Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET MDS Round 1 Seat Allotment Result OUT: राउंड-1 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, यहां जानें आगे की प्रक्रिया

NEET MDS Round 1 Seat Allotment Result OUT: मेडिकल कॉलेजों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) कोर्स में दाखिले की राह अब आसान होती जा रही है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET MDS 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. यह परिणाम एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in/mds-counselling पर देखा जा सकता है. रिजल्ट में गड़बड़ी है? तो 3 जुलाई तक करें ईमेल अगर किसी उम्मीदवार को अलॉटमेंट रिजल्ट में कोई भी गलती या गड़बड़ी नजर आती है, तो वह 3 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे तक MCC को इसकी जानकारी दे सकता है. इसके लिए अभ्यर्थियों को mccresultquery@gmail.com पर मेल करना होगा. इसके बाद MCC द्वारा फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. एमसीसी की तरफ से साफ किया गया है कि अभी जो प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया है, वह सिर्फ सांकेतिक है और इसमें बदलाव संभव है. इसलिए इस आधार पर किसी भी कॉलेज में रिपोर्ट न करें. केवल फाइनल रिजल्ट के बाद ही उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. आगे की प्रक्रिया क्या है? फाइनल सीट अलॉटमेंट के बाद जिन छात्रों को कॉलेज अलॉट होंगे, उन्हें आवंटन पत्र (Allotment Letter) के साथ संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा. रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 4 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक चलेगी. आवंटन पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रैंक, कोर्स का नाम, कॉलेज, कोटा और श्रेणी से जुड़ी सभी जानकारी होगी. सीट अलॉटमेंट मेरिट रैंक, उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्प और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया गया है. राउंड-2 कब से शुरू होगा? राउंड-2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 11 जुलाई 2025 से शुरू होगा. NEET MDS काउंसलिंग 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के अलावा डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज (AFMS) और ESIC कॉलेजों के लिए की जाती है. यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा The post NEET MDS Round 1 Seat Allotment Result OUT: राउंड-1 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, यहां जानें आगे की प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला

Besan Methi Chilla: सुबह की भागदौड़, ऑफिस और कॉलेज जाने की जल्दी या हल्की भूख में कुछ ऐसा बनाने की चाह होती है जो झटपट बन जाए और हेल्दी भी हो. ऐसे में आप जल्दी से चीला बना सकते हैं. बेसन के सिंपल चीला के बजाय आप मेथी चीला को बनाएं. मेथी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. अक्सर शिशु हरी सब्जियों को खाने से बचते हैं और इस बात से पैरेंट्स परेशान रहते हैं. बेसन और मेथी से बनी ये रेसिपी बच्चों को भी काफी पसंद आएगी.  मेथी चीला बनाने के लिए सामग्री (Methi Chilla Ingredients) मेथी के पत्ते- आधा कप  बेसन- एक कप  प्याज- एक बारीक कटा हुआ  हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ  लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच  अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ  पानी गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच नमक- स्वाद अनुसार  हल्दी पाउडर- एक छोटा चम्मच  तेल  यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला मेथी चीला बनाने की विधि ( Besan Methi Chilla Recipe) मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसको बारीक काट लें. अब एक बाउल में मेथी के पत्तों को डालें और इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज को भी मिक्स कर दें.  अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, नमक और गरम मसाला को मिक्स कर दें.  इस मिश्रण में पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. बैटर को ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं करें.  अब एक तवे को गर्म करें और इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालें. अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे के ऊपर डालें और हल्के हाथों से इसे फैला दें. तेल को किनारों पर डालें और एक साइड से पक जाने के बाद इसे पलट दें. दूसरे साइड से भी इसे सुनहरा होने तक पका लें.  यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट यह भी पढ़ें- Sooji Chilla Recipe: सब्जियों से भरपूर और स्वाद में लाजवाब, ट्राई करें वेज रवा चीला The post Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Expressway : अब 3 घंटे में पहुंचें दिल्ली से जयपुर

Expressway : दिल्ली को जयपुर से जोड़ने वाले 67 किमी लंबे बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बुधवार से ट्रैफिक का ट्रायल रन शुरू हो गया है. सुबह 8 बजे दौसा जिले के भेड़ोली और खुरी गांव के इंटरचेंज से वाहनों की एंट्री शुरू की गई. देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान की राजधानी जयपुर के बीच सफर अब और आसान हो जाएगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के लिए 66.916 किलोमीटर लंबा चार लेन वाला बंदीकुई स्पर हाईवे बनकर तैयार है. यह हाईवे दिल्ली से जयपुर को एक नई दिशा से जोड़ेगा, जिससे यात्रा में समय की बचत होगी. पैसा और ईंधन दोनों बचेगा एक्सप्रेसवे से इस ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट को बनाने में 2,016 करोड़ रुपये की लागत आई है. यह हाईवे मॉर्डन टेक्निक और सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पर्यावरण को कम नुकसान हो, इसलिए ग्रीनफील्ड रूट चुना गया, जो रिहायशी इलाकों को प्रभावित किए बिना तैयार किया गया है जिसकी सब तारीफ कर रहे हैं. इसके बनने से यात्रा का समय, पैसा और ईंधन तीनों की बचत होगी. एक्सप्रेसवे शुरू होने से होगी समय की बचत नया बंदीकुई स्पर हाईवे दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे को सीधे जयपुर से जोड़ देता है. अब तक दिल्ली से जयपुर जाने के लिए NH-48 और NH-21 जैसे पुराने, जाम से भरे रूट का यूज किया जाता था. यह नया रूट लोगों को एक वैकल्पिक, सीधा और तेज रास्ता देगा जो काफी आरामदायक होने वाला है. नए हाईवे के बनने से अब दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा में लगने वाला वक्त बहुत ही कम हो  जाएगा. पहले यह दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे 45 मिनट लगते थे, लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 3 घंटे होने वाला है. इसका मतलब लोगों के 45 मिनट साफ बच जाएंगे. ट्रैफिक का ट्रायल रन होने के बाद अब लोगों को इसके शुरू होने का इंतजार है. लोग चाहते हैं कि इसे जल्द चालू किया जाए. The post Expressway : अब 3 घंटे में पहुंचें दिल्ली से जयपुर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, हत्या लूट समेत दर्जनों मामले में थी तलाश

Bihar : खगड़िया. बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. खगड़िया जिले के रामपुर ठुठी निवासी गुड्डू सिंह को पुलिस ने दियारा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया है. गिरफ्तार करने के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस गुड्डू से पूछताछ कर रही है. जल्द ही कुछ और खुलासे होने की उम्मीद जतायी जा रही है. हत्या, रंगदारी समेत कई मामलों में थी तलाश पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुड्डू सिंह के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप हैं. वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी. उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित किया गया था. बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह दियारा क्षेत्र में सक्रिय गिरोह का सरगना था और आसपास के जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था. उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल काफी हद तक कम हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई छोपमारी एसपी खगड़िया ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है. पुलिस को उसके मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम ने इलाके में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके. अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में कई और आपराधिक मामलों के खुलासे की संभावना है. Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट The post Bihar : बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, हत्या लूट समेत दर्जनों मामले में थी तलाश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: भोलेनाथ के जयकारे के साथ निकली भक्तों की टोली, अमरनाथ की पावन यात्रा शुरू

Amarnath Yatra:  जम्मू और कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है. हजारों की संख्या में तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप पहुंचे हैं, जहां से आज तीर्थयात्री श्री अमरनाथ बाबा की पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए और आस्था से भरी इस यात्रा को शुरू किया. तीर्थयात्रियों ने की व्यवस्था की सराहना तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं. यात्रा के दौरान कई यात्री सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते नजर आए. पत्रकारों से बात करते हुए स्त्री तीर्थयात्री मनीषा रमोला ने व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि “व्यवस्था बहुत ही अच्छी है. बिना सही दस्तावेज और वैध पहचान पत्र के किसी को भी तीर्थस्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है, जो कि सुरक्षा के लिए बहुत ही जरूरी है.” #WATCH | Baltal, J&K | A devotee on her way to the Holy Amarnath Cave, Manisha Ramola, says, “… I am very happy… The system is really good. No one is allowed to enter without proper documentation and a valid ID card. This is for our safety… Our motive for coming to Kashmir… pic.twitter.com/POoGEDfLTj — ANI (@ANI) July 3, 2025 बम-बम भोले के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा की शुरुआत अमरनाथ बाबा की पवित्र गुफा की ओर बढ़ते हुए तीर्थयात्रियों के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें लोगों को सुबह-सुबह पहाड़ी रास्तों पर सफर करते हुए देखा जा सकता है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान तीर्थयात्रियों ने कहा कि कश्मीर आने का उनका उद्देश्य पर्यटन नहीं है, बल्कि यह यात्रा है. उनका ध्यान केवल इस यात्रा पर है और वे भगवान अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं. #WATCH | Baltal, J&K | Devotees begin their trek towards the Holy Cave of Shri Amarnath from Baltal base camp pic.twitter.com/9V2w2QE07D — ANI (@ANI) July 3, 2025 हर साल लाखों तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा करने के लिए जम्मू-कश्मीर आते हैं. तीर्थयात्री इस यात्रा को अपने जीवन का सबसे खास अनुभव बताते हैं. यात्रा को असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. जगह-जगह पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: बंगाल में बवंडर, इन राज्यों में तहलका मचाएगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट The post Watch Video: भोलेनाथ के जयकारे के साथ निकली भक्तों की टोली, अमरनाथ की पावन यात्रा शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News: बोकारो में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Bokaro News | फुसरो, राकेश वर्मा: बोकारो के फुसरो में एक स्त्री अपने ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मृत पायी गयी. जानकारी के अनुसार, पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी उत्तरी पंचायत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के पास रहने वाले मथुरा शर्मा के बेटे विजय शर्मा की पत्नी ललिता देवी को संदिग्ध अवस्था में कमरे में मृत पाया गया. इस मामले में मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. ससुराल वालों पर हत्या का आरोप पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव मृतका के भाई तेज लाल ठाकुर और मायके वालों मे ससुराल वालों पर ललिता को मारकर पंखा में लटकाने का आरोप लगाया है. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस (पेटरवार थाना) को दी गयी. इसके बाद पेटरवार कसमार थाना और जरीडीह थाना की पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन वहीं, पुलिस ने स्थिति को देखते हुए मृतका के घर वालों को शांत कराया. साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद ललिता के शव को तेनुघाट पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. इस संबंध में कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया की यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. इसे भी पढ़ें झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट घटनास्थल से गायब दिखे ससुराल वाले इधर, बताया गया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जब मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे, तो ससुराल वालों के साथ थोड़ा हंगामा हुआ. इसके बाद ससुराल वाले घटनास्थल पर नहीं दिखे. मौके पर पेटरवार थाना के सब इंस्पेक्टर महावीर एक्का, नारायण सिंह वानरा, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, जरीडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार महतो सहित पुलिस बल मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ने लिया ट्रैफिक ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी 25 ट्रेनें, देखें लिस्ट CCL के मृत कर्मियों के आश्रितों के पीएफ के करोड़ों रुपए का गबन, सीबीआई करेगी जांच RMC: मुहर्रम को लेकर रांची नगर निगम की बैठक, विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश The post Bokaro News: बोकारो में स्त्री की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

9 KM लंबी लाइन में रहते हैं 6000 लोग, सड़क पर बसा है गांव, कैसी है दुनिया की सबसे सीधी बस्ती?

Village on Road: दुनिया में वैसे तो बहुत से खूबसूरत और अनोखे गांव हैं, लेकिन पोलैंड के एक गांव की कहानी बेहद अलग और दिलचस्प है. यहां पूरा गांव सिर्फ एक लंबी सड़क के दोनों ओर ही बसा है, और चारों ओर फैले हैं हरे-भरे खेत. यह गांव ऊपर से देखने पर किसी पेड़ की पतली टहनी जैसा दिखता है, जिसके चारों ओर छोटे-छोटे घर अंगूर की तरह सजे हुए हैं. आइए जानें इस अजब-गजब गांव के बारे में विस्तार से. Village on Road: कहां है ये गांव? यह गांव है सुलोशोवा (Sułoszowa), जो पोलैंड के Krakow शहर से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है. यहां की जनसंख्या लगभग 6,000 के करीब है. Village on Road: सिर्फ एक सड़क पर बसे हैं सभी घर इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां सिर्फ एक ही सड़क है और इसकी लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है और उसी सड़क के दोनों ओर सभी घर बने हुए हैं. बाकी पूरा गांव खेतों से घिरा है. न कोई अलग मोहल्ला और न ही कोई गली. बस एक ही सीधी सड़क और उसी पर पूरी आबादी रहती है. यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक Village on Road: वायरल हुई थी गांव की तस्वीर साल 2021 में इस गांव की एक एरियल फोटो वायरल हुई थी, जिसमें घरों की एक लाइन खेतों के बीच बिलकुल साफ नजर आ रही थी. तस्वीर देखकर लोग इसे “गोलियों की कतार”, “अंगूर की बेल” जैसी उपमाएं देने लगे थे. हालांकि यूरोप में कई गांवों में एक मुख्य सड़क होती है, लेकिन Sułoszowa इसलिए खास है क्योंकि पूरे गांव के लोग सिर्फ उसी एक सड़क पर रहते हैं. न कोई बस्ती उससे अलग और न कोई घर खेतों के बीच है. यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा Village on Road: गांव की सादगी और आपसी जुड़ाव Village on Road के लोग आपसी मेल-जोल और एकजुटता में विश्वास रखते हैं. एक सीधी सड़क पर सभी लोगों का घर होने के कारण, सभी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और आपसी संबंध भी मजबूत हैं. गांव की सुंदरता और इसका अनोखा स्ट्रक्चर सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद आकर्षित करता है. नोट- Most Unique Village की जानकारी वायरल पोस्ट और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. नया विचार की टीम ने इसमें खुद से कुछ नहीं जोड़ा है. The post 9 KM लंबी लाइन में रहते हैं 6000 लोग, सड़क पर बसा है गांव, कैसी है दुनिया की सबसे सीधी बस्ती? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, यहां देखें काउंसलिंग पर लेटेस्ट अपडेट

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी समाचार है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने ITICAT 2025 का रैंक कार्ड जारी कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ADV_ITICAT25_07Download कब हुई थी परीक्षा? आईटीआई प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2025) का आयोजन 15 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और अब उसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है. बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के लिए रैंक कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है. कैसे करें रैंक कार्ड डाउनलोड? BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर “Rank Card of ITICAT-2025” लिंक पर क्लिक करें. वहां तीन विकल्प मिलेंगे— Open/District wise Rank Card Open Merit Rank Card (रोल नंबर द्वारा) District Open Merit Rank (जिला और रैंक के अनुसार) अपनी डिटेल्स भरें और रैंक कार्ड डाउनलोड करें. रैंक कार्ड की कोई हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए उसे सेव कर लें और जरूरत हो तो प्रिंट भी निकाल लें. काउंसलिंग पर क्या है अपडेट? बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रैंक कार्ड जारी करने के बाद अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का होगा. काउंसलिंग की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा The post Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, यहां देखें काउंसलिंग पर लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Thug Life OTT Release: 200 करोड़ में बनी ‘ठग लाइफ’ ने कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम

Thug Life OTT Release: फिल्म निर्माता मणिरत्नम की ओर से निर्देशित फिल्म ठग लाइफ 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन ने अहम किरदार निभाया हैं. दो दशक के बाद कमल और मणिरत्नम साथ में आए, लेकिन दोनों की जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म की कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म को टिकट खिड़की पर संघर्ष करना पड़ा. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं. ठग लाइफ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम फिल्म ठग लाइफ आज से यानी 3 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. दर्शक इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये का है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी ने हिंदुस्तान में 44.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दुनिया भर में 85.5 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने की. Thug life ott release: 200 करोड़ में बनी ‘ठग लाइफ’ ने कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम 4 ठग लाइफ को हाउसफुल 5 ने बहुत पीछे छोड़ा कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 से क्लैश हुआ था. मूवी में 19 सितारे हैं जिनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. मूवी ने हिंदुस्तान में 182.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दुनियाभर में इसने 287.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, रंजीत, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, सौंदर्या शर्मा, जॉनी लीवर, निकितिन धीर ने काम किया हैं. यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो… The post Thug Life OTT Release: 200 करोड़ में बनी ‘ठग लाइफ’ ने कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा

Brydon Carse bizarre Tactics vs Shubman Gill in IND vs ENG 2nd Test: हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एजबैस्टन में 2 जुलाई से शुरू हुआ. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले तो लगा कि उन्होंने अपना दांव सही चला है, जब केएल राहुल मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और करुण नायर ने हिंदुस्तानीय पारी को संभाला. हालांकि नायर एक बार फिर अपनी पारी बड़ी नहीं कर सके और 31 रन बनाकर चलते बने. फिर कप्तान शुभमन गिल ने क्रीज पर कदम रखा और एक तरह से खूंटा गाड़ कर बैठ गए. उनका विकेट इंग्लैंड के लिए सिरदर्द बन गया. तमाम प्रयास करने के बाद भी जब गिल आउट नहीं हुए, तो इंग्लिश खिलाड़ियों ने पैंतरे अपनाने शुरू कर दिए.   जब बात सीधे नहीं बनती तो चालें आजमाई जाती हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से ने हिंदुस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की. कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने हिंदुस्तानीय पारी को संभालना शुरू किया. लेकिन जब इंग्लिश गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ नहीं पा रहे थे, तो उन्होंने गिल और जायसवाल का ध्यान भटकाने की तरकीबें अपनानी शुरू कर दीं. एक ओर जहां कप्तान बेन स्टोक्स जायसवाल से जुबानी जंग में उलझे, वहीं ब्रायडन कार्से ने रन-अप के दौरान अजीबोगरीब हरकतें कीं. 34वें ओवर की चौथी गेंद से पहले उन्होंने अपना नॉन-बॉलिंग आर्म नो-बॉल की तरह हवा में उठाया. गिल ने इसे भांप लिया और तुरंत हट गए. अंपायर ने इस गेंद को डेड बॉल करार दिया. What was that, Brydon Carse? 😳👀 Carse showed a hand sign during his run up and tried to distract Shubman Gill but Gill backs out at the last moment. #ENGvIND #INDvsENG pic.twitter.com/itZtfs5Qt9 — Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) July 2, 2025 यशस्वी जायसवाल तो कप्तान बेन स्टोक्स की चाल में फंस गए और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. जबकि कप्तान गिल कार्से की अगली ही गेंद पर जाल में फंस ही गए थे. एक अंदर आती हुई गेंद पर अंग्रेज गेंदबाज ने एलबीडब्लू की अपील की, अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन इंग्लैंड ने रिव्यू लिया. सौभाग्य से गिल को इनसाइड एज लग चुकी थी, जिससे वह बच निकले. 9 छक्के, 6 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास; 31 गेंद पर 86 रन कप्तान शुभमन गिल का ध्यान भटकाने की कोशिश करते ब्रायडन कार्से. गिल ने जड़ा शतक और हिंदुस्तान का स्कोर 300 के पार गिल ने इसके बाद अपना पूरा फोकस बनाए रखा और इंग्लैंड में अपना दूसरा, टेस्ट क्रिकेट का सातवां और इंटरनेशनल करियर के तीनों फॉर्मेट का 16वां शतक जड़ा. इसके साथ ही वे कप्तान के तौर पर लगातार दूसरा शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली, अजहरुद्दीन और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों की लिस्ट मे आ गए.   दिन के अंत तक गिल 114 रन बनाकर नाबाद लौटे.  उनके साथ रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं. हिंदुस्तान ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया की नजरें 500 के स्कोर की ओर रहेंगी. मैदान पर असली नागिन डांस! श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में फिर आया सांप, खिलाड़ियों में मची सनसनी, Video 5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर शुभमन गिल ने शतक लगाकर मचाया तहलका, विराट, सचिन, बाबर आजम की लिस्ट में हुए शामिल The post पैंतरेबाजी पर उतरे अंग्रेज, शुभमन गिल को इशारे करने लगा गेंदबाज, फिर कैप्टन ने किया कुछ ऐसा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top