Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: श्रद्धापूर्वक एवं प्रेम से ईश्वर को याद करने पर बरसती है कृपा: आचार्य धर्मेन्द्र

बक्सर. श्रद्धा पूर्वक एवं प्रेम से ईश्वर को याद करने पर कृपा बरसती है.नारायण बडे ही दयालु व कृपालु हैं. भक्तों को याद करने में देरी हो सकती है. परंतु भगवान को दया करने में देर नहीं होती है. उक्त बातें सती घाट स्थित लालबाबा आश्रम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज ने कही. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा व नारायण नाम मे इतनी शक्ति है कि पापी भी नारायण नाम से गोविंद लोक का अधिकारी बन जाता है.इसको लेकर अजामील मोक्ष की कथा विस्तार से कही. उन्होंने भक्त प्रह्लाद चरित्र को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों के अच्छे संस्कार युक्त शिक्षा देने की जरूरत है. सागर से निकले रत्नो,और नासिक, उज्जैन, प्रयाग, हरिद्वार चारों कुम्भों की कथा कही. उन्होंने गंगा अवतरण की कथा कहते हुए कहा कि गंगा जी दुनिया के पापियों को पाप से मुक्त करती है.जबकि गंगा जब अपवित्र होती है तो वैष्णव के स्नान मात्र से पवित्र हो जाती है.वर्तमान समय मे गंगा को प्रदूषण मुक्ति पर बल दिया. उन्होंने कहा कि श्रीराम जी का पूरा जीवन मर्यादित व संयमित रहा. जो मानव के लिए अनुकरणीय है. मौके पर पंडित अशोक द्विवेदी, महंथ सुरेन्द्र बाबा, सुमन रामानुज समेत अन्य लोग मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: श्रद्धापूर्वक एवं प्रेम से ईश्वर को याद करने पर बरसती है कृपा: आचार्य धर्मेन्द्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने की बैठक

बक्सर . जिला प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय बुनियादी विद्यालय बक्सर के प्रांगण में रविवार को की गई. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद आलमगीर अंसारी ने किया. संचालन मोर्चा के उप सचिव तारकेश्वर पांडेय ने किया. बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में सेवानिवृत्ति एवं कार्यरत शिक्षकों ने भाग लिया. बैठक में अहम मुद्दा वर्ष 2023 में प्रकाशित स्नातक (कला /विज्ञान) की अंतिम पर सूची जिला पदाधिकारी के समक्ष दायर परिवाद पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा किए गए निराकरण व उसके पश्चात प्रकाशित औपबंधिक सूची पर विशेष चर्चा की गयी. आम सहमति से यह निर्णय किया गया कि विभाग इसे अंतिम रूप शीघ्र दे अन्यथा आगे की सभी करवाई बाधित होगी. स्नातक कोटि की अंतिम सूची बिना प्रकाशित किये हुए प्रधानाध्यापक अथवा एमएसीपी का लाभ देना पूरी तरह से नियम विरुद्ध कार्रवाई होगी. बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग किया गया कि स्नातक की औपबंधिक सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित किया जाए. दूसरी तरफ सेवानिवृत शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ मिलने के उपरांत उनके सेवांत लाभ संबंधी बकाया राशि का भुगतान पिछले ढाई वर्षो से लंबित रखा गया है. जिसको लेकर के सेवानिवृत शिक्षकों में आक्रोश भी है. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इन्हीं सब बिंदुओं पर जिला प्रारंभिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा फोकस करके आगे की कार्रवाई तय करेगा. बैठक में नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी का जिले में आगमन पर स्वागत किया गया और उनसे उम्मीद की गई कि सकारात्मक रूप रखते हुए नियमानुकूल कार्रवाई करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले शिक्षकों में श्रीनिवास राम, छठू सिंह यादव, सत्यदेव मिश्रा, राधेश्याम साहू, ललन सिंह, भीम प्रसाद, राम बहादुर, शिव प्रसन्न राय, मुस्लिम अंसारी, राधा कृष्ण सिंह, बेचू उपाध्याय, शिवदीस पांडेय, जगनारायण उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, नागेंद्र राय समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: नशे में धुत तीन गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश

कृष्णाब्रह्म (बक्सर). शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. शनिवार की देर शाम छोटका ढकाइच गांव निवासी नंदू लाल मांझी और धनसोई थाना क्षेत्र के कथराई गांव निवासी राजेंद्र मुसहर को पुलिस ने शराब के नशे में पकड़ा. वहीं, रविवार को हरखाही मठिया गांव निवासी प्रदीप गिरी को भी पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया. तीनों आरोपितों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया और रविवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया. थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा ने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेजा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: नशे में धुत तीन गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाने के एक गांव में शादी की नीयत से 16 वर्षीय किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. इस मामले में अपह्वता के भाई ने स्थानीय थाने में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. कहा है कि 20 जून को लड़की ने परिवार वालों से कही की मैं पसिवड़ पिपरा स्थित कालेज में परीक्षा देने जा रही हूं.काफी देर बाद अपने घर वापस नहीं आई तो हम सब अपने स्तर से बहुत खोज बीन किये, लेकिन कुछ अता पता नहीं चला. जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बहन को गांव के तीन लोगों ने शादी के नीयत से बहला फुसला कर भगा कर ले गए है. जब मैं तथा मेरा परिवार अपनी बहन के बारे में पूछे तो उक्त व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि अपनी बहन का पता लगाने दुबारा मेरे घर आयेगा तो जान से मार देगें.इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. जानलेवा हमले में मां-बेटी घायल हसनपुरा. एमएच नगर थाना के पसिवड़ में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किशोरी को लाठी- डंडा से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. इस मामले में घायल की मां लालमुनी देवी ने स्थानीय थाने में दो स्त्री सहित चार के खिलाफ आवेदन दिया है. लालमुनी देवी ने कहा है कि मेरी बेटी शौच को जा रही थी.तभी कुछ लोगों ने लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर घायल दिया. शोर गुल सुनकर मैं दौड़कर स्थानीय लोगों के सहयोग से अपनी बेटी को बचाया. इस बीच मुझे भी मारपीट कर घायल दिया गया. हम दोनों मां-बेटी का इलाज स्थानीय सीएचसी हसनपुरा में किया गया. इस मामले में पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : गंडक में सत्तरघाट से सात किमी दूर मिला वीआइपी के जिला कोषाध्यक्ष की बेटी का शव, हाथ-पैर को बांध कर नदी में फेंका गया

गोपालगंज. वीआइपी के जिला कोषाध्यक्ष व शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की बेटी ज्योति के हाइप्रोफाइल हत्याकांड के बाद रविवार को शव की तलाश में परिजनों के साथ एसडीआरएफ की टीम गंडक नदी में उतरी. नदी को डुमरिया घाट से लेकर बंगरा घाट तक खंगाला. सात घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ को मिला शव सात घंटे बाद फैजुल्लाहपुर के पास कुछ हलचल एनडीआरएफ को मिली. उसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतरकर शव को बरामद किया. सुरेंद्र प्रसाद के आग्रह पर प्रशासन एक्शन में आया था और बैकुंठपुर के सीओ गौतम कुमार सिंह भी शव की तलाश कराने के लिए मौके पर कैंप किये रहे. शव को देखने के बाद मौजूद लोगों ने बताया कि ज्योति के गले को काटने का निशान मिला, उसकी आंखें भी निकाली गयी थी हाथ-पैर को पीछे की ओर बांधकर नदी में डाल दिया गया था ताकि शव बाहर ना आ सके. पुलिस लापता मानकर कर रही थी कार्रवाई उधर पुलिस उसे अभी लापता मानकर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही थी. वहीं आम लोग महम्मदपुर पुलिस पर मुखिया शंभु सहनी के नेतृत्वक रसूख व प्रभाव में आकर कार्रवाई करने से कतराने का आरोप लगा रहे थे. पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है. थाने में तहरीर आते ही मुखिया का परिवार भूमिगत ज्योति की हत्या दहेज की मांग को लेकर किये जाने की लिखित तहरीर महम्मदपुर थाना में मिठाई कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद के तरफ से आने के साथ ही मुखिया शंभु प्रसाद परिवार के साथ भूमिगत हो गया. जबकि पुलिस ने वीआइपी नेता की तरफ से लोगों में आक्रोश को देखते हुए ज्योति के पति राजू सहनी को हिरासत में रखा है. अब शव मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई का रुख ही बदल गया है. गैंगरेप कांड का आरोपित रहा है राजू परसौनी पंचायत के मुखिया शंभु सहनी के पुत्र राजू सहनी पर दो अगस्त 2018 में नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप की घटना में आरोपित था. तीन लड़कों मिलकर 14 वर्षीया किशोरी के साथ गैंग रेप के कांड को अंजाम दिया था. महम्मदपुर थाने में कांड सं- 138/2018 पॉक्सो एक्ट में कांड दर्ज है. यह है पूरा मामला सरेया वार्ड नं तीन के रहने वाले वीआइपी कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी बेटी ज्योति की शादी 20 मई 2023 को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी वार्ड नं -1 के रहने वाले तथा परसौनी ग्राम पंचायत के मुखिया शंभु सहनी के पुत्र राजू सहनी के साथ की. शादी में अपनी औकात के मुताबिक उपहार भी दिया था. ज्योति को एक छह माह का पुत्र भी है. सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि मेरी पुत्री अपनी ससुराल में थी. बीच-बीच में कई बार ससुराल के लोगों के द्वारा उसे दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. हेचरी खोलने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा कर पाने में असमर्थ था. कई बार ससुराल में जाकर परिजनों को समझा कर पुत्री को ठीक से रखने का आग्रह किया था. इस बीच गत 4 जुलाई की सुबह 5:30 बजे मेरे समधी शंभु सहनी ने कॉल कर बताया कि आपकी लड़की सुबह से अपने कमरे में नहीं है. वह अपने पुत्र को छोड़ कर कहीं चली गयी है. पुलिस केस की गंभीरता से कर रही जांच : एसडीपीओ एसडीपीओ – 2 राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शव मिल गया है. हाइप्रोफाइल केस को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है. वरीय अधिकारी भी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. दोषी चाहे कितने भी पावरफुल क्यों ना हो, बख्शे नहीं जा सकते. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : गंडक में सत्तरघाट से सात किमी दूर मिला वीआइपी के जिला कोषाध्यक्ष की बेटी का शव, हाथ-पैर को बांध कर नदी में फेंका गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत

प्रतिनिधि, आंदर. थाने के सुल्तानपुर में रविवार की सुबह पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक सुल्तानपुर निवासी अरुण यादव का 20 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार है. बताया जा रहा है कि लोकेश अपने दोस्तों के साथ पोखर में स्नान करने गया था. पोखर में अत्यधिक गड्ढा होने का अनुमान लोकेश को नहीं हुआ. जिससे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद अन्य साथियों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी. तभी परिजन बदहवास दौड़े भागे घटना स्थल पहुंचे. जहां स्थानीय लोगों ने शव को पोखर से बाहर निकाला. वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सीवान भेज दिया. मृतक दो भाई और दो बहनों से छोटा था.मृतक के पिता रोजी रोटी के लिए विदेश में हैं. इस घटना के बाद मां और अन्य भाई बहनों का रो रोकर हाल बुरा हो गया था.इस घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘देश को अपमानित करने वाली बात’, PTI ने बिलावल पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बयान ठीक नहीं

Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान की निंदा की है. पीटीआई ने कहा कि नेतृत्व में बिलावल अभी अपरिपक्व हैं. पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी पीटीआई के प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने बिलावल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीपीपी नेता बिलावल नेतृत्व में अभी अपरिपक्व हैं. उन्होंने कहा ‘‘हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिलावल हिंदुस्तान को खुश करने के लिए इतने उत्सुक क्यों हैं.’’ अकरम ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री बार-बार साबित कर रहे हैं कि उनमें नेतृत्वक परिपक्वता और दूरदर्शिता का अभाव है. अकरम ने कहा कि ‘‘बिलावल पाकिस्तान की विदेश नीति में भ्रम और विरोधाभास का प्रतीक बन गए हैं. क्या था बिलावल का बयान पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो ने शुक्रवार को कहा था कि उनके देश को विश्वास बहाली के उपाय के रूप में जांच के दायरे में आए व्यक्तियों को हिंदुस्तान को प्रत्यर्पित करने में कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते नई दिल्ली इस प्रक्रिया में सहयोग करने की इच्छा दिखाए. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल ने कहा था ‘‘हम जिन मुद्दों पर चर्चा करते हैं, आतंकवाद उनमें से एक है और मुझे यकीन है कि पाकिस्तान एक व्यापक वार्ता के तौर पर इनमें से किसी भी चीज का विरोध नहीं करेगा.’’ बिलावल ने यह बयान लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संभावित समझौते और सद्भावनापूर्ण रुख के तहत हिंदुस्तान को प्रत्यर्पित करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था. देश को अपमानित करने वाला बयान- अकरम पीटीआई प्रवक्ता अकरम ने कहा कि बिलावल का प्रस्ताव गलत है और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है तथा ऐसे बयान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को अपमानित करते हैं. राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों को पाकिस्तान ने प्रतिबंधित कर रखा है, जबकि 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी हाफिज सईद वर्तमान में आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए 33 साल की सजा काट रहा है. इसी तरह संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित अजहर को भी प्राधिकरण ने प्रतिबंधित कर रखा है. (भाषा) The post ‘देश को अपमानित करने वाली बात’, PTI ने बिलावल पर बोला हमला, कहा- पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बयान ठीक नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनारायठाढ़ी में अकीदत के साथ मना मुहर्रम, गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस व ताजिया

सोनारायठाढ़ी. प्रखंड क्षेत्र के जमुवा, चांदना, मधुबन, महापुर, ऊपर नावाडीह, तीनघरा, भोड़ाजमुवा, बिंझा कुरवा, चंदनपुरा, खरबरिया, बारा, बरमोतरा, कुसुमथर, पिपरा, पौड़ेया, पहरीडीह, हेठ नावाडीह, जरुवाडीह, डुमरिया में मुहर्रम का त्योहार रविवार को मनाया गया. इस दौरान सोनारायठाढी, चांदना, ऊपर नावाडीह में लोगों ने ताजिया के साथ जुलूस निकालकर गांव भ्रमण किया गया. इसमें बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. मुहर्रम के अवसर पर सफीक अंसारी, हिदायत अंसारी, बसरुद्दीन मियां, कमरुल अंसारी, मोईन अंसारी, आलम अंसारी, कलाम अंसारी, कलीम अंसारी, रकीब अंसारी, जसिम अली ने पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी. मौके पर लोगों ने बताया कि बारिश के कारण थोड़ी परेशानी तो हुई जिसके कारण जुलूस थोड़ा विलंब से निकाला गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सोनारायठाढ़ी में अकीदत के साथ मना मुहर्रम, गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस व ताजिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: मुहर्रम पर कर्बला की याद में बहे गम-ए-अश्क

बक्सर. शहर समेत जिले भर में रविवार को मुहर्रम का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस निकाले गए तथा इंसानियत के रहनुमा इमाम हसन, हुसैन की शहादत की शान में केंद्रीय कारा के पास स्थित कर्बला मैदान में गम के अश्क बहाए गए. जिससे वहां माहौल गमगीन हो गया. इससे पहले अकीदतमंदों द्वारा वहां नियाज फातिया पढ़ा गया और इमाम हुसैन की तारीफ में कसीदा काढ़े गए. मातमी अश्क से वहां का माहौल गमगीन हो गया था. इस मौके पर इस्लाम के सच्चे नुमाइंदे हसन, हुसैन के मजार पर चादरपोशी भी की गई और नियाज फातिया के बाद खिचड़ा व शिरनी वितरित की गई. पर्व को लेकर शहर के दर्जन भर अखाड़ों के ताजियादार ताजिए के साथ मेन रोड स्थित छबिल कब्रिस्तान पहुंचे और पहलाम किए. फिर सातवीं की वहां रखे गए कर्बला की मिट्टी के साथ खलिफाओं की अगुवायी में मातमी धुन पर तलवारबाजी व लाठी भांजकर जंग-ए-कर्बला में इंसानियत की गला घोंटने वाले काफिरों के आक्रोश जताए गए. मुहर्रम को लेकर अलर्ट रहा प्रशासनमुहर्रम पर्व पर विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया था. सुरक्षा को लेकर संवेदनशील जगहों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवान मुस्तैद किए गए थे. विध-व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ.विद्या नंद सिंह एवं पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा जिला संयुक्त आदेश जारी किया गया था. जिसके माध्यम से विभिन्न स्तर के दंडाधिकारियों एवं उनके साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गई थी. इस दौरान जिले के आलाधिकारी भी सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: मुहर्रम पर कर्बला की याद में बहे गम-ए-अश्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दर्जनों गांवों से निकला ताजिया जुलूस

प्रतिनिधि, बड़हरिया. प्रखंड के दर्जनों गांवों में मुहर्रम की नौवीं रात यानी शनिवार की रात में इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत के साथ ताजिया के जुलूस निकाले गये. मुर्गिया टोला, लौवान, अटखंभा, माधोपुर, बड़सरा, बड़हरिया गांव, पड़रौना, कुड़वां, पिपराही, रोहड़ा, छक्का टोला, हरपुर, तेतहली, महबूबछपरा, शफी छपरा, हबीबपुर, सदरपुर, बीवी के बंगरा, पहाड़पुर, मीरा छपरा, लकड़ी दरगाह, चुलाईहाता, गौसीहाता, आलमपुर, बभनबारा, रुकुम टोला, बहुआरा, सिसवां, आदि गांवों से ताजिया का जुलूस निकाला गया. इस दौरान विभिन्न जगहों के इमाम बाड़े के पास या चौक-चौराहों पर ताजिया जुलूस का मिलान किया गया. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए खे. बीडीओ संदीप कुमार, थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा, सीओ सरफराज अहमद, बीपीआरओ सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं जुलूस की निगरानी की. भगवानपुर में मुहर्रम में किया गया जंजीरी मातम भगवानपुर हाट. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को मुहर्रम पर या हुसैन के नारों के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया और जंजीरी मातम किया गया. ताजियेदारों ने शनिवार की रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ताजिया को गांव के चौक-चौराहों पर घुमाया. इस अवसर पर ब्रह्मस्थान गांव स्थित इमामबाड़ा से ताजिया उठाकर बड़े इमाम चौक तक लाया गया. यहां युवाओं ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में जंजीरी मातम मनाया. ईरान से आए मौलाना सैयद रज़ा अब्बास फहमी ने कहा कि सत्य हमेशा विजयी होता है, चाहे वह अकेला क्यों न हो. कर्बला का संदेश यहीं है कि अन्याय और असत्य के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए. इस दौरान सैयद ग़ज़नफर अब्बास, अहसन अब्बास, अकिल अब्बास, क़ायम अब्बास, भट्टू खान, मुकेश चौरसिया, सहमद खान, मोतीउल्लाह खान, सोहेल खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दर्जनों गांवों से निकला ताजिया जुलूस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top