Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक चोरी का मामला दर्ज

सहरसा. शहर के डुमरैल वार्ड 21 निवासी तेज नारायण यादव की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. तेज नारायण यादव ने बताया कि उनके आवास से हुई बाइक चोरी का काफी खोजबीन के बावजूद बाइक व मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला. पीडित तेज नारायण ने इस संबंध में सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर उनके मोटरसाइकिल व मोबाइल की बरामदगी की गुहार लगायी. सदर पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. …………….. देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार सत्तरकटैया. बिहरा थाना पुलिस ने ठाकुर चौक के पास छापेमारी कर एक बाइक व 14 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुरीख गांव के धंधेबाज मो चांद को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है. ……………………………………. नाबालिग लड़की भगाया, रिपोर्ट दर्ज सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परिवार के शिकायत पर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया है. पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की गत दिनों घर से खेत की तरफ गयी थी. उसी दरम्यान अंकित कुमार व कुंदन कुमार सहित कुछ अन्य लोग उसे भगाकर ले गये. काफ़ी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला. पीड़ित पिता ने पुत्री के सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगायी है. बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक चोरी का मामला दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किशनपुर में मिली कालाजार की महिला मरीज, सदर अस्पताल में जारी है इलाज

सुपौल. जिले में कालाजार (विसरल लीशमैनियासिस वीएल) का इस वर्ष का दूसरा मामला सामने आया है. पीड़िता रंजन कुमारी, किशनपुर प्रखंड के थारबिट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी लड्डू लाल सदा की पत्नी है. फिलहाल उनका इलाज सुपौल सदर अस्पताल में चल रहा है. जिला वाहक जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दीपनारायण ने जानकारी दी कि रंजन कुमारी इस वर्ष की दूसरी मरीज हैं, जिनमें कालाजार की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से कालाजार पीड़ितों को पूर्णतः निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है. साथ ही प्रत्येक मरीज को 7100 की सहायता राशि भी दी जाती है. डॉ दीपनारायण ने बताया कि कालाजार एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) के काटने से फैलता है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि इस बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और घरों में कीटनाशक का नियमित छिड़काव कराएं. उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगातार बुखार रहे, शरीर में कमजोरी महसूस हो, तिल्ली या लीवर में सूजन दिखे तो तुरंत जांच कराना आवश्यक है. समय पर इलाज से इस बीमारी का पूरी तरह इलाज संभव है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कालाजार से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. जिले में कालाजार का मुफ्त इलाज सुपौल सदर अस्पताल एवं राघोपुर रेफरल अस्पताल में उपलब्ध है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किशनपुर में मिली कालाजार की स्त्री मरीज, सदर अस्पताल में जारी है इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नागार्जुन के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में बेहतर करें विद्यार्थी

एमएलटी कॉलेज में नागार्जुन स्मरण विषय पर हुआ विचार गोष्ठी स्नातकोत्तर अंतिम सत्र के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित सहरसा. एमएलटी कॉलेज में हिंदी विभाग के सौजन्य से बुधवार को नागार्जुन स्मरण विषय पर एकदिवसीय विचार गोष्ठी व स्नातकोत्तर अंतिम सत्र के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो डॉ अजय कुमार दास, पीजी सेंटर के हिंदी विभागाध्यक्ष लाला प्रवीण कुमार सिन्हा, विश्वहिंदुस्तानी शांतिनिकेतन के डॉ अर्जुन कुमार, पीजी सेंटर के सह प्राध्यापक डॉ सिद्धेश्वर काश्यप, क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद के उपनिदेशक डॉ जैनेंद्र कुमार ने नागार्जुन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत श्रवण कुमार, संत कुमार, श्वेता कुमारी, योगक्षमा, रक्षा ने छात्र छात्राओं ने चादर, पाग व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया. श्वेता कुमारी ने अतिथियों के स्वागत में सुंदर गीत की प्रस्तुति दी. प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार दास ने विदाई समारोह व विचार गोष्ठी के समवेत आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते विद्यार्थियों के भावी जीवन के लिए मंगल कामनाएं व्यक्त की. विचार गोष्ठी का बीज वक्तव्य प्रस्तुत करते डॉ सिद्धेश्वर काश्यप ने नागार्जुन को युगधर्मा साहित्यकार बताया. उन्होंने नागार्जुन साहित्य से कई अंश उद्धृत कर उन्हें तत्कालीन सामाजिक, राजनैतिक यथार्थ को समझने के लिए बहुत जरूरी साहित्यकार बताया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने छात्र छात्राओं को नागार्जुन के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा दी. उन्होंने नागार्जुन के कवि व्यक्तित्व के साथ उनके कथा साहित्य को भी रेखांकन योग्य बताया. विश्व हिंदुस्तानी शांति निकेतन से पधारे डॉ अर्जुन कुमार ने सितारे जमी पर फिल्म का उदाहरण देते कहा कि नागार्जुन की विशिष्टता अछूते विषयों को भी सहज सामान्य बनाकर लोक ग्राह्य प्रस्तुति में है. उन्होंने नागार्जुन की कविता कटहल का लयात्मक मनोग्राही पाठ किया. डॉ जैनेंद्र कुमार ने नागार्जुन की प्रखर राजनैतिक चेतना पर प्रकाश डाला व नागार्जुन के तेवर से परिचित कराने के लिए उनकी कविता इंदु जी इंदु जी क्या हुआ आपको का प्रभावशाली पाठ किया. पीजी सेंटर की सहायक प्राध्यापिका डॉ अणिमा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मयंक भार्गव ने आगत अतिथियों व छात्र छात्राओं को धन्यवाद प्रेषित किया. कार्यक्रम में मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार, गणित विभागाध्यक्ष डॉ बीएन झा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष कौशल झा, एनएसएस पदाधिकारी डॉ बलबीर झा, डॉ निहारिका व डॉ अन्नू कुमारी ने कार्यक्रम में वैचारिक योगदान देने के लिए छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया. इस अवसर पर आशुतोष कुमार, केडी राम, ऋषि मिश्र, सत्येंद्र जी, अमित सिंह, शैलेंद्र मिश्र, हरिनंदन कुमार, अतुल कुमार, गणपति झा, आशीष, रौनक सहित अन्य छात्र छात्रा मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नागार्जुन के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में बेहतर करें विद्यार्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजद कार्यकर्ताओं की बैठक कर इंजीनियर प्रभाष ने दिया 2025 की जीत का मंत्र

हम सबको एकजुट होकर 2025 में महागठबंधन की प्रशासन बनानी है : प्रभाष उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन परिसर में बुधवार राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. आयोजित बैठक की अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र यादव जबकि संचालन पवन यादव ने किया. मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व राजद प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त है बदलाव का,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जो विकास और सामाजिक न्याय का विजन सामने आया है, उसे घर-घर पहुंचाना है. हम सबको एकजुट होकर 2025 में महागठबंधन की प्रशासन बनानी है और बिहारीगंज को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाना है. 2025 में महागठबंधन की प्रशासन बनाने का संकल्प यह लड़ाई सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और विकास की लड़ाई है. तेजस्वी यादव का जो विजन है, शिक्षित बिहार, स्वावलंबी युवा, सामाजिक न्याय और सबका विकास उसे लेकर हम सबको हर गांव, टोला, गली तक पहुंचना है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की प्रशासन बनेगी और बिहारीगंज में बदलाव की शुरुआत हम सब मिलकर करेंगे. आगे ई.प्रभाष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर संवाद करें और राजद की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं. हम कार्यकर्ता सिर्फ झंडा ढोने वाले नहीं हैं, हम बदलाव के वाहक हैं. हम सब मिलकर यह साबित करेंगे कि बिहारीगंज अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि आगे बढ़ेगा,एक नई सोच और नई दिशा के साथ. पिछले कई दशकों से बिहारीगंज की उपेक्षा हुई है. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई. साथ ही बैठक में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर, हर पंचायत में सक्रिय टीम का गठन करने की योजना,युवाओं, स्त्रीओं और किसानों को अभियान से जोड़ने की रणनीति तय की गई. तेजस्वी यादव की प्राथमिकताओं,रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय को जन-जन तक पहुंचाने का का आह्वान किया गया. चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर ई. प्रभाष ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देखा जा रहा है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से गरीब, दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश चल रही है. यह एक बड़ी साजिश ही नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है,भाजपा आरएसएस बिहार में मनुवाद की स्थापना करना चाहती है. यह वोट और अधिकार की लड़ाई है, जिसे हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में मजबूती से लड़ना होगा. एक-एक मतदाता को जागरूक करना सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है. अगर वोट से वंचित हुए, तो फिर अधिकार से भी वंचित हो जाएंगे. वहीं राजद नेता रामकृष्ण मंडल ने कहा की पार्टी की ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं. हमें हर पंचायत, हर गांव तक तेजस्वी यादव का संदेश पहुंचाना है. आज की यह बैठक सिर्फ संगठन की मजबूती का नहीं, बल्कि बदलाव की तैयारी का हिस्सा है. मौके पर पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव,पुरण मंडल,महेंद्र यादव,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रीतम कुमार, मो अयूब अली,बालेश्वर यादव, रंजीत साह,शंभू चौधरी,मुरली मंडल,छात्र उपाध्यक्ष सुमन यदुवंशी, छात्र सचिव सैफ अख्तर,शंकर यादव,अशोक यादव, छत्री यादव,सुनील यादव,उमेश साहनी,बिनोद यादव,वार्ड सदस्य पंकज रजक,सरपंच विपत पासवान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजद कार्यकर्ताओं की बैठक कर इंजीनियर प्रभाष ने दिया 2025 की जीत का मंत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : बिजली टैरिफ पर जेबीवीएनएल ने दायर की पुनर्विचार याचिका

रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (जेएसइआरसी) द्वारा 30 अप्रैल 2025 को पारित टैरिफ आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर की है. यह याचिका वित्तीय वर्ष 2023-24 के ट्रू-अप, 2024-25 की वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा (एपीआर) और 2025-26 की एआरआर व टैरिफ निर्धारण से संबंधित है. गौरतलब है कि राज्य में नयी टैरिफ दरें एक मई 2025 से लागू है. गौरतलब है कि 30 अप्रैल को आयोग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टैरिफ की घोषणा की थी. इसमें झारखंड में शहरी बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 20 पैसे और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 40 पैसे की वृद्धि की गयी है. ओवरऑल बिजली टैरिफ में 6.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है, जो एक मई 2025 से प्रभावी है. जेबीवीएनएल ने 40.02% टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, पर आयोग ने केवल 6.34% की वृद्धि की मंजूरी दी है. इस पर जेबीवीएनएल को एतराज है. जेबीवीएनएल ने आठ रुपये प्रति यूनिट की दर मांगी थी, जबकि आयोग ने 6.85 रुपये प्रति यूनिट की दर की मंजूरी दी है. जेबीवीएनएल ने अपनी याचिका में आयोग से विभिन्न बिंदुओं पर पुनर्विचार कर संशोधित आदेश जारी करने की प्रार्थना की है. याचिका में कहा गया है कि इन संशोधनों से न केवल निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी पारदर्शी और न्यायसंगत दरों का लाभ मिलेगा. इन मुद्दों पर पुनर्विचार का आग्रह किया गया जेबीवीएनएल का दावा है कि आयोग ने पावर परचेज में 3.88 करोड़ रुपये की छूट को दो बार घटाकर गलती से 7.76 करोड़ रुपये की दोहरी कटौती कर दी है. इससे बिजली खरीद लागत में गलत कटौती हुई है. निगम ने पावर परचेज लागत को 7701. 44 करोड़ की जगह 7709.20 करोड़ रुपये के रूप में मान्य किये जाने की मांग की है. गैर-टैरिफ आय में भी जेबीवीएनएल ने आपत्ति जतायी है. निगम का कहना है कि डिले पेमेंट सरचार्ज (डीपीएस) से प्राप्त राशि पर वित्तीय लागत के समायोजन के बाद वास्तविक गैर-टैरिफ आय 126.43 करोड़ रुपये है, जबकि आयोग ने इसे 551.54 करोड़ रुपये के रूप में दर्शाया है. इस अंतर के पीछे कंपनी ने अपीलीय न्यायाधिकरण के 2011 के फैसले का हवाला दिया है. ट्रांसमिशन लॉस के मामले में जेबीवीएनएल ने जेयूएसएनएल के लिए 6.41% और डीवीसी के लिए 5.33% नुकसान को वास्तविक बताया है, जबकि आयोग ने क्रमशः 2.23% और 2.96% स्वीकार किया है. निगम का कहना है कि ये नुकसान उसके नियंत्रण से बाहर है और उसे दोहरे नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. ब्याज दर के निर्धारण में भी आयोग और जेबीवीएनएल के बीच मतभेद है. निगम ने 12.52% की वास्तविक ब्याज दर की मांग की है, जबकि आयोग ने 10.5% की मानक दर स्वीकार की है. इसी प्रकार बैंक और वित्तीय शुल्क (2.38 करोड़) में भी आयोग द्वारा अस्वीकृति पर निगम ने असहमति जतायी है. फिक्स्ड चार्ज की प्रतिदिन कटौती, टोड (टाइम ऑफ डे) टैरिफ के नये स्वरूप, एनडीएस एचटी उपश्रेणी की स्वीकृति, इलेक्ट्रिक वाहन उपभोक्ताओं के लिए स्पष्टता, स्ट्रीट लाइट श्रेणी का पुनः वर्गीकरण और 150 किलोवाट तक एलटी कनेक्शन विकल्प की अनुमति जैसे कई व्यावहारिक प्रस्ताव भी याचिका में शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : बिजली टैरिफ पर जेबीवीएनएल ने दायर की पुनर्विचार याचिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:गन्ना फसल को रोग से बचाव को मास ऐप का उपयोग करने का सुझाव

Samastipur News:हसनपुर : गन्ना उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय चीनी मिल परिसर में कृषक कार्यशाला आयोजित की गयी. संचालन उप महाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने किया. डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डॉ मिनतुल्लाह एवं डॉ सुनीता कुमारी मीणा ने गन्ना की खेती से पूर्व खेती की तैयारी के सम्बन्ध में जानकारी दी. किसानों को संयुक्त ईखा आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने गन्ना फसल को रोग-कीट के बचाव एवं खूंटी प्रबंधन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए ईख अनुसंधान केंद्र पूसा के मास ऐप के उपयोग करने की सलाह दी. गन्ना विकास मद में बिहार प्रशासन द्वारा किसानों लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया. जीएम अशोक कुमार मित्तल ने किसानों को सुझाव दिया कि किसान मजदूरों की समस्या को देखते हुए गन्ना की खेती में यांत्रिकीकरण तकनीक को शामिल करें. कम कृषि लागत पर अधिक-से-अधिक उपज पा सकते हैं. उन्होंने किसानों से अधिक-से-अधिक क्षेत्रफ़ल में गन्ना की खेती करने का अनुरोध किया. शंभू प्रसाद राय ने किसानों को गन्ना की खेती में यंत्रीकरण तकनीक के फायदे पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने गन्ना रोपाई से लेकर गन्ना कटाई तक यंत्रीकरण तकनीक में शामिल यंत्रों के उपयोग का सलाह दी. मौके पर अमित कुमार, एमए खान, प्रमोद मणि त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्रा, रमण सिंह, दीपक कुमार, शोभित शुक्ला, मनोज महतो, श्रवण चौबे, राम कृष्ण प्रसाद, मनोज कुमार, कृष्णा ठाकुर, सुधीर प्रसाद शाही, हरेराम प्रसाद, किसान संजीव कुमार, रामप्रिय यादव, रजनीश कुमार, नरेश सिंह, मंटुन कुमार, रमण गुप्ता, अनोज कुमार, त्रिपुरारी कुमार, रामबाबू महतो आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:गन्ना फसल को रोग से बचाव को मास ऐप का उपयोग करने का सुझाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोर्ड बैठक में करें विचार, बढ़े पार्षदों का मानदेय

मुजफ्फरपुर. आदर्श विकास पार्षद समिति की अध्यक्ष अर्चना पंडित ने मेयर व नगर आयुक्त को पत्र लिखा है. इसमें पांच जुलाई को होने वाली निगम बोर्ड की बैठक में छह मुख्य विषय रखने का आग्रह किया है. पार्षदों के मानदेय बढ़ोतरी,चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण पर विचार्र-विमर्श करने को कहा है. कहा है कि भीषण गर्मी में जिन वार्ड में नल जल की समस्या है, वहां विभागीय कार्य शीघ्र कराएं. कच्ची गली नाली और ऐसी सड़क जहां जलजमाव की समस्या होती है, वहां जल्द काम कराया जाये. जिन तालाब व पोखर का सौंदर्यीकरण हो चुका है उसके आसपास धोबीघाट का निर्माण हो. जिस प्रकार ग्राम पंचायत में मुखिया, सरपंच व पंस सदस्यों को प्रशासन द्वारा आर्म्स लाइसेंस देने का निर्देश दिया गया उसी प्रकार सभी पार्षदों को आर्म्स लाइसेंस भी मिले. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बोर्ड बैठक में करें विचार, बढ़े पार्षदों का मानदेय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nalanda: पति की तलाश में निकली महिला से दरिंदगी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

सुनील कुमार/नालंदा/बिहार: पति की तलाश में निकली एक स्त्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की रात करीब 8 बजे चिकसौरा थाना क्षेत्र के डियावां-वेरथू पथ के नजदीक खोखना गांव के पुल के पास घटी. पीड़िता किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्त्री का अपने पति से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसका पति घर छोड़कर चला गया. स्त्री उसी रात पति की तलाश में घर से निकली थी.  स्त्री के साथ हुई दुष्कर्म की कोशिश  रास्ते में दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया. स्त्री ने साहस दिखाते हुए खुद को किसी तरह छुड़ाया और सीधे अपने घर पहुंची. परिजनों के सहयोग से स्त्री ने रात में ही करायपरसुराय थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए करायपरसुराय और चिकसौरा थाने की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की और पीड़िता की पहचान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  Also Read: पुलिस को चकमा देने के लिए दरवाजे में बनाया गुप्त खुफिया खांचा, बरामद हुई जिंदा कारतूस पुलिस ने क्या कहा ?  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डू कुमार उर्फ सुरेंद्र, पिता बलराम गोप, निवासी रूपसपुर (थाना चिकसौरा) रवि कुमार उर्फ फूटे यादव, पिता स्व. गरीबन गोप, निवासी करायपरसुराय थाना क्षेत्र के रूप में की गयी है. चिकसौरा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है.  The post Nalanda: पति की तलाश में निकली स्त्री से दरिंदगी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्थडे की पहली मुलाकात, आखिरी साबित हुई, ढाबे के बाहर दौड़ पड़ी चीखें

Hapur News: हापुड़ के NH-09 पर स्थित ‘राजा जी ढाबा’ पर सोमवार की रात रौनक अपने चरम पर थी. रंग-बिरंगी लाइटों, हंसी-मजाक और ढाबे की मशहूर दाल तड़का की खुशबू के बीच बुलंदशहर के फरादपुर गांव के अजीतपाल ने अपनी प्रेमिका आकांक्षा के जन्मदिन को खास बनाने की हर मुमकिन कोशिश की. यह उनकी पहली मुलाकात थी. केक काटने से लेकर साथ बैठकर भविष्य के सपने देखने तक, हर लम्हा किसी फिल्मी सीन की तरह लग रहा था. मौत की रफ्तार: कार ने रौंदा, सब कुछ पलभर में खत्म रात करीब 10:15 बजे एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट कार ने ढाबे की सीढ़ियों पर चढ़कर दोनों को रौंद दिया. चीखों और अफरा-तफरी में ढाबे की सारी खुशियां मातम में बदल गईं. अजीतपाल खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था, और आकांक्षा चीख-चीखकर होश गंवाने को थी. वह पल इतना खौफनाक था कि ढाबे के हर कोने में सन्नाटा पसर गया. प्रत्यक्षदर्शियों की आंखों में डर, कानों में गूंज रहीं चीखें घटना के समय ढाबे पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी और पलभर में वह सीधे सीढ़ियों पर चढ़ गई. टकराने की ज़ोरदार आवाज़ के बाद सब कुछ बिखर गया. आकांक्षा अपने प्रेमी के बिल्कुल पास खड़ी थी और उसकी चीखें अभी तक लोगों के ज़हन में गूंज रही हैं. जन्मदिन की रात ही टूटा परिवार का इकलौता सहारा अजीतपाल तीन बहनों का इकलौता भाई था. उसके पिता उमराव सिंह ने बताया कि दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बेटी सोनम अविवाहित है. इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों की बेरुखी: बुलाने पर भी रातभर नहीं पहुंचे ढाबा मालिक और पुलिस ने तुरंत आकांक्षा के परिजनों को सूचना दी, लेकिन रातभर कोई नहीं आया. मंगलवार दोपहर बाद वे थाने पहुंचे और आकांक्षा को अपने साथ घर ले गए. इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि लड़की के साथ इस हालत में भी परिजनों की संवेदनहीनता क्यों रही? नामजद आरोपियों पर नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट परिजनों ने थाने में बताया कि उनकी अपनी जांच में यह सामने आया कि कार में बुलंदशहर के हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगेरूआ नैथला का अकरम, उसका बेटा फेज उर्फ कैफ और उसका दोस्त जिशान मौजूद थे. आरोप है कि इन्हीं तीनों ने जानबूझकर अजीतपाल को रौंदा. परिजन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के बाहर डटे रहे, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई. The post बर्थडे की पहली मुलाकात, आखिरी साबित हुई, ढाबे के बाहर दौड़ पड़ी चीखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना: ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत पवेलियन केंद्र में महाबोधि वृक्ष, आगंतुकों की संख्या दस लाख से अधिक

पटना, कैलाशपति मिश्र: जापान के शहर ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 चल रहा है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने वर्ल्ड एक्सपो में हिंदुस्तान पवेलियन को शाश्वत हिंदुस्तान की थीम सजाया है. इसके केंद्र बिंदु में प्रतीकात्मक रूप से महाबोधि वृक्ष लगाया है.जो हिंदुस्तान की प्राचीन परंपराओं, नवाचारऔर वैश्विक योगदान का जीवंत प्रतीक है.यह आगंतुकों के लिए भी केंद्र बिंदु बन गया है.बिहार फाउंडेशन जापान चैप्टर के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने बताया की दो महीने से भी कम अंतराल में ही हिंदुस्तान पवेलियन में आगंतुकों की संख्या दस लाख के आंकड़े को पार कर लिया है.वर्ल्ड एक्सपो 2025 में आने वाले लोग महाबोधि वृक्ष के तरफ खींचे चले आते हैं. शीर्ष के तीन लोकप्रिय पवेलियनों में हिंदुस्तान के पवेलियन बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष ने बताया कि हिंदुस्तान पवेलियन की लोकप्रियता इससे ही जाहिर होती है की ओसाका एक्सपो में करीब 150 देशों की मौजूदगी है.इसमें हिंदुस्तान पवेलियन शीर्ष के तीन सबसे ज़्यादा लोकप्रिय पवेलियनों में से एक है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें हिंदुस्तान पवेलियन का केंद्रीय प्रतीक महाबोधि वृक्ष के चयन का कारण पवेलियन के कार्यकारी निदेशक पुष्पम ने कहा कि हिंदुस्तान पवेलियन की स्थापत्य संरचना, कला और डिजिटल प्रस्तुतियां सभी महाबोधि वृक्ष की प्रेरणा से सजी हैं, जो आगंतुकों को हिंदुस्तान की आध्यात्मिक विरासत और समकालीन नवाचारों का एकीकृत अनुभव प्रदान करती है.पवेलियन का केंद्रीय प्रतीक महाबोधि वृक्ष है, जो बिहार स्थित बोधगया में महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति का साक्षी रहा है.यह वृक्ष केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि जागरण, शांति और सार्वभौमिक चेतना का प्रतीक है.ओसाका एक्सपो में इसका चयन हिंदुस्तान के मूल्यों मेंअहिंसा, ध्यान, और विश्वशांति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से किया गया है.हिंदुस्तान के कॉन्सुल जनरल श्रीचंद्रु ने कहा कि यह पवेलियन न केवल हिंदुस्तान की विविधताओं को प्रस्तुत करता है, बल्कि सतत विकास, वैश्विक साझेदारी और सांस्कृतिक समरसता के संदेश को भी सशक्त कर रहा है. इसे भी पढ़ें: पटना: कंपनियों द्वारा CSR मद में खर्च की जाने वाली राशि को ट्रैक करेगी प्रशासन, वित्त विभाग ने तैयार किया मसौदा  The post पटना: ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हिंदुस्तान पवेलियन केंद्र में महाबोधि वृक्ष, आगंतुकों की संख्या दस लाख से अधिक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top