Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Banana Cake: पके केले से बनाएं स्पंजी केक, झटपट करें तैयार ये आसान रेसिपी

Banana Cake:अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन है तो आप घर पर बना केक एक अच्छा ऑप्शन है. कई तरह के फ्लेवर का केक आपने जरूर ट्राई किया होगा पर क्या आप ने बनाना केक यानी केले से बने केक का स्वाद चखा है? ये सॉफ्ट और स्पंजी केक हर किसी को पसंद आता है. तो आइए जानते हैं बनाना केक की रेसिपी.  केले का केक बनाने के लिए सामग्री  पके केले- 3 मैदा- 1.5 कप चीनी- एक कप बेकिंग पाउडर- 1छोटा चम्मच बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच तेल या मक्खन- आधा कप वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच नमक- चुटकीभर काजू- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ  किशमिश- 2 चम्मच  अखरोट- टुकड़ों में 2 चम्मच  यह भी पढ़ें- Sooji Corn Balls: शाम को बच्चों को दें क्रिस्पी सूजी कॉर्न बॉल्स का टेस्टी सरप्राइज केले का केक बनाने की विधि ( Banana Cake Recipe) केले का केक या बनाना केक बनाने के लिए आप पके केले का इस्तेमाल करें. पके केले को आप मैश कर लें. अच्छे से मैश किए हुए केले में आप चीनी और तेल को डाल दें. इसे अच्छे से फेट लें जब तक ये थोड़ा हल्का न हो जाए. अब एक बाउल में मैदा को छान लें. इसमें आप बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिक्स कर दें. इसे अच्छे से मिक्स करें. अब मैदा में आप केले का मिश्रण भी डाल दें. आप इसे अच्छे से मिक्स करें और वनीला एसेंस को भी डालें. अब एक केक टिन को तैयार करें और इसके बेस और किनारों में तेल से ग्रीस करें. केक के बैटर को इसमें डाल दें और इसे 10 मिनट पहले से प्री हीट ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस में 35-40 मिनट तक बेक करें. अगर आप कड़ाही में इसे बना रहे है तो इसे कड़ाही में एक स्टेंड पर रखें और इसे ढककर पकाएं 40-45 मिनट तक. जब ये पक जाए तो आप इसे निकाल लें और ठंडा होने के बाद इसे निकाल लें. तैयार है आपका टेस्टी बनाना केक. यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट The post Banana Cake: पके केले से बनाएं स्पंजी केक, झटपट करें तैयार ये आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना रडार में आए हमला करने वाला B-2 बॉम्बर उड़ाने वाले पायलट कैसे होते हैं खास?

B-2 Bomber Planes Pilot: हाल ही में जब ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध की स्थिति बनी, तो अमेरिका ने इस टकराव में हस्तक्षेप करते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इस हमले के लिए अमेरिका ने अपने सबसे खतरनाक और हाई-टेक युद्धक विमान B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे एडवांस और महंगे विमानों में होती है. क्या है B-2 स्टील्थ बॉम्बर की खासियत? B-2 बॉम्बर को ‘अदृश्य हत्यारा’ कहा जाता है. इसका खास फ्लाइंग-विंग डिजाइन और स्टील्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार से पूरी तरह बचा लेती है. यह विमान बिना ईंधन भरे 11,000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता रखता है. एक बार में 18 टन तक हथियार ले जा सकता है, जिनमें पारंपरिक बम से लेकर परमाणु बम तक शामिल हैं. इसकी कीमत करीब 2 अरब डॉलर प्रति यूनिट है, जो इसे दुनिया का सबसे महंगा बॉम्बर बनाता है. कौन उड़ाता है B-2 बॉम्बर? B-2 बॉम्बर को दो पायलट मिलकर उड़ाते हैं. ये अमेरिका की वायु सेना के विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारी होते हैं.केवल वही पायलट इस विमान को उड़ाने के लिए योग्य माने जाते हैं जो कड़ी शारीरिक और मानसिक परीक्षा पास करते हैं Air Force Officer Qualifying Test (AFOQT) में उत्तीर्ण होते हैं. Undergraduate Pilot Training (UPT) में शानदार प्रदर्शन करते हैं मिशन सिम्युलेशन, रडार सिस्टम, एवियोनिक्स और हथियार प्रणालियों में पारंगत होते हैं. क्यों है B-2 बॉम्बर खास? इस बॉम्बर की सबसे बड़ी ताकत इसका अदृश्य रहना और गहराई में छिपे दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करना है. यही वजह है कि अमेरिका ने इसे ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को ध्वस्त करने के लिए चुना. यह हमला न केवल रणनीतिक रूप से अहम था, बल्कि तकनीकी श्रेष्ठता का भी प्रतीक बन गया. यह भी पढ़ें.. Train Cancelled In July: रेलवे ने रद्द की यूपी की कई ट्रेनें, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं शामिल? The post बिना रडार में आए हमला करने वाला B-2 बॉम्बर उड़ाने वाले पायलट कैसे होते हैं खास? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन

अगर आप हर जगह UPI से पेमेंट करते हैं, तो आज से जेब में पैसे रखने शुरू कर दीजिए. क्योंकि, आज रात से UPI सर्विस ठप रहने वाली है. जी हां, आज रात से UPI सर्विस काम नहीं करेगी. ऐसे में अगर आपके पॉकेट में पैसे नहीं रहे तो फिर आपको किसी होटल में बर्तन धोने की नौबत आ सकती है. UPI सर्विस को लेकर HDFC बैंक ने यूजर्स को अलर्ट किया है. दरअसल, बैंक अपने सिस्टम में कुछ जरूरी मेंटेनेंस करने वाला है, जिसके कारण आज रात से UPI सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद की जाएगी. ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप घर से पैसे लेकर निकलें. PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट हुआ जरूरी, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई कब से रहेगा UPI डाउन HDFC आज 3 जुलाई रात 11:45 बजे से 4 जुलाई की रात 1:15 बजे तक अपनी UPI सर्विस बंद रखेगा. यानी कि पूरे 90 मिनट तक यूजर UPI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. बता दें कि, बैंक ने इस समय को इसलिए चुना है क्योंकि इस दौरान UPI सर्वर पर ज्यादा लोड नहीं रहता है. सभी UPI ऐप्स पर दिखेगा असर UPI डाउन का असर सिर्फ HDFC बैंक के मोबाइल एप नहीं पड़ेगा बल्कि सभी ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर पड़ने वाला है. जैसे कि, Google Pay, PhonePe, Paytm और WhatsApp Pay जैसे UPI ऐप्स पर पड़ने वाला है. 90 मिनट तक इन सभी की HDFC सर्विस डाउन रहेगी. ऐसे में ये UPI डाउन का असर उन UPI यूजर्स पर पड़ेगा जिनका UPI अकाउंट HDFC बैंक से लिंक है. ऐसे में न तो वो किसी को ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे और न ही पेमेंट रिसीव कर पाएंगे. साथ ही यूजर्स अपना बैंक बैलेंस भी नहीं चेक कर पाएंगे. वहीं, इस समय HDFC बैंक की RuPay क्रेडिट कार्ड UPI सर्विस भी डाउन रहेगी. Jamun Online Order: अब घर बैठे मंगाएं जामुन! जानिए इस सुपरफूड के फायदे और ऑनलाइन ऑर्डर का तरीका The post UPI इस दिन होगा ठप! जेब में रख लें पैसे, वरना होटल में धोने पड़ सकते हैं बर्तन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dubai And Gulf Countries: दुबई आज भारत का हिस्सा होता, अगर वो फैसला न होता… 

Dubai And Gulf Countries: आज का दुबई या कुवैत जब भी सुर्खियों में आता है, तो आर्थिक विकास, ऊंची इमारतें और हिंदुस्तानीय प्रवासियों की भारी मौजूदगी की चर्चा होती है. लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि ये वही इलाका है, जो कभी हिंदुस्तान का हिस्सा हुआ करता था. 20वीं सदी की शुरुआत में खाड़ी के कई हिस्से हिंदुस्तान के अधीन थे और दिल्ली से संचालित होते थे. यह इतिहास अब लगभग मिटा दिया गया है, लेकिन इसकी स्मृतियां आज भी मौजूद हैं. Dubai 1956 में कैसा था?  1956 की सर्दियों में जब द टाइम्स के संवाददाता डेविड होल्डन बहरीन पहुंचे, तब उन्हें वहां हिंदुस्तानीय उपमहाद्वीप की मौजूदगी हर ओर दिखी. धोबी, चौकीदार जैसे शब्दों का इस्तेमाल, करी लंच जैसी एंग्लो-इंडियन परंपराएं. इसके साथ ओमान का वह सुल्तान जो हिंदी-उर्दू में फर्राटेदार बात करता था. ये सब उस ब्रिटिश हिंदुस्तान की छाया थे, जिसकी हुकूमत कभी काबुल से लेकर अदन तक मानी जाती थी. (ये जानकारी बीबीसी हिंदी के एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार है जिसे सैम डैलरिम्पल ने तैयार किया है)  जब दिल्ली से चलता था Dubai और खाड़ी पर राज आज यह जानकर हैरानी होती है कि कुवैत, बहरीन, ओमान, दुबई जैसे खाड़ी के कई क्षेत्र कभी हिंदुस्तान के अधीन माने जाते थे. ब्रिटिश हिंदुस्तानीय प्रशासन की इंडियन पॉलिटिकल सर्विस इन पर प्रशासनिक नियंत्रण रखती थी. ये सभी क्षेत्र कानूनन ‘हिंदुस्तान’ के हिस्से माने जाते थे और दिल्ली से इनके प्रशासनिक फैसले लिए जाते थे. ब्रिटिश हिंदुस्तान का यह विस्तार इतना गोपनीय था कि इसके वास्तविक नक्शे तक आम जनता को नहीं दिखाए जाते थे. दुबई बुर्ज खलीफा गुप्त नक्शे, छुपे दस्तावेज और ब्रिटेन की रणनीति (Gulf Countries) ब्रिटिश शासन जानता था कि अगर इन क्षेत्रों को हिंदुस्तान का हिस्सा घोषित किया गया तो ऑटोमन साम्राज्य या बाद में सऊदी अरब जैसे शक्तिशाली इस्लामी सत्ता केंद्रों से विवाद खड़ा हो सकता है. इसलिए नक्शे छुपा दिए गए और आधिकारिक दस्तावेजो से अरब का जिक्र गायब रखा गया. जैसे कोई अपनी प्रिय को परदे में रखता है, वैसे ही ब्रिटिश प्रशासन खाड़ी की स्थिति को रहस्य बनाए रखता था. अबू धाबी आजादी से पहले ही Dubai और खाड़ी India से अलग हिंदुस्तान की स्वतंत्रता की ओर बढ़ते कदमों के बीच, ब्रिटेन ने रणनीति बदल दी. 1937 में अदन को हिंदुस्तान से अलग किया गया और फिर 1 अप्रैल 1947 को, हिंदुस्तान की आजादी से महज कुछ महीने पहले, दुबई से लेकर कुवैत तक के सभी क्षेत्र औपचारिक रूप से हिंदुस्तान से अलग कर दिए गए. यह एक ऐसा प्रशासनिक निर्णय था, जिसने खाड़ी और हिंदुस्तान के ऐतिहासिक रिश्ते पर अंतिम विराम लगा दिया. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता, ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल क्यों नहीं करता रूस? अगर Dubai और खाड़ी अलग न होते तो…  कल्पना कीजिए कि अगर ब्रिटेन ने खाड़ी को हिंदुस्तान या पाकिस्तान के हवाले कर दिया होता, तो क्या आज के तेल समृद्ध अरब देश जयपुर या हैदराबाद की तरह हिंदुस्तान या पाकिस्तान का हिस्सा होते? शायद हां. लेकिन उस वक्त के ब्रिटिश अधिकारियों ने साफ कहा था कि दिल्ली के प्रशासकों को खाड़ी में कोई दिलचस्पी नहीं है. हिंदुस्तान-पाक बंटवारे की अफरातफरी में यह निर्णय ध्यान से परे रह गया. ब्रिटिश राज का आखिरी किला था खाड़ी (Gulf Countries) 1947 के बाद भी खाड़ी में ब्रिटिश नियंत्रण 24 साल तक बना रहा. वहां की मुद्रा हिंदुस्तानीय रुपया थी, परिवहन के लिए ब्रिटिश इंडिया शिपिंग लाइन का इस्तेमाल होता था और प्रशासन ब्रिटिश रेजिडेंट्स संभालते थे, जिनमें से अधिकांश ने इंडियन पॉलिटिकल सर्विस में प्रशिक्षण लिया था. यह ब्रिटिश हिंदुस्तान का आखिरी कोना था, जिसे 1971 में छोड़ा गया. खाड़ी देशों का इतिहास से दूरी बनाना (Gulf Countries) आज खाड़ी के देश ब्रिटिश इतिहास को तो कभी-कभी याद करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान के साथ अपने रिश्ते को लगभग भुला चुके हैं. पॉल रिच जैसे इतिहासकार मानते हैं कि इन देशों ने जानबूझकर अपने ब्रिटिश हिंदुस्तानीय अतीत को मिटाया ताकि ‘स्वतंत्र और प्राचीन संप्रभुता’ की छवि बनी रहे. लेकिन व्यक्तिगत स्मृतियां अब भी जिंदा हैं, जैसे एक कतरी बुज़ुर्ग की याद, जिसने बताया था कि कैसे एक हिंदुस्तानीय कर्मचारी ने उसे संतरा चुराने पर मारा था और अब उसे हिंदुस्तानीय नौकर देखकर “संतोष” मिलता है. नया Dubai और पुराना रिश्ता आज का दुबई आधुनिकता, संपन्नता और वैश्विक व्यापार का प्रतीक है. लेकिन उस चमक के पीछे एक भूला हुआ इतिहास है एक ऐसा समय जब दुबई दिल्ली से संचालित होता था, जब वहां हिंदुस्तानीय पासपोर्ट चलता था और जब खाड़ी के सुल्तान उर्दू में बात करते थे. यह कहानी केवल भूगोल या प्रशासन की नहीं है, यह इतिहास को याद रखने और समझने की है. हिंदुस्तान और खाड़ी के संबंध आज श्रमिकों और व्यापार तक सीमित हैं, लेकिन एक समय था जब यह एक ही प्रशासनिक ढांचे में बंधे थे. वो रिश्ता अब धुंधला हो गया है, पर कभी मिटाया नहीं जा सकता. इतिहास की गहराइयों में अब भी वह परछाईं मौजूद है, जो कभी ब्रिटिश हिंदुस्तान के नक्शे पर खाड़ी को चमकाती थी. The post Dubai And Gulf Countries: दुबई आज हिंदुस्तान का हिस्सा होता, अगर वो फैसला न होता…  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : बीजेपी और कांग्रेस प्रेमी-प्रेमिका, दोनों रात में चोरी-छिपे मिलते हैं, अरविंद केजरीवाल का तंज

Viral Video : विसावदर की जीत के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी के साथ–साथ कांग्रेस पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि विसावदर में AAP की जीत इस बात का संकेत है कि गुजरात की जनता अब बीजेपी से मुक्ति चाहती है. आज से पूरे गुजरात में “गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान” की शुरुआत हो रही है. आगे केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस का रिश्ता बिल्कुल प्रेमी-प्रेमिका जैसा है. दोनों रात में चोरी-छिपे मिलते हैं. देखें वीडियो. बीजेपी और कांग्रेस का रिश्ता बिल्कुल प्रेमी-प्रेमिका जैसा है – जो रात में चोरी-छिपे मिलते हैं। pic.twitter.com/8ccqavel8B — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 2, 2025 The post Video : बीजेपी और कांग्रेस प्रेमी-प्रेमिका, दोनों रात में चोरी-छिपे मिलते हैं, अरविंद केजरीवाल का तंज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात

Ranchi News: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के सिर में गंभीर चोट आयी है. रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. इसी बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज गुरुवार को विमल लकड़ा का हाल-चाल जानने क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. राज्यपाल ने विमल लकड़ा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. खेत में गिर गये थे विमल लकड़ा मालूम हो विमल लकड़ा बीते 1 जुलाई को सिमडेगा स्थित अपने खेत में अचानक गिरकर बेहोश हो गये थे. जिसके बाद उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार उनके सिर में खून के थक्के जम गये हैं. फिलहाल रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें रांची पहुंचे नितिन गडकरी, संजय सेठ ने किया स्वागत, जानिए कितने बजे होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आधी रांची नहीं जानती एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर में अंतर, आप जान लीजिए वरना हो जायेगा पोपट! अगस्त और सितंबर में रांची होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय, देखिए लिस्ट The post क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘ड्रेसिंग रूम की बालकनी से…’, इस बैट्समैन से खुश हैं जोनाथन ट्रॉट, कहा- उसकी रणनीति शानदार और भविष्य उज्जवल

Jonathan Trott on Shubman Gill: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हिंदुस्तानीय टीम ने मिला जुला प्रदर्शन किया. केएल राहुल और नितीश रेड्डी फ्लॉप रहे, तो करुण नायर और ऋषभ पंत ने छोटी-छोटी पारी स्पोर्ट्सी. जबकि यशस्वी जायसवाल ने 87 रन तो कैप्टन गिल ने शतक जड़ा. गिल ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दूसरा शतक जड़ा और बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक नाबाद 114 रन (216 गेंद, 12 चौके) बनाकर हिंदुस्तान को पांच विकेट पर 310 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनका साथ रवींद्र जडेजा ने दिया, जो 41 रन बनाकर अविजित लौटे. गिल की शानदार पारी पर इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने प्रशंसा की और उनका फ्यूचर ब्राइट बताया. (IND vs ENG 2nd Test)  पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन हिंदुस्तानीय कप्तान शुभमन गिल की सोची-समझी रणनीति और हाव भाव में विश्व स्तरीय खिलाड़ी के लक्षण हैं जिनका भविष्य उज्जवल नजर आता है. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, “उनके हाव भाव और जिस तरह से उन्होंने रन बनाए वह उल्लेखनीय है. इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ उनके नियंत्रण ने ड्रेसिंग रूम को संदेश दिया कि वह जिम्मेदारी ले रहे हैं और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘उनकी रणनीति स्पष्ट थी. मैं क्रीज पर टिका रहूंगा और मैं कल फिर से स्पोर्ट्सूंगा. मैं सुनिश्चित करूंगा कि हम जीत की स्थिति में पहुंचें. वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जिनका भविष्य उज्जवल है.’’ ट्रॉट ने कहा, ‘‘उन्होंने एक सोची समझी रणनीति से बल्लेबाजी की जिसमेंं उनका आत्मविश्वास साफ नजर आता था. ऐसी योजना को आत्मविश्वास के साथ लागू करना, जो पारंपरिक किताबों के अनुरूप भले न हो, लेकिन विरोधी टीम पर बढ़त दिलाए, यह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है. बतौर कप्तान, इसका असर न सिर्फ मैदान पर दिखाई देता है, बल्कि ड्रेसिंग रूम की बालकनी से देख रही टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी पड़ता है.’’ पहले गेंद फिर बल्ले से बरपाया कहर, चौकों छक्कों की बरसात कर अश्विन ने निकाली IPL की सारी कसर गिल की बल्लेबाजी रणनीति प्रभावशाली रही जोनाथन ट्रॉट ने इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स के खिलाफ शुभमन गिल के अलग-अलग अप्रोच को उनकी पारी की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया. उन्होंने कहा, “कार्स के पास वोक्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा रफ्तार है, लेकिन जो सबसे प्रभावशाली है, वो है गिल की समझ कि दोनों को कैसे अलग-अलग तरीके से स्पोर्ट्सना है.” गिल की रणनीति पर बात करते हुए ट्रॉट ने कहा, “उन्हें पता था कि वोक्स स्टंप्स पर अटैक करेंगे और उनके पास एक्सप्रेस पेस नहीं है, ऐसे में गिल ने पहले से एक रणनीति बना रखी थी कि उन्हें कैसे स्पोर्ट्सना है. यह कोई मौके पर बनाई गई योजना नहीं थी, बल्कि पहले से सोच-समझकर तैयार की गई रणनीति थी. यही अच्छी क्लास के खिलाड़ियों को औसत खिलाड़ियों से और वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ियों को बाकी सबसे अलग बनाता है.” मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video हिंदुस्तानीय बैटिंग लाइन अप कैसी रही हालांकि गिल ने शानदार शतक लगाया, वहीं यशस्वी जायसवाल अपनी दूसरी सेंचुरी से चूक गए और 87 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल ने 4 रन बनाए, तो करुण नायर ने 30 रनों का योगदान दिया. पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ पंत एक बार फिर 26 रन बनाने के बाद अपना विकेट फेंक कर चले गए. वहीं नितीश रेड्डी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका मिला, लेकिन वे गेंद छोड़ने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए.   ‘आंखों ही आंखों में’, गिल और जडेजा ने तेजी से चुरा लिया रन, फिर लेने लगे मजे, देखें वीडियो ‘मैच के साथ सीरीज भी…’ शुभमन गिल ने शतक के बाद भरी हुंकार, बताया इंडियन टीम का प्लान जसप्रीत बुमराह और रोनाल्डो! दूसरे टेस्ट में इंडियन प्लेइंग XI पर स्टेन ने किया ट्रोल, गिल-गंभीर पर ऐसे साधा निशाना The post ‘ड्रेसिंग रूम की बालकनी से…’, इस बैट्समैन से खुश हैं जोनाथन ट्रॉट, कहा- उसकी रणनीति शानदार और भविष्य उज्जवल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Todays Current Affairs in Hindi: 4 जुलाई 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स

Todays Current Affairs in Hindi 2025: करंट अफेयर्स दुनिया को आकार देने वाली प्रमुख वैश्विक घटनाओं पर प्रकाश डालते हैं जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को देश-दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे वे भविष्य और उसमें अपनी भूमिका के बारे में गंभीरता से सोचने के लिए तैयार होते हैं. इसलिए यहां 4 जुलाई 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स (Todays Current Affairs in Hindi) दिए जा रहे हैं जो आपकी तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं. आज के लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 जुलाई यानि आज के लिए करंट अफेयर्स (Todays Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं- सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई को जारी किया जाएगा. आईएमडी ने महाराष्ट्र में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया विश्व मुक्केबाजी कप: दो हिंदुस्तानीय स्त्री मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक पक्का पहलगाम, बालटाल मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू हुई आरबीआई ने व्यक्तिगत उधारकर्ताओं के लिए फ्लोटिंग रेट लोन के हस्तांतरण पर प्री-पेमेंट शुल्क पर रोक लगाई महाराष्ट्र ने 1 लाख नौकरियां पैदा करने के लिए हाई-टेक सेक्टर में 1.35 लाख करोड़ के निवेश को मंजूरी दी केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने यूएई की 3 दिवसीय यात्रा पूरी की, हिंदुस्तान की औद्योगिक साझेदारी को मजबूत किया हमास ने कहा कि वह गाजा युद्धविराम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर रहा है प्रशासन ने बाढ़ का पूर्वानुमान पहले से प्राप्त करने के लिए वेब-आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. हिंदुस्तान में पाकिस्तानी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट फिर से प्रतिबंधित किए गए हिंदुस्तान, यूएई द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और औद्योगिक सहयोग को बढ़ाएंगे अमेरिका ने छात्र वीजा आवेदन खोले; व्यापार समझौते पर हिंदुस्तान के साथ बातचीत जारी Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर उमड़ने वाली कांवरियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इंडोनेशिया: बाली जा रही 65 लोगों को ले जा रही नाव डूबी; 4 की मौत, 23 को बचाया गया, तलाश जारी हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच स्पोर्ट्से जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी हिंदुस्तानीय कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. PM Modi Ghana Visit : घाना में पीएम मोदी का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में हम “Security through solidarity” के सिद्धांत पर काम करेंगे. उम्मीद है कि इस लेख में आपको 4 जुलाई का सामान्य ज्ञान (Todays Current Affairs in Hindi) पता चला होगा. इसी तरह की अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ. The post Todays Current Affairs in Hindi: 4 जुलाई 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Good News: बिहार की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए रूट और टायमिंग

Bihar News: प्रशासन ने राजधानी पटना समेत अन्य प्रमुख शहरों में हर रूट पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है. जल्द ही 150 इलेक्ट्रिक बसें बिहार की सड़कों पर उतरने वाली हैं. पटना के बेली रोड, दानापुर, पटना सिटी, फुलवारी एम्स, बिहटा, मनेर और दीघा जैसे रूट पर 80 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है. वहीं पटना जिले के मसौढ़ी, नौबतपुर, पालीगंज समेत 10 से अधिक प्रखंडों में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा.  अगस्त के अंत तक मिलेंगी बसें मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र प्रशासन अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक ये इलेक्ट्रिक बसें बिहार राज्य परिवहन निगम को सौंप देगी. इसको लेकर सबसे पहले चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किये जा रहे हैं. बिहार के गया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में चार्जिंग स्टेशनों के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है. पटना में फुलवारीशरीफ परिवहन परिसर और बैरिया बस टर्मिनल पर बड़े चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे. एक चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 30 बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी. जानकारी के अनुसार, रात के 9 बजे तक इन बसों का परिचालन होगा. हर रूट पर चलायी जाएंगी 10 से 15 बसें  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी बसों की मॉनिटरिंग परिवहन निगम मुख्यालय के कंट्रोल एंड कमांड रूम से की जाएगी ताकि इमरजेंसी में यात्रियों को तुरंत सहायता दी जा सके. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत हर रूट पर 10-15 इलेक्ट्रिक बसें चलायी जाएंगी. ALSO READ: Indian Railways: बिहार में रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं लगेगा जाम, होमगार्ड तैनात किये जाने की तैयारी The post Good News: बिहार की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें, जानिए रूट और टायमिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TRP Report: तारक मेहता शो ने डुबायी अनुपमा की नैया, टीआरपी लिस्ट में ये सीरियल बना नंबर 1, अनुपमा की बज गई बैंड

TRP Report week 25: 25वें हफ्ते का टीआरपी लिस्ट आ चुका है. बार्क ने इस वीक का टीआरपी लिस्ट जारी किया है, जिसमें बड़ा फेर बगल देखने मिल रहा है. पिछले हफ्ते अनुपमा को पीछे छोड़ते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने बाजी मार ली थी. असित मोदी का शो नंबर वन पर आ गया था. अब इस वीक कौन सबसे आगे रहा और कौन पीछे, इसके बारे में आपको बताते हैं. साथ ही टॉप 5 में किस सीरियल ने अपनी जगह बनाई, इसके बारे में बताते हैं. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो ने एक बार फिर से अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. असित मोदी के शो को 2.3 इंप्रेशन मिले हैं. इन दिनों शो में भूत वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. भूतनी का नाम चकोरी है, जिसे पोपटलाल ने देखा है. Anupama रूपाली गांगुली का शो अनुपमा इस वीक भी दूसर नंबर पर है. शो को तारक मेहता का उल्टा चश्मा कड़ी टक्कर दे रहा है. अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु एक डांस कंपीटीशन में भाग लेगी और इसके लिए वह अपनी चॉल की स्त्रीओं की मदद लेगी. मनोहर से वह उन औरतों को डांस करने के लिए मनाने के लिए कहेगी. 2.1 मिलियन इंप्रेशन शो को मिले हैं. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. सीरियल को 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं. शो में लीप के बाद अरमान और अभीरा मिले, लेकिन उनका तलाक हो गया. अरमान अब गीतांजलि से शादी करने वाला है और अभीरा की जिंदगी में अंशुमन आ गया है. Udne Ki Aasha उड़ने की आशा को इस हफ्ते 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले है. शो चौथे नंबर पर है और इसमें कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा लीड रोल निभाते हैं. सचिन और सायली की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है. Laughter Chefs 2 कलर्स चैनल पर आने वाला लाफ्टर शेफ्स 2 को 1.6 रेटिंग मिली है और टीआरपी लिस्ट में 5वें नंबर पर है. कुकिंग रियलिटी शो में विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, रूबीना दिलैक, अभिषेक जैसे स्टार्स नजर आएंगे. यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो… The post TRP Report: तारक मेहता शो ने डुबायी अनुपमा की नैया, टीआरपी लिस्ट में ये सीरियल बना नंबर 1, अनुपमा की बज गई बैंड appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top