Hot News

July 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Motihari: तुरकौलिया. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पिपरिया के समीप सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा का मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतका नगर निगम वार्ड नं 30 के ख़ुर्शेद आलम की 8 वर्षीय पुत्री शगुफ्ता प्रवीण है. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार 28 जून को शगुफ्ता प्रवीण अपने घर से रोड पार कर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, जहां मोतिहारी के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे शगुफ्ता बुरी तरह जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए ग्रामीणों ने मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर में रेफर कर दिया. इलाज के दौरान 2 जुलाई की रात में उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष अलका शर्मा ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: सड़क दुर्घटना में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur : म्यूचुअल ट्रांसफर में जोड़ीदार नहीं मिलने से शिक्षक परेशान, तलाश रहे साथी

समस्तीपुर . जिला में ऐच्छिक स्थानांतरण की बाट जोह रहे शिक्षकों को विभाग की नई नीति से परेशानी बढ़ गई है. म्यूचुअल ट्रांसफर में जोड़ीदार नहीं मिलने से शिक्षको को काफी परेशानी हो रही है. शिक्षक सुबह से शाम तक टेलीफोनिक या सोशल मीडिया पर साथी की तलाश कर रहे हैं. बताते चलें कि शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल ग्राउंड पर शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया लेकिन दूरी के आधार पर अंतर जिला और अंतः जिला में स्थानांतरण नहीं होने से जिला के सैंकड़ो शिक्षकों को निराशा हाथ लगी. वर्ष 2006 और उसके बाद अन्य जिला से आकर नियुक्त शिक्षक स्थानांतरण को लेकर काफी उत्साहित थे. विभाग द्वारा आवेदन लिए जाने के बाद उनमें इसकी खुशी और भी बढ़ गई थी. लेकिन विभाग द्वारा ज्योंहि इस पर विराम लगाकर परस्पर स्थानांतरण की बात लाई गयी, शिक्षक के होश उड़ गये. कुछेक शिक्षकों का कहना है कि विभाग द्वारा स्थानांतरण को लेकर जिस प्रकार से आश्वासन और विश्वास दिलाया जा रहा था उसके कारण गर्मी छुट्टी में किराया का मकान खाली कर सारा सामान और परिवार को लेकर अपने गृह जिला रख आया ताकि गर्मी छुट्टी के बाद योगदान निश्चित है. लेकिन प्रशासन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. उवि रुपौली में कार्यरत नवादा जिला के शिक्षक देवेंद्र कुमार और मोकामा की शिक्षिका जया कुमारी स्थानांतरण की आस देख रही थी. स्थानांतरण नहीं होने से काफी दुखी हैं. वही अन्य राज्य से आकर टीआरई प्रथम में बहाल हुई शिक्षिका कोमल कुमारी ने समीपवर्ती जिला सिवान का ऑप्शन दे रखी थी, लेकिन उसे भी झटका लगा है. विभाग द्वारा परस्पर स्थानांतरण के आदेश के बाद शिक्षक सोशल मीडिया सहित शिक्षक ग्रुप पर मूल काम से भटकर साथी तलाशने का अभियान चला रहे हैं. शिक्षकों के ग्रुप में तो सहारा ले ही रहे हैं. साथ ही गूगल डॉक से इससे संबंधित डाटा का भी कलेक्शन कर रहे हैं. परस्पर स्थानांतरण में विषय,वर्ग और बहाली केटेगरी की बाध्यता से साथी की तलाश कठिन हो गयी है. शिक्षकों का कहना है कि दूसरे राज्य और अन्य जिला से आकर नियुक्त शिक्षकों को परस्पर साथी की तलाश असंभव प्रतीत हो रहा है. इस प्रकार का स्थानांतरण पहले भी होता था, लेकिन उस समय भी एक-दो स्थानांतरण ही दिखाई पड़ता था. ऐसी स्थिति इस बार भी दिखाई पड़ने वाली है. इधर, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमण्डल उपाध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा है कि स्थानांतरण की बाट जोह रहे अन्य जिला और दूरी के शिक्षक काफी परेशान है. विभाग से दूरी के आधार पर अन्तर और अंतः जिला स्थानांतरण वाले शिक्षकों के हित में सूची और आदेश जारी करने का अनुरोध किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur : म्यूचुअल ट्रांसफर में जोड़ीदार नहीं मिलने से शिक्षक परेशान, तलाश रहे साथी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: डिजिटल प्रगति का मिसाल बना पूर्वी चंपारण, 99.95 प्रतिशत किसानों का बना इ-केवाइसी

Motihari: मोतिहारी. पूर्वी चंपारण डिजिटल प्रगति का मिसाल बना. जिले में 99.95 प्रतिशत किसानों का इ-केवाइसी बनाया गया, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा. इसके पीछे जिले के कृषि विभाग की सतर्कता और डिजिटल अव संरचना की सुदृढ़ता का श्रेय दिया जा रहा है. इसके लिए विभाग नियमित मॉनिटरिंग, जागरूकता अभियान और तकनीकी सहयोग के चलते जिले ने न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक मिसाल पेश किया है. गौरतलब हो कि किसानों को प्रशासनी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन ने इ-केवाइसी प्रक्रिया शुरू की थी. इसका जिले में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई. कुल 449665 किसानों ने आवेदन पात्रता के आधार पर विभाग को दिया, जिसमें 449432 किसानों की इ-केवाइसी सफलतापूर्वक कर लिया गया, जो कि 99.95 प्रतिशत पूर्णता दर प्राप्त कर लिया है. कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि संपूर्ण सत्यापन एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा और उनके खाते में सीधे राशियां पहुंच जाएगी. इन प्रखंडों में हो चुका है इ-केवाइसी प्रक्रिया पूर्ण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आदापुर, अरेराज, बंजरिया, चकिया, हरसिद्धि, कल्याणपुर, मधुबन, फेनहारा, ढाका, चिरैया, कोटवा, मधुबन, मेहसी, मोतिहारी, पहाड़पुर, पकड़ीदयाल, पताही, फेनहारा, पीपराकोठी, रामगढ़वा, रक्सौल, सुगौली, तेतरिया व तुरकौलिया प्रखंडों में सौ प्रतिशत इ-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. संग्रामपुर में 106 किसान रह गये इससे वंचित जिले का एक मात्र ऐसा प्रखंड है, जहां कुछ तकनीकी कारणों से 106 किसान इ-केवाइसी से वंचित है. विभाग उसे पूर्ण करने के प्रयास में लगा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: डिजिटल प्रगति का मिसाल बना पूर्वी चंपारण, 99.95 प्रतिशत किसानों का बना इ-केवाइसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छात्रहित के मसलों पर वीसी से की मांग

पूर्णिया. पीजी छात्र सह छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह से मिलकर छात्रहित के मसलों पर ध्यान आकृष्ट कराया. छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया सत्र 2018-2021 के बीए बीएससी एवं बीकॉम का मूलप्रमाण पत्र , बीएड सत्र 2022-2024 का मूल प्रमाण पत्र, पीजी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2024 का अंक पत्र , पीजी सकेंड सेमेस्टर जून 2025 और अन्य मसलों पर विवि प्रशासन का ध्यान दिलाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छात्रहित के मसलों पर वीसी से की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को पोर्टल पर सुधार का आज आखिरी दिन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को पोर्टल पर सुधार का आज आखिरी दिन है. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक की प्रविष्टि में लापरवाही की है, वे 04 जुलाई तक पोर्टल पर लॉगिन कर सुधार कर लें. अन्यथा वे वरीयता सूची एवं नामांकन प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं. गौरतलब है कि पूर्णिया विवि के स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025–2029 में नामांकन के लिए 59 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर अप्लाई किया है. इनमें से करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक की प्रविष्टि में लापरवाही की है जिन्हें 4 जुलाई तक सुधार करने का मौका दिया गया है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार और समर्थ नोडल पदाधिकारी डॉ सुमन सागर सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाइ समेत नामांकन प्रक्रिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. ऑनलाइन अप्लाई में त्रुटि करनेवाले छात्र ये करें विश्वविद्यालय वेबसाइट www.purneau.ac.in के समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाएं. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. एजुकेशनल डिटेल्स पर क्लिक करें. अपने 10वीं एवं 12वीं के अंकपत्र के अनुसार पूर्णांक एवं प्राप्तांक दर्ज करें.सबमिट बटन पर क्लिक करें .भरे गये आवेदन फार्म की प्रति की प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें. पुनः पेमेंट की कोई आवश्यकता नहीं है. ——— खास बातें कुल सीट: 55, 200 कुल आवेदन: 59,580 —————- ये हैं महत्वपूर्ण तारीख पहली मेरिट लिस्ट : 14 जुलाई नामांकन: 15 जुलाई से शुरू कक्षा: 28 जुलाई से दूसरी मेरिट लिस्ट : 12 अगस्त डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को पोर्टल पर सुधार का आज आखिरी दिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तुषार गांधी के प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारी का लिया जायजा

पूर्णिया. 17 जुलाई को गांधी मैदान कॉलेज रोड, पूर्णिया में स्थित जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान न्यास में पूज्य बापू महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारी का जायजा महापौर विभा कुमारी के दिशा-निर्देश पर समाजसेवी जितेंद्र यादव ने न्यास के सदस्यों, वार्ड पार्षदों एवं गणमान्य लोगों के साथ मिलकर लिया. इस संबंध में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि न्यास के सदस्यों के साथ महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का नगर निगम क्षेत्र पूर्णिया में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत करने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है. कार्यक्रम की सफलता में नगर निगम द्वारा साफ-सफाई, पानी, ब्लीचिंग पाउडर सहित सभी तरह की सुविधा उपलब्ध उपलब्ध करायी जाएगी. तुषार गांधी जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात पदयात्रा करते हुए कला भवन जाएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे. मौके पर मुख्य रूप से जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष दीपनारायण यादव, मंत्री सह सचिव शेखर कुमार, मन्नू, अनिरुद्ध, राजेंद्र, दीपक, वार्ड पार्षद अमित कुमार सोनी, स्वपन घोष, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज साह, बहादुर यादव सहित कई गणमान्य एवं स्थानीय लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तुषार गांधी के प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारी का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आमस में मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

आमस. थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस जवानों ने साथ फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हमजापुर, बैदा, अकौना, सुपाई, श्याम नगर नीमा, रमुआचक, सिहुली, कोरमथु और आमस क्षेत्र के कई गांव में फ्लैग मार्च कर स्थानीय लोगों से बात की गयी. इस दौरान मुहर्रम जुलुस के लाइसेंसधारी से जानकारी प्राप्त करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये. सभी लोगों से आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गयी है. फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी अखिलेश कुमार, बजरंगी सिंह,भीम पासवान,अधीर कुमार पांडेय, प्रवीन सक्सेना, राम व्यास सिंह, रूपेश कुमार और अभय कुमार आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आमस में मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्मा रोड में शिक्षिका से सोने की चेन छीना

औरंगाबाद शहर. बुधवार की शाम शहर के कर्मा रोड में शिक्षिका के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ लिये. शिक्षिका चिंता कुमारी कर्मा रोड स्थित गुरु कृपा नगर मुहल्ले की रहने वाली हैं. शिक्षिका ने नगर थाने में आवेदन देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. शिक्षिका ने बताया कि वे प्राथमिक विद्यालय कृपा बिगहा में पदस्थापित हैं और एमडीएम की रिपोर्ट जमा कर घर लौट रही थी. रास्ते में बाइक सवार दो लोग पीछा करते हुए आये और घर के समीप से उनके गले से सोने की चेन छीन लिये. शिक्षिका ने शोर मचाया, लेकिन उचक्के भाग निकले. हालांकि, बगल के घर में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हुआ है. वैसे पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. दो दिन पहले शहर के क्लब रोड में एक स्थानीय डॉक्टर की पत्नी से छीनतई का प्रयास किया गया. हालांकि, उन्होंने शोर मचाया, तब उचक्के फरार हो गये. उसी दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनुआ के समीप एक व्यक्ति से सोने की चेन की छीनतई का मामला सामने आया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कर्मा रोड में शिक्षिका से सोने की चेन छीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल

भभुआ ग्रामीण. सोनहन थाना क्षेत्र के जदुपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना गुरुवार शाम की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, घायलों में अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव निवासी आजाद राम की पत्नी बिंदु देवी व करमचट थाना क्षेत्र के भलुहा गांव निवासी लालमोहर राम की पत्नी कस्तूरबा देवी व इनके पुत्र सुरेंद्र राम बताये जाते हैं. सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि सभी लोग भभुआ व्यवहार न्यायालय से अपना काम कर अपने गांव भलुहा के लिए बाइक से लौट रहे थे, तभी जद्दूपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. इससे बाइक पर सवार तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आरा जंक्शन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

आरा. आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सीनियर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार हिंदुस्तानी व आरक्षी कन्हैया कुमार व आरक्षी इंद्रदेव यादव ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत असामाजिक तत्वों पर निगरानी व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए आरा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे. इसी क्रम में जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पश्चिमी छोर पर स्थित यात्री शेड पहुंचने पर एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में पाया गया. संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया तथा उसका नाम व पता पूछने पर त्रिलोकी कुमार, उम्र-38 वर्ष, पिता-अशोक चौधरी, ग्राम-चिक टोली बड़ी खगौल, थाना-दानापुर जिला-पटना बताया. सख्ती से पूछताछ कर संदिग्ध की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके बारे में पूछने पर उसने बताया कि यह मोबाइल उसने किसी यात्री की चोरी की है. पकड़े गये संदिग्ध को आगे की कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष जीआरपी आरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आरा जंक्शन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top