Hot News

July 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची की बिटिया तनुश्री द्विवेदी की वुशू में ऊंची उड़ान, बाटुमी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मनवाएंगी प्रतिभा का लोहा

Batumi Open International Wushu Tournament 2025: रांची-रांची की बिटिया तनुश्री द्विवेदी वुशू (Wushu) में झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं. वह जॉर्जिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी. एक से छह अगस्त 2025 तक बाटुमी इंटरनेशनल टूर्नामेंट (वुशू) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भाग लेने के लिए वह 27 जुलाई को रवाना होंगी. रांची की डीएसपीएमयू (डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी) में वह बीकॉम की स्टूडेंट हैं. तीसरी-चौथी क्लास से स्पोर्ट्स रही हैं वुशू तनुश्री तीसरी-चौथी क्लास से ही वुशू स्पोर्ट्स रही हैं. वह बताती हैं कि दीदी-जीजा जी ने उन्हें वुशू स्पोर्ट्सने के लिए प्रेरित किया. 2014 से उन्होंने सब जूनियर स्पोर्ट्सना शुरू किया. रांची के मोरहाबादी मैदान में कोच दीपक गोप ने उन्हें तरासा. धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा निखरती गयी. कई नेशनल टूर्नामेंट्स में उन्होंने मेडल जीते हैं. अगस्त 2025 में वह जॉर्जिया में वुशू में अपना दम दिखाएंगी. वुशू में जीत चुकी हैं कई मेडल तनुश्री ने वुशू में अब तक कई मेडल जीते हैं. जम्मू कश्मीर में आयोजित सब जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं. हरियाणा के फतेहाबाद में उन्होंने जूनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में इन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला. रांची के स्पोर्ट्सगांव में आयोजित वुशू फेडरेशन कप में इन्होंने दो गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित वुशू फेडरेशन कप में एक सिल्वर मेडल औक एक ब्रॉन्ज मेडल जीता. जम्मू कश्मीर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में तनुश्री ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक गोल्ड मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा अन्य कई उपलब्धियां इनके नाम हैं. कौन हैं तनुश्री द्विवेदी? तनुश्री द्विवेदी डीएसपीएमयू (डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी) में बीकॉम सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई गुरुनानक हायर सेकेंड्री स्कूल से की है. परिवार में तीन भाई-बहन हैं. पिता पंकज कुमार द्विवेदी और मां रागिनी द्विवेदी हैं. ये भी पढ़ें: सहायक आचार्य के गणित और विज्ञान का रिजल्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगा जारी, झारखंड हाईकोर्ट में JSSC ने दायर किया शपथ पत्र The post रांची की बिटिया तनुश्री द्विवेदी की वुशू में ऊंची उड़ान, बाटुमी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में मनवाएंगी प्रतिभा का लोहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारी बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Stock Market: एचडीएफसी समेत कई कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से बुधवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में शुरुआती तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी. एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में आई बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 287.60 अंक गिरकर 83,409.69 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 546 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं, एनएसई निफ्टी भी 88.40 अंक टूटकर 25,453.40 पर बंद हुआ. बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में भारी गिरावट सेंसेक्स में शामिल बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान इलेक्ट्रॉनिक्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई. वहीं, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट जैसे शेयर लाभ में रहे. एफआईआई की बिकवाली और वैश्विक संकेतों से दबाव बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से की गई 1,970.14 करोड़ रुपये की बिकवाली और वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. जियोजीत फाइनेंशियल के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि शुल्क छूट की समाप्ति से पहले निवेशक सतर्क हैं और अब बाजार की निगाहें कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों पर हैं. वृहद आर्थिक संकेतक मजबूत, फिर भी सतर्कता जरूरी हिंदुस्तान की विनिर्माण गतिविधियां जून में 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 58.4 रहा, जो मई के 57.6 से बेहतर है। इससे उत्पादन, नए ऑर्डर और रोजगार में सुधार का संकेत मिला है. वहीं, जीएसटी संग्रह जून 2025 में 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है. वैश्विक बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक लाभ में रहा. यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में तेजी देखी गई, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए. इसे भी पढ़ें: अनिल अंबानी को एसबीआई का बड़ा झटका, फ्रॉड की श्रेणी में डाला जाएगा रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन खाता कच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट क्रूड 67.69 डॉलर पर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.86% की बढ़त के साथ 67.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. बाजार में बिकवाली का दबाव, वैश्विक अस्थिरता और एफआईआई की निकासी से आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. हालांकि, मजबूत आर्थिक संकेतकों से दीर्घकालिक निवेशकों को राहत मिल सकती है. इसे भी पढ़ें: Cab Fare Hike: बढ़ गया कैब का किराया, पीक ऑवर में देना होगा दोगुना पैसा The post भारी बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारी बारिश से पानी-पानी राजस्थान, कोटा बैराज डैम के खोले गए फाटक, रेलवे ट्रैक में भरा पानी

रिपोर्ट- अंजली Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान में मानसून की बारिश चरम पर है. कई इलाकों में भारी से भारी बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण कोटा में चंबल नदी पर बने कोटा बैराज डैम के फाटकों को खोल दिया गया है. डैम के 5 फाटकों को खोलकर करीब 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है. बुधवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, अजमेर, बूंदी समेत कई जिले पानी-पानी हैं. कोटा में चंबल नदी में जलस्तर बढ़ जाने की वजह से कोटा बैराज डैम के फाटकों को खोल दिया गया है. बैराज के 5 गेट से करीब 75,186 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. डैम के 4 गेट को 15-15 फीट और 1 गेट को 5 फीट खोला गया है. बारिश के चलते सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं. कई घरों, खेतों और अंडरपास में भी पानी भर गया है. VIDEO | Rajasthan: Five gates of Kota barrage opened amid heavy rain; 75,000 cusecs water released. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3hOkVw4rNh — Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2025 जारी रह सकता है बारिश का दौर राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर इस सप्ताह जारी रहने का अनुमान है और इस दौरान कई जगह भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, एक मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बुधवार को भी भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 199.0 मिलीमीटर बारिश झालावाड़ के खानपुर में हुई. कई इलाकों में बाढ़ के हालात भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हिंदुस्तान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित हो गया है, जिससे मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है. इसी वजह से राजस्थान में तेज बारिश हो रही है. बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है. The post भारी बारिश से पानी-पानी राजस्थान, कोटा बैराज डैम के खोले गए फाटक, रेलवे ट्रैक में भरा पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tibet Succession: दलाई लामा के बयान से चीन तिलमिलाया, जानें क्या कहा? 

Tibet Succession: तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा उत्तराधिकारी को लेकर दिए गए बयान पर चीन तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है. दलाई लामा ने हाल ही में स्पष्ट किया कि उनके उत्तराधिकारी के चयन में चीन की कोई भूमिका नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनके निधन के बाद अगला दलाई लामा किसे बनना है, यह पूरी प्रक्रिया गादेन फोडरंग ट्रस्ट के माध्यम से संपन्न होगी, न कि किसी नेतृत्वक ताकत की दखलअंदाजी से. दलाई लामा के इस बयान ने वर्षों से चली आ रही उस दुविधा को भी खत्म कर दिया है जिसमें तिब्बती समुदाय असमंजस में था कि क्या 600 साल पुरानी दलाई लामा संस्था आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि यह संस्था आगे भी अस्तित्व में रहेगी और उत्तराधिकारी का चुनाव पारंपरिक बौद्ध तरीकों से होगा. चीन को यह बात नागवार गुजरी. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दलाई लामा की अगली पीढ़ी का चयन चीन की पारंपरिक प्रक्रिया और धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत ही होना चाहिए. माओ ने 18वीं शताब्दी के किंग वंश की उस नीति का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि उच्च बौद्ध पदों के लिए सम्राट की अनुमति जरूरी होती है. उन्होंने दो टूक कहा कि “उत्तराधिकारी के नाम पर चीन की मुहर लगनी अनिवार्य है.” माओ निंग ने यह भी दावा किया कि चीन धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करता है लेकिन धार्मिक मामलों पर राज्य की नीति और नियंत्रण भी आवश्यक है. यह बयान सीधे तौर पर दलाई लामा के उस रुख के विपरीत है जिसमें उन्होंने किसी भी प्रशासन, व्यक्ति या संस्था को उत्तराधिकार में दखल देने से मना किया था. इसे भी पढ़ें: चांद के ऊपर से गुजरी ‘अंतरिक्ष की रेलगाड़ी’, देखें वीडियो गादेन फोडरंग ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी समदोंग रिनपोछे ने जानकारी दी कि दलाई लामा स्वस्थ हैं और उन्होंने उत्तराधिकारी को लेकर अब तक कोई लिखित निर्देश नहीं दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि दलाई लामा का उत्तराधिकारी स्त्री या पुरुष कोई भी हो सकता है और इसके लिए तिब्बत की नागरिकता जरूरी नहीं होगी. दलाई लामा इस हफ्ते 90 साल के हो जाएंगे. उनके उत्तराधिकारी को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज़ हो रही है, और चीन तथा तिब्बती समुदाय के बीच इस विषय पर टकराव और बढ़ने की आशंका है. इसे भी पढ़ें: बिग ब्यूटीफुल बिल क्या है? जिसे पास कराने में डोनाल्ड ट्रंप के छूट गए पसीने इसे भी पढ़ें: 77 साल की दुश्मनी खत्म! क्या इजरायल से नहीं लड़ेगा ये मुस्लिम देश?  इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता, ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल क्यों नहीं करता रूस? The post Tibet Succession: दलाई लामा के बयान से चीन तिलमिलाया, जानें क्या कहा?  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू ने 6 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये बस एक काम…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि इसके कैरेक्टर से दर्शक काफी जुड़े हुए हैं और उनके बारे में छोटी से छोटी अपडेट जानना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर कई दिनों से ऐसी रूमर्स है कि जेठालाल और बबीता जी ने शो को छोड़ दिया है. अब पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता शो छोड़ने के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत है. 6 साल बाद शो छोड़ने पर क्या बोली निधि भानुशाली निधि भानुशाली यानी पुरानी सोनू ने 6 साल बाद शो छोड़ने पर बात की. उन्होंने हिंदी रश संग बात करते हुए कहा, ”जिस समय मैंने सीरियल को अलविदा कहा, उस समय पता था कि यह काफी बड़ा है, इसने मेरे जैसे कई एक्टर्स को पहचान दी है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि अंत में ये बस एक काम है. इसलिए मुझे लगता है कि इस मामले में मुझे कोई भी सफाई देने की जरूरत नहीं है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. हर कोई अपना बेस्ट चूज करने की चाह में लगा रहता है. मैंने वही चूज किया, जो मुझे उस समय करना था और मेरे लिए कहीं न कहीं सही था. तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि गोकुलधाम सोसाइटी वाले मेहता साहब के बॉस के बंगले में छुट्टियां मनाने जाते हैं. यहां उनका सामना चकोरी नाम की भूतनी से होती है. काला साया से जहां पोपटलाल प्यार कर बैठा है, वहीं भिड़े को वह डराती है और उससे कपड़े धुलवाती है. हालांकि जब भिड़े ने सारी सच्चाई सोसाइटी वालों को बताई, तो किसी ने यकीन नहीं किया. तब जाकर केयरटेकर ने सच्चाई बताई कि चकोरी ही भूत है. इससे सभी हैरान रह गए. हाल ही के प्रोमो में दिखाया गया कि भूतनी सभी सोसाइटी वालों ने कपड़े धुलवा रही है. यह भी पढ़ें- Metro In Dino First Review: मेट्रो इन दिनों का पहला रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू ने 6 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये बस एक काम… appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मानने को लेकर बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर । अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे अनुंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। इसमे शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (1), (2) अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना अध्यक्ष अनुमंडल दण्डाधिकारी सभी दल के जनप्रतिनिधी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस बैठक मे मुख्य रूप से निर्देश दिये। (1) बिना लाइसेंस जुलूस निषेध- ताजिया जुलूस अपने थाने से अनुमति लेकर ही निकाले जाएगे।(2) लाइसेंस उन शर्त पर जारी होगी जो पूर्व वर्षो मे थी।(3) अफवाह या संद्धिगध गतिविधिया मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दे। बैठक में मुहर्रम जुलूस की योजना रूट समय आदि का समन्वय किया गया धार्मिक भावनाओ को सम्मान और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के सुक्षाव दिये गये।

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल द्वारा टिकट जांच से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून/2025 तक ₹16.38 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति

इस अवधि में 2.24 लाख बिना टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  महाप्रबंधक,पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूमरे के आदेश तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में समस्तीपुर मंडल में नियमित टिकट जाँच के अलावे विशेष टिकट जाँच अभियान लगातार चलाये जा रहे हैं। मंडल में अप्रैल/2025 से जून/2025 तक नियमित टिकट जाँच के अतिरिक्त 59 स्पॉट चेक, 85 किलाबंदी जाँच, 26 मेगा चेक, 19 लालगाड़ी, 08 मजिस्ट्रेट जाँच तथा 07 बस रेड अभियान चलाये गये ।मंडल के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारंभ से अब तक (01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025) टिकट जांच के माध्यम से 2.24 लाख बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रा के मामले पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में ₹16.38 करोड़ की उल्लेखनीय राजस्व प्राप्ति की गई है, जो टिकटिंग व्यवस्था के प्रति मंडल की सजगता और सतत निगरानी का परिणाम है।विशेष रूप से, जून,2025 माह में मंडल द्वारा मेगा टिकट जांच अभियानों जैसे 18 स्पॉट चेक, 26 किलाबंदी जाँच, 08 मेगा चेक, 05 लालगाड़ी तथा 01 मजिस्ट्रेट जाँच अभियान के अंतर्गत बगैर टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई ।इस के दौरान 94660 बिना टिकट/अनियमित टिकट के मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹7.20 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया। जून/25 माह में सर्वाधिक आय देने वाले दो चल टिकट निरीक्षक श्री टुनटुन राय, टीटीआई टाइगर स्क्वाड/समस्तीपुर(1267 केस एवं आय ₹970470/-) तथा श्री मनोज कुमार, टीटीआई, आईसीपी/बापूधाम मोतिहारी(710 केस एवं आय ₹500405/-) को मंडल द्वारा पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है|

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vi यूजर्स की मौज, कंपनी दे रही 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, ऐसे कर सकते हैं क्लेम

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) एक बार फिर अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए Vi Guarantee Program लेकर आया है. इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है. जी हां, कम पैसे में अब यूजर्स ज्यादा वैलिडिटी का फायदा उठा सकेंगे. खास बात तो यह है कि, इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा के लिए महंगे प्लान की जरूरत नहीं होगी. वे सिर्फ 199 रुपये के प्लान के साथ भी इस प्रोग्राम का फायदा उठा सकेंगे. जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स. फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Vi लाया नया Max Family Plan, भर-भर कर दे रहा डेटा क्या है Vi Guarantee Program? Vi Guarantee Program ऐसे यूजर्स के लिए है, जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान के लिए 199 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज प्लान लेते हैं. ऐसे में Vi Guarantee Program के तहत Vi यूजर्स अब 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि, गारंटी प्रोग्राम के तहत रिचार्ज करने वाले यूजर्स को हर महीने 2 दिन की वैलिडिटी एक्स्ट्रा मिलेगी. जिससे 12 महीने तक रिचार्ज करने पर यूजर्स को 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी. हालांकि, इसके लिए यूजर्स को क्लेम करना होगा. किन यूजर्स के लिए है फायदेमंद बता दें कि, Vi का इस नए Guarantee Program का फायदा 2G हैंडसेट वालों को होगा. इस प्रोग्राम के बेनेफिट्स उन 2G हैंडसेट यूजर्स के लिए हैं, जो 199 रुपये या 209 रुपये के अनलिमिटेड वॉयस प्लान लेते हैं. 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 2GB डेटा और 300 फ्री SMS 28 दिनों के लिए देती है. वहीं, 209 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ-साथ फ्री कॉलर ट्यूनस का बेनेफिट्स मिलता है. ऐसे में अब Vi के इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को अब 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. कैसे करें क्लेम? Vi यूजर्स *999# या फिर 1212 पर कॉल कर Vi Guarantee Program को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद Vi ऐप के जरिए एक्स्ट्रा डेटा क्लेम करना होगा. बता दें कि, 2024 में Vi ने 4G और 5G यूजर्स के लिए गरंटी प्रोग्राम शुरू किया था. जिसमें यूजर्स को 130GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जा रहा था. ऐसे में 2025 का ये प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो कम दाम में ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं. Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा The post Vi यूजर्स की मौज, कंपनी दे रही 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, ऐसे कर सकते हैं क्लेम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DDU Admission 2025: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 10000 सीटों पर एडमिशन, जानें कैसे करें अप्लाई

DDU Admission 2025: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDU Gorakhpur University) में हर साल हजारों छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन का सपना देखते हैं. अगर आप भी गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो यह समाचार आपके लिए अहम है. गोरखपुर यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन की प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है. इस बार यूनिवर्सिटी ने कुल 10000 सीटों पर दाखिले की व्यवस्था की है जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी समेत कई कोर्स शामिल हैं. इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. DDU Admission 2025 गोरखपुर यूनिवर्सिटी एडमिशन गोरखपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा. वेबसाइट पर उपलब्ध “UG Admission 2025” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा जिसमें नाम, पिता का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता और संपर्क जानकारी भरनी होगी. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे जिनसे आप लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में कोर्स का चयन करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे 12वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करें. DDU Admission 2025 Gorakhpur University Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें. फॉर्म पूरा भरने के बाद निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं. आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जरूर सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो. 10000 सीटों पर एडमिशन DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी में इस साल कुल 10000 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं जिसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के अलग-अलग प्रोग्राम शामिल हैं. बीए में करीब 4000 सीटें, बीएससी में 3500 सीटें और बीकॉम में 2500 सीटों पर एडमिशन होगा. हालांकि, सीटों की डिटेल्स कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं. यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार एडमिशन पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगा जिसमें काउंसलिंग प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन भरते समय कोर्स की डिटेल्स, फीस स्ट्रक्चर और कट-ऑफ नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि किसी भी भ्रम की स्थिति से बचा जा सके. ये भी पढ़ें: टॉप कॉलेजों में सीट चाहिए? तो CUET में इतने अंक लाना होगा जरूरी ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन नहीं होगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज पहले से स्कैन करके तैयार रखने चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो. यूनिवर्सिटी समय-समय पर मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग शेड्यूल अपनी वेबसाइट पर जारी करेगी इसलिए अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें. किसी भी तरह की गलती को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी जिसकी सूचना यूनिवर्सिटी द्वारा दी जाएगी. ये भी पढ़ें: कितने मार्क्स पर कितना परसेंटाइल? CUET UG एडमिशन से पहले जान लें, नहीं तो पछताएंगे The post DDU Admission 2025: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 10000 सीटों पर एडमिशन, जानें कैसे करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: पौधारोपण के साथ रोटरी ने की नए सत्र की शुरुआत

Motihari: चकिया. रोटरी क्लब ऑफ चकिया के नये सत्र की शुरुआत सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम के साथ की.इसके पूर्व एक स्थानीय होटल में रोटरी क्लब ऑफ चकिया के द्वारा चिकित्सक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया एवं उन्हें अंग वस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया. रोटरी क्लब के नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार सिंह, सचिव रो. गुंजन तुलस्यान तथा रोटरी पदाधिकारियों एवं आमंत्रित चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया. मौके पर शहर के प्रख्यात सर्जन रो. डॉ. संजय कुमार, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. चंदन कुमार, डॉ. सुधीर कुमार,डॉ. अभिमन्यु कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार एवं डॉ. इकबाल मौजूद रहे. इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ चकिया के निवर्तमान अध्यक्ष रो. हरजीत सिंह राजू, निवर्तमान सचिव प्रोफेसर संतोष आनंद, असिस्टेंट गवर्नर लिटरेसी रो. स्टेनली पिल्लई, रो.अवधेश श्रीवास्तव, रो. मुकेश शर्मा ,पूर्व सचिव प्रकाश कुमार,रो. रामानंद पटेल, अभय श्रीवास्तव और अन्य रोटेरियन उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: पौधारोपण के साथ रोटरी ने की नए सत्र की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top