Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: उल्टी रथ यात्रा के साथ घर पहुंचे प्रभु जगन्नाथ

Dhanbad News: निरसा के भलजोड़िया स्थित मासीबाड़ी से हजारों की संख्या में भक्तों ने शनिवार को उल्टी रथ निकाली. बारिश में भीगते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ को उनके भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ घर पहुंचाया. करीब पांच किमी की यात्रा निकाली गयी. नेशनल हाईवे के एक लेन को बंद कर दिया गया था. सुबह से ही मासी बाड़ी में संकीर्तन चल रहा था. रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट, शरबत, मिनरल वाटर, केला, सेव, चॉकलेट, नमकीन की व्यवस्था की गयी थी. मौके पर मंजीत सिंह, नदिया नंदन दास, गौरांग प्रभु, सुभाष मंडल, मधुसूदन गोराईं, प्रबोध चंद्रा, एसएन सिंह साइंटिस्ट प्रभु, ब्रजेंद्र गोस्वामी, डॉ प्रदीप गोराई, विपिन सिंह, सुनीता सिंह, हरिशंकर सिंह, बिट्टू मिश्रा, सरोज यादव, जसपाल सिंह, रविंद्र प्रधान सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. ऐतिहासिक रही रथ यात्रा : मंजीत सिंह जगन्नाथ मंदिर कमेटी के सचिव मंजीत सिंह ने कहा कि इस बार रथ यात्रा ऐतिहासिक रही. इसे सफल बनाने में निरसा क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का सहयोग रहा. यह निरसा की जनता का प्रभु पर आस्था एवं त्याग व तपस्या से संभव हो पाया है. मैथन में भी निकली यात्रा मैथन. मैथन पोस्ट ऑफिस शिव मंदिर से शनिवार की शाम भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को मासी बाड़ी से रथ पर सवार कर घर लाया गया. इसमें काफी संख्या में भक्त शामिल थे. भक्तों ने नाचते-गाते रथ का रस्सा खींचा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: उल्टी रथ यात्रा के साथ घर पहुंचे प्रभु जगन्नाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: कर्मियों को बंधक बना लूटपाट का प्रयास

Dhanbad News: बीसीसीएल की रामकनाली कोलियरी की घटना, कर्मियों में दहशत Dhanbad News: बीसीसीएल की रामकनाली कोलियरी की बंद तीन नंबर भूमिगत खदान में शुक्रवार की रात अपराधियों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट का प्रयास किया. खदान की चाभी नहीं मिलने के कारण अपराधियों को कोई सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही एसीएम नागदेव यादव और रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने भुक्तभोगी कर्मियों से पूछताछ की. भुक्तभोगियों में पंप ऑपरेटर सरयू मांझी, गार्ड रामदेव विश्वकर्मा, साहेब राम महतो ने बताया कि 25-30 की संख्या में अपराधी पहुंचे थे. सभी के हाथों में लाठी, डंडा, फरसा आदि थे. सभी लोग स्थानीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे. चाभी नहीं होने की बात सुनते ही साहेब राम पर लाठी चला दिया. मालूम हो कि गुरुवार की रात तीन नंबर भूमिगत खदान के बगल स्थित विद्युत सब स्टेशन में छह कर्मियों को बंधक बनाकर करीब ढाई सौ फीट केबल काट ले गये थे. इससे इलाके में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: कर्मियों को बंधक बना लूटपाट का प्रयास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

cisce zonal tennis championship: लोयोला स्कूल के छात्रों का जोनल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ स्थित टेनिस कोर्ट में सीआइएससीइ जोनल टेनिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि फादर ऑगस्टिन वट्टम्ट्टम (लोयोला स्कूल के पूर्व प्राचार्य) ने किया. लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडिस ने मौके पर मौजूद प्रतिभागियों को प्रेरित किया. मौके पर फादर केएम जोसेफ व अन्य लोग मौजूद थे. टूर्नामेंट में लोयोला स्कूल के छात्रों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-19 बालिका वर्ग में नामया उप्पल विजेता बनी. यशिता तीसरे स्थान पर रही. अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में समायरा व नामया की जोड़ी ने खिताब जीता. अंडर-19 बालक युगल वर्ग में यशराज व विनायक की जोड़ी चैंपियन बनी. अंडर-19 बालक एकल वर्ग में विनायक दूसरे स्थान पर रहे. अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में कृपा भाटिया पहले स्थान पर रही. अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में अभियान व श्रेयस को दूसरा स्थान मिला. अंडर-14 बालक वर्ग में एस सिन्हा को दूसरा स्थान मिला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post cisce zonal tennis championship: लोयोला स्कूल के छात्रों का जोनल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की जांच कर शिक्षकों पर कार्रवाई होगी

पोटका. पोटका प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय के विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को मंत्री रामदास सोरेन एवं विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से किया. विद्यालय का विकास 5.55 करोड़ रुपये की लागत से की जायेगी. इस अवसर पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं. शिक्षा का विकास होगा, तो तभी समाज और राज्य का विकास होगा. शिक्षा के आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारी संग बैठक में निर्णय लिया गया कि कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के छात्रों का पूरे प्रदेश में डाटाबेस तैयार किया जायेगा. राज्य में 43000 शिक्षकों की बहाली की प्रकिया शुरू कर दी गयी है. शिक्षक सिर्फ पेमेंट लेंगे, यह नहीं सोचे, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा. मैट्रिक में खराब रिजल्य हुए स्कूलों की जांच के लिए कमेटी गठित गयी है. इसमें दोषी पाये जाने पर शिक्षकों को दंडित किया जायेगा. शिक्षा स्तर को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. वहीं सभी प्रखंडों में एक-एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराया जायेगा. जिले का सभी पीएम श्री केजीबीभी के आधारभूत संरचना विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जायेगा. पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास जल्द होगा : संजीव सरदार : विधायक संजीव सरदार ने कहा कि केजीबीवी का सर्वांगीण विकास अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है. पोटका में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा. वहीं रुगड़ीसाई में पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास किया जायेगा. विधानसभा के दर्जनों माध्यमिक विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित करने के लिए अनुशंसा की जा रही है. आनेवाले दिनों मे निश्चित रूप से पोटका के शिक्षा स्तर को मजबूत बनाया जायेगा. इस मौके पर बारी मुर्मू, सुशील हांसदा, डीइओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय, सीओ निकिता बाला, उर्मिला सामाद, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, रघुनंदन उरांव, सावित्री हांसदा, बाघराय सोरेन, सुधीर सोरेन, रूमा हलधर, ज्योति सागर, ललिता कुमारी, प्रमिला सोरेन, कमला मुंडा, काजलमुनी सरदार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की जांच कर शिक्षकों पर कार्रवाई होगी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : पोटका के तुड़ी में कोयला के अवैध भंडारण का खुलासा

पोटका. पूर्वी सिंहभूम जिला खनन विभाग ने पोटका प्रखंड के तुड़ी मौजा में छापेमारी के दौरान अवैध कोयला भंडारण का पर्दाफाश किया. भंडारण किये गये कोयला को अगले आदेश तक किसी प्रकार का उठाव नहीं करने की चेतावनी दी गयी. जानकारी के अनुसार खनन विभाग को सूचना मिली कि तुड़ी में एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध कोयला का भंडारण किया गया है. इस सूचना पर विभाग के खनन इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार के नेतृत्व में शनिवार को वहां पहुंची और जांच शुरू की. इस जांच में वहां भारी मात्रा में कोयला का स्टॉक पाया गया. थोड़ी देर के बाद स्टॉक करने वाले रोहित केजरीवाल पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह टाटा स्टील से लाया गया स्लैग है. इसे उन्होंने छह माह से स्टॉक कर रखा है. खनन विभाग द्वारा भंडारण का सैम्पल की जांच के लिए लिया गया है. इंस्पेक्टर अभिजीत मजूमदार ने कहा कि छापेमारी के उपरांत यहां भारी मात्रा में कोयला जैसा पदार्थ का स्टॉक पाया गया है. इसे अगले आदेश तक माल का उठाव नहीं करने का निर्देश दिया गया है. माल का लैब टेस्ट होने के बाद ही इस भंडारण की सत्यता सामने आयेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : पोटका के तुड़ी में कोयला के अवैध भंडारण का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : आसनबनी पीएचसी में पहली बार गूंजी किलकारी

पोटका . उत्तर पोटका की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आसनबनी में बनाये गये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रसव सेवा शुरू कर दी गयी. शनिवार को यहां पहली बार सुरक्षित प्रसव कराया गया. बालिका शिशु के जन्म होने पर हर किसी के चेहरे पर खुशी देखी गयी. अब यहां नियमित रूप से प्रसव सेवा दी जायेगी. इसके लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. यहां प्रसव सेवा शुरू किये जाने पर विधायक एवं उपायुक्त ने प्रसन्नता जाहिर की है. पांच साल पहले बना था पीएचसी : प्रखंड के उत्तर पोटका की आसनबनी, हाथीबिंदा, कुलडीहा एवं भाटिन पंचायत के लगभग 20 हजार की आबादी में प्रशासनी चिकित्सा सुविधा नहीं रहने के कारण मरीजों को 20 किमी दूर जमशेदपुर जाना पड़ता था. इसे ध्यान में रखते हुए आसनबनी में झारखंड प्रशासन द्वारा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निर्माण लगभग पांच साल पूर्व किया गया. पद सृजित नहीं किये जाने के कारण पीएचसी को चालू नहीं किया जा सका था. विधायक संजीव सरदार पीएचसी को चालू करने की मांग करते रहे. उन्होंने विधानसभा में आवाज भी उठायी. अंतत: आसनबनी पीएचसी को चालू किया गया. इसमें प्रसव सेवा भी शुरू कर दी गयी. बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित : संजीव सरदार : विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड प्रशासन बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिये कृत संकल्पित है, जिसके तहत लगातार काम किया जा रहा है. पोटका में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण पूर्ण हो गया. आसनबनी में पीएचसी चालू हो गया है. हर किसी को नजदीक में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, यही प्रयास : उपायुक्त : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर गांव, हर स्त्री को अपने नजदीक में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले. पीएचसी में दवा व उपकरण उपलब्ध : सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने कहा कि आसनबनी पीएचसी अब सुरक्षित प्रसव के लिए तैयार है. प्रशिक्षित स्टाफ, आवश्यक दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध हैं. इससे आस-पास के गांवों की स्त्रीओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पोटका डॉ रजनी महाकुड़ ने कहा कि पीएचसी आसनबनी मे वर्तमान एक सीएचओ एवं चार एएनएम की प्रतिनियुक्त करते हुये ओपीडी एवं प्रसव सेवा शुरू की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : आसनबनी पीएचसी में पहली बार गूंजी किलकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singhbhum News : कनाईश्वर पहाड़ पूजा में बंगाल, झारखंड व ओडिशा के हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

चाकुलिया. चाकुलिया के जयनगर गांव में शनिवार को ऐतिहासिक कनाईश्वर पहाड़ पूजा धूमधाम से हुई. पश्चिम बंगाल, झारखंड व ओडिशा के हजारों श्रद्धालु पहाड़ पूजा में शामिल हुए. सभी ने अच्छी बारिश, बेहतर खेती, सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. अच्छी बारिश के लिए क्षेत्र में पहाड़ पूजा करना प्राचीन और ऐतिहासिक परंपरा है. पूजा में विधायक समीर मोहंती व झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. विधायक ने कहा कि कनाईश्वर पहाड़ क्षेत्र की धरोहर है. इसे विकसित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. कनाईश्वर पहाड़ को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया जा चुका है. बहुत जल्द विकसित करने का काम भी शुरू हो जायेगा. शिव-पार्वती के रूप की होती है आराधना ग्राम प्रधान सोमाय मार्डी ने बताया कि कनाईश्वर पहाड़ का नाम कनाई देवता और स्वर देवी के नाम पर रखा गया है. पहाड़ की चोटी पर भगवान शंकर के स्वरूप कनाई देवता की पूजा होती है. पहाड़ की तराई में मां पार्वती की स्वरूपा स्वर देवी की पूजा की जाती है. श्रद्धालुओं ने मुर्गे व बकरे की बलि चढ़ायी. पुजारी सहदेव, नायक, रवींद्र नायक, दानव नायक, गौरांग नायक ने विधि-विधान के साथ पहाड़ पूजा संपन्न करायी. पुजारी सहदेव नायक की कई पीढ़ियां लगातार विधि-विधान के साथ पहाड़ पूजा संपन्न कराते आ रहे हैं. पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौजूद रहे. हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों और वाहनों के कारण सड़क जाम की स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा. पूजा को सफल बनाने में सोमाय मांडी, मुखिया पूनम मांडी, पूर्व मुखिया कनाई लाल मांडी, विष्णु ग्वाला, खगेन माइति ने मुख्य भूमिका निभायी. सात पीढ़ियों से पूजा कर रहा सहदेव नायक का परिवार पहली पीढ़ी गंजाडी नायक, दूसरी पीढ़ी युधिष्ठिर नायक, तीसरी पीढ़ी आनंद नायक, चौथी पीढ़ी श्याम नायक, पांचवीं पीढ़ी मनिंद्र नायक, छठी पीढ़ी कुलदा नायक, नित्य गोपाल नायक एवं कालीकिष्टो नायक, सातवीं पीढ़ी सहदेव नायक, गौरांग नायक, सिद्धेश्वर नायक व दानव नायक हैं. बाड़ाघाट मेला आज कनाईश्वर पहाड़ में प्रतिवर्ष आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को पहाड़ पूजा का आयोजन की परंपरा है. अगले दिन रविवार को बाड़ाघाट मेले का आयोजन किया जाता है. दो दिनों के बाद मंगलवार को क्षेत्र का प्रसिद्ध गोटाशिला पहाड़ पूजा भी आयोजित होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singhbhum News : कनाईश्वर पहाड़ पूजा में बंगाल, झारखंड व ओडिशा के हजारों श्रद्धालु हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट में मेधावी छात्रों का सम्मान

संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय, पोड़ैयाहाट में कक्षा दसवीं के छात्र द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य फादर राजू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसके पश्चात छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया. समारोह में प्राचार्य फादर राजू ने कहा कि विद्यालय अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर रहा है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नैतिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने में वे भी सक्रिय भूमिका निभाएं. विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा तरेशा ने बच्चों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ने किया, जिन्होंने बच्चों को सफलता के टिप्स भी दिये. सम्मानित छात्र-छात्राओं में प्रीतम हांसदा, शीला मरांडी, अमूल कुमार, अनिकेत कुमार, सविता हेंब्रम, शिवानी कुमारी, सोनू ठाकुर, मीना मुर्मू, कृष्णा बास्की, श्रुति कुमारी, मुन्ना भगत शामिल हैं. इस अवसर पर शिक्षक एंथनी टुडू, सिस्टर गुलाब, शशिकांत कुमार, सुमन शाह, चंद्रमोहन यादव, वीरेंद्र भंडारी, राजीव रंजन, हेमंत ठाकुर, शिलभद्र झा, अनंत शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट में मेधावी छात्रों का सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :एसपी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल

मुहर्रम में आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. नेतृत्व एसपी डॉ विमल कुमार कर रहे थे. इसमें जिले भर के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल हुए. मॉक ड्रिल के दौरान एसपी ने सभी अधिकारियों व जवानों को पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया. कहा शांति व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. मॉक ड्रिल में भीड़ नियंत्रण एवं उपद्रवियों से निपटने के लिए दंगा रोधी उपकरण लाठी, हेलमेट, ढाल, आंसू गैस, रबर बुलेट गन आदि का प्रयोग कर उनके प्रभाव और उपयोग की समीक्षा की गयी. साथ ही जवानों को यह बताया गया कि हर परिस्थिति में संयम बनाए रखते हुए कानून का पालन कर शांति बहाल रखना है. उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की बात कही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :एसपी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, निकला फ्लैग मार्च

मुहर्रम पर्व के दौरान शांतिपूर्वत संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. शनिवार को डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च बड़ा चौक से प्रारंभ होकर मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष तक सम्पन्न हुआ. फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बनाये रखना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था. खास बात यह रही कि बारिश के बावजूद टीम ने मार्च जारी रखी. आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है मुहर्रम : डीसी डीसी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है. जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर हाल में जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे. किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. वहीं, एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती बढ़ायी गयी है और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. शांति भंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मुहर्रम के दौरान पुलिस हर पल सतर्क रहेगी. ये थे शामिल फ्लैग मार्च में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एएसपी सुरजीत कुमार, सिटी डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टू कौसर अली, साइबर डीएसपी आबिद खान, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह, उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक, पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, श्याम किशोर महतो, राजीव कुमार समेत काफी संख्या में अधिकारी व जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, निकला फ्लैग मार्च appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top