Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 14: ब्लॉकबस्टर या फुस्स? 14वें दिन आमिर खान की फिल्म के कलेक्शन ने डराया, जानें टोटल कमाई

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 14: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होते ही चर्चा में आ गई थी. आमिर की फिल्म को दर्शकों ने पॉजिटिव फीडबैक दिया और इस वजह से मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. समीक्षकों की तरफ से भी मूवी को सराहना मिली. जावेद अख्तर, काजोल, जूही चावला ने भी फिल्म की प्रशंसा की. ये फिल्म साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई. आइए आपको 14वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं. सितारे जमीन पर ने 14वें दिन की कितनी कमाई? फिल्म सितारे जमीन पर अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में है. फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया हैं, जिसमें जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया सहित 10 नये चेहरे हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 14वें दिन फिल्म की झोली में अभी तक 0.02 करोड़ रुपये आए है. ये अर्ली आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे. नेट कलेक्शन मूवी ने 132.92 करोड़ रुपये का कर लिया है. सिनेमाघरों में इन दिनों कन्नप्पा और मां लगी हुई है. हालांकि मां का कलेक्शन तो निराशाजनक है, लेकिन कन्नप्पा अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सितारे जमीन पर ने किस दिन कितनी कमाई की Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.75 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.65 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.75 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.43 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.72 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 4.24 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 0.32 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 0.2 करोड़ रुपये Sitaare Zameen Par Total Collection- 132.92 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो… The post Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 14: ब्लॉकबस्टर या फुस्स? 14वें दिन आमिर खान की फिल्म के कलेक्शन ने डराया, जानें टोटल कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में रिम्स और राज्य सरकार से मांगा जवाब, पूछे कई सवाल

RIMS: झारखंड के सबसे बड़े प्रशासनी अस्पताल रिम्स से संबंधित मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जानकारी के अनुसार, झारखंड हाइकोर्ट ने रिम्स में मरीजों के बेहतर इलाज व बुनियादी सुविधाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने की. खंडपीठ ने पूछे सवाल बता दें कि खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व प्रतिवादियों का पक्ष सुना. पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने पूर्व आदेश के आलोक में राज्य प्रशासन, रिम्स व झारखंड बिल्डिंग कॉरपोरेशन को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. इस दौरान पूछा गया कि प्रशासन ने राशि आवंटित की है, तो उस राशि का क्या-क्या उपयोग किया गया. कौन-कौन मेडिकल उपकरण खरीदे गये, क्या टेंडर निकाला गया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें होम गार्ड का भुगतान बढ़े इधर, रिम्स के अपर चिकित्सा अधीक्षक ने विभाग को एक पत्र लिखा है. पत्र में अस्पताल में तैनात होम गार्ड को बढ़ी हुई दर पर दैनिक कर्तव्य भत्ता का भुगतान किये जाने की बात है. अधीक्षक ने बताया कि संशोधित दर पर होम गार्ड को 1088 रुपये दैनिक कर्तव्य भत्ता के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है. अप्रूवल मिलने पर सभी होम गार्ड को हर दिन के हिसाब से 1088 रुपये दैनिक कर्तव्य भत्ता का भुगतान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट पुराने दर पर मिल रहा भत्ता मालूम हो कि वर्तमान में रिम्स में काम करने वाले होम गार्ड को पुराने दर से एक दिन का कर्तव्य भत्ता मिलता है. यह महज 500 रुपये प्रतिदिन ही है. जबकि गृह विभाग की ओर से संशोधित दर पर होम गार्ड का दैनिक भत्ता 500 से बढ़ाकर 1088 रुपये कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें Ranchi: 558 करोड़ की लागत से बना रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, अब 5 मिनट में तय होगी 30 मिनट की दूरी Bokaro News: बोकारो में स्त्री की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप RMC: मुहर्रम को लेकर रांची नगर निगम की बैठक, विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश The post झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में रिम्स और राज्य प्रशासन से मांगा जवाब, पूछे कई सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ बनी जून की ब्लॉकबस्टर, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ की चमक फीकी पड़ी

Box Office Report: जून 2025 का महीना बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए खास रहा, क्योंकि इस दौरान तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में टकराईं. पहली आमिर खान की इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’, दूसरी काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ और साउथ की स्टार-स्टडेड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा ‘कन्नप्पा’. हालांकि तीनों फिल्मों का प्रमोशन जबरदस्त रहा, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया कि इस रेस में सबसे आगे कौन है. ‘सितारे जमीन पर’ की जबरदस्त पकड़ 20 जून को रिलीज हुई आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे हफ्ते में भी बेहतरीन कमाई जारी रखी है. सोमवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ और मंगलवार को 4.24 करोड़ कमाए. वहीं, 13वें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया. इसके बाद इसका अब तक का कुल कलेक्शन 132.90 करोड़ तक पहुंच गया है. हालांकि, रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन यह फिल्म अब भी बाकी फिल्मों पर भारी है. ‘मां’ की रफ्तार हुई सुस्त 27 जून को रिलीज हुई काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ की शुरुआत उत्साहजनक थी, लेकिन अब इसकी कमाई की रफ्तार कम होती दिख रही है. फिल्म ने सोमवार को 2.5 करोड़ और मंगलवार को 2.85 करोड़ कमाए. जबकि, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 1.75 करोड़ हुआ. इसके बाद अब तक का कुल कलेक्शन 24.90 करोड़ तक गया है. मिक्स रिव्यूज और कम ऑडियंस एंगेजमेंट के कारण फिल्म लंबी रेस में कमजोर पड़ रही है. ‘कन्नप्पा’ से उम्मीदें टूटीं 27 जून को रिलीज हुई साउथ की मेगा बजट फिल्म ‘कन्नप्पा’, जिसमें प्रभास, विष्णु मांचू, मोहन बाबू और अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम थे, वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म ने सोमवार को 2.3 करोड़ और मंगलवार को 1.75 करोड़ का कारोबार करने के बाद छठे दिन यानी बुधवार को सिर्फ 1.15 करोड़ कमाए हैं. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 28.65 करोड़ हो गया है. भारी स्टारकास्ट और बज के बावजूद फिल्म थियेटर तक दर्शकों को लाने में असफल रही. कौन चला, कौन फिसला? ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कामयाब रही है. वहीं, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ संघर्ष कर रही हैं और उनका भविष्य इस हफ्ते के अंत तक तय होगा. यह भी पढ़े: Shefali Jariwala को मृत घोषित करते ही सन्न रह गए थे पति पराग त्यागी, करीबी दोस्त ने कहा- उसे मातम… The post Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ बनी जून की ब्लॉकबस्टर, ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ की चमक फीकी पड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kannappa On TV: विष्णु मांचू-अक्षय कुमार की फिल्म के हिंदी राइट्स इतने करोड़ में बिके, रकम सुनकर चौंक जाएंगे

Kannappa On TV: साउथ की फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास, मोहनलाल जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. फिल्म रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई. मूवी में अक्षय, प्रभास ने कैमियो रोल निभाया हैं. फिल्म को फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा, साउथ स्टार सूर्या का सपोर्ट मिल चुका है, जिन्होंने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है. विष्णु की फिल्म काजोल की मूवी मां के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई थी. हालांकि मां का हाल कन्नप्पा ने बेहाल कर दिया. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के हिंदी सैटेलाइट राइट्स को तगड़ी रकम पर खरीदा गया है. कन्नप्पा के हिंदी सैटेलाइट अधिकार इतने करोड़ में बिके तेलुगू पीआर बीए राजू की टीम ने अपने एक्स पर लिखा, कन्नप्पा ने बड़ा स्कोर किया. हिंदी सैटेलाइट के राइट्स 20 करोड़ में बिके. गेम ऑन. साथ ही उन्होंने हैशटैग कन्नप्पा और विष्णु मांचू का इस्तेमाल किया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो अबतक मूवी ने 28.65 करोड़ रुपये अपनी झोली में बटोर लिए है. आइए आपको फिल्म के डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं. Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़ Kannappa Box Office Collection Day 2: 6.84 करोड़ Kannappa Box Office Collection Day 3: 7.25 करोड़ Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़ Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़ Kannappa Box Office Collection Day 6: 1.15 करोड़ टोटल कलेक्शन- 28.65 करोड़ रुपये #Kannappa Scores Big 💸💸💸💸 Just Hindi Satellite 🛰️ Rights Sold For Whopping 20 crores 🔥🔥 Game On 🎯 #KannappaMovie #VishnuManchu pic.twitter.com/1UX7OrJZex — BA Raju’s Team (@baraju_SuperHit) July 1, 2025 बॉक्स ऑफिस पर कन्नप्पा से टकाराई काजोल की फिल्म मां मां एक हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल ने मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए, लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया. फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ कम होती जा रही है. बुधवार को मूवी ने सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन मूवी का 24.90 करोड़ तक पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये है. यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो… The post Kannappa On TV: विष्णु मांचू-अक्षय कुमार की फिल्म के हिंदी राइट्स इतने करोड़ में बिके, रकम सुनकर चौंक जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: इस नीति को नहीं जाना तो समझो बरबादी पक्की, चाणक्य ने पहले ही चेताया था

Chanakya Niti: चाणक्य ने सदियों पहले ही जीवन के ऐसे नियम बताए थे, जिनकी अनदेखी करना सीधे-सीधे बर्बादी की ओर ले जाता है. उनकी नीतियां न केवल राजकाज में बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. अगर हम इन सीखों को नहीं समझते या अपनाते, तो सफलता दूर और संकट नजदीक हो जाता है. चाणक्य ने समय से पहले ही चेताया था कि इन नीतियों को जानना और पालन करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है. इस आर्टिकल में हम उन अहम नीतियों पर चर्चा करेंगे, जिनसे अनजान रहना आपके जीवन में भारी नुकसान पहुंचा सकता है. Chanakya Niti चाणक्य ने सबसे पहले संगति के बारे में चेताया था. उनका कहना था कि अगर आपकी संगति गलत लोगों के साथ है तो आपकी बर्बादी तय है. बुरी संगति न केवल आपके चरित्र को बिगाड़ती है बल्कि आपके भविष्य को भी अंधकारमय बना देती है. इसलिए हमेशा अच्छे और ईमानदार लोगों की संगति करें. Chanakya Niti दूसरा महत्वपूर्ण नियम है अहंकार का त्याग. चाणक्य कहते हैं कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है. जैसे ही किसी के भीतर घमंड आता है, उसकी सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो जाती है और वह गलत फैसले लेने लगता है. इसका अंत हमेशा बर्बादी में होता है. Chanakya Niti चाणक्य ने समय का महत्व भी स्पष्ट किया है. उनका कहना है कि जो व्यक्ति समय का सही उपयोग नहीं करता, उसे जीवन में पछताना ही पड़ता है. समय एक बार चला गया तो लौट कर नहीं आता. समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है. Chanakya Niti आखिर में चाणक्य ने गोपनीयता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है. उन्होंने बताया है कि अपनी योजनाएं और निजी बातें हर किसी को नहीं बतानी चाहिए. गलत लोगों के हाथ में आपकी कमजोरियां पड़ते ही वे उनका फायदा उठाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति के 7 असरदार मंत्र, जो आपकी सोच को बना देंगे सुपर स्मार्ट ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: क्या आप भी रिश्तों में वही गलती कर रहे हैं, जिससे दूर हो जाते हैं अपने? ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिंदगी में कौन अपना है कौन पराया? चाणक्य की नीतियां बताती हैं सच्चाई Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: इस नीति को नहीं जाना तो समझो बरबादी पक्की, चाणक्य ने पहले ही चेताया था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi: 558 करोड़ की लागत से बना रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, अब 5 मिनट में तय होगी 30 मिनट की दूरी

Ratu Road Elevated Corridor: रांची वासियों की रफ्तार को पंख मिलने वाले हैं. आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. यह एलिवेटेड कॉरिडोर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रयास से रातू रोड (एनएच 75) पर बन कर तैयार है. इसका काम गुड़गांव की कंपनी केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने कराया है. इसके बनने से अब 30 मिनट की दूरी केवल 5 पांच मिनट में तय हो सकती है. 558 करोड़ की लागत से बना कॉरिडोर बताया जा रहा है कि इस बहुप्रतीक्षित कॉरिडोर को बनाने में 558 करोड़ रुपये की लागत आयी है. इसमें भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित सारे खर्च शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, इसके निर्माण कार्य को पूरा करने में दो साल सात महीने का समय लगा है. करीब 4.17 किमी लंबे फ्लाईओवर में झटका रोकने वाला ज्वाइंट लगाया गया है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इटकी रोड में उतरने के लिए रैंप इस एलिवेटेड कॉरिडोर को एनएच 75 पंडरा रोड में हेहल पोस्ट ऑफिस से नागाबाबा खटाल तक 3.57 किमी बनाया गया है. वहीं, पिस्का मोड़ से एनएच 23 इटकी रोड में 600 मीटर बनाया गया है. इसकी कुल लंबाई 4.17 किमी है. इसमें पंडरा रोड और नागाबाबा खटाल रैंप से चढ़ने की व्यवस्था होगी, जबकि इटकी रोड में केवल उतरने के लिए रैंप है. सर्विस रोड भी हुआ बेहतर इधर, एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण भी बेहतर तरीके से हुआ है. इससे जल निकास भी हो पा रहा है. साथ ही नाली का प्रबंध भी बेहतर हुआ है. वहीं, सर्विस रोड के बीच में शानदार प्लांटेशन भी किया गया है, जो इसे खूबसूरत बना रहे हैं. साथ ही नेचर का भी ध्यान रख रहे हैं. इसे भी पढ़ें झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट क्या है कॉरिडोर की खासियत रांची में बना रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर कई मायनों में खास है. झारखंड में पहली बार बुलेट प्रूफ व्यू कटर का इस्तेमाल हुआ, जिससे राजभवन की सुरक्षा होगी. राजभवन के पास 200 मीटर बुलेट प्रूफ कटर लगा है. इसके साथ ही फ्लाईओवर में मॉड्यूलर एक्सटेंशन ज्वाइंट लगाया गया है, जिससे ज्वाइंट पर आवाज नहीं आयेगी. इससे गाड़ियों पर झटका नहीं लगेगा. लाइटिंग की है विशेष व्यवस्था इसके अलावा कॉरिडोर के निर्माण में सुरक्षा के सारे मानकों का पालन हुआ है, जिससे दुर्घटना की संभावनाएं कम होंगी. जल संरक्षण की दृष्टि से फ्लाईओवर के पानी को नीचे लाकर जमीन के अंदर ले जाने का बेहतर प्रबंध हुआ है. फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे दुधिया सफेट लाइटिंग की भी व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ने लिया ट्रैफिक ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी 25 ट्रेनें, देखें लिस्ट Bokaro News: बोकारो में स्त्री की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप RMC: मुहर्रम को लेकर रांची नगर निगम की बैठक, विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश The post Ranchi: 558 करोड़ की लागत से बना रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, अब 5 मिनट में तय होगी 30 मिनट की दूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CSE-ECE नहीं, इस ब्रांच की बढ़ रही डिमांड, Admission के लिए लग रही लाइनें!

Top BTech Branch 2025 in Hindi: 2025 में BTech के टॉप ब्रांच की बात करें तो अब Artificial Intelligence & Data Science (AI & DS) ने CSE और ECE को पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर ट्रेंड और बीटेक एडमिशन पर आ रही रिपोर्ट्स में देखा गया है कि AI में मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन और NLP में एडमिशन के लिए काफी होड़ है. कई राज्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की डिमांड काफी ज्यादा है. आइए जानें BTech Artificial Intelligence 2025 के बारे में विस्तार से Top BTech Branch 2025: बढ़ती इंडस्ट्री डिमांड और भविष्य की संभावनाएं ग्लोबल AI मार्केट 2030 तक काफी आगे पहुंचने की उम्मीद है. हिंदुस्तान में 2026 तक AI और Data Science में एक मिलियन से अधिक नौकरियों की संभावना जताई जा रही है. इससे सामने आता है कि AI & DS में अविश्वसनीय अवसर मौजूद हैं.  यह भी पढ़ें- IBPS SO Recruitment 2025: बैंक में Sarkari Naukri का मौका, IT, Law, HR, Marketing वाले करें आवेदन जॉब प्रोफाइल्स और शुरुआती सैलरी (BTech Artificial Intelligence 2025) BTech AI & DS करने वाले छात्रों के लिए कई जॉब प्रोफाइल्स ट्रेंड में हैं, यहां देखें विस्तार से- Machine Learning Engineer Data Scientist Deep Learning Engineer NLP Engineer Computer Vision Engineer AI Research Scientist इन पोस्ट पर Entry-level सैलेरी 4 से 6 LPA है और अनुभव के साथ यह 20 से 30 LPA तक जा सकती है. यह भी पढ़ें- Bihar BTech Admission 2025: BCECEB सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 13000 से अधिक सीटों पर JEE Main स्कोर से एडमिशन Top BTech Branch 2025: क्यों कॉलेजों में बन रही होड़? कई राज्यों के अलावा पुणे में AI-DS कोर्सेज की बढ़ी हुई लोकप्रियता ने इसकी सीटें डबल कर दीं गई हैं. अन्य शहरों में भी AI/DS और Data Science के कोर्स में स्टूडेंट्स का इंट्रेस्ट लगातार बढ़ रहा है.प्रशासनी और निजी दोनों कॉलेज अब AI-DS पर फोकस कर रहे हैं. The post CSE-ECE नहीं, इस ब्रांच की बढ़ रही डिमांड, Admission के लिए लग रही लाइनें! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amarnath Yatra 2025: आज से शुरू अमरनाथ यात्रा, यहां जानें बाबा बर्फानी के दर्शन के जरूरी नियम

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 फिर से शुरू होने जा रही है. यह यात्रा हर साल लाखों भक्तों के लिए बहुत खास होती है. लोग यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं. इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और सभी यात्री इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. लेकिन यात्रा पर जाने से पहले कुछ जरूरी नियम और सावधानियां होती हैं, जिन्हें जानना बहुत जरूरी है. पहाड़ी रास्ते कठिन होते हैं और मौसम भी बदलता रहता है, इसलिए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना जरूरी होता है. चलिए जानते हैं अमरनाथ यात्रा 2025 के कुछ महत्वपूर्ण नियम. Amarnath Yatra 2025: पंजीकरण अनिवार्य है अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना बहुत जरूरी है. बिना पंजीकरण के किसी को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन वेबसाइट या अधिकृत कैंप से करवा सकते हैं. यात्रा शुरू करने से पहले रजिस्ट्रेशन स्लिप साथ रखना न भूलें. Amarnath Yatra 2025: हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी है यह यात्रा ऊंचाई और ठंडे इलाकों से होकर गुजरती है. इसलिए शरीर से पूरी तरह फिट होना जरूरी है. डॉक्टर से हेल्थ चेकअप कराकर सर्टिफिकेट बनवाना अनिवार्य है. यह सर्टिफिकेट भी यात्रा के समय साथ रखना होगा. Amarnath Yatra 2025: यात्रा का समय, सुबह 6 से शाम 4 बजे तक हर दिन की यात्रा सिर्फ सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ही होगी. इसके बाद रास्ते बंद कर दिए जाते हैं. इसलिए आपको समय का खास ध्यान रखना होगा. देरी करने पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी. Amarnath Yatra 2025: सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है पूरे रास्ते में सेना और पुलिस की निगरानी रहती है. यात्रियों को उनकी गाइडलाइन्स का पालन करना होता है. अगर कोई यात्री नियम तोड़ेगा, तो उसे वापस भेजा जा सकता है. सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे. Amarnath Yatra 2025: प्लास्टिक और कचरे पर पाबंदी है अमरनाथ यात्रा का मार्ग बहुत सुंदर और पवित्र माना जाता है. इसे साफ रखना सभी यात्रियों की जिम्मेदारी है. प्लास्टिक बैग, बोतल या कचरा फेंकना मना है. अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. Amarnath Yatra 2025: गाइड या लोकल सहायक साथ रखें अगर आप पहली बार अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं तो किसी अनुभवी गाइड के साथ जाएं. वो आपको रास्तों और जरूरी बातों की सही जानकारी देंगे. इससे आप रास्ता नहीं भूलेंगे और सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे. लोकल गाइड आपकी मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: हर बार फेल हो रहे हो? गीता के ये 5 उपदेश पढ़ लो, रास्ता खुद बन जाए ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर जीवन में करना है राज, तो चाणक्य की ये 5 बातें अभी जान लो Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Amarnath Yatra 2025: आज से शुरू अमरनाथ यात्रा, यहां जानें बाबा बर्फानी के दर्शन के जरूरी नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘बिल्कुल भी संदेह नहीं…’ गिल-जायसवाल पर फिदा हुए दिग्गज, सचिन-युवराज ने बांधे तारीफों के पुल

IND vs ENG 2nd Test: हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में हेडिंग्ले टेस्ट की तरह इस बार भी टॉस इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के पक्ष में गया. उन्होंने हिंदुस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इस मुकाबले में हिंदुस्तान ने तीन बदलाव किया, जिसमें साई सुदर्शन की जगह करुण नायर को तीसरे नंबर पर मौका दिया, जबकि ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी को बरकरार रखा गया. लेकिन राहुल और करुण ज्यादा कुछ नहीं सके, जिसके बाद यशस्वी और गिल ने हिंदुस्तानीय पारी को संभाला. बर्मिंघम में स्पोर्ट्से जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन  दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दिग्गजों की जमकर वाहवाही बटोरी. सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह और वसीम जाफर जैसे सितारों ने दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए और करुण नायर (31) भी मौका मिलने के बावजूद लंच से ठीक पहले पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला और इंग्लैंड के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण को धूल चटा दी. जायसवाल ने 107 गेंदों पर 87 रन की तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सी, वहीं कप्तान गिल ने 216 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाकर अपनी दूसरी लगातार सेंचुरी लगाई. तीसरे विकेट के लिए दोनों ने भले ही 66 रन की साझेदारी की, लेकिन उनके व्यक्तिगत स्कोर ने हिंदुस्तान को राहत दी. (Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal Praised by Cricket fraternity) दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं  सचिन तेंदुलकर ने गिल और जायसवाल की तारीफ करते हुए लिखा, “यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद से ही टोन सेट कर दिया. वह सकारात्मक, निडर और आक्रामक थे. शुभमन गिल हमेशा की तरह शांत, दबाव में स्थिर और पूरी तरह से नियंत्रण में थे. दोनों की क्लासिक पारियां. शानदार स्पोर्ट्स, लड़कों!” .@ybj_19 set the tone from ball one. He was positive, fearless and smartly aggressive.@ShubmanGill was cool as ever, calm under pressure, solid in defence and in total control. Classy knocks from both. Well played, boys! pic.twitter.com/iyM30pO0Mn — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 2, 2025 वहीं मोहम्मद कैफ ने गिल की तुलना सचिन और विराट से करते हुए लिखा, “सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अब शुभमन गिल… हिंदुस्तान के पास नंबर 4 पर हमेशा एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज रहा है. उम्मीद है यह परंपरा यूं ही चलती रहे.” Sachin Tendulkar, Virat Kohli and now Shubman Gill… India is always blessed to have a solid world class batsman at No. 4. Maybe this continue forever. Gill continuing a great tradition. — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 2, 2025 इरफान पठान ने लिखा, “मुझे बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि यह युवा हिंदुस्तानीय टीम यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के इर्द-गिर्द भविष्य में आगे बढ़ेगी.” टेस्ट क्रिकेट में हिंदुस्तान के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा, “हिंदुस्तान का नंबर 4 और टेस्ट कप्तान होना एक अलग ही दबाव लेकर आता है. अच्छा लगा कि इसका गिल की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि उनका स्तर और ऊंचा हुआ है.” I have no doubt in my mind two batters from this young Indian team will take test team forward. YASHASVI JAISWAL & SHUBMAN GILL. — Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 2, 2025 गिल के मेंटर रह चुके युवराज सिंह ने लिखा, “जब जिम्मेदारी आती है, तो कुछ खिलाड़ी उठते हैं और कुछ उड़ जाते हैं! शुभमन गिल अब उन गिने-चुने खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने टेस्ट कप्तान बनने के बाद लगातार दो शतक लगाए हैं.” When responsibility calls, some rise and some soar! @ShubmanGill just became one of the rare few to score consecutive hundreds as Test captain! A calm head, a bold bat and a hunger to lead by example 🔥 @GraemeSmith49 would be proud of the company! #IndiaVSEng — Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 2, 2025 दूसरे टेस्ट के पहले दिन हिंदुस्तान की स्थिति  हालांकि चाय के बाद एक समय बाद हिंदुस्तानीय पारी में फिर थोड़ी गिरावट आई. जब जायसवाल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और नितीश रेड्डी जल्दी-जल्दी आउट हो गए. जायसवाल के आउट होने के बाद उपकप्तान ऋषभ पंत (25) ने वापसी की कोशिश की, लेकिन एक बड़ा शॉट स्पोर्ट्सते हुए कैच दे बैठे. डेब्यू मैच स्पोर्ट्स रहे नितीश कुमार रेड्डी 6 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर बोल्ड हो गए. हालांकि दिन का स्पोर्ट्स खत्म होने तक हिंदुस्तान ने 5 विकेट पर 310 रन बना लिए थे. गिल का साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा मैदान पर टिके रहे. इसके बाद गिल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 99 रन की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. उन्होंने 67 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए.  पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video 5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर The post ‘बिल्कुल भी संदेह नहीं…’ गिल-जायसवाल पर फिदा हुए दिग्गज, सचिन-युवराज ने बांधे तारीफों के पुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 7 साल तक जेठालाल के शो का हिस्सा बने रहने पर पुरानी सोनू ने किया रिएक्ट, कहा- जब ऑडिशन देने…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर उम्र के लोग को पसंद है. जेठालाल, बबीता जी, भिड़े, माधवी भाभी जैसे किरदारों ने दर्शकों की जिंदगी में खास जगह बना ली है. शो अपने ट्रैक को लेकर फैंस को एंटरटेन करता रहता है. इन दिनों शो में भूत वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है और इस वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे पहुंच चुका है. शो में सबसे पहले ‘सोनू भिड़े’ का किरदार निधि भानुशाली ने निभाया था. उन्होंने शो में सात साल तक काम किया था और इसे लेकर एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बात किया है. 7 साल तक तारक शो में काम करने पर पुरानी सोनू ने किया रिएक्ट निधि भानुशाली ने ईटाइम्स से बातचीत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करने पर कहा, मेरे लिए सबसे बड़ा भावनात्मक टूटने वाला पल तब आया जब मैं 7 साल तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम कर रही थी. शुरू में बहुत मजा आया क्योंकि मैं बहुत कुछ सीख रही थी, लेकिन जब वही चीज रोज-रोज की रूटीन बन गई, तब मुझे एहसास भी नहीं हुआ कि मेरे दिमाग पर कितना दबाव था. सब कुछ बहुत भारी लगने लगा था. जब आप लगातार भागते रहते हो और आपको लगने लगता है कि अब रुककर सांस लेना जरूरी है, तभी मैंने तय किया कि क्विट करके एक लंबा ब्रेक लेना चाहिए. तारक मेहता शो में ऑडिशन को लेकर क्या बोली निधि भानुशाली? निधि भानुशाली ने बताया, मैं ऐसे ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए ऑडिशन देने के लिए गई थी. उस दिन मैं दो-तीन ऑडिशन दे रही थी. तारक मेहता उनमें से एक था और हमें पता था कि ये किसी ऐसे शो के लिए है जो लंबा चल सकता है. उस समय हमने तय कर रखा था कि हम किसी ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे जिसमें लंबा कमिटमेंट हो. लेकिन जब हमें पता चला कि ये ऑडिशन तारक शो के लिए है और वह शो तब तक पहले ही 4 साल से चल रहा था, तो मेरा इंटरेस्ट बढ़ गया. क्योंकि मैं खुद भी इस शो की रेगुलर दर्शक थी और इस वजह से मैंने ऑडिशन देना सही समझा. यह भी पढ़ें- Thug Life OTT Release: 200 करोड़ में बनी ‘ठग लाइफ’ ने कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 7 साल तक जेठालाल के शो का हिस्सा बने रहने पर पुरानी सोनू ने किया रिएक्ट, कहा- जब ऑडिशन देने… appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top