Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देशी कट्टा के साथ हंगामा करता बदमाश युवक गिरफ्तार

सोनबरसा. भुतही थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस रोड में मंगलवार की रात्रि पुलिस ने एक बदमाश युवक को देशी कट्टा व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि भुतही रजिस्ट्री ऑफिस, वार्ड नं-04 में एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए गाली-गलौज व हंगामा कर रहा है. सूचना पर दारोगा राज दीपक सशस्त्र बलों के साथ स्थल पर पहुंचे, तो पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिससे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी रामाश्रय मुखिया के पुत्र राकेश मुखिया के रूप में की गयी है. उसके पास से एक देशी कट्टा व एक काले रंग का वन प्लस मोबाइल फोन बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देशी कट्टा के साथ हंगामा करता बदमाश युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारपीट मामले का वारंटी गिरफ्तार

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के बहेरा कैलाशपुर टोला में छापेमारी कर स्थानीय खहेरु मांझी को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व के मारपीट मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. ई रिक्शा व उसमें लदी 108 लीटर शराब जब्त मेजरगंज. बसबिट्टा एसएसबी कैंप के जवानों ने बुधवार की रात पचहरवा गांव के समीप से शराब से लदी बीआर-30, इआर- 0896 नंबर की ई रिक्शा को जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर फरार होने में सफल रहा. जब्त ई रिक्शा से 108 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गयी. इस संबंध में गुरुवार को एसएसबी के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के मामले में तीन लोग गिरफ्तार मेजरगंज. थाने की पुलिस ने बुधवार की रात को थाना क्षेत्र के बेलवा पररी गांव से स्थानीय बच्चा राय, विकल राय व गणेश राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध पूर्व के विवाद में न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारपीट मामले का वारंटी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभियुक्त बने बिचौलियों की मदद से वसूली करते थे दोनों एमवीआई

बेतिया. भ्रष्टाचार के आरोपी बेतिया के एमवीआई पूजा कुमारी, संतोष दास एवं लिपिक संजय राव के अलावे जांच दल ने चार बिचौलियों को भी चिन्हित कर लिया है. जांच दल के प्रतिवेदन के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने इन चार बिचौलिये राजू सिंह, दीपक, मिथुन एवं हरेंद्र के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर की गयी है. जिला परिवहन पदाधिकारी ललन प्रसाद के शिकायत पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. संतोष दास पूर्व में बेतिया में एमवीआइ पद पर तैनात थे. फिलहाल वे परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्त है. जबकि संजय राव फिलहाल भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय बगहा में पदस्थापित है. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व एक ऑडियो प्रसारित हुआ था. प्रसारित ऑडियो में लेनदेन की चर्चा हो रही थी. इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की तीन सदस्यीय कमेटी से जांच करायी थी. जिसमें अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविंद्र, वरीय उप समाहर्ता कुमारी बेबी व बेतिया सदर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहम्मद मासूम अंसारी को शामिल किया गया था. जांच टीम ने प्रथम दृष्टया प्रसारित ऑडियो को सत्य पाया था और इसकी गहराई से जांच की आवश्यकता बताई थी. साथ ही एमवीआइ पूजा कुमारी व अन्य कर्मियों की संलिप्तता माना था. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को पत्र भेज ऑडियो व जांच प्रतिवेदन में उल्लिखित लोगों के नाम के साथ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. इस मामले में डीएम ने संबंधित पदाधिकारी के ऊपर निलंबन की अनुशंसा के साथ प्रपत्र क गठित करने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभियुक्त बने बिचौलियों की मदद से वसूली करते थे दोनों एमवीआई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक सवार झपट्टामारों ने शिक्षिका का पर्स उड़ाया

सुरसंड. विद्यालय जा रही एक स्कूटी सवार शिक्षिका गुरुवार को थाना क्षेत्र के जमूरा पुल के समीप एनएच 227 पर झपटामार गिरोह का शिकार हो गयी. अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका का पर्स झपटकर बथनाहा की ओर भाग गया. घटना को लेकर शिक्षिका परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव निवासी भोला ठाकुर की पुत्री रुचि कुमारी ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि वह गुरुवार को 9:10 बजे सुबह अपने घर से स्कूटी पर सवार हो बथनाहा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बथनाहा पूर्वी जा रही थी. इसी बीच जमूरा पुल के समीप पीछे से आ रहे दो अज्ञात अपाची बाइक सवार ने उसके स्कूटी के हैंडल में लटकते हुए पर्स को झपटकर बथनाहा की ओर भाग गया. उस पर्स में 8340498467 व 7738429540 नंबर का लगा दोनों सिम समेत सैमसंग गैलेक्सी एफ 22 मोबाइल व 12 सौ नकद था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक सवार झपट्टामारों ने शिक्षिका का पर्स उड़ाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मनाया शहादत दिवस

Motihari: छौड़ादानो . भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के गम्भीरा चौक पर पार्टी के दिवंगत नेता शहीद गंभीरा प्रसाद का 49 वां शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर एक जनसभा की गयी. सभा की अध्यक्षता रुपलाल शर्मा ने की तथा संचालन उपेंद्र सहनी ने किया. मौके पर पार्टी के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं का विशेष पुनरीक्षण करने का निर्देश दिया है जो वोटबंदी का संकेत है. संविधान से प्राप्त जनता के मतदान करने का अधिकार छीनने में भाजपा गठबंधन प्रशासन की साझेदारी सामने आई है. बिहार के गरीबों, नौजवानों की नागरिकता बचाने की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी. मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान गांव-गांव में चलाया जाएगा. मौके पर दिनेश्वर सिंह, राजकुमार शर्मा, शहीद गंभीरा प्रसाद के भाई नंदलाल प्रसाद, जीतलाल सहनी, मुनीराम, अमरेश कुमार, अत्तिउल्लाह मियां, मनोज कुमार सिंह, कामेश्वर सहनी, रामाधार यादव, रघुवीर राम,,छात्र नेता अनिरुद्ध गौतम, शिक्षक मनोज मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मनाया शहादत दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ससुराल वाले विवाहिता को रास्ते में छोड़कर फरार

पुपरी. थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव से रुखसती कराकर ले जा रहे विवाहिता को दहेज के लिए रास्ते में छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गये. इस संबंध में शाहजंहापुर निवासी नइम अंसारी की पुत्री रवीना खातून के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मधुबनी जिला अंतर्गत बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी रवीना के पति गुलफान अंसारी व ससुर इस्तेखार अंसारी को नामजद आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि वर्ष 2023 में गुलफान उसे भगाकर ले जा रहे थे. तो बसैठा में लोगों ने पकड़ लिया और दोनों के अभिभावक को बुलाया. लोगों ने प्रेम प्रसंग का मामला होने के कारण दोनों का निकाह करने की बात कही, लेकिन गुलफान का पिता दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए वहां से भाग गए. इस बीच दो साल तक बिना निकाह किए उसका यौन शोषण किया जाता रहा. 16 मई 25 को रवीना और गुलफान को आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ लिया. पुनः लोगों ने ढ़ाई हजार मेहरदैन की राशि मुकर्रर करते हुए दोनों का मुस्लिम रीति से निकाह करा दिया. इस बीच दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे. बीते नौ जून को गुलफान के पिता शाहजंहापुर आया और रुखसती कराकर चला गया. जब पुपरी पहुंचा तो दहेज को लेकर रवीना को छोड़कर उसके पति व ससुर फरार हो गए. बाध्य होकर रवीना पिता के घर वापस चली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ससुराल वाले विवाहिता को रास्ते में छोड़कर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2093 दिन बाद इंडियन कैप्टन शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG: टीम इंडिया के नये युवा कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट कोहली सहित कई हिंदुस्तानीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया. गिल ने इंग्लैंड के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ ही सेना (SENA) देश में वह सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले हिंदुस्तानीय कप्तान बन गए हैं. गिल ने वास्तव में एक विशेष प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर हावी होकर टेस्ट में एक शानदार रिकॉर्ड हासिल किया. यह किसी हिंदुस्तानीय कप्तान द्वारा 2019 के बाद पहली बार दोहरा शतक है. इससे पहले विराट कोहली ने बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में दोहरा शतक जड़ा था. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने कहा कि वह हिंदुस्तान के कप्तान शुभमन गिल की पहले दिन की नाबाद 114 रन की पारी से प्रभावित हैं और उन्होंने इसे ‘शानदार’ और ‘ठोस’ बताया. गिल ने अपना सातवां टेस्ट शतक लगाया और हिंदुस्तान का टेस्ट कप्तान नियुक्त होने के बाद से दो मैचों में दूसरा शतक लगाया, जिससे मेहमान टीम ने पहले दिन 85 ओवर में 310/5 रन बनाए. उन्होंने और रवींद्र जडेजा (जो 41 रन बनाकर नाबाद थे) ने छठे विकेट के लिए 99 रन की अटूट साझेदारी भी की और वे दूसरे दिन इसे और आगे बढ़ाना चाहेंगे. The post 2093 दिन बाद इंडियन कैप्टन शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम ने रचाई थी प्रेमी राज कुशवाह से शादी! क्या है दो-दो मंगलसूत्र का रहस्य?

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है. राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने एक मंगलसूत्र के आधार पर गुरुवार को संदेह जताया कि इस हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी सोनम ने अपने कथित प्रेमी और सह-षड़यंत्रकर्ता राज कुशवाह से शादी कर ली होगी. राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आठ आरोपी मेघालय के जेल में न्यायिक हिरासत के तहत बंद हैं. राजा ने दो-दो मंगलसूत्र को लेकर उठाया सवाल राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने गुरुवार को मीडिया से बात के दौरान कहा “हमें पता चला है कि मेरे भाई के हत्याकांड की जांच के दौरान मेघालय पुलिस ने दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं. इनमें से एक मंगलसूत्र हमने राजा और सोनम की शादी के दौरान सोनम को परंपरा के अनुसार तोहफे में दिया था, लेकिन दूसरा मंगलसूत्र इस मंगलसूत्र से अलग है.” उन्होंने कहा “हमें लगता है कि मेरे भाई की हत्या के बाद सोनम जब इंदौर में छिपी थी, तब उसने कुशवाह से शादी कर ली होगी. दूसरा मंगलसूत्र इन दोनों की शादी से जुड़ा हो सकता है.” क्यों गोविंद ने हमारी भावनाओं से खिलवाड़ किया- विपिन रघुवंशी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद उसका बड़ा भाई गोविंद 11 जून को अचानक से राजा रघुवंशी के घर पहुंचा था, वहां अपने दिवंगत जीजा राजा की मां से लिपटकर वह फूट-फूट कर रोया था. गोविंद ने दावा किया था कि उसके परिवार ने सोनम से सारे संबंध तोड़ लिए हैं और उसे अदालत से फांसी की सजा दिलाने के लिए राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से वह खुद कानूनी लड़ाई लड़ेगा. हालांकि अब अब सोनम के बड़े भाई गोविंद को लेकर राजा रघुवंशी के परिवार की सोच बदल गई है. राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन ने कहा है कि गोविंद अपनी बहन सोनम से मिलने की इच्छा जताते हुए मीडिया में लगातार बयान दे रहा है. वह चाहे तो सोनम से मिल सकता है और उसे बचाने के लिए वकील भी नियुक्त कर सकता है. उन्होंने सवाल पूछा है कि उसे जब यही सब करना था तो उसने अपनी बहन की गिरफ्तारी के बाद हमारे घर आकर हमारे परिवार की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों किया? गोविंद ने हमारा विश्वास तोड़ा है- विपिन रघुवंशी विपिन रघुवंशी ने मीडिया के सामने कहा “जिस तरह सोनम ने मेरे भाई राजा का भरोसा तोड़ा, उसी तरह गोविंद ने हमारे परिवार का भरोसा तोड़ा है. हमें सोनम और उसके परिवार से लगातार धोखा ही मिल रहा है.’’ राजा रघुवंशी, मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को को मिला था. राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. हत्याकांड को लेकर मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल विस्तार से तहकीकात कर रहा है. The post राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम ने रचाई थी प्रेमी राज कुशवाह से शादी! क्या है दो-दो मंगलसूत्र का रहस्य? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Defense: सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए कई रक्षा प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Defense: पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी निर्मित रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन शानदार रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद गुरुवार को पहली बार रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में सेना को सशक्त बनाने के लिए लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये के 10 रक्षा खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूर सभी प्रस्ताव का निर्माण स्वदेशी तरीके से किया जायेगा. इस फैसले से सिर्फ सेना की क्षमता ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि आत्मनिर्भर हिंदुस्तान के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी. मंजूर सभी रक्षा उपकरण के डिजाइन, निर्माण का विकास का काम देशी रक्षा कंपनी करेगी. इससे मेक इन इंडिया के तहत घरेलू रक्षा उत्पादन को गति मिलेगी और रक्षा उपकरण के आयात पर निर्भरता कम होगी. रक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के लिए कई उपकरणों को स्वदेशीकरण की सूची में डाला गया है. अब ऐसे सभी उपकरणों का निर्माण देश में ही हो रहा है. रक्षा मंत्रालय के आत्मनिर्भर बनने की कोशिश का नतीजा भी दिख रहा है और रक्षा उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है. यही नहीं अब हिंदुस्तानीय हथियारों की मांग दूसरे देश भी करने लगे है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसमें तेजी आयी है.   किन उपकरणों की होगी खरीद मंजूर प्रस्ताव के तहत सेना के लिए बख्तरबंद रिकवरी वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एकीकृत कॉमन इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम सहित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की खरीद होगी. बख्तरबंद रिकवरी वाहन  युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त टैंकों और भारी वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम आता है. इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली दुश्मन की रडार और संचार प्रणाली को निष्क्रिय करने का काम करती है. तीनों सेनाओं के बीच आपूर्ति तंत्र को व्यवस्थित बनाने में एकीकृत कॉमन इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम काम करता है. जबकि वायु सेना और नौसेना की हवाई क्षमता को मजबूत करने में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का अहम योगदान होता है. नौसेना की समुद्र में दुश्मनों के माइंस को निष्क्रिय माइन काउंटर वेसल्स, दुश्मनों की पनडुब्बी को निशाना बनाने वाली मूर्ड माइंस, सुपर रैपिड गन माउंट और सबमर्सिबल ऑटोनॉमस वेसल्स की खरीद होगी. इस खरीद से नाैसेना और व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.  The post Defense: सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए कई रक्षा प्रस्ताव को मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूल अभीरा ने अंशुमन संग की सगाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई बदलाव हुए हैं. शो ने हाल ही में सात साल की लीप लिया, जिसके बाद अभीरा और अरमान अलग हो गए. हाल के एपिसोड में, तलाक के कागजात पर साइन करने के बाद अरमान विद्या की सर्जरी के लिए आता है. इतने लंबे समय के बाद उसे देखकर अभीरा टूट जाती है और उसे काफी बुरा लगता है. इधर अरमान को सारी सच्चाई का पता चलता है. वह कृष को फटकार लगाने के लिए पोद्दार हाउस पहुंचता है और उसे चेतावनी देता है. अभीरा को पूकी की सच्चाई बताना चाहता है अरमान जल्द ही, गीतांजलि भी विद्या से मिलने के लिए अभीरा के घर आती है. वह यह जानकर चौंक जाती है कि अभीरा अरमान की पत्नी और मायरा की असली मां है. अंशुमन भी वापस आता है और अरमान को देखकर चौंक जाता है. हालांकि, अभिरा को अपनी बेटी के लिए संघर्ष करते हुए देखकर, अरमान उसे मायरा के बारे में सच्चाई बताने का फैसला करता है, लेकिन गीतांजलि उसे रोकती है. My prettiest girl White angel 🤍🤍🤍#yrkkh #SamridhiiShukla #AbhiraSharma pic.twitter.com/jeqMn1jtXv — Shital (@ShitalShit50082) July 3, 2025 अंशुमन से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी अभीरा राजन शाही के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि दादीसा अरमान को ब्लैकमेल करेंगी और उसे अभीरा को मायरा के बारे में बताने से रोकेंगी. वह उससे कहेंगी कि अभीरा को अंशुमान के साथ आगे बढ़ना होगा. अरमान सच बताने पर जोर देता है, लेकिन दादीसा कहती हैं कि अगर वह ऐसा कुछ करेगा तो वह अपनी जान ले लेंगी. इसके बाद अरमन अभीरा को चोट पहुंचाएगा और उससे झूठ बोलेगा कि उसे उसकी परवाह नहीं है. इससे अभीरा का दिल टूट जाएगा और वह अंशुमन से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी. अभीरा और अंशुमन की हुई सगाई इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. जिसमें अभीरा और अंशुमन की सगाई होते हुए देखा जा सकता है. जहां अभीरा एक खूबसूरत सफेद लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं. सगाई स्थल पर पहुंचने पर दादीसा अभीरा के साथ-साथ चलेंगी. क्या अपकमिंग एपिसोड में अब अभिमान का चैप्टर खत्म हो जाएगा और अभीरा हमेशा के लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत करेगी. यह भी पढ़ें-Ramayana: 835 करोड़ की मेगा फिल्म में कौन निभा रहा है राम, रावण और सीता का किरदार? देखें पूरी डिटेल, बढ़ेगी एक्साइटमेंट The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को भूल अभीरा ने अंशुमन संग की सगाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top