Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GK Questions: दुनिया का एक ऐसा देश, जहां भैंसों पर बैठकर पुलिस करती है पेट्रोलिंग; भारत से होती है सप्लाई

GK Questions in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील पहुंच चुके हैं. उनका यह आधिकारिक दौरा 5 से 8 जुलाई, 2025 तक चलेगा. इस दौरान उन्होंने ब्रिक्स देशों के नेताओं से मुलाकात की और रणनीतिक रक्षा (Strategic Defence) और आतंकवाद विरोधी सहयोग (Anti-Terrorism Agreement) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी का यह दौरा हिंदुस्तान के वैश्विक संबंधों को मजबूती देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए दुनिया के एक ऐसा देश के बारे में जहां की पुलिस भैंसों पर बैठकर पुलिस करती है पेट्रोलिंग करती है. दक्षिण अमेरिका का चमकता सितारा ब्राजील न सिर्फ दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है, बल्कि यह अपनी अनूठी संस्कृति, रंगीन त्योहारों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए भी जाना जाता है. यहां के समुद्र तट, एमेजॉन रेनफॉरेस्ट और सांबा नृत्य पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं. रियो डी जेनेरियो में हर साल आयोजित होने वाला ‘कार्निवल फेस्टिवल’ यहां की पहचान बन चुका है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं. जिस देश में पुलिस भैंसों पर गश्त करती है, वह ब्राजील के उत्तर में स्थित माराजो द्वीप है, जहां पुलिसकर्मी घोड़ों या मोटरसाइकिलों की बजाय भैंसों पर गश्त करते हैं. यह द्वीप अमेजन नदी के डेल्टा में स्थित है और बारिश के मौसम में दलदली और जलमग्न हो जाता है. ऐसे में यहां पारंपरिक वाहन बेकार साबित होते हैं, जबकि भैंसें इस इलाके में आसानी से घूम सकती हैं. क्यों चुनी गई भैंस? मराजो द्वीप पर बाढ़ और कीचड़ आम बात है. इसलिए स्थानीय सैन्य पुलिस ने 1990 के दशक में इन जल-जमाव वाले इलाकों में भैंसों का उपयोग शुरू किया. ये भैंसें आम वाहनों की तुलना में बेहतर गतिशीलता देती हैं और दुर्गम गांवों तक पहुंचना आसान बनाती हैं. इनका उपयोग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां के कई ग्रामीण इलाकों में सड़कें नहीं हैं, और केवल जल मार्ग या कीचड़ भरे रास्तों से ही पहुंचा जा सकता है. पढ़ें: Gk Facts: यहां है दुनिया का सबसे बड़ा चौराहा, जहां पहुंचे हैं पीएम मोदी – जानें कौन सा है ये शहर ‘Buffalo Soldiers’ की पहचान इन भैंस पर सवार पुलिसकर्मियों को ‘Buffalo Soldiers’ कहा जाता है—जो एक तरह से अमेरिकी इतिहास में मौजूद एक सैन्य यूनिट को भी सम्मान देता है. ये सैनिक पुलिसिंग के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी हुई एक मिसाल भी पेश करते हैं. Soure शहर के पुलिस मुख्यालय में भैंस के सिर और गोलियों से बनी सजावट इसे खास बनाती है. GK Questions in Hindi: इस तरह से लेते हैं प्रशिक्षण भैंस पर संतुलन बनाए रखना और उन्हें नियंत्रित करना कोई आसान काम नहीं है. पुलिस अधिकारियों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है. यह प्रशिक्षण महीनों चलता है और इसके बाद ही कोई जवान पेट्रोलिंग के लिए मैदान में उतरता है. इस अनोखे प्रयोग में जहां एक ओर प्रकृति से सामंजस्य है, वहीं पुलिस की व्यावसायिक दक्षता भी बनी रहती है. पढ़ें: Success Story: गाजीपुर के अभिनंदन यादव ने 16 बार की असफलता के बाद UPSC CAPF में रच दिया इतिहास एक सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हैं Marajó की यह पहल दर्शाती है कि तकनीक या अत्याधुनिक साधनों के बिना भी कैसे कोई व्यवस्था पर्यावरण और परंपरा को ध्यान में रखते हुए कारगर हो सकती है. भैंस-सवार पुलिस यूनिट आधुनिक तरीकों से किसी भी मामले में कम नहीं है, बल्कि यह अधिक अनुकूल और स्थानीय जरूरतों के मुताबिक है. हिंदुस्तान के कई राज्य, खासकर उत्तर-पूर्व और तटीय इलाकों में मानसून और बाढ़ के दौरान इस तरह की समस्या झेलते हैं. ऐसे में ब्राजील के इस मॉडल से प्रेरणा लेकर हिंदुस्तान के दूरदराज इलाकों में भी पारंपरिक साधनों को अपनाकर बेहतर पुलिसिंग की जा सकती है. यह न केवल व्यावहारिक है, बल्कि सांस्कृतिक और पारिस्थितिक दृष्टिकोण से भी बेहतर समाधान हो सकता है. The post GK Questions: दुनिया का एक ऐसा देश, जहां भैंसों पर बैठकर पुलिस करती है पेट्रोलिंग; हिंदुस्तान से होती है सप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Potato Sticks Recipe: शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं आलू स्टिक्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएंगी पसंद

Potato Sticks Recipe: शाम के समय जब हल्की भूख लगती है तो कुछ टेस्टी और जल्दी बनने वाली चीज खाने का मन करता है. ऐसे में अगर कुछ ऐसा हो जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए तो बात ही अलग होती है. आज हम आपके लिए एक आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका नाम है आलू स्टिक्स. यह न केवल कुरकुरी होती है, बल्कि स्वाद में भी भरपूर होती है. इसे आप मिनटों में बहुत आसानी से बना सकती हैं. चाहे इसे चाय के साथ सर्व करें या बच्चों के टिफिन में रखें, यह हर बार सभी का दिल जीतने का काम करेगी. सामग्री आलू – 8 (उबले हुए) लहसुन पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स – 1 छोटा चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप कॉर्नस्टार्च – 4 टेबलस्पून नमक – स्वादानुसार तेल – डीप फ्राय करने के लिए विधि सबसे पहले आलुओं को छीलकर उबाल लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज़्यादा न उबलें, 10 मिनट तक उबालना काफी है. उबालने के बाद ठंडा करके उन्हें अच्छे से मैश कर लें. अब मैश किए हुए आलुओं में लहसुन पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मिक्स हर्ब्स, ब्रेड क्रम्ब्स, कॉर्नस्टार्च और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक नरम और चिकना आटा बना लें. आटा ऐसा होना चाहिए कि उसमें से स्ट्रिप्स आसानी से बन सकें. अब एक बटर पेपर या पार्चमेंट पेपर लें और उस पर यह आटा बेल लें. आटे को ज़्यादा पतला न बेलें. फिर चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे लंबी और थोड़ी मोटी स्ट्रिप्स में काट लें. अब कढ़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. जब तेल गरम हो जाए तो इन स्ट्रिप्स को धीरे-धीरे डालकर डीप फ्राय करें. स्ट्रिप्स को तब तक तलें जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं. फिर इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. गरमा-गरम आलू स्ट्रिप्स को टमाटर सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें. ये भी पढ़ें: Bread Balls Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी आलू ब्रेड बॉल्स, घर पर आसान और झटपट बनाने की रेसिपी ये भी पढ़ें: Tawa Paneer Recipe: मसालेदार तवा पनीर घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं The post Potato Sticks Recipe: शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं आलू स्टिक्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएंगी पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather: जून की बारिश में कमी का सितम झेल रहा बिहार, खेती के पैटर्न पर संकट, रोपनी को लेकर किसान चिंतित

राजदेव पांडेय/ Bihar Weather: पटना. बिहार में वर्ष 2025 के जून में 36 प्रतिशत कम, 2024 जून में बारिश सामान्य से 52% कम और 2023 जून में सामान्य से 49% कम बारिश हुई थी. वर्ष 2022 जून में सामान्य बारिश हुई थी. 2021 में जून माह में औसत से करीब दो गुना अधिक 327.6 एमएम बारिश हुई. कुल मिलाकर बिहार की जून की बारिश का रुझान नकारात्मक ही रहा है. इसकी वजह पिछले कुछ सालों से मानसून का एक ही स्थान पर काफी समय के लिए रुकना रहा है. इसके बाद में जल्दी कमजोर हो जाना है. जून की बारिश ने शहरों को भी चिंता में डाला पटना – राजधानी में जून का मौसम खुशगवार महसूस नहीं हुआ. इसकी वजह इस माह की बारिश में लगातार कमी होना है. यहां जून 2021 में 458 एमएम, 2022 में घटकर आधे से भी कम 163 एमएम, वर्ष 2023 में 171.6 और 2024 में 75 एमएम बारिश हुई. इस बार 2025 जून में सबसे कम केवल 61.7 मिलीमीटर ही बारिश दर्ज की गयी है. पूर्णिया- इस साल पांच साल की सबसे कम बारिश हुई. पूर्णिया में 2021 में 266 एमएम, 2022 में 356, 2023 में 129, 2024 में 159 और इस बार सबसे कम 76 एमएम बारिश हुई है. मुजफ्फरपुर – यहां जून की बारिश लगातार घट रही है. 2021 में इस शहर में 283.4 एमएम, 2022 में 180.3, 2023 में 92, 2024 में 21.5 और इस साल जून 2025 में सामान्य से बेहद कम 44 एमएम बारिश दर्ज हुई है. सबौर में दो पिछले दो साल से जून में बारिश ही नहीं हुई. सुपौल में पिछले पांच सालों में सबसे कम 21.6 एएम बारिश हुई है. भागलपुर- भागलपुर में भी जून की बारिश कमी है. वर्ष 2021 में 401.5, 2022 में घटकर 152 एमएम , 2023 में कुछ बढ़ कर 212 और 2024 में घटकर 11.5 एमएम रह गयी थी. इस साल 128 एमएम रही, वह भी सामान्य से काफी कम है. गया- अनियमित बारिश का सितम झेल रहे गया में तीन साल बाद इस बार बारिश कुछ अच्छी रही है. 2022 में 74 एमएम,2023 में 46.2 ,2024 में 89 और इस बार अप्रत्याशित तौर पर 233 एमएम बारिश हो चुकी है. Also Read: Midday Meal: आधार और अपार की अनिवार्यता की वजह से घटी साढ़े आठ लाख विद्यार्थियों की संख्या The post Bihar Weather: जून की बारिश में कमी का सितम झेल रहा बिहार, खेती के पैटर्न पर संकट, रोपनी को लेकर किसान चिंतित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

How to Clean Greasy Oil Bottle: तेल की बोतल पर चिपचिपाहट से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान टिप्स मिनटों में दिखेगा फर्क

How to Clean Greasy Oil Bottle: रसोई में तेल की बोतल का इस्तेमाल रोजाना होता है. लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी बाहरी सतह पर तेल की चिपचिपी परत जम जाती है. इससे बोतल पकड़ना मुश्किल हो जाता है और रसोई की अलमारी या स्लैब भी गंदी दिखने लगती है. कई लोग इस चिपचिपाहट को साफ करने में समय बर्बाद करते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या को मिनटों में हल कर सकते हैं. How to Clean Greasy Oil Bottle: तेल की चिपचिपाहट होगी मिनटों में दूर फॉलो करें ये टिप्स How to clean greasy oil bottle गर्म पानी और डिटर्जेंट से धोएं तेल की बोतल या कंटेनर की सफाई के लिए सबसे आसान तरीका है गर्म पानी का इस्तेमाल. एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी भरें और उसमें कुछ बूंदें बर्तन धोने वाला लिक्विड या डिटर्जेंट मिला दें. अब तेल की बोतल को इस पानी में कुछ मिनटों के लिए भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद किसी मुलायम ब्रश या स्पंज की मदद से बोतल को रगड़कर धो लें. इससे तेल की जमी परत आसानी से निकल जाएगी. विनेगर या नींबू का रस आजमाएं अगर बोतल पर जिद्दी चिपचिपाहट हो गई हो, तो आप सिरका (विनेगर) या नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़े विनेगर को बोतल पर डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर गीले कपड़े या स्पंज से बोतल को पोंछें. विनेगर और नींबू की एसिडिक प्रकृति तेल को घोल देती है और बोतल साफ हो जाती है. बेकिंग सोडा का करें प्रयोग बेकिंग सोडा तेल की परत हटाने में बेहद असरदार है. बोतल पर हल्का सा बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर गीले कपड़े या ब्रश से रगड़ें. आप चाहें तो बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर पेस्ट भी बना सकते हैं और बोतल पर लगा सकते हैं. इससे बोतल चमकने लगेगी और चिपचिपाहट पूरी तरह दूर हो जाएगी. नियमित सफाई रखें तेल की बोतल को हर 3-4 दिन में गीले कपड़े से पोंछना आदत बना लें. इससे तेल की परत जमने का मौका नहीं मिलेगा. पोंछने के बाद बोतल को सूखे कपड़े से अच्छे से सुखा लें ताकि बोतल पर नमी न रहे. तेल की बोतल को अलग ट्रे या प्लेट में रखें बोतल से अगर कभी-कभार तेल गिर भी जाए, तो वह प्लेट में गिरेगा और रसोई की सतह गंदी नहीं होगी. ट्रे या प्लेट को भी हर हफ्ते गर्म पानी से धोकर साफ करना न भूलें. तेल की बोतल पर जमी चिपचिपाहट आपकी रसोई की सुंदरता को खराब कर सकती है और सफाई का झंझट बढ़ा सकती है. ऊपर बताए गए इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपनी तेल की बोतल को साफ-सुथरा रख सकते हैं. ये टिप्स न केवल बोतल की सफाई आसान बनाएंगे बल्कि रसोई को भी साफ और स्वच्छ बनाए रखेंगे. Also Read: Tips and tricks for shiny nail: सर्दियों में ऐसे रखें अपने नाखूनों को वेल शेप्ड और खूबसूरत Also Read: Hair care with Amla: अब आंवले का पानी करेगा आपके सफेद बालों की समस्या को दूर The post How to Clean Greasy Oil Bottle: तेल की बोतल पर चिपचिपाहट से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान टिप्स मिनटों में दिखेगा फर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Work From Home Mental Health Tips: करियर की दौड़ में मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इस तरह रहें स्ट्रेस फ्री

Work From Home Mental Health Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में काम का प्रेशर बहुत ज्यादा होते जा रहा है. लोग बेहतर करियर, ज्यादा पैसा और सफलता पाने के लिए अपना ख्याल रखना भूलते जा रहे हैं. ऐसे में अपने मेंटल हेल्थ को लंबे समय तक नजरअंदाज करके काम करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी घर बैठे वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस जाकर काम करते हैं और अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो आज आपको इस आर्टिकल में काम करते हुए मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखने के टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं. समय का सही इस्तेमाल (Time Management) Time management काम करते वक्त समय का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है. आपको काम करने के दौरान अपने मन शांत और एक जगह पर स्थिर रखना चाहिए, इससे आपका दिमाग सही तरीके से काम करने में फोकस करता हो.  Mental Health Tips: ओवरथिंकिंग बन गया दिमाग का काल, हो चुके हैं डिप्रेशन का शिकार, तो अपनाएं ये टिप्स हेल्दी लाइफस्टाइल (Healthy Lifestyle) Work from home mental health tips: करियर की दौड़ में मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इस तरह रहें स्ट्रेस फ्री 6 अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत आवश्यक है. इसके लिए आपको सबसे पहले हेल्दी और पौष्टिक सब्जी, फल खाना चाहिए, ये आपके शरीर और दिमाग दोनों को ऊर्जा देने में मदद करता है.  नींद पूरी करना (Sleep For Better Health) Work from home mental health tips: करियर की दौड़ में मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इस तरह रहें स्ट्रेस फ्री 7 इसके लिए आपको रोजाना 7-8 घंटे की पूरी नींद लेना चाहिए, क्योंकि नींद पूरी न हो तो थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. इसके अलावा, आपको रोज एक्सरसाइज या योग करना चाहिए, जिससे आपक बॉडी भी फिट रहे.  सोशल मीडिया से दूरी रखें (Maintain distance from social media) Work from home mental health tips: करियर की दौड़ में मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इस तरह रहें स्ट्रेस फ्री 8 दिन भर मोबाइल और लैपटॉप चलाने से दिमाग थक जाता है, जिससे टेंशन बढ़ता है. आप हर दिन कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर रहें. इसके अलावा, सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी, ईमेल और मैसेज चेक करने का एक अलग टाइम बनाएं. बार-बार नोटिफिकेशन देखने की आदत से मन भटकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है.  ये भी पढ़ें: Lifestyle Tips: बालकनी में झूला- सजावट ही नहीं, क्रिएटिविटी और सुकून का जरिया ये भी पढ़ें: Lifestyle Tips: सुबह सैर करने के गजब फायदे, जानकार हो जाएंगे हैरान  The post Work From Home Mental Health Tips: करियर की दौड़ में मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इस तरह रहें स्ट्रेस फ्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जयराम महतो का बड़ा ऐलान, टॉपर्स को देंगे अपने वेतन का 75 प्रतिशत

Jairam Mahto: डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने का ऐलान किया है. विधायक कल 7 जुलाई को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं के टॉप-10 विद्यार्थियों को अपने 3 माह के वेतन का 75 प्रतिशत राशि प्रोत्साहन स्वरूप देंगे. विधायक ने कुल 40 विद्यार्थियों की एक सूची जारी की है. इसमें मैट्रिक के 10, और इंटर के तीनों संकाय से 10-10 विद्यार्थियों के नाम शामिल है. नावाडीह स्टेडियम में कल सोमवार को यह सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. वादा किया था, वादा निभायेंगे- जयराम महतो विधायक जयराम महतो ने बताया कि पूर्व में किये अपने वादे अनुसार वे अपने 3 माह के वेतन का 75 प्रतिशत डुमरी विधानसभा के 10वीं और 12वीं के टॉप-10 विद्यार्थियों के बीच प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित करेंगे. विधायक ने सभी सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी करते हुए कहा कि अगर डुमरी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी विद्यार्थी को जारी सूची से अधिक अंक मिले हैं, तो वे 9955000143 या 6206920887 नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें प्रशासनी दफ्तर में धूम्रपान करने वाला जनसेवक सस्पेंड, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया था कार्रवाई का आदेश धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट VIDEO: मंत्री इरफान अंसारी की गोद में शिशु ने कर दी सूसू, ठहाके मारकर हंसने लगे लोग, देखिए मंत्री का रिएक्शन The post जयराम महतो का बड़ा ऐलान, टॉपर्स को देंगे अपने वेतन का 75 प्रतिशत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

53 दनों से घूम रहा था आदमखोर बाघ, एक की जान लेने के बाद पकड़ा गया

Aadamkhor Tiger: आदमखोर बाघ को 53 दिनों के बाद वन विभाग पकड़े में कामयाब रहा. इस बाघ ने 15 मई को 45 वर्षीय गफूर पर हमला कर दिया था और उसे जंगल में खींच ले गया था. मई में इस बाघ की पहचान ‘साइलेंट वैली नेशनल पार्क’ के बाघ के रूप में की गई थी, जो उस क्षेत्र में लगाए गए कैमरा ट्रैप में ली गई उसकी तस्वीर पर आधारित था. स्थानीय निवासियों वन विभाग को बाघ को ले जाने से रोका जब वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरे में बंद बाघ को ले जाने की कोशिश की, तो स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ वहां एकत्र हो गई और उन्हें बाघ को ले जाने से रोक दिया. स्थानीय लोगों को इस बात की चिंता है कि बाघ को उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा और इससे उनकी जान को फिर से खतरा पैदा हो सकता है. बाद में अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि बाघ को इस इलाके में दोबारा नहीं छोड़ा जाएगा, स्थानीय लोगों ने उसे ले जाने की अनुमति दे दी. वन विभाग के हिरासत में है बाघ वन मंत्री ए के ससीन्द्रन ने बताया कि फिलहाल बाघ को वन विभाग की हिरासत में रखा जाएगा. मंत्री ने कहा, “इसके बाद, यह निर्णय लेने के लिए विशेषज्ञ स्तर पर चर्चा की जाएगी कि इसे घने जंगल में छोड़ा जाए या जंगली जानवरों के आश्रय स्थल में स्थानांतरित किया जाए.” एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि बाघ की उम्र करीब 13 साल है, इसलिए इसे जंगल में वापस छोड़े जाने की संभावना कम है. 15 मई से बाघ की हो रही थी खोज इससे पहले सुबह में अधिकारी ने बताया कि 20 सदस्यों वाले तीन दलों ने 15 मई से कलिकावु के आसपास के जंगलों में बाघ की तलाश में गहन तलाशी अभियान शुरू किया था. अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के बाघ एक पिंजरे में फंस गया. The post 53 दनों से घूम रहा था आदमखोर बाघ, एक की जान लेने के बाद पकड़ा गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: अचानक गंगा में कूदी महिला, नाविकों ने दिखाई बहादुरी और फिर…

Buxar News: नगर थाना इलाके के सारीमपुर घाट पर रविवार सुबह एक स्त्री ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी. घटना रविवार सुबह 5:45 बजे की है. स्त्री के गंगा में छलांग लगाते ही आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत गंगा में कूदकर उसकी जान बचाई. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्त्री को सदर अस्पताल लेकर गई. वहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई. घाट पर पहुंचते ही कूदी स्त्री इसकी जानकारी नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि स्त्री की पहचान शहर के मेनरोड तुरहाटोली निवासी सोनी कुमारी (25) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्त्री सुबह 5:45 बजे सारीमपुर घाट पहुंची और तुरंत उसने गंगा में छलांग लगा दी. नाविकों ने तुरंत किया रेस्क्यू हालांकि उस दौरान वहां मौजूद नाविक तुरंत ही स्त्री को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े. उन लोगों ने कुछ ही देर में स्त्री को बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की गश्ती गाड़ी पहुंची और स्त्री को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के बाद स्त्री की जान बच गई. अब पुलिस उससे पूछताछ कर आत्महत्या के प्रयास का कारण जानने में जुटी है. इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर जंक्शन क्षेत्र में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, IIT पटना के साथ रेलवे ने बनाई विशेष योजना The post Buxar News: अचानक गंगा में कूदी स्त्री, नाविकों ने दिखाई बहादुरी और फिर… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास

UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम सुहावना है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में अगर आप भी मानसून के इस खुशनुमा मौसम का भरपूर मजा लेना चाहते हैं, तो यूपी की कुछ शानदार जगहों पर घूमने जरूर जाएं. बारिश के इस मौसम में यहां की खूबसूरती और भी निखर जाती है. प्रकृति और इतिहास का अद्भुत संगम यूपी के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल सोनभद्र मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है. यहां सलखन फॉसिल्स पार्क, अगोरी किला, विजयगढ़ किला और मुक्खा फॉल्स जैसे पर्यटन स्थल आपका मन मोह लेंगे. बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास 13 धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का मेल बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास 14 मानसून में चित्रकूट की खूबसूरती देखने लायक होती है. रामघाट, कामदगिरि पर्वत, गुप्त गोदावरी गुफाएं, हनुमान धारा और सती अनुसूया मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के साथ यहां की पहाड़ियां और हरियाली बरसात में मन को सुकून देती हैं. बाबा विश्वनाथ की नगरी में मानसून का जादू बारिश के मौसम में वाराणसी की गलियां और गंगा किनारे का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है. यहां नाव की सवारी करते हुए आप मानसून का शानदार अनुभव ले सकते हैं. बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास 15 शांति और हरियाली का एहसास बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक कुशीनगर में मानसून के दौरान हरियाली और सुकून का माहौल दिल जीत लेता है. यहां की ऐतिहासिक जगहें बारिश में और भी आकर्षक लगती हैं. बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास 16 The post बारिश में घूमने का मूड है? यूपी की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी दिन खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amarnath Yatra 2025: बर्फानी बाबा की पूजा के दौरान सावन में बचने वाली ये बड़ी भूल, जानकर हो जाएंगे हैरान

Amarnath Yatra 2025: बर्फानी बाबा की पूजा सावन के महीने में विशेष महत्व रखती है. इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालु अपने मन और आत्मा से जुड़ना चाहते हैं. लेकिन पूजा के दौरान कुछ सामान्य गलतियां हो जाती हैं, जो भक्ति के प्रभाव को कम कर देती हैं. अगर हम इन गलतियों से बचें तो पूजा का फल अधिक मिलता है और आस्था मजबूत होती है. इस आर्टिकल में हम आपको सावन में बर्फानी बाबा की पूजा करते समय बचने वाली बड़ी भूलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. सही तरीके से पूजा कर आप अपने जीवन में सुख-शांति और सफलता ला सकते हैं. Amarnath Yatra 2025: पूजा से पहले जल्दीबाजी न करें सावन के महीने में बर्फानी बाबा की पूजा करते समय जल्दीबाजी करना गलत होता है. पूजा में मन लगाकर और शांति से सभी नियमों को पूरा करना चाहिए. अगर आप जल्दी में पूजा करते हैं तो उसका पूरा फल नहीं मिलता. Amarnath Yatra 2025: साफ-सफाई का ध्यान रखें पूजा करने से पहले अपने शरीर और पूजा स्थल की पूरी सफाई करें. गंदगी या अधूरी सफाई से पूजा की पवित्रता कम हो जाती है. इसलिए नहाकर साफ कपड़े पहनकर ही पूजा करें. Amarnath Yatra 2025: पूजा के समय मोबाइल और व्याकुलता से बचें जब आप बाबा बर्फानी की पूजा कर रहे हों तो मोबाइल या किसी दूसरी चीज में ध्यान न लगाएं. इससे आपकी एकाग्रता टूटती है और भक्ति कम हो जाती है. पूजा के दौरान पूरा ध्यान भगवान पर होना चाहिए. ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025: आज से शुरू अमरनाथ यात्रा, यहां जानें बाबा बर्फानी के दर्शन के जरूरी नियम ये भी पढ़ें: Gita Updesh: सफलता के राज गीता में छुपे हैं, पढ़िए ये 3 उपदेश जो आपको जिंदगी बदलने का रास्ता दिखाएंगे Amarnath Yatra 2025: सावन के नियमों का पालन करें सावन में व्रत रखना, सात्विक भोजन करना और नशे से दूर रहना बहुत जरूरी है. अगर आप ये नियम नहीं मानेंगे तो पूजा का फल कम मिलेगा. इसलिए सावन के नियमों का हमेशा ध्यान रखें. Amarnath Yatra 2025: पूजा में मन लगाकर ध्यान करें पूजा सिर्फ रस्म नहीं होती. इसमें मन लगाकर भगवान की प्रार्थना करनी चाहिए. बिना श्रद्धा के पूजा अधूरी रहती है. अपने मन को शांति और भक्ति से भरें. Amarnath Yatra 2025: दर्शन के लिए सही समय चुनें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सही समय पर जाना बहुत जरूरी है. भीड़ वाले समय या गलत समय पर जाने से दर्शन का अनुभव अच्छा नहीं रहता. प्रशासन द्वारा बताए गए समय का पालन करें. Amarnath Yatra 2025: पूजा स्थल पर शांति बनाए रखें पूजा करते समय शोर-शराबा नहीं करना चाहिए. ज्यादा शोर करने से पूजा की पवित्रता कम हो जाती है. शांति से और भक्ति भाव से पूजा करें. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: सफलता के राज गीता में छुपे हैं, पढ़िए ये 3 उपदेश जो आपको जिंदगी बदलने का रास्ता दिखाएंगे Amarnath Yatra 2025: भीड़ में सावधानी बरतें सावन के महीने में अमरनाथ यात्रा में बहुत भीड़ होती है. भीड़ में सावधानी न रखना खतरे की बात हो सकती है. हमेशा प्रशासन की बात मानें और अनुशासन बनाए रखें. Amarnath Yatra 2025: पूजा का आध्यात्मिक महत्व समझें पूजा केवल एक परंपरा नहीं है. यह आध्यात्मिक अनुभव भी है. इसे समझकर और दिल से करें तो उसका लाभ मिलता है. बाबा बर्फानी की पूजा में मन से जुड़ना जरूरी है. Amarnath Yatra 2025: पूजा में पूरी श्रद्धा और भागीदारी करें कई लोग थकावट या भीड़ की वजह से पूजा में पूरी श्रद्धा नहीं रखते. यह गलत होता है. हमेशा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लें. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: हर बार फेल हो रहे हो? गीता के ये 5 उपदेश पढ़ लो, रास्ता खुद बन जाए ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस नीति को नहीं जाना तो समझो बरबादी पक्की, चाणक्य ने पहले ही चेताया था Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Amarnath Yatra 2025: बर्फानी बाबा की पूजा के दौरान सावन में बचने वाली ये बड़ी भूल, जानकर हो जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top