Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चितरा: एस्कॉर्ट वाहन पर पथराव को लेकर 500-600 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

चितरा. चितरा-जामताड़ा मुख्य सड़क स्थित सोरेनपाड़ा बस्ती के समीप गत मंगलवार दोपहर को हाइवा से कोयला ढुलाई किये जाने के विरोध में ईसीएल सिक्योरिटी व सीआईएसएफ पर जानलेवा हमला किया गया था. इसको जामताड़ा जिला के बिंदापाथर थाना में 500-600 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सचिन रंजन ने बिंदापाथर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें 500-600 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. मालूम हो कि सिक्योरिटी इंस्पेक्टर सचिन रंजन ने लिखित बयान में जिक्र किया है कि कोयला लोड हाइवा को जामताड़ा रेलवे साइडिंग के लिए भेजा जा रहा था. उक्त हाइवा का चितरा कोलियरी के सुरक्षा विभाग, सीआईएसएफ व बिंदापाथर थाना की पुलिस एस्कॉर्ट कर रही थी. इस दौरान बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सोरेनपाड़ा के पास चांदनी चौक पर 500- 600 अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा अचानक एस्कॉर्ट वाहनों पर पथराव कर दिया, जिसमें एक सिक्योरिटी इंस्पेक्टर समेत कई जवान जख्मी हो गये. उक्त मामले में प्रशासनी कार्य में बाधा उत्पन्न करना, जानलेवा हमला करना आदि आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रेलवे साइडिंग कोयला ढुलायी रही ठप: मंगलवार को चितरा कोलियरी के एस्कॉर्ट पार्टी पर हमला किए जाने के बाद बुधवार को जामताड़ा रेलवे साइडिंग कोयला ढुलाई पूरी तरह से ठप रही. इससे कोलियरी प्रबंधन एवं ट्रांसपोर्ट कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है. हालांकि दिन भर बारिश के कारण भी कोयला खनन प्रभावित रहा. हाइवा से कोयला ढुलाई के मामले में पुलिस प्रशासन से किया सहयोग का आग्रह चितरा. हाइवा से कोयला ढुलाई मामले में एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके आनंद ने कहा कि नये टेंडर ऑर्डर के अनुसार दमगढ़ा खदान से हाइवा द्वारा जामताड़ा रेलवे साइडिंग के लिए कोयला भेजा जाना है. कहा कि पूर्व छह चक्का डंपर कोयला ढुलाई की जा रही है, जिसकी क्षमता 9 से 11 टन है. पर हमलोगों को प्रतिदिन 5500 टन कोयला ट्रांसपोर्ट करना है. अब तक 5500 टन कोयला डिस्पैच नहीं कर पाये हैं. देश को कोयले की सख्त जरूरत है. थर्मल पावर में कोयले की कमी है. हमारा उत्तरदायित्व है कि ज्यादा से ज्यादा कोयला ट्रांसपोर्ट कर पायें. साथ ही उन्होंने कहा कि इसके नया क्रशर चालू किया गया है. वहीं, उन्होंने कहा कि गिरजा, खून व दमगढ़ा खदान में सात लाख टन कोयला स्टॉक है. जगह-जगह आग लग रही है. भविष्य में आठ हजार टन कोयला ट्रांसपोर्ट नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह होगी. साथ ही कहा कि इसकी शुरुआत गत मंगलवार से की गयी थी, लेकिन संप्रेषण के दौरान हमारे एस्कॉर्ट पार्टियों पर सैकड़ों की संख्या में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. वहीं, घटना की जानकारी जामताड़ा डीसी, एसपी व संबंधित थाना के थाना प्रभारियों से की गयी. कहा कि पुलिस प्रशासन सहयोग करे हमलोग हाइवा से कोयला ट्रांसपोर्ट करने के लिए कटिबद्ध है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चितरा: एस्कॉर्ट वाहन पर पथराव को लेकर 500-600 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अग्नि सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान जारी

कैप्शन- लोगों को जागरूक करते कर्मी. नवादा कार्यालय. सदर अनुमंडल अग्निशमन के द्वारा अग्नि सुरक्षा संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर अग्नि सुरक्षा संबंधित जन जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता अभियान के दौरान सदर अनुमंडल में कुल 06 जगह पर मॉकड्रिल एवं पंपलेट वितरण का कार्यक्रम किया गया. इस दौरान आम जनता को सभी प्रकार के आग से बचने का उपाय एवं तरीका बताया गया. जागरूकता अभियान के दौरान बूढ़े शिशु पुरुष और स्त्रीओं को भी जागरूक किया गया. इस दौरान लोगो को डेमो कर बताया गया की किस तरह से गैस के सिलेंडर में आग लगने पर किस तरह से आपात स्थिति में उसे काबू पाया जा सके. अधिकारी नहीं अभी बताइए की विभाग के द्वारा निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अग्नि सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर 37 आरोपित धराये

आरा. बुधवार को निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों तथा बल सदस्यों के द्वारा विभिन्न रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर कुल 37 आरोपितों को रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में पकड़ा गया. इनमें से अनधिकृत रूप से ट्रेनों में खाद्य पदार्थ बेचने के जुर्म में एक, अनधिकृत रूप से जंजीर खींचने के अपराध में एक, ट्रेनों के स्त्री कोच में पुरुष यात्री के बैठने के अपराध में 26 लोगों को तथा दिव्यांग कोच में सफर कर रहे नौ अनाधिकृत यात्रियों को पकड़ा गया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे कोर्ट आरा में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पेश किया गया, जहां से जुर्माना स्वरूप 10900/- रुपये वसूला गया. आरपीएफ प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए ऊपरगामी पुल का ही इस्तेमाल करें. रेल लाइन पार करना इनके जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है तथा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न रेलवे अधिनियम में अभियान चला कर 37 आरोपित धराये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हत्या के मामले में आठ दोषियों को कठोर कारावास

आरा. हत्या के एक मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा ने बुधवार को दोषी आशीष पासवान समेत आठ दोषियों को कठोर आजीवन कारावास तथा कुल तीन लाख दो हजार रुपये का जुर्माना सुनाया. अभियोजन की ओर से एससी/एसटी के विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बहस किया था. उन्होंने बताया कि आठ जून, 2020 को नगर थानांतर्गत गौसगंज निवासी मिथुन पासवान को जानकी मंदिर के पास गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचक ने कहा था कि घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से जख्मी ने उसे गोली मारने वाले अपराधी का नाम बताया था. साथ ही उससे 15 दिन पूर्व रंगदारी देने की मांग की गयी थी. उक्त घटना को लेकर सूचक द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. 24 सितंबर 2021 को सभी आठ आरोपितों के खिलाफ आरोप का गठन हुआ था. अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों की गवाही हुई थी. सिविल कोर्ट आरा से आरोपित आशीष पासवान तीन जनवरी, 2023 को भागलपुर जेल से पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से भाग गया था. बाद में आरोपी आशीष पासवान को झारखंड में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे 26 सितंबर 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसे इस मामले में पेश किया गया था. सुनवाई के दौरान बुधवार को आरोपित आशीष पासवान व अविनाश पासवान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पांडा ने गोली मारकर हत्या करने का दोषी पाते हुए गौसगंज निवासी आरोपी आशीष पासवान, उसके भाई आरोपी अविनाश पासवान और दोषी अंकित पासवान, सर्वजीत पासवान व उसका भाई दोषी अमरजीत पासवान, बड़की सिंगही निवासी रवि पासवान, गौसगंज के ही अमरजीत पासवान पिता कृष्णा पासवान, भलुहीपुर गांव के दोषी छोटू यादव को कठोर आजीवन कारावास प्रत्येक को कुल 3 लाख 2 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हत्या के मामले में आठ दोषियों को कठोर कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : राजधानी रांची के दो रूफटॉप रेस्टोरेंट को राहत, नगर निगम का आदेश हाइकोर्ट ने किया निरस्त

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने राजधानी के दो रूफ टॉप रेस्टोरेंट्स को बंद करने व डिमोलिशन से संबंधित रांची नगर निगम के आदेश को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर सुनवाई की. इस दाैरान अदालत ने प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुना. मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दोनों याचिकाओं को स्वीकार करते हुए प्रार्थी बेबीलोन और द रीफ रूफटॉप रेस्टोरेंट को राहत प्रदान किया. साथ ही रांची नगर निगम के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें बेबीलोन रूफटॉप तथा द रीफ रूफटॉप रेस्टोरेंट के संचालन पर रोक लगाने और उसे ध्वस्त करने (डिमोलिशन) का निर्देश दिया गया था. नगर निगम का आदेश अधिकार क्षेत्र से परे है अदालत ने स्पष्ट किया कि नगर निगम का यह आदेश अधिकार क्षेत्र से परे है और इसका कोई वैधानिक आधार नहीं है. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता शादाब, सबा व निशा कुमारी ने अदालत को बताया कि रांची नगर निगम का आदेश न केवल अधिकार क्षेत्र से बाहर है, बल्कि वैधानिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी बेबीलोन व द रीफ रूफटॉप रेस्टोरेंट की ओर से याचिका दायर कर रांची नगर निगम के आदेश को चुनाैती दी गयी थी. नगर निगम के अपर प्रशासक ने रेस्टोरेंट्स का संचालन तत्काल प्रभाव से रोकने और निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : राजधानी रांची के दो रूफटॉप रेस्टोरेंट को राहत, नगर निगम का आदेश हाइकोर्ट ने किया निरस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसकेएमसएचीएच के सुपरस्पेशलिटी में मरीज के मौत के बाद जम कर हंगामा

एसकेएमसीएच के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा ऑपरेशन के बाद से होश में नहीं आई इंदु देवी, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप एसकेएमसीएच प्रभारी अधीक्षक ने जांच का आश्वासन दिया संवाददाता मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में किडनी स्टोन के इलाज के लिए भर्ती कराई गई 25 वर्षीय इंदु देवी की बुधवार सुबह मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि सोमवार को उनका ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद से वह कभी होश में नहीं आईं. इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मृतका के पति अवधेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा, ऑपरेशन के बाद हमें बताया गया था कि सब कुछ सामान्य है, लेकिन इंदु कभी होश में नहीं आई. हमें समय रहते सही जानकारी नहीं दी गई. अगर सही इलाज होता, तो शायद मेरी पत्नी आज जिंदा होती. अवधेश ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने सही समय पर इलाज नहीं किया और ऑपरेशन के बाद उचित निगरानी नहीं रखी गई. उन्होंने इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. मृतका के भाई मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन इंदु देवी एकदम सामान्य थी और केवल उनकी किडनी में स्टोन था. ऑपरेशन के बाद वह होश में ही नहीं आईं और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई. वहीं, एसकेएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसकेएमसएचीएच के सुपरस्पेशलिटी में मरीज के मौत के बाद जम कर हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रकम डबल के झांसे में दवा कारोबारी समेत पांच ने गंवायी कमाई

-क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की गयी जालसाजी -साइबर थाने में पीड़ित ने दर्ज कराया केससंवाददाता, मुजफ्फरपुर छह महीने में रकम डबल के झांसे में आकर दवा कारोबारी समेत पांच लोगों ने अपनी कमाई गंवा दी. क्रिप्टो करेंसी के नाम पर की गयी जालसाजी का केस साइबर थाने में दर्ज हुआ है. मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले व दवा दुकानदार ललित कुमार साह को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर छह माह में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया. उनसे 2.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गयी. उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दुबई की मुफ्त यात्रा का था वादा ललित ने बताया कि मुरौल चौक पर 15 साल से उनकी दवा की दुकान है. वैशाली के राजन कुमार ने उन्हें व उनके दोस्तों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने काे कहा. बताया कि छह महीने में पैसे दोगुना हो जायेंगे. राजन ने खुद को कंपनी से जुड़ा होना बताया. कहा कि दुबई की मुफ्त यात्रा का भी मौका है. आरोपी ने भरोसा दिलाया कि यदि कंपनी पैसे वापस नहीं करती है, तो वह व्यक्तिगत रूप से पूरी राशि लौटा देगा. इस आश्वासन के बाद ललित व दोस्तों ने 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 24 के बीच राजन के फोन पे नंबर पर 1,17,500 रुपये और उसके एक परिचित नकुल कुमार के बैंक खाते में 99,500 रुपये ट्रांसफर किये. इससे कुल दो लाख 17 हजार रुपये का लेन-देन हुआ. इसके बदले में, कंपनी के एप्लिकेशन एड्रेस पर 500 डॉलर डाले गए. हालांकि, तीन-चार दिनों के भीतर कंपनी फरार हो गयी और एप्लिकेशन बंद हो गया. जब ललित व उनके साथियों ने राजन कुमार पर दबाव डाला, तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया . 25 अप्रैल 25 को जब ललित पैसे लेने राजन कुमार के घर गए, तो राजन ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उन्हें धमकी दी. साथ ही उनके साथ धक्का-मुक्की भी की . इसके बाद, ललित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रकम डबल के झांसे में दवा कारोबारी समेत पांच ने गंवायी कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर-सूरत का मूंगावली स्टेशन पर जारी रहेगा ठहराव

मुजफ्फरपुर. गाड़ी संख्या-19053 व 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस को मूंगावली स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक बढ़ा दी गयी है. डीआरएम मुंबई सेंट्रल ने इस बारे में सूचना जारी की है, जिसमें उन्हाेंने बताया है कि यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. ऐसे में फिलहाल यह ट्रेन मूंगावली स्टेशन पर पूर्व के तय निर्धारित समय पर रुकेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुजफ्फरपुर-सूरत का मूंगावली स्टेशन पर जारी रहेगा ठहराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उम विद्यालय कुलीपाड़ा में किया गया पौधरोपण

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा, गांधीटोला में एक पौधा मां के अभियान के तहत पौधरोपण किया गया. विद्यालय में प्रधानाध्यापक बद्री रजक समेत, शिक्षक व छात्र- छात्राओं ने पौधरोपण किया. प्रधानाध्यापक बद्री रजक ने कहा कि पौधा लगाना लगाना पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधा लगाने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की. शिक्षक सद्दाम हुसैन, संजय कुमार मंडल, सनातन पंडित, बबीता कुमारी, पुष्पलता गोप, नूतन कुमारी, रितिका कुमारी, काजल कुमारी, आरजू आफाक सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उम विद्यालय कुलीपाड़ा में किया गया पौधरोपण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विभिन्न मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सत्तरकटैया. पीएचसी पंचगछिया में बुधवार को ममता कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. ममता संघ द्वारा आयोजित धरना में मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि वृद्धि सहित अन्य मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने नाम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. धरना में पारो देवी, ललिता देवी, संजू देवी, अनीता देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, मीना कुमारी अणु देवी, संजू देवी, तारा देवी सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विभिन्न मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top