Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील

ललपनिया, सीसीएल कथारा क्षेत्र की स्वांग वाशरी में संयुक्त मोर्चा की ओर से मंगलवार को पिट मीटिंग कर नौ जुलाई को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गयी. संबोधित करते हुए एनसीओइए (सीटू) के स्वांग वाशरी शाखा सचिव राकेश कुमार ने कहा केंद्र प्रशासन मजदूरों व किसानों के सभी अधिकारों को छीन कर गुलाम बनने पर तुली हुई है. श्रम कानूनाें को बदल कर चार लेबर कोड लाया जा रहा है. इसके लागू हो जाने पर कोई भी सामूहिक विरोध अपराध माना जायेगा. आठ घंटे की जगह 12 घंटे काम करना होगा. यूसीडब्ल्यूएफ (एटक) के शाखा सचिव बलराम नायक ने कहा कि कोयला उद्योग को निजी पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है. नौ जुलाई की हड़ताल मजदूरों के अस्तित्व की रक्षा के लिए है. मौके पर साबिया देवी, राम सागर सिंह, मनोज हजाम, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद प्रसाद, अब्दुल लतीफ समेत कई लोग थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DHANBAD NEWS: लायंस क्लब ने जमा नहीं की टेंडर की प्रीमियर राशि, बंद एफसीआइ हॉस्पिटल खुलने की संभावना कम

बंद एफसीआइ हॉस्पिटल को खुलवाने को लेकर लायंस क्लब ने जो प्रयास किया था, वह सफल नहीं हो पाया. बंद हास्पिटल भवन के लिए एफसीआई द्वारा जारी टेंडर लायंस क्लब ने भरा था. टेंडर भी लायंस क्लब को आवंटित हो गया, लेकिन निर्धारित राशि 2.5 करोड़ रुपये का प्रीमियम क्लब ने 30 जून अंतिम तिथि को जमा नहीं किया. इस संबंध में एफसीआइ के वित्तीय और प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि लायंस क्लब ने 30 जून तक प्रीमियम जमा नहीं किया. या तो लायंस क्लब को प्रीमियम जमा करने के लिए और समय सीमा बढ़ायी जायेगी अथवा नया टेंडर होगा, इसके पहले भी प्रीमियम जमा करने के लिए दो दो बार समय सीमा बढ़ायी गयी थी. लेकिन लायंस क्लब प्रीमियम की निर्धारित राशि जमा नहीं कर पाया. पिछले 23 वर्षों से बंद हॉस्पिटल के खोलने का निर्णय एक बार फिर अधर में लटक गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post DHANBAD NEWS: लायंस क्लब ने जमा नहीं की टेंडर की प्रीमियर राशि, बंद एफसीआइ हॉस्पिटल खुलने की संभावना कम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: डॉक्टर व सीए हैं समाज के स्वास्थ्य व वित्तीय स्तंभ : शालिनी

डॉक्टर दिवस व सीए दिवस के अवसर पर स्त्री चौपाल की ओर से मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें चिकित्सक डॉ रवि महर्षि एवं डॉ मेघा शर्मा को सम्मानित किया गया. साथ ही वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सीए विकास खेतान को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्त्री चौपाल की अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि डॉक्टर व चार्टर्ड अकाउंटेंट हमारे समाज के ऐसे स्तंभ हैं जो ना केवल हमारे जीवन की सुरक्षा करते हैं, बल्कि आर्थिक दिशा देने का कार्य भी करते हैं. इस दौरान स्वास्थ्य व वित्तीय जागरूकता से जुड़े भविष्य के कार्यक्रमों की भी रूपरेखा प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में सोना प्रकाश, रूबी गुप्ता, मोनिका देवी, स्वर्णा गुप्ता, मोनिका बैसखियार, स्वाति सिन्हा मौजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: डॉक्टर व सीए हैं समाज के स्वास्थ्य व वित्तीय स्तंभ : शालिनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : सीसीएल सीकेएस की क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन

कथारा, भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार की शाम को अध्यक्ष टिकैत महतो की अध्यक्षता में हुई. केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, क्षेत्रीय प्रभारी सह पर्यवेक्षक कुलदीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. सचिव राजू स्वामी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. मौके पर क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष टिकैत महतो, कार्यकारी अध्यक्ष राजू रविदास, उपाध्यक्ष वासुदेव मंडल, यदुनाथ गोप, मंजू देवी, सुदामा कुमार व बुधन प्रजापति, सचिव राजू स्वामी, सहायक सचिव कृष्णा बहादुर व कृष्ण कुमार, सह सचिव आरपी यादव व रामावतार चौहान, संगठन सचिव एमएन सिंह, सहायक संगठन सचिव विजयानंद प्रसाद, कार्यालय मंत्री निरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार और कार्यकारिणी सदस्य हेमलाल मंडल, नरेश रवानी, टेकलाल गोप, दीनानाथ चौबे, हेमलाल पटवा, राजू कुमार, बजरंगी तुरी व प्रदीप लोहार चुने गये. मौके पर दूसरी यूनियन छोड़ कर राजा भुइयां व विश्वजीत प्रशासन सीसीएल सीकेएस में शामिल हुए. नये पदाधिकारियों व शामिल हुए दो सदस्यों को सम्मानित किया गया. मौके पर क्षेत्रीय सहायक सचिव कृष्णा बहादुर, राजू रविदास, विजयानंद प्रसाद, बुधन प्रजापति, यदुनाथ गोप, राजीव कुमार पांडेय, आरपी यादव, मो फिरोज, एमएन सिंह, रामावतार चौहान, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सूरजलाल तुरी, हेमलाल मंडल, चिंतामणि मंडल, बच्चू राम, भोला महतो, सीता राम, छोटन सामंतो, दीनानाथ चौहान आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : सीसीएल सीकेएस की क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DHANBAD NEWS: ब्लॉक दो क्षेत्र में स्वच्छता पखवारा का समापन

पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अव्वल छात्राओं को किया गया पुरस्कृत बाघमारा. ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को एबीओसीपी तथा इसके अंतर्गत सभी इकाइयों में चल रहे स्वच्छता पखवारा का समापन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता महाप्रबंधक जीसी साहा ने की. उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों को सालभर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा अपने आसपास के क्षेत्र एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखने के लिए अपील की. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार, प्रबंधक प्रशासन पीके झा, उप प्रबंधक अजय सिंह यादव, सहायक अभियंता असैनिक गोपाल दास, सहायक प्रबंधक सुश्री स्नेहा, सहायक प्रबंधक पर्यावरण पुरुषोत्तम कुमार, अध्यापिका सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post DHANBAD NEWS: ब्लॉक दो क्षेत्र में स्वच्छता पखवारा का समापन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: गिरिडीह कॉलेज में एसबीआइ के स्थापना दिवस पर बैंकिंग कार्यशाला आयोजित

हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज में एक विशेष बैंकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया. उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र विशेषकर एसबीआइ पीओ परीक्षा की तैयारी, आवेदन प्रक्रिया और बैंकिंग करियर से जुड़ी जानकारी देना था. मौके पर मुख्य अतिथि एसबीआइ के क्षेत्रीय निदेशक मनीष सिन्हा, ब्रांच मैनेजर मधुर नारायण, अश्विनी कुमार, रवि शास्त्री और विकास गुप्ता सहित बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने विद्यार्थियों को एसबीआई पीओ बनने की प्रक्रिया, परीक्षा की तैयारी, और बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने की. कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया. कार्यक्रम में प्रो अरुणिमा सिंह, प्रो सतीश यादव, प्रो विनिता कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. साथ ही एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवक, बीएड, पीजी इंग्लिश विभाग के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम में एसबीआई के ऐतिहासिक विकास यात्रा, ग्राहकों के लिए बैंक की सेवाएं और डिजिटल बैंकिंग जैसे आधुनिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. विद्यार्थियों ने भी इस दौरान सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो धर्मेंद्र कुमार वर्मा किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: गिरिडीह कॉलेज में एसबीआइ के स्थापना दिवस पर बैंकिंग कार्यशाला आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : हत्या मामले में दो को आजीवन कारावास

तेनुघाट. तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने गोमिया थाना अंतर्गत तेनुघाट तीन नंबर निवासी मनोज यादव के हत्या मामले में संदीप मुंडा और अभिषेक कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. मृतक के भाई रामू यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. बयान में कहा था कि छह सितंबर 2022 को भाई दूध बेचकर बाइक से आ रहा था. महेश मिस्त्री ने लिफ्ट लिया. तेनुघाट दो नंबर हिंदुस्तान माता मंदिर के पास हथियार के साथ घात लगाये अभिषेक कुमार और संदीप मुंडा रोका और महेश मिस्त्री के साथ गाली गलौज व रड से मारपीट करने लगे. भाई ने पूछा तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की और मृत समझ कर झाड़ी में फेंक दिया. बाद में दोनों ने मेरे घर आकर बोला तुम्हारा भाई झाड़ी में फेंका हुआ है, उठाकर ले आओ. वहां जाकर देखा तो भाई बेहोश पड़ा था. रांची रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू के साथ सूचक के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा और अशोक कुमार यादव ने बहस की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : हत्या मामले में दो को आजीवन कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DHANBAD NEWS: जनवादी महिला समिति की सिंदरी नगर कमेटी का सम्मेलन

अखिल हिंदुस्तानीय जनवादी स्त्री समिति (एडवा) की सिंदरी नगर कमेटी का पांचवां नगर सम्मेलन फूलो झानो मंच, सावित्री बाई फूले नगर रांगामाटी में आयोजित किया गया. अध्यक्षता रानी मिश्रा और सविता देवी की अध्यक्ष मंडली तथा संचालन मिठू दास और रंजू प्रसाद ने किया. उद्घाटन कर सुमना लाहिड़ी ने कहा कि देश की आधी आबादी स्त्रीओं को आज महंगाई, बेरोजगारी, लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न जैसी प्रताड़नाओं की मार झेलनी पड़ती है. मौके पर गठित नयी कमेटी में सविता देवी अध्यक्ष, सोनाली देवी व रीमा यादव उपाध्यक्ष, मिठू दास सचिव, बासुमती स्वेन, उर्मिला टुडू संयुक्त सचिव, रंजू प्रसाद कोषाध्यक्ष, सीता देवी, रूबी देवी कार्यकारिणी सदस्य चुनी गयीं. सम्मेलन के आयोजन में सीमा मिश्रा, चंपा मोदक, सुनीता मोदक, रिया मोदक, चंपा देवी, डोली तंतुबाई का सक्रिय योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post DHANBAD NEWS: जनवादी स्त्री समिति की सिंदरी नगर कमेटी का सम्मेलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: डीएसडब्ल्यूओ ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने मंगलवार को सदर अस्पताल पहुंच कर गिरिडीह सदर प्रखंड क्षेत्र के पांच टीबी मरीजों को गोद लिया. उन्होंने इन सभी मरीजों को पोषाहार किट सौंपते हुए अगले छह महीनों तक नियमित पोषण आहार देने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रेखा झा, एसटीएस गौतम कुमार, एलटी रमाकांत मिश्रा, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, एसटीएलएस और एनटीइपी के सुपरवाइजर मौजूद थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समाज कल्याण पदाधिकारी के इस मानवीय पहल का स्वागत किया. वहीं स्नेह कश्यप ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आने की अपील की, टीबी मरीजों की सहायता कर इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिले. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: डीएसडब्ल्यूओ ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sardaar Ji 3 Box Office Collection: फ्लॉप या हिट, दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई जान चौंक जाएंगे

Sardaar Ji 3 Box Office Collection: पंजाबी हॉरर कॉमेडी सरदार जी 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. विवाद के कारण मूवी हिंदुस्तान में रिलीज न होने के बावजूद, दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में प्रभावशाली कमाई की. पाकिस्तान में इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. आइये जानते हैं तीन दिनों इसने कितनी कमाई कर ली. सरदार जी ने की इतनी कमाई निर्माताओं के अनुसार, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने तीन दिनों में दुनिया भर में 18.1 करोड़ रुपये की भारी कमाई की. शुक्रवार (27 जून) को इसने 4.32 करोड़ रुपये की “रिकॉर्ड तोड़ विदेशी ओपनिंग” ली. वहीं दूसरे दिन यह बढ़कर 6.71 करोड़ रुपये हो गई. हॉरर कॉमेडी ने रविवार को 7.07 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई दर्ज की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 18.1 करोड़ रुपये हो गया. अगर फिल्म अपनी गति बनाए रखने में कामयाब हो जाती है, तो सरदार जी 3 फ्रैंचाइजी की पहली दो किस्तों की ओर से बनाए गए कलेक्शन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है. View this post on Instagram A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal) इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा इस बीच, फिल्म ने पाकिस्तान में किसी हिंदुस्तानीय फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करके एक और उपलब्धि हासिल की है. इंडिया टुडे के अनुसार, सरदार जी 3 ने अपने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये (पीकेआर) कमाए, जो पहले निर्देशक अली अब्बास जफर की सुल्तान (2016) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देता है. दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा था इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिलजीत दोसांझ ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से कहा, “जब फिल्म बनी थी, तब स्थिति ठीक थी. इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी. उसके बाद बहुत सी ऐसी चीजें हुईं, जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. जब पहलगाम हमला हुआ, तो निर्माताओं को पता था कि वे इस फिल्म को अब हिंदुस्तान में रिलीज नहीं कर सकते, लेकिन, उन्होंने इसे विदेश में रिलीज करने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने फिल्म में बहुत पैसा लगाया था.” यह भी पढ़ें- Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी… The post Sardaar Ji 3 Box Office Collection: फ्लॉप या हिट, दिलजीत दोसांझ की फिल्म की कमाई जान चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top