Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime : बिहार में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शराबबंदी कानून के तहत पहली बार किसी महिला को सुनाई सजा

Bihar Crime : बेतिया. बिहार में पहली बार शराबबंदी कानून के तहत किसी स्त्री को कोर्ट ने सजा सुनाया है. बगहा में स्पेशल जज राजीव कुमार की कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए स्त्री शराब कारोबारी मोहनती देवी को पांच सास सश्रम कारावास और एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. कोर्ट के इस फैसले को बगहा पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है. ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले से शराब माफिया में खौफ पैदा होगा और शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी. 2022 का है मामला यह मामला बगहा के जीतपुर मटियरिया गांव की है. साल 2022 में उत्पाद विभाग की टीम ने जीतपुर मटियरिया गांव में छापेमारी की थी. इस दौरान अशोक उरांव की पत्नी मोहनती देवी को 32 लीटर चुलाई शराब और अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया था. मोहनती देवी के खिलाफ नगर थाना में मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. बगहा जेल भेजा गया स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने सजा का एलान किया. मामले की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक अनवर हुसैन अंसारी ने प्रशासन की तरफ से पैरवी की. उनके द्वारा कोर्ट में दी गई दलीलों के आधार पर अदालत ने मोहनती देवी को दोषी करार दिया. सजा के एलान के बाद कोर्ट ने मोहनती देवी को कड़ी सुरक्षा के बीच बगहा जेल भेज दिया. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Bihar Crime : बिहार में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शराबबंदी कानून के तहत पहली बार किसी स्त्री को सुनाई सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे

बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया के चौकी मिलान में बड़ा हादसा हुआ. सकतपुर थाने के ककोढ़ा की यह घटना है. जहां शनिवार की देर शाम को ताजिया के चौकी मिलान के दौरान बिजली पोल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से दो दर्जन लोग झुलस गए. एक शख्स की मौत हो गयी. इस घटना से हड़कंप मच गया. युवक की मौत, 6 लोगों की हालत गंभीर घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान काकेढ़ा के फैज मुहम्मद के पुत्र मिराज (22) के रूप में हुई है. इस हादसे में झुलसे आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही. जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. इस घटना में मुखिया श्रवण कुमार भी झुलस गए हैं. सीएससी में सबका इलाज चल रहा है. ALSO READ: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात का भी जारी किया अलर्ट… कैसे हुई घटना? बताया जा रहा कि शनिवार की शाम को ताजिया की चौकी मिलान रस्म चल रही थी. मिलान स्थल पर 11 हजार वोल्ट बिजली का तार ऊपर से गुजरा हुआ था. तभी किसी चीज के संपर्क में आने से वहां से गुजर रहे लोगों पर ही तार गिर गया. जिससे अफरातफरी मच गयी. बिहार के दरभंगा में ताजिया जुलूस में दौड़ा करंटवायरल वीडियो pic.twitter.com/eeH89D2ie6 — Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) July 6, 2025 बिजली क्यों नहीं काटी गयी? बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने दिया जवाब बिजली विभाग के सहायक अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि ताजिया के चौकी मिलान के दौरान विभाग को लाइन काटने की सूचना प्रशासन के स्तर से नहीं दी गयी थी. रविवार को ब्रेक डाउन जरूर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तुरंत लाइन काट दी गयी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि घायलों को पास के अस्पताल भेजा गया है. The post Video: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : बिरसानगर में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

तलाक के लिए 10 लाख में हुआ था सेटलमेंट, पांच लाख देने के बाद पति की हुई थी संदिग्ध मौत पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता लगने पर जुलियस ने दी थी तलाक की अर्जी Jamshedpur News : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 निवासी जुलियस प्रवीन टोप्पो की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी किरण कुजूर और उसके प्रेमी गोडविन तिर्की को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. यह मामला 24 फरवरी 2023 का है, जब जुलियस की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी. मृतक की मां जुलिया टोप्पो ने बहू किरण कुजूर, उसके प्रेमी गोडविन तिर्की और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था. जुलिया टोप्पो के अनुसार, किरण और गोडविन के बीच अवैध संबंध थे, जिस कारण पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते थे. दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी और 10 लाख रुपये के सेटलमेंट पर सहमति बनी थी. जुलियस ने किरण को पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये डिमांड ड्राफ्ट से दे दिए थे, बाकी राशि जल्द ही देने वाले थे. इसी बीच 23 फरवरी 2023 को जुलियस बेसुध हालत में मिला, और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : बिरसानगर में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, जेल भेजे गए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : सलमान गैंग ने धातकीडीह में झामुमो नेता और उसके भाई पर किया चाइनीज चापड़ से हमला

किराये के वाहन को लेकर हुआ विवाद, दोनों भाई गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही है जांच धातकीडीह में सलमान गिरोह के सक्रिय होने से इलाके में डर का महौल Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में कुख्यात सलमान गैंग के सदस्यों ने शनिवार सुबह झामुमो नेता मोहम्मद जाबिर हुसैन और उनके भाई जसीम अहमद उर्फ कल्लू पर चाइनीज चापड़ और बेसबॉल बैट से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. सिर में गहरे जख्म के चलते उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टांके लगाए गए हैं. धातकीडीह में सलमान गिरोह के सक्रिय होने से इलाके में डर का महौल है . पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. वाहन देने से किया इंकार करने पर किया हमला जानकारी के अनुसार, झामुमो नेता का भाई कल्लू छोटा हाथी वाहन चलाता है. शनिवार सुबह करीब 10 बजे सलमान गैंग के तीन युवक वाहन किराये पर लेने कल्लू के पास पहुंचे. कल्लू ने बताया कि वाहन का ड्राइवर अभी नहीं आया है, ड्राइवर आने के बाद ही वाहन भेजा जाएगा.लेकिन आरोपियों ने खुद वाहन ले जाने की बात कही और कहा कि काम खत्म कर लौटा देंगे. कल्लू ने यह बात मानने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर तीनों युवकों ने कल्लू के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्होंने बेसबॉल बैट और चाइनीज चापड़ से कल्लू पर हमला कर दिया. जान बचाकर कल्लू भागा. जानकारी मिलते ही झामुमो नेता जाबिर हुसैन अपने भाई को बचाने मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी चापड़ से हमला कर दिया. हमले में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : सलमान गैंग ने धातकीडीह में झामुमो नेता और उसके भाई पर किया चाइनीज चापड़ से हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : डिमना रोड में सीएनजी स्टेशन चालू, 15 अगस्त तक शहर को मिलेंगे तीन और स्टेशन

गेल लायेगा नयीप्रमोशनल स्कीम, सीएनजी वाहन खरीदने पर देगा 5 से 25 हजार रुपये की मुफ्त गैस Jamshedpur News मानगो और आसपास के सीएनजी वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेल (गेल) ने डिमना रोड स्थित एचपीसीएल मां तारिणी ऑटोमोबाइल पंप से सीएनजी आपूर्ति की शुरुआत कर दी है. इस स्टेशन पर दो डिस्पेंसर लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को तेज और सुविधाजनक सेवा मिलेगी. स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर गेल के महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि डिमना रोड स्थित इस स्टेशन पर लंबी दूरी की बसों और भारी वाहनों को सीएनजी भरने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि 15 अगस्त तक बर्मामाइंस, साकची स्थित मॉडर्न ऑटो और डिमना मोड़ के पास तीन और नये सीएनजी स्टेशन शुरू किए जाएंगे. इन स्टेशनों का इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में है और पूरी टीम दिन-रात काम में जुटी है.मौके पर गेल के वरिष्ठ अधिकारी, पेट्रोल पंप निदेशक और बड़ी संख्या में स्थानीय ऑटो चालक उपस्थित थे. सीएनजी वाहन पर मिलेगा मुफ्त गैस का लाभ गौरी शंकर मिश्रा ने जानकारी दी कि पर्यावरण अनुकूल, सस्ती और स्वच्छ ईंधन सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए गेल जल्द ही एक प्रमोशनल स्कीम शुरू करने जा रहा है. इसके तहत डीजल से चलनेवाले बस-ट्रकों को सीएनजी में परिवर्तित करने, डीजल ऑटो के बदले सीएनजी ऑटो खरीदने या नये सीएनजी वाहन लेने पर ग्राहकों को 5 हजार से 25 हजार रुपये तक की मुफ्त गैस दी जाएगी. यह राशि वाहन की श्रेणी और समयावधि पर आधारित होगी.गेल का लक्ष्य है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रतिदिन उपयोग की जा रही 15 हजार किलोग्राम सीएनजी को इस वर्ष 50 हजार किलोग्राम प्रतिदिन तक बढ़ाया जाए. मिश्रा ने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की. सीएनजी के साथ पीएनजी नेटवर्क भी हो रहा मजबूत गेल के अनुसार, फिलहाल पूर्वी सिंहभूम में 14 सीएनजी स्टेशन के माध्यम से प्रतिदिन 15 हजार किलोग्राम गैस की आपूर्ति की जा रही है. इसके साथ ही 5500 से अधिक घरों और 50 होटलों-रेस्तरां में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनडी) की सेवा दी जा रही है. प्राकृतिक गैस एक सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण मित्र ईंधन विकल्प है. समस्या या जानकारी के लिए संपर्क करें: कस्टमर केयर: 1800-123-121111 कंट्रोल रूम: 89876-70901 पीएनजी सेवा (घरेलू/वाणिज्यिक) के लिए संपर्क: 94711-81149 या बिष्टुपुर स्थित गेल कार्यालय में सीधे संपर्क करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : डिमना रोड में सीएनजी स्टेशन चालू, 15 अगस्त तक शहर को मिलेंगे तीन और स्टेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयत्नशील हैं मुख्यमंत्री : उपायुक्त

Dhanbad News: जिला शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को सीएम एसओई प्लस टू जिला स्कूल बाबूडीह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जैक बोर्ड, आइसीएसई व सीबीएसई 10वीं व 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 66 बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य के हर शिशु को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. इसी उद्देश्य से 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की गयी थी, जो अब बढ़कर 325 हो चुके है. आगे 4000 विद्यालयों को इस मॉडल में बदलने की योजना है. उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि जीवन में कुछ बन जाने के बाद वे अपने विद्यालय और समाज के लिए योगदान जरूर दें. वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) विकास पालीवाल ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, एडीपीओ आशीष कुमार सहित कई अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे. समारोह में माध्यमिक के 36 व इंटरमीडिएट के 30 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: हर शिशु को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयत्नशील हैं मुख्यमंत्री : उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: शराब बेचने से इनकार करने पर सास व पत्नी ने युवक पर फेंका तेजाब

Dhanbad News: पत्नी और सास को शराब बेचने से मना करने पर दामाद पर तेजाब फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित के पिता अशोक साव ने धनसार थाने में बहू और उसकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसका बेटा राजेश साव अपनी पत्नी राधा देवी को मायके से घर लाने के लिए गया हुआ था. बहू की मां रोहिणी देवी पहले से अवैध शराब बेचने का काम करती है. ससुराल जाने पर बेटे राजेश को पता चला कि मां के साथ उसकी पत्नी भी शराब बेचती है, उसने विरोध किया तो पत्नी और सास दोनों ने मिलकर उसपर तेजाब फेंक दिया. इस घटना में बेटा राजेश झुलस गया. इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शराब बेचने से इनकार करने पर सास व पत्नी ने युवक पर फेंका तेजाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन होकर चलेगी दुर्ग- पटना-दुर्ग स्पेशल

Dhanbad News: धनबाद स्टेशन होकर दुर्ग- पटना के मध्य चार ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. रेलवे की ओर इसकी सूचना जारी की दी गयी है. यह ट्रेन धनबाद स्टेशन होकर चलेगी. सात, 14, 21 व 28 जुलाई को दुर्ग से गाड़ी संख्या 08797 दुर्ग- पटना स्पेशल और आठ, 15, 22 व 29 जुलाई को पटना से गाड़ी संख्या 08798 पटना- दुर्ग स्पेशल चलेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एक कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के पांच कोच, शयनयान श्रेणी के नौ कोच तथा साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे. 08797 दुर्ग- पटना स्पेशल दुर्ग से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी, दूसरे दिन सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी, झाझा, किऊल होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3.30 बजे पटना पहुंचेगी. 08796 पटना- दुर्ग स्पेशल शाम 5.15 बजे रवाना होगी. रात 2.40 बजे धनबाद पहुंचेगी. तीसरे दिन रात 10.25 बजे दुर्ग पहुंचेगी. ज्ञात हो कि इससे पहले भी रेलवे की ओर से एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गयी है. वह ट्रेन छह, 13, 20 व 27 जुलाई को दुर्ग से गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग- पटना स्पेशल और सात, 14, 21 व 28 जुलाई को पटना से गाड़ी संख्या 08796 पटना- दुर्ग स्पेशल चलने वाली है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: धनबाद स्टेशन होकर चलेगी दुर्ग- पटना-दुर्ग स्पेशल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: चचेरे भाई की बरात में आये युवक की हत्या

Dhanbad News: कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोखरा पहाड़ी जागृति उवि के पीछे जंगल में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर मुखिया हीरामुनी टुडू घटनास्थल पहुंची और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद कालूबथान ओपी प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा दल-बल के साथ पहुंचे. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कुल्टी, सांकतोड़िया थाना क्षेत्र के रोक्ता गांव निवासी सप्तम गोप (25) के रूप में हुई. उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक गया था. सप्तम शुक्रवार की रात से लापता था. उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था. सूचना पाकर मृतक के पिता राजू गोप घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस के समक्ष अपने पुत्र के हत्या का आरोप धीरू गोप पर लगाया है. पुलिस छानबीन कर रही है. माड़ी गोदाम से चप्पल जब्त सूचना पाकर निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, इंस्पेक्टर रवि कांत प्रसाद सहित धनबाद से पुलिस टीम की पहुंची. जांच पड़ताल के दौरान जहां पर शव पड़ा था, वहां से एक टोपी, गमछा, हत्या में प्रयुक्त पत्थर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. सप्तम के चेहरे को बुरी तरीके से पत्थर से कुचल दिया गया था. डॉग एस्कॉर्ट एवं पुलिस टीम ने सड़क किनारे माड़ी गोदाम के पास से एक चप्पल बरामद की है. पुलिस ने मृतक की बाइक और मोबाइल जब्त कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है. पिता ने गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप मृतक के पिता राजू गोप ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनके भतीजा किशन गोप की शादी कालूबथान ओपी क्षेत्र के सालूकचापड़ा शीतलपुर में थी. सभी बरात में आये थे. सप्तम बाइक से रात नौ बजे शीतलपुर के धीरू गोप के साथ घर जाने की बात कह निकला था. लेकिन देर रात नहीं लौटा. सुबह धीरू गोप के घर पहुंचा तो उसके घर में ताला बंद था. इसके बाद जानकारी मिली कि बेटे का शव खोखरापहाड़ी जंगल में पड़ा है. घटना स्थल से बेटे की बाइक और मोबाइल गायब था. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को धीरू गोप ने ही मारा है. मृतक का एक छह साल का बेटा और तीन साल का एक बेटी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस : प्रभारी कालूबथान ओपी प्रभारी नीतीश मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टि में धीरू गोप की खोजबीन जारी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. जल्द मामले का खुलासा होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: चचेरे भाई की बरात में आये युवक की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: डिजिटल तकनीकों से विकसित भारत की दिशा में बढ़े कदम

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के प्रबंधन अध्ययन व औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “डिजिटल टेक्नोलॉजीज फॉर बिजनेस एक्सीलेंस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड क्रिएटिंग विकसित हिंदुस्तान @2047 का शुभारंभ गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में किया गया. दो दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश से आये शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया. उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की रूपरेखा, वक्ताओं का विवरण और सत्रों की जानकारी संयोजक प्रो रश्मि सिंह द्वारा दी गयी. इसके बाद प्रो संदीप मंडल (एचओडी, एमएसएंडआइइ) ने स्वागत भाषण दिया. मुख्य अतिथि डॉ कौंगा गोपीकृष्ण (डीएसटी, हिंदुस्तान प्रशासन) ने कहा कि डिजिटल नवाचार केवल तकनीक का सवाल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है. उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे तकनीकी समाधान के साथ-साथ समग्र दृष्टिकोण अपनायें. इसीएल व एसइसीएल के पूर्व सीएमडी और खनन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि “सिर्फ तकनीक काफी नहीं है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और नवाचार संस्कृति का विकास भी जरूरी है. आइआइटी आइएसएम के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विकास केवल भौतिक नहीं, बल्कि बौद्धिक और दार्शनिक भी होता है. उप-निदेशक प्रो धीरज कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान ने यूपीआइ से दुनिया को नेतृत्व दिखाया है और प्रतिवर्ष 3.5 मिलियन पेटाबाइट डाटा जेनेरेट कर रहा है. सम्मेलन के पहले दिन प्रो मघेश चंद्रमौली (पर्ड्यू यूनिवर्सिटी, अमेरिका) ने मेटावर्स और वर्चुअल रियलिटी, प्रो पियरे मरेशाल (फ्रांस) ने नॉन-लीनियर ऑप्टिमाइजेशन पर, प्रो संजय मिश्रा (नॉर्वे) ने एआइ आधारित वित्तीय सुरक्षा और डिजिटल संप्रभुता पर और डॉ पीएस मिश्रा ने कोयला खनन में डिजिटाइजेशन पर व्याख्यान दिया. अपराह्न सत्र में देश-विदेश के संस्थानों से चुने गये 148 शोधपत्र प्रस्तुत किये गये. इनका प्रकाशन स्कोपस इंडेक्स और टेलर एंड फ्रांसिस द्वारा किया जायेगा. आइआइटी खड़गपुर की प्रो संगीता साहनी ने डिजिटल मार्केटिंग के बदलते स्वरूप पर और आइआइएम कोझीकोड के प्रो रूपेश कुमार पाटी ने डिजिटल तकनीकों और सतत विकास लक्ष्यों के आपसी संबंध पर अपने विचार साझा किया. हैदराबाद के हेशग्राफ ग्रुप के ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट आशीष त्रिपाठी द्वारा लाइव ब्लॉकचेन डेमो, जिसने व्यापार में इसके वास्तविक उपयोग को दिखाया. सम्मेलन रविवार को भी जारी रहेगा जिसमें विशेषज्ञों के सत्र, शोध प्रस्तुतियां और डिजिटल सशक्तीकरण पर केंद्रित संवाद शामिल होंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: डिजिटल तकनीकों से विकसित हिंदुस्तान की दिशा में बढ़े कदम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top