Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Donald Trump Security Lapse Video: ट्रंप के सिर पर मंडराया खतरा, नो-फ्लाई जोन में घुसा विमान, देखें वीडियो

Donald Trump Security Lapse Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा से जुड़ी एक अहम घटना सामने आई है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने जानकारी दी है कि शनिवार को न्यू जर्सी स्थित ट्रंप के बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब के ऊपर एक नागरिक विमान ने नो-फ्लाई जोन का उल्लंघन किया. इस क्षेत्र को ट्रंप की मौजूदगी के चलते अस्थायी रूप से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र घोषित किया गया था. घटना के बाद NORAD ने तत्काल कार्रवाई करते हुए F-16 फाइटर जेट को रवाना किया, जिसने विमान को इंटरसेप्ट कर लिया. F-16 जेट ने इंटरसेप्ट की हेडबट तकनीक का इस्तेमाल किया, जिसमें फाइटर जेट नागरिक विमान के आगे उड़ान भरकर उसे चेतावनी देता है और सुरक्षित रास्ते की ओर निर्देशित करता है. NORAD ने बताया कि इस तरह की यह शनिवार को दिन भर में पांचवीं घटना थी, जो अमेरिकी वायु सुरक्षा के लिए चिंताजनक संकेत है. घटना के दौरान ट्रंप बेडमिंस्टर में ही मौजूद थे, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस घटना का उनके सुरक्षा प्रबंधों या कार्यक्रम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. इससे पहले मार्च में फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के मार-ए-लागो निवास के ऊपर भी नो-फ्लाई जोन का उल्लंघन हुआ था, जिसमें F-16 विमानों को फ्लेयर छोड़कर चेतावनी देनी पड़ी थी. 🚨अमेरिका में बड़ा अलर्ट!राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब के ऊपर नो-फ्लाई ज़ोन में घुसे एक प्लेन को रोकने के लिए NORAD ने F-16 फाइटर जेट तैनात किया। पायलट ने उड़ान प्रतिबंध का उल्लंघन किया था। 🇺🇸 सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेन को सुरक्षित बाहर निकाला।#Trump… pic.twitter.com/18oc5ijLJS — Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) July 6, 2025 NORAD के कमांडर जनरल ग्रेगरी गिलॉट ने इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा है कि अस्थायी उड़ान प्रतिबंध (TFR) और नोटिस टू एयरमेन (NOTAMs) जैसे दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है ताकि राष्ट्राध्यक्षों, आम नागरिकों और वायु क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसे भी पढ़ें: ईरानी फौज के सामने घुटने पर बैठ रोने लगे अमेरिका के सैनिक, देखें 49 सेकेंड का वीडियो जनवरी 2025 के बाद से नो-फ्लाई जोन उल्लंघन की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें पायलटों ने या तो जानकारी के अभाव में या लापरवाही से नियमों को नजरअंदाज किया. अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस और गर्मियों की छुट्टियों के कारण इन दिनों निजी विमानों की आवाजाही में काफी बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं. NORAD ने एक बार फिर सभी पायलटों से अपील की है कि वे उड़ान भरने से पहले उड़ान प्रतिबंधों की पूरी जानकारी लें और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें: दुबई आज हिंदुस्तान का हिस्सा होता, अगर वो फैसला न होता… The post Donald Trump Security Lapse Video: ट्रंप के सिर पर मंडराया खतरा, नो-फ्लाई जोन में घुसा विमान, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gita Updesh: गीता के इन उपदेशों ने बदल दी लाखों लोगों की जिंदगी, अब आपकी बारी है

Gita Updesh: गीता एक ऐसा अमूल्य ग्रंथ है, जिसने हजारों सालों से इंसानों के जीवन को सही दिशा दी है. इसके उपदेश हर समय प्रासंगिक रहते हैं और आज के आधुनिक जीवन में भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. गीता हमें कर्म, मन की शांति, और ईश्वर पर भरोसा करने की सीख देती है, जो हमें जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की ताकत देती है. अगर आप भी अपनी जिंदगी में सच्चे बदलाव चाहते हैं, तो गीता के इन उपदेशों को जानना और समझना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए, गीता के इन अमूल्य उपदेशों के माध्यम से अपनी सोच और जीवन को बेहतर बनाएं. Gita Updesh: कर्म का महत्व समझिए गीता हमें सिखाती है कि हमें अपने कर्म करते रहना चाहिए, फल की चिंता किए बिना. कर्म ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है. जब हम पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करते हैं, तो सफलता अपने आप मिलती है. इसलिए कर्म करते रहना सबसे जरूरी है. Gita Updesh: मन को शांत रखना सीखें गीता का एक बड़ा उपदेश है कि हमें अपने मन को स्थिर और शांत रखना चाहिए. जब मन शांत होता है, तो हम सही निर्णय ले पाते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाते हैं. मन की शांति से हम तनाव और दुख से बच सकते हैं. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: सफलता के राज गीता में छुपे हैं, पढ़िए ये 3 उपदेश जो आपको जिंदगी बदलने का रास्ता दिखाएंगे ये भी पढ़ें: Gita Updesh: एक बार पढ़ें ये गीता के उपदेश, जो आपकी तकदीर ही बदल देंगे Gita Updesh: अपने कर्तव्य को समझें और निभाएं गीता हमें बताती है कि हर व्यक्ति का अपना एक कर्तव्य होता है. हमें अपने कर्तव्यों को बिना किसी डर या लालच के पूरा करना चाहिए. जब हम अपने फर्ज को समझकर निभाते हैं, तो जीवन में सफलता और सम्मान मिलता है. Gita Updesh: आशा और निराशा से ऊपर उठें जीवन में कभी-कभी सफलता और असफलता दोनों आती हैं. गीता कहती है कि हमें अपनी आशा और निराशा से ऊपर उठकर निरपेक्ष होना चाहिए. इससे हमारा मन मजबूत होता है और हम हर परिस्थिति में स्थिर रह सकते हैं. Gita Updesh: भगवान पर भरोसा रखें गीता में भगवान कृष्ण का उपदेश है कि हमें ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए. जब हम अपने प्रयासों के साथ भगवान पर भरोसा करते हैं, तो हमारी चिंताएं कम हो जाती हैं. विश्वास से हमें साहस और ताकत मिलती है. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: हर बार फेल हो रहे हो? गीता के ये 5 उपदेश पढ़ लो, रास्ता खुद बन जाए ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस नीति को नहीं जाना तो समझो बरबादी पक्की, चाणक्य ने पहले ही चेताया था Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Gita Updesh: गीता के इन उपदेशों ने बदल दी लाखों लोगों की जिंदगी, अब आपकी बारी है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

Pomegranate Juice: अनार का जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके चमकदार लाल दाने न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये शरीर को ताकत से भर देते हैं. अनार के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और आयरन पाया जाता है, जो इसे और भी हेल्दी बनाता है. अनार का जूस न केवल शरीर को ठंडक और ताजगी देता है, बल्कि ये पाचन को सुधारने, खून की कमी दूर करने, और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में अनार का जूस बनाने और इसके फायदे के बारे में विस्तार से. अनार का जूस बनाने की सामग्री  अनार – 2 बड़े (बीज निकले हुए) चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)  काला नमक – 1 चुटकी  बर्फ के टुकड़े – 4-5  अनार का जूस बनाने की विधि  सबसे पहले अनार को छीलकर उसके दाने निकाल लें, अब इसके दाने को मिक्सर ग्राइंडर में डालें. इसमें आप स्वादानुसार थोड़ा चीनी और एक चुटकी काला नमक भी डाल सकते हैं.  इसके बाद अब मिक्सर में 30-40 सेकंड चलाकर अच्छे से पीस लें.  अब जूस छलनी में अच्छे से छान लें. फिर इसको गिलास में डालकर बर्फ के टुकड़े के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें.  यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़ अनार के जूस पीने के फायदे (Benefits of Pomegranate Juice) अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो अनार का जूस बहुत फायदेमंद है. अनार का जूस दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा, ये शरीर की बीमारियों में लड़ने के लिए शक्ति बढ़ाता है.  अनार का जूस स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग रखता है. साथ ही इससे खाना जल्दी पचता है और पेट भी साफ रहता है. इसके अलावा, ये चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.  यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा The post Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : जंगल में नहा रहा था लड़का, अचानक आ गया बड़ा सांप, वीडियो देखकर दिल दहल जाएगा

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी डरवना है. वीडियो में नजर आ रहा है कि नदी बह रही है. नदी के बगल में ऊंचा चट्टान है. वहां काफी पेड़ है. कुछ लड़के वहां नहा रहे हैं और एन्जॉय कर रहे हैं. इस बीच इनमें से एक लड़का चट्टान पर चढ़ जाता है और रील बनाने लगता है. वह अपनी मस्ती में था. इसके बाद जो हुआ वह डराने वाला है. हरे–भरे पेड़ों के पीछे से एक बड़ा सांप निकलता वीडियो में नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि सांप ने उस लड़के को छू लिया. ऐसा करने से वह डर गया और भागने लगा. वहां मौजूद लड़के भी अपनी जान बचाकर भागे. देखें वीडियो. अब यह भाई कभी जंगलों में नहाने नहीं जाएंगे, इनकी जंगलों में रील बनाने की एक बीमारी खत्म हो गई 😃 pic.twitter.com/AAvuL50y1d — Bhanu Nand (@BhanuNand) July 5, 2025 इस वीडियो को Bhanu Nand @BhanuNand नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–अब यह भाई कभी जंगलों में नहाने नहीं जाएंगे, इनकी जंगलों में रील बनाने की एक बीमारी खत्म हो गई. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जिंदा निगल जाएगा, हर जगह इंसान कम से कम जंगल तो जानवरों के लिए छोड़ दो. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये एआई जेनरेटेड वीडियो हो सकता है.  The post Viral Video : जंगल में नहा रहा था लड़का, अचानक आ गया बड़ा सांप, वीडियो देखकर दिल दहल जाएगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: अररिया में बरामदे पर सो रहे पिता-बेटे को मारी गोली, एक की मौत

Bihar Crime: अररिया जिले में अपराधियों ने घर के बरामदे पर सोए पिता-बेटे को गोली मार दी. इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह जख्मी पिता का पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के ककोड़वा वार्ड नंबर 9 की है. बेटे को सिर व पिता को बांह में लगी गोली मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात घर के बरामदे पर सोए पिता-बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी. बदमाशों ने बेटे को सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिता को बांह में गोली लगी, जो उनकी हड्डी में जाकर फंस गई. घटना के बाद आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. वारदात से इलाके में फैली सनसनी इस घटना की सूचना मिलते ही रात में गश्ती गाड़ी समेत महलगांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए. इसके साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई. रविवार सुबह सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सदर अस्पताल और फिर उसके बाद घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने वारदात के बारे में परिवार के सदस्यों से जानकारी हासिल की. मामले की जांच के मद्देनजर उन्होंने महलगांव थानाध्यक्ष को वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें देर रात दिया घटना को अंजाम जानकारी मिली है कि मौजसिन (40) अपने बेटे अबू औरेरा (12) के साथ घर के बरामदे पर सो रहे थे. रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात बदमाशों ने उसके घर पर दस्तक दी और बरामदे पर सोए पिता पुत्र को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महलगांव थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.   इसे भी पढ़ें: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट पर मंथन, दो शहरों में संभावनाओं पर होगा विस्तृत अध्ययन The post Bihar Crime: अररिया में बरामदे पर सो रहे पिता-बेटे को मारी गोली, एक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maa Box Office Collection Day 9: काजोल की हॉरर फिल्म हिट हुई या फुस्स? देखें टोटल कलेक्शन

Maa Box Office Collection Day 9: काजोल की नई माइथोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘मां’ थिएटर में धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाए हुए है. 27 जून को रिलीज हुई डायरेक्टर विशाल फुरिया की इस फिल्म को अजय देवगन और ज्योति सुब्बारायण ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म ने पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह एक हॉरर फिल्म के लिए पहले दिन की अच्छी कमाई साबित हुई और 9वें दिन में इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने कुल 29.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 30 करोड़ी क्लब में जल्द होगी शामिल  इस फिल्म को सितारे जमीन पर और कन्नप्पा जैसी बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके बावजूद फिल्म ने 8वें दिन 1 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 1.75 करोड़ रुपये पहुंच गई. इस हिसाब से फिल्म जल्द ही 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्म की कहानी एक मां अंबिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. काजोल ने इसमें बहादुर मां का रोल निभाया है. फिल्म का डे वाइज कलेक्शन  Maa Box Office Collection Day 1- 4.65 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 2- 6 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 3- 7 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 5- 3 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 6- 1.85 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 7- 1.5 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 8- 1 करोड़ रूपये Maa Box Office Collection Day 9- 1.75 करोड़ रूपये Maa Box Office Total Collection- 29.25 करोड़ रूपये फिल्म का रिव्यू न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी अच्छी है, पर इसे दिखाने का तरीका फैंस और दर्शकों को थोड़ा कमजोर लगा. कुछ सीन पुराने जमाने के लग रहे हैं, जिन्हें बेहतर और नया बनाया जा सकता था. फिल्म में एक सीन में 30 फीट ऊंची काली मां की मूर्ति दिखाई गई है, जो कुछ दर्शकों को ओवर लगी है. साथ ही चंद्रपुर के लोगों के बोलने का तरीका भी कुछ नकली सा लगा. रोनित रॉय ने फिल्म में महत्वपूर्ण रोल किया है, लेकिन उनका हिंदी में बंगाली लहजा काफी भारी था, जो कुछ दर्शकों को अजीब लगा. ये भी पढ़ें: Rudra-Shakti Movie: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी विक्रांत सिंह और अक्षरा की फिल्म, महादेव की कृपा से पूरी होगी ‘रूद्र-शक्ति’ की प्रेम कहानी? ये भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par BO Collection Day 16: आमिर खान की फिल्म की कमाई देख हो जायेंगे हैरान, जानिए टोटल कलेक्शन The post Maa Box Office Collection Day 9: काजोल की हॉरर फिल्म हिट हुई या फुस्स? देखें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड टूटा, सरताज बने पंत की नजरें रोहित और सहवाग के कीर्तिमान पर

Rishabh Pant broke Ben Stokes and Vivian Richards Record: हिंदुस्तान बनाम इंग्लैंड सीरीज में ऋषभ पंत ने अपनी लाजवाब फॉर्म को कायम रखते हुए एक और शानदार पारी स्पोर्ट्सी. एजबेस्टन में स्पोर्ट्से जा रहे दूसरे टेस्ट में हिंदुस्तान की ओर से बड़ा लक्ष्य खड़ा करने की कोशिश के बीच पंत ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया. इस 58 गेंदों की पारी में उन्होंने 3 छक्के लगाए और बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऋषभ पंत को इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है और उन्होंने शनिवार को बर्मिंघम में इसका एक और नजारा पेश किया. केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने शुरुआत में ही जोश टंग की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर रफ्तार पकड़ ली. हालांकि शुरुआत में जैक क्रॉली ने उनका कैच छोड़ दिया और कुछ करीबी मौके भी बने. विदेशी बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 100 रनों की अहम साझेदारी की. उन्होंने केवल 48 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत में 58 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसके साथ ही इंग्लैंड में उनके छक्कों की कुल संख्या 24 हो गई है, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा विदेशी सरजमीं पर लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. वे बेन स्टोक्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए एक टीम के खिलाफ विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.  रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट पर विराट कोहली का पहला पोस्ट, ‘स्टारबॉय’ गिल के लिए कही ये बात विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत – 19 पारियां – 24 छक्के vs इंग्लैंड बेन स्टोक्स – 14 पारियां – 21 छक्के vs दक्षिण अफ्रीका मैथ्यू हेडन – 22 पारियां – 19 छक्के vs हिंदुस्तान हैरी ब्रूक – 9 पारियां – 16 छक्के vs न्यूज़ीलैंड विव रिचर्ड्स – 34 पारियां – 16 छक्के vs इंग्लैंड विवियन रिचर्ड्स का भी तोड़ा रिकॉर्ड ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. रिचर्ड्स ने अपने टेस्ट करियर में कुल 84 छक्के लगाए थे, जबकि पंत के नाम अब 86 छक्के दर्ज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने 3 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही पंत टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे ऊपर बेन स्टोक्स हैं, उन्होंने अब तक 133 छक्के लगाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान इंग्लैंड टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिनके नाम पर 107 छक्के हैं.  शुभमन गिल की पारी से टूटे लारा और गावस्कर के रिकॉर्ड, एलन बॉर्डर की बराबरी कर रचा इतिहास टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) –  133 छक्के ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) –  107 छक्के एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) –  100 छक्के टिम साउदी (न्यूजीलैंड) –  98 छक्के क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) –  98 छक्के जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका/आईसीसी) –  97 छक्के वीरेंद्र सहवाग (हिंदुस्तान/आईसीसी) –  91 छक्के एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) –  90 छक्के रोहित शर्मा (हिंदुस्तान) –  88 छक्के ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज/आईसीसी) –  88 छक्के क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड) –  87 छक्के ऋषभ पंत (हिंदुस्तान) –  86 छक्के विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) –  84 छक्के टेस्ट में हिंदुस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में हिंदुस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी अब शीर्ष पर पहुंचने के करीब हैं. एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी धमाकेदार पारी के बाद उनके नाम 45 टेस्ट में कुल 86 छक्के हो चुके हैं. वह अब इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं और उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) हैं. वीरेंद्र सहवाग – 178 पारियां – 90 छक्के रोहित शर्मा – 116 पारियां – 88 छक्के ऋषभ पंत – 79 पारियां – 86 छक्के एमएस धोनी – 144 पारियां – 78 छक्के रविंद्र जडेजा – 122 पारियां – 71 छक्के धोनी और रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड टूट गया, शुभमन गिल ने तो गजब का इतिहास रचा वैभव सूर्यवंशी ने तय किया अपना अगला टारगेट, खुद बताया अब इस रिकॉर्ड पर है नजर ‘मैं लालची नहीं हूं’, हैरी ब्रूक ने मारा टोंट, तो पंत की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल, देखें वीडियो The post बेन स्टोक्स और विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड टूटा, सरताज बने पंत की नजरें रोहित और सहवाग के कीर्तिमान पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chilli Paneer Fried Rice: घर पर बनाए जल्दी और मजेदार चिल्ली फ्राइड राइस, डिनर बनाएं खास

Chilli Paneer Fried Rice: डिनर में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना सबको अच्छा लगता है. खासकर जब समय कम हो और जल्दी खाना बनाना हो. आपके लिए लेकर आए हैं स्पाइसी और टेस्टी चिल्ली फ्राइड राइस, जो बनाना बहुत आसान है और खाने में लाजवाब है. यह रेसिपी परिवार के सभी सदस्यों को पसंद आएगी और खास मौके या रोजाना के खाने के लिए परफेक्ट है. अगर आप जल्दी में हैं और फिर भी स्वादिष्ट डिनर चाहते हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें. यह डिश आपके खाने को खास और मजेदार बना देगी. सामग्री पनीर – 8 औंस तेल – 4 टीस्पून नमक – ¼ टीस्पून हल्दी – ⅛ टीस्पून सफेद मिर्च – ½ टीस्पून (काली मिर्च ¼ टीस्पून) पके चावल – 4 कप / सूखे चावल – 1 कप तिल का तेल – 2 टेबलस्पून लहसुन – 6 कलियां लाल प्याज – 1 छोटा अदरक – 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून शिमला मिर्च – 1½ नमक – 1 टीस्पून सोया सॉस (कम सोडियम) – 3 टेबलस्पून सफेद मिर्च – ½ टीस्पून (काली मिर्च) सिरका – 2 टीस्पून साम्बल ओलेक – 1 टेबलस्पून पिसे टमाटर – ¼ कप चीनी – ½ टीस्पून विधि सबसे पहले पैन में तेल गरम करें. अब पनीर और मसाले डालें. धीरे-धीरे चलाते हुए पनीर को हल्का कुरकुरा होने तक भूनें. ध्यान रखें पनीर ज़्यादा न पकाएं वरना वह सूख जाएगा. पक जाने के बाद पनीर को पैन से निकालकर अलग रख दें. फिर एक बार फिर पैन में तेल गरम करें. इसमें लहसुन, अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालें. इसे करीब 1 मिनट तक पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि लहसुन जल न जाए. अब पैन में कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च और हरे प्याज के सफेद हिस्से डालें. इन्हें मिलाकर 2 मिनट तक पकाएं ताकि वे थोड़े नरम हो जाएं. अब इसमें नमक डालें और पहले से बनाई हुई सॉस को डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद पके हुए चावल डालें और सबको अच्छे से मिलाएं. चावल के किनारे हल्का सा सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं ताकि चावल में अच्छा क्रंच आए. अंत में, भुना हुआ पनीर डालकर सबको हल्के हाथ से मिलाएं. अब आपका व्यंजन तैयार है, इसे गरमा गरम परोसें. ये भी पढ़ें: Bread Balls Recipe: क्रिस्पी और टेस्टी आलू ब्रेड बॉल्स, घर पर आसान और झटपट बनाने की रेसिपी ये भी पढ़ें: Tawa Paneer Recipe: मसालेदार तवा पनीर घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं ये भी पढ़ें: Suji Aloo Puri Recipe: टिफिन और नाश्ते के लिए जल्दी बनाएं ये कुरकुरी और लाजवाब पूरी The post Chilli Paneer Fried Rice: घर पर बनाए जल्दी और मजेदार चिल्ली फ्राइड राइस, डिनर बनाएं खास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के मोहर्रम जुलूस में ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी, बोले युवा- ‘मुस्लिम से पहले हम भारतीय…’

Muharram 2025: बिहार में मोहर्रम को लेकर विभिन्न जिलों में ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर तैयारी जोरों पर है. सभी जिलों में प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. इस बीच समाचार सुपौल जिले से है जहां, मोहर्रम का मातम देश भक्ति के रंग में रंगा दिखेगा. जुलूस के दौरान सामाजिक सौहार्द और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है. दिया जायेगा बेहद खास संदेश बता दें कि, जिला मुख्यालय में मुहर्रम जुलूस के दौरान सामाजिक समरसता और देश के प्रति सम्मान की अनूठी मिसाल देखने के लिए मिलेगी. इस दौरान विभिन्न समुदायों की सहभागिता का संदेश दिया जाएगा. वहीं, इस बार के जुलूस में विशेष आकर्षण का केंद्र ऑपरेशन सिंदूर के तहत बनाई गई सुपर सैनिक ब्रह्मोस मिसाइल की मॉडल झांकी रहेगी, जिसे स्थानीय युवाओं के द्वारा तैयार किया है. बता दें कि, इस कार्य को राजा मुराद, जावेद अख्तर, दानिश वकार, प्रिंस छोटू, शहाबुद्दीन, इरशाद हुसैन पप्पू, नसीम इकबाल और राशिद आलम उर्फ जुम्मन द्वारा तैयार कराया गया. बोले युवा- ‘मुस्लिम से पहले हम हिंदुस्तानीय…’ जुलूस के दौरान तेज गति और सटीकता के लिए जानी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतीकात्मक झांकी न केवल देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगी बल्कि युवाओं के राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और रचनात्मकता का भी परिचय देगी. युवाओं का कहना है कि, पहलगाम में हुए हमले के बाद हिंदुस्तानीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे महत्वपूर्ण मिसाइल ब्रम्होस मिसाइल था. दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में यह माहिर मिसाइल है. आगे उनका यह भी कहना था कि, आपसी सौहार्द का उद्देश्य दिया जाएगा. हम मुस्लिम से पहले हिंदुस्तानीय हैं और आज यह झांकी निकाली जाएगी. (सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट) Also Read: कौन हैं बिहार की IPS दीक्षा… जिन्हें हाई प्रोफाइल गोपाल खेमका मर्डर केस की सौंपी गई कमान, छाई सुर्खियों में The post बिहार के मोहर्रम जुलूस में ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी, बोले युवा- ‘मुस्लिम से पहले हम हिंदुस्तानीय…’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kannappa Box Office Collection Day 10: 10वें दिन विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ हुई ठंडी, प्रभास-अक्षय का नाम भी न खींच सका दर्शक

Kannappa Box Office Collection Day 10: साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू की मच अवेटेड फिल्म “कन्नप्पा” सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई. इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो ने इसे और भी खास बना दिया है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म ने 10 दिनों में कितनी कमाई कर डाली है. 10वें दिन की कमाई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन (शनिवार) को लगभग 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 31.25 करोड़ हो चुका है. दूसरी फिल्मों से मुकाबला “कन्नप्पा” की टक्कर काजोल की फिल्म ‘मां’ से थी, जो एक हॉरर ड्रामा है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर “कन्नप्पा” ने ‘मां’ को पछाड़ दिया है और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना रही है. कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 2: 7.15 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 3: 6.9 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 4: 2.3 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 5: 1.8 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 7: 1.35 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 8: 1.35 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 9: 0.18 करोड़Kannappa Box Office Collection Day 10: 0.03 करोड़ नेट कलेक्शन- 31.25 करोड़ यह भी पढ़े: Kannappa Box Office Collection Day 9: कछुए की चाल से कन्नप्पा ने 9वें दिन कमाए इतने रुपये, आंकड़े चौंका देगी The post Kannappa Box Office Collection Day 10: 10वें दिन विष्णु मांचू की ‘कन्नप्पा’ हुई ठंडी, प्रभास-अक्षय का नाम भी न खींच सका दर्शक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top