Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CUET IMPORTANT NOTICE 2025: सीयूईटी रिजल्ट से पहले नोटिस, 27 प्रश्न हटाए गए, क्या बदल सकता है स्कोर?

CUET IMPORTANT NOTICE 2025 in Hindi: सीयूईटी फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है. हालांकि रिजल्ट से पहले NTA ने बड़ा बदलाव कर दिया है. छात्रों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराने के बाद 27 प्रश्नों को अंतिम आंसर की से हटा दिया गया है. यह निर्णय पूर्णता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया था. यहां सीयूईटी रिजल्ट और CUET IMPORTANT NOTICE 2025 के बारे में जानें. CUET IMPORTANT NOTICE 2025: स्कोर पर क्या असर पड़ेगा? NTA की नीति के अनुसार, यदि कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या क्वेश्चन हटाया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए सभी उपस्थित उम्मीदवारों को +5 अंक दिए जाते हैं, चाहे उन्होंने उस प्रश्न का सही उत्तर दिया हो या नहीं. इस कारण कुल स्कोर में 135 अंक तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसको लेकर ऑफिशियल वेबसाइट पर सही जानकारी दी जाएगी. CUET UG स्कोरकार्ड में क्या होगा? CUET UG 2025 का स्कोरकार्ड में नीचे दी गई जानकारी शामिल होगी: उम्मीदवार का नाम रोल नंबर पिता का नाम फोटो व सिग्नेचर सेक्शन वाइज स्कोर कुल स्कोर और परसेंटेज रैंक और प्राप्तांक श्रेणी (कैटेगरी) विषय कोड क्वालिफाई स्टेटस किस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया गया है. CUET UG 2025 का रिजल्ट कहां चेक करें? Common University Entrance Test UG 2025 (CUET UG 2025) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा. हिंदुस्तान की कई टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉलेज इसी स्कोर के आधार पर दाखिला देते हैं. यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक यह भी पढ़ें- DU Hindu College CUTOFF 2025: डीयू के टाॅप हिंदू काॅलेज में कितने CUET अंक पर मिलेगा एडमिशन, सिर्फ Topper ही पहुंचते हैं यहां The post CUET IMPORTANT NOTICE 2025: सीयूईटी रिजल्ट से पहले नोटिस, 27 प्रश्न हटाए गए, क्या बदल सकता है स्कोर? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sabudana Recipe: सावन व्रत में तैयार करें साबूदाना हलवा, आसान रेसिपी नोट करें

Sabudana Recipe: व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन लोग करते हैं. इससे कई तरह की चीजों को तैयार किया जाता है जैसे खीर, किचड़ी या टिक्की. सावन का महीना अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इस महीने में लोग व्रत रखते हैं. अगर आप व्रत रखने की सोच रहे हैं तो आप साबूदाना से हलवा तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं साबूदाना हलवा बनाने की विधि के बारे में.  साबूदाना हलवा बनाने के लिए सामग्री  साबूदाना – 1 कप घी- 3 बड़े चम्मच चीनी- आधा कप पानी- 1 कप इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच काजू- एक बड़ा चम्मच बादाम- एक बड़ा चम्मच कटा हुआ किशमिश- एक बड़ा चम्मच नारियल बुरादा- 1 बड़ा चम्मच दूध- एक चम्मच केसर- कुछ धागे यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश साबूदाना हलवा बनाने की विधि (Sabudana Halwa Recipe) साबूदाना हलवा बनाने के लिए सबसे पहलए आप साबूदाना को पानी में भिगो दें. एक घंटे पानी में ये सॉफ्ट हो जाएंगे. साबूदाना से पानी को अलग कर लें. अब एक पैन में घी को डालें और इसमें साबूदाना को कुछ देर के लिए फ्राई करें. कुछ देर भुनने के बाद इसमें आप आप पानी को मिक्स कर दें और धीमे आंच पर इसे पकाएं.  साबूदाना को बीच बीच में चलाते रहें. इसे तब तक पकाएं जब तक साबूदाना ट्रांसपेरेंट न हो जाए. जब ये पारदर्शी हो जाए तब आप इसमें चीनी को मिक्स कर दें.  अब इसे अच्छे से पका लें. काजू, बादाम को काट लें और इस में डाल दें. इसमें आप इलायची पाउडर और नारियल को भी मिक्स कर दें. जब ये पक जाए तो आप एक चम्मच दूध में केसर के धागे को डालें और हलवा में मिक्स कर दें. इससे हलवा को एक सुंदर रंग मिलता है. आपका साबूदाना हलवा तैयार है. इसके ऊपर आप काजू, बादाम और किशमिश को डालें. यह भी पढ़ें- Sooji Chilla Recipe: सब्जियों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब, ट्राई करें वेज रवा चीला  यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe For Sawan: कम टाइम में रेडी करें, सावन स्पेशल टेस्टी फलाहारी नमकीन स्नैक The post Sabudana Recipe: सावन व्रत में तैयार करें साबूदाना हलवा, आसान रेसिपी नोट करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म, दुनियाभर से कमाए इतने करोड़ रुपए, जानें टोटल कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: डायरेक्टर आर.एस. प्रसन्ना की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने मात्र 12 दिनों में ही 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है. यह फिल्म हॉलीवुड मूवी ‘चैम्पियन्स’ की हिंदी रीमेक है और ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. शुरू में जब इसका ट्रेलर आया था तो फिल्म को सोशल मीडिया पर थोड़ा ट्रोल किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद लोगों को फिल्म पसंद आ रही है. अब इस फिल्म की कामयाबी ने साबित कर दिया है कि लोग अभी भी आमिर खान को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.  200 करोड़ के पार पहुंची फिल्म  बात करें कलेक्शन की, तो फिल्म ने बीते रविवार को 14 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की थी. सोमवार को थोड़ी गिरावट आई थी. हालांकि फिल्म ने 3 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए थे. लेकिन मंगलवार को उछाल आया और फिल्म ने 4 करोड़ 24 लाख रुपये की कमाई की. इस तरह सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 12 दिनों में कुल 130 करोड़ 64 लाख रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस फिल्म को हिंदुस्तान के साथ-साथ विदेशों में भी रिलीज किया गया था और मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का 12 दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 202 करोड़ 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है.  कई फ्लॉप के बाद फिल्मों से दूर थे आमिर  आमिर खान के लिए यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि उनकी पिछली फिल्में ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद आमिर ने करीब तीन साल तक फिल्मों से दूरी बना ली थी. हालांकि अब उनकी इस फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसे आप अपने परिवार के साथ आसानी से देख सकते है. अगर फिल्म की कलेक्शन ऐसे ही बढ़ती रही, तो यह आने वाले दिनों में और भी बड़ी कमाई कर सकती है. ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 में पंडितों के सामने कृष्णा अभिषेक ने किया खुलासा, जल्द होगी करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी? ये भी पढ़ें: OTT Release in July: थिएटर ही नहीं, ओटीटी पर भी मचेगा बवाल! जुलाई में इन फिल्मों और सीरीज से मिलेगा फूल एंटरटेनमेंट, देखें लिस्ट The post Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई आमिर खान की फिल्म, दुनियाभर से कमाए इतने करोड़ रुपए, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग में गोली मारकर युवक की हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Murder in Hazaribagh: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में कल मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. आज बुधवार की सुबह केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास युवक का शव मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखने ही पुलिस को मामले की सूचना दी. युवक के सीने में गोली मारी गयी है. जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के पास एक युवक का शव देखा. युवक की सीने में गोली लगी हुई है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें स्कूलों के आसपास नहीं बिकेगी मांस-मछली, तंबाकू की खरीद-बिक्री पर भी रोक रिश्ते शर्मसार! रांची में नेत्रहीन बेटी के साथ पिता और दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, चुपचाप बैठी रही मां गिरिडीह में बड़ी सड़क दुर्घटना, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 3 युवकों की मौत, 2 स्त्रीएं गंभीर The post हजारीबाग में गोली मारकर युवक की हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ola-Uber बुक करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने किराया बढ़ाने की दी खुली छूट

Ola-Uber Price: प्रशासन ने ऐप बेस्ड टैक्सी सेवाओं जैसे Uber, Ola, Rapido और inDrive को सर्ज प्राइसिंग (अधिक मांग के समय अतिरिक्त किराया वसूली) में ज्यादा छूट दे दी है. अब ये कंपनियां बेस फेयर का दो गुना तक किराया वसूल सकती हैं. पहले यह सीमा 1.5 गुना थी. सामान्य (नॉन-पीक) समय में न्यूनतम 50% बेस फेयर लेना अनिवार्य होगा, ताकि कंपनियां अत्यधिक छूट देकर बाज़ार में अनुचित प्रतिस्पर्धा न बढ़ाएं. राइड कैंसिल करने पर लगेगा जुर्माना अब कैब सर्विस लेने वालों और ड्राइवरों दोनों के लिए नए नियम लागू हो गए हैं. यदि कोई ड्राइवर या ग्राहक बुकिंग के बाद बिना किसी वैध कारण के राइड कैंसिल करता है, तो उस पर कुल किराए का 10% जुर्माना लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹100 होगी. यह जुर्माना ड्राइवर और एग्रीगेटर कंपनी के बीच बांटा जाएगा. यही नियम यात्री द्वारा राइड कैंसिल करने पर भी लागू होगा. ड्राइवरों के लिए बीमा और ट्रेनिंग अनिवार्य नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब सभी ड्राइवरों के पास ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और ₹10 लाख का टर्म इंश्योरेंस होना अनिवार्य है. साथ ही, ड्राइवरों को हर साल एक बार रिफ्रेशर ट्रेनिंग देनी होगी. यदि किसी ड्राइवर की रेटिंग सभी ड्राइवरों की तुलना में सबसे नीचे 5 प्रतिशत में आती है, तो उसे हर तिमाही यह ट्रेनिंग लेनी होगी. अगर वह ट्रेनिंग नहीं करता, तो उसे प्लेटफॉर्म पर सेवाएं देने से रोक दिया जाएगा. बेस फेयर को लेकर राज्य प्रशासनों को अधिक अधिकार दिए गए हैं. अब राज्यों को अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों जैसे ऑटो, बाइक टैक्सी आदि के लिए न्यूनतम किराया निर्धारित करना होगा. उदाहरण के लिए, दिल्ली और मुंबई में टैक्सी का बेस फेयर ₹20-₹21 प्रति किमी है, जबकि पुणे में ₹18 प्रति किमी. अगर कोई राज्य बेस फेयर तय नहीं करता, तो एग्रीगेटर कंपनी को खुद किराया तय करके राज्य प्रशासन को सूचित करना होगा. 1751425782507MV_Aggregators_Guidelines_2025Download किराया तय करने की जिम्मेदारी राज्य प्रशासनों की (Ola-Uber Price) यात्रा की शुरुआत से पहले ड्राइवर द्वारा तय की गई दूरी यानी ‘डेड माइलेज’ के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा, जब तक कि ग्राहक तक पहुँचने की दूरी 3 किमी से कम न हो. किराया केवल यात्रा के शुरुआती बिंदु से लेकर गंतव्य तक ही लिया जाएगा. सुरक्षा के लिहाज से केंद्र प्रशासन ने आदेश दिया है कि सभी वाहनों में वीएलटीडी (Vehicle Location & Tracking Device) लगाना अनिवार्य होगा. यह डिवाइस एग्रीगेटर ऐप और राज्य प्रशासन के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़ा होना चाहिए ताकि रियल-टाइम निगरानी की जा सके. प्रशासन ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि वे इन संशोधित गाइडलाइंस को आगामी तीन महीनों में अपने राज्य में लागू करें, ताकि यात्रियों और ड्राइवरों दोनों को पारदर्शी और सुरक्षित सेवाएं मिल सकें. Also Read: रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा प्रशासन का तोहफा, खाते में आएंगे 1500 रुपये The post Ola-Uber बुक करना पड़ेगा महंगा, प्रशासन ने किराया बढ़ाने की दी खुली छूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mango-Tomato Chutney: टमाटर और आम की खट्टी-मीठी चटनी, आज ही ट्राय करें

Mango-Tomato Chutney: मैंगो-टमाटर चटनी सिर्फ एक स्वाद नहीं, बल्कि बचपन की यादों और गर्मियों की मिठास से जुड़ा ताजगी भरा एहसास है. जब खट्टे टमाटर और मीठे आम मिलकर एक साथ पकते हैं, तो एक ऐसी खट्टी-मीठी चटनी बनती है जो हर खाने को खास बना देती है. इसे रोटी, पराठा, या चावल किसी के भी साथ परोसा जाए, इसका स्वाद हर बार दिल जीत लेता है. अगर आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह मैंगो-टमाटर चटनी जरूर बनाएं. तो आइये जानते हैं टमाटर और आम की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान विधि. सामग्री टमाटर – 2 मीडियम आकार के, कटे हुए आम – 1 पका हुआ, आधा और बीज निकाले हुए लहसुन – 8 कलियां प्याज – 1, कटा हुआ हरी मिर्च – 2 से 3 (स्वाद अनुसार) पुदीने के पत्ते – थोड़े से धनिया के पत्ते – थोड़े से भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच (स्वाद अनुसार) नमक – स्वाद अनुसार चीनी – चुटकी भर सरसों का तेल – 2 चम्मच चाट मसाला – ½ चम्मच हींग (optional) – ½ चम्मच विधि सबसे पहले आम को आधा काटकर उसका बीज निकाल दें. फिर टमाटर को भी आधा काट लें. साथ ही लहसुन की कलियों को छीलकर धो लें. अब एक पैन में सरसों का तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो आम और टमाटर के कटे हुए हिस्से को नीचे करके पैन में रखें. बीच में लहसुन की कलियां डालकर कुछ मिनट तक पकने दें ताकि खुशबू आ जाए. आम और टमाटर को पलटकर दो मिनट और पकाएं, फिर एक मिनट तक भूनें ताकि वे नरम हो जाएं लेकिन अपना आकार बनाएं रखें. फिर इस पर हींग और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और पैन से उतारकर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद आम-टमाटर को मैनुअल चॉपर में डालें, टमाटर का छिलका धीरे-धीरे हटा दें और आम का गूदा निकाल लें. अब इसमें मसाले, नमक, प्याज, पुदीना, धनिया, भुना हुआ जीरा, कश्मीरी लाल मिर्च, चीनी और चाट मसाला डालकर हल्का मोटा पेस्ट बनाएं. बचा हुआ तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर परोसें. ये भी पढ़ें: Soya Chunks Cutlet Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी सोया कटलेट, आसान तरीका जानें ये भी पढ़ें: Baby Corn Manchurian: घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी मंचूरियन, आसान रेसिपी के साथ ये भी पढ़ें: Crispy Corn Fry Recipe: झटपट बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार कॉर्न, बच्चों और बड़ों की फेवरेट The post Mango-Tomato Chutney: टमाटर और आम की खट्टी-मीठी चटनी, आज ही ट्राय करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM YASASVI Scholarship 2025: इस वर्ग के छात्रों को मिलेगी 1.25 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप, यहां देखें डिटेल्स

PM YASASVI Scholarship 2025: देश के लाखों छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है. प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM YASASVI Scholarship 2025) के तहत OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय से आने वाले मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरी कर सकें. इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 31 अगस्त 2025 तय की गई है. इच्छुक और पात्र छात्र समय रहते आवेदन करें, ताकि इस लाभकारी योजना का पूरा फायदा मिल सके. कौन कर सकता है आवेदन? इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो निम्नलिखित शर्तें पूरी करते हों: छात्र OBC वर्ग से संबंधित हो. माता-पिता की सालाना आय 2.5 रुपए लाख से कम हो. छात्र वर्तमान में कक्षा 9 या कक्षा 11 में अध्ययनरत हो. छात्र ऐसे स्कूल में पढ़ता हो जिसने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगातार 100 प्रतिशत परिणाम दिया हो. कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप? प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 के तहत चयनित छात्रों को उनकी कक्षा के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों को 75,000 रुप और कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रों को 1,25,000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी. यह पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उस बैंक खाते में भेजी जाएगी जो छात्र के आधार कार्ड से लिंक होगा. इस प्रक्रिया से स्कॉलरशिप वितरण पारदर्शी और तेज बनता है. आवेदन कैसे करें? छात्र को NSP पोर्टल (scholarships.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर NSP OTR ऐप (Google Play Store पर उपलब्ध) डाउनलोड करें. ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन कर One Time Registration (OTR) नंबर जनरेट करें. आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी है. यदि छात्र नाबालिग है, तो माता या पिता का आधार भी उपयोग में लिया जा सकता है. Also Read: Most Dangerous Job 2025: ऑफिस न बाॅस का झंझट! लाखों में Salary, फिर भी लोग नहीं करना चाहते ये काम Also Read: JNU ने विदेशी छात्रों की फीस में की भारी कटौती, 80% तक कम हुआ ट्यूशन फीस The post PM YASASVI Scholarship 2025: इस वर्ग के छात्रों को मिलेगी 1.25 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप, यहां देखें डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, अगस्त में पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

Mata Sita Mandir: बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य प्रशासन ने सीतामढ़ी स्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस परियोजना के लिए 882.87 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई. अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य मंदिर का शिलान्यास कर सकते हैं. इसके लिए राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. CM नीतीश ने साझा की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “हम लोग पुनौरा धाम सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए कृत संकल्पित हैं. इसका विकास अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर किया जाएगा.” ट्रस्ट के पुनर्गठन से मिलेगी संरचनात्मक मजबूती इस परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने पुनौरा धाम मंदिर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया है. इसमें बिहार के मुख्य सचिव को ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनके नेतृत्व में ही मंदिर निर्माण और क्षेत्रीय विकास का कार्य किया जाएगा. ट्रस्ट में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें विकास आयुक्त (उपाध्यक्ष), जिला अधिकारी (सदस्य), डीडीसी (कोषाध्यक्ष), विभिन्न विभागों के सचिव और पुनौरा धाम मठ के महंत शामिल हैं. अधोसंरचना और पर्यटन सुविधाओं पर होगा विशेष ध्यान इस परियोजना के तहत सिर्फ मंदिर का निर्माण ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. मंदिर परिसर में रामायण थीम पर आधारित संरचनाएं, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं, सीता-सरोवर, ध्यान केंद्र और प्रदर्शनी हॉल जैसे कई निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं. प्रशासन पहले ही नवंबर 2024 में 120 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे चुकी है, जिससे 50 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया. अब इस विस्तृत मास्टर प्लान से पुनौरा धाम देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शुमार होने की दिशा में बढ़ चला है. Also Read: नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए खोला विकास का पिटारा, इंटर्नशिप से लेकर गुरु-शिष्य योजना तक कई सौगातें The post सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, अगस्त में पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Big Beautiful Bill: बिग ब्यूटीफुल बिल क्या है? जिसे पास कराने में डोनाल्ड ट्रंप के छूट गए पसीने

Big Beautiful Bill: अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को बेहद करीबी मुकाबले में 51-50 के वोट से बहुचर्चित और विवादास्पद ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ को पारित कर दिया. यह बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे पास कराने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. सीनेट में जब वोटिंग हुई तो 50-50 की बराबरी हो गई थी, जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक वोट डालकर बिल को मंजूरी दिलाई. यह अमेरिकी संविधान के तहत उपराष्ट्रपति का विशेषाधिकार है. इस बिल के विरोध में रिपब्लिकन पार्टी के तीन सीनेटर थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और रैंड पॉल खड़े हुए, जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर वोट दिया. डेमोक्रेट सांसदों ने भी बिल को रोकने के लिए कड़ा विरोध किया, लेकिन अंततः रिपब्लिकन नेतृत्व ने रणनीतिक रूप से इस कानून को पारित करा लिया. 887 पन्नों के इस विधेयक में कई बड़े आर्थिक और सामाजिक बदलावों का प्रस्ताव किया गया है. इसमें ट्रंप के 2017 टैक्स कट्स को स्थायी रूप देने, बॉर्डर सुरक्षा पर भारी निवेश, ऊर्जा उत्पादन और डिफेंस क्षेत्र में खर्च बढ़ाने का प्रावधान है. वहीं दूसरी ओर, मेडिकेड और फूड स्टैम्प्स (SNAP) जैसे कल्याणकारी कार्यक्रमों में कटौती की गई है. SNAP में काम करने की उम्र की सीमा 18 से बढ़ाकर 64 साल कर दी गई है. बिल में चाइल्ड टैक्स क्रेडिट को 2,000 डॉलर से बढ़ाकर 2,200 डॉलर किया गया है, जबकि प्रतिनिधि सभा में इसे 2,500 डॉलर करने की मांग की जा रही है. टैक्स राहत के तहत टिप और ओवरटाइम से होने वाली आय पर टैक्स छूट दी जाएगी, जिससे सालाना 25,000 डॉलर तक की आमदनी टैक्स फ्री हो जाएगी. स्टेट और लोकल टैक्स डिडक्शन (SALT) की सीमा 10,000 डॉलर से बढ़ाकर 40,000 डॉलर तक की गई है, हालांकि यह बढ़ी हुई सीमा सिर्फ पांच वर्षों के लिए होगी. इसके बाद यह फिर से पुरानी सीमा पर लौट आएगी. ग्रामीण अस्पतालों के लिए 50 अरब डॉलर का विशेष फंड भी प्रस्तावित किया गया है ताकि मेडिकेड कटौती के प्रभाव को संतुलित किया जा सके. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता, ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल क्यों नहीं करता रूस? बिल में अमेरिका की ऋण सीमा को 5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने की अनुमति दी गई है, जो पहले हाउस बिल में 4 ट्रिलियन डॉलर थी. ट्रेजरी विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि मध्य जुलाई तक यह कार्रवाई नहीं हुई तो अगस्त में अमेरिका को ऋण चुकाने में संकट का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि सीनेट से पास हो जाने के बावजूद संकट पूरी तरह टला नहीं है. अब इस बिल को प्रतिनिधि सभा में भी पास कराना होगा, जहां यदि कोई बदलाव किया गया, तो इसे फिर से सीनेट में पेश करना होगा. ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी इस विधेयक को शुक्रवार से पहले पास कराना चाहते हैं ताकि राष्ट्रपति छुट्टी पर जाने से पहले इसे कानून का रूप दिया जा सके. इस बिल पर बहस के दौरान सीनेट में देर रात तक नेतृत्वक तनाव बना रहा. रिपब्लिकन सांसद एकजुटता लाने की कोशिश में लगे रहे, वहीं डेमोक्रेट सांसदों ने इसमें कई संशोधन लाकर बिल को कमजोर करने की कोशिश की. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बिल को “अपने समय का सबसे महान और ऐतिहासिक विधेयक” बताया और सीनेट से इसे पारित करने की अपील की थी. अब सबकी नजरें प्रतिनिधि सभा की प्रक्रिया पर टिकी हैं, जहां इसकी किस्मत का फैसला होगा. The post Big Beautiful Bill: बिग ब्यूटीफुल बिल क्या है? जिसे पास कराने में डोनाल्ड ट्रंप के छूट गए पसीने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

 Matcha Recipe: घर आए दोस्तों को करना है खुश, तो झट से बनाइए ये कैफ़े-स्टाइल माचा

 Matcha Recipe: माचा लैटे एक चिकना, मलाईदार पेय है जिसे बारीक पिसे हुए ग्रीन टी पाउडर (मैचा) को दूध के साथ मिलाकर बनाया जाता है.  जापान से उत्पन्न, माचा ने अपने जीवंत हरे रंग, मिट्टी के स्वाद और प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है.  नियमित ग्रीन टी के विपरीत, माचा में पाउडर के रूप में पूरी चाय की पत्तियों का उपयोग किया जाता है, जिससे इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों की उच्च सांद्रता होती है.  माचा लैटे न केवल कॉफी का एक स्वादिष्ट विकल्प है, बल्कि यह कैफीन और एल-थेनाइन के संयोजन के कारण एक शांत, केंद्रित ऊर्जा बढ़ावा भी प्रदान करता है.  चाहे गर्म या बर्फ के साथ परोसा जाए, यह सुखदायक पेय सुबह, दोपहर के विश्राम या घर पर एक स्वस्थ कैफे-शैली के उपचार के लिए एकदम सही है.  माचा बनाने की सामग्री  1 चम्मच माचा ग्रीन टी पाउडर (औपचारिक या पाक ग्रेड) 2-3 बड़े चम्मच गर्म पानी (उबलता नहीं – लगभग 75-80 डिग्री सेल्सियस या 170-180 डिग्री फ़ारेनहाइट) ¾ कप (180 मिली) अपनी पसंद का दूध (डेयरी, बादाम, जई, सोया, आदि) 1-2 चम्मच शहद, मेपल सिरप या स्वीटनर (वैकल्पिक) कैसे तैयार करें माचा  मैचा को छान लें: मैचा पाउडर को एक कटोरे या मग में छानने के लिए एक छोटी छलनी का उपयोग करें.  इससे गांठें नहीं बनतीं.  गर्म पानी से फेंटें: गर्म पानी डालें.  बांस के मैचा व्हिस्क (चेसन) या एक छोटे नियमित व्हिस्क का उपयोग करके मैचा को झागदार और पूरी तरह से घुलने तक ज़िगज़ैग “एम” या “डब्ल्यू” गति में फेंटें.  दूध को गर्म करें और झाग बनाएँ: अपने दूध को स्टोव पर या माइक्रोवेव में गर्म करें.  इसे मिल्क फ़्रोथर, फ्रेंच प्रेस का उपयोग करके या जार में हिलाकर झाग बनाएँ (फिर ज़रूरत पड़ने पर फिर से गर्म करें).  लैटे को इकट्ठा करें: फेंटे हुए मैचा पर झागदार दूध डालें.  धीरे से हिलाएँ.  अगर चाहें तो स्वीटनर मिलाएँ.  परोसें और आनंद लें: गर्म पिएँ, या आइस्ड मैचा लैटे के लिए बर्फ़ के ऊपर डालें! यह भी पढ़ें: National Doctor’s Day 2025: जानिए किस बीमारी के लिए कौन सा डॉक्टर है सही? यह भी पढ़ें: घर पर बनाइए तीन तरह की रोटियां, एक बार खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे लोग इसका स्वाद  यह भी पढ़ें:Rugda Benefits: मानसून का देसी मटन क्यों कहलाता है फुटका, सेहत से भी जुड़ी हैं खूबियां  The post  Matcha Recipe: घर आए दोस्तों को करना है खुश, तो झट से बनाइए ये कैफ़े-स्टाइल माचा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top