Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुंदा के 41 गांव आज भी सड़क से वंचित

कुंदा. कुंदा प्रखंड के 78 गांवों में 41 गांव ऐसे हैं, जहां सड़क की सुविधा नहीं है. इन गांवों के ग्रामीण पगडंडी के सहारे आवागमन करने को विवश हैं. कुछ गांव में कच्ची सड़कें है, लेकिन बारिश के बाद चलने के लायक नहीं है. सड़क नहीं रहने के कारण इन गांवों में रहनेवाली बड़ी आबादी के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी है. गांव की स्थिति ऐसी है कि बीमार होने पर भगवान ही सहारा है. गर्भवती स्त्रीओं यदि प्रसव पीड़ा हुई, तो उन्हें खाट पर टांग पांच से दस किमी की दूरी तय कर मुख्य सड़क तक लाने के बाद वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार प्रखंड के कई गांव नदियों से घिरा है. नदियों पर पुल नहीं रहने के कारण बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क दूसरे इलाके से कट जाता है. गांव का स्वरूप टापू जैसा हो जाता है. लोगो का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है. कई बार ग्रामीणों को नदियों के किनारे पानी कम होने का इंतजार करते देखा जा सकता है. ग्रामीणों के अनुसार कहीं वन भूमि, तो कहीं प्रशासनिक अनदेखी के कारण सड़क नहीं बन पा रही है. ग्रामीणों के अनुसार गत 10 जून को सड़क के अभाव में सर्पदंश से घायल मांडरपट्टी गांव निवासी सुकुल भुइयां को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचया जा सका, जिस कारण उसकी मौत हो गयी. इन गांवों में नहीं है सड़क: प्रखंड के दारी, बनाशाम, उलवार, रतनाग, लालीमाटी, सरैडीह, मुस्टंगवा, टिकुलिया, धरतीमांडर, मोहनपुर, डोकवा, असेदेरी, अखरा, कमाल, विशनपुर, बजराही, लुकुईया, बुटकुइया, सोहरलाठ, कामत, फुलवरिया, बंठा, बलही, लकड़मंदा, खुशियाला, मांडरपट्टी, कुशुमभा, सरहुलपतरा, चितवातरी, नकरीमांडर, बजराही, मासनाही, बाचकुम, सीधाबारी, हरदियाटांड़, मांझीपारा, कारीमांडर समेत अन्य गांवों में सड़क नहीं है. ग्रामीणों ने कहा बनाशाम गांव निवासी मनोज वैद्य ने कहा कि 20 वर्षों से विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधियों को वोट देते आ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद गांव की अनदेखी कर देते हैं. मांडरपट्टी गांव के मिथलेश कुमार ने कहा कि सड़क के अभाव में खेतों के बने मेढ़ से होकर आवागमन करते है. गांव तक बाइक व फोर व्हीलर नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में बीमार लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते है, जिससे अब तक कई की मौत हो चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुंदा के 41 गांव आज भी सड़क से वंचित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइवा की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

टंडवा. टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग स्थित रहमत नगर के समीप मंगलवार की रात हाइवा ने एक ट्रक चालक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में ट्रक चालक केरेडारी के कुठान गांव निवासी आशीषक रजक (32) की मौके पर ही मौत हो गयी. वह ट्रक से कोयला लेकर बनारस जा रहा था. रहमतनगर के पास ट्रक (जेएच-02एवाइ-2229) खराब हो जाने के कारण वह नीचे उतरा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ओएसएल कंपनी के हाइवा (जेएच-02बीएस-5850) ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने घायलावस्था में परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद हाइवा चालन उसे सिमरिया अस्पताल ले जा रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणो ने टंडवा-सिमरिया मुख्य पथ से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करा दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी उमेश राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. परिजन 25 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग पर अड़े थे. बीडीओ देवलाल उरांव, जेएमएम जिलाध्यक्ष सह मुखिया नीलेश ज्ञासेन, मुखिया महावीर साव, प्रकाश यादव, चंद्रदेव साव, नितेश राणा, बालेश्वर महतो की पहल पर वार्ता की गयी. परिजनों को छह लाख नकद व एक लाख आपदा प्रबंधन की ओर से दिये जाने के आश्वासन के बाद जाम हटा. इस दौरान 15 घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा. झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही उपायुक्त से मिलकर मुआवजा नीति व अलग ट्रांसपोर्टिंग सड़क की मांग की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइवा की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, कई निर्णय

गिद्धौर. प्रखंड के द्वारी उत्क्रमित प्लस टू उवि में प्रबंधन समिति की बैठक मुखिया जगदीश यादव के अध्यक्षता में हुई. इस दौरान विद्यालय में मध्याह्न भोजन, रख-रखाव, साफ-सफाई समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही बेहतर संचालन का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया. प्रबंधन समिति सदस्यों को प्रत्येक दिन विद्यालय पहुंच सहयोग करने की बात कही गयी. बैठक में प्रबंधन समिति सदस्य, जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, कई निर्णय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक पेड़ मां के नाम कस्तूरबा विद्यालय में पौधरोपण

गिद्धौर. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत बुधवार को 150 पौधे लगाये गये. विद्यालय वार्डेन बिंदु पोद्दार के नेतृत्व में लगाया गया. वार्डेन ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. पेड़ के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है. साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखते है और जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करते हैं. पेड़ को बचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर विद्यालय शिक्षिका मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक पेड़ मां के नाम कस्तूरबा विद्यालय में पौधरोपण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिषभ बने सांसद प्रतिनिधि

चतरा. सांसद कालीचरण सिंह ने हंटरगंज प्रखंड के गढ़केदली गांव निवासी रिषभ कुमार को वन विभाग के लिए जिला प्रतिनिधि बनाया है. वह लंबे समय से वृक्षारोपण, पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण को लेकर सक्रिय रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि बनने पर रिषभ ने आभार जताया. बधाई देनेवालों में प्रेम कुमार सिंह, कुंदन कुमार, विपिन कुमार सिंह, अमन कुमार, छोटू कुमार, कुमार चंदन, सौरव कुमार, देव कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह समेत कई शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रिषभ बने सांसद प्रतिनिधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prithviraj Chauhan On Tharoor: शशि थरूर के साथ क्या होगा? समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

Prithviraj Chauhan On Tharoor: ऑपरेशन सिंदूर के लिए शशि थरूर ने अमेरिका और चार अन्य देशों का दौरा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था. थरूर की टिप्पणी से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘‘जब आप प्रशासनी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने के लिए सहमत हुए हैं, तो आप केवल हिंदुस्तान प्रशासन का बचाव करने के विशिष्ट उद्देश्य के साथ जा रहे हैं, भले ही आप किसी भी पार्टी से हों.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक प्रतिबद्धता है कि आप विदेश जा रहे हैं और आप केवल उसी मामले की पैरवी करेंगे, जो भी प्रशासन आपसे करने को कहेगी…वह (थरूर) खुद एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं. वह प्रशासनी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, इसका उद्देश्य वहां हमारे मतभेद दिखाना नहीं था.’’ क्या होगा शशि थरूर का? पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि ‘‘भविष्य में शशि थरूर के साथ क्या होगा’’ वह इस बारे में नहीं जानते और टिप्पणी नहीं करना चाहते. चव्हाण और थरूर दोनों कांग्रेस से जुड़े उस ‘G23’ समूह का हिस्सा थे, जिसने वर्ष 2020 में पार्टी संगठन में बदलाव के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था. अब यह समूह अस्तित्व में नहीं है. पहलगाम हमले के बाद बदले थरूर के सुर बीते 22 अप्रैल के पहलगाम हमले और फिर हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर थरूर निरंतर ऐसे बयान दे रहे हैं जो कांग्रेस के आधिकारिक रुख से मेल नहीं खाते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता के दावों को लेकर विपक्षी दल प्रशासन पर सवाल उठा रहा है. The post Prithviraj Chauhan On Tharoor: शशि थरूर के साथ क्या होगा? समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaishali: बलिया ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, वैशाली जिले के युवक की मौत 

Vaishali News: कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक से बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी़ इस घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. वहीं दूसरा भाग निकला. पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.  ननिहाल जाते वक्त हुआ एक्सीडेंट  वह मोहन पंडित का भगिना बताया गया है. संभवतः ननिहाल जाने के क्रम में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है. Also Read: 58 सीटों पर कांग्रेस की ”गुप्त चाल”, महागठबंधन में सीटों की सियासत चरम पर वैशाली का रहने वाला है मृतक  मृतक की पहचान वैशाली जिले के लालगंज थाना निवासी विनय पंडित के पुत्र उमेश पंडित (25) के रूप में हुई. युवक के पास एक बैग मिला, जिसमें पलंबर ठीक करने का सामान था. इससे पलंबर मिस्त्री होने की बात सामने आयी. बताया गया कि उमेश पंडित का ननिहाल कुढ़नी थाना क्षेत्र के चन्द्रहट्टी माधोपुर में था.  The post Vaishali: बलिया ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, वैशाली जिले के युवक की मौत  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Israel Hamas War:’नहीं रहेगा हमास का अस्तित्व’, संघर्ष विराम के लिए गाजा तैयार, नेतन्याहू ने कर दी ऐसी बात

Israel Hamas War: ईरान इजराइल युद्ध का सीजफायर हो गया है. लेकिन हमास के साथ इजराइल की जंग अभी भी जारी है. इस बीच हमास ने कहा है कि वह इजराइल के साथ संघर्ष विराम को तैयार है, लेकिन उसने इस बात पर जोर दिया कि समझौते के बाद गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त होना चाहिए. हमास की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इजराइल गाजा में 60 दिन के संघर्ष विराम की शर्तों पर सहमत हो गया है. इस दौरान अमेरिका ने हमास को चेतावनी दी कि वह इस समझौते को स्वीकार करें नहीं तो हालात और बिगड़ेंगे. संघर्ष विराम के लिए दबाव बना रहे हैं ट्रंप ट्रंप इजराइल और हमास पर संघर्ष विराम के लिए प्रयास कर रहे हैं. साथ ही बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप दबाव भी बढ़ा रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि 60 दिन की अवधि का उपयोग युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए किया जाएगा. हालांकि, इजराइल लगातार कहता रहा है कि वह हमास को समाप्त करने तक जंग जारी रखेगा. ट्रंप ने कहा कि अगले सप्ताह एक समझौता होने की उम्मीद है. संघर्ष विराम के लिए हमास तैयार हमास के अधिकारी ताहिर अल-नुनू ने कहा कि उनका संगठन किसी समझौते तक पहुंचने के बारे में गंभीर है और इसके लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि हमास किसी भी ऐसी पहल को स्वीकार करने के लिए तैयार है जो स्पष्ट रूप से युद्ध को पूर्ण अंत की ओर ले जाता हो. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र के एक अधिकारी इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए मिस्र और कतर के मध्यस्थों के साथ हमास के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होने की संभावना है. नेतन्याहू ने दी चेतावनी इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में युद्ध के बाद हमास का अस्तित्व नहीं रहेगा. हालांकि इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम की शर्तों पर सहमत है. उन्होंने हमास से भी कहा है कि स्थिति बिगड़ने से पहले वह इस समझौते को स्वीकार कर ले. The post Israel Hamas War:’नहीं रहेगा हमास का अस्तित्व’, संघर्ष विराम के लिए गाजा तैयार, नेतन्याहू ने कर दी ऐसी बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Price: पहले ही दिन रॉकेट बन गया एचडीबी का शेयर, 14% की तेजी के साथ हुआ बंद

Share Price: एचडीएफसी की सहयोगी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर बुधवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में कारोबार के पहले ही दिन रॉकेट बन गया. इसका शेयर 740 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 14% की बढ़त के साथ बंद हुआ है. कंपनी के शेयर ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इश्यू प्राइस से 12.83% की तेजी के साथ 835 रुपये पर कारोबार शुरू किया. दिन के दौरान यह 14.92% बढ़कर 850.45 रुपये पर पहुंच गया. 809.66 लाख शेयरों का हुआ लेन-देन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का शेयर कारोबार के आखिर में 13.63% की तेजी के साथ 840.90 रुपये पर बंद हुआ. एनएसई में कंपनी का शेयर 835 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. कारोबार के आखिर में यह 13.64% की बढ़त के साथ 840.95 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 69,758.27 करोड़ रुपये रहा. कारोबार की मात्रा के लिहाज से, बीएसई में कंपनी के 78.45 लाख शेयरों और एनएसई पर 809.66 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ. आईपीओ आखिरी दिन 16.69% मिला सब्सक्रिप्शन संस्थागत खरीदारों की उत्साहजनक भागीदारी के बीच पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की 12,500 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री को 16.69% सब्सक्रिप्शन मिला था. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 700-740 रुपये प्रति शेयर था. आईपीओ 2,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक एचडीएफसी बैंक द्वारा 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था. इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को कौन दे रहा टक्कर, जिसने बनाई एंटीलिया से भी ऊंची इमारत? एचडीबी फाइनेंशियल को समर्थन देता रहेगा एचडीएफसी बैंक एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शशिधर जगदीशन ने बुधवार को कहा कि बैंक अपनी सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को सूचीबद्धता के बाद भी समर्थन देना जारी रखेगा. कंपनी ने नए इश्यू से प्राप्त आमदनी का इस्तेमाल अपने टियर-1 पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए करने का प्रस्ताव रखा है. इससे भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. एचडीबी फाइनेंशियल का आईपीओ पिछले तीन साल में दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता हुंडई के 27,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है. इसे भी पढ़ें: How To Know LIC Policy: घर बैठे मिनटों में ऐसे जानें एलआईसी पॉलिसी की डिटेल, मोबाइल देगा पूरी जानकारी The post Share Price: पहले ही दिन रॉकेट बन गया एचडीबी का शेयर, 14% की तेजी के साथ हुआ बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train News: आरा से स्पेशल बनाकर चलायी जा रहीं ट्रेनों को स्थायी करने की मांग

Bihar Train News: आरा/कोईलवर. पूर्व मध्य रेलवे में दानापुर मंडल के आरा जंक्शन से बीते साल नवंबर से बतौर स्पेशल चलायी जा रहीं 03319/20 आरा-राजेंद्र नगर,कामाख्या/सिलीगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस, 03347/48 आरा-पटना कोलकाता त्रिसाप्ताहिक गरीब रथ स्पेशल और 03303/04 आरा-दानापुर जयनगर स्पेशल का अब तक स्थायी परिचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  इन ट्रेनों को स्थायी करने की मांग बता दें कि साउथ-बिहार एक्सप्रेस की लेटलतीफी को देखते हुए यात्री संगठनों की ओर से दानापुर मंडल के आलाधिकारियों से कैपिटल एक्सप्रेस सहित कोलकाता गरीब रथ के आरा तक स्थायी विस्तार की मांग रखी गयी थी. इसके बाद इन नियमित ट्रेनों को स्पेशल का दर्जा देकर आरा जंक्शन तक अस्थायी विस्तार तो दे दिया गया, लेकिन स्पेशल गाड़ी होने की वजह से आरा जंक्शन से कोलकाता, जयनगर या सिलीगुड़ी कामख्या के लिए आरक्षित श्रेणियों में टिकटों की बुकिंग नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इन स्पेशल ट्रेनों की आरक्षित श्रेणियों में यात्रा करने के लिए नियमित ट्रेनों के मुकाबले अधिक किराया देना पड़ता है. इसके अलावा आरा जंक्शन से कामाख्या/सिलीगुड़ी/कोलकाता/जय नगर आदि स्टेशनों तक यात्रा करने के लिए यात्रियों को दो बार रिजर्वेशन भी करवाना पड़ता है. रेल यात्रियों का कहना है कि आरा जंक्शन पर यात्रियों का दबाव पहले से काफी बढ़ा है, जिससे आरा के राजस्व में भारी वृद्धि हुई है. इसके बावजूद यहां से ट्रेनों को खोलने के लिए स्पेशल का सहारा लिया जा रहा है, जबकि स्थायी परिचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए. कोलकाता और हावड़ा जाने के लिए टिकट की बुकिंग उपलब्ध नहीं आरा से हावड़ा जाने के लिए सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से रही है.इसके बाद दानापुर मंडल की ओर से 12359/60 कोलकाता गरीब को स्पेशल के तौर पर आरा तक विस्तार दिया गया, लेकिन आरा तक स्थायी विस्तार न होने से आरक्षित श्रेणियों में टिकटों की बुकिंग आज भी पटना जंक्शन से ही करनी पड़ती है. बता दें कि आरा से प्रतिदिन तीन-चार जोड़ी लंबी दूरी की गाड़ियां हावड़ा के लिए गुजरती हैं, जिनमें सीटों का कोटा सीमित होने की वजह से टिकट मिलना मुश्किल होता है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें आरा सांसद ट्रेनों को स्थाई कराने और ठहराव में रहे नाकाम, यात्रियों में आक्रोश आरा जंक्शन से स्पेशल के तौर पर चलने वाली 13245/46 & 13248/49 कैपिटल एक्सप्रेस, 12359/60 कोलकाता गरीब रथ और 13225/26 दानापुर जयनगर इंटरसिटी तीनों स्पेशल के नियमित परिचालन नहीं होने के लिए यात्रियों ने मुख्य जिम्मेदार सांसद सुदामा प्रसाद को ठहराया है जिन्होंने इस मुद्दे को एक बार भी रेल मंत्री और डीआराएम के समक्ष नहीं रखा. बता दे कि यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में अधिक किराया चुकाना पड़ता है वही 2 बार टिकटों की बुकिंग की जाती है तब जाकर कोलकाता/गुवाहाटी तक जा पाते है.इसपर यात्रियों में खासा आक्रोश और असंतोष है. वही हालिया दिनों में भी आरा सांसद के द्वारा उठाए गए आरा जंक्शन पर 19313/14 और 19321/22 पटना इंदौर एक्सप्रेस के साथ 12309/10 पटना तेजस राजधानी जैसी यात्रियों के लिए जरूरी ट्रेनों के ठहराव को भी रेलवे द्वारा देने से इनकार कर दिया गया. रेलयात्री सुनील,राजू, विक्की, शिवशंकर आदि का कहना है कि सांसद सुदामा प्रसाद आरा की जनता के रेल से जुड़े मुद्दे को सही ढंग से रखने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं. इनके कार्यकाल में अबतक रेल से जुड़ा एक भी मांग पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण आज यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है. इसे भी पढ़ें: Bihar: मानसून सत्र से पहले हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, बिहार से ये नेता बन सकते हैं मंत्री The post Bihar Train News: आरा से स्पेशल बनाकर चलायी जा रहीं ट्रेनों को स्थायी करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top