Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : महिलाओं ने संकट तारिणी व्रत रख कर मां से मांगी कृपा

खरसावां. खरसावां के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को संकट तारिणी की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां के गुंडिचा मंदिर, हरिभंजा में मौसीबाड़ी मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर संकट तारिणी की पूजा अर्चना की गयी. खासकर स्त्रीओं ने पूजा के साथ व्रत रखा व उपवास किया. मां तारिणी को व्रतियों ने 13 प्रकार के फूल, फल, प्रसाद चढ़ाया. 13 हाथ लंबे धागा से व्रत तैयार कर पूजा की गयी. इसके बाद स्त्रीओं ने इन धागों को हाथ में पहना. मौके पर चढ़ावा भी चढ़ाया गया. पूजा के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया. मान्यता है कि इस पूजा से शक्ति स्वरूपा मां तारिणी हर तरह के संकट को दूर करती है. इसी कारण स्त्रीएं रथयात्रा के बाद प्रथम मंगलवार को तारिणी व्रत का पालन करती हैं. गुंडिचा मंदिरों के अलावे विभिन्न तारिणी पीठों पर भी मां संकट तारिणी की पूजा की गयी. कई श्रद्धालुओं ने घरों में भी कलश स्थापित कर माता की पूजा-अर्चना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : स्त्रीओं ने संकट तारिणी व्रत रख कर मां से मांगी कृपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Durand cup jamshedpur trohphy : डीसी व एसएसपी ने एक्सएलआरआइ का किया निरीक्षण

जमशेदपुर. जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने मंगलवार को डूरंड कप ट्रॉफी के अनावरण स्थल एक्सएलआरआइ का निरीक्षण किया. सात जुलाई को डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण एक्सएलआरआइ के सभागार में होगा. वहीं, सात और आठ जुलाई को पूरे शहर में ट्रॉफी टूर का भी आयोजन किया जायेगा. ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम का की शुरुआत जुलाई को दोपहर साढ़े 12 बजे से होगी. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व एसएसपी ने ट्रॉफी टूर के रूट चार्ट, विधि व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और लॉजिस्टिक पहलुओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए. मौके पर सेना के पुलिस विभाग और टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के भी अधिकारी भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में शुमार डूरंड कप का आयोजन होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Durand cup jamshedpur trohphy : डीसी व एसएसपी ने एक्सएलआरआइ का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : मुआवजे की शेष राशि दो माह में देने पर बनी सहमति

गुवा . पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों विस्थापित ग्रामीण, शिक्षित-अशिक्षित बेरोजगार, सप्लाई मजदूर, विभिन्न यूनियनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता ने गुवा जनरल ऑफिस का बुधवार को घेराव किया. मुआवजा दो, नौकरी दो, विस्थापितों को बसाओ, धोखा नहीं सहेंगे. इस आंदोलन की नींव तब पड़ी जब पिछले माह खदान में एक निर्माणाधीन भवन के ढहने से ठेका मजदूर कानुराम चाम्पिया की मौत हो गयी. प्रबंधन ने सार्वजनिक मंच पर 30 लाख का मुआवजा और नौकरी देने का वादा तो किया, लेकिन वास्तविकता में केवल 7.5 लाख की पहली किश्त दी गयी. बुधवार की शाम 4 बजे गुवा खदान के मजदूर पैदल मार्च करते हुए जनरल ऑफिस पहुंचे. मौके पर सीआइएसएफ और जिला पुलिस की भारी तैनाती रही. घेराव के बीच सेल गुवा प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया, जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी. 30 लाख रुपये के मुआवजे की शेष राशि दो महीने में भुगतान करने और मृतक के आश्रित को अगस्त में सप्लाई मजदूर के रूप में रोजगार देने की बात कही गयी. स्थानीय को प्राथमिकता मिले गुवा खदान में आगामी बहाली में स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता,हर ठेका और एमडीओ परियोजना में 100% स्थानीय नियुक्ति की प्रतिबद्धता,गुवा रेलवे साइडिंग से विस्थापित हो रहे चार बस्तियों का दोबारा सर्वे और पुनर्वास योजना, खदान दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन,पेयजल और बुनियादी विकास कार्यों को सीएसआर के तहत तेज़ किया जाएगा. इस मौके पर हेमराज सोनार, गोविंद पाठक, कुल बहादुर, मुकेश लाल, समीर पाठक, रमेश गोप, राजेश कोड़ा, लाल बाबु गोस्वामी, राकेश सुंडी, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक से विश्वजीत तांती, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पद्मिनी लागुरी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : मुआवजे की शेष राशि दो माह में देने पर बनी सहमति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम : एसडीपीओ

मनोहरपुर . मनोहरपुर थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसमें आगामी 6 जुलाई को मोहर्रम का त्योहार आपसी सौहार्द्र से मनाने पर चर्चा की गई. इस मौके पर एसडीपीओ ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से समस्याओं की जानकारी ली. साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए. समुदाय के लोगों ने बताया कि मनोहरपुर में मुहर्रम का जुलूस नहीं निकलता है. बैठक में इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनायें. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा, थाना प्रभारी अमित खाखा, एसआइ राजेश यादव, गणेश कुमार, अभिमन्यु प्रसाद, एएसआई जितेंद्र कुमार, जितेंद्र मिश्रा, कैलाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, पंचदेव चौधरी, अश्विनी बघेल,मुश्ताक अंसारी, मौलाना शमीम, आरिफ मोहम्मद के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : भाईचारे के साथ मनायें मुहर्रम : एसडीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के समर्पण को मिला सम्मान

चक्रधरपुर. डॉक्टर्स डे पर मंगलवार को सुमीता होता फाउंडेशन की ओर से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा को पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मानित किया. तत्पश्चात सभी चिकित्सकों को बारी-बारी से पुष्पगुच्छ दिया गया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान शर्मा, डॉ जेजे मुंडू, डॉ प्रियंका कुमारी समेत अन्य चिकित्सक सम्मानित पाकर गदगद हो उठे. इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री होता ने कहा कि डॉक्टर धरती में भगवान रूप होते हैं. उनका आदर और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर के व्यवहार से आधे से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो जाते हैं. ऐसे व्यवहार सभी चिकित्सकों को करना चाहिए. वहीं अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि मरीज का सेवा करना चिकित्सकों का कर्तव्य है. आज चिकित्सकों को हर क्षेत्र में लोगों द्वारा अपमान किया जाता है. चिकित्सक हमेशा अपना कर्तव्य निभाते हैं. वैसे लोग भी चिकित्सकों का सम्मान करें. इस मौके पर कृष्ण किशोर पासवान, वीरेंद्र महतो, रूपराज प्रधान, दिनेश्वर प्रधान आदि कर्मचारी मौजूद थे. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा करने की ली शपथ चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को नेशनल डॉक्टर्स डे केक काटकर मनाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा, डॉ जेजे मुंडू, डॉ प्रियंका, डॉ दीक्षा सिंघल ने केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया. इस मौके पर उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को केक खिलाकर डॉक्टर्स डे की बधाई दी गई. मौके पर डॉ अंशुमन शर्मा ने कहा कि मानवीय सेवा के सम्मान में डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं. सभी डॉक्टर्स प्रण लें की मरीजों की सेवा निष्पक्ष भाव से करेंगे. मौके पर पवन कुमार, मनोज कुमार साह, सुनिता महतो, जगन्नाथ प्रसाद, समेत सूर्या नर्सिंग होम के स्टूडेंट तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों के समर्पण को मिला सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News : एक ही रात में सांप के काटने से दाे की मौत

Rourkela News : बणई थाना अंतर्गत नरेंद्र पंचायत के दो गांवों में सोमवार की रात जहरीले सांप के काटने से एक युवक और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गयी. मृतकों में कुटरिधुआ गांव के शुकदेव ओराम की 12 वर्षीय बेटी रश्मि ओराम तथा बड़पड़ा गांव के अजीत ओराम (42) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रश्मि को एक जहरीले सांप ने काट लिया. उसे बणइ अनुमंडल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं अजीत ओराम को सांप ने उस समय काटा जब वे रात में लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे.उन्हें भी बणइ अनुमंडल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News : एक ही रात में सांप के काटने से दाे की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : मां विपत्तारिणी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुवा. गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मां विपत्तारिणी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर हजारों सुहागिन स्त्रीएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर, हाथों में पूजन सामग्री लिए मंदिर पहुंचीं. समूचा वातावरण भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक समरसता से ओतप्रोत हो उठा. मां विपत्तारिणी को मां दुर्गा का एक संकटमोचक रूप माना जाता है. यह पूजा विशेष रूप से विवाहित स्त्रीएं अपने पति, संतान और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना के लिए करती हैं. यह पर्व हर वर्ष रथयात्रा के बाद आने वाले मंगलवार को मनाया जाता है और इसमें व्रत, पूजन तथा रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा निभायी जाती है. 13 प्रकार के फल-फूल मां को अर्पित की. स्त्रीओं ने नये वस्त्र धारण कर 13 प्रकार के फल, फूल, मिठाई एवं अन्य पूजन सामग्री मां को अर्पित की. पूजन के बाद घास से तैयार रक्षा सूत्र बनाकर उन्होंने अपने परिजनों को बांधा. धार्मिक मान्यता है कि यह रक्षा सूत्र जीवन की हर विपदा से रक्षा करता है. सुबह से ही गुवा के बाजारों में पूजन सामग्री, फल और मिठाई की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ देखी गयी. मंदिर परिसर में स्त्रीओं की लंबी कतारें, मंत्रोच्चार और श्रद्धामयी वातावरण आस्था की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे थे. पूजा सम्पन्न होने के बाद स्त्रीओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और प्रसाद का वितरण किया. मां काली व मनसा मंदिर में की गयी विपत्तारिणी की पूजा नोवामुंडी मां काली मन्दिर थाना परिसर व मां मनसा मन्दिर मे विधि विधान के साथ मां विपत्तारिणी की पूजा मां कली मंदिर में पुजारी सुकुमार पोंडा व मां मनसा मंदिर परिसर में पुरोहित नीलेश ठक्कर के द्वारा संपन्न करायी गयी. काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं मनसा मां मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही. पूजा सुबह 10 बजे से 2 बजे पूजा तक चली. पूजा के बाद प्रसाद के रूप में मां को फल चढ़ाया गया. हवन आरती के बाद सभी स्त्री भक्तों ने तेरह गांठों वाला लाल डोरा प्राप्त किया. इसे अपने बाएं हाथ में बांधा व अपने साथ-साथ परिवार की कुशलता की कामना की. मां कालि मंदिर में मुख्य रूप से काजल घोष, संजय राहा, फोटिक घोष, राणा बोस, झूनू घोष, अभय दास, टुकलु दादा, पार्थो घोष, बिपिन मिश्रा, सपना राहा, मिताली घोष, देबी घोष, निभा प्रसाद, मोंटी बोस, व मां मनसा मंदिर में अनिष ठक्कर, पूजा देवी, विनीता शर्मा, गीता देवी, रीता समंत्, शीतल बड़ाइक मौजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : मां विपत्तारिणी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : ट्रैक्टर गबन के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल

मझगांव. मझगांव पुलिस ने ट्रैक्टर गबन के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बीते दिनों चाईबासा बड़ी बाजार निवासी तबरेज अंसारी व शेख जहीरूद्दीन एवं शेरु अंसारी चांडिल थाना क्षेत्र के कदमडीहा निवासी ने मिलकर मझगांव थाना क्षेत्र, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र, जामदा थाना क्षेत्र के लोगों से लीज के नाम पर डाला सहित ट्रैक्टर 18-19 हजार में ले रहे थे. इन लोगों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के 50 से अधिक ट्रैक्टर लीज के नाम पर लिये थे. आरोपियों ने पहले तो ट्रैक्टर मालिकों को मासिक भुगतान करते आ रहे थे, लेकिन बीते महीने से लोगों को भुगतान करना बंद कर दिया. तब से वाहन मालिकों ने आरोपियों का खोजबीन करने लगे. बीते शुक्रवार को सूचना मिली कि चाईबासा निवासी तबरेज अंसारी और शेख जहीरूद्दीन चाईबासा में है तब ट्रैक्टर मालिकों ने दोनों आरोपियों को सदर थाना चाईबासा ले गये. पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में लेकर मामला का उद्वेदन करवाया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि हम लोग लीज के नाम पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के लोगों से ट्रैक्टर लिए और नये ट्रैक्टर के इंजन नंबर को पंच टापा से इंजन नंबर मिटाकर पंचिंग मशीन से दोबारा फर्जी नंबर बनाते थे. फिर उसे पंजाब, हरियाणा व चेन्नई आदि शहरों में भेज देते थे. मजगांव थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों ने मजगांव थाना में 23 ट्रैक्टरों का मामला दर्ज करवाया है. मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को कस्टडी में लेने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : ट्रैक्टर गबन के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : भोगनाडीह की घटना भाजपा की साजिश

सरायकेला . परिसदन में मंगलवार को झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में जिला समिति को बैठक हुई. बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने भोगनाडीह में हूल दिवस पर हुई घटना को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य को बदनाम करना चाहती है. मंगलवार को हुई बैठक में जिला से सांगठनिक स्थिति की समीक्षा करते हुए संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने, प्रशासन व संगठन में समन्वय बनाते हुए प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. भोगनाडीह की घटना की होगी उच्चस्तरीय जांच: श्री पांडे ने कहा कि भोगनाडीह की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना की जांच की जायेगी. राज्य को बदनाम करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. कहा कि घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराने वाले प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को यह बताना चाहिए कि आखिर मंडल मुर्मू कौन हैं, जिनको आगे करके सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के समाधि स्थल पर कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि मंडल मुर्मू वही इंसान हैं जिनको राज्य की भाजपा के कुछ शीर्ष नेता विधानसभा चुनाव के दौरान हेमंत सोरेन के विपक्ष में नामांकन कराया था, उस समय इन नेताओं द्वारा हेमंत सोरेन के नॉमिनेशन को रद्द करवाने के लिए हर प्रकार के हथकंडा को अपनाया था. भाजपा राज्य को बदनाम करने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपना रही है. बैठक में ये हुए शामिल: मौके पर ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गगराई, झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली,गणेश चौधरी, भोला महांती, कृष्णा बास्के, विशु हेंब्रम,शंभु आचार्य, करम सिंह मुंडा मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : भोगनाडीह की घटना भाजपा की साजिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, रूट व डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंगटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने की. वहीं मेहरमा सर्किल की इंस्पेक्टर रूबी एडरीना मिंज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने को लेकर सुझाव रखे. थाना प्रभारी ने क्षेत्र में निकलने वाले ताजिया जुलूस के समय व रूट की जानकारी प्राप्त की. स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 और 7 जुलाई को ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे तथा 7 जुलाई को दशमी के दिन अखाड़े पर पारंपरिक करतब का आयोजन होगा. बैठक में जानकारी दी गयी कि सबसे बड़ी भीड़ बुधवाचक और इटवा गांव स्थित करबला मैदान में उमड़ती है, लेकिन हर वर्ष की तरह इस बार भी शांति का वातावरण बनाए रखने का पूरा प्रयास रहेगा. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने लोगों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि भीड़ वाले स्थानों पर वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी. पुलिस बल हर संवेदनशील जगह पर मौजूद रहेगा. रूट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा और डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी. इंस्पेक्टर रूबी एडरीना मिंज ने कहा कि पर्व खुशी और भाईचारे के साथ मनायें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित हो. उन्होंने सभी जुलूस स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करने की भी बात कही. बैठक में मुनेश्वर प्रसाद मंडल, शेख वाहिद, समुद्दीन अंसारी, मिस्टर खान, हेमलता देवी सहित पुलिस बल के घनश्याम राय, जितेंद्र प्रसाद, बबलू पासवान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, रूट व डीजे पर रहेगा प्रतिबंध appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top