Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Crizac IPO Listing: निवेशकों को मिला शानदार मुनाफा, कितने पर लिस्ट हुआ शेयर? कंपनी क्या करती है? जानिए सबकुछ

Crizac IPO Listing: Crizac Limited के आईपीओ की लिस्टिंग का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद फायदेमंद साबित हुआ. Crizac IPO आज BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गया है. यह एक मेनबोर्ड कैटेगरी का IPO था, जो 2 जुलाई को खुला और 4 जुलाई को बंद हुआ था. कितने पर लिस्ट हुआ Crizac का शेयर? Crizac का इश्यू प्राइस ₹245 प्रति शेयर तय किया गया था. लेकिन आज इसकी लिस्टिंग NSE पर ₹281.05 पर हुई, यानी 14.71% का फायदा. इस तरह एक शेयर पर निवेशकों को ₹36.05 का सीधा मुनाफा मिला. Crizac का लॉट साइज 61 शेयरों का था, तो कुल मुनाफा हुआ ₹2199.05. यानी अगर किसी निवेशक ने एक लॉट के लिए ₹14,945 लगाए थे, तो अब वह रकम बढ़कर ₹17,144.05 हो गई है. क्या था ग्रे मार्केट का हाल? आईपीओ से पहले Crizac के शेयर ग्रे मार्केट में ₹41 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे. यानी बाजार पहले से ही इस लिस्टिंग को लेकर उत्साहित था. अनुमान लगाया जा रहा था कि Crizac शेयर ₹286 पर लिस्ट हो सकता है. असल में यह लगभग उसी स्तर के आसपास ₹281.05 पर लिस्ट हुआ और फिर सुबह 11 बजे तक इसका प्राइस ₹296 तक पहुंच गया. कंपनी क्या करती है? Crizac Limited एक B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म है. यह कंपनी यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज को दुनियाभर के एजुकेशन एजेंट्स से जोड़ने का काम करती है. अगर कोई स्टूडेंट विदेश पढ़ाई के लिए जाना चाहता है, तो Crizac जैसी कंपनियां यूनिवर्सिटीज और एजेंट्स के बीच कनेक्शन बनाती हैं. आईपीओ से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कैसे होगा? कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए जो फंड जुटाया है, उसका इस्तेमाल अपने बिजनेस को और विस्तार देने, टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने और वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा. Also Read: Bharat Bandh: एक दिन के Bharat Bandh से देश को कितना होता है नुकसान? The post Crizac IPO Listing: निवेशकों को मिला शानदार मुनाफा, कितने पर लिस्ट हुआ शेयर? कंपनी क्या करती है? जानिए सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन है Alia Bhatt की एक्स पीए वेदिका प्रकाश शेट्टी? जिन्हें 76 लाख चुराने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के फैंस उस समय हैरान रह गए, जब यह समाचार आई कि उनकी पूर्व निजी सहायक वेदिका प्रकाश शेट्टी ने अभिनेत्री और उनके प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड से कथित तौर पर 77 लाख रुपये चुराए हैं. एक्स पीए को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है. आइये जानते हैं उनके बारे में. कौन है वेदिका, जिसने आलिया संग की धोखोधड़ी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वेदिका दो साल से ज्यादा समय से आलिया भट्ट के साथ उनकी निजी सहायक के रूप में जुड़ी हुई थीं. वेदिका अभिनेत्री के निजी और व्यावसायिक लेन-देन का ध्यान रखती थीं. वह आलिया के प्रोडक्शन हाउस के संचालन की भी देखरेख करती थीं. हालांकि, अभिनेत्री और वेदिका ने पिछले साल यानी 2024 में साथ काम करना बंद कर दिया था. वेदिका प्रकाश शेट्टी को क्यों गिरफ्तार किया गया? जुहू पुलिस ने आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक वेदिका प्रकाश शेट्टी को मंगलवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया. उन पर भट्ट प्रोडक्शन हाउस – इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और अभिनेत्री के खातों से कथित तौर पर पैसे की हेराफेरी करने का आरोप है. कथित तौर पर, शेट्टी ने फर्जी बिलों का इस्तेमाल करके इन दोनों खातों से 76 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी. हालांकि जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार है. आलिया या उनकी टीम ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है. अभिनेत्री की मां सोनी राजदान ने इस साल की शुरुआत में शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. आलिया भट्ट इन दिनों अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं और यह 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी. यह भी पढ़ें- Bhojpuri Song: एक और इमोशनल सॉन्ग! भगवान करस के बाद इस गाने में भी छलका पवन सिंह का दर्द, गली-गली घूम प्रमिका को ढूंढते दिखे एक्टर The post कौन है Alia Bhatt की एक्स पीए वेदिका प्रकाश शेट्टी? जिन्हें 76 लाख चुराने के आरोप में किया गया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे

YouTube Policy Change: अगर आप YouTube पर वीडियो बनाते हैं, तो आपके लिए एक बुरी समाचार है. क्योंकि, YouTube ने अपने मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर दिया है. जिसका असर खास कर नए कंटेंट क्रिएटर्स पर पड़ने वाला है. दरअसल, हाल ही में यूट्यूब ने कंटेंट क्रिएटर्स को एक नोटिस भेजा था. जिसमें कहा गया है कि अब YouTube अपने मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव कर रहा है. ऐसे में नए पॉलिसी के तहत उन क्रिएटर्स के लिए चुनौती बढ़ने वाली है, जो एक ही तरह के वीडियो को रिपीट करते थे. यानी कि यूट्यूब अब अपने YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के तहत ऐसे वीडियो कंटेंट की जांच करेगा जो एक जैसे हैं या फिर थोक में बनाए गए हैं. अपने इस पॉलिसी को यूट्यूब 15 जुलाई से लागू करने वाला है. कैसे करें YouTube चैनल मोनेटाइज? कितने सब्सक्राइबर्स से बनेगा काम क्या है मामला? वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Support Page में इस बात की जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि, एक ही बार थोक में बनाए जाने वाले वीडियो या फिर एक ही तरह के कंटेंट को दोहराने वाले वीडियो की पहचान कर उनकी जांच की जाएगी. यूट्यूब का कहना है कि वह प्लेटफॉर्म शुरू से ही कंटेंट क्रिएटर्स से ऑरिजिनल और ऑथेंटिक कंटेंट की अपेक्षा करता रहा है. मोनेटाइजेशन की कम हो जाएगी संभावना YouTube के नए मोनेटाइजेशन पॉलिसी के तहत अब अगर कंटेंट क्रिएटर्स किसी और के कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें अब उसमें बदलाव करना जरूरी होगा ताकि वह नया लगे. सिर्फ कॉपी-राइट और हल्की-फुल्की एडिटिंग कर वीडियो पोस्ट करना ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसके अलावा ऐसे वीडियो जो कम मेहनत से बनाए से गए हो या क्लिकबेट थंबनेल का इस्तेमाल सिर्फ व्यूज के लिए किया जा रहा हो तो अब उन चैनल्स की मोनेटाइजेशन की संभावना कम हो सकती है. वहीं, YouTube ने साफ तौर पर ये भी कहा है कि, किसी और के वीडियो पर AI की मदद से आवाज देकर रिएक्शन देना भी इस नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी के तहत आ सकती है. इन पर नहीं होगा पॉलिसी का असर कंपनी कि मानें तो ऐसे तो बार-बार दोहराए जाने वाले कंटेंट नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं. लेकिन इनसे प्लेटफॉर्म की क्वालिटी और व्यूअर एक्सपीरियंस को नुकसान पहुंच रहा है. इसलिए कंपनी ने नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी बनाई है. जिसके तहत अब उन क्रिएटर्स के चैनल को ही मोनेटाइजेशन की सर्विस मिलेगी जिनका कंटेंट ओरिजिनल और ऑथेंटिक होगा. 15 जुलाई से ये गाइडलाइंस लागू हो जाएगी. ऐसे में क्रिएटर्स जो ऑरिजिनल कंटेंट डालते हैं, उन्हें इस नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. WhatsApp चलाओ, पैसे कमाओ! हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कमाल का तरीका चाहिए Extra Income? अब Telegram से होगी छप्पर फाड़ कमाई! जानिए आसान तरीका The post YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Special Ops 2 New Release Date: केके मेनन की स्पाई थ्रिलर सीरीज अब इस दिन होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Special Ops 2 New Release Date: केके मेनन स्टारर वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था और अब फैंस लंबे समय से इसके सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, शो की स्ट्रीमिंग डेट में बदलाव कर दिया गया है. अब इस मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर का नया सीजन 11 जुलाई नहीं, बल्कि कब रिलीज होगा. आइये बताते हैं. कब रिलीज होगी ‘स्पेशल ऑप्स 2′? सीरीज के लीड एक्टर केके मेनन ने खुद वीडियो के जरिए नई रिलीज डेट की जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘स्पेशल ऑप्स के सभी चाहनें वालों के लिए सूचना, स्पेशल ऑप्स 2 अब 11 जुलाई को नहीं 18 जुलाई को रिलीज करेंगे. यानी एक हफ्ते की बात है. क्या करें कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं इसलिए हमें ये निर्णय लेना पड़ा. लेकिन सारे एपिसोड एक साथ रिलीज करेंगे.इसीलिए मजा वही रहेगा बस इंतजार थोड़ा सा और, बस एक हफ्ता. याद रखिए 18 जुलाई ‘स्पेशल ऑप्स 2’ ऑन जियो हॉटस्टार, सारे एपिसोड एक साथ.” View this post on Instagram A post shared by JioHotstar (@jiohotstar) क्या है ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी? ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी इस बार एक नए और खतरनाक मोर्चे, साइबर आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल पेमेंट सिस्टम जैसे UPI के विस्तार के साथ हिंदुस्तान एक साइबर वॉरफेयर का सामना करता है. ऐसे में रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह और उनकी टीम को एक अदृश्य दुश्मन की तलाश करनी है जो देश को डिजिटल रूप से नुकसान पहुंचा सकता है. कौन-कौन हैं स्टार कास्ट में? सीजन 2 में भी केके मेनन अपने शानदार किरदार हिम्मत सिंह के रूप में लौट रहे हैं. उनके साथ करण टैकर, विनय पाठक, मुजम्मिल इब्राहिम, सैयामी खेर और मेहर विज जैसे कलाकार शामिल हैं. यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से 25 साल बाद टीवी पर वापसी पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पार्ट टाइम जॉब… The post Special Ops 2 New Release Date: केके मेनन की स्पाई थ्रिलर सीरीज अब इस दिन होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bharat Bandh: झारखंड के कोयला खनन क्षेत्रों में हड़ताल का असर, विरोध प्रदर्शन के साथ कामकाज ठप

Bharat Bandh | राकेश वर्मा: श्रमिक संगठनों के हिंदुस्तान बंद का असर झारखंड के कई जगहों पर देखने को मिल रहा है. विभिन्न यूनियनों के द्वारा हड़ताल को सफल बनाने के लिए चक्का जाम किया जा रहा है. मंगलवार को राज्य के गोबिंदपुर उत्खनन विभाग (धनबाद) में यूनियन प्रतिनिधि काम बंद कराते दिखे. मालूम हो कि यह इलाका बीसीसीएल (BCCL) के 12 परिचालन क्षेत्रों में से एक है. यह कोयला खनन के लिए जाना जाता है. इस इलाके में चालू और बंद दोनों तरह की खदानें मौजूद हैं. इन जगहों पर दिख रहा असर इसके साथ ही गांधीनगर क्षेत्र में भी देशव्यापी औद्योगिक हड़ताल का असर दिख रहा है. बोकारो में स्थित खासमहल कोनार परियोजना और बोकारो कोलियरी में संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कामकाज ठप कराया. इस दौरान कई जगहों पर तीखी झड़प भी देखने को मिली. हालांकि, इधर बीएमएस के नेता हड़ताल को असफल बता रहे हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें बोकारो थर्मल पावर प्लांट में विरोध प्रदर्शन बताया गया कि सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में भी हड़ताल सफल बोकारो थर्मल पावर प्लांट मेन गेट पर एएमसी-एआरसी मजदूरों ने हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन एवं नारेबाजी की. इस दौरान लोगों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. बंद की कई तस्वीरें निकलकर सामने आयी हैं- गांधीनगर क्षेत्र में हड़ताल का असर सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में किया गया हड़ताल बोकारो थर्मल पावर प्लांट में विरोध प्रदर्शन यह भी पढ़ें  Train News: दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड में भी दिखेगा हिंदुस्तान बंद का असर, बैंक से कोयला खदान तक कामगार होंगे हड़ताल में शामिल यह भी पढ़ें बाघमारा: आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में फर्जीवाड़े का खुलासा, अंचलाधिकारी ने मुखिया सहित 5 से मांगा स्पष्टीकरण The post Bharat Bandh: झारखंड के कोयला खनन क्षेत्रों में हड़ताल का असर, विरोध प्रदर्शन के साथ कामकाज ठप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हवाई यात्रा हुई महंगी, झारखंड से इन शहरों में जाने के लिए अब लगेगा अधिक किराया

Jharkhand News: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर की हवाई उड़ान महंगी कर दी गयी है. यात्रियों को अब कोलकाता और भुवनेश्वर जाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे. हालांकि इस महंगाई के साथ एक खुशसमाचारी भी है. सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर की फ्लाइट आपको रोजाना मिलेगी. जिसका मलतब है कि सप्ताह में सातों दिन कोलकाता और भुवनेश्वर हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी. जानिए नयी टिकट दर नये रेट के तहत जमशेदपुर से कोलकाता और कोलकाता से जमशेदपुर तक की हवाई उड़ान 2903 रुपये है. पहले इसका रेट 2873 रुपये था. वहीं, जमशेदपुर से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर से जमशेदपुर तक की उड़ान की दर 3182 रुपये तय की गयी है. पहले 3147 रुपये लगते थे. जमशेदपुर से यह फ्लाइट सुबह 8:30 बजे खुलेगी और सुबह 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं कोलकाता से यह फ्लाइट दोपहर 2:55 बजे खुलेगी और जमशेदपुर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी. बाघमारा: आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में फर्जीवाड़े का खुलासा, अंचलाधिकारी ने मुखिया सहित 5 से मांगा स्पष्टीकरण The post हवाई यात्रा हुई महंगी, झारखंड से इन शहरों में जाने के लिए अब लगेगा अधिक किराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sawan Shivratri 2025 कब है, जानें व्रत की तिथि और महत्व

Sawan Shivratri in 2025: सावन मासिक शिवरात्रि 2025 का विशेष महत्व भगवान शिव की उपासना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. सावन का महीना स्वयं शिवजी को समर्पित होता है और इस माह पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का पुण्यफल कई गुना बढ़ जाता है. इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और रात के समय शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस व्रत से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. विशेष रूप से अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है. साथ ही यह व्रत जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ाता है. सावन 2025 की शुरुआत कब से? वर्ष 2025 में सावन माह 11 जुलाई से आरंभ होगा और 9 अगस्त को पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा. इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा. इस दौरान शिवभक्त सोमवार को व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि चढ़ाकर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं.  इस दिन है कामिका एकादशी, जानिए तारीख, पूजा विधि सावन मासिक शिवरात्रि 2025: तिथि और समय व्रत तिथि: 23 जुलाई 2025, बुधवार चतुर्दशी आरंभ: 23 जुलाई सुबह 4:39 बजे चतुर्दशी समाप्त: 24 जुलाई रात 2:28 बजे तक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत और पूजन, चतुर्दशी तिथि के सूर्योदय वाले दिन किया जाता है, अतः व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा. निशीथ काल में पूजा का महत्व निशीथ काल में पूजा का महत्व पूजा का शुभ समय (निशीथ काल): रात 12:07 से 12:48 बजे तक इसी समय शिवलिंग पर जलाभिषेक, पंचामृत, बेलपत्र, भस्म, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजन करने से विशेष पुण्यफल प्राप्त होता है. यह काल शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इस बार बन रहे हैं विशेष योग हर्षण योग: दोपहर 12:35 बजे से भद्रावास योग: दोपहर 3:31 बजे तक खास बात यह है कि इस दिन भद्रा स्वर्गलोक में रहेगी, जिसे शुभ माना गया है. इन योगों में पूजन करने से दोगुना पुण्य और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है. सावन शिवरात्रि व्रत के लाभ अविवाहित कन्याओं को योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य की वृद्धि आर्थिक संकट से राहत मानसिक शांति व आत्मबल में वृद्धि पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति 23 जुलाई 2025: पंचांग अनुसार प्रमुख समय सूर्योदय: सुबह 5:37 बजे सूर्यास्त: शाम 7:17 बजे ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:15 से 4:56 बजे तक विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 से 3:39 बजे तक सावन मासिक शिवरात्रि केवल एक व्रत नहीं, बल्कि यह एक आध्यात्मिक साधना और शिव कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है. इस दिन श्रद्धा के साथ व्रत, जप, दान और पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शुभता और आत्मिक शांति का संचार होता है. यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु दोष, व्रत-त्योहार, रत्न या किसी भी ज्योतिषीय समस्या का समाधान चाहते हैं, तो संपर्क करें: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)8080426594 / 9545290847 The post Sawan Shivratri 2025 कब है, जानें व्रत की तिथि और महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sub Inspector कैसे बनें और कितनी होती है सैलरी? जान जाएंगे तो लगा देंगे दौड़!

How to Become SI and SI Salary 2025 in Hindi: देश की सेवा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सपना अगर आप देखते हैं तो सब-इंस्पेक्टर (SI) बनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. राज्य की परीक्षाओं के अलावा केंद्र से भी पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं क्योंकि यह न सिर्फ एक सम्मानजनक पद है बल्कि नौकरी में स्थिरता, अच्छा वेतन और सामाजिक प्रतिष्ठा भी देता है. अगर आप सोच रहे हैं कि SI कैसे बनें, योग्यता क्या चाहिए और कितनी सैलरी मिलती है तो यह लेख अंत तक पढ़ें. Sub Inspector बनने के लिए योग्यता (How to Become SI) सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए हिंदुस्तान में अलग-अलग राज्यों में भर्तियां होती हैं जो राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड या SSC (Staff Selection Commission) के माध्यम से आयोजित की जाती हैं. यहां योग्यता इस प्रकार है- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य कुछ राज्यों में अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं आयुसीमा न्यूनतम 20 वर्ष है अधिकतम आयुसीमा 25 से 28 वर्ष (राज्य के अनुसार अलग-अलग) आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट. चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (How to Become SI) SI बनने के लिए आमतौर पर इन स्टेप्स से गुजरना होता है- लिखित परीक्षा– सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और इंग्लिश फिजिकल टेस्ट (PET/PMT)– दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि मेडिकल टेस्ट– सामान्य स्वास्थ्य जांच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट. यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, सारा और सना की डिग्रियां कर देंगी हैरान! सैलरी कितनी होती है? (SI Salary 2025 in Hindi) सब-इंस्पेक्टर की सैलरी केंद्र और राज्य प्रशासन के अनुसार अलग हो सकती है. यहां औसतन सैलरी बताई जा रही है- वेतनमान: 35,400 से 1,12,400 (Level-6, 7th Pay Commission) प्रारंभिक सैलरी: 40,000 से 55,000 प्रति माह (DA, HRA और अन्य भत्तों सहित) अन्य लाभ: मेडिकल सुविधा, पेंशन, आवास, प्रोमोशन का अवसर. यह भी पढ़ें- Success Story: उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है! 71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, युवाओं के लिए मिसाल The post Sub Inspector कैसे बनें और कितनी होती है सैलरी? जान जाएंगे तो लगा देंगे दौड़! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kamika Ekadashi 2025: इस दिन है कामिका एकादशी, जानिए तारीख, पूजा विधि

Kamika Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र माना गया है, और श्रावण मास में आने वाली कामिका एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होता है. यह दिन भगवान विष्णु की आराधना और भक्ति के लिए समर्पित है. मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा व विधिपूर्वक करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानें कामिका एकादशी 2025 की तिथि, पूजन विधि, पारण समय और इसका महत्व. कामिका एकादशी 2025: तिथि व शुभ मुहूर्त व्रत तिथि: 21 जुलाई 2025, सोमवार एकादशी आरंभ: 20 जुलाई 2025 को दोपहर 12:12 बजे एकादशी समाप्ति: 21 जुलाई 2025 को सुबह 09:38 बजे पारण मुहूर्त: 22 जुलाई 2025 को सुबह 05:07 से 07:05 बजे तक द्वादशी समाप्ति: 22 जुलाई 2025 को सुबह 07:05 बजे कामिका एकादशी का महत्व धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि कामिका एकादशी व्रत करने से गंगास्नान जितना पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन भगवान विष्णु के श्रीधर स्वरूप की विशेष पूजा की जाती है. भक्तों को इस व्रत से सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस अवसर पर दान-पुण्य, विशेषकर अन्न, वस्त्र व जलपात्र का दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है. मानसिक, वाणी और कर्म की पवित्रता बनाए रखने पर श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है. तुलसी माता के 108 नामों का जाप करना भी शुभ माना जाता है. कामिका एकादशी व्रत एवं पूजा विधि सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें. भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र के सामने दीप जलाकर पूजा करें. पीले फूल, फल, पंचामृत और तुलसी पत्र अर्पित करें. दिनभर फलाहार करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” जैसे मंत्रों का जाप करें. अगले दिन द्वादशी को पारण कर व्रत पूर्ण करें. कामिका एकादशी क्यों रखें? कामिका एकादशी केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और मानसिक संतुलन प्राप्त करने का माध्यम है. यह व्रत नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. यदि आप जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं और ईश्वर की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो कामिका एकादशी का व्रत अवश्य करें. यदि आप अपनी जन्मकुंडली, वास्तु दोष, व्रत-त्योहार, रत्न या किसी भी ज्योतिषीय समस्या का समाधान चाहते हैं, तो संपर्क करें: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)8080426594 / 9545290847 The post Kamika Ekadashi 2025: इस दिन है कामिका एकादशी, जानिए तारीख, पूजा विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri Song: एक और इमोशनल सॉन्ग! भगवान करस के बाद इस गाने में भी छलका पवन सिंह का दर्द, गली-गली घूम प्रमिका को ढूंढते दिखे एक्टर

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने दर्दभरे गानों के लिए खूब जाने जाते हैं. अब उन्होंने अपना नया सैड सॉन्ग ‘कौन ठगवा नगरियां लूटल हो’ रिलीज कर दिया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. पवन सिंह के इस नए गाने को 7 जुलाई को आशी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. उन्होंने इस गाने को अपनी आवाज में गाकर और शानदार बना दिया है.  प्रेमिका को ढूंढते दिखे पवन सिंह  इस गाने में पवन सिंह अपनी प्रेमिका को ढूंढते नजर आ रहे हैं. वो गली-गली घूमते हैं और अपने खोए हुए प्यार को ढूंढने की कोशिश करते हैं. इस गाने के बोल इतने दर्दभरे हैं कि सुनकर किसी का भी दिल भर आएगा. गाने के बोल प्रफुल तिवारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है. गाने में पवन सिंह के इमोशनल एक्सप्रेशन और उनके अभिनय ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाना रिलीज होते ही लोगों ने इसे बहुत पसंद किया और कुछ घंटों में ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं. पिछला सैड सॉन्ग भी हुआ सुपरहिट  इससे पहले भी पवन सिंह का एक सैड सॉन्ग ‘भगवान करस’ रिलीज हुआ था, जिसे 12 जून को मीरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. उस गाने को भी पवन सिंह ने ही गाया था और इसके बोल रोहित सिंह ने लिखे थे. उस गाने को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पवन सिंह के फैंस को उनके रोमांटिक और पार्टी सॉन्ग तो पसंद आते ही हैं, लेकिन उनके दर्दभरे गानों की बात ही कुछ और है. इस नए गाने को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: Bhojpuri: सावन में हो रही भोजपुरी गीतों की बारिश! ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ में माही श्रीवास्तव ने महादेव से मांगा सपनों जैसा वर ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पहले रानी और अब आम्रपाली! फिल्म के सेट पर ये सब करती है भोजपुरी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल The post Bhojpuri Song: एक और इमोशनल सॉन्ग! भगवान करस के बाद इस गाने में भी छलका पवन सिंह का दर्द, गली-गली घूम प्रमिका को ढूंढते दिखे एक्टर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top