Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संदिग्ध स्थिति में का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के मकतपुर स्थित भोला शंकर भंडार के बरामदे पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था. शहर में इधर-उधर घूम भीख मांगकर जीवन-यापन करता था. रात में वह अक्सर दुकानों या घरों के बरामदे पर ही सो जाता था. इस संबंध में दुकान के संचालक रवींद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से आसपास मंडराता रहता था और रात्रि में उनकी दुकान के बरामदे में ही सो जाता था. शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने के लिए वह पहुंचे, तो देखा कि वह हमेशा की तरह लेटा हुआ है. काफी देर तक उठाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची. जांच में पता चला की उसकी मौत हो चुकी है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संदिग्ध स्थिति में का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :मैजिक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो घायल

चतरो -गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के पास मालवाहक मैजिक वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में तिलोरायडीह निवासी महेंद्र कान्दू (50) व खरियोडीह गांव के समसुद्दीन अंसारी (35) शामिल हैं. दोनों घायलों को बेहोशी हालत में उपचार के लिए बेलाटांड़ स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया. मवेशी से टकरायी बाइक, युवक जख ्मीबगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा में सड़क दुर्घटना में बांसजोड़ा निवासी बाइक सवार धर्मेंद्र दुसाध घायल हो गया. हादसे में एक मवेशी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि धनबाद से बगोदर की ओर जा रहा एक बाइक सवार अचानक सड़क पर जानवर के आ जाने से संतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :मैजिक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top