Hot News

July 6, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: हिप्पो के सामने अकड़ दिखा रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में दरियाई घोड़े ने बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दरियाई घोड़ा और मगरमच्छ के बीच की जंग है. एक मगर अपनी ताकत के घमंड में आकर हिप्पो का रास्ता रोकने की कर रहा था हिमाकत, इसके बाद तो हिप्पो ने फॉर्म में आते हुए दो मिनट के अंदर मगर को उसकी औकात बता दी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मगरमच्छ को हिप्पो ने दिखाई अपनी ताकत वीडियो में दिख रहा है है कि पानी के अंदर एक दरियाई घोड़ा मौजूद है. वहीं पानी के बाहर एक मगरमच्छ बैठा है. जब हिप्पो पानी से बाहर आ रहा था उस समय मगरमच्छ उसे अपनी ताकत दिखाते हुए रोकने की कोशिश करने लगा. इसके बाद कुछ पल दोनों के बीच जंग होती है उसी में मगर समझ गया कि यह कोई मामली जानवर नहीं हिप्पो है इसे रोकना उसके बूते के बाहर की बात है. दोनों के बीच करीब दो मिनट तक जंग होती है, इसमें हिप्पो मगरमच्छ पर काफी भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. Everyone recognizes a psycho when they see one pic.twitter.com/EJr3T8DNN6 — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) July 6, 2025 वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर हिप्पो और मगरमच्छ की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. इसे अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘हर कोई एक पागल को पहचान लेता है जब कोई उसे देखता है.’ इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. कई यूजर्स ने किया कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘उस दरियाई घोड़े ने उस मगरमच्छ की जान बख्श दी. शायद वह बस शिशु की खरोचों से बचना चाहता था.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जमीन पर मगरमच्छ, विशेषकर दरियाई घोड़ों के लिए कोई खतरा नहीं है.’ कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिखाया है. The post Viral Video: हिप्पो के सामने अकड़ दिखा रहा था मगरमच्छ, दो मिनट में दरियाई घोड़े ने बता दी औकात, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता बारिश में क्यों कड़कती है बिजली, क्या है बादलों की गड़गड़ाहट का रहस्य?

What Causes Lightning and Thunder: बारिश का मौसम शुरू हो गया है. हर दिन झमाझम बारिश हो रही है. लेकिन इस तेज मूसलाधार बारिश में बादल कि गर्जन और बिजली की कड़कड़ाहट भी सुनने को मिल रही है. ये सारी आवाजें तेज बारिश की निशानी हैं. बारिश के साथ-साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली का कड़कना आम बात है. हालांकि, कई लोग इस बादल की गड़गड़ाहट और कड़कड़ाती बिजली की आवाज से डर जाते हैं. डर हो भी क्यों न, ये बादल कभी-कभी इतने खतरनाक हो जाते हैं, कि जमीन पर गिरकर तबाही मचा देते हैं. इसका ताजा उदाहरण हिमाचल प्रदेश का मंडी है. जहां बादल फटने से तबाही मची हुई है. Weather Alert: आज भारी बारिश की चेतावनी, सतर्क रहें… आपके फोन तक कैसे पहुंचता है मौसम का अलर्ट? लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर ये बादल फटते कैसे हैं? बारिश होने पर बिजली क्यों कड़कड़ाती है? अगर नहीं, तो फिर आज हम आपको बताएंगे बारिश के समय में ऊपर आसमान में बादलों के बीच होने वाली हलचल के बारे में. आखिर ये बादलों के बीच गड़गड़ाहट क्यों होती है और बिजली कैसे बनती है? बिजली कैसे बनती है? ये तो आप जानते ही होंगे कि सूरज की रोशनी में नदी-तालाबों का पानी भाप बनकर ऊपर उठता है और ऊपर जाकर संघनित होकर बादल बन जाता है. आसमान में बादलों में कई सारे छोटे-छोटे पानी और बर्फ के कण मौजूद होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते. हवा में ये कण आपस में टकराते हैं और जब आपस में ये टकराते हैं, तो इनसे बहुत सारी बिजली पैदा होती है. कुछ बादलों में पॉजिटिव चार्ज होते हैं तो कुछ में नेगेटिव. ऐसे में जब दोनों आपस में टकराते हैं तो इनसे लाखों वोल्ट की बिजली पैदा होती है. ये इतनी ज्यादा होती है कि एक बड़ी चिंगारी की तरह चमकने लगती है. जिसे बिजली कड़कना कहा जाता है. ये दिखतें तो एक सेकेंड से भी कम के लिए है, लेकिन इनकी रोशनी बहुत तेज होती है. कभी-कभी तो ये बिजली इतनी अधिक उत्पन्न होती है कि ये धरती तक पहुंच जाती है. जिसे हम बिजली गिरना कहते हैं. क्यों गरजते हैं बादल? जब बादलों के टकराने से बिजली पैदा होती है, तो बादलों के बीच खाली जगह उत्पन्न हो जाती है. बादलों के इन खाली जगहों पर बिजली की धारा बहने लगती है. इससे चमक उत्पन्न होती है. कभी-कभी आपने नोटिस किया होगा कि बादलों के बीच चमक दिखती है, यह किसी कारण से दिखाई देती है. वहीं, बिजली के कड़कने से आसपास की हवा तेजी से गर्म हो जाती है. जिससे हवा एकदम से फैलती है और करोड़ों कण आपस में टक्कराने लगते हैं. इसी आवाज को बदल का गर्जना कहा जाता है. गरजने की आवाज से पहले क्यों दिखाई देती है चमक? बारिश के समय में बिजली की कड़कड़ाहट और बादल की गड़गड़ाहट एक साथ सुनाई देती है. लेकिन बिजली की चमक हमें पहले दिखाई देती है. इसके पीछे की वजह ये है कि रोशनी यानी प्रकाश ध्वनि यानी आवाज से बहुत ज्यादा तेज चलती है. यही आवाज है कि हमें पहले बिजली दिखाई देती है और कड़कड़ाहट की आवाज बाद में हमारे कानों तक पहुंचती है. रोशनी की गति जहां 30,0000 किमी/सेकेंड होती है तो वहीं आवाज की गति 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है. बिजली गिरने के समय बरतें ये सावधानियां बारिश के मौसम में बिजली कड़कना और बादल गरजना आम बात है. लेकिन इस स्तिथि में कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. क्योंकि, बिजली गिरने से मौत भी हो सकती है. सबसे ज्यादा खेतों में काम कर रहे लोगों पर, पेड़ों पर और तालाब या नदी में नहा रहे लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा होता है. ऐसे में जब बादल किसी पेड़ या इमारत के पास से गुजरते हैं तो बादल के चार्ज के खिलाफ पेड़ या इमारत की चार्ज उत्पन्न होती है. वहीं, बादल में चार्ज की मात्रा अधिक होने पर बिजली इमारत या पेड़ में बहने लगती है, जिसको बिजली गिरना कहा जाता है. ऐसे में मौसम ज्यादा खराब होने पर ये सावधानियां जरूर बरतें- घर के अंदर ही रहें. बिजली कड़कने पर बाहर न निकलें. घर के अंदर टेलीफोन या फोन का इस्तेमाल न करें. दरवाजों और खिड़कियों को बंद कर दें. दरवाजें या छत पर खड़े न रहें. अगर आप बाहर हैं तो बचने के लिए पेड़ों के नीचे, खुले मैदान/खेत या फिर पानी वाले इलाकों के सामने न रहें. मोबाइल या धातु की वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचें. खुले जगहों पर छाता या धातु की छड़ें लेकर न खड़े रहें. आधा हिंदुस्तान नहीं जानता उड़ान से पहले हवाई जहाज के इंजन को दी जाती है जिंदा मुर्गे की कुर्बानी! चौंका देगा यह वैज्ञानिक रहस्य अंतरिक्ष से धरती तक अंतरिक्ष यात्री कैसे करते हैं कम्यूनिकेट? इसके पीछे कौन सी तकनीक करती है काम? The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता बारिश में क्यों कड़कती है बिजली, क्या है बादलों की गड़गड़ाहट का रहस्य? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM मोदी की कैबिनेट में बिहार से हैं 8 मंत्री, 9वीं की जल्द हो सकती है एंट्री 

Bihar: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून, 2024 को शपथ लिया था. उनके तीसरे कार्यकाल का पहला साल खत्म होने जा रहा है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि उनके तीसरे कार्यकाल में बिहार से कितने नेताओं ने उनके मंत्री के रूप में शपथ ली थी और इस साल मानसून सत्र से पहले होने वाले कैबिनेट विस्तार में बिहार से किस नेता की एंट्री उनके मंत्री परिषद में हो सकती है.  फाइल फोटो बिहार के इन 8 नेताओं ने ली थी मंत्री पद की शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 9 जून 2024 को शपथ लिया तो उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह और चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, राज भूषण निषाद और सतीश चंद्र दुबे ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिया.   बिहार से ये नेता बन सकते हैं मंत्री   वहीं, बताया जा रहा है कि मोदी 3.0 के पहले विस्तार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का मंत्री बनना तय है. इसके पीछे बताया जा रहा है कि साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री बनकार बीजेपी कुशवाहा समाज के लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि बिहार में कुशवाहा जाति को सबसे अधिक वही प्राथमिकता और प्रतिनिधित्व देती है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पहले भी मोदी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा मोदी कैबिनेट में 2014 से 2018 तक मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया. कुशवाहा ने 10 दिसंबर 2018 को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और एनडीए से भी नाता तोड़ लिया. हालांकि अब बिहार चुनाव से पहले उनकी मोदी कैबिनेट में वापसी तय है.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: चिराग पासवान ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, BJP और JDU को होगा फायदा The post PM मोदी की कैबिनेट में बिहार से हैं 8 मंत्री, 9वीं की जल्द हो सकती है एंट्री  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹196 में BSNL लाया अमरनाथ यात्रियों के लिए खास ऑफर, जानिए Yatra SIM की खूबियां

BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: सावन के पावन महीने में बीएसएनएल ने श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘यात्रासिम’ नाम से एक खास SIM कार्ड लॉन्च किया है. यह श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने परिवार और प्रियजनों के संपर्क में बनाए रखने में मदद करेगा. BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: यात्रा सिम की खास बातें कीमत: ₹196 वैधता: 15 दिन नेटवर्क कवरेज: अमरनाथ यात्रा रूट पर बेहतर 4G नेटवर्क का दावा उपलब्धता: BSNL के कैंप्स में – जैसे लक्ष्मणपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल आदि. ₹196 में bsnl लाया अमरनाथ यात्रियों के लिए खास ऑफर, जानिए yatra sim की खूबियां 2 BSNL Amarnath Yatra SIM 2025: ये क्यों जरूरी है? अमरनाथ जैसे दुर्गम स्थान पर सामान्य सिम में नेटवर्क की समस्या आम है, और ज्यादातर यात्री यात्रा के दौरान संपर्क में नहीं रह पाते. ऐसे में BSNL का यह यात्रा सिम उन्हें अपने परिवार से जुड़े रहने की सुविधा देगा, WhatsApp कॉल औरव अन्य मोबाइल सेवाओं की सुविधा बिना हॉटस्पॉट के देगा यात्रा को और भी सुरक्षित और संयोजित बनाएगा. यह सेवा 3 जुलाई से शुरू हुई 38 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी सहारा बन सकती है. अगर आप या आपके परिवार में कोई इस पावन यात्रा पर जा रहा है, तो यात्रा सिम एक जरूरी साथी हो सकता है. BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत 24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत The post ₹196 में BSNL लाया अमरनाथ यात्रियों के लिए खास ऑफर, जानिए Yatra SIM की खूबियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारंडा जंगल में घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत, आईइडी ब्लास्ट में हुआ था जख्मी

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में बीते दिनों आईइडी ब्लास्ट में घायल हुए हाथी (गरुड़) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. हाथी का गुजरात स्थित वन्यजीव देखभाल केंद्र वनतारा में इलाज चल रहा था. मालूम हो हाथी 24 जून को आईइडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था, जिससे वह चलने-फिरने में भी असमर्थ था. लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बची हाथी की जान वन विभाग और वनतारा की मेडिकल टीम ने कल शनिवार की देर शाम हाथी को ट्रैकुलाइज किया. इसके बाद उसे सारंडा के दीघा से जराईकेला ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल हाथी का रातभर इलाज चला, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद हाथी की जान नहीं बचायी जा सकी. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें हाथी के रेस्क्यू में आयी थी काफी मुश्किलें सारंडा के घने जंगलों में घायल हाथी को खोजने और इलाज देने के लिए झारखंड और ओडिशा के विभिन्न वन क्षेत्रों से टीमें बुलायी गयी थी. हाथी की तलाश में कुल छह टीमें लगी थीं, जिनमें ओडिशा की वेटनरी डॉक्टरों की टीम भी शामिल थी. जंगल का इलाका दुर्गम होने और हाथी के लगातार मूवमेंट के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही थीं. इसे भी पढ़ें प्रशासनी दफ्तर में धूम्रपान करने वाला जनसेवक सस्पेंड, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया था कार्रवाई का आदेश धनबाद, गढ़वा समेत झारखंड के 5 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वर्षा-वज्रपात का अलर्ट VIDEO: मंत्री इरफान अंसारी की गोद में शिशु ने कर दी सूसू, ठहाके मारकर हंसने लगे लोग, देखिए मंत्री का रिएक्शन The post सारंडा जंगल में घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत, आईइडी ब्लास्ट में हुआ था जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 फीसदी पुरुष करते हैं हेयरकट कराते समय ये 8 गलतियां, अभी जान लें वरना लुक का हो जाएगा कबाड़ा

Men’s Grooming Tips, Haircut mistakes Men Make: हर पुरुष चाहता है कि उसका लुक स्मार्ट और स्टाइलिश दिखे. इसके लिए वो सैलून जाता है और अपने पसंद के अनुसार हेयर कट कराते हैं. लेकिन बाल कटाते वक्त 90 फीसदी लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए. इसका परिणाम ये होता है उसका लुक पूरी तरह खराब हो जाता है. आईये जानते हैं वो कौन कौन सी गलतियां हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए. बाल काटने वाले के ऊपर ही सब कुछ छोड़ देना अधिकतर पुरुष सैलून में बाल कटवाने जाते हैं तो वह अपनी बात उनके पास ठीक ढंग से रख नहीं पाते हैं. इस कारण आपका हेयरस्टाइल करने वाला अपनी मर्जी के अनुसार बाल काट देते हैं. उन्हें समझाएं कि आपको कैसा लुक चाहिए. शीशे में देखते रहें कि वह किस तरह से हेयर कट कर रहा है. जब वह आपकी पसंद अनुसार नहीं काट रहा हो तो उन्हें बताएं कि आपको क्या चाहिए. अगर आप उन्हें नहीं बताएंगे कि उन्हें कैसा लुक चाहिए तो जैसा मन करेगा वैसा हेयर कट कर देगा, इसके बाद आपका लुक खराब हो जाएगा. अपने फेस कट को नजरअंदाज कर ट्रेंड को फॉलो करना कुछ लोग बिना कुछ समझे किसी सेलेब्रिटी की हेयरस्टाइल देखकर उसी की तरह हेयरस्टाइल कराने चले जाते हैं. यह जाने बगैर वह उस पर सूट करेगा या नहीं. याद रखें कि सब हेयरस्टाइल हर किसी के लुक पर नहीं भाता है. इसलिए वही हेयर स्टाइल रखें जो आपके फेसकट पर अच्छा लगे. Also Read: हरे रंग के संग फैशन का तड़का! पूजा में पहनेंगे ये ट्रेंडी कुर्ती तो हर लोग कहेंगे धरती पर आयी है सावन क्वीन रेगुलर ट्रिमिंग को नजरअंदाज करना कई लोग बहुत लंबे समय तक बाल न कटवाकर उन्हें बढ़ाते जाते हैं. इससे न सिर्फ बाल बेजान हो जाता है बल्कि स्टाइल भी बिगड़ जाती है. रेगुलर ट्रिमिंग से हेयर हेल्थ ठीक रहने के साथ साथ बालों की शेप भी बनी रहती है. प्रोफेशन और पर्सनालिटी के हिसाब से कट न लेना कुछ लोग अपने प्रोफेशन या डे-टू-डे रूटीन को ध्यान में रखे बिना ही हेयरकट करवा लेते हैं. जैसे किसी कॉर्पोरेट जॉब वाले शख्स के लिए बहुत क्रिएटिव या फंकी हेयरकट सही नहीं लगता. इसलिए अपने काम और डेली स्टाइल को ध्यान में रखकर ही हेयरकट करवाना चाहिए. बिना वॉश किए हेयरकट के लिए चले जाना बहुत से लोग गंदे और चिपचिपे बालों के साथ ही हेयरकट कराने चले जाते हैं. लेकिन यह गलत तरीका है. बगैर बाल धोये हेयरकट कराने से बालों की नैचुरल ग्रोथ और शेप क्लियर नहीं रहता. जिससे कट सही ढंग से नहीं हो पाता. इसलिए हमेशा हेयरकट से पहले बाल धो लें ताकि हेयर स्टाइलिस्ट का सही टेक्सचर नजर आए. हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना या पूरी तरह न करना हेयरकट कराने के बाद कुछ लोग बहुत अधिक हेयर प्रोडक्ट्स का बहुत अधिक इस्तेमाल करने लगते हैं या फिर अपने बाल पर कुछ लगाते. यह दोनों ही चीजें ठीक नहीं है. अपने बालों को सेट करने के लिए अगर आप बहुत अधिक जेल या फिर वैक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल चिपचिपे और अननैचुरल लगते हैं. वहीं अगर हेयर कट कराने के बाद अपने बालों को धोकर प्रोडक्ट यूज नहीं करेंगे तो आपकी स्टाइल खराब हो जाएगी. इसलिए संतुलन जरूरी है. बार-बार हेयरकट बदलना हर बार नया हेयरकट ट्राय करना भी लुक को बिगाड़ सकता है. अगर कोई कट आप पर सूट करता है तो उसे बनाए रखना ही बेहतर होता है. बार-बार एक्सपेरिमेंट करने से बाल भी डैमेज होते हैं और आपका सिग्नेचर लुक भी खत्म हो सकता है. बालों के टेक्सचर को नजरअंदाज करना हर इंसान के बालों की मोटाई, घनत्व और स्ट्रक्चर अलग होता है. अगर बाल घुंघराले हैं तो स्ट्रेट हेयरकट करवाने से आपका लुक खराब हो सकता है. इसलिए हेयरकट चुनते वक्त बालों के नेचुरल टेक्सचर का ध्यान रखना चाहिए. Also Read: Trendy Lipstick Shades: डे पार्टी में दिखना है हॉट,तो ट्राय करें ये ट्रेंडी लिपस्टिक शेड्स The post 90 फीसदी पुरुष करते हैं हेयरकट कराते समय ये 8 गलतियां, अभी जान लें वरना लुक का हो जाएगा कबाड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: 6,7, 8,9,10,11,12 जुलाई को भयंकर बारिश, इन 10 राज्यों में हाई अलर्ट  

Heavy Rain Alert: हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम से संबंधित पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने 6 से 12 जुलाई तक देश के 10 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं IMD ने किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.  पूर्व और मध्य हिंदुस्तान (Heavy Rain Alert) ओडिशा: 6 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश. छत्तीसगढ़: 6-7 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश. विदर्भ: 6-8 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश. गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड: 6-7 जुलाई को भारी बारिश; 6 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश. मध्य प्रदेश: 6-10 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहेगी. 7-9 जुलाई को पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना. उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान (Weather Forecast) उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान 6-12 से जुलाई तक भारी बारिश. 6 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी. 9 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम हिंदुस्तान (Aaj Ka Mausam) कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र: अगले 6 दिन तक भारी बारिश जारी; 6-7 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश. सौराष्ट्र और कच्छ: 6-7 जुलाई को भारी बारिश की संभावना. मराठवाड़ा: 6-8 जुलाई तक भारी बारिश. उत्तर-पूर्व हिंदुस्तान (Heavy Rain Alert) नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 6 और 12 जुलाई को बहुत भारी बारिश. असम और मेघालय: 12 जुलाई को भारी बारिश की संभावना. दक्षिण हिंदुस्तान (Weather Forecast) दक्षिण कर्नाटक, केरल: 6 और 9-12 जुलाई के बीच भारी बारिश. तेलंगाना: 7-8 जुलाई को भारी बारिश; 8 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी. अगले 5 दिनों तक दक्षिण हिंदुस्तान में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना. कई राज्यों में गर्जना, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान-पाकिस्तान में ज्यादा ‘गंदा’ देश कौन? मात्र 1 मिनट के वीडियो में जानें सच्चाई इसे भी पढ़ें: ट्रंप के सिर पर मंडराया खतरा, नो-फ्लाई जोन में घुसा विमान, देखें वीडियो इसे भी पढ़ें: बच्चा पैदा करो, लाखों का इनाम पाओ, नाबालिग लड़कियों को भी गर्भवती होने की छूट The post Heavy Rain Alert: 6,7, 8,9,10,11,12 जुलाई को भयंकर बारिश, इन 10 राज्यों में हाई अलर्ट   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Firing: ताजिया जुलूस के दौरान बिहार के 4 जिलों में हिंसा, फायरिंग हुई, पत्थर फेंके गए, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Bihar Firing: बिहार के कटिहार जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल असामाजिक तत्वों ने मंदिर में पत्थरबाजी की. इस दौरान ईंट भी फेंका गया. जब मंदिर के आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके घरों को भी निशाना बनाया गया. इस वजह से शीशे टूट गए. मंदिर में पथराव के बाद से इलाके में काफी तनाव है. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए डीएम मनीष कुमार, एसपी वैभव शर्मा और भारी संख्या में पुलिस तैनात है. भागलपुर में भी स्थिति खराब कटिहार के बाद भागलपुर जिला में भी ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले. इस हिंसा में 8 लोग घायल हो गए. घटना के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. हालांकि पुलिस ने इस फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. बिहार चुनाव की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें वैशाली में भी झड़प वैशाली जिले में भी ताजिया जुलूस के दौरान रविवार को दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई. यहां आजाद अखाड़ा और पगला अखाड़ा के लोग किसी बात को लेकर आमने सामने आ गए. इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है. गोपालगंज में दो गांव में लोगों में हिंसक झड़प गोपालगंज में भी रविवार को जुलूस के दौरान दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शिकमी ढाला के पास शिकमी और छवही तक्की गांव के लोग अपने जुलूस अलग-अलग निकाल रहे थे. लेकिन जुलूस मिलान के दौरान दोनों गांव के लोगों में विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगा. इस हिंसा में लगभग 10 घायल हो गए. इसे भी पढ़ें: पटना मेट्रो को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट, 15 जुलाई तक पूरा हो जायेगा यह काम The post Bihar Firing: ताजिया जुलूस के दौरान बिहार के 4 जिलों में हिंसा, फायरिंग हुई, पत्थर फेंके गए, छावनी में तब्दील हुआ इलाका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमपी-राजस्थान में बेची जाती थी बिहार की लड़कियां, गिरफ्तार महिला तस्कर ने किया खुलासा

Bihar Crime: दानापुर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी गिरोह की मुख्य आरोपी को आरा से गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई आरोपी की पहचान भोजपुर के चौरी थाना इलाका निवासी बिंदा कुंवर के रूप में हुई है. मानव तस्करी मामले में पहले ही एक स्त्री समेत 5 तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के अनुसार मामला 19 मई को एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत से शुरू हुआ था. नाबालिग भी शादी भी कराया मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला कि गिरोह नाबालिग लड़कियों को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेचता था. उस लापता नाबालिग को तस्करों ने बंधक बनाकर जबरन शादी करा दी थी. गिरफ्तार स्त्री तस्कर से पूछताछ में पता चला है कि उसने दो और नाबालिग लड़कियों को इन राज्यों में बेचा है.   एमपी-राजस्थान पुलिस की ली जा रही मदद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गिरोह पटना, आरा, रोहतास समेत अन्य जिलों में सक्रिय है. इस  गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश और राजस्थान के दलालों के संपर्क में हमेशा रहते हैं. अब पुलिस गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल कर इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस से मदद ली जा रही है. आरोपी स्त्री को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.   बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 27 जून को हुआ था रैकेट का खुलासा बता दें कि पटना पुलिस ने शादी के नाम पर लड़कियों को बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. पिछले 27 जून को पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि आरा की लड़की को गैंग ने राजस्थान में बेचा था. जिसके बाद लड़की वहां से भागकर दानापुर थाने पहुंची तो पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. इसे भी पढ़ें: Bihar Flood: प्रतिघंटे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बक्सर के लिए अलर्ट मोड पर NDRF और SDRF की टीम The post एमपी-राजस्थान में बेची जाती थी बिहार की लड़कियां, गिरफ्तार स्त्री तस्कर ने किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान के पास कौन सा है एयर डिफेंस सिस्टम? भारत-पाक में किसका Air Defence System है ज्यादा ताकतवर

Pakistan vs India Air Defence System: हमारे सबसे पास का पड़ोसी पाकिस्तान हमेशा हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश करता है. कभी आतंकियों के सहारे तो कभी ड्रोन और अन्य तरीकों से उसकी हिंदुस्तान को दहलाने की हमेशा से मंशा रही है. हाल के दिनों में पहलगाम महले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिंदुस्तान पाकिस्तान के बीच युद्ध की नौबत आ गई थी. पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिंदुस्तान पर कई तरह के ड्रोन और मिसाइल से हमला किया था, हालांकि हिंदुस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन सभी हमलों को नाकाम कर दिया. साथ ही, हिंदुस्तान ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ही उड़ा दिया. ऐसे में सवाल है कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम कितना ताकतवर है, और वो हिंदुस्तान के सामने कितनी देर ठहर सकता है. पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान चीन से मिले HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करता है. इसे मुख्य रूप से चीन ने रूसी S-300 की तकनीक के आधार पर तैयार किया है. इसकी रेंज 125 किमी है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिंदुस्तान के मिसाइलों ने इस डिफेंस सिस्टम को बहुत आसानी से चकमा दिया था. साथ ही इसे तबाह कर दिया था. इसके अलावा पाकिस्तान फ्रांस फ्रांस के एयर डिफेंस सिस्टम स्पाडा एयर डिफेंस सिस्टम का भी उपयोग करता है. पाकिस्तान इसका इस्तेमाल हवाई ठिकानों और अन्य अहम जगहों की सुरक्षा के लिए करता है. हिंदुस्तान का एयर डिफ़ेंस सिस्टम कितना ताकतवर बात करें हिंदुस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की तो हिंदुस्तान के पास कई तरह के डिफेंस सिस्टम हैं, जिसमें एस 400 काफी अहम है. हिंदुस्तानीय सेना इस डिफेंस सिस्टम का नाम सुदर्शन चक्र रखा है. हिंदुस्तान के  एयर डिफेंस सिस्टम में रूसी, इसराइली और स्वदेशी तकनीकों का अद्भुत मिश्रण है. हिंदुस्तान ने साल 2018 में हिंदुस्तान रूस से पांच एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने के सौदे पर रजामंदी दी थी. एस-400 हिंदुस्तान का अहम सुरक्षा कवच है. इसे ऑपरेट करना इतना आसान है कि इसे सड़क के ज़रिए इसे लाया ले जाया सकता है. हिंदुस्तान के पास कई अन्य एयर डिफेंस सिस्टम भी है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान के पास एस-400 के अलावा, बराक-8 और स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम भी बतौर एयर डिफेंस सिस्टम है. हिंदुस्तान और पाकिस्तान में किसका एयर डिफेंस श्रेष्ठ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हिंदुस्तान और पाकिस्तान युद्ध के युद्ध सा छिड़ गया था. इस दौरान पाकिस्तान के ड्रोन और अन्य हमलों को हिंदुस्तानीय सुरक्षा प्रणाली ने रास्ते में ही गिरी दिया था. लेकिन, हिंदुस्तान के जवाबी कार्रवाई को रोकने में पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल हो गयी थी. यहां तक की हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के सुरक्षा कवच एचक्यू- 9 को ही नष्ट कर दिया था. हिंदुस्तान का सुदर्शन चक्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. इसकी उन्नत रडार और मल्टी-टारगेट ट्रैकिंग क्षमता इसे युद्ध के मैदान में इसे अजेय बनाती है.  The post पाकिस्तान के पास कौन सा है एयर डिफेंस सिस्टम? हिंदुस्तान-पाक में किसका Air Defence System है ज्यादा ताकतवर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top