Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: आरती को शाहबाज ने जबरन खिलाया गोमांस, इस्लाम ना अपनाने पर पीटा, बेगूसराय से आया लव जिहाद का मामला

Bihar: बिहार के बेगूसराय से लव जिहाद का मामला सामने आया है. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि हिंदू लड़की के इस्लाम ना अपनाने पर प्रेमी ने ना सिर्फ उसे बेरहमी से मारा बल्कि उसे जबरन गोमांस भी खिलाया. दरअसल, लव जिहाद कि इस कहानी की शुरुआत होती है सोशल मीडिया से, जहां मध्य प्रदेश की रहने वाली आरती की बिहार के बेगूसराय के रहने वाले मोहम्मद शाहबाज से दोस्ती होती है. उसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है उसके बाद आरती की जिंदगी कैसे नरक बनती है आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिलेगी.  साल 2018 में शुरू हुई कहानी  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली आरती को बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के जागीर मोहल्ला में रहने वाले मोहम्मद शाहबाज से फेसबुक के जरिए प्यार हो जाता है. इसके बाद साल 2018 में मोहम्मद शाहबाज  प्यार में पागल आरती को मिलने के लिए बेगूसराय बुलाता है. लड़की जब बेगूसराय पहुंची, तो शाहबाज अपनी असली पहचान छुपाकर आरती से कर्पूरी स्थान में शादी कर लेता है और फिर एक साथ रहने लगता है, लेकिन कुछ ही दिन बीतने के बाद मोहम्मद शाहबाज आरती को प्रताड़ित करना शुरू कर देता है.   आरती से आरुषि परवीन बनी हिंदू लड़की रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर और लड़के की सच्चाई जानने के बाद आरती आरुषि परवीन बन जाती है. इसके बाद भी शाहबाज उस पर अत्याचार करना नहीं छोड़ता है. इस बीच आरती ने सोने चांदी की दुकान में मजदूरी करके तकरीबन 1 लाख रुपए मोहम्मद शहबाज को दिया. इस बीच मोहम्मद शहबाज ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और आरती के मोबाइल से हिंदू देवी देवताओं के फोटो को भी हटवा दिया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंची पीड़िता  इन सबके बावजूद आरती सब कुछ सहती रही लेकिन जह शाहबाज उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से बात चीत करना शुरू करता है तो आरती इसे बर्दाशत नहीं करती है और उसने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरती को बालिका गृह में सुरक्षित रखा है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. पुलिसवालों का कहना है कि आरती के परिजनों से बात कर पुलिस के द्वारा कानूनी दायरे में हर संभव मदद की जाएगी.  इसे भी पढ़ें: बिहार के इस गांव में एक भी नहीं है मुस्लिम परिवार, फिर भी हर साल निकलता है ताजिया का जुलूस The post Bihar: आरती को शाहबाज ने जबरन खिलाया गोमांस, इस्लाम ना अपनाने पर पीटा, बेगूसराय से आया लव जिहाद का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

8th Pay Commission की प्रक्रिया में देरी से बढ़ी चिंता, रेलवे पेंशनर्स संगठन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

8th Pay Commission के गठन और उसकी शर्तों (Terms of Reference) की अधिसूचना में देरी को लेकर केंद्र प्रशासन के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही है. इस संदर्भ में रेलवे सीनियर सिटिज़न वेलफेयर सोसाइटी (RSCWS) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा करने की मांग की है. कर्मचारियों और पेंशनर्स में बढ़ती चिंता RSCWS के चेयरमैन टी.एस. कालरा ने 30 जून 2025 को प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा कि 8वें वेतन आयोग की घोषणा ने देश भर के 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स के बीच राहत और उम्मीदें जगाई थीं. लेकिन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति तथा कार्यक्षेत्र को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है. उन्होंने कहा, “प्रशासन की चुप्पी और निर्णय प्रक्रिया में देरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स में असमंजस और निराशा बढ़ रही है.” क्यों जरूरी है समय पर 8th Pay Commission का गठन? पत्र में RSCWS ने वेतन आयोग को समय पर गठित करने की कई महत्वपूर्ण वजहें बताई हैं. आर्थिक हालातों का सामना: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही हैं. बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत को देखते हुए वेतन और पेंशन की जल्द समीक्षा आवश्यक है. मनबल और कार्यक्षमता में वृद्धि: समय पर वेतनमान में संशोधन से कर्मचारियों का उत्साह और समर्पण बढ़ेगा, जिससे प्रशासनी सेवा की गुणवत्ता सुधरेगी. वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना: पेंशनर्स के लिए समय पर पेंशन में संशोधन उनकी आर्थिक सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए बेहद आवश्यक है. अटकलबाजी और अफवाहों पर रोक: आयोग के गठन में देरी और कार्यक्षेत्र को स्पष्ट न करने से अफवाहों और गलत जानकारी का प्रसार होता है, जिससे असंतोष फैलता है. RSCWS ने यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद आवश्यक है ताकि कर्मचारियों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे. RSCWS की प्रमुख मांगें प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में संगठन ने तीन अहम मांगें रखीं आयोग का तुरंत गठन: 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की जल्द घोषणा की जाए. कार्य क्षेत्र (ToR) स्पष्ट करना: आयोग के दायरे में वेतन, भत्ते, पेंशन लाभ और पुनर्निर्धारित पेंशन जैसे मुद्दों को शामिल करते हुए कार्यक्षेत्र को सार्वजनिक किया जाए. स्पष्ट टाइमलाइन तय की जाए: यह सुनिश्चित किया जाए कि आयोग अपनी सिफारिशें समय पर, यानी 1 जनवरी 2026 से पहले पेश कर सके ताकि वेतन और पेंशन में समय पर संशोधन हो सके. Also Read: नोटों पर टैगोर या मदर टेरेसा की तस्वीर आ सकती थी, जानिए गांधी कैसे बन गए पहली पसंद The post 8th Pay Commission की प्रक्रिया में देरी से बढ़ी चिंता, रेलवे पेंशनर्स संगठन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राबड़ी आवास पहुंचा मोहर्रम का जुलूस, कुर्सी पर बैठे लालू ने देखा करतब, पूरे परिवार ने विधि-विधान से की पूजा

Muharram 2025: बिहार में कई जगहों पर मोहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं. इस बीच समाचार राजधानी पटना से है जहां 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर मोहर्रम का जुलूस पहुंचा. इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी. राबड़ी आवास पर एक भावुक और सांप्रदायिक सौहार्द से भरा दृश्य देखने को मिला. बता दें कि, जुलूस के पहुंचते ही राबड़ी देवी और उनकी बेटियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रसाद बांटा. तो वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सामने कुर्सी पर बैठ कर अखाड़े का करतब देखा. लालू ने मोहर्रम की दी मुबारकबाद इस दौरान भीड़ में भी उत्साह जैसा माहौल देखने के लिए मिला. खास बात यह रही कि, युवक तिरंगे के साथ जुलूस में शामिल हुए, जो देशभक्ति और भाईचारे का प्रतीक बन गया. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़े ही श्रद्धा भाव से ताजिया को देखा और वहां मौजूद सभी लोगों को मोहर्रम की मुबारकबाद दी. वहीं, इस दौरान राबड़ी आवास पर अखाड़ा के लोगों ने लाठी का भी प्रदर्शन किया. जिसके बाद लालू यादव ने अखाड़ा के लोगों का खुद उत्साहवर्धन भी किया. साथ ही राबड़ी देवी ने पूरे विधि-विधान से पूजा की. वर्षों से चलती आ रही है परंपरा वहीं, दूसरी ओर आवास पर मौजूद लालू यादव की बेटियों (रागिनी यादव और हेमा यादव) ने ताजिया के सामने माथा टेका और प्रसाद भी बांटा. इधर, राबड़ी आवास में जुलूस पहुंचने को लेकर पुलिस की ओर से भी व्यवस्था पूरी तरह से टाइट थी. बता दें कि, हर साल राबड़ी आवास पर मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस पहुंचता है. यह वर्षों पुरानी परंपरा है जो कि आज भी निभाई जाती है. कहा जाता है कि, जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी ताजिया जुलूस आवास पर पहुंचते थे. इसके बाद राबड़ी देवी के भी मुख्यमंत्री बनने के बाद यह परंपरा जारी रही. वहीं, यह सिलसिला अब तक जारी है. Also Read: Shravani Mela 2025: 11 जुलाई से निकलने लगेगा कांवरियों का जत्था, 10 जोन में होगी टाइट मॉनिटरिंग, जानिए पूरी व्यवस्था The post राबड़ी आवास पहुंचा मोहर्रम का जुलूस, कुर्सी पर बैठे लालू ने देखा करतब, पूरे परिवार ने विधि-विधान से की पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Metro In Dino Box Office Collection Day 3: आदित्य रॉय-सारा अली खान की 65 करोड़ी हिट या फुस्स? कमाई ने किया खुलासा

Metro In Dino Box Office Collection Day 3: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अली फजल, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. ऐसे में आइए बताते हैं तीसरे दिन की कमाई कितनी रही. तीसरे दिन की कमाई रही ठीक-ठाक Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेट्रो इन डिनो’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 11.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव हो सकता है. मेट्रो इन-दिनों का कलेक्शन Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़ Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़ Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़ Metro In Dino Box Office Collection: 11.03 करोड़ दूसरी फिल्मों से पीछे रह गई ‘मेट्रो इन डिनो’ बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’, ‘जाट’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों के मुकाबले ‘मेट्रो इन डिनो’ काफी पीछे रह गई है. फिल्म की धीमी शुरुआत और गिरता कलेक्शन संकेत देता है कि इसकी लंबी रेस की उम्मीद कम है. कहानी और बैकग्राउंड यह फिल्म चार जोड़ों की कहानी है, जो अलग-अलग शहरों में रिश्तों के उतार-चढ़ाव से जूझते हैं. इसमें प्यार, दूरी, करियर और कमिटमेंट जैसे विषयों को छूने की कोशिश की गई है. प्रीतम की और से तैयार किया गया म्यूजिक फिल्म का एक पॉजिटिव पहलू है. यह 2007 में आई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान थे. यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 17: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 17वें दिन फ्लॉप या हिट? 150 कमाने से सिर्फ इतनी दूर The post Metro In Dino Box Office Collection Day 3: आदित्य रॉय-सारा अली खान की 65 करोड़ी हिट या फुस्स? कमाई ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI का सही इस्तेमाल कर कमा सकते हैं लाखों, स्मार्ट लोग भी नहीं जानते होंगे ये ट्रिक्स

5 Ways to Earn Money from AI ChatGPT: AI हर जगह अपने पांव पसार चुका है. सवालों का जवाब देना हो, पढ़ाई हो या फिर नौकरी हर जगह AI को बोलबाला चल रहा है. AI को लेकर भविष्यवाणी तक कर दी गई है कि यह भविष्य में लोगों की नौकरियां खा जाएगा. हालांकि, यह तो रही भविष्य की बात, जिसे भविष्य के लिए छोड़ा जाए तो अच्छा है. वहीं, वर्तमान कि बात करें तो वर्तमान में कई लोग इसी AI का इस्तेमाल कर लखपति बन रहे हैं. जी हां, AI से लोग हर महीने हजारों-लाखों कमा रहे हैं. अगर आपको भी हर महीने मोटी कमाई करनी है, तो फिर ये समाचार आपके काम की है. WhatsApp चलाओ, पैसे कमाओ! हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कमाल का तरीका आर्टिकल्स और कंटेंट लिखना अगर आप लिखने के शौकीन हैं तो फिर AI ChatGPT आपके काम आ सकता है. आप ChatGPT की मदद से फ्रीलांस राइटिंग शुरू कर सकते हैं. आज के समय में कई सारे फ्रीलांस प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां आप अपना कंटेंट बेच सकते हैं. ChatGPT आपको कम समय में किसी भी टॉपिक पर रिसर्च कर यूनिक कंटेंट बना कर दे देगा. ऐसे में ChatGPT के जरिए आप हर दिन कई सारे कंटेंट तैयार कर उन्हें क्लाइंट्स को दे सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ChatGPT का कंटेंट कभी-कभी बोरिंग और रिपिटेड हो सकता है. ऐसे में आपको एक बार कंटेंट पढ़ कर उसे इंसानी भाषा में बदलना होगा. इसके लिए आपको ChatGPT पर Prompt डालना होगा जैसे कि: Write a detailed and unique article on how AI tools are transforming content creation for freelance writers, with a focus on practical tools and ethical concerns, in an engaging and conversational tone. Create an in-depth guide on how to start a sustainable online business in 2025, aimed at young entrepreneurs, with actionable tips and real-world examples, written in a friendly, motivating style. झटपट बना देगा यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट अगर आप YouTube पर वीडियो बना कर डालते हैं, तो इसमें भी ChatGPT आपकी मदद करेगा. ChatGPT के जरिए आप नए-नए ideas ले सकते हैं. इसके अलावा ChatGPT आपके टॉपिक के अनुसार आपको एक बढ़िया स्क्रिप्ट भी बना कर दे देगा. साथ ही ChatGPT आपको चैनल की रीच बढ़ाने के लिए कई सारे ideas भी देगा. जिससे आप अपने चैनल पर और भी बेहतर वीडियो डाल सकते हैं. इसके अलावा आप किसी चैनल को भी स्क्रिप्ट लिख कर बेच सकते हैं. इसके लिए आपको ChatGPT पर Prompt डालना होगा जैसे कि: Write a high-energy YouTube script for a video on ‘Top 10 Must-Have Tech Gadgets in 2025’, for tech enthusiasts, opening with an exciting hook, briefly describing each gadget with enthusiasm, and finishing with a playful reminder to like and subscribe. Write a captivating YouTube script for a video titled ‘5 Daily Habits That Will Transform Your Life’, targeting young professionals, starting with a powerful question to hook viewers, delivering practical and inspiring advice, ending with a call to action to subscribe, in a friendly, motivational tone. Logo और Illustration बनाना अगर आपको Logo, एनिमेटेड फोटो और इलस्ट्रेशन की समझ है, तो आप ChatGPT की मदद लेकर इसे लोगों को बेच सकते हैं. ChatGPT से आप नए-नए क्रिएटिव फोटोज, इलस्ट्रेशन और लोगो डिजाइन बनवा सकते हैं और उसे ऑनलाइन सोशल मीडिया पर बेच सकते हैं. कई सारे टी-शर्ट्स और कॉफी कप कंपनी ऐसी है, जो अपने टी-शर्ट या कप के लिए नए-नए डिजाइन ढूंढती है. ऐसे में आप उन्हें अपनी डिजाइन बेच कर पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए आपको ChatGPT पर Prompt डालना होगा जैसे कि: Design a modern, minimalist logo for a futuristic tech startup, using geometric shapes and cool tones. Design a playful and colorful logo for a kids learning app ( Use friendly characters, vibrant colors, and rounded typography). सोशल मीडिया पेज को बना देगा यूनिक अगर आपका इंस्टाग्राम या फेसबुक पेज है, तो ChatGPT आपके अकाउंट की रीच बढ़ाने में मदद कर सकता है. आप ChatGPT की मदद से अपने पेज में अपलोड करने के लिए यूनिक कंटेंट आइडियाज ले सकते हैं. साथ ही ChatGPT के जरिए पोस्ट के लिए अनोखे और ट्रेंडी कैप्शन्स, ग्राफिक्स और AI फोटोज तैयार कर सकते हैं. अगर आपके पेज पर कंटेंट यूनिक होंगे तो फॉलोवर्स बढ़ेंगे. जिसके बाद आसानी से एफिलिएट मार्केटिंग और ब्रांड प्रमोशन से पैसे कमा सकते हैं. इसके लिए आपको ChatGPT पर Prompt डालना होगा जैसे कि: Create a 30-day content calendar focused on engaging, shareable posts in my niche. (Mix educational, entertaining, and emotional content to keep followers hooked). Suggest 5 high-performing content ideas that align with trending hashtags and my brand voice. (Focus on reels, carousels, and infographics that stop the scroll.) ध्यान में रखें ये बात बता दें कि, ChatGPT से आप पैसे नहीं कमा सकते लेकिन ChatGPT के जरिए आप पैसे जरूर कमा सकते हैं. यानी कि ChatGPT आपको पैसे नहीं देगा बल्कि पैसे कमाने का तरीका बता सकता है और आपकी प्रोडक्टिविटी और वर्क स्पीड बढ़ा सकता है. जिससे आप हर महीने अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम Facebook पेज मोनेटाइज कराने का क्या है तरीका? क्या सिर्फ 1000 फॉलोवर्स से भी हो सकती है कमाई? The post AI का सही इस्तेमाल कर कमा सकते हैं लाखों, स्मार्ट लोग भी नहीं जानते होंगे ये ट्रिक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Nowcast Weather Warning: झारखंड के 5 जिलों का मौसम बदलने वाला है. इन जिलों में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करके यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र रांची की ओर से इन 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसमें लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. इन 5 जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने तात्कालिक मौसम चेतावनी (Nowcast Weather Warning) में कहा है कि धनबाद, गढ़वा, पलामू, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी है. कहा है कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग अपने घरों से न निकलें. विशेष सावधानी और सतर्कता बरतें. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मौसम विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश मौसम विभाग के गाइडलाइंस में कहा गया है कि इस मौसम के मद्देनजर लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगह पर शरण लें. बारिश के दौरान किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. अगर किसी बिजली के पोल के आसपास हैं, तो उससे दूर हो जायें. मौसम विभाग की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी. किसानों के लिए मौसम केंद्र की खास सलाह किसानों को मौसम विभाग की सलाह है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जायें. खासकर जब बारिश हो रही हो. काले बादल लग रहे हों, क्योंकि इसी दौरान वज्रपात की आशंका रहती है. मौसम सामान्य होने के बाद ही खेत की ओर जायें. इसे भी पढ़ें Weather Alert: आज 6 जुलाई को झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका मौसम अलर्ट! आज से तीन दिनों तक झारखंड में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों का हाल होगा बेहाल Rath Yatra: मुख्य मंदिर लौटे प्रभु जगन्नाथ, रथ खींचने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल WATCH: मंत्री इरफान अंसारी की गोद में शिशु ने कर दी सूसू, ठहाके मारकर हंसने लगे लोग, देखिए मंत्री का रिएक्शन The post धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Suji Paratha Recipe: स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान, ब्रेकफास्ट में तैयार करें टेस्टी सूजी पराठा

Suji Paratha Recipe: पराठा सुबह के नाश्ते में आमतौर पर खाया जाता है. पर क्या आपने कभी सूजी के पराठे को ट्राइ किया है. ससोजि से कई तरह की चीजों को बनाया जाता है जैसे हलवा, उपमा. सूजी का पराठा आपके रोज के पराठे से एक अलग स्वाद देगा. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये पराठा खाने में बहुत ही अच्छा होता है. इसको आप सुबह के ब्रेक्फस्ट या लंच बॉक्स में भी कैरी कर सकते हैं.  सूजी पराठा बनाने के लिए सामग्री सूजी- एक कप  आटा- आधा कप  तेल नमक- स्वादानुसार  हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई  धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ  अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ  अजवाइन- आधा छोटा चम्मच  यह भी पढ़ें- Sprouts Pulao Recipe: स्प्राउट्स से ट्राई करें कुछ अलग, बनाएं ये पुलाव की रेसिपी सूजी पराठा बनाने की विधि (Suji Paratha Recipe) सूजी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आपको सूजी को पकाना होगा. सूजी पकाने के लिए आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें पानी को गर्म करें. पानी गर्म हो जाने पर आप इसमें नमक और थोड़ा सा तेल को मिलाएं. अब आप इसमें सूजी को मिलाएं और लगातार चलाते रहें. इसे पका लें जब तक ये गाढ़ा न हो जाए.  अब इसमें आप गेहूं के आटे को मिला लें. अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पत्ता और अजवाइन को मिक्स करें. इसे गूंथे और एक सॉफ्ट आटा तैयार कर लें.  अब पराठे के लिए आप रोटी बनाने के साइज के बॉल्स को निकालें और इसे हल्के हाथों से बेलें. अब एक तवे को गर्म करें और इसमें तैयार की हुई रोटी को इस पर डालें. इसे दोनों साइड से पका लें और फिर एक चम्मच तेल किनारों में डालें. इसे दोनों साइड से अच्छे से पका लें. जब ये पक जाए तो इसे आप उतार लें.  यह भी पढ़ें- Suji Recipe Ideas: हलवा नहीं, सूजी से तैयार करें ये आसान और डिलीशियस रेसिपीज यह भी पढ़ें- Sooji Cake: मीठा खाने का है मन, तो बनाएं हल्का और फ्लेवर से भरा स्पेशल रवा केक The post Suji Paratha Recipe: स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान, ब्रेकफास्ट में तैयार करें टेस्टी सूजी पराठा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICAI CA Topper Success Story: खाने की किल्लत…चॉल में जिंदगी, ऑटो ड्राइवर की बेटी Rank 1 टॉपर

ICAI CA Topper Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 के लिए सीए फाइनल, सीए इंटर और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार मुंबई के राजन काबरा ने सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. वहीं, इसी बीच एक बार फिर मुंबई की ही सीए टॉपर प्रेमा जयाकुमार का नाम सुर्खियों में आ गया है. प्रेमा की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल हालातों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहता है. ICAI CA Topper Prema Jayakumar की सक्सेस स्टोरी प्रेमा जयाकुमार का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में हुआ था. उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं जबकि मां एक प्राइवेट कंपनी में वर्कर के रूप में काम करती थीं. आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे, इसलिए प्रेमा का परिवार मुंबई की एक चॉल में रहकर जिंदगी गुजार रहा था. प्रेमा ने यहीं रहते हुए अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. उनका सपना था कि वो पढ़ाई में नाम कमाएं और अपने माता-पिता को सम्मान दिला सकें. मलाड के नागिनदास कंडवाला कॉलेज से Bcom करने के बाद प्रेमा ने मुंबई विश्वविद्यालय से MCom किया. वो कॉलेज टॉपर रहीं. चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा की तैयारी करते हुए प्रेमा ने एक के बाद एक सारे स्टेप्स पास किए. प्रेमा जयाकुमार के पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं. प्रमा जयकुमार का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में हुआ था. वो अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थीं. तमिलनाडु की रहने वाली प्रेमा जयकुमार मुंबई में एक चॉल में रहती थीं. यहीं रहकर उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की. सिर्फ 24 की उम्र में सीए टॉपर प्रेमा ने साल 2013 में महज 24 साल की उम्र में सीए फाइनल परीक्षा रैंक 1 के साथ क्रैक कर ली. उन्हें 800 में से 607 अंक प्राप्त हुए थे. प्रेमा के पिता एक ऑटो ड्राइवर थे और उनकी पत्नि एक कंपनी में वर्कर थीं. प्रेमा के भाई धनराज ने भी सीए की परीक्षा अच्छें अंकों से पास की. मुंबई में रहते हुए प्रेमा ने मलाड के नागिनदास कंडवाला कॉलेज से बीकॉम किया और वहां कॉलेज टॉपर रहीं. इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से एमकॉम भी किया, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉप किया. यहीं से उनकी चार्टर्ड अकाउंटेंसी की यात्रा शुरू हुई. कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर प्रेमा ने सीए के हर एक स्टेप को पास किया. उन्होंने इंटरमीडिएट, आर्टिकलशिप और अन्य सभी परीक्षाएं सफलता के साथ पूरी कीं. भाई भी सीए पास प्रेमा जयाकुमार के भाई धनराज जयाकुमार ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा पास की है और अच्छे अंकों से सफलता हासिल की. इस तरह एक ही परिवार से दो चार्टर्ड अकाउंटेंट निकलना किसी प्रेरणा से कम नहीं है. प्रेमा के पिता ने ऑटो चलाकर और मां ने वर्कर बनकर अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी. यही वजह रही कि प्रेमा ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया और देशभर के लाखों युवाओं के लिए एक आदर्श बन गईं. ये भी पढ़ें: ICAI CA Final Topper May 2025: गुवाहाटी की निष्ठा को सीए फाइनल में AIR 2, देखें टॉपर्स लिस्ट The post ICAI CA Topper Success Story: खाने की किल्लत…चॉल में जिंदगी, ऑटो ड्राइवर की बेटी Rank 1 टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muharram: गिरिडीह में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, करंट लगने से एक की मौत, कई घायल

Muharram | गिरिडीह, राकेश सिन्हा: गिरिडीह से एक बड़ी समाचार सामने आ रही है. यहां मुहर्रम जुलूस में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि कई लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत नाजुक है. जानकारी के अनुसार, जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के चाकोसिंघा में मुहर्रम का ताजिया निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया.इस घटना के बाद मुहर्रम का त्योहार मातम के माहौल में बदल गया है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है कि मुहर्रम जुलूस में निकाला गया स्टील का ताजिया ग्यारह हजार वोल्ट की तार के संपर्क में आ गया. बिजली के तार की चपेट में आने की वजह से पूरे ताजिया में करंट दौड़ गया. वहीं, इसके संपर्क में आने से कई लोग जख्मी हो गये. इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में चार लोगों को मामूली चोटें भी आयी हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना घोड़थंभा ओपी के चाकोसिंघा की है. इसे भी पढ़ें Monsoon Travel Tips: मानसून में नेतरहाट घूमने का है प्लान, तो अपने साथ रखना न भूलें ये जरूरी चीजें Pahari Mandir: संकट में रांची का पहाड़ी मंदिर, चूहे कर रहे नींव को खोखला , तकनीकी दल ने किया बड़ा खुलासा Shravani Mela: कांवरियों के पैर में नहीं पड़ेंगे छाले, श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये जा रहे ये खास इंतजाम The post Muharram: गिरिडीह में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, करंट लगने से एक की मौत, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Mausam Samachar: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Bihar Mausam Samachar: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा रही है. शनिवार को पटना और आसपास के जिलों के लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें केवल हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ा. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के किशनगंज, अररिया और भभुआ जैसे जिलों में 30 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में औसतन 10 से 15 मिमी बारिश हुई. Imd alert अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में बारिश की संभावना पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा. जहानाबाद, पटना, अरवल. औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिले में 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने के साथ ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है. The post Bihar Mausam Samachar: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top