Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopal Khemka Murder: शूटर उमेश ने गंगा किनारे ली पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग, पहले शादी में चलाता था जेनरेटर

Gopal Khemka Murder: पटना के बहुचर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. मंगलवार को पुलिस ने बताया कि मुख्य शूटर उमेश यादव ने न सिर्फ खेमका की रेकी खुद की, बल्कि हत्या से पहले पिस्टल चलाने की बाकायदा ट्रेनिंग भी ली थी. यह ट्रेनिंग उसने पटना के मालसलामी इलाके में गंगा घाट के पास ली, जहां उसने खुद पिस्टल लोड करना और फायर करना सीखा. गंगा घाट बना शूटर की ट्रेनिंग ग्राउंड पुलिस के अनुसार, उमेश यादव ने दो से तीन बार की कोशिश में ही पिस्टल चलाना सीख लिया था. वह हथियार को अपने घर में ही छुपाकर रखता था. ट्रेनिंग के दौरान हर बार अशोक साव नाम का शख्स उसकी गतिविधियों में शामिल रहता था. यही अशोक साव बाद में हत्या की पूरी साजिश में सहयोगी भी बना. हत्या के बाद बेटी की स्कूल फीस जमा की खौफनाक बात यह है कि हत्या के बाद जब उमेश को साजिश के बदले 3.5 लाख रुपये की शेष रकम मिली, तो वह सीधे अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और 45 हजार रुपये की बकाया फीस जमा कर दी. बाकी की राशि पुलिस ने बरामद कर ली है. बेरोजगारी से अपराध की ओर उमेश पहले जेनरेटर ऑपरेटर का काम करता था, लेकिन बेरोजगार होने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात नालंदा में एक शादी समारोह में अशोक साव से हुई. अशोक ने उसे “काम” दिलाने का झांसा दिया और दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी, जो आखिरकार एक हत्याकांड में बदल गई. खुद ही की रेकी, नहीं लिया किसी लाइनर की मदद पुलिस का कहना है कि उमेश यादव ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए किसी तीसरे व्यक्ति या “लाइनर” की मदद नहीं ली. उसने खुद ही बांकीपुर क्लब से खेमका की रेकी शुरू की. वारदात के दिन खेमका जब बाकरगंज के पास अपने एक साथी को छोड़ने के लिए गाड़ी रोके, उसी वक्त उमेश ने उन्हें निशाना बनाया. हत्या की गुत्थी सुलझने के बाद पुलिस की जांच तेज इस खुलासे के बाद पटना पुलिस ने इस मामले में कई और कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है. यह हत्याकांड सिर्फ एक साजिश नहीं, बल्कि बेरोजगारी, अपराध की तरफ बढ़ती मानसिकता और संगठित योजना का मिश्रण बन गया है. Also Read: महागठबंधन का बिहार बंद: वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में रोकी ट्रेनें, प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में किया हाईवे जाम The post Gopal Khemka Murder: शूटर उमेश ने गंगा किनारे ली पिस्तौल चलाने की ट्रेनिंग, पहले शादी में चलाता था जेनरेटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत बंद के बीच शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, निवेशक भारत-ईयू डील पर नजरें टिकाए

Stock Market: बुधवार को हिंदुस्तानीय शेयर बाजारों की शुरुआत सपाट रही, क्योंकि निवेशक हिंदुस्तान और यूरोपीय संघ (EU) के बीच संभावित ‘मिनी व्यापार समझौते’ को लेकर सतर्क और प्रतीक्षा की मुद्रा में नजर आए. निफ्टी 50 इंडेक्स 25,514.60 पर खुला, जो 7.90 अंकों या 0.03% की मामूली गिरावट दर्शाता है. वहीं बीएसई सेंसेक्स 92.69 अंकों या 0.11% की गिरावट के साथ 83,619.82 पर खुला. हिंदुस्तान-ईयू व्यापार समझौते पर बाजार की नजर बाजार विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों की भावनाएं फिलहाल हिंदुस्तान-ईयू समझौते की संभावनाओं से प्रभावित हो रही हैं. बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI को बताया कि, “आने वाले दो दिनों में हिंदुस्तान और यूरोपीय संघ के बीच एक संभावित मिनी डील की घोषणा हो सकती है, जिससे बाजार फिलहाल रेंज-बाउंड (सीमित दायरे) में रहेगा.” उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय बाजार फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, और अगली बड़ी हलचल संभावित अंतरिम टैरिफ फ्रेमवर्क की घोषणा पर निर्भर करेगी. बग्गा के अनुसार, “बाजारों ने 10% का यूनिवर्सल टैरिफ डिस्काउंट कर लिया है. इससे अधिक कोई दर हल्की निराशा ला सकती है, लेकिन बीते 90 दिनों में बाजार 25% टैरिफ के परिदृश्य को भी समाहित कर चुका है.” वैश्विक बाजारों की नजर अमेरिका की टैरिफ नीति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कॉपर (तांबा) पर 50% टैरिफ प्रस्तावित करने के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल देखी गई. इससे अमेरिकी सीएमई में कॉपर की कीमतें 17% बढ़ीं, जबकि लंदन में 2.4% की गिरावट आई. तकनीकी विश्लेषण और बाज़ार की दिशा ऐक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर ने कहा कि निफ्टी ने मंगलवार को सत्र के अंतिम घंटे में रिकवरी दिखाई और उच्चतम लाइन के ऊपर बंद हुआ, जो एक ‘बुलिश फ्लैग’ पैटर्न की पुष्टि करता है. यदि बाजार 25,548 के ऊपर बंद होता है और 25,331 के समर्थन को बनाए रखता है, तो 26,267 तक की तेजी संभव है. वरना 25,200 तक गिरावट का जोखिम है. कॉर्पोरेट मोर्चे पर हलचल आज कई कंपनियां अपनी पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी, जिनमें सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया, सेल्विन ट्रेडर्स, अतिशय, बोधट्री कंसल्टिंग, जट्टाशंकर इंडस्ट्रीज, गुजरात होटल्स और जीएसीएम टेक्नोलॉजीज शामिल हैं. वैश्विक बाजारों का हाल अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को मिलाजुला रुख रहा. डॉव 0.4% और एसएंडपी 500 में 0.1% की गिरावट रही, जबकि नैस्डैक में 0.03% की मामूली बढ़त दर्ज की गई. यूरोपीय बाजार भी हल्के सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जिसमें 0.1% से 0.4% तक की बढ़त रही. वहीं डॉव फ्यूचर्स 0.02% की गिरावट के साथ फ्लैट कारोबार कर रहे थे. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सपाट रहा, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.22% ऊपर था. हांगकांग का हैंगसेंग 0.83% गिरा, ताइवान इंडेक्स 0.18% और कोरिया का KOSPI इंडेक्स 0.43% चढ़ा. Also Read : जन धन खातों को लेकर चल रही समाचारें गलत, प्रशासन ने नहीं दिए बंद करने के निर्देश The post हिंदुस्तान बंद के बीच शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, निवेशक हिंदुस्तान-ईयू डील पर नजरें टिकाए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, जानें हिट या फुस्स?

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 20 जून 2025 को रिलीज हुई यह स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही है. इमोशनल कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के चलते यह फिल्म हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं 20वें दिन का कलेक्शन कितना रहा है. सितारे जमीन पर का डे 20 का कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार यानी रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने लगभग 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘सितारे जमीन पर’ का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 151.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. शाम तक फाइनल आंकड़ों में बदलाव संभव है, लेकिन फिल्म का 150 करोड़ क्लब में पहुंचना तय माना जा रहा है. फिल्म की डे वाइज कलेक्शन Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 2- 20.2 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.5 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.5 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.55 करोड़ रुपयेSitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.6 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.5 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.75 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 12- 3.75 करोड़़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 13- 2.75 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 14- 2.5 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 15- 2.4 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 16- 4.75 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 17- 6.15 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 18- 1.35 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 19- 1.91 करोड़ रूपयेSitaare Zameen Par Collection Day 20- 0.01 करोड़ रूपये Sitaare Zameen Par Total Collection- 151.97 करोड़ रूपये यह भी पढ़े: Box Office Report: मेट्रो इन दिनों या सितारे जमीन पर या मां? मंगलवार को किसने मार बाजी और किसकी लगी वाट The post Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 20: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, जानें हिट या फुस्स? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है! 71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, युवाओं के लिए मिसाल

Success Story in Hindi: जब हौसले बुलंद हों और मंजिल साफ हो तो उम्र कभी भी रास्ता नहीं रोक सकती. राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले ताराचंद अग्रवाल (Tarachand) ने 71 वर्ष की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की कठिन परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती. यह कहानी सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं बल्कि उस जुनून की है जो उम्र के बाद भी कभी थमता नहीं. यह सफलता युवाओं को यह सीख देती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है.  Success Story: बैंक से हैं रिटायर रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताराचंद अग्रवाल पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत थे और वहां से रिटायर हो चुके हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने CA जैसी कठिन परीक्षा को पास करने का फैसला लिया. जहां आमतौर पर लोग इस उम्र में आराम चाहते हैं लेकिन उन्होंने नए सपनों की शुरुआत की. CA: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) को हिंदुस्तान की सबसे कठिन प्रोफेशनल परीक्षाओं में गिना जाता है. हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं लेकिन पास होने का प्रतिशत बेहद कम होता है. इसमें सफलता के लिए लगातार अध्ययन, अनुशासन और अपडेटेड ज्ञान की आवश्यकता होती है. इस परीक्षा को पास करना किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, और अग्रवाल जी ने इसे 71 की उम्र में पूरा किया. उम्र सिर्फ एक संख्या है… ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है (Age is just a number). अगर आपके पास लक्ष्य साफ हो, मेहनत करने की इच्छा हो और आप डटे रहें, तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं. उनकी यह बात हर उस व्यक्ति को प्रेरित करती है जो उम्र के बहाने से अपने सपनों को रोक देता है. प्रेरणा हर उम्र के लिए ताराचंद जी की यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो मानते हैं कि जिंदगी में एक उम्र के बाद कुछ नया नहीं किया जा सकता. यह कहानी दिखाती है कि सच्चा जुनून कभी रिटायर नहीं होता. यह भी पढ़ें- DU ADMISSION CSAS 2025: डीयू में 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन, अब करना होगा ये काम यह भी पढ़ें- Bihar Police Admit Card 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड The post उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है! 71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, युवाओं के लिए मिसाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Band: कोई ट्रेन के इंजन पर चढ़े तो कोई रेलवे ट्रैक पर लेटा, बिहार बंद समर्थकों का पटना में जोरदार प्रदर्शन

Bihar Band : पटना. पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह से भारी हंगामा शुरू हो गया है. पप्पू यादव के समर्थकों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया और पटना जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया. कुछ कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए, जबकि अन्य ट्रैक पर लेटकर विरोध जताने लगे. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जो कार्यकर्ताओं को ट्रैक से हटाने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने कई समर्थकों को टांग-टांगकर ट्रैक पर से हटाया है. पुलिस ने किया बल प्रयोग हंगामे के बीच पप्पू यादव के समर्थकों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर यातायात बाधित कर दिया है, जिससे पैसेंजर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर रोक और बिहार में कथित अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग शुरू कर दिया और समर्थकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की. हालांकि, कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और पीछे हटने से इनकार कर रहे हैं. सचिवालय हॉल्ट पर काफी देर चला हंगामा पप्पू यादव ने पहले ही 9 जुलाई को बिहार बंद का एलान किया था, जिसके तहत उनके समर्थक राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे हैं. सचिवालय हॉल्ट पर यह हंगामा उसी का हिस्सा माना जा रहा है. प्रदर्शन के कारण रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को रास्ता देने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक जाम होने से सामान्य यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया है. Also Read: Bihar Band Live: बंद का असर दिखना शुरू, कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं सड़क जाम, जगह जगह हो रही आगजनी The post Bihar Band: कोई ट्रेन के इंजन पर चढ़े तो कोई रेलवे ट्रैक पर लेटा, बिहार बंद समर्थकों का पटना में जोरदार प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स

Rose Plant Gardening Tips: गुलाब फूल अपनी खूबसूरती और सुगंध के लिए जाने जाते हैं. जिन लोगों को गार्डेनिंग का शौक होता है वे अधिकतर अपने घर की छत या बालकनी में इस पौधे को जरूर लगाते हैं. अलग अलग रंगों में मिलने वाले ये फूल आपके घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. लेकिन सही देखभाल नहीं मिलने के कारण ये फूल जल्दी मुरझा जाते हैं. इन फूलों को आप आसानी से गमले में भी उगा सकते हैं. सही देखभाल करने से गुलाब के फूलों से आपका बगीचा सुंदर नजर आएगा. इस आर्टिकल से जानते हैं गुलाब के पौधे की गार्डेनिंग के तरीके.  इस तरह से पौधे को लगाएं गुलाब के पौधे को लगाने के लिए सबसे आसान तरीका है छोटे पौधे को रोपना. आप किसी नर्सरी से अच्छे पौधे को लाएं और इसे गमले में लगाएं. यह भी पढ़ें: Paan Plant Gardening Tips: अब घर में लगाएं पान का पौधा, इन टिप्स की लें मदद  मिट्टी को करें तैयार पौधे लगाने से पहले आपको मिट्टी तैयार करना जरूरी है. उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करें. मिट्टी में आप खाद और थोड़ी सी रेत को मिला दें. अब गमले में मिट्टी को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. गमले की छेद को भी चेक कर लें. अगर छेद बंद रहेगा तो पानी निकलने में परेशानी होगी और पौधा सड़ जाएगा. मिट्टी तैयार करने के बाद आप इसमें आप पौधे को लगाएं और चारों तरफ मिट्टी से दबा दें.  पानी और धूप का ख्याल  गुलाब के पौधे की ग्रोथ के लिए धूप और पानी का ख्याल रखें. गुलाब के पौधे को धूप में रखें और समय पर पानी दें. लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें नहीं तो पौधा खराब हो जाएगा.  इस बात का रखें ख्याल गुलाब के पौधे को आप बारिश के मौसम बीत जाने पर लगाएं. पौधे की ग्रोथ सही रहे इसके लिए खाद डालें.  यह भी पढ़ें: Spinach Plant Gardening Tips: बालकनी में उगाएं ताजा पालक, इन टिप्स का करें इस्तेमाल The post Rose Plant Gardening Tips: बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाएं, जानिए गुलाब उगाने के बेहतरीन टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gita Updesh: पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए क्या कहती है गीता?

Gita Updesh: हर इंसान चाहता है कि उसकी पढ़ाई में अच्छा रिजल्ट आए और करियर में ऊंचाई हासिल हो. लेकिन कई बार मेहनत के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिलता, जिससे मन उदास हो जाता है. ऐसे में अगर श्रीमद्भगवद गीता के उपदेशों को अपनाया जाए, तो न सिर्फ आत्मबल मिलता है, बल्कि जीवन को सही दिशा भी मिलती है. गीता हमें सिखाती है कि कैसे बिना फल की चिंता किए कर्म करते रहना चाहिए और कैसे मन को स्थिर रखकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. इस आर्टिकल में जानिए कि गीता में पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए क्या खास कहा गया है. Gita Updesh: कर्म करो, फल की चिंता मत करो भगवद गीता हमें सिखाती है कि हमें अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए. फल की चिंता करने से मन विचलित हो जाता है. इसलिए मेहनत पर ध्यान दें और नतीजे की चिंता मत करें. जब आप अपना कर्तव्य निभाएंगे, सफलता अपने आप मिलेगी. Gita Updesh: मन को नियंत्रण में रखना सीखो पढ़ाई और करियर में सफलता पाने के लिए मन को शांत और एकाग्र रखना बहुत जरूरी है. गीता बताती है कि जब मन भटकता है, तो ध्यान बंट जाता है. इसलिए रोज ध्यान और अभ्यास से मन को मजबूत बनाएं. इससे आप अपने लक्ष्य पर आसानी से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: गीता उपदेश से जानें जीवन में सफलता और शांति पाने के 5 अमूल्य सूत्र ये भी पढ़ें: Gita Updesh: गीता के इन उपदेशों ने बदल दी लाखों लोगों की जिंदगी, अब आपकी बारी है Gita Updesh: स्वधर्म का पालन करें गीता कहती है कि हर व्यक्ति को अपने स्वधर्म यानी अपने कर्तव्य और योग्यता के अनुसार काम करना चाहिए. दूसरों की नकल करने की बजाय अपनी ताकत और रुचि के अनुसार काम करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आप सफल हो सकते हैं. अपना रास्ता खुद चुनना सबसे अच्छा होता है. Gita Updesh: सफलता और असफलता को समान समझो जीवन में कभी सफलता मिलती है और कभी असफलता. गीता सिखाती है कि जीत और हार दोनों को समान रूप से स्वीकार करना चाहिए. असफलता से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उससे सीखना चाहिए. जो हार के बाद भी हार नहीं मानता, वही सच्चा विजेता होता है. Gita Updesh: ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है गीता कहती है कि ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है. पढ़ाई को बोझ न समझें, बल्कि इसे जीवन को बेहतर बनाने का साधन मानें. जो व्यक्ति लगातार सीखता रहता है, वह जीवन में आगे बढ़ता है. इसलिए ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा हमेशा बनाए रखें. ये भी पढ़ें: Gita Updesh: सफलता के राज गीता में छुपे हैं, पढ़िए ये 3 उपदेश जो आपको जिंदगी बदलने का रास्ता दिखाएंगे ये भी पढ़ें: Gita Updesh: एक बार पढ़ें ये गीता के उपदेश, जो आपकी तकदीर ही बदल देंगे ये भी पढ़ें: Gita Updesh: हर बार फेल हो रहे हो? गीता के ये 5 उपदेश पढ़ लो, रास्ता खुद बन जाए ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस नीति को नहीं जाना तो समझो बरबादी पक्की, चाणक्य ने पहले ही चेताया था Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Gita Updesh: पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए क्या कहती है गीता? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जन धन खातों को लेकर चल रही खबरें गलत, सरकार ने नहीं दिए बंद करने के निर्देश

Jan Dhan Accounts: प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) से जुड़े निष्क्रिय खातों को बंद करने को लेकर हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे थे कि वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने बैंकों को ऐसे अकाउंट बंद करने का निर्देश दिया है. इन समाचारों को लेकर अब वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है. मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों को प्रधानमंत्री जन धन योजना के निष्क्रिय खातों को बंद करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है. मंत्रालय ने मीडिया में आ रही ऐसी समाचारों को गलत और भ्रामक बताया है. बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि वित्तीय सेवा विभाग लगातार निष्क्रिय जन धन खातों की संख्या पर नजर बनाए हुए है और बैंकों को यह सलाह दी गई है कि वे संबंधित खाता धारकों से संपर्क करें ताकि खातों को सक्रिय किया जा सके. Also Read : क्या हिंदुस्तान बंद से प्रभावित होगा शेयर बाजार? जानिए 9 जुलाई की पूरी स्थिति इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि 1 जुलाई से देशभर में तीन महीने का एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को और अधिक गहराई तक ले जाना है. वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कुल खातों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और निष्क्रिय खातों को सामूहिक रूप से बंद करने जैसी कोई घटना विभाग के संज्ञान में नहीं आई है. यह स्पष्ट है कि प्रशासन का मकसद जन धन खातों की संख्या घटाना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय प्रणाली से जोड़ना है. इस प्रकार मीडिया में चल रही अफवाहों पर विश्वास न करते हुए, नागरिकों को प्रशासनी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. Also Read : हिंदुस्तान की इकलौती ट्रेन, जिसमें हर डिब्बा नोटों से भरा होता है, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान The post जन धन खातों को लेकर चल रही समाचारें गलत, प्रशासन ने नहीं दिए बंद करने के निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेरठ से चित्रकूट तक दौड़ेगी विकास की रफ्तार, यूपी में बन रहे 5 नए एक्सप्रेसवे

UP Expressway: उत्तर प्रदेश अब ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ बनने की ओर तेजी से काम कर रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूती देने की दिशा में बेहतरीन काम हो रहा है. अब तक यूपी में 7 एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुके हैं, जिन पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ रहे हैं. वहीं 5 नए एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य जारी है. संचालित एक्सप्रेसवे की स्थिति नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे– 24.53 किमी यमुना एक्सप्रेसवे– 165 किमी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे– 302 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे– 341 किमी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे– 296 किमी मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे– 96 किमी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे– 91 किमी हाल ही में सीएम योगी ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर पूर्वांचल को नई रफ्तार दी है. यह एक्सप्रेसवे सीधे गोरखपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ता है. निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे– 594 किमी चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे– 15.20 किमी दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे– 210 किमी बलिया लिंक एक्सप्रेसवे– 114 किमी लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे– 63 किमी कुल लंबाई (निर्माणाधीन) 1087.20 किमी इनमें कई एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड, तराई और पूर्वांचल जैसे अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्रों को राजधानी लखनऊ और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने का काम कर रहे हैं. 2000 किलोमीटर से अधिक का नेटवर्क उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है, जहां 2000 किलोमीटर से अधिक लंबे एक्सप्रेसवे नेटवर्क की योजना पर काम हो रहा है. ये सड़कें न सिर्फ राज्य की वित्तीय स्थिति को गति देंगी, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन और रोजगार सृजन में भी बड़ी भूमिका निभाएंगी. The post मेरठ से चित्रकूट तक दौड़ेगी विकास की रफ्तार, यूपी में बन रहे 5 नए एक्सप्रेसवे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में दम घुटने से बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शौचालय टंकी तोड़ JCB से निकाले गए शव

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार देर शाम एक हृदय विदारक हादसा हो गया, जिसमें शौचालय की टंकी साफ करते समय बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. यह हादसा जिले के लरझाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है. टंकी में उतरने के बाद नहीं लौटे बाहर घटना उस वक्त हुई जब भानू साह के बेटे राम उमेश साह (42) घर के शौचालय की सेफ्टी टंकी में रिसाव रोकने के लिए सफाई करने उतरे. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो उनके भाई दया राम साह ने टंकी में उतरने का फैसला किया. जब वह भी नहीं लौटे तो दया राम का 15 वर्षीय बेटा राधेश्याम कुमार नीचे गया, लेकिन तीनों ही टंकी के अंदर बेहोश हो गए. ग्रामीणों ने तोड़ी टंकी की दीवार, जेसीबी से निकाले गए शव शोर मचने पर स्थानीय लोग जमा हो गए. आनन-फानन में जेसीबी मंगवाकर टंकी की दीवार को तोड़ा गया और रस्सियों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया. उन्हें तत्काल हसनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय रेफर किया गया. परंतु रास्ते में ही तीनों ने दम तोड़ दिया. ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत? अस्पताल प्रशासन पर सवाल परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने हसनपुर सीएचसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि, “हम तीनों को अस्पताल लाए लेकिन वहां ऑक्सीजन नहीं दिया गया. डॉक्टरों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई. अगर समय रहते ऑक्सीजन मिल जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थी.” वहीं डॉक्टरों ने बताया कि हालत बेहद नाजुक थी. पुलिस कर रही जांच वहीं घटना की पुष्टि करते हुए लरझाघाट थाना के जमादार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा शौचालय टंकी की सफाई के दौरान हुआ. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है. एक ही परिवार से तीन जनों का एक साथ यूं चले जाना पूरे इलाके को स्तब्ध कर गया है. Also Read: सांसद उपेंद्र कुशवाहा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- नेतृत्व मत करो, हम छोड़ने वालों में से नहीं हैं… The post बिहार में दम घुटने से बाप-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शौचालय टंकी तोड़ JCB से निकाले गए शव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top