Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गगन फेरोटेक पर निगम ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

जामुड़िया. आसनसोल नगर निगम ने औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में गुरुवार को जामुड़िया के गगन फेरोटेक पर भी कार्रवाई की गई, जिस पर निगम के नियमों को ताख पर रख कर अधिक क्षेत्र में अवैध निर्माण करने का आरोप है. गगन फेरोटेक पर आरोप व निगम की कार्रवाई आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम के नेतृत्व में इंजीनियरों व अन्य कानूनी विशेषज्ञों की एक टीम ने गगन फेरोटेक का दौरा किया. जांच में टीम ने पाया कि कंपनी ने उसे आवंटित की गयी जगह से कहीं ज्यादा क्षेत्र पर निर्माण किया है. रबीउल इस्लाम ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर आसनसोल नगर निगम औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन इसके लिए कंपनियों को नियमों का पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि यह श्रमिकों की सुरक्षा से भी जुड़ा मामला है. उन्होंने यह भी बताया कि निगम उन जमीनों के मालिकाना हक की भी जांच कर रहा है, जिन पर कारखाने बनाए गए हैं. गगन फेरोटेक पर 37,000 वर्गफीट क्षेत्र पर अवैध निर्माण का आरोप है, जिसके लिए निगम ने पहले 98 करोड़ का भारी-भरकम जुर्माना लगाया था. कंपनी का पक्ष और अस्थायी राहत वहीं, गगन फेरोटेक के एक अधिकारी हेमंत सिंह ने बताया कि कंपनी ने दो साल पहले ही नगर निगम से संपर्क किया था और इस बार भी उन्हें समय देने का अनुरोध किया गया था.हेमंत सिंह ने 98 करोड़ के जुर्माने को अत्यधिक बताया और कहा कि उनका कारखाना इतना बड़ा नहीं है कि इतना बड़ा जुर्माना लगाया जाये. आज की कार्रवाई के दौरान, गगन फेरोटेक के निदेशक ने आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय से बात की, जिसके बाद कंपनी को अस्थायी राहत मिली. 98 करोड़ के जुर्माने के बजाय, कंपनी ने प्रतीकात्मक रूप से 20 लाख का जुर्माना अदा किया है और मेयर से मामले पर विचार करने के लिए और समय मांगा है.निगम की विशेष टीम, जो अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची थी, उन्हें इस समझौते के बाद वापस लौटना पड़ा. आगे की कार्रवाई और अन्य कारखाने गौरतलब है कि 2023 में आसनसोल निगम के औद्योगिक क्षेत्र में कुल 17 फैक्ट्रियों पर अवैध निर्माण का आरोप लगा था, जिसमें गगन फेरोटेक भी शामिल था. निगम ने दावा किया था कि जामुड़िया के वार्ड नंबर 7 में स्थित इस फैक्ट्री में लगभग 37,000 वर्ग फीट क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्य किया गया था. हेमंत सिंह ने बताया कि कंपनी ने 2 जुलाई को निगम को इस मामले पर विचार करने के लिए आवेदन दिया था, और निगम ने उन्हें 15 दिनों का समय दिया था. हालांकि, उससे पहले ही निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंच गई आसनसोल नगर निगम ने उन सभी 17 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया है जिन पर अवैध निर्माण का आरोप है. यह भी पता चला है कि भविष्य में उन सभी फैक्ट्रियों में भी इसी तरह की छापेमारी की जाएगी. अभियान पर गए सदस्यों ने बताया कि फिलहाल आरटीजीएस के माध्यम से 20 लाख का हस्तांतरण किया गया है. सूत्रों की मानें, तो आसनसोल नगर निगम की यह कार्रवाई उन कंपनियों के लिए चेतावनी है, जो नियम नहीं मानती हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गगन फेरोटेक पर निगम ने लगाया 20 लाख का जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

की गयी है वृद्ध गार्ड की हत्या परिजनों ने जताया शक

दुर्गापुर. दुर्गापुर स्टील टाउनशिप स्थित एचएससीएल कॉलोनी के गोदाम से बुधवार शाम बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी का सड़ा-गला शव पाया गया है. मृतक का नाम मंगल पासवान(60) और ठिकाना टाउनशिप का नागार्जुन इलाका बताया गया है. परिजनों ने पुलिस से वृद्ध की हत्या का शक जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधाननगर अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय सूत्रों की मानें, तो मंगल पासवान लंबे समय से कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे. बीते दो दिनों से वह अपने घर नहीं गये थे. परिजनों ने जब उन्हें फोन किया, तो फोन नहीं उठा. उस रात मंगल पासवान को खोजते हुए उनकी सास कॉलोनी में आयीं, जहां देखा कि गोदाम का दरवाजा खुला था और अंदर मंगल पासवान का शव देख वह चीख पड़ीं. फिर घटना की समाचार परिजनों को दी. मंगल पासवान के बेटे राजेश पासवान ने बताया कि वह करीब छह वर्ष पहले यहां काम करता था. यहां अक्सर चोरी हुआ करती है. उसके पिता लंबे समय से यहां गोदाम में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं. हर दिन एक बार वह घर जरूर जाते थे. दो दिन पहले उसकी पिता से बातचीत हुई थी. फिर फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया. राजेश को लगता है कि उसके पिता की हत्या की गयी है. इस बारे में एसीपी सुबीर रॉय ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post की गयी है वृद्ध गार्ड की हत्या परिजनों ने जताया शक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अवैध सुरंग में कोयला खनन के दौरान दो मौतों पर जामुड़िया थाने में प्राथमिकी

आसनसोल/जामुड़िया. अवैध कोयला खनन के दौरान सुरंग में दम घुटकर हुई दो लोगों की मौत को लेकर जमुड़िया थाना पुलिस एक्शन में है. पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. अवर निरीक्षक शीर्षेन्दू दास की शिकायत जामुड़िया थाना केस नंबर 294/25 में स्थानीय नॉर्थ सियारसोल इलाके का निवासी हराधन बाउरी और हिजलगोडा इलाके का निवासी दीपेन गराई को नामजद आरोपी बना कर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. केस में बीएनएस की धारा 303(2)/62/105/61(2) लगाया गया है. इसमें बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के साथ धारा 62 (आजीवन कारावास से संबन्धित अपराध करने का प्रयास) काफी गंभीर है. सूत्रों के अनुसार पुलिस इन दो आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द ही दोनों पकड़े जाएंगे. गौरतलब है कि जामुड़िया थाना क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल आमबागान इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान 28 जून 2025 को एक बड़ा हादसा हुआ. कोयला काटने के बने अवैध सुरंग में जहरीली गैस के चपेट में आकर दम घुटने से स्थानीय बारुल गांव के निवासी संजीत बाउरी (35) और रवि कर्मकार (42) की मौत हुई. जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ. इस मामले में पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपियों को पकड़ने में जुट गयी है. हराधन और दीपेन ही अवैध खनन के लिए लोगों को लाकर लगाते थे काम पर अवर निरीक्षक श्री दास ने अपनी शिकायत में कहा है कि जांच में स्थानीय लोगों से यह पुष्टि के बाद ही उक्त दोनों को नामजद आरोपी बनाया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारुल गांव एक समूह अवैध खदान में कोयला काटने के लिए रात सवा बारह बजे नॉर्थ सियारसोल आमबागान में पहुंचा. जहां हाराधन और दीपेन ने इन लोगों को सुरंग में कोयला काटने के काम में लगाया. जिन सुरंगों में इन्हें कोयला काटने के लिए भेजा गया, उन सुरंगों को अधिकारियों द्वारा पहले भराई किया गया था. यह स्पष्ट है कि उक्त दो लोगों की मौत लापरवाही के कारण हुई है. हाराधन और दीपेन ने अन्य कुछ लोगों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत इलाके में अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए सुरंग बनाने और अपने गलत लाभ के लिए कोयला विभिन्न जगहों पर भेजने के कार्य में लोगों को शामिल किया. दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पता है कि यह कार्य जोखिम भरा हो सकता है. इसके बावजूद भी लोगों को यहां काम पर लगाया. आरोपियों की गिरफ्तारी से इनके कुछ आकाओं के नाम सामने आने की संभावना है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अवैध सुरंग में कोयला खनन के दौरान दो मौतों पर जामुड़िया थाने में प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

भरगामा. थानाक्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत अंतर्गत बेरियाही नहर पुल के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक ने सिलाई का बकाया पैसे मांगने पर दर्जी को कट्टा दिखाकर धमकाने की कोशिश की. हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया व खूंटे में बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना संध्या करीब 7 बजे की है. दर्जी मो. यूसुफ ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी मो. रसूल का पुत्र मो. मुबारक काफी समय से सिलाई का भुगतान टाल-मटोल कर रहा था. बुधवार शाम जब यूसुफ ने उससे बकाया पैसे की मांग की तो मो. मुबारक ने आक्रोशित होकर देसी कट्टा निकाल लिया व उन्हें धमकाने लगा. घटना को देख आसपास के ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए व युवक को पकड़कर बांध दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय चौकीदार राजेश पासवान मौके पर पहुंचे व थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सूचित किया. इसके बाद एसआई नितेश सिंह सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मो. मुबारक ने बताया कि हथियार छातापुर थाना क्षेत्र के कटही निवासी अभिषेक का है व वह उसे लौटाने जा रहा था. हालांकि पुलिस को दिए गए बयान में उसने दर्जी को धमकाने की बात कबूल की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक को उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है व हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीजे पर प्रतिबंध, तय रूट पर ही निकालें ताजिया जुलूस

सोनो. मुहर्रम और आगामी श्रावणी मेला को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर गुरुवार को सोनो थाना में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व एसआइ मंकेश्वर प्रसाद सहित अन्य कई पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित हुए. झाझा एसडीपीओ ने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं. ताजिया जुलूस के दिन उपद्रवियों पर पुलिस की नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट न करें. इस पर पुलिस की नजर रहेगी. शरारती तत्वों के संदर्भ में पुलिस को फौरन सूचना दें. ताजिया जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ताजिया जुलूस को पूर्व से तय रूट पर ही ले जाना है. किसी तरह की कोई सूचना हो तो फौरन पुलिस को दें ताकि सत्यापन हो सके. पुनि सह थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस तत्पर रहेगी. शराबियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. जुलूस के दौरान तेज धार वाले हथियार, विध्वंसक हथियार या अन्य खतरनाक अस्त्र शस्त्र पर प्रतिबंध रहेगा. जहां विभिन्न गांव के ताजिया एकत्रित होते है वहां विशेष निगरानी रहेगी. सामाजिक कार्यकर्ता डॉ एमएस परवाज ने मुहर्रम को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस्लाम का पैगाम शांति व भाईचारा है इसलिए इस पर्व में कोई ऐसी हरकत न करें जिससे शांति और भाईचारा में खलल पड़े. पूर्व सरपंच मकबूल अंसारी ने भी संबोधित किया. इनके अलावे बैठक में अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे. मौके पर सरपंच नकुल ठाकुर, मो इकबाल, इजहार अहमद, मो महफूज अंसारी, मो अनवर अंसारी, मो रुस्तम अंसारी, ललन कुमार, अवधेश कुमार, शमशीर अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, समसुद्दीन मियां, मो नौशाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीजे पर प्रतिबंध, तय रूट पर ही निकालें ताजिया जुलूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूली बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया गया प्रेरित

अलीगंज. प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कैयार में चार दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक किया गया. बीते 30 जून से 3 जुलाई तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 113 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया था. समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद उपस्थित रहें. इस दौरान उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को अनुशासित, जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है. उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चों ने समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया है. समारोह के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेत कुमार, स्काउट गाइड प्रशिक्षक राम उदागर सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रशिक्षक राम उदागर सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अच्छे नागरिक बनने और हिंदुस्तानीय संस्कृति को संरक्षित रखने की प्रेरणा दी. अन्य लोगो ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाता है. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शिविर जीवन, आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन, झंडा व गांठ बांधने की विधि सहित विभिन्न उपयोगी गतिविधियों की जानकारी दी गई. इमौके पर शिक्षक विनोद कुमार, रवीश कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, कुमारी प्रीतम, रश्मि कुमारी, उज्ज्वला सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूली बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया गया प्रेरित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाल विवाह की रोकथाम करने के लिए जागरूकता अभियान प्रारंभ

किशनगंज. पोठिया प्रखंड के सभी पंचायतों में बाल विवाह पर रोक लगाने तथा विद्यालय से बाहर हो रहे बच्चों की संख्या को न्यूनतम करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. चिन्हित विद्यालयों एवं पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम चाइल्डलाइन एवं जन निर्माण केंद्र की ओर से आयोजित की जा रही है. उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की योजना जिसके तहत दो बेटियों के विवाह हेतु ₹50,000 का अनुदान, आगे की पढ़ाई के लिए कौशल विकास योजना, बेरोजगारी भत्ता जैसे कई प्रशासनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बेटियां न्यूनतम 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी रहें और युवावस्था में रोजगारोन्मुखी गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें. उसके पश्चात ही वे विवाह का निर्णय लें. इसके अतिरिक्त, कम उम्र में विवाह करने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, कुपोषण एवं जन्म से होने वाली विकलांगता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि समुदाय में बाल विवाह के दुष्परिणामों की समझ विकसित हो और समय पर उनकी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर संबंधित पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, स्त्री पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चाइल्डलाइन एवं जन निर्माण केंद्र की टीम तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाल विवाह की रोकथाम करने के लिए जागरूकता अभियान प्रारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसी भी स्थिति में जुलूस का रूट नहीं बदलेगा- थानाध्यक्ष

चकाई. मुहरर्म को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने और क़ानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरुवार को चकाई थाने में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान कोई उत्तेजक नारा ना लगाएं. जुलूस का रूट किसी भी स्थिति में बदला नहीं जायेगा. हां अगर उस रूट में जाने में या जुलूस और तजिया ले जाने में कोई समस्या हो तो स्थानीय पुलिस प्रशासन से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि तजिया एवं जुलूस निकालने का समय शाम चार बजे से सात बजे तक रहेगा. सात बजे तक हर हाल में पहलाम कर देना है. उन्होंने आगे कहा कि जुलूस में डीजे पर पूर्णतया बेंड रहेगा. केवल छोटे-छोटे बॉक्स के साथ माइक का उपयोग किया जा सकता है. मौके पर पुलिस का गश्त के साथ फ्लेग मार्च भी होगा. बीडीओ कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि हर गांव से आये तजिया जुलूस अपने समय पर स्पोर्ट्स खुद करेगा. चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि हर तजिया अखाड़े को लाइसेंस लेना होगा. लाइसेंस के लिए दिए गए आवेदन में कम से कम तजिया जुलूस अखाड़े के 25 सदस्यों का नाम, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर भी जरूरी है. वहीं इस दौरान बाहरी लोगों को बुलाने से परहेज करें ताकि माहौल ना बिगड़े. रविवार को दिये गए समयानुसार पहलाम करने का प्रयास करना है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन पांडेय, शालीग्राम पांडेय, कन्हैयालाल गुप्ता, नकुल यादव, धर्मवीर आनंद, कालेश्वर वर्मा, जयनंदन प्रसाद, मो जाकिर, मो आजाद, मो छोटे, मो फजलू, मो अफजल, मो नईम, मो सुलेमान आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसी भी स्थिति में जुलूस का रूट नहीं बदलेगा- थानाध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर निकाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में बौंसी नगर अध्यक्ष हुईं शामिल

बौंसी. हरियाणा के गुरुग्राम में तीन व चार जुलाई को आयोजित होने वाले शहरी स्थानीय निकाय के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को बौंसी की नगर अध्यक्ष कोमल हिंदुस्तानी ने भाग लिया. जानकारी के अनुसार उक्त सम्मेलन में बिहार के विभिन्न नगरपालिका से 40 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है. कोमल हिंदुस्तानी ने दूरभाष पर बताया कि हिंदुस्तान के सभी राज्य से प्रतिनिधि को एक साथ ग्रुप डिस्कस कर विकास के अनुभव और मानदंड पर चर्चा करने का मौका मिला. प्रशासन की नई योजनाओं की जानकरी दी गयी. इस सम्मेलन की अध्यक्षता ओम बिरला लोक सभा अध्यक्ष ने की. मौके पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्यपाल बंगारू दत्तत्रेय, शहरी आवास केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सहित सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर निकाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में बौंसी नगर अध्यक्ष हुईं शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रियंका बनी विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव

सोनो. मध्य विद्यालय चुरहेत में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए आम सभा हुई. पर्यवेक्षक सह संकुल समन्वयक राजेन्द्र दास के पर्यवेक्षण में हुए इस आम सभा के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया, इसमें बतौर सदस्य विद्यालय के पोषक क्षेत्र से आई छात्र छात्राओं की माताओं को लिया गया. इन चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रियंका सिंह को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के रूप में चयन किया. नियम के तहत विद्यालय के प्रधानाध्यापक वरीय शिक्षक वीएसएस के पदेन सदस्य होंगे जबकि वार्ड सदस्य संदीप कुमार समिति के अध्यक्ष हैं. गौरतलब हो कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ ही वार्ड सदस्य स्त्रीओं के बीच आमसभा की जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रियंका बनी विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top