Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BPSC ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब आवेदन करना हुआ और आसान

BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in को लॉन्च कर दिया है. अब उम्मीदवार इस नए पोर्टल के जरिए सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है. BPSC ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब से आयोग से जुड़ी सभी जानकारियां, जैसे भर्ती विज्ञापन, नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां और अन्य अपडेट्स आयोग की नई वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी. हालांकि, पुरानी वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in भी पहले की तरह सक्रिय रहेगी और उस पर भी अभ्यर्थी जरूरी जानकारियां देख सकते हैं. आधिकारिक जानकारी के लिए सही स्रोत BPSC ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि केवल आयोग की अधिकृत वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर ही भरोसा करें. फर्जी वेबसाइट्स और अफवाहों से बचना जरूरी है, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार न हों. आसान और आकर्षक डिजाइन नई वेबसाइट को बेहतर यूजर इंटरफेस और आसान नेविगेशन के साथ डिजाइन किया गया है. इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि उम्मीदवार कम समय में बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें. वेबसाइट पर होमपेज से ही मुख्य सेक्शन्स जैसे—नोटिफिकेशन, ऑनलाइन एप्लिकेशन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट इत्यादि तक पहुंचना अब बेहद आसान हो गया है. UPSC के बाद अब BPSC भी डिजिटल अपडेट में आगे गौरतलब है कि कुछ समय पहले UPSC ने भी अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की थी. अब बीपीएससी भी इसी राह पर चलते हुए तकनीकी रूप से और अधिक पारदर्शी एवं अभ्यर्थी-फ्रेंडली बन गया है. Also Read: General Knowledge: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कब तक चला सकते हैं पेट्रोल-डीजल कारें? जानिए नियम Also Read: बरसने से पहले गरजते क्यों हैं बादल? आसमान से भयानक आवाज का सच जो आप नहीं जानते! The post BPSC ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब आवेदन करना हुआ और आसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: पवन सिंह का बोलबम सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सावन से पहले फिर हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज के साथ बना भक्तों की पहली पसंद

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. त्योहार हो या मौसम, हर मौके पर उनका एक खास गाना जरूर आता है. सावन के महीने की शुरुआत से पहले एक बार फिर उनका पिछला साल का सुपरहिट भक्ति सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसका टाइटल ‘जागी ए बाबा’ है. अबतक इस गाने ने करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं. पवन सिंह हुए शिव भक्ति में लीन यह गाना 24 जुलाई 2024 को जेपी स्टार पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और अब तक इसे 1.8 करोड़ (18,236,257) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने में पवन सिंह और उनकी को-सिंगर शिवानी सिंह की आवाज ने भोलेनाथ की भक्ति को एक नई ऊंचाई दी है. इस वीडियो में पवन सिंह पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आते हैं. उनके साथ अभिनेत्री इशानी घोष भी दिखाई दी हैं, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया. गाने को डायरेक्ट किया है दीपांश सिंह ने और कोरियोग्राफी की है विक्रम राजपूत ने. नया सावन स्पेशल गाना अब जब सावन 2025 शुरू होने जा रहा है, पवन सिंह फिर से तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए बोलबम सॉन्ग ‘हरियर चूड़िया खातिर’ की एक झलक शेयर की है. उन्होंने लिखा, “लेके आ रहल बाड़न नया भजन – ‘Hariyar Choodiya Khatir’, जल्दिए आवत बा!” हालांकि, यह गाना आज सुबह रिलीज कर दिया गया है, जिसने महज 2 घंटे में 50 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. यह भी पढ़े: Bhojpuri: नीलकमल सिंह के ‘कांवर करे लच लच’ ने सावन से पहले मचाई धूम, भक्ति में झूमे शिवभक्त यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: सावन से पहले सामने आया अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना, महादेव की भक्ति में लीन कांवड़ लेकर जाते दिखे सिंगर The post Bhojpuri: पवन सिंह का बोलबम सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सावन से पहले फिर हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज के साथ बना भक्तों की पहली पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DU ADMISSION CSAS 2025: डीयू में 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन, अब करना होगा ये काम

DU ADMISSION CSAS 2025 in Hindi: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए इस साल भी छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत अब तक 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है. अब सभी की नजरें 15 जुलाई 2025 पर टिकी हैं, जब एडमिशन की प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश करेगी. यहां आप DU ADMISSION CSAS 2025 के बारे में जानें. DU ADMISSION CSAS 2025: क्या है DU CSAS प्रक्रिया? University of Delhi Official Portal के मुताबिक, CSAS (Common Seat Allocation System) दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की एक केंद्रीकृत प्रक्रिया है. इसमें उम्मीदवारों को पहले CUET UG स्कोर के आधार पर रजिस्ट्रेशन करना होता है और फिर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होती है. इस साल की प्रक्रिया भी csas.uod.ac.in पोर्टल के जरिए पूरी हो रही है. उम्मीदवारों ने 2.65 लाख से अधिक संख्या में पंजीकरण किया है, जिनमें से अधिकांश ने अपने डॉक्युमेंट्स भी अपलोड कर दिए हैं. DU ADMISSION CSAS 2025: 15 जुलाई क्यों है महत्वपूर्ण? 15 जुलाई 2025 से DU की ओर से आवेदन प्रक्रिया का फेज-2 शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें छात्र अपने कोर्स और कॉलेज प्रिफरेंस भर सकेंगे. यही चरण तय करेगा कि किस छात्र को किस कॉलेज और कोर्स में सीट मिलेगी. पहली मेरिट लिस्ट इसी के बाद जारी की जाएगी, जिससे कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू होगी. इतने छात्रों के लिए कितनी सीटें? इस बार डीयू के 70 से अधिक कॉलेजों में कुल लगभग 71,000 सीटें UG प्रोग्राम्स के लिए उपलब्ध हैं. यानी लगभग हर 10 छात्रों में से सिर्फ 3 को ही सीट मिलेगी, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी हो चुकी है. DU ADMISSION CSAS 2025: छात्रों के लिए जरूरी निर्देश अपना CSAS प्रोफाइल समय से अपडेट करें दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें कोर्स व कॉलेज की पसंद सोच-समझकर भरें मेरिट लिस्ट व समयसीमा पर नजर रखें. यह भी पढ़ें- Bihar Police Admit Card 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड The post DU ADMISSION CSAS 2025: डीयू में 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन, अब करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टंप्स को तोड़ा नहीं, लंबाई में फाड़कर दो हिस्से कर दिए, कंगारू बॉलर की इस गेंद पर यकीन करना मुश्किल, देखें वीडियो

Riley Meredith ripped a stump clean in half Vitality Blast: गेंदबाज का असली मकसद विकेट लेना होता है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. मगर जब कोई गेंदबाज अपनी कला से बल्लेबाज को पूरी तरह चकमा देकर स्टंप उड़ा देता है, तो वही पल उसकी उसकी काबिलियत और सारी खूबी इसी में दिखेगी कि उसने किस खूबसूरती से बॉल पर हाथ फेरा और गेंद डंडा उड़ा दे. बोल्ड करना वो एक एहसास होता है, जिसमें गेंदबाज को वैसी संतुष्टि मिलती है, जो शायद बल्लेबाज को छक्का मारकर भी न मिले. लेकिन 8 जुलाई को क्रिकेट के मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जो यकीन से परे था. एक गेंदबाज ने ऐसी बाॉल डाली कि स्टंप्स के टुकड़े नहीं बल्कि ऐसा लगा कि उसे दो हिस्सों में लंबाई में फाड़ा गया हो. 8 जुलाई को इंग्लैंड में स्पोर्ट्से गए Vitality Blast मुकाबले में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक तेज गेंदबाज ने स्टंप को सिर्फ तोड़ा नहीं, बल्कि उसे ऊपर से नीचे की ओर बीच से फाड़ दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि स्टंप चीरना कैसे मुमकिन है? दरअसल, आमतौर पर जब गेंद स्टंप्स से टकराती है तो वे गिरते हैं या टूटते हैं, लेकिन यहां स्टंप दो समांतर हिस्सों में विभाजित हो गया जैसे किसी ने आरी से काटा हो.यह अनोखी घटना समरसेट और एसेक्स के बीच स्पोर्ट्से गए मुकाबले में घटी, जहां समरसेट के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने यह करिश्मा कर दिखाया.  उन्होंने एसेक्स के ओपनर माइकल पीपर को बोल्ड किया, लेकिन गेंद स्टंप से टकराते ही ऐसा प्रभाव पड़ा कि स्टंप बीच से लंबवत फट गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टंप के दो टुकड़े कैसे अलग हो गए. गेंदबाज द्वारा मैदान पर स्टंप का इस तरह चीरा जाना शायद पहली बार देखा गया. माइकल पीपर 13 रन बनाकर आउट हुए. विकेट लेने के बाद मेरेडिथ स्टंप के आधे हिस्से को ट्रॉफी की तरह लहराने लगे और उनके विकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. RILEY SNAPS THE STUMP DOWN THE MIDDLE 🤯 Have you ever seen this before?!?#SOMvESS#WeAreSomerset pic.twitter.com/VQ244pq8RR — Somerset Cricket (@SomersetCCC) July 8, 2025 क्वार्टर फाइनल में पहुंचा समरसेट राइली मेरेडिथ ने इस मैच में 2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए, जिनमें माइकल पीपर और चार्ली एलींसन शामिल थे. मैच की बात करें तो समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए, जिसमें टॉम कोहलर ने केवल 39 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. जवाब में एसेक्स की टीम 130 रन पर सिमट गई और 95 रन से मुकाबला हार गई. समरसेट ने इस जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई. कमाल की गेंदबाजी कर रहे मेरेडिथ अब इस टूर्नामेंट में 24 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. नार्थैंप्टनशायर के गेंदबाज सैंडरसन भी इतने ही विकेट के साथ मेरेडिथ की बराबरी पर हैं.  ‘अभी दो दिन पहले दाढ़ी रंगी है’, रिटायरमेंट पर बोले विराट, टीम में शामिल हुए थे तब इन तीन लोगों ने किया था सपोर्ट ‘जब मैं अस्पताल में थी तब…’, आकश दीप की बहन ने बताई वो बात, जिस पर आंखें हों जाएंगी नम Jasprit Bumrah vs Joe Root में किसका पलड़ा है भारी, लॉर्ड्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानें The post स्टंप्स को तोड़ा नहीं, लंबाई में फाड़कर दो हिस्से कर दिए, कंगारू बॉलर की इस गेंद पर यकीन करना मुश्किल, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bharat Bandh के मौके पर बिहार, झारखंड से लेकर दिल्ली, मुंबई तक में पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता या महंगा, देखें यहां

Bharat Bandh: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की दरों पर भी पड़ रहा है. झारखंड, बिहार में पेट्रोल डीजल के रेट झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपये प्रति लीटर है. रांची में पेट्रोल की कीमत 97.86 रुपए है. रांची में आज डीजल की कीमत ₹92.62 प्रति लीटर है. बिहार की राजधानी पटना में आज 9 जुलाई 2025 को पेट्रोल 26 पैसे गिरावट के साथ 95 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल का रेट 28 पैसे गिरकर 91.23 रुपए प्रति लीटर हो गया है. जानिए आपके शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 94.46 रुपये और डीजल 87.65 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 94.67 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 105.55 रुपये और डीजल 91.23 रुपये प्रति लीटर है. कच्‍चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटे में उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 70.02 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 68.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. Also Read: Bharat Bandh: एक दिन के Bharat Bandh से देश को कितना होता है नुकसान? The post Bharat Bandh के मौके पर बिहार, झारखंड से लेकर दिल्ली, मुंबई तक में पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता या महंगा, देखें यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Box Office Report: मेट्रो इन दिनों या सितारे जमीन पर या मां? मंगलवार को किसने मार बाजी और किसकी लगी वाट

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां सितारे जमीन पर ने उम्मीद से ज्यादा कमाई कर डाली है. तो वहीं, काजोल की मां और अनुराग बसु की हाल ही में रिलीज हुई ‘मेट्रो इन दिनों’ की रफ्तार धीमी पड़ी है. ऐसे में आइए बताते हैं इन तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट. मेट्रो इन दिनों की रफ्तार धीमी मेट्रो इन दिनों ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार कम हो रही है. मंगलवार को इस फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 22.9 करोड़ हो गया. स्टारकास्ट में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे सितारे शामिल हैं, लेकिन फिल्म को औसत रिस्पॉन्स मिल रहा है. मां की चाल थमी काजोल स्टारर मां ने पहले दिन 4.65 करोड़ की शुरुआत की थी. हालांकि, मंगलवार को फिल्म सिर्फ 0.92 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 33.22 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. काजोल की दमदार एक्टिंग के बावजूद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा है. सितारे जमीन पर की कमाई में बनी रफ्तार आमिर खान की फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ को लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. मंगलवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए और इसके साथ ही कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 151.90 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म अब जल्द ही 155 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. पहले हफ्ते में 88.9 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 46.5 करोड़ की कमाई के बाद यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिक सकती है. ऐसे में जाहिर है कि मंगलवा को भले ‘मेट्रो इन दिनों’ ने ज्यादा कमाई की, लेकिन बॉक्स ऑफिस का किंग सितारे जमीन पर ही है. यह भी पढ़े: Ramayana से पहले इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी मां सीता बनी साई पल्लवी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा – Naya Vichar The post Box Office Report: मेट्रो इन दिनों या सितारे जमीन पर या मां? मंगलवार को किसने मार बाजी और किसकी लगी वाट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train News: दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर

Train News: गरीब रथ ट्रेन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी जी-5 में अचानक धुआं उठने लगा. इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. कई यात्री अनहोनी की आशंका से डरकर चलती ट्रेन से कूद पड़े. इनमें से कई लोग चोटिल भी हुए हैं. हालांकि, हादसे में किसी भी तरह के विशेष नुकसान की सूचना नहीं है. धुआं उठता देख घबराए लोग घटना के बारे में एक यात्री ने फोन पर बताया कि दिल्ली-रांची गरीब रथ (ट्रेन संख्या 12878) दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 4:10 बजे रवाना हुई. ट्रेन जब गाजियाबाद-खुर्दा के बीच शाम 5:30 बजे पहुंची, तो यात्रियों ने बोगी संख्या जी-5 में धुआं उठते देखा. इससे पैसेंजर घबरा गये, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने इसकी जानकारी बोगी में मौजूद टीटी को दी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें टीटी ने गार्ड और लोको पायलट को दी जानकारी वहीं, टीटी ने मामले की जानकारी गार्ड और लोको पायलट को दी. इसके बाद ट्रेन की गति धीमी हुई. लेकिन यात्रियों में अनहोनी होने का डर इतना बढ़ गया कि लोग अपने-अपने सामान के साथ ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही कूदने लगे. इस दौरान गिरने की वजह से कई लोग चोटिल भी हुए. गनीमत रही कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. यात्रियों को खराबी के बारे में नहीं दी सूचना ट्रेन के रुकने पर रेलकर्मियों ने जांच की, लेकिन खराबी के बारे में यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गयी. इस दौरान यात्री डर की वजह से पटरी के आसपास ही खड़े रहे. करीब 35 मिनट बाद यात्रियों को फिर से उसी बोगी में बैठने के लिए कहा गया. साथ ही यह भी बताया गया कि गड़बड़ी दुरुस्त कर दी गयी है. इसे लेकर सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. यह भी पढ़ें झारखंड में 10 बच्चों की मां को पति ने टांगी से वार कर किया जख्मी, हालत गंभीर, 20 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म यह भी पढ़ें Hazaribagh News: श्रम अधीक्षक ने यात्री वाहन और ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ की बैठक, दिये अहम निर्देश यह भी पढ़ें Bharat Bandh: झारखंड में भी दिखेगा हिंदुस्तान बंद का असर, बैंक से कोयला खदान तक कामगार होंगे हड़ताल में शामिल The post Train News: दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ ट्रेन की बोगी में धुआं उठने से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Band Live: बंद का असर दिखना शुरू, कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं सड़क जाम, जगह जगह हो रही आगजनी

Bihar Band Live: पटना. बिहार में इंडिया गठबंधन ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में बंद बुलाया है. पटना, खगड़िया, जहानाबाद और हाजीपुर में बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर टायर जलाए हैं, सड़क जाम की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है. प्रदर्शन के कारण कई जगहों पर आवागमन ठप हो चुका है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तैनाती बढ़ा दी है. हाजीपुर पटना मार्ग बंदहाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का… हाजीपुर पटना मार्ग बंदहाजीपुर में इंडिया गठबंधन के बंद का असर सुबह से ही दिख रहा. राजद विधायक मुकेश रौशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी, जिससे हाजीपुर-पटना मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. मुकेश रौशन ने बताया कि तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह चक्का जाम किया गया है, जिसमें एम्बुलेंस और बच्चों की गाड़ियों को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन रोका गया. प्रदर्शनकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण और ट्रेड यूनियन हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की है. Published on: 2025-07-09T09:13:56+05:30 जहानाबाद में पटना गया पैसेंजर रोकी गयीजहानाबाद में राजद समर्थकों… जहानाबाद में पटना गया पैसेंजर रोकी गयीजहानाबाद में राजद समर्थकों ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोकने की कोशिश की. कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और काको मोड़ को पूरी तरह जाम कर दिया है. सड़क जाम के कारण आवागमन बाधित रहा. राजद समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया. Published on: 2025-07-09T09:11:12+05:30 खगड़िया में सड़क पर उतरे समर्थकखगड़िया के राजेंद्र चौक पर… खगड़िया में सड़क पर उतरे समर्थकखगड़िया के राजेंद्र चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं, खासकर राजद समर्थकों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी है. बंद समर्थकों ने केंद्र और बिहार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है. राजद समर्थकों का आरोप है कि मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई भाजपा के इशारे पर हो रही है. नीरज कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगा. पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी है और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही. Published on: 2025-07-09T09:09:27+05:30 The post Bihar Band Live: बंद का असर दिखना शुरू, कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं सड़क जाम, जगह जगह हो रही आगजनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काम चाहिए तो मुसलमान बनो… युवती से बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लूलू मॉल विवादों के घेरे में आ गया है. यहां काम करने वाली एक युवती ने अपने सीनियर मैनेजर पर यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है. दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो आरोपी की पहचान फराज उम्र 27 साल, निवासी रामनगर, अयोध्या के रूप में हुई है. युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा. जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि फराज उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर उसे जलती सिगरेट से दागा गया, मारपीट की गई और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई. युवती का कहना है कि आरोपी बार-बार उसकी धार्मिक आस्था का अपमान करता था और कहता था कि अगर मॉल में काम करना है तो इस्लाम कबूल करना होगा. पुलिस की हिरासत में आरोपी पुलिस ने बताया कि फराज 8 जुलाई को थाने पहुंचा था, जहां से उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी इस मामले को केवल व्यक्तिगत अपराध मानने के बजाय, लखनऊ पुलिस और दक्षिणी जोन कमिश्नरेट की टीम पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है. मॉल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है. The post काम चाहिए तो मुसलमान बनो… युवती से बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्रकार निभाते हैं बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री साय

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर के प्रेक्षागृह में संसदीय रिपोर्टिंग विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा के रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा ने भी 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पूरी की है और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हाल ही में विधायकों के लिए भी कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था, जिसका लाभ हमारे सदस्यों को मिला है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में अनेक नवनिर्वाचित विधायक भी हैं, जिनकी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं. इसी तरह पत्रकारों की भी अहम भूमिका है, जो विधानसभा की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधु बड़ी मेहनत से विधानसभा की कार्यवाही को कवर करते हैं, जिससे आमजन यह जान पाते हैं कि विधायकों द्वारा उनके मुद्दों को गंभीरता से उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित करने की परंपरा को भी सराहा और कहा कि इससे पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है तथा संसदीय रिपोर्टिंग को प्रोत्साहन मिलता है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यशाला पत्रकारों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और इसके माध्यम से विधानसभा की गतिविधियां और अधिक प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचेंगी. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में संसदीय पत्रकारिता की महत्ता बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय रहा है. उन्होंने कहा कि संसदीय पत्रकारिता अत्यंत संवेदनशील दायित्व है, जो सदन की गोपनीयता, अनुशासन और गरिमा को बनाए रखते हुए जनता तक सटीक एवं निष्पक्ष जानकारी पहुंचाने का कार्य करती है. डॉ. सिंह ने कहा कि पत्रकार जब पक्ष–विपक्ष से परे रहकर निष्पक्ष रूप से विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करते हैं और उसे प्रस्तुत करते हैं, तब लोकतंत्र मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि संसदीय प्रणाली की गहरी समझ से ही पत्रकार बेहतर ढंग से जनता को विधानसभा की गतिविधियों से अवगत करा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय पत्रकारिता में विशेष रूप से विधानसभा की प्रक्रिया से जुड़े समाचारों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना आवश्यक है, ताकि आमजन तक वे प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं दिवंगत पत्रकारों का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि प्रदेश की पत्रकारिता परंपरा ने सदैव विधानसभा की गरिमा बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारों की भूमिका को नारद मुनि की परंपरा से जोड़ते हुए कहा कि पत्रकार समयबद्धता और सजगता के साथ लोकतंत्र के संवाहक होते हैं. डॉ. महंत ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से सभी को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा और संसदीय पत्रकारिता को समझने का दायरा और व्यापक होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन उपयोगी सिद्ध होगा और पत्रकारों के कार्य को नई दिशा देगा. उन्होंने अपनी लंबी संसदीय यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि इस दौरान पत्रकारों के साथ बिताए गए समय और अनुभव अत्यंत मूल्यवान रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों की सजगता, सटीकता और संवेदनशीलता की सराहना की, जो वर्षों से संसदीय गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक श्री संजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे. The post विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्रकार निभाते हैं बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री साय appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top