Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम आर्ट्स कॉलेज से कई दिनों से गायब पीजी की छात्रा ने की शादी, वीडियो आया सामने 

Darbhanga News: दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की पीजी सेकंड सेमेस्टर की 22 वर्षीय छात्रा मोनिका 27 जून से लापता थी. वह उस दिन कॉलेज आई थी, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई थी लेकिन कॉलेज से बाहर जाते वक्त की कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं मिली थी. अब मोनिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो दावा कर रही है कि उसने शादी कर ली है.  मोनिका ने क्या कहा  वायरल वीडियो में मोनिका ने कहा,“मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है, कोई दबाव नहीं है. जो लोग मेरी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर फैला रहे हैं, वे तुरंत हटा लें, अन्यथा सब पर मानहानि का मुकदमा करूंगी.” Also Read: सीएम कॉलेज की लापता छात्रा की बरामदगी को लेकर एसएसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन क्या है पूरा मामला ?  समस्तीपुर की रहने वाली मोनिका दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की पीजी सेकंड सेमेस्टर में पढ़ाई करती थी. वो बीते 27 जून से कॉलेज आने के बाद से लापता थी. मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने की कॉल डिटेल्स से यह साबित हो रहा है कि मोनिका ने अपने परिवार के अलावा किसी अन्य से कोई संपर्क नहीं किया है. अब अचानक उसके शादी के वीडियो आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.  The post सीएम आर्ट्स कॉलेज से कई दिनों से गायब पीजी की छात्रा ने की शादी, वीडियो आया सामने  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RSSB Computer Result 2025 DECLARED: दो साल का इंतजार खत्म, राजस्थान कंप्यूटर का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSSB Computer Result 2025 DECLARED: राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी समाचार है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और लंबे समय बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2023 में इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. इसमें कुल 538 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. RSSB Computer Result 2025 ऐसे चेक करें रिजल्ट सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाएं. अब कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. नए पेज पर Result pdf फॉर्मेट में खुलेगा. रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके. RSSB Rajasthan Computer Result 2025 Direct Link: Check Here क्या मांगी गई थी योग्यता? राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में स्नातक की डिग्री मांगी गई थी. साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है. राजस्थान में कंप्यूटर पद पर भर्ती होने वाले का मुख्य काम कंप्यूटर से संबंधित कार्यों को करना होता है, जैसे कि डेटा एंट्री, डेटा विश्लेषण, कंप्यूटर सिस्टम का रखरखाव, और कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना. ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट The post RSSB Computer Result 2025 DECLARED: दो साल का इंतजार खत्म, राजस्थान कंप्यूटर का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सचिन से लेकर युवराज तक, गिल के दोहरे शतक पर दिग्गजों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार

IND vs ENG: शुभमन गिल के स्पष्ट इरादों ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में जबर्दस्त सफलता दिलाई क्योंकि उन्होंने दोहरा शतक जड़ने को पार्क में टहलने जितना आसान बना दिया. एक समय गिल के मेंटर (मार्गदर्शक) रहे युवराज सिंह ने यह बात कही. हिंदुस्तान की दो विश्व कप जीत के नायक रहे 44 वर्षीय युवराज ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान युवा गिल और हिंदुस्तान के टी20 सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का मार्गदर्शन किया था जब वे उनके चंडीगढ़ के बंगले में रुके थे. युवराज ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘शुभमन गिल को सलाम! बड़े मंच पर सब कुछ इतना आसान बना दिया! शानदार स्पोर्ट्सा और दोहरे शतक के हकदार थे, यह उदाहरण है कि जब इरादा साफ हो तो आपको कोई नहीं रोक सकता.’ From Sachin to Yuvraj legends showered love on Gill double century युवराज के बाद अश्विन और सचिन ने भी की सराहना हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने गिल की कप्तानी की ‘शानदार शुरुआत’ की सराहना की. अश्विन ने लिखा, ‘गिल का दोहरा शतक. कप्तानी की उनकी शुरुआत शानदार रही, इससे उन्हें आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी. अब हिंदुस्तान को पूरे दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए.’ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘शुभमन गिल और जडेजा द्वारा आज दिखाए गए इरादे और प्रतिबद्धता को देखकर बहुत खुशी हुई। शानदार स्पोर्ट्स दिखाया!.’ गिल के घरेलू राज्य संघ पंजाब ने उनके पहले टीवी साक्षात्कार का एक वीडियो जारी किया जब वह मुश्किल से 15 वर्ष के थे और उन्होंने 351 रन बनाए थे. Very pleased to see the intent and commitment shown by @ShubmanGill and @imjadeja today. Well played! pic.twitter.com/e1XK6NfFzG — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 3, 2025 Take a bow @ShubmanGill! Making it look so easy on the big stage! Well played and well deserved double century 💯 an example of being unstoppable when the intent is clear 🔥 #IndVSEng pic.twitter.com/A1JXYVkzni — Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) July 3, 2025 A double for Gill.👌👌👌 Fabulous start to his leadership stint, this would do him a world of good moving forward. It’s time for India to bat all day now. #INDvsENG pic.twitter.com/mRbJhYhzWl — Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) July 3, 2025 गिल अमृतसर के खिलाफ मोहाली के लिए स्पोर्ट्सते हुए टीम के साथी निर्मल सिंह के साथ अंतर जिला मैच में रिकॉर्ड 587 रन की साझेदारी में शामिल थे. पंजाब क्रिकेट संघ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हां, शुभमन गिल… आपने सिर्फ नेतृत्व ही नहीं किया – आपने राज किया. पंजाब के दिल से लेकर हिंदुस्तानीय क्रिकेट की आत्मा तक. आपने दुनिया को दिखाया है कि मैदान पर राजसीपन कैसा होता है. सिर्फ कप्तान ही नहीं – एक ताकत, एक आग, एक सुनहरा भविष्य.’ उन्होंने कहा, ‘ताज पहने नहीं जाते – उन्हें कमाया जाता है… और आज, आपका ताज सबसे अधिक चमक रहा है.’ गिल ने बनाए 269 रन गिल के 269 रनों की बड़ी पारी के दम पर हिंदुस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 587 रन बनाए. इसमें रवींद्र जडेजा और उपकप्तान ऋषभ पंत का योगदान भी सराहनीय रहा. दोनों ने 80 से ज्यादा रन बनाकर टीम को संकट से उबारा. जडेजा ने 89 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने तीन जबकि क्रिस वोक्स और जोश टंग ने दो-दो विकेट चटकाए. कुल मिलाकर दूसरे दिन हिंदुस्तान मजबूत स्थिति में है और स्पोर्ट्स समाप्त होने से पहले कुछ विकेट हासिल करना चाहेगा. ये भी पढ़ें… 35 साल बाद कैप्टन शुभमन गिल ने तोड़ा अजहर का रिकॉर्ड, डबल सेंचुरी ने मचा दिया तहलका क्रिकेट के किस्सागो नवजोत सिंह सिद्धू ने कितना क्रिकेट स्पोर्ट्सा है? कैसा है उनका क्रिकेट करियर रिकॉर्ड, जानें The post सचिन से लेकर युवराज तक, गिल के दोहरे शतक पर दिग्गजों ने दिल खोलकर लुटाया प्यार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News : उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई

सीवान. जिलाधिकारी डाॅ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला शांति समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों से सुझाव लिये गये, साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम ने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गयी है. बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, सभी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, नियंत्रण कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी के लिए ड्रॉप गेट/नाका पर रोको-टोको अभियान चलाकर लगातार चौकसी बरती जायेगी. उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. जुलूस की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी, सीसी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जायेगी. एसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. वहीं जिला शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि शोसल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आयोजनकर्ता को जुलूस शर्तों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा. जुलूस के लिए लेना होगा लाइसेंस अखाड़ों के लिए लाइसेंस अनिवार्य है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि लाइसेंसधारी हमेशा जुलूस के साथ लाइसेंस रखेंगे तथा दंडाधिकारी या पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मांगे जाने पर दिखायेंगे. किसी भी मेला या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. जुलूस में अंकित तिथि, समय एवं रूट का दृढ़ता से पालन किया जायेगा. डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. लाउडस्पीकर का प्रयोग नियम के अनुसार एवं सक्षम प्राधिकार से अनुमति प्राप्त कर ही किया जायेगा. घातक अस्त्र शस्त्र तथा तलवार, भाला, बरछी, कुल्हाड़ी, फरसा, हाकी स्टीक, कटार आदि पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. समिति की ओर से पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी करायी जायेगी, जिसकी सीडी मांगे जाने पर प्रशासन को उपलब्ध कराया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Siwan News : उपद्रव फैलाने वाले शरारती तत्वों को चिह्नित कर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो फेरों में चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी

सीवान. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 05317/05318 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन पांच एवं 12 जुलाई दिन शनिवार को छपरा से तथा छह एवं 13 जुलाई दिन रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से दो फेरों के लिये किया जायेगा. 05317 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस अनारक्षित विशेष गाड़ी पांच एवं 12 जुलाई को छपरा से रात्रि 07.45 बजे प्रस्थान कर सीवान से रात्रि 09.05 बजे, देवरिया सदर से 10.10, गोरखपुर से 11.35 बजे छूटकर दूसरे आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी.वापसी यात्रा में 05318 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 एवं 13 जुलाई को आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 03.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 06.10 बजे, देवरिया सदर से 07.25 बजे तथा सीवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 10.00 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में एलएसएलआरडी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो फेरों में चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवक के अपहरण का मामला दर्ज, धमकी भरी कॉल से परिजनों में दहशत

गुरारू. थाना क्षेत्र के बरोरह गांव में 18 वर्षीय युवक निखिल कुमार के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में युवक के पिता मनोज शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के अनुसार, निखिल कुमार दो जुलाई की सुबह सात बजे गया जी जाने के लिए घर से निकला था. उसी दिन सुबह करीब 10 बजे पिता के मोबाइल पर निखिल के ही मोबाइल नंबर से कॉल आया. कॉल पर एक लड़की की आवाज में कहा गया कि निखिल का अपहरण कर लिया गया है और अगर बात नहीं मानी गयी, तो उसे जान से मार देंगे. थानाध्यक्ष चाहत कुमार ने बताया कि युवक के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस आरोपितों की पहचान करने और युवक का सुराग लगाने में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवक के अपहरण का मामला दर्ज, धमकी भरी कॉल से परिजनों में दहशत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : नपं में चल रही अवैध वसूली की डीएम से की शिकायत

मांझी. सारण जिला भाजपा के प्रवक्ता एवम मांझी के पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार उर्फ पंकज सिंह जिला पदाधिकारी को पत्र देकर मांझी नगर पंचायत में किये जा रहे. विकास कार्यों में कथित रूप से अवैध वसूली एवं लूट खसोट का आरोप लगाया है. पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत क्षेत्र में हाल की दिनों में निर्मित सड़क एवम नाला आदि के निर्माण में बड़े पैमाने पर लूट खसोट की गयी है. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में मानक के विपरीत लाभार्थियों का चयन करने तथा उनसे अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.जिलाधिकारी ने दिए पत्र में नगर पंचायत के किये गए कार्यों में बड़े पैमाने पर अनिमियता का आरोप लगया है.उन्होंने जांच कर दोषियों पर कारवाई की मांग की है. बाइक से शराब ले जा रहा धंधेबाज धराया दरियापुर. स्थानीय पुलिस ने दरिहरा गाछी के पास से बाइक से शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया धंधेबाज दीपक चौधरी दरिहरा निशक गांव का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस गश्त में निकली थी. इसी बीच वह बाइक से शराब लेकर कही जा रहा था. पुलिस को देख कर वह बाइक सरक पर खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने उसे संदेह के बाद खदेड़ कर पकड़ लिया. फिर उसकी बाइक की जांच की गयी. बाइक पर लदी पांच लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने बाइक को जप्त कर लिया ओर कारोबारी को गिरफ्तार कर थाने पर लायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : नपं में चल रही अवैध वसूली की डीएम से की शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News : सांसद ने महाराजगंज में रेलवे रैक प्वाइंट के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश

महाराजगंज. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन परिसर में बनने वाले रैक प्वाइंट का निरीक्षण किया. सांसद ने एसएसइ उपेंद्र सिंह से रैक प्वाइंट, नये स्टेशन भवन, एप्रोच सड़क, एफओबी के निर्माण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. सांसद ने विभागीय पदाधिकारी व संबंधित संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता व रफ्तार से समझौता नहीं होगा. सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य को गति देते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि 28 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे रैक पॉइंट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिसके लिए कई मशीनें लगायी गयी हैं. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रैक प्वाइंट 700 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा. रैक प्वाइंट के साथ साथ रेलवे स्टेशन परिसर में सड़क निर्माण, अत्याधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण व फुट ओवर ब्रिज के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य चालू करवा दिया गया है. मौके पर भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला महामंत्री अवधेश पांडेय, संजय सिंह राजपूत, कमलेश पांडेय, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, राहुल सिंह, शालू यादव, शक्ति शरण प्रसाद व मनीष सिंह उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Siwan News : सांसद ने महाराजगंज में रेलवे रैक प्वाइंट के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में बारिश से लोकाइन का बढ़ने लगा जल स्तर

बिहारशरीफझारखंड में भारी बारिश के असर से लोकाईन नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है. ऐसे में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय ने तटबंध सुरक्षा की व्यापक तैयारियां कर ली हैं. बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा के लिए खासतौर पर रात्रि में लगातार गश्ती और निगरानी की जा रही है. तटबंध कहीं भी कमजोर हो, तो तुरंत मरम्मत के लिए जरूरी सामान पहले से तैयार रखे गये हैं, जिनमें बालू भरे बोरे, बांस-बल्ला, फ्लड लाइट्स, पर्याप्त संख्या में श्रमिक शामिल हैं. बाढ़ नियंत्रण विभाग, बिहारशरीफ के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वर्ष 2025 की बाढ़ से निबटने के लिए देकपुरा, कुल्टी, जीराईनपुरी, सिद्धीविगहा, कटौना, इतासंग समेत अन्य संवेदनशील तटबंधों पर बालू भरे बोरे का भंडारण कर दिया गया है. इसके अलावा बिंद गांव, नौरंगा गांव, जाना गांव, छापन खंधा, सैनिक स्कूल के पास भी बालू का भंडारण किया गया है. बिहारशरीफ शहर से गुजरने वाली पंचाने नदी से जलकुंभी और कचरा हटाने के लिए भी अभियान तेज है. सफाई के लिए आठ एक्सकैवेटर, 32 ट्रैक्टर और मजदूर लगाये गये हैं. हवनपुरा रहुई, फतेहली, भदाई, अस्थावां में बांस और आरी भी उपलब्ध करायी गयी है. तत्काल कार्रवाई के लिए दो मोबाइल एंबुलेंस (ट्रैक्टर पर आधारित) तैयार रखे गये हैं. इनमें जेनेरेटर, फ्लड लाइट, 10-10 श्रमिक, खाली बोरे, गिट्टी, बालू, बांस शामिल हैं. येह एंबुलेंस बाढ़ की आपात स्थिति में तुरंत मौके पर भेजे जायेंगी. डीएम कुंदन कुमार ने संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, तटबंधों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनता घबराएं नहीं, सहयोग करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झारखंड में बारिश से लोकाइन का बढ़ने लगा जल स्तर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : भूमिहीन परिवारों को उजाड़ा गया, तो होगा आंदोलन

पानापुर. प्रखंड के सारंगपुर जानकी चौक पर गुरुवार को भाकपा माले के जिला कमिटी के सचिव सभापति राय के नेतृत्व में कार्यकताओं व सारण तटबंध के किनारे बसे भूमिहीन लोगो की एक बैठक हुई. इस बैठक में सारण तटबंध के किलोमीटर 40 से किलोमीटर 80 के बीच चल रहे चौड़ीकरण कार्य के कारण सारण तटबंध पर बसे भूमिहीन परिवारों के विस्थापन की समस्या पर चर्चा की गयी. माले नेता सभापति राय ने कहा कि सीओ द्वारा भूमिहीन परिवारों को बसावट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गयी थी. लेकिन अबतक कोई पहल नही की गयी. वही विभाग द्वारा सारण तटबंध का चौड़ीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भूमिहीन परिवारों को जबतक अन्यत्र जमीन नही मिलेगी वे अपना आशियाना नही उजड़ने देंगे और इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा .उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय का घेराव भी किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : भूमिहीन परिवारों को उजाड़ा गया, तो होगा आंदोलन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top