Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन बीएलओ की डीएम ने की प्रशंसा

सीवान. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी के अनुश्रवण में पूरे जिला में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संचालन किया जा रहा है. निर्वाचकों के बीच गणना फॉर्म के वितरण के साथ आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्वाचकों से इसे संग्रह भी किया जा रहा है. मतदाताओं के द्वारा आयोग के इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है. फॉर्म प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड करने में तेजी दिखाने वाले तीन बीएलओ की जिला पदाधिकारी ने प्रशंसा की है.जिसमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलील टोला, दाया भाग के शैलेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर के उपेंद्र कुमार हिंदुस्तानी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहोंगा यदु बायां भाग गोरियाकोठी के राजेंद्र कुमार मांझी शामिल है. जिले में एक सीएनजी गैस स्टेशन किया जाएगा स्थापित सीवान. मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में उत्तर बिहार में सीजीडी परियोजनाएं (आईओसीएल,बीपीसीएल, थिंक गैस) की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. इन परियोजनाओं के तहत जिले में सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. वहीं जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने परियोजना से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार जिले में उत्तर बिहार बीपीसीएल के अंतर्गत एक सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित किया जाना है. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन बीएलओ की डीएम ने की प्रशंसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कम बारिश से खरीफ की खेती पर संकट

प्रतिनिधि,सीवान. जून में मॉनसून के दगा देने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है.कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जून में 143 एमएम सामान्य रूप से बारिश होती है.वही इस बार 101 एमएम ही बारिश हुई है.इधर जुलाई के शुरुआत के दो दिनों में 20 एमएम के स्थान पर 16 एमएम ही बारिश हुई है.कृषि विशेषज्ञों की माने तो जुलाई में भी कम बारिश होने की स्थिति है. आलम यह है कि रोहिणी नक्षत्र में डाले गए बिचड़े अब रोपनी के लिए तैयार हो गए है.बारिश नही होने से बिचड़े झुलस रहे है.खेतों में धान के सूखे बिचड़े को देख किसानों का कलेजा फट रहा है. यह स्थिति पूरे जिले की है. किसानों की दिन व रात वर्षा की इंतजार में कट रही है. मॉनसून छलावा बना है.बादल आते और चले जाते हैं, लेकिन बरसते नहीं.तीखी धूप से खेतों से नमी कम हो रही है.आद्रा नक्षत्र में डाले गये अंकुरित बिचड़ा भी पानी के अभाव में मुरझाने लगा है.इसे देख किसानों के चेहरे से मुस्कान गायब है. हाल के दिनों में निकल रही तेज धूप ने किसानों की चिता बढ़ा दी है. वर्षा नहीं होने से धान की रोपनी में परेशानी बढ़ गई है. किसानों के बिचड़े तैयार हैं लेकिन पानी की कमी रोपाई में बाधक बन रही है. वैकल्पिक फसलों की खेती करें किसान कृषि विभाग का कहना है कि मॉनसून की अनिश्चितता को देखते हुए किसानों को खरीफ के वैकल्पिक फसलों की खेती करनी चाहिए. जिससे उन्हें कम लागत में अच्छी पैदावार प्राप्त हो.धान की नर्सरी लगाने के 35 दिनों के अंदर की बुआई कर देनी चाहिए.35 दिन से पुरानी नर्सरी के बिचड़े से रोपाई करने से कल्ले कम निकलते हैं. इससे प्रति इकाई क्षेत्र में पौधों की संख्या घट जाती है और इससे उपज में भारी कमी आती है. इस स्थिति को देखते हुए बेहतर होगा कि किसान बारिश के सक्रिय होने का इंतजार करें. किसानों को यह भी ध्यान रखना होगा कि वो किसी भी परिस्थिति में 35 दिन से ज्यादा पुराने बिचड़े से धान की रोपाई न करें. अगर बिचड़े 35 दिन से अधिक पुराने हैं तो बेहतर होगा कि वो धान की सीधी बीजाई कर दें. बारिश नहीं होने की परिस्थिति में किसान दलहनी फसलों को भी लगा सकते हैं. अरहर, उड़द और मूंग की खेती में भी काफी अच्छा मुनाफा है.लेकिन इन फसलों को उसी जगह लगाने की सलाह दी जाती है, जहां जल निकास बहुत ही अच्छा हो. इसके अलावा मक्का एवं तिल की भी खेती की जा सकती है. आजकल किसानों को मोटे अनाज से भी अच्छा फायदा हो रहा है तो मॉनसून की वर्तमान दशा को देखते हुए मोटे अनाज के विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है. तकनीकी सहायता की आवश्यकता कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि इसी तरह मॉनसून की चाल धीमी रही, तो बिचड़ा डालने और रोपनी के कार्य में देरी होगी. जिससे धान की उत्पादकता पर भी असर पड़ेगा. विशेषज्ञ किसानों को सलाह दे रहे हैं कि वे वैकल्पिक सिंचाई के साधनों जैसे डीजल पंप या ड्रिप इरिगेशन का उपयोग करें, ताकि समय पर बिचड़ा तैयार हो सके. कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उन्हें समय प्रबंधन, उन्नत बीजों का चयन, खेत की तैयारी और बिचड़ा डालने की विधियों के साथ साथ रोपनी के बारे में बताया जा रहा है. लक्ष्य प्राप्ति की उम्मीद जिला में अभी तक लक्ष्य के विरुद्ध 80 फीसदी भूखंड पर नर्सरी लगाया गया है.वही धान के अतिरिक्त अन्य खरीफ फसलों की बुआई की स्थिति भी संतोषजनक नही है.जिला में 10077.40 हेक्टेयर में धान की खेती करने का लक्ष्य है. कृषि विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यदि मॉनसून सामान्य रहा, तो लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा.डीएओ डॉ. आलोक कुमार का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक बिचड़ा डालने की प्रक्रिया पूर्ण हो जानी चाहिए.जिससे समय पर रोपनी हो सके. जिले में धान की खेती एक प्रमुख कृषि गतिविधि है. जिससे लाखों किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कम बारिश से खरीफ की खेती पर संकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्याऊ की लागत पर उठे सवाल,जांच टीम गठित

प्रतिनिधि,महराजगंज. नगर पंचायत महाराजगंज की मुख्य सड़कों पर 15 प्याऊ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही लोगों में बेहतर पेयजल सुविधा की उम्मीद जगी है.दूसरी तरफ इसके साथ ही निर्माण को लेकर तय किये गये बजट पर लोग सवाल भी उठाने लगे हैं.शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तय प्रशासनी दर से तीन गुना से अधिक का सभी उपकरणों की कीमत तय की गयी है.जिसकी शिकायत डीएम व एसडीओ महराजगंज तक पहुंचने के बाद अब योजना पूर्ण होने के पहले ही जांच के घेरे में आ गयी है. नगर में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल के लिहाज से प्याऊ निर्माण की मांग लंबे समय से उठती रही है.इसी क्रम में वर्ष के शुरूआत से ही पहल शुरू हुई.साथ ही मई में कार्ययोजना तैयार होने के बाद जून के प्रथम सप्ताह कार्यादेश जारी कर दिया गया.जिसकी जेम पोर्टल पर बिड प्रकाशित किया गया था.इस बीच तय बजट को लेकर सवाल उठने से कार्य प्रभावित होने के आसार नजर आ रहे हैं. इन स्थानों पर होना है प्याऊ का निर्माण नगर क्षेत्र में कुल पंद्रह स्थानों पर प्याऊ का निर्माण किया जाना है.जिसके लिए नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया गया है.जिसमें पकवा इनार, राजेंद्र चौक, निबंधन कार्यालय,मौनिया बाबा स्थान, कंकारिन माता मंदिर, शहीद स्मारक, अनुमंडल कार्यालय, रामजानकी मठिया, सती माता मंदिर, पुरानी मस्जिद, जरती माता मंदिर,इंदौली काली माता मंदिर, ब्लाक कार्यालय परिसर, नगर पंचायत कार्यालय परिसर व रामापाली रेलवे ढाला काली माता मंदिर शामिल है.इनमें से कई स्थानों पर प्याऊ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.जिसे पूर्ण करने का अगले तीन माह तक लक्ष्य तय किया गया है. तय बजट में प्रशासनी निर्देशों के उल्लंघन की शिकायत प्याऊ निर्माण के लिये निविदा के बजाय जेम पोर्टल पर बिड आमंत्रित किया गया.शिकायतकर्ता प्रफुल्ल रंजन कहते हैं कि योजना की लागत प्रशासन द्वारा निर्धारित दर सूची(एसओआर) तथा बाजार मूल्य से तीन गुना अधिक है. 11 लाख 45 हजार 101 रुपये प्रत्येक प्याऊ का बजट तय है. विभागीय अपर निदेशक द्वारा इसी वर्ष एसओआर के मुताबिक एक प्याऊ की लागत 2 लाख 8 हजार 610 तय करते हुए नगर निकायों को निदेशित किया गया था.महाराजगंज नगर पंचायत के स्टीमेट के मुताबिक प्याऊ में अतिरिक्त रूप से वाटर कुलर को शामिल किया गया है.इस धनराशि को भी अगर जोड़ दिया जाय तो तीन लाख से अधिक नहीं होगी. शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम गठित प्याऊ निर्माण में प्रशासनी धन के बंदरबांट की शिकायत डीएम डा.आदित्य प्रकाश व महाराजगंंज की एसडीओ संगीता सिन्हा तक पहुंचने के बाद अब जांच की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.जिसके तहत एसडीओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है. जिसमें अनुमंडल स्तरीय कृषि पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी के अलावा पीएचइडी के कनीय अभियंता को शामिल किया गया है.एसडीओ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्याऊ की लागत पर उठे सवाल,जांच टीम गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

255 छात्राओं का हुई एनीमिया जांच

सीवान.बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर आयोजित कर लगभग 255 छात्राओं का एनीमिया रोग की जांच किया गया. साथ ही छात्राओं को आयरन की गोली सहित फल भी वितरण किया गया. हिंदुस्तान विकास परिषद की स्त्री सदस्यों द्वारा छात्राओं को सैनेट्री पैड भी वितरण कर जागरूक किया गया.शिविर में आयोजित संस्था के प्रांतीय संपर्क संयोजक हिंदुस्तान भूषण पांडेय व सचिव अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को एनीमिया रोग से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया गया कि गुड़ व चना खाने व लोहे की कड़ाही में बना सब्जी भोजन के साथ लेने पर एनीमिया रोग से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही यह भी बताया गया हिंदुस्तान विकास परिषद का उद्देश्य है कि हिंदुस्तान से एनीमिया रोग मुक्त हो जाएं. शिविर में डाक्टर सौरभ सिंह, डॉ ऋचा सिंह, डॉ मिताली राज द्वारा छात्राओं की एनीमिया रोग की जांच करते हुए आवश्यक सलाह दिया गया. इस अवसर पर शाखा के स्त्री सदस्य अर्चना गुप्ता, गीन्नी सिंह,कोषाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ श्रवण जी, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामाकांत पांडेय, संस्कार संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, पर्यावरण संयोजक रूपेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह,आनंद मित्तल, वरीय पत्रकार अरविंद सौरभ, संतोष कुमार गुप्ता, आनंद भूषण, विनोद कुमार, शिवम कुमार धनंजय दूबे, चंदन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 255 छात्राओं का हुई एनीमिया जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन से 62 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि,सीवान.मंगलवार की मध्य रात्रि रेलवे सुरक्षा बल ने गोरखपुर-सीवान 55042 पैसेंजर ट्रेन के सामान्य कोच के शौचालय से भारी मात्रा में शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार तस्कर सोल्जर यादव मुफस्सिल थाने के सियाड़ी मठिया निवासी संजय चौधरी का पुत्र है. आरपीएफ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 55042 गोरखपुर सीवान पैसेंजर के सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 पर आगमन पर निगरानी के दौरान उक्त गाड़ी के सामान्य कोच के शौचालय को एक लड़का द्वारा अंदर से बंद कर लिया. शौचालय खोलवाया गया तो बाथरूम के अंदर चार प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया, जिसमे में छिपाकर रखा 310 पैक्ट देसी शराब 200 एमएल का बरामद किया गया.आरपीएफ ने शराब सहित सोल्जर यादव को गिरफ्तार कर लिया.उन्होंने बताया कि जब्त 62 लीटर शराब की कीमत लगभग 17050 रुपये है. बाइक ने बस में मारी टक्कर, दो घायल प्रतिनिधि, बसंतपुर लकड़ी नबीगंज थानाक्षेत्र के बाजीतपुर व खवासपुर की सीमा पर एक तेज रफ्तार बाइक ने बुधवार की दोपहर एक स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने दोनों को सीवान रेफर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रेन से 62 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खरौंध स्टेशन बेस कैंप पर हमला में शामिल नक्सली इंदल गिरि गिरफ्तार

पटना से गिरफ्तारी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. सिरदला थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन खरौंध रेलवे स्टेशन के बेस कैंप पर नक्सली हमले में शामिल रहे हार्डकोर नक्सली इंदल गिरि को पटना एसटीएफ के सहयोग से सिरदला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवादा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी. बताया कि एसटीएफ पटना के सहयोग से सिरदला थाना कांड 264/16 के फरार वांछित आरोपित को पटना जिले के सिगोढ़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव रेगनियांडीह में घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. खरौंध बेस कैंप पर नक्सली हमला तीन नवंबर 2016 की रात्रि करीब आठ बज कर 15 मिनट पर इआइडी एक्सपर्ट प्रधुमन शर्मा के नेतृत्व में पांच दर्जन से ज्यादा की संख्या में रहे हथियारबंद नक्सलियों ने लेवी की मांग पूरी नहीं करने पर तिलैया कोडरमा रेलखंड पर निर्माणाधीन खरौंध स्टेशन के समीप पुल निर्माण एजेंसी बिनोद कंस्ट्रक्शन के बेस कैंप पर पर हमला कर दिया. साथ ही बेस कैंप को काफी नुकसान भी पहुंचाया था. नक्सलियों ने संवेदक बिनोद यादव, कैलाश यादव और संजय सिंह समेत दर्जनों मजदूरों को बंधक बना कर बेरहमी पूर्वक मारपीट की. निर्माण स्थल पर मौजूद फ्लोरिया मशीन, पोकलेन तथा संवेदक की बोलेरो और स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया था. साथ ही दहशत फैलाने को लेकर कई चक्र हवाई फायरिंग भी की गयी थी. इसके बाद तत्कालीन सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने 63 माओवादियों के खिलाफ सिरदला थाना में कांड 264/16 दर्ज किया था. 63 में तीन मारे गये, तो 30 गिरफ्तार बेस कैंप पर हमला में शामिल 63 माओवादियों में से तीन नामजद माओवादी अनिल यादव उर्फ दीपक, चंदन यादव उर्फ नेपाली, अरविंद वर्मा उर्फ लुल्हा थमकोल जंगल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये़ वहीं, मंडल यादव, पप्पू यादव, तरकुन शर्मा, श्रीनाथ सिंह, पिंटू यादव, कारू यादव, जवाहिर यादव, सोनू भुइंया, राजू भुइंया, रवींद्र यादव उर्फ डॉक्टर, बालदेव रविदास, विनय रविदास, दूधनाथ यादव, इंद्रजीत महतो, संतोष चौधरी, कपिल मांझी, महेश यादव, सुरेंद्र मांझी, बंचर यादव, अनुज यादव, लालबाबू यादव आदि गिरफ्तार हो चुके हैं. शेष माओवादियों की गिरफ्तारी को लेकर नवादा पुलिस और एसटीएफ लगातार प्रयासरत है. पिछले माह आधा दर्जन माओवादी गिरफ्तार अपराध नियंत्रण को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रहे नवादा पुलिस कप्तान अभिनव धीमान के निर्देश पर सिरदला थानाध्यक्ष मोहन कुमार एसटीएफ के सहयोग से बीते माह करीब आधा दर्जन माओवादियों को सूबे के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर चुके हैं. इसमें संतोष चौधरी, इंद्रजीत महतो, दूधनाथ यादव, लालबाबू यादव, सोनू भुइंया और रवींद्र यादव शामिल हैं. जुलाई महीने की शुरुआत भी सिरदला पुलिस ने हार्डकोर नक्सली इंदल गिरि को गिरफ्तार कर की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खरौंध स्टेशन बेस कैंप पर हमला में शामिल नक्सली इंदल गिरि गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सभी प्रखंडों में खुलेगा सुधा का होल डे मिल्क पार्लर

प्रतिनिधि,सीवान. जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सुधा सहकारी समिति के द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय में सुधा होल डे मिल्क पार्लर खोला जा रहा है. मिल्क पार्लर को लेकर सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्थल चिह्नित करते हुए विभाग को दिया जा रहा है. जिसके बाद विभाग द्वारा अत्यधिक स्टॉल बनाया जा रहा है. स्टॉल में दो डीप फ्रीजर के साथ कुलर की भी व्यवस्था दी जा रही है. यहां से लोगों को दही, दूध, पेड़ा, गुलाब जामुन, पनीर, रसगुल्ला, चमचम, सोन पापड़ी, मिस्टी दही के साथ लस्सी, छाछ और सुधा कुल का टेट्रा पैक भी मिलेगा. टेट्रा पैक लस्सी, छाछ और सुधा कुल की खासियत बताते हुए सुधा के मार्केटिंग अधिकारी ने बताया कि इसके निर्माण में इंसान के हाथ का प्रयोग नहीं होता है, पूरी तरह से मशीन के प्रयोग से इन उत्पादों का निर्माण और पैकेजिंग किया जाता है. इसलिए इनकी एक्सपायरी डेट छह महीने बाद तक होती है, जबकि साधारण लस्सी और छाछ महज 48 से 72 घंटे के बाद ही फ्रीजर में भी खराब हो जाता है. पांच प्रखंडों में बनकर तैयार हैं मिल्क पार्लर वर्तमान में सुधा होल डे मिल्क पार्लर जिले के गुठनी,बसंतपुर,भगवानपुर और जीरादेई में बनकर तैयार हैं. जो अगले महीने तक संचालित जो जाएगा. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की तहत दरौंदा प्रखंड में सुधा होल डे मिल्क पार्लर संचालित हो रहा हैं. बचे हुए प्रखंडों में स्टॉल का निर्माण कराया जा रहा है. इन मिल्क पार्लर के खोले जाने के बाद जिले में पशुपालकों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही दूध उत्पादन की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी. बाजार में दुग्ध उत्पादों की अधिक डिमांड के बाद दूध के भी अधिक सप्लाई की जरूरत होगी, इसके लिए डेयरी के द्वारा आमसभा कर विभिन्न गांवों में वार्ड स्तर पर दुग्ध समिति खुलवाया जा रहा है. दो प्रखंडो में बीडीओ ने लगाई रोक जानकारी के मुताबिक जिले के दरौली और पचरुखी में सुधा होल डे मिल्क पार्लर खोलने के लिए भूमि भी उपलब्ध करा दिया गया था. फिर दोनों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा रोक लगा दिया गया था. साथ ही हुसैनगंज प्रखंड में जिस जमीन को आवंटित कराया गया था. उस जमीन के पीछे अवस्थित मकान मालिक ने आवंटित जमीन वक्फ बोर्ड का बताया. जिसके कारण वहां भी अबतक स्टाल का निर्माण नही कराया गया हैं. बोले पदाधिकारी सुधा होल डे मिल्क पार्लर सप्ताह के सातों दिन खोला जायेगा. इसमें लस्सी, छाछ और सुधा कुल के साथ-साथ अन्य सभी दूध, दही के उत्पाद उपलब्ध होंगे. लैक्टोमीटर से दूध की गुणवत्ता की भी जांच होगी. जिस प्रखंड में जमीन मिल गया हैं वहां निर्माण हो चुका हैं. अन्य प्रखंडो में भी जल्द ही हो जाएगा. नवीन प्रकाश, प्रभारी ,सुधा डेयरी,सीवान डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सभी प्रखंडों में खुलेगा सुधा का होल डे मिल्क पार्लर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lights Camera Lies Movie Review: “लाइट्स, कैमरा, लाइज” से उभरा एक नया सितारा

फिल्म: लाइट्स, कैमरा, लाइज किरदार: आदी कलाकार: आचिन्त्य राजावत निर्देशक: दिनेश सुदर्शन सोई रिलीज: 1 जुलाई 2025 स्ट्रीमिंग: अमेजन प्राइम वीडियो, शॉर्ट्स टीवी नेटवर्क स्टार- 3 Lights Camera Lies Movie Review: “आदी” का किरदार जितना मजबूत है, उतना ही जटिल भी. यह न सिर्फ शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका थी, बल्कि इसमें एक आंतरिक पीड़ा, द्वंद्व और भावनात्मक परतें भी थीं और इन्हें जीवंत किया एक अभिनय यात्रा की शुरुआत हालांकि आचिन्त्य इससे पहले कुछ मंच और डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं, लेकिन “लाइट्स, कैमरा, लाइज़” ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है. उन्होंने इस किरदार में जिस आत्मविश्वास, शारीरिक दृढ़ता और इमोशनल कंट्रोल का परिचय दिया, वह किसी अनुभवी कलाकार से कम नहीं था. किरदार “आदी” में आचिन्त्य की ताकतें फिल्म के एक्शन दृश्यों में आचिन्त्य की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और फिटनेस झलकती है. उन्होंने स्टंट और फाइट सीक्वेंसेज़ में प्रोफेशनल लेवल का परफॉर्मेंस दिया. इमोशनल डेप्थ एक्शन के बीच “आदी” की आंतरिक पीड़ा, ग़ुस्सा, डर और दया जैसे इमोशन्स को जिस गहराई से आचिन्त्य ने निभाया है, वह उन्हें एक्टिंग की नई पीढ़ी का दमदार प्रतिनिधि बनाता है. स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी उनकी आंखों में जो सच्चाई दिखती है, वही दर्शकों को जोड़े रखती है. उनका डायलॉग डिलीवरी स्टाइल सहज और प्रभावी है. क्या कहते हैं समीक्षक और दर्शक?  “आचिन्त्य राजावत ने साबित किया कि वो सिर्फ एक्टर न दर्शकों की प्रतिक्रिया हीं, एक कलाकार हैं.‘आदी’ जैसे किरदार में कोई अनुभवी एक्टर होता, तो भी उतना प्रभावित नहीं करता जितना आचिन्त्य ने किया.” – फिल्म समीक्षक करियर पर प्रभाव इस फिल्म ने आचिन्त्य को इंडस्ट्री में एक संभावनाशील लीड एक्टर के रूप में स्थापित कर दिया है. उन्हें वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्मों और यहां तक कि फीचर फिल्मों के लिए भी ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. उनका इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर फैन बेस लगातार बढ़ रहा है और फिल्ममेकर्स की नजरें अब इस प्रतिभाशाली नवोदित सितारे पर हैं. भविष्य की संभावनाएं अगर आचिन्त्य इसी समर्पण और लगन के साथ काम करते रहे, तो वह जल्दी ही बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में नजर आ सकते हैं. “लाइट्स, कैमरा, लाइज़” उनके करियर की वह छलांग बन चुकी है, जिसने उन्हें उभरते कलाकार से उम्मीदों के सितारे में बदल दिया है. निष्कर्ष आचिन्त्य राजावत ने यह सिद्ध किया है कि अभिनय में उम्र या अनुभव से ज़्यादा जरूरी है समर्पण, तैयारी और ईमानदारी. “लाइट्स, कैमरा, लाइज” उनके करियर की नींव नहीं, बल्कि उनकी उड़ान की शुरुआत है. The post Lights Camera Lies Movie Review: “लाइट्स, कैमरा, लाइज” से उभरा एक नया सितारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good News: धनबाद के मरीजों के लिए खुशखबरी! सदर अस्पताल में 100 से अधिक तरह के करा सकेंगे ब्लड टेस्ट

Good News: धनबाद-कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल में जल्द ही मरीजों को सौ से अधिक तरह के ब्लड टेस्ट की सुविधाएं मिलने लगेंगी. इसके लिए अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में हेमोटोलाइजर व सेमी ऑटो एनालाइजर मशीन इंस्टॉल करने का काम पूरा कर लिया गया है. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से अस्पताल के पैथोलॉजी में खून (रक्त) जांच की संख्या बढ़ाने को लेकर अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध करायी गयी है. इन मशीनों के माध्यम से कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी), लीवर फंक्शनिंग टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) समेत बायोकेमिस्ट्री से संबंधित सभी रक्त सैंपलों की जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी. सदर अस्पताल के खुले लगभग आठ वर्ष हो चुके हैं. मशीनों के अभाव में अस्पताल में सीमित खून जांच की सुविधा मिल रही है. ब्लड टेस्ट के लिए मरीजों को नहीं जाना होगा बाहर वर्तमान में सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में रक्त जांच की सुगर, थायरॉयड, ट्रुनेट, ब्लड ग्रुप, मलेरिया समेत सीमित रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में अन्य तरह की रक्त जांच के लिए मरीजों को बाहरी केंद्र में जाना पड़ता है. नई व्यवस्था के तहत अस्पताल में विभिन्न तरह की रक्त जांच की संख्या बढ़ने पर मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रीएजेंट व केमिकल की खरीदारी शुरू स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में विभिन्न तरह की रक्त जांच सुविधा शुरू करने के लिए रीएजेंट व केमिकल की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों के अनुसार विभिन्न तरह के रक्त सैंपलों की जांच के लिए कई तरह के रीएजेंट की खरीदारी हो चुकी है. जल्द ही अन्य केमिकल भी मिलेंगे. रीएजेंट व केमिकल के पहुंचते ही पैथोलॉजी में रक्त सैंपलों की जांच की सुविधा शुरू कर दी जायेगी. एक घंटे में 600 मरीजों की होगी जांच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सदर अस्पताल में ऑटो एनालाइजर मशीन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को लाभ होगा. इस मशीन के जरिए जांच की प्रक्रिया में तेजी आयेगी और सटीक परिणाम भी मिलेंगे. मशीन के माध्यम से एक घंटे में 600 मरीजों की जांच संभव होगी. इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट जल्द मिलेगी. अस्पताल में कई तरह की होगी रक्त जांच पूर्ण रक्त गणना (सीबीसी), रक्त कोशिका विश्लेषण, रक्त विकारों का निदान, रक्त जैव रसायन परीक्षण, ग्लूकोज, क्रिएटिनिन, यूरिया, लीवर एंजाइम टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, इलेक्ट्रोलाइट परीक्षण, यूरिक एसिड, यूरिया फोसफोरस टेस्ट, यूरिया नाइट्रोजन, हिमोग्लोबिन ए वन सी, एस्पार्टेट एमिनोट्रांसफरेज (एएसटी), एलनिन एमिनोट्रांसफरेज (एएलटी), बिलीरुबिन, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, एचडीएल (हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन), एलडीएल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन), इलेक्ट्रोलाइट्स, सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, हार्मोन जांच समेत अन्य. खून जांच के लिए नहीं जाना होगा बाहर-सीएस सीएस डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने कहा कि सदर अस्पताल के पैथोलॉजी में हेमोटोलाइजर व सेमी ऑटो एनालाइजर मशीन इंस्टॉल करने का काम पूरा कर लिया गया है. रीएजेंट व केमिकल की खरीद की प्रक्रिया चल रही है. इस माह अस्पताल के पैथोलॉजी में विभिन्न तरह की रक्त जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी. रक्त जांच के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: झारखंड में बाबा का दर्शन होगा आसान, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश The post Good News: धनबाद के मरीजों के लिए खुशसमाचारी! सदर अस्पताल में 100 से अधिक तरह के करा सकेंगे ब्लड टेस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: JDU दफ्तर के बाहर लगे पीएम मोदी के पोस्टर पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

Bihar News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने भोजपुर के अगिआंव और चरपोखरी प्रखंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया. उनकी पहली सभा अगिआंव के नारायणपुर गांव और दूसरी सभा चरपोखरी के मलौर गांव में आयोजित हुई.  प्रशांत किशोर ने क्या कहा ?  अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं लेकिन बच्चों के शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है.  लालू यादव पर साधा निशाना  राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके शिशु मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है.   Also Read: RJD ने किया बड़ा दावा, पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव में दिव्यांगों को आरक्षण देंगे तेजस्वी जदयू दफ्तर पर PK ने कसा तंज  जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने जदयू कार्यालय में मोदी और नीतीश जी की एक साथ तस्वीर लगाए जाने पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि नवंबर के बाद जदयू दफ्तर भी भाजपा का हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद न तो नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे और न ही जदयू कोई पार्टी बचेगी. जदयू और भाजपा दोनों ही NDA गठबंधन का हिस्सा हैं और जब जदयू कमजोर हो रही है तो भाजपा उस पर कब्जा जरूर करेगी.  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में NDA और जन सुराज के बीच सीधी लड़ाई होने वाली है. बिहार की जनता परेशान है. बिहार बदलाव चाहता है.  The post Bihar Politics: JDU दफ्तर के बाहर लगे पीएम मोदी के पोस्टर पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top