Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रयागराज: “चिकित्सा रत्न 2025” सम्मान से नवाजे गए डॉ. संजय कुमार 

प्रयागराज में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में डॉ. संजय कुमार, रेलवे सर्जन, को “चिकित्सा रत्न 2025” सम्मान से राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस  पर अलंकृत किया गया. यह सम्मान मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद विपिन चंद्र दीक्षित द्वारा प्रदान किया गया, जो चिकित्सा क्षेत्र में उनके मूल्यवान योगदान को मान्यता देता है.  प्रयागराज: “चिकित्सा रत्न 2025” सम्मान से नवाजे गए डॉ. संजय कुमार  2 लोक सेवक मंडल ने किया था कार्यक्रम का आयोजन यह कार्यक्रम लोक सेवक मंडल द्वारा राजर्षि सेवा केंद्र, प्रयागराज में आयोजित किया गया था. लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चोपड़ा की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया. लोक सेवक मंडल के समन्वयक नारायण यादव ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि यह सम्मान डॉ. संजय कुमार की निःस्वार्थ सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देता है.  The post प्रयागराज: “चिकित्सा रत्न 2025” सम्मान से नवाजे गए डॉ. संजय कुमार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nalanda: पुलिस को चकमा देने के लिए दरवाजे में बनाया गुप्त खुफिया खांचा, बरामद हुई जिंदा कारतूस

सुनील कुमार/नालंदा/बिहार: अपराधियों की साजिशें अब फिल्मों की पटकथा को मात देने लगी हैं. नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के बैरीगंज गांव में संचालित अवैध हथियार निर्माण इकाई का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. फरार आरोपी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे में विशेष ‘खुफिया खांचा’ बना रखा था, जहां हथियार और कारतूस छिपा कर रखे गए थे.  घर में बना रखा था खुफिया ढांचा  इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए हिलसा अनुमंडल के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैरीगंज गांव निवासी स्वर्गीय तेजू बिन्द का पुत्र तनिकन बिन्द अवैध हथियार बनाकर बेचता है. सूचना के आधार पर एक विशेष टीम गठित कर आरोपी के घर पर छापेमारी की गई. पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घर की सूक्ष्म तलाशी के दौरान दरवाजे के पास दीवार में एक संदिग्ध सुराख को नोटिस किया. जांच करने पर पता चला कि वह हिस्सा विशेष रूप से काटकर हथियार छिपाने के लिए गुप्त तहखाने के रूप में तैयार किया गया था. वहां से पांच जिंदा कारतूस, हथियार निर्माण के उपकरण और अर्ध-निर्मित हथियार बरामद किए गए. पुलिस ने क्या कहा ?  डीएसपी सुमित कुमार ने इस तकनीक को “क्राइम की नई शैली” बताते हुए कहा कि अब अपराधी हथियारों को छिपाने के लिए घर के सामान, दीवारों, दरवाजों और फर्नीचर तक में बदलाव कर रहे हैं ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. बरामद सभी सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपी तनिकन बिन्द के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.  छापेमारी में शामिल रहे ये अधिकारी इस छापेमारी में अंचल निरीक्षक चन्द्रभानु, चिकसौरा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, दरोगा रामचन्द्र मंडल, विजय कुमार समेत दोनों थानों के सशस्त्र बल की सराहनीय भूमिका रही.  काम कर रहा है संगठित गिरोह पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन मिनी फैक्ट्रियों के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी जड़ें स्थानीय से लेकर अंतर-जिला स्तर तक फैली हो सकती हैं. पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए जांच तेज़ी से जारी है. Also Read: बगहा में दर्दनाक घटना, पूर्व मुखिया ने पत्नी को मारी गोली या थी प्राकृतिक मौत!  जांच जारी पहले भी उजागर हुआ है हथियार निर्माण का नेटवर्क यह कोई पहला मामला नहीं है. इसी साल 14 जून 2025 को चिकसौरा बाजार निवासी शंकर विश्वकर्मा के मकान में भी मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ था. उस दौरान पुलिस ने वहां से चार अर्ध-निर्मित देसी पिस्तौल की बॉडी, चार बैरल, एक लोहे-लकड़ी से बना देसी कट्टा (लकड़ी पर लाल रंग का पेंट), एक देसी पिस्तौल और अन्य हथियार निर्माण उपकरण बरामद किए थे. पुलिस ने मौके से आरोपी शंकर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया था. The post Nalanda: पुलिस को चकमा देने के लिए दरवाजे में बनाया गुप्त खुफिया खांचा, बरामद हुई जिंदा कारतूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Metro In Dino Review: सारा अली खान ने निभाया हर लड़की का सच, दिखी रेंज और रियल इमोशन

फिल्म: मैट्रो इन दिनोडायरेक्टर: अनुराग बसुकास्ट: सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना शेखड्यूरेशन: 2 घंटे 42 मिनटरेटिंग: 4/5 Metro In Dino Review: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो… इन दिनों एक बार फिर रिश्तों की गहराइयों, अधूरी चाहतों और शहर की भीड़ में खोए इंसानों की भावनाओं को छूने वाली कहानी लेकर आई है. ये फिल्म उन सवालों के जवाब तलाशती है जो अक्सर दिल के किसी कोने में दबे रह जाते हैं, जैसे क्या पुराने रिश्ते फिर से खिल सकते हैं? क्या उलझे लोग सुकून पा सकते हैं? क्या अकेलापन प्यार को खत्म कर देता है या फिर नजदीकियों की नई शुरुआत बनता है? तो चलिए इन सवालों का जवाब देने वाली इस फिल्म का रिव्यू आपको देते हैं. कहानी: रिश्तों की उलझन और नई शुरुआत अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’ एक बार फिर हमें शहरी रिश्तों की भीड़भाड़ में ले जाती है, जहां हर इंसान अकेला है, अधूरा है और प्यार की तलाश में है. फिल्म की कहानी पांच अलग-अलग रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, कभी एक अधूरी शादी, तो कभी लंबे रिश्ते में आई बोरियत, और कहीं एक पुरानी दोस्ती जो दोबारा जिंदगी में रंग भर देती है. डायरेक्शन: अनुराग बसु का सिग्नेचर टच अनुराग बसु की कहानी कहने की कला हमेशा से अलग रही है, वो हर रिश्ते को इतना रियल बना देते हैं कि लगता है जैसे यह हमारे ही आसपास की बातें हैं. फिल्म का हर सीन, लोकेशन और बैकग्राउंड म्यूज़िक पूरी तरह कहानी से जुड़ा है. मेट्रो सिटीज़ के शोरगुल के बीच भी एक सुकून और गहराई मिलती है. वहीं, प्रीतम का म्यूजिक कहानी में जान डालता है, और गानों के जरिए कास्ट के इमोशन को सामने लाता है. सारा अली खान की चुमकी: सबसे रियल परफॉर्मेंस सारा अली खान इस फिल्म की जान हैं. उन्होंने चुमकी के किरदार में जो सिंपलिसिटी, कन्फ्यूजन और मासूमियत दिखाई है, वो हर उस लड़की से जुड़ती है, जो आज की दुनिया में खुद को ढूंढ़ रही है. सारा की परफॉर्मेंस इस फिल्म में सबसे नैचुरल है, ना कोई ज़बरदस्ती का इमोशन, ना ओवरएक्टिंग. उनकी आंखें बहुत कुछ कह जाती हैं, खासकर उन सीन में जहां उनके पास बोलने को ज़्यादा नहीं होता. उनका ‘ड्रंक सीन’ भी बिना किसी गलती के बेहद रियल और रिलेटेबल लगता है. एक्टिंग डिपार्टमेंट: दमदार परफॉर्मेंस का मेला जहां सारा अली खान अपने किरदार में सबसे ज़्यादा इंप्रेस करती हैं, वहीं बाकी एक्टर्स भी किसी से कम नहीं. पंकज त्रिपाठी ने एक अधेड़ पति के रूप में गज़ब की परफॉर्मेंस दी है, कभी मुस्कुराहट लाते हैं, कभी रुलाते हैं. वहीं, कोंकणा सेन शर्मा हर बार की तरह दमदार हैं. फीके रिश्ते में फंसी उनकी पत्नी की भूमिका इमोशंस से भरी है. नीना गुप्ता और अनुपम खेर की पुरानी जोड़ी के पल दिल को छूते हैं. आदित्य रॉय कपूर अपने चार्म में हैं और अली फज़ल और फातिमा सना शेख का ट्रैक भी दिलचस्प है. स्क्रीनप्ले और डायलॉग: नर्मी और गहराई का मेल फिल्म का स्क्रीनप्ले बेहद इमोशनल और सोचने पर मजबूर करने वाला है. रिश्तों की पेचीदगियों को बिना ज़्यादा मेलोड्रामा के दिखाना आसान नहीं होता, लेकिन अनुराग बसु और उनकी टीम ने यह बखूबी कर दिखाया है. खासकर कुछ डायलॉग सीधे दिल को छूते हैं. टेक्निकल पहलू: कैमरा, एडिटिंग और सिनेमैटोग्राफी फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शानदार है. हर शहर मुंबई, दिल्ली, पुणे, बैंगलोर का अपना मूड फिल्म में दिखता है. कैमरा मूवमेंट और लाइटिंग, किरदारों के इमोशन को और उहिंदुस्ताने हैं. एडिटिंग भी कसी हुई है, हालांकि सेकंड हाफ थोड़ा खिंचता है लेकिन कभी बोर नहीं करता. हर कहानी के बीच ट्रांज़िशन स्मूद है और दर्शकों को जोड़े रखता है. फाइनल वर्डिक्ट ‘मेट्रो… इन दिनों’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक एहसास है. यह रिश्तों की गर्माहट, उलझन, खुशी और अकेलेपन का अनुभव है. फिल्म के हर किरदार की अपनी एक लड़ाई है, खासकर सारा की चुमकी, जो आज की पीढ़ी की रियल रिफ्लेक्शन लगती है. सारा की ये परफॉर्मेंस अब तक की सबसे सच्ची और दिल छूने वाली है. अगर आप रिलेशनशिप्स की पेचीदगियों को समझते हैं और एक इमोशनल जर्नी पर निकलना चाहते हैं, तो इस फिल्म को जरूर देखें. यह भी पढ़ें- Metro In Dino First Review: मेट्रो इन दिनों का पहला रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स The post Metro In Dino Review: सारा अली खान ने निभाया हर लड़की का सच, दिखी रेंज और रियल इमोशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में भारी बारिश का कहर, दामोदर में बहा बोकारो का युवक

Jharkhand Heavy Rain Havoc: फुसरो नगर (बोकारो), उदय गिरि-बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा स्थित दामोदर नद पर बने रेलवे पुल के समीप बुधवार दोपहर नदी की तेज धार में एक युवक बह गया. युवक की पहचान तुरियो पंचायत के राजाबेड़ा गांव के बेलघुटू टोला निवासी अजीत सिंह के 35 वर्षीय पुत्र बालेश्वर कुमार सिंह के रूप में की गयी है. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने गोताखोर टीम को घटना की सूचना दी है. इसके बाद खोजबीन शुरू होगी. तेनुघाट डैम के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से डैम के 10 गेट खोले गए हैं. इससे दामोदर का जलस्तर काफी बढ़ गया है. सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी घटना की समाचार सुनकर चंद्रपुर बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित गांव से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. नदी तट की चट्टान पर युवक का कपड़ा और मोबाइल मिला है. गमछे में बंधा एक झोला भी मिला है. ये भी पढ़ें: रांची की बिटिया तनुश्री द्विवेदी की वुशू में ऊंची उड़ान, बाटुमी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मनवाएंगी प्रतिभा का लोहा नदी का बढ़ गया है जलस्तर तेनुघाट डैम के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से डैम के 10 गेट खोले गए हैं. इससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. कुछ लोगों ने बताया कि युवक नदी तट पर दोपहर 11:12 बजे के बीच पहुंचा था. नदी में कुछ स्त्रीओं ने उसे पानी में डूबते हुए देखा था. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो वहां सिर्फ उसका कपड़ा मिला. ये भी पढ़ें: सहायक आचार्य के गणित और विज्ञान का रिजल्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगा जारी, झारखंड हाईकोर्ट में JSSC ने दायर किया शपथ पत्र ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी कल रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर और गढ़वा में रेहला फोर लेन रोड का करेंगे उद्घाटन, देखें शेड्यूल The post झारखंड में भारी बारिश का कहर, दामोदर में बहा बोकारो का युवक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: 21 साल बाद पटना बिस्कोमान में हुआ सत्ता परिवर्तन, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को लगा बड़ा झटका

Patna, मृणाल कुमार: बिहार और झारखंड की सबसे बड़ी सहकारी संस्था बिस्कोमान में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई का फैसला आया है. केंद्र प्रशासन के सहकारिता विभाग ने बिस्कोमान भवन के नए चेयरमैन की आधिकारिक घोषणा करते हुए विशाल सिंह को अध्यक्ष और महेश राय को वाइस चेयरमैन घोषित किया है. यह फैसला झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आया है, जिसने चुनाव प्रक्रिया पर से रोक हटाने का निर्णय दिया था.  RJD को लगा बड़ा झटका  विशाल सिंह के चेयरमैन चुने जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, वहीं आरजेडी MLC सुनील सिंह के लिए यह फैसला एक बड़ा झटका माना जा रहा है. सुनील सिंह लगभग 21 वर्षों से बिस्कोमान के चेयरमैन पद पर काबिज रहे. इस दौरान उन्होंने पूरे संगठन पर अपने गुट का वर्चस्व कायम रखा. लेकिन इस फैसले के बाद उनका दब-दबा टूट गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने किया रास्ता साफ झारखंड के रांची हाईकोर्ट के जस्टिस आर. मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ के फैसले ने ये स्पष्ट किया था कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट ही सुन सकता है क्योंकि इसमें दो राज्यों (बिहार और झारखंड) के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा शामिल है. कोर्ट ने इसी आधार पर रोक हटाई और चुनाव को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी. जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया से विशाल सिंह को नया चेयरमैन चुना गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें कौन हैं नए चेयरमैन? विशाल सिंह बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते है. उनके पिता अजित सिंह 1996 तक नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) के अध्यक्ष रह चुके हैं. विशाल सिंह वर्त्तमान में NCCF के अध्यक्ष हैं और उन्हें दो साल पहले इस पद के लिए चुना गया था. साथ ही विशाल सिंह बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ट में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस बदलाव से सुनील सिंह के साथ साथ आरजेडी को भी झटका लगा है. विशेषज्ञों का मानना है कि बिस्कोमान का यह नया नेतृत्व आने वाले समय में संगठन की दिशा और दशा तय करेगा. इसे भी पढ़ें: Bihar: मानसून सत्र से पहले हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, बिहार से ये नेता बन सकते हैं मंत्री The post Patna: 21 साल बाद पटना बिस्कोमान में हुआ सत्ता परिवर्तन, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को लगा बड़ा झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Internships : मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन एवं टेलीकॉलिंग समेत अन्य क्षेत्रों में है इंटर्नशिप करने का मौका

Internships : एक सफल करियर के निर्माण में इंटर्नशिप महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. संबंधित क्षेत्र में की गयी इंटर्नशिप युवाओं को कोर्स के दौरान पढ़ाये गये सैद्धांतिक ज्ञान को पूर्ण बनाने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं. आप अगर इंटर्नशिप करने का अवसर तलाश रहे हैं, तो इन जगहों पर आवेदन सकते है – मार्केटिंग संस्थान : सनराइज इंडियास्थान : पटना (हाइब्रिड)स्टाइपेंड : 3000-5000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 6 जुलाई, 2025विवरण देखें : https://shorturl.at/1QdRa ग्राफिक डिजाइन संस्थान : फ्रेम्डस्थान : कोलकातास्टाइपेंड : 15,000-30,000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 19 जुलाई, 2025विवरण देखें : https://shorturl.at/irgYs टेलीकॉलिंग संस्थान : निशात इवेंट्स एडवरटाइजमेंटस्थान : पटनास्टाइपेंड : 10,000-15,000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 25 जुलाई, 2025विवरण देखें : https://shorturl.at/WZlhJ इसे भी पढ़ें : Bank Job 2025 : बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने मांगे कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 257 पदों पर आवेदन ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) संस्थान : लाइनअप मैनपावर सॉल्यूशंसस्थान : कोलकातास्टाइपेंड : 8000 – 27,000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 19 जुलाई, 2025विवरण देखें : https://shorturl.at/wjiNy आईटी, एचआर, एडमिन एंड कोऑर्डिनेटर संस्थान : टेलिस टेक्नोलॉजीजस्थान : वर्क फ्रॉम होमस्टाइपेंड : 5000-8000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2025विवरण देखें : https://shorturl.at/w5jyO टेक्निकल स्क्रम मास्टर संस्थान : रेजोल्यूट एआइ सॉफ्टवेयरस्थान : वर्क फ्रॉम होमस्टाइपेंड : 5000-8000 रुपये प्रतिमाहअंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2025विवरण देखें : https://shorturl.at/y5wow The post Internships : मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन एवं टेलीकॉलिंग समेत अन्य क्षेत्रों में है इंटर्नशिप करने का मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah: बगहा में दर्दनाक घटना, पूर्व मुखिया ने पत्नी को मारी गोली या थी प्राकृतिक मौत!  जांच जारी

चंद्रप्रकाश आर्य/पश्चिमी चंपारण/बिहार: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी-महुआ पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के मौत के मामले की जांच चौतरवा थाना की पुलिस करेगी. इसके साथ ही पूर्व मुखिया के बंदूक की भी जांच की जाएगी. बता दें कि मंगलवार को रायबारी- महुआ पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद लाल श्रीवास्तव और उनकी पत्नी की मौत एक साथ हो गई थी. दोनों की मौत के बाद पंचायत के सभी गांव में लोग उनकी चर्चा कर रहे है.  लोगों ने क्या कहा ?  वही कुछ लोगों ने कहा कि पूर्व मुखिया ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पहले अपने पत्नी को गोली मारी उसके बाद स्वयं को गोली मारकर मार ली. जिसमें दोनों की मौत हो गयी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मुखिया कैंसर से पीड़ित थे. ऐसे में उनकी मौत हो गयी.  पत्नी को आया हार्ट अटैक! मौत की सूचना के बाद उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक हो गया. जिससे उनकी भी मौत हो गयी. हालांकि मंगलवार को ही पूर्व मुखिया के परिजन और ग्रामीणों के द्वारा दोनों पति-पत्नी का दाह संस्कार कर दिया गया. वही बुधवार को जब इसकी सूचना चौतरवा थाना पुलिस को मिली तो पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी.  Also Read: जेल में बंद आरोपी ने की जान देने की कोशिश, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप  पुलिस ने क्या कहा ?  इस संदर्भ में एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने बताया कि पूर्व मुखिया और उनकी पत्नी की मौत की सूचना मिली है. मामले की जांच को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर बगहा संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है. हालांकि पुलिस इंस्पेक्टर अभी चौतरवा के प्रभार में भी हैं. पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. The post Bettiah: बगहा में दर्दनाक घटना, पूर्व मुखिया ने पत्नी को मारी गोली या थी प्राकृतिक मौत!  जांच जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amazon Prime Day Sale के टॉप डील्स से उठ गया पर्दा, iPhone से लेकर इन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale 2025 सेल जल्द ही शुरू होने वाला है. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कुछ-कुछ ऑफर्स से पर्दा हटा दिया है. 12 जुलाई से शुरू हो रही यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही है. इस सेल में यूजर्स को कई शानदार डील्स मिलने वाले हैं. स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स, होम अपलायंसेस हो या फिर कोई भी डिवाइस Amazon Prime Day सेल में आपको सभी प्रोडक्ट सस्ते मिलने वाले हैं. ऐसे में इस सेल में क्या मिलेगा खास चलिए फिर डालते हैं एक नजर. Swiggy ₹99 स्टोर: अब 175+ शहरों में सस्ता खाना, जेब पर हल्का, स्वाद में दमदार Amazon Prime Day सेल टॉप डील्स Amazon Prime Day सेल में स्मार्टफोन्स पर सबसे तगड़ी डील मिलने वाली है. वहीं, इस सेल में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च भी हो सकते हैं, जिन्हें सबसे पहले प्राइम मेंबर्स खरीद सकेंगे. स्मार्टफोन की इस लिस्ट में Honor X9c 5G, Lava Storm Lite 5G, OPPO Reno14 Series, OnePlus Nord CE5, realme Narzo 80 Lite 5G, iQOO Z10 Lite 5G, Samsung Galaxy M36 5G, OnePlus Nord 5 और iQOO 13 जैसे फोन शामिल हैं. पुराने फ्लैगशिप फोन्स पर डिस्काउंट नए स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी बढ़िया डिस्काउंट प्राइम यूजर्स को मिलने वाला है. जिनमें Samsung Galaxy S24 Ultra 5G, OnePlus 13s, iQOO Neo 10R और iPhone 15 को काफी सस्ते में यूजर्स खरीद सकेंगे. इतना ही नहीं, कुछ स्मार्टफोन्स पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, 24 महीने तक का नो कॉस्ट EMI और 60 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी यूजर्स को मिलेगा. साथ ही अमेजन ICICI क्रेडिट/डेबिट कार्ड और SBI कार्ड पर एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट दे रहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी डिस्काउंट वहीं, अमेजन प्राइम सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी कई ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे. जिसमें हेडफोन से लेकर स्मार्ट डिवाइस, स्पीकर्स, ब्लूटूथ सहित कई गैजेट्स शमैल हैं. कुछ प्रॉडक्ट्स पर यूजर्स को 80% तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है. Bigg Boss 19 में पहली बार AI डॉल बनेगी कंटेस्टेंट! जानिए ‘हबूबू’ को, जो सलमान खान के शो में रचेगी इतिहास कहीं आपके फोन की गैलरी में ताक-झांक तो नहीं कर रहा Facebook? बचने का ये है तरीका The post Amazon Prime Day Sale के टॉप डील्स से उठ गया पर्दा, iPhone से लेकर इन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लड़की की खामोशी समेत ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में आने वाला है बड़ा ‘तूफान’

Relationship Tips, Breakup Warning Signs: प्यार की शुरूआत में ऐहसास जितना खूबसूरत होता है उतना ही मुश्किल होता है उस रिश्ते को उसी तरह बनाए रखा जाए जितना शुरुआती दौर में था. हर पार्टनर चाहता है कि उसके साथ रिलेशनशिप में बंधा शख्स खुश रहे. लेकिन ऐसा हमेशा हो यह जरूरी नहीं. कई बार लड़कियां एक रिश्ते में होते हुए भी अंदर से बेहद अकेली और दुखी महसूस करती हैं, लेकिन अपने जज्बातों को जाहिर नहीं कर पातीं. ऐसे में लड़कों को चाहिए कि वो सिर्फ शब्दों पर नहीं, बल्कि व्यवहार और हाव-भाव पर भी ध्यान दें. अगर आपको भी लगता है कि आपके पार्टनर में बदलाव आ रहा है लेकिन वह उसे बोल नहीं पा रही है तो हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे जो यह बताएगा कि लड़की का दिल अब उस रिश्ते में नहीं लग रहा. बातचीत में रुचि कम हो जाना अगर पहले आपकी पार्टनर हर छोटी-बड़ी बात आपसे साझा करती थी, लेकिन अब वो खुद में सिमटने लगी है. आपकी हर बात का जवाब सिर्फ “हां” और “ठीक है” में सीमित कर देती है. इसके अलावा आपसे बात करते समय वह हर बार आपसे कुछ कहने के लिए कहती है तो यह संकेत हो सकता है कि उसका मन अब उस रिश्ते में नहीं है. बार-बार अकेला छोड़ना या दूरी बनाना जब कोई लड़की किसी रिश्ते में खुश नहीं होती, तो वह आपसे शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में दूरी बनाने लगती है. बार-बार ‘बिजी हूं’, ‘थोड़ी देर में बात करते हैं’, या ‘मूड नहीं है’ जैसे बहाने आम हो जाते हैं. Also Read: शिशु के डिजिटल एटीट्यूड में छिपी है बड़ी समस्या, इन 7 संकेतों को न करें नजरअंदाज पुराने पलों में उत्साह की कमी कोई खास जगह या बातें या कोई स्पेशल तारीख जो पहले उसके लिए खास हुआ करती थीं, अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखता तो यह साफ साफ संकेत है कि उसका दिल अब पहले जैसा नहीं रहा. छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन एक खुशहाल रिश्ता सहनशीलता और समझदारी से चलता है. लेकिन अगर आपकी पार्टनर हर बात पर चिढ़ने लगी है या बहस करने लगी है, तो यह उसकी मानसिक थकान और असंतोष का संकेत है. बार-बार तुलना करना अगर वह हर बात में किसी और व्यक्ति की तारीफ करने लगती है तो तो समझिए वह अपने रिश्ते से संतुष्ट नहीं है. वह चाहती है कि आप भी उस शख्स की तरह उसके लिए कुछ करें. जब रिश्ते में सुधार की इच्छा खत्म होना जब कोई लड़की रिश्ते में पूरी तरह से थक जाती है, तो वह न तो बहस करती है, न ही शिकायत. वह चुपचाप सब कुछ स्वीकार कर लेती है. ऐसे में लड़के को समझ जाना चाहिए कि उसकी यह चुप्पी आने वाले किसी बड़े तूफान का संकेत है. सोशल मीडिया पर संकेत देना कई बार लड़कियां सीधे नहीं कह पातीं कि वो रिश्ते में खुश नहीं हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट, स्टोरीज या कैप्शन में दर्द साफ झलकता है. जैसे वह अपने व्हाट्सेप या फेसबुक पोस्ट या स्टेट्स पर कुछ ऐसी बातें इनडायरेक्टली लिखें या कुछ शायरी लिखें तो यह संकेत है कि वह आपसे खुश नहीं है. Also Read: Vastu Tips: कंगाली और गरीबी का कारण बनती है घर में खुली रखी ये चीजें, दाने-दाने के लिए तरसता है इंसान The post लड़की की खामोशी समेत ये 7 संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में आने वाला है बड़ा ‘तूफान’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

National Herald: सबूत मिला तो कांग्रेस पार्टी को भी आरोपी बना सकती है ईडी

National Herald: नेशनल हेराल्ड मामले में बुधवार को विशेष अदालत राउज एवेन्यू में सुनवाई हुई. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दलील पेश किया गया. अब इस मामले की रोजाना सुनवाई होगी. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं को आरोपी बनाया गया है. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि अगर जांच एजेंसी को इस मामले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उसे भी आरोपी बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को आरोपी नहीं बनाया गया है. लेकिन भविष्य में पार्टी को आरोपी बनाने से जांच एजेंसी के अधिकार पर कोई रोक नहीं है. राजू ने अदालत को बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और उनके पुत्र लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड(एजेएल) की 2 हजार की संपत्ति हड़पने की साजिश में शामिल थे. एजेएल ही नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती थी. साजिश के तहत यंग इंडिया कंपनी बनायी गयी, जिसमें 76 फीसदी शेयरधारक सोनिया और राहुल गांधी हैं. कांग्रेस ने इसके लिए 90 करोड़ का लोन दिया और एजेएल की 2 हजार करोड़ की संपत्ति यंग इंडिया के नाम कर दी गयी. जांच एजेंसी ने कहा कि एजेएल को विज्ञापन भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कहने पर किया गया. इससे होने वाली आय अवैध है और यह धनशोधन का मामला है.   बड़ी संपत्ति होने के बाद भी एजेएल ने नहीं चुकाया कर्ज एएसजी राजू ने कहा कि एजेएल मुनाफा नहीं कमा रही थी. लेकिन इसके पास लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति थी. खर्च चलाने के लिए एजेएल ने कांग्रेस से 90 करोड़ रुपये का कर्ज लिया. पर इसे कभी चुकाया नहीं गया. किसी कंपनी के पास अगर हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति हो तो वह आसानी से कर्ज चुका सकती है. लेकिन कर्ज नहीं चुकाने की पीछे की मंशा अलग थी. कांग्रेस की मंशा एजेएल की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने की थी. जांच एजेंसी ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में लोग सालों से फर्जी अग्रिम किराया जमा कर रहे थे. किराये की रसीद भी फर्जी थी. आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी ने साजिश के तहत घाटे में चल रही एजेएल को कर्ज दिया और फिर यंग इंडिया नामक एक कंपनी बनाकर उस कर्ज के बहाने संपत्ति पर नियंत्रण हासिल कर लिया. सिर्फ 90 करोड़ के लोन के एवज में 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति यंग इंडिया को मिल गयी. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा की याचिका पर इस मामले की जांच शुरू हुई और इस मामले में आरोप पत्र दायर किया गया है.  The post National Herald: सबूत मिला तो कांग्रेस पार्टी को भी आरोपी बना सकती है ईडी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top