Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Suji Idli Recipe: 15 मिनट में तैयार होगी हल्की-फुल्की और सॉफ्ट सूजी इडली, जानें बिना झंझट तैयार होने वाली रेसिपी

Suji Idli Recipe: अगर आप कुछ हेल्दी, हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता या टिफिन आइटम ढूंढ़ रहे हैं, तो सूजी इडली आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सूजी यानी रवा से बनने वाली ये इडली सॉफ्ट, फूली-फूली और स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं होती, जिस वजह से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं सूजी इडली बनाने की आसान रेसिपी. सूजी इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री सूजी – 1 कप दही – 1 कप ताजा और खट्टा नहीं होना चाहिए पानी – आवश्यकतानुसार इनो फ्रूट सॉल्ट – 1 छोटा चम्मच या बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार कटा हुआ हरा धनिया – 2 टेबलस्पून कटी हुई हरी मिर्च – 1 ऑप्शनल सरसों के दाने – आधा टीस्पून करी पत्ता – 6–8 पत्तियां घी या तेल – 1 टेबलस्पून तड़के के लिए इडली मोल्ड और स्टीमर ये भी पढ़ें: Suji Sandwich Recipe: टिफिन में हर दिन मचेगा धमाल! ब्रेड नहीं सूजी से बनाएं बच्चों का फेवरेट सैंडविच ये भी पढ़ें: Suji Appe Recipe: बच्चों के लिए शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, इस तरह बिना ऑइल मिनटों में तैयार करें सूजी अप्पे सूजी इडली बनाने की विधि एक बाउल में सूजी और दही डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार करें. अब इसमें नमक, कटी हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. बैटर को ढककर 10 से15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए. एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें. उसमें सरसों के दाने और करी पत्ता डालें. जब सरसों चटकने लगे, तो गैस बंद करें और यह तड़का बैटर में डाल दें. इससे इडली का स्वाद और भी बढ़ जाएगा. अब बैटर में इनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें. जैसे ही झाग उठने लगे, तुरंत इडली मोल्ड में बैटर डालें. इडली मोल्ड को हल्के से तेल लगाकर ग्रीस करें. अब तैयार बैटर को मोल्ड में डालें और पहले से गरम स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक मीडियम आंच पर स्टीम करें. इडली के पकने पर उसमें टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें. अगर वह साफ बाहर आ जाए तो इडली तैयार है. अब इसे थोड़ा ठंडा करके सांचे से निकाल लें. सूजी इडली को नारियल की चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गरमागरम सर्व करें. यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. यह डिश व्रत, डाइट या हल्के डिनर के लिए भी एकदम परफेक्ट है. ये भी पढ़ें: Suji Malpua Recipe: मेहनत और सामग्री कम लेकिन स्वाद में उतना ही जबरदस्त, इस तरह आसानी से घर पर बनाएं सूजी का मालपुआ The post Suji Idli Recipe: 15 मिनट में तैयार होगी हल्की-फुल्की और सॉफ्ट सूजी इडली, जानें बिना झंझट तैयार होने वाली रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Alta Applying Tips: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं, त्योहारों में आलता लगाने के लिए अपनाएं ये जादुई ट्रिक  

Alta Applying Tips: हिंदुस्तानीय त्योहारों पर हाथों और पैरों को सजाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पारंपरिक लाल रंग, आलता, कभी-कभी जल्दी फीका पड़ जाता है या फीका दिखाई देता है.  कुछ प्राकृतिक या कॉस्मेटिक सामग्री मिलाने से इसके रंग की गहराई, चमक और स्थायित्व में सुधार हो सकता है.  इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कौन सी हैं वो चीजें.   1. गुलाब जल में मिलाएँ गुलाब जल की कुछ बूँदें मिलाने से आलता चिकना हो जाता है और उसमें एक सुखद खुशबू आती है.  यह समान रूप से लगाने में भी मदद करता है और प्राकृतिक चमक को बढ़ाता है.  2. एक चुटकी कुमकुम या सिंदूर मिलाएँ थोड़ी मात्रा में कुमकुम या सिंदूर मिलाने से लाल रंग गहरा हो जाता है, जिससे वह अधिक गाढ़ा और जीवंत हो जाता है.  3. नारियल तेल की कुछ बूँदें मिलाएँ नारियल का तेल चमक लाता है और रंग को बरकरार रखकर आलता को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है.  यह त्वचा को नमीयुक्त भी रखता है और रूखेपन से बचाता है.  4. ग्लिसरीन की एक बूँद मिलाएँ ग्लिसरीन चिकनाई और गाढ़ापन बढ़ाता है, जिससे लगाना आसान और बिना किसी निशान के हो जाता है.  5. हल्के रंग के लिए पानी में मिलाएँ अगर आप हल्का और हल्का रंग चाहते हैं, तो आलता को थोड़े से साफ़ पानी में मिलाएँ.  यह भी पढ़ें: Latest Rajasthani Bangle Design: हरियाली तीज में मंगवाएं साजन से ये कड़े, हर कोई करेगा आपकी तारीफ  यह भी पढ़ें: सावन में हाथों में सजाएं ये Mirror Work Bangles, पिया जी की नहीं हट पाएगी नजर यह भी पढ़ें: Sawan 2025: जाना हो सावन मिलनी में या फिर करना हो कोई व्रत त्यौहार, जरूर पहने ये गहने  The post Alta Applying Tips: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएं, त्योहारों में आलता लगाने के लिए अपनाएं ये जादुई ट्रिक   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police: तीन जिलों के 90 दारोगा का रेंज तबादला, सिपाही व चालक का भी स्थानांतरण

Bihar Police: रेंज के भागलपुर, नवगछिया और बांका में तैनात वर्ष 2018 बैच के 90 दारोगा का ट्रांसफर रेंज में कर दिया गया है. इस कड़ी में भागलपुर जिला मुख्यालय में 45, बांका में तैनात 45 दारोगा का तबादला दूसरे जिला मुख्यालय हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार साल 2018 बैच के अवर निरीक्षकों के तबादले को मुहर लगाने बैठी बोर्ड में नवगछिया पुलिस जिले से एक भी अवर निरीक्षक का नाम शामिल नहीं था. ठीक इसी तरह चालक सिपाही का रेंज तबादले पर मुहर लगाते हुए बोर्ड ने भागलपुर के 38 चालक सिपाहियों को भागलपुर से नवगछिया और बांका ट्रांसफर किया है. भागलपुर भेजे गए बांका के 15 चालक सिपाही इसके साथ ही बांका के 15 चालक सिपाहियों का स्थानांतरण भागलपुर किया गया है, जबकि 23 चालक सिपाही को नवगछिया से भागलपुर हस्तांतरित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए रेंज आइजी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में अवर निरीक्षकों के अलावा चालक सिपाहियों के तबादले पर भी विचार-विमर्श किया गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें ट्रांसफर के बाद बदल जाएंगे कई थानेदार प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 बैच के अवर निरीक्षकों के तबादले पर रेंज आइजी की अध्यक्षता वाली बोर्ड की मुहर लगते ही अब कई थानेदार बदल जाएंगे. विश्वविद्यालय थाने की थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी, अकबर नगर थानाध्यक्ष रोहित रितेश, एकचारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, एससीएसटी थाने के थानाध्यक्ष दया शंकर गौड़, एनटीपीसी थानाध्यक्ष सुशील कुमार आदि अब बांका जिला मुख्यालय में योगदान देंगे. आईजी विवेक कुमार के अनुसार नवगछिया पुलिस जिले से वर्ष 2018 बैच के अवर निरीक्षकों की तरफ से एक भी नाॉमिनेशन नहीं मिला था. जबकि नवगछिया एसपी को नॉमिनेशन के लिए एक सप्ताह का समय मिला है. इसे भी पढ़ें: भागलपुर-रांची के बीच होगा दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रोनों का संचालन, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा The post Bihar Police: तीन जिलों के 90 दारोगा का रेंज तबादला, सिपाही व चालक का भी स्थानांतरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Nurse Nimisha Priya: कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान? 16 जुलाई को दी जाएगी फांसी

Indian Nurse Nimisha Priya: हिंदुस्तानीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी है. उन्हें 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया था. इस फैसले को टालने के लिए ‘ब्लड मनी’ का सहारा लिया जा सकता है, जिसकी अनुमति इस्लामिक कानून देता है. हालांकि, अंतिम निर्णय पीड़ित परिवार के हाथ में होता है. क्या है ब्लड मनी? (Blood Money) ‘ब्लड मनी’ एक प्रकार का आर्थिक मुआवजा है, जो आरोपी द्वारा पीड़ित के परिवार को दिया जाता है. इसका मकसद होता है कि आरोपी को माफी मिलने की संभावना बने. इस्लामिक कानून के तहत, खासकर हत्या जैसे मामलों में पीड़ित के परिजनों को यह अधिकार होता है कि वे दोषी को क्षमा करें या नहीं. यदि वे मुआवजा लेने को तैयार हों, तो सज़ा-ए-मौत को टाला जा सकता है.यह व्यवस्था अधिकतर गैर-इरादतन हत्या जैसे मामलों में अपनाई जाती है, लेकिन कई बार जानबूझकर की गई हत्या में भी परिवार की सहमति से यह रास्ता खुलता है. इसे ‘दिया’ प्रथा भी कहा जाता है. इसे भी पढ़ें: चीन के आसमान में दिखें 7 सूरज, लेकिन कैसे? वीडियो देख दुनिया हुई हैरान कितना देना पड़ता है मुआवजा? (Indian Nurse Nimisha Priya) ब्लड मनी की कोई तय रकम नहीं होती. यह आमतौर पर आरोपी और पीड़ित के परिवार या उनके प्रतिनिधियों के बीच आपसी सहमति से तय की जाती है. कुछ देशों में न्यूनतम राशि का अनुमान तय होता है. निमिषा प्रिया के मामले में अनुमान है कि 3 से 4 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये) तक की रकम की जरूरत पड़ सकती है. उन्हें राहत दिलाने के लिए साल 2020 में ‘Save Nimisha Priya International Action Council’ की शुरुआत की गई थी, जो इस रकम को जुटाने में लगा है. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उदाहरण (Blood Money) ब्लड मनी जैसी व्यवस्था का जिक्र सिर्फ इस्लामिक कानून तक सीमित नहीं है. आयरलैंड की ब्रेहॉन लॉ प्रणाली में Éraic (शरीर की कीमत) और Log nEnech (सम्मान की कीमत) जैसी व्यवस्थाएं थीं, जहां अपराध की गंभीरता और पीड़ित की सामाजिक स्थिति के आधार पर मुआवजा तय होता था. वेल्श कानून में Galanas नाम की प्रथा थी, जो पीड़ित के सामाजिक दर्जे के आधार पर मुआवजे की रकम तय करती थी. इसी तरह जर्मन इतिहास में Wergeld जैसी प्रणाली मौजूद थी, जो हत्या और हिंसा जैसे मामलों को मुआवजे के जरिए सुलझाने की कोशिश करती थी. इसे भी पढ़ें: क्या जिंदा हिंदुस्तान लौट पाएगी निमिषा प्रिया? 16 जुलाई को यमन में फांसी हिंदुस्तानीयों के उदाहरण जहां मिली राहत ((Indian Nurse Nimisha Priya) निमिषा प्रिया अकेली हिंदुस्तानीय नहीं हैं जो ब्लड मनी के आधार पर राहत की उम्मीद कर रही हैं. 2019 में तमिलनाडु के अर्जुनन अथिमुत्थु की मौत की सजा को कुवैत में उम्रकैद में बदला गया, जब उनके परिवार ने करीब 30 लाख रुपये बतौर ब्लड मनी अदा किए. एक और उदाहरण 2006 का है, जब अब्दुल रहीम को सऊदी अरब में एक किशोर की हत्या के आरोप में मौत की सजा हुई थी. परिवार ने 34 करोड़ रुपये की ब्लड मनी देकर अदालत से माफी दिलवा दी. अब नजरें पीड़ित परिवार पर निमिषा प्रिया के जीवन-मरण का फैसला अब यमन में पीड़ित परिवार की इच्छा पर टिका है. अगर वे ब्लड मनी स्वीकार करते हैं, तो हिंदुस्तानीय नर्स की फांसी टल सकती है. हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे स्थिति अनिश्चित बनी हुई है. The post Indian Nurse Nimisha Priya: कैसे बचेगी हिंदुस्तानीय नर्स निमिषा प्रिया की जान? 16 जुलाई को दी जाएगी फांसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किस खिलाड़ी के पिता ने बनवाया लॉर्ड्स का मैदान, जानें आज कौन है मालिक?

Lords Stadium Heritage Of Cricket: क्रिकेट का एक ऐसा मैदान जिसे सभी क्रिकेटर एक मंदिर के रुप देखते हैं और इस मैदान को गौरवशाली मैदान भी माना जाता है. यह मैदान है लंदन के सेंट जॉन्स वुड में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड. यह न सिर्फ स्पोर्ट्स की उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि इसका ऐतिहासिक महत्व भी इसे बाकी सभी स्टेडियमों से अलग बनाता है. लॉर्ड्स की खूबसूरती, इसकी ढलान वाली पिच और शाही वास्तुकला हर क्रिकेट प्रेमी के दिल में खास जगह रखती है. इस ऐतिहासिक मैदान की नींव एक ऐसे व्यक्ति ने रखी थी जो खुद एक क्रिकेटर था, और उसकी पहचान आज एक खिलाड़ी के रूप में कम, बल्कि लॉर्ड्स के संस्थापक के रूप में ज्यादा है.  लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की शुरुआत थॉमस लॉर्ड नामक यॉर्कशायर के एक गेंदबाज ने की थी. उन्होंने 1787 में पहला लॉर्ड्स मैदान लंदन के मैरीलेबोन क्षेत्र के डॉर्सेट फील्ड्स में बनाया था, जिसे ‘लॉर्ड्स ओल्ड ग्राउंड’ कहा गया. थॉमस लॉर्ड एक मंझे हुए गेंदबाज थे जिन्होंने अपने करियर में 59 फर्स्ट क्लास मैच स्पोर्ट्से और 148 विकेट झटके. उनका बेटा, थॉमस लॉर्ड जूनियर, भी क्रिकेटर था, लेकिन उन्होंने केवल 5 फर्स्ट क्लास मैच स्पोर्ट्से और 18 रन बनाए व एक विकेट लिया. हालांकि, लॉर्ड परिवार की असली पहचान मैदान की स्थापना से जुड़ी है, जो आज क्रिकेट के सबसे पवित्र स्थलों में गिना जाता है. मैच, इतिहास और अंतरराष्ट्रीय पहचान 22 जून 1814 को इस नए मैदान पर पहला मैच मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) और हर्टफोर्डशर के बीच स्पोर्ट्सा गया. लॉर्ड्स में पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 21 जुलाई 1884 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्पोर्ट्सा गया, जो क्रिकेट इतिहास में एक मील का पत्थर था. आज यह मैदानएक अत्याधुनिक स्टेडियम है, जिसमें स्पोर्ट्सना हर क्रिकेटर का सपना होता है. लॉर्ड्स ने न सिर्फ ऐतिहासिक मैच देखे हैं, बल्कि यह कई विश्व कप फाइनल्स का भी गवाह बना है, जिनमें 1983 में हिंदुस्तान की ऐतिहासिक जीत शामिल है. Kapil dev holding world cup 1983 2025 में, एक बार फिर से लॉर्ड्स में हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला स्पोर्ट्सा जा रहा है, जहां कई युवा हिंदुस्तानीय खिलाड़ी पहली बार इस ऐतिहासिक मैदान पर कदम रखेंगे. आज MCC की देखरेख में है लॉर्ड्स का मैदान र्तमान समय में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का स्वामित्व मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के पास है, जिसकी स्थापना भी 1787 में हुई थी. MCC न केवल मैदान का मालिक है, बल्कि क्रिकेट के नियमों (Laws of Cricket) का संरक्षक भी है. 1788 में MCC ने क्रिकेट के पहले लिखित नियम जारी किए थे, और आज भी क्रिकेट के नियमों में बदलाव की ज़िम्मेदारी इसी संस्था के पास है. MCC लॉर्ड्स को क्रिकेट का वैश्विक केंद्र बनाए रखने के लिए लगातार आधुनिकरण और विकास कार्य करता रहता है. नए स्टैंड्स, हाई-टेक सुविधाएं और हर दर्शक के अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयास लॉर्ड्स को दुनिया के सबसे सुंदर और प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में बनाए रखते हैं. ये भी पढे… त्रिकोणीय सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण यह खिलाड़ी हुआ बाहर लारा का 400* का रिकॉर्ड मुल्डर ने तोड़ने से छोड़ा, भड़के क्रिस गेल ने लताड़ा, कहा- मैं होता तो… The post किस खिलाड़ी के पिता ने बनवाया लॉर्ड्स का मैदान, जानें आज कौन है मालिक? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

West Bengal Clash: क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, कई वाहनों पर हमला

West Bengal Clash: सिलीगुड़ी के बागराकोट इलाके में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. हिंसा को कंट्रोल करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. #WATCH | West Bengal: Local people pelt stones on Police and security personnel deployed in Siliguri’s Bagracote area following a clash between two groups here. The security personnel are trying to bring the situation under control. pic.twitter.com/RlmiRZJ6VX — ANI (@ANI) July 9, 2025 झड़प में कई वाहनों को बनाया गया निशाना दो गुटों में भिड़ंत के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. वाहनों के शिशे टूट गए. पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ की ओर से पत्थरबाजी की गई. हिंसा में अब तक किसी के घायल होने की समाचार नहीं है. बताया जा रहा है कि हिंसा को दबाने के लिए जब पुलिस की टीम बागराकोट पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. फिलहाल सुरक्षाकर्मी स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं. हिंदुस्तान बंद के दौरान नक्सलबाड़ी में झड़प हिंदुस्तान बंद के दौरान पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में भी झड़प की घटना हुई. ‘हिंदुस्तान बंद’ को लेकर टीएमसी सदस्यों और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच झड़प हुई. दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई. बाद में पुलिस ने मामले को कंट्रोल किया. मालूम हो आज कई यूनियनों की ओर से हिंदुस्तान बंद का आह्वान किया गया है. देश के कई राज्यों में बंद के दौरान थोड़ी बहुत झड़प की समाचारें हैं. The post West Bengal Clash: क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प, जमकर पत्थरबाजी, कई वाहनों पर हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए टेंट सिटी तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगी घर जैसी सुविधा

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा को लेकर टेंट सिटी बनकर तैयार हैं. इनमें श्रद्धालुओं को घर जैसी सुविधायें मिलने वाली है. जानकारी के अनुसार, वाहनों से देवघर आने वाले कांवरियों के लिए देवघर- सुल्तानगंज मार्ग में भी कई व्यवस्था की गयी है. देवघर-सुल्तानगंज मार्ग में कोठिया और बाघमारा में टेंट सिटी का निर्माण कर श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. टेंट सिटी में घर जैसी सुविधा इन टेंट सिटी में कांवरियों को घर की तरह सुविधा दी गयी है. जिसमें आराम करने के साथ-साथ स्नान, शौचालय, चिकित्सा, सूचना केंद्र और रोशनी जैसी सभी मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा गया है. बताया गया कि कोठिया स्टैंड के टेंट सिटी में एक हजार श्रद्धालुओं के आराम करने और रहने की व्यवस्था बेड के साथ की गयी है. यहां पंखे की भी सुविधा है. इसके अलावा कोठिया टेंट सिटी के पास 44 शौचालय व स्नान घर की व्यवस्था की गयी है. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें बाघमारा में लाइट की बेहतर व्यवस्था वहीं, बाघमारा टेंट सिटी के पास भी शौचालय व स्नान की व्यवस्था की गयी है. बाघमारा टेंट सिटी में भी एक हजार श्रद्धालुओं के लिए बेड सहित अन्य सुविधा दी गयी है. पूरे कैंपस में लाइट की पूरी व्यवस्था की गयी है. बाघमारा और कोठिया टेंट सिटी में मेडिकल कैंप व सूचना केंद्र की भी सुविधा है. इसके अलावा कोठिया टेंट सिटी के पास वाहनों की पार्किंग सुविधा भी रहेगी. सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती मालूम हो कि कोठिया और बाघमारा टेंट सिटी के पास भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की सुविधा के साथ-साथ सूचना प्रसारण केंद्र रहेगी की व्यवस्था की जा रही है. पुलिस केंद्र और सूचना केंद्र के लिए पंडाल बना दिये गये हैं. इसके आसपास पुलिस कैंप में पुलिस बलों का भी पहुंचना शुरू हो गया है. सुरक्षा के लिए इन इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग नियमित तौर पर करने की तैयारी है. यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड में भी दिखेगा हिंदुस्तान बंद का असर, बैंक से कोयला खदान तक कामगार होंगे हड़ताल में शामिल ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी इधर, कोठिया और परित्राण बस स्टैंड से बासुकीनाथ जाने वाले वाहनों को रिखिया और मोहनपुर के मार्ग जरिये हंसडीहा तक भेजने के लिए यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह से तैयार की जा रही है. वाहन में सवार श्रद्धालुओं को पूरे रूट की जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और एआई के माध्यम से मेले में भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी. कांवरिया पथ पर भी करीब 150 सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह लगाये जा रहे हैं. सूचना केंद्र लगाये जा रहे कोठिया और बाघमारा टेंट सिटी के अलावा पूरे कांवरिया पथ में करीब आधा दर्जन जगहों पर पर्यटन विभाग द्वारा सूचना केंद्र अलग से लगाया जा रहा है. इसमें देवघर सहित पूरे झारखंड के अलग-अलग धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सूचना उपलब्ध रहेगी. यहां श्रद्धालुओं के बैठने की भी सुविधा रहेगी. यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड के कोयला खनन क्षेत्रों में हड़ताल का असर, विरोध प्रदर्शन के साथ कामकाज ठप पर्यटन स्थलों की दी जायेगी जानकारी देवघर आने वाले अलग-अलग राज्यों के श्रद्धालुओं को बासुकीनाथ, माता भद्रकाली, नेतरहाट, रजरप्पा मां छिन्नमस्ता का मंदिर, देवडी मंदिर सहित पूरे राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी. पर्यटन सूचना केंद्र में झारखंड के सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों का चित्र और डिजिटल वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन किया जायेगा. श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने की सुविधा और यातायात व्यवस्था के बारे में भी जानकारी कर्मियों द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी. पर्यटन विभाग द्वारा सूचना केंद्र तैयार किया जा रहा है. यह भी पढ़ें Shravani Mela 2025: जसीडीह स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम, अलग-अलग गेट से होगा प्रवेश और निकास यह भी पढ़ें झारखंड के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया विकास का उजाला यह भी पढ़ें Sawan 2025: बाबा की भक्ति में केसरिया हुआ कपड़ों का बाजार, श्रृंगार में दिख रही हरे रंग की धूम The post Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए टेंट सिटी तैयार, श्रद्धालुओं को मिलेगी घर जैसी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar Peda: श्रद्धा के बीच होगा करोड़ों का कारोबार, सजेंगी 400 से अधिक पेड़े की दुकानें, क्या होगी कीमत?

Deoghar Peda: बाबा की नगरी देवघर पेड़ा नगरी के रूप में काफी प्रसिद्ध है. बाबा के दर्शन करने देवघर आने वाले श्रद्धालु यहां से पेड़ा ले जाना बिल्कुल नहीं भूलते हैं. खासकर सावन महीने में इस पेड़े की मिठास पूरे देवघर में छा जाती है. देवघर-बासुकिनाथ मार्ग पर स्थित घोरमारा एक बार फिर सावन महीने में मिठास की नगरी में तब्दील होने जा रहा है. गांव की गलियों से लेकर मुख्य पथ तक इन दिनों साफ-सफाई, दुकान सजावट और पेड़ा उत्पादन की तैयारियों में लोग जुट गये हैं. सजेंगी 400 से अधिक पेड़े की दुकानें घोरमारा में इस बार करीब 400 से अधिक पेड़े की दुकानें लगने का अनुमान है. व्यवसायियों और लोगों को उम्मीद है कि इस बार पेड़े का 80 से 100 करोड़ रुपये का कारोबार होगा. सावन में बाबाधाम आने वाले कांवरिये बासुकिनाथ में पूजा कर लौटते समय घोरमारा का पेड़ा लेना नहीं भूलते हैं. बाबा के प्रसाद के रूप में हर साल यहां से लाखों यात्री पेड़ा खरीद कर अपने साथ ले जाते हैं. यही वजह है कि घोरमारा में सावन के दौरान पेड़ा कारोबार एक उद्योग का रूप ले लेता है, यहां के पेड़े की खासियत उसकी शुद्धता और स्वाद में है, जो लोगों को बार-बार खरीदने के लिए मजबूर करती है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें 10 हजार से अधिक मजदूरों को मिलेगा रोजगार पेड़ा नगरी धोरमारा में सावन के महीने में न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि बाहर से भी बड़ी संख्या में कारीगर और मजदूर आते हैं. इस बार भी 10 हजार से अधिक मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना है. इन मजदूरों को पेड़ा बनाने से लेकर उसे सजाकर बेचने तक की पूरी प्रक्रिया में लगाया जाता है. स्त्रीओं की भी इसमें खास भागीदारी होती है. क्या होगी पेड़े की कीमत? देवघर के श्रावणी मेले में बिकने वाले प्रसाद के मूल्य में इस बार सामान्य बढ़ोतरी की गयी है. इस वर्ष पेड़ा की अधिकतम कीमत 400 रुपये प्रति किलो, रायपुर चुड़ा 80 रुपये किलो और वर्द्धमान चुड़ा 60 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गयी है. इसके अलावा इलायची दाना 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिकेगा. इसे भी पढ़ें Jamshedpur News: सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार Baba Dham: पूरे श्रावण अरघा से होगा जलार्पण, अगर करनी है स्पर्श पूजा तो तुरंत करें ये काम Jharkhand News: शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे बाबूलाल मरांडी, सीएम हेमंत सोरेन से जाना गुरुजी का हाल The post Deoghar Peda: श्रद्धा के बीच होगा करोड़ों का कारोबार, सजेंगी 400 से अधिक पेड़े की दुकानें, क्या होगी कीमत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Emraan Hashmi: ‘धंधे से दूधवाला, बंदा बारूदवाला…’ इमरान हाशमी की नई फिल्म का ऐलान, इन कलाकारों के साथ सिनेमाघरों में मचाएंगे तहलका

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी खुशसमाचारी है! वो एक बार फिर नए अंदाज में धमाका करने आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ की घोषणा हो गई है. इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे. फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो काफी मजेदार है और मेकर्स ने इसे नए जमाने का एक्शन बताया है. यह फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी, हालांकि इसकी तारीख अभी नहीं बताई गई है.  View this post on Instagram A post shared by Deepak Mukut (@deepakmukut) दूध वाले से बारूद वाला बनेंगे इमरान  फिल्म को अनाउंस करते हुए मेकर्स ने तीन छोटे-छोटे वीडियो क्लिप शेयर किए हैं. पहले क्लिप में इमरान हाशमी अपनी दमदार आवाज में कहते हैं, ‘मुझसे मच-मच किया चलेगा, गलती से फैमिली को टच किया, तो याद रखना धंधे से दूधवाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं.’ इस डायलॉग के साथ इमरान का हाथ दिखता है, जिस पर शिवलिंग का टैटू और बंदूक है. इमरान इस बार दूध वाले के किरदार में होंगे, जो एक्शन से भरपूर होने वाला हैं.  सब्जी से लेकर गुंडे को भी काटने को तैयार जेनेलिया  दूसरी क्लिप में जेनेलिया डिसूजा का इंट्रो होता है, जिसमें वह कहती हैं कि ‘घर की बहूं हूं, इसका ये मतलब नहीं कि सिर्फ निर्मल और शीतल. घर की सब्जी आएगी तो सब्जी काटूंगी, लेकिन गुंडे आए तो सब्जी थोड़े ही काटूंगी.’ इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जेनेलिया का किरदार भी इस फिल्म में तगड़ा एक्शन करता दिखेगा. उनके हाथ में चूड़ियों के साथ धारदार हथियार भी नजर आ रहा है. बम के साथ अपारशक्ति कभी भी फट सकते है   तीसरी क्लिप में अपारशक्ति खुराना का अंदाज दिखता है. वो कहते हैं, ‘लोहे की काठी दे सूराटी. हाथ में है बम और गुड़गांव में लोग हमसे 70 फिट दूर रहते हैं, क्योंकि बम और हम कभी भी फट सकते हैं.’ उनके हाथ में बम दिखता है. इन तीनों क्लिप्स के बाद हिमेश रेशमिया की आवाज और उनका म्यूजिक सुनाई देता है, जो फिल्म को और भी धमाकेदार बनाने वाला है. फैंस को इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया के गाने और नए एक्शन अवतार का बेसब्री से इंतजार रहेगा. ये भी पढ़ें: Bhojpuri: फेक वीडियो ने छीना करियर, गुपचुप शादी कर पति संग वृंदावन जा बसी ये भोजपुरी एक्ट्रेस ये भी पढ़ें: 100 Years Of Guru Dutt: पैसा और कामयाबी मिलने के बाद भी जीवन भर परेशान रहे गुरुदत्त, 39 साल में ही हुई दर्दनाक मौत The post Emraan Hashmi: ‘धंधे से दूधवाला, बंदा बारूदवाला…’ इमरान हाशमी की नई फिल्म का ऐलान, इन कलाकारों के साथ सिनेमाघरों में मचाएंगे तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

288 रुपये में ऑर्डर करें घर के लिए सबसे बढ़िया जूसर, Amazon Sale में पाएं एक से बढ़कर एक डील्स

अगर आप भी डाइट पर हैं और हर सुबह आपको जूस पीना पड़ता है, तो अब आप घर पर ही नेचुरल और फ्रेश जूस बना सकते हैं. जी हां, इसके लिए आपको उतनी मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. वैसे भी इस बारिश के मौसम में बाहर मिलने वाला जूस फ्रेश तो होता है लेकिन हाइजीन के हिसाब से हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं होता. इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसी चीज, जिससे आपकी हेल्थ पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा. दरअसल, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शानदार जूसर की लिस्ट लाएं हैं, जिन्हें आप Amazon Sale से सस्ते में खरीद सकते हैं. ऐसे में सस्ते में आप घर पर बना हुआ फ्रेश जूस हर दिन पी सकते हैं. OnePlus Nord 5 vs Poco F7: एक दाम में ज्यादा धाकड़ कौन? किसे खरीदना है स्मार्ट चॉइस! Qlect portable blender electric juicers fruit mixers दूसरा है Qlect portable blender electric juicers fruit mixers. इसके लिए आपको बस 699 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कम पैसे में आपको एक बढ़िया पोर्टेबल जूसर मिल जाएगा. इस जूसर को आप चाहे तो अपने वर्क प्लेस पर भी रख सकते हैं, ताकि आप आराम से जब चाहे तब अपने बीजी समय में जूस पी सकते हैं. इस जूसर में 3 गियर लगे हुए हैं और 6 ब्लेडस दिए गए हैं. इस जूसर में आपको 1500mAh की बैटरी मिलेगी. Qlect portable blender electric juicers fruit mixers Nutripro Juicer Mixer Price Nutripro Juicer Mixer Price ऐसे लोगों के लिए सही है, जिनके पास ज्यादा काम के कारण समय की कमी है. यानी कि ये प्रोडक्ट आपको झट से फ्रेश जूस निकाल कर दे देगा. इतना ही नहीं, आप इस जूसर से जूस के अलावा चटनी बना सकते हैं या फिर इसका इस्तेमाल ग्राइडिंग के लिए कर सकते हैं. यह जूसर 500wts के साथ आता है. साथ ही इसमें कॉपर मोटर लगी हुई है. इसकी कीमत कि बात करें तो अमेजन पर यह 5 हजार रुपये में लिस्टेड है, लेकिन इसे सेल में 68% डिस्काउंट के साथ आप सिर्फ 1599 रुपये में ले सकते हैं. Nutripro juicer mixer Ritu Rapid Juicer Machine अगर आपको घर के लिए एक बढ़िया जूसर चाहिए तो फिर ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. Amazon पर इसे 26% डिस्काउंट के साथ सिर्फ 363 रुपये में खरीद सकते हैं. यह एक मैनुअल हैंड जूसर है, जिसमें आप आराम से फल या किसी सब्जी का जूस बना सकते हैं. इसका इस्तेमाल करना आसान है. इसके अलावा ये एक पोर्टेबल जूसर है. ऐसे में आप इसे घर या ऑफिस में आराम से ले जा सकते हैं. Ritu rapid juicer machine Amazon Prime Day Sale के टॉप डील्स से उठ गया पर्दा, iPhone से लेकर इन पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट The post 288 रुपये में ऑर्डर करें घर के लिए सबसे बढ़िया जूसर, Amazon Sale में पाएं एक से बढ़कर एक डील्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top