नंबर 2 बनेगा कैंप ऑफिस रेखा गुप्ता को हाल ही में बंगला नंबर 1 और नंबर 2 आवंटित किए गए हैं. बंगला नंबर 1 में वह स्वयं निवास करेंगी, जबकि बंगला नंबर 2 को मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय बनाया जाएगा. फिलहाल टेंडर बंगला नंबर 1 के लिए जारी किया गया है. जानिए क्या-क्या शामिल है टेंडर में 5 टीवी की लागत: ₹9.3 लाख 14 एसी: ₹7.7 लाख 14 सीसीटीवी कैमरे: ₹5.74 लाख UPS सिस्टम: ₹2 लाख 23 रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन: ₹1.8 लाख OTG (ओवन टोस्ट ग्रिल): ₹85,000 ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन: ₹77,000 डिशवॉशर: ₹60,000 गैस चूल्हा: ₹63,000 माइक्रोवेव: ₹32,000 6 गीजर: ₹91,000 लाइटिंग (लैंप, वॉल लाइट, झूमर आदि): ₹6.03 लाख कब खुलेगा टेंडर और कब होगा काम पूरा? यह टेंडर 4 जुलाई 2025 को खुलेगा और इसके बाद अगले 60 दिनों के भीतर रेनोवेशन कार्य पूरा किया जाएगा. तब तक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने वर्तमान आवास में ही रहेंगी. टाइप-7 बंगला मिलेगा सीएम को गौरतलब है कि बीजेपी ने यह स्पष्ट किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तेमाल किए गए फ्लैग स्टाफ बंगले में रेखा गुप्ता नहीं रहेंगी. उन्हें 100 दिन बाद टाइप-7 कैटेगरी का बंगला आवंटित किया गया है, जो राजधानी के राज निवास मार्ग स्थित प्लॉट नंबर 8 पर है. पहले यह बंगला उपराज्यपाल सचिवालय के तौर पर प्रयोग में लाया जाता था. The post CM रेखा गुप्ता के प्रशासनी बंगले में लगेंगे 23 पंखे, 14 AC और 5 टीवी, जानिए क्या है खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: ये हिप्पो का मुंह है या सब्जी मंडी, वायरल वीडियो देख लोग हुए कन्फ्यूज

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हिप्पो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें लोगों को हिप्पो को गाजर खिलाते देखा जा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अनोखा क्या है? तो आपको बता दें कि इसमें खास बात यह है कि जब हिप्पो गाजर खाने के लिए मुंह खोलता है, तो लगता है मानो पूरी सब्जी मंडी ही उसके मुंह में समाई हुई है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़कों पर पानी जमा है, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया है. इसी दौरान रास्ते पर खड़ी गाड़ियों के बीच से गुजरते हुए एक हिप्पो आता है. वह धीरे-धीरे एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जाने लगता है. तभी एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर से गाजर निकालकर हिप्पो को खाने के लिए देता है. लेकिन जैसे ही हिप्पो अपना मुंह खोलता है, व्यक्ति अपनी हंसी रोक नहीं पाता है. हिप्पो का पूरा मुंह सब्जियों और फलों से भरा रहता है. View this post on Instagram A post shared by Organic History (@organichistory) सोशल मीडिया पर हिप्पो के इस प्यारे वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. यह भी पढ़े: Viral Video: फोटोशूट का दीवाना निकला डॉग, कैमरे के सामने देता है मॉडलिंग पोज, देखें वीडियो The post Viral Video: ये हिप्पो का मुंह है या सब्जी मंडी, वायरल वीडियो देख लोग हुए कन्फ्यूज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले तीन घंटे के अंदर होगी भारी बारिश, रविवार तक के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी…

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश का दौर जारी है. बिहार में मानसून फिर एकबार सक्रिय हो चुका है.पटना समेत अन्य जिलों में बीते दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है. तापमान लगभग हर एक जिले का गिरा है. इधर, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह रहेगा. कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है.बुधवार को अगले तीन घंटे के अंदर बारिश और ठनके के आसार हैं. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. IMD पटना ने अलर्ट जारी किया IMD पटना ने नालंदा, गोपालगंज, सिवान, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर और बेगूसराय जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट बुधवार को जारी किया है. अगले तीन घंटे के अंदर इन जिलों में बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं. IMD पटना के अनुसार, कोसी-सीमांचल और मिथिला इलाके के अलावे अन्य जिलों में ठनका गिरने की संभावना बनी हुई रह सकती है. pic.twitter.com/ln2l2gORrx — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 2, 2025 Also Read: भागलपुर पुलिस के रवैये से तंग स्त्री ने बिहार के DGP को भेजी नोटिस, मानहानि में 1 करोड़ लेने की दी चेतावनी अगले दो दिन इन जिलों में भारी बारिश… IMD पटना के अनुसार, शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश के आसार बने रहेंगे. कटिहार, कैमूर, रोतहास में भारी बारिश की संभावना है. वहीं सभी जिलों के लिए मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया. शनिवार को गया, नवादा, रोहतास, कैमूर और शेखपुरा जिले में भारी बारिश की संभावना है. 7 जुलाई तक मौसम का मिजाज पूरे बिहार में ऐसा ही रह सकता है. मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/ALzs594lOI — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 2, 2025 बिहार का मौसम करवट लेगा मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जुलाई महीने में राज्य के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. जुलाई महीने के दौरान बिहार में तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. यानी इस महीने लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आइएमडी ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मानसून सीजन में मंगलवार तक कुल 113.6 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है. The post Bihar Rain Alert: बिहार में अगले तीन घंटे के अंदर होगी भारी बारिश, रविवार तक के लिए इन जिलों में अलर्ट जारी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aloo Chaat: बारिश हो या शाम की भूख, घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट

Aloo Chaat: जब भी कुछ चटपटा, तीखा और मजेदार खाने का मन हो, तो ज़ुबान पर सबसे पहला नाम आता है चाट. ऐसे में आज हम आपको आलू चाट बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उत्तर हिंदुस्तान की सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती हैं. आप चाहे शाम की हल्की भूख हो या बारिश का मौसम हर खास दिन पर आप इसे बनाकर खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में आलू चाट बनाने के बारे में. आलू चाट बनाने की सामग्री  उबले हुए आलू – 3 (मध्यम आकार) तेल या घी – 2–3 चम्मच  चाट मसाला – आधा चम्मच  भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच  नमक – स्वादानुसार इमली की चटनी – 2 चम्मच  हरी चटनी – 2 चम्मच  नींबू का रस – 1 चम्मच  बारीक कटा प्याज – 1 छोटा  बारीक कटा हरा धनिया – 2 कलियां  सेव या अनार दाने – सजावट के लिए  यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा  यह भी पढ़ें: Sabudana Dosa: क्रंची के साथ हेल्दी भी, घर पर बनाएं मिनटों में साबूदाना डोसा  यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बर्थडे हो या पार्टी, बिना झंझट के कुकर में बनाएं सॉफ्ट और फूला-फूला चॉकलेट केक आलू चाट बनाने की विधि सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.  अब एक पैन में तेल या घी गरम करें, फिर इसमें कटे हुए आलू डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें.  गरम हुए आलू में चाट मसाला, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. फिर गैस बंद कर दें. अब इसमें इमली की चटनी,नींबू का रस और हरी चटनी डालें. तैयार हुए चाट को प्लेट में निकालें और इसके ऊपर से ऊपर से बारीक सेव या अनार दाने, कटा प्याज और हरा धनिया डालकर सजाएं और सबको सर्व करें. The post Aloo Chaat: बारिश हो या शाम की भूख, घर पर आसानी से बनाएं चटपटी आलू चाट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: लालू प्रसाद यादव को राजद MLC ने बताया जिंदा भगवान, राम और शिव से की तुलना

Bihar Election: पटना. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल की एक एमएलसी ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है. राजद की एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तुलना भगवान शिव से कर दी है. एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव धरती पर जिंदा भगवान हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उर्मिला ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बीआर आंबेडकर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं. यहीं पर अपने संबोधन के दौरान एमएलसी ने लालू प्रसाद यादव को भगवान बता दिया है. बाल दाढ़ी बनानेवाले की बेटी को सदन में बैठाया इस कार्यक्रम में एलएलसी के संबोधन का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर कहती हैं, ‘शिव के बाद अगर कोई दूसरा जिंदा भगवान हैं, धरती पर भगवान हैं या आशीर्वाद देनेवाले भगवान हैं. उर्मिला ठाकुर जैसी नेता जिसके पिता दाढ़ी बनाने का काम करते थे, आज इस बेटी को इस सदन में कुर्सी पर बैठानेवाला कोई शख्स है तो उसका नाम है लालू प्रसाद यादव. शिव की पूजा आप जानते हैं. शिव गरीबों के नेता थे. भगवान शिव का रथ बसहा है और मइया की सवारी बाघ है, लेकिन बाघ बसहा को नहीं खाता है. आप देखते हैं कि भगवान शिव के गले में सर्प है और मोर भगवान कार्तिकेय का सवारी है. मोर, सांप को नहीं खाता है. सांप चूहा खाता है, लेकिन सांप गणेश जी सवारी है इसलिए वो वहां चूहा को नहीं खाता है.’ कई भगवानों से की लालू यादव की तुलना उर्मिला ठाकुर ने अपने भाषण में हिंदुओं के कई भगवान से लालू प्रसाद यादव की तुलना की है. उर्मिला ठाकुर ने कहा कि एक भगवान शिव थे, दूसरा कलयुग में आज अगर कोई जिंदा भगवान हैं तो लालू प्रसाद हैं. उर्मिला ठाकुर ने कहा जिस तरह भीष्म पितामह, भगवान कृष्ण, और मर्यादा पुरुषोतम राम जैसे देवताओं की कोई जगह नहीं ले सकता उसी तरह लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता है. उर्मिला ठाकुर ने कहा, ‘बहुत सारे पुरुष पैदा हुआ, लेकिन मर्यादा पुरुषोतम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया. बहुत सारे एमएलए, एमपी, मंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सब कोई पैदा हुए, लेकिन बाबू लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई नहीं ले पाया और ना ले पाएगा.’ Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट The post Bihar Election: लालू प्रसाद यादव को राजद MLC ने बताया जिंदा भगवान, राम और शिव से की तुलना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के इस गांव में पहली आदिवासी बेटी हुई मैट्रिक पास, शिक्षक बन बदलना चाहती है गांव की तस्वीर

Success Story | ललपनिया, नागेश्वर: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमों पंचायत अवस्थित झुमरापहाड़ के पास बसे आदिवासी बहुल गांव में आजादी के 76 वें साल बाद पहली बार किसी आदिवासी बेटी ने मैट्रिक परीक्षा पास की है. बिटिया की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है. गांव की आदिवासी बेटी चांद मुनी कुमारी ने द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है. सम्मान पाकर आंखों से छलके आंसू गोमिया के कस्तूरबा गांधी विद्यालय, तेनुघाट से चांद मुनी कुमारी ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी. शानदार रिजल्ट आने के बाद सिमराबेड़ा गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार पहाड़िया और बलथरवा-सिमराबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका अनिता कुमारी ने गांव जाकर चांद मुनी कुमारी को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया. ये सम्मान पाकर चांद मुनी के आंखों से आंसू छलक पड़े. चांद मुनी कुमारी के पिता अरजलाल किस्कू एक प्रवासी मजदूर हैं. वहीं उनकी माता गृहिणी है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें शिक्षिका बन संवारना चाहती है बच्चों का भविष्य चांद मुनी कुमारी ने आगे पढ़ाई करने की इच्छा जतायी और कहा कि वह पढ़-लिखकर शिक्षिका बनना चाहती है. शिक्षिका बनकर चांद मुनी अपने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा देकर आगे बढ़ाएगी. उसने कहा कि वह अपने क्षेत्र में पिछड़ापन दूर करना चाहती है. मालूम हो सिमराबेड़ा में करीब 40-50 पूर्ण रूप से आदिवासी गांव बसे हुए हैं. ये सभी गांव शिक्षा के अभाव में काफी पिछड़ा है. मंत्री योगेंद्र प्रसाद करेंगे चांद मुनी से मुलाकात गांव की बिटिया की इस सफलता पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चांद मुनी से मिलकर उन्हें और उनके माता पिता को सम्मानित करने की बात कही साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग की भी बात कही. वहीं गोमिया प्रखंड के बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा की इस स्वतंत्रता दिवस पर चांद मुनी कुमारी को स्कूल में समान्नित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें देवघर को बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से बनेगा देवघर-मधुपुर सड़क हजारीबाग में गोली मारकर युवक की हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव शिबू सोरेन की सेहत में आया थोड़ा सुधार; रजरप्पा मंदिर में किया गया विशेष अनुष्ठान The post झारखंड के इस गांव में पहली आदिवासी बेटी हुई मैट्रिक पास, शिक्षक बन बदलना चाहती है गांव की तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shefali Jariwala से अलग रहने पर जब पति पराग त्यागी का छलका था दर्द, बोले- याद आती तो रात…

Shefali Jariwala: अपने मशहूर गाने कांटा लगा के लिए शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने से उनके परिवार और दोस्तों का दिल टूट गया है. वह अभी भी सदमें में हैं और इस नुकसान से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. शेफाली के अचानक चले जाने से उनके पति पराग त्यागी टूट चुके हैं. उन्होंने एक बार बिग बॉस में अभिनेत्री से कुछ महीने अलग रहने का दर्द साझा किया था. शेफाली से बहुत प्यार करते थे पराग टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में पराग त्यागी ने बिग बॉस 13 के दौरान शेफाली से अलग होने के इमोशनल पल को शेयर किया था. उन्होंने हा था, “कभी-कभी हम अपने जीवन से बहुत संतुष्ट हो जाते हैं. मुझे हमेशा लगता था कि मैं शेफाली से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे कभी नहीं पता था कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं या मेरे दिल में उसके लिए कितना प्यार है.” शेफाली से दूर रहने पर जब पराग का छलका था दर्द पराग ने आगे कहा, “जब वह बिग बॉस के घर के अंदर गई, तो मुझे इसका एहसास हुआ. जब वह मुझसे दूर थी, तो मुझे हर पल उसकी याद आती थी. उसके बिना घर सूना था. मुझे उसकी सबसे ज्यादा याद तब आती थी, जब मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ अच्छी चीजें होती थीं और वह मेरे साथ नहीं होती थी. मैं पूरी रात जागता रहता था और सोचता रहता था कि उसे कैसे बताऊं.” पत्नी शेफाली की तारीफ में ये बात पराग ने कही थी पराग और शेफाली का प्यार किसी से छिपा नहीं है. उसी इंटरव्यू में, पराग ने शेफाली के पति के रूप में पहचाने जाने पर गर्व व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि एक-दूसरे का सपोर्ट करना भी बहुत महत्वपूर्ण है. हमारा समाज ऐसा है कि एक पत्नी हमेशा अपने पति की सफलता पर खुश होती है, लेकिन पति अपनी पत्नी की सफलता की सराहना नहीं करता. मुझे लगता है कि इसमें बदलाव होना चाहिए. मुझे बहुत खुशी होती है जब लोग मुझे शेफाली जरीवाला के पति के रूप में संबोधित करते हैं.” यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज कपाड़िया की री-एंट्री को लेकर शो के राइटर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस पर टिप्पणी… The post Shefali Jariwala से अलग रहने पर जब पति पराग त्यागी का छलका था दर्द, बोले- याद आती तो रात… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top