Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुटुंबा में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर पकड़े गए शराबियों को ले भागे परिजन

Aurangabad: शराबबंदी पुलिस प्रशासन के लिए  सिर दर्द बन गयी है. शराबबंदी अभियान को लेकर शराबी एवं शराब धंधेबाजों को पकड़ने के क्रम में पुलिस को भी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है. जिले में शराब को लेकर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर दर्जनों बार हमले किये गये. इसी तरह का एक और मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पकड़े गए शराबियों को पकड़ने पर उत्पाद विभाग  की टीम पर  असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा हमला किया गया. इस घटना में दरोगा सहित कई पुलिसकर्मियों को जख्मी होने की बात बताई जा रही है. घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के बिहार- झारखंड बॉर्डर इलाके में संडा के समीप स्थित धोबनी गांव के समीप की है. जिन लोगों को चोट आई है उनमें उत्पाद विभाग के दारोगा कृषनंदन कुमार, चालक सुमंत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल है.  क्या है पूरा मामला ?  प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में जख्मी सभी पुलिसकर्मी टंडवा थाना क्षेत्र के पिछुलिया स्थित चेकपोस्ट पर ड्यूटी में लगे थे. पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन जांच के क्रम में झारखंड से शराब पीकर लौट रहे तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद विभाग की पुलिस शराबियों को स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले जा रही थी. इसी क्रम में किसी तरह इसकी भनक शराबियों के परिजनों तथा ग्रामीणों को लग गई. शराबियों को पकड़े जाने की सूचना मिलते ही उनसे जुड़े लोग पिकअप वाहन  पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे  तथा उत्पाद विभाग के स्कॉर्पियो में टक्कर मार दिया.  पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट  इसके बाद एसआई, चालक तथा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए शराबियों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए. असामाजिक तत्व के लोगों ने उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना की पुलिस, उत्पाद विभाग के अन्य पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया गया.  सदर अस्पताल रेफर हुए घायल पुलिस अधिकारी  जानकारी के अनुसार अस्पताल के चिकित्सकों ने एसआई कृष्णनंदन कुमार व चालक सुमंत की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस की टीम वहां पहुंची थी. पुलिस को पहुंचते ही हमला करने वाले लोग फरार हो गए. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी. इधर उत्पाद अधीक्षक से पक्ष जानने का प्रयास किया गया,लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. Also read: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 12 लाख की लूट, शहर के व्यापारियों में दहशत का माहौल  दो  माह पूर्व भी उत्पाद विभाग की टीम पर बारातियों ने कर दिया था हमला शराब एवं शराब धंधेबाजों को पकड़ने के क्रम में पुलिस पर हमला कोई नई बात नहीं है.  दो महीने पूर्व एक मई को भी टंडवा इलाके में बारातियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया था. घटना में उत्पाद विभाग के एएसआई विनोद कुमार यादव, सिपाही वरुण कुमार, चालक सुमंत कुमार व धर्मेंद्र कुमार समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए थे. उक्त घटना भी पिछुलिया गांव  के समीप घटी थी. इसके अलावा पुलिस पर  भी हमले की बात सामने आई है. शराब जांच के क्रम में शराब माफियाओं ने पुलिस को वहां से रोकने का प्रयास किया था जिसमें कुटुंबा थानाध्यक्ष एवं थाना मैनेजर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घेउरा गांव में भी पूर्व के दिनों में पुलिस पर हमला किया गया था. हाल फिलहाल में माली थाना क्षेत्र के चरण गांव की घटना शराब को लेकर ही हुई थी. The post कुटुंबा में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर पकड़े गए शराबियों को ले भागे परिजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता के आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, 60 लाख रुपये का था टेंडर

Rekha Gupta:  दिल्ली प्रशासन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रशासनी आवास की मरम्मत और साज सज्जा का ठेका रद्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए टेंडर को रद्द कर दिया गया है. लोक निर्माण विभाग ने सीएम रेखा गुप्ता को राजनिवास मार्ग पर दो बंगले आवंटित किये थे- एक उनके निवास के लिए और दूसरा शिविर कार्यालय के लिए. रेखा गुप्ता ने पिछले सप्ताह शिविर कार्यालय का उद्घाटन किया था. 60 लाख रुपये का टेंडर रद्द दस्तावेजों के मुताबिक 60 लाख रुपये का ठेका रद्द कर दिया गया है. इसके तहत मुख्यमंत्री के आवास पर विभिन्न उपकरण भी लगाए जाने थे. इनमें 14 एयर कंडीशनर, टेलीविजन और बिजली के उपकरण शामिल थे. दो बंगले किए गए थे आवंटित दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को लोक निर्माण विभाग ने दो बंगले आवंटित किए थे. दोनों बंगले राज निवास मार्ग पर स्थित है. दोनों में से एक बंगले को उनके निवास के लिए और दूसरे को शिविर कार्यालय के लिए आवंटित किया गया था. हमारे संस्कार में है जनसेवा- रेखा गुप्ता बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में सीएम ने दिल्लीवासियों से सीधा संवाद किया. उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान को लेकर अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जनसेवा हमारे संस्कार में है और मुख्यमंत्री जन सेवा सदन उन्हीं मूल्यों का सजीव प्रतिरूप है. उन्होंने कहा कि यह वही परिवर्तन है जिसकी कल्पना उस हिंदुस्तान में की गई थी जहां शासन जन की सहभागिता से संचालित हो और प्रशासन जनभावनाओं का प्रतिबिंब बने. जनसेवा हमारे संस्कार में है और मुख्यमंत्री जनसेवा सदन उन्हीं मूल्यों का सजीव प्रतिरूप है। यह वही परिवर्तन है जिसकी कल्पना उस हिंदुस्तान में की गई थी जहाँ शासन जन की सहभागिता से संचालित हो और प्रशासन जनभावनाओं का प्रतिबिंब बने। आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में दिल्लीवासियों से सीधे संवाद… pic.twitter.com/7geuhz041G — Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 9, 2025 The post Rekha Gupta: सीएम रेखा गुप्ता के आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, 60 लाख रुपये का था टेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

HSL recruitment 2025 : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में मैनेजर समेत 47 पदों पर आवेदन का मौका 

HSL recruitment 2025 : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) ने मैनेजर, प्रोजेक्ट सुपरिटेंडेंट एवं डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर के कुल 47 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. कुल पद 47 मैनेजर (टेक्निकल) 3प्रोजेक्ट सुपरिटेंडेंट (टेक्निकल) 2डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसरटेक्निकल 14सबमरीन 9सिविल 3एचआर 6सिक्योरिटी 1कॉरपोरेट कम्युनिकेशन 1डिजाइन 2सीनियर कंसल्टेंट 3कंसल्टेंट 3 आवेदन के लिए योग्यता  मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल/ नेवल आर्किटेक्चर विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ फुलटाइम इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार मैनेजर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास न्यूनतम नौ वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं कार्यानुभव का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें. इसे भी पढ़ें : Internship programs : जर्नलिज्म, स्टूडेंट काउंसलर एवं ऑपरेशंस समेत अन्य क्षेत्रों में इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन आयु सीमा  मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष, प्रोजेक्ट सुपरिंटेंडेंट के लिए 57 वर्ष डिप्टी प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए 40 एवं 45 वर्ष, सीनियर कंसल्टेंट के लिए 62 वर्ष और कंसल्टेंट के लिए 62 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.  ऐसे करें आवेदन  हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे.अंतिम तिथि : 9 अगस्त, 2025.विवरण देखें : https://hslvizag.in/hsl-cms/media/Final%20Advertisement%20Phase-1%20Recruitment%20-%20V10_Pre_Approved_2025%20-%20PFC.pdf The post HSL recruitment 2025 : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में मैनेजर समेत 47 पदों पर आवेदन का मौका  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के बिना भी हो सकती है धमाकेदार पार्टी, बड़े शहरों में बढ़ रहा है इस टाइप के ड्रिंक का क्रेज

Alcohol Free Party Ideas: दोस्तों के साथ जब भी पार्टी की बात छिड़ती है तो लोगों का पहला सवाल यही रहता है शराब कितनी होनी चाहिए. क्या इतना में हो पाएगा. क्योंकि इसके बिना पार्टी अधूरी मानी जाती थी. लेकिन अब इसके बिना में पार्टी हो रही है. आप सोचेंगे कि शराब पीने वाले कैसे इसके बिना भी पार्टीज को सेलिब्रेट करेंगे. लेकिन अब यही सोच बदल रही है. आज की युवा पीढ़ी, खासकर शहरी वर्ग, एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है- ‘सोबर ड्रिंकिंग’, यानी शराब के बिना ड्रिंक कल्चर. जी हां बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे नो-एल्कोहलिक वाइन, बीयर और मॉकटेल्स इस बदलाव की गवाही दे रहे हैं. एक्सपर्ट की मानें तो अब लोग शराब पीकर ‘कूल’ दिखने से अधिक खुद के लिए ‘क्लीन’ जीवन जीना चाहते हैं. क्या है नो-एल्कोहल वाइन और बीयर जिसे सोबर ड्रिंकिंग कहते हैं? सोबर ड्रिंक्स का स्वाद और लुक बिल्कुल वाइन और बीयर जैसा लगता है. लेकिन इसमें 0% अल्कोहल या बेहद कम (0.5%) अल्कोहल होता है. इसके कई ब्रांड्स जैसे Heineken 0.0, Budweiser Zero, Sula Zero Wine, Dia Sparkler आदि अब हिंदुस्तान में भी उपलब्ध हैं. Also Read: Health Benefits of Pippali: औषधीय गुणों से युक्त इस मसाले के सेवन से मिलते हैं कमाल के लाभ, जानिए कैसे किया जाता है इसका उपयोग क्यों बदल रहा ट्रेंड? शराब के सेवन से हेल्थ का नुकसान होने के साथ साथ फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगरों में अब Dry January, Sober October जैसे सोशल मूवमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इसके अलावा कई कॉर्पोरेट ऑफिस और वेडिंग पार्टीज में अब नो-एल्कोहल पेय ड्रिंक की डिमांड ज्यादा दिख रही हैं. साथ ही साथ रेस्टोरेंट्स और पब्स में अब मॉकटेल्स के साथ ‘सोबर ड्रिंक’ भी मेन्यू में शामिल हो रहा है. Also Read: New born Baby Care: शिशु के पेरेंट्स को पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें, वरना हो सकती है परेशानी The post शराब के बिना भी हो सकती है धमाकेदार पार्टी, बड़े शहरों में बढ़ रहा है इस टाइप के ड्रिंक का क्रेज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अदाणी के बाद अनिल अग्रवाल की कंपनी पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर का हमला, ग्रुप ने आरोप नकारे

Vedanta Group: अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के बाद अब एक दूसरी शॉर्ट सेलिंग कंपनी‘वायसराय रिसर्च’ ने बिहार के उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. वायसराय रिसर्च ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में बिहार के अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाले माइन्स ग्रुप वेदांता पर ‘वित्तीय रूप से अस्थिर’ होने और लेनदारों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करने का आरोप लगाया गया है. वेदांता ने इन सभी आरोपों को ‘चुनिंदा भ्रामक सूचना और आधारहीन’ बताते हुए कहा कि इसके पीछे मकसद ग्रुन को बदनाम करने वाला बताते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. इससे पहले, अमेरिका की एक अन्य शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप पर भी गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें उसे मुंह की खानी पड़ी थी और अंतत: कंपनी को बंद कर देना पड़ा. वेदांता रिसोर्सेज पर दांव लगाने का आरोप अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी वायसराय रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वह वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी और बहुलांश हिस्सेदारी रखने वाली वेदांता रिसोर्सेज के लोन बॉन्ड की कीमत भविष्य में गिरने का दांव लगा रही है. लोन सेगमेंट की कीमत के आगे चलकर गिरने पर दांव लगाने को बॉन्ड की ‘शॉर्ट सेलिंग’ भी कहा जाता है. यह शेयर कारोबार की एक रणनीति है, जहां निवेशक बॉन्ड या अन्य लोन साधनों की कीमत में गिरावट से लाभ कमाने की कोशिश करता है. रिपोर्ट जारी होने के बाद वेदांता के शेयर में 7.8% तक की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद में इसने नुकसान की एक हद तक भरपाई कर ली. वायसराय रिसर्च ने वेदांता रिसोर्सेज को बताया परजीवि कंपनी अमेरिकी फर्म वायसराय रिसर्च ने वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) को भारी कर्ज में डूबी मूल कंपनी बताते हुए कहा, ‘‘ग्रुप की पूरी संरचना आर्थिक रूप से अस्थिर है, परिचालन के स्तर पर कमजोरी है और लेनदारों के लिए एक गंभीर, कम-मूल्यांकन वाला जोखिम पैदा करती है.’’ वायसराय रिसर्च ने कहा, ‘‘वीआरएल एक ‘परजीवी’ मूल की कंपनी है, जिसका अपना कोई महत्वपूर्ण परिचालन नहीं है, जो पूरी तरह से अपने मरते हुए ‘मेजबान’ वेदांता लिमिटेड (वीईडीएल) से निकाली गई नकदी पर निर्भर है.’’ बुनियादी मूल्य को नष्ट कर रही वीईडीएल रिपोर्ट में कहा गया है कि वेदांता रिसोर्सेज अपने कर्ज बोझ को कम करने के लिए वीईडीएल को व्यवस्थित रूप से खाली कर रही है, जिससे परिचालन कंपनी को लगातार बढ़ते कर्जभार को उठाने और अपने नकदी भंडार को समाप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. रिपोर्ट कहती है, ‘‘यह लूट वीईडीएल के बुनियादी मूल्य को नष्ट कर रही है, जो वीआरएल के अपने लेनदारों के लिए प्राथमिक गारंटी है.’’ भ्रामक सूचनाओं के जरिए झूठा प्रचार: वेदांता वेदांता ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान में कहा, ‘‘यह रिपोर्ट ग्रुप को बदनाम करने के लिए चुनिंदा भ्रामक सूचनाओं और निराधार आरोपों का एक दुर्भावनापूर्ण मिश्रण है.’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह रिपोर्ट हमसे संपर्क का कोई प्रयास किए बगैर केवल झूठे प्रचार के मकसद से जारी की गई है. इसमें सिर्फ पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध विभिन्न सूचनाओं का संकलन है, लेकिन इसे तैयार करने वालों ने बाजार की प्रतिक्रिया से फायदा उठाने के लिए संदर्भ को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की है.’’ क्या है वायसराय रिसर्च का आरोप अमेरिकी कंपनी ने वेदांता समूह में कुछ भौतिक मात्रात्मक और गुणात्मक विसंगतियों को ‘धोखाधड़ी के समान’ बताते हुए ‘बैट एंड स्विच फंडिंग मॉडल’ का उल्लेख किया है. उसका कहना है कि वेदांता लिमिटेड नई पूंजी जुटाने के लिए ऐसी बेतुकी परियोजनाओं का प्रवर्तन करती है, जिनका वह वहन नहीं कर सकती. बाद में यह पूंजी मूल कंपनी को उसके कर्ज चुकाने के लिए दे दी जाती है. इस रिपोर्ट में वेदांता के ब्याज व्यय के उसकी दर्ज दरों से कहीं अधिक होने, परिसंपत्तियों के मूल्यों में वृद्धि के प्रमाण, परिचालन वाली अनुषंगी कंपनियों की ओर से लाभ और परिसंपत्तियों के मूल्यों को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए व्यवस्थित रूप से पूंजीकृत किए जाने का आरोप लगाया गया है. वेदांता के बही-खाते में विवादित व्यय: वायसराय रिसर्च इसके अलावा, रिपोर्ट में अरबों डॉलर के विवादित व्यय को बही-खाते से बाहर रखने और वित्तीय रिपोर्ट में दर्ज नहीं करने की बात भी कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘वेदांता का मामला प्रबंधन और लेखा परीक्षकों के स्तर पर व्यवस्थित परिचालन विफलताओं को पेश करता है, जिसमें अनुचित लेखा परीक्षक विकल्प भी शामिल हैं.’’ यह रिपोर्ट वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की ओर से वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करने से एक दिन पहले आई है. इसे भी पढ़ें: RBI Auction: प्रशासनी सिक्योरिटीज को लूट लेने का आ रहा बेहतरीन मौका, आरबीआई करेगा सबसे बड़ी नीलामी हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर लगाया था गंभीर आरोप वेदांता ग्रुप के खिलाफ आई इस रिपोर्ट ने अदाणी ग्रुप के खिलाफ जनवरी, 2023 में आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की यादें ताजा कर दी हैं. हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर शेयरों के भाव में हेराफेरी करने और वित्तीय लेखा में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. हालांकि, अदाणी ग्रुप ने उन सभी आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें ‘निराधार’ और ‘दुर्भावनापूर्ण’ बताया था. लेकिन, इस रिपोर्ट के कारण अदाणी ग्रुप के शेयरों के मूल्य में 150 अरब डॉलर तक की भारी गिरावट आ गई थी. बाद में अदाणी ग्रुप के शेयरों के भाव सुधरते हुए नुकसान की काफी हद तक भरपाई करने में सफल रहे. वहीं, हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने कारोबार बंद करने की घोषणा कर दी है. इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग के आईपीओ की धमाकेदार एंट्री जल्द, चेक करें प्राइस बैंड The post अदाणी के बाद अनिल अग्रवाल की कंपनी पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर का हमला, ग्रुप ने आरोप नकारे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video Houthi Rebels Attack: टाइटैनिक की तरह लाल सागर में डूबा जहाज… देखें वीडियो

Viral Video Houthi Rebels Attack: 6 जुलाई 2025 को यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक बल्क कैरियर जहाज मैजिक सीज पर खतरनाक हमला कर दिया. यह जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत चल रहा था और यूनानी स्वामित्व में था. हूतियों ने ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर और छोटे हथियारों से इस जहाज को निशाना बनाया. कुछ ही पलों में जहाज में आग लग गई और वह भीषण धमाके के बाद दो हिस्सों में टूटकर समुद्र में समा गया. हमला रिकॉर्ड किया, वीडियो किया जारी (Viral Video Houthi Rebels Attack) हूती विद्रोहियों ने इस हमले का वीडियो भी सार्वजनिक किया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहाज पर ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं, जोरदार धमाके के बीच जहाज धू-धू कर जलता है और अंततः डूब जाता है. हूतियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि यह जहाज इजरायल पर उनकी ओर से लगाई गई नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा था. 3 की मौत, कई घायल (Houthi Rebels Attack) यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ‘ऑपरेशन एस्पाइड्स’ ने पुष्टि की है कि इस हमले में तीन नाविकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से एक ने अपना पैर खो दिया. जहाज पर मौजूद 22 क्रू सदस्यों में से बाकी लोगों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, जिन्हें बाद में सुरक्षित बचा लिया गया. जहाज पर तैनात सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन वे हमले को रोकने में नाकाम रहे. ⚡️BREAKING Yemeni Forces released footage of raiding and blowing up the bulk carrier MAGIC SEAS for violating the blockade imposed on Israel pic.twitter.com/aBsTSugmpl — Iran Observer (@IranObserver0) July 8, 2025 वैश्विक व्यापार पर गहरा असर (Viral Video) यह हमला तब हुआ जब मैजिक सीज स्वेज नहर की ओर बढ़ रहा था. यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. हूतियों द्वारा लगातार इस प्रकार के हमले किए जाने से अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही, इससे ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी असर पड़ रहा है. हूती गुट का कहना है कि वे हमास के समर्थन में ये हमले कर रहे हैं, जो इजरायल के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया (Red Sea) इस हमले की दुनियाभर में निंदा की जा रही है. कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चिंता जताई है कि ऐसे हमले न केवल समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि पहले से तनावग्रस्त मध्य पूर्व की स्थिति को और भी अस्थिर बना रहे हैं. क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है. कैसे बचेगी हिंदुस्तानीय नर्स निमिषा प्रिया की जान? 16 जुलाई को दी जाएगी फांसी क्या जिंदा हिंदुस्तान लौट पाएगी निमिषा प्रिया? 16 जुलाई को यमन में फांसी चीन के आसमान में दिखें 7 सूरज, लेकिन कैसे? वीडियो देख दुनिया हुई हैरान The post Viral Video Houthi Rebels Attack: टाइटैनिक की तरह लाल सागर में डूबा जहाज… देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sawan 2025 : सावन और सोमवार को भगवान शंंकर की पूजा का है खास महत्व, 11 जुलाई से शुरू होगा सावन का पवित्र महीना

Table of Contents क्या है देवघर के बाबा मंदिर का महत्व मनोकामना देव हैं बाबा सावन में क्यों होती है भगवान शिव की पूजा सावन का महीना भगवान शिव को है प्रिय सावन के महीने में कांवर यात्रा और जलाभिषेक Sawan 2025 : सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह महीना बहुत ही खास है और यह भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना है. सावन के महीने में भगवान शंकर पर जलाभिषेक की परंपरा है. यही वजह है कि सावन के महीने में शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ती है. जिन राज्यों में भगवान शंकर का ज्योतिर्लिंग हैं वहां तो एक दिन में लाखों श्रद्धालु भगवान का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़ते हैं. झारखंड की बाबा नगरी देवघर में हर साल लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं. यहां का शिवलिंग रावण द्वारा स्थापित है और भगवान शंकर के वैद्यनाथ स्वरूप की पूजा होती है, जिसका रावण से गहरा संबंध है. इस मौके पर देवघर के बाबा मंदिर में पूरे एक माह का मेला लगता है जिसकी शुरुआत 10 जुलाई को हो जाएगी. क्या है देवघर के बाबा मंदिर का महत्व पौराणिक कथाओं के अनुसार देवघर में भगवान शिव का लिंग रावण ने स्थापित किया था. एक बार रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की और अपना एक-एक सिर काट कर भगवान के सामने अर्पित कर दिया. जब उसने अपना दसवां सिर भगवान के सामने अर्पित करना चाहा तो भगवान ने प्रकट होकर उसे वरदान दिया. तब रावण ने उन्हें अपने साथ लंका चलने को कहा, तब वरदान स्वरूप भगवान ने अपना स्वरूप शिवलिंग, ज्योतिर्लिंग के रूप में उन्हें दिया और शर्त रखी कि तू शिवलिंग को धरती पर जहां कहीं भी रखेगा मैं वहीं स्थापित हो जाऊंगा. रावण ने खुश होकर सहमति दी और लंका की ओर चल पड़ा.रावण की इस सफलता पर देवता भयभीत हो गए और उन्हें लगा कि अगर रावण भगवान को अपने साथ ले गया तो वह और ताकतवर हो जाएगा, तब सबसे भगवान विष्णु से मदद मांगी. भगवान विष्णु ने वरुण देव से कहा कि रावण के पेट में जल भर दें, ताकि उसे लघुशंका लग जाए. जब रावण को तीव्र लघुशंका महसूस हुई, तो उसने देवघर में एक शिशु को जो ग्वाले के भेष में भगवान विष्णु थे, देकर लघुशंका के लिए चला गया. रावण के जाते ही भगवान विष्णु ने शिवलिंग को जमीन पर रख दिया और वहां से चले गए. रावण जब आया तो उसने शिवलिंग को जमीन पर पाया, उससे उसे उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह वहां से हिला नहीं. तब आकाशवाणी हुई कि अब शिवलिंग वहीं पर रहेगा. चूंकि भगवान शंकर ने रावण के कटे हुए सिर की चिकित्सा की थी जिससे रावण को कष्ट से मुक्ति मिली थी इसलिए देवघर के भगवान शिव को वैद्यनाथ कहा जाता है और इस ज्योतिर्लिंग की पूजा शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति के लिए की जाती है. मनोकामना देव हैं बाबा देवघर के बाबा मंदिर की विशेषता यह है कि यहां स्थापित बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं, इसलिए यहां मन्नत मांगने वालों की भीड़ उमड़ती है और भक्त अपनी मनोकामना सिद्धि पर यहां विशेष पूजा भी करते हैं. देवघर के बाबा ने रावण की भी मनोकामना पूर्ण की थी और उसके साथ ज्योतिर्लिंग के रूप में लंका जा रहे थे, लेकिन अहंकार की वजह से उसकी मनोकामना पूर्ण नहीं हुई. सावन में क्यों होती है भगवान शिव की पूजा पौराणिक कथाओं के अनुसार देवताओं और असुरों ने मिलकर सावन के महीने में ही समुद्र मंथन किया था, जिससे सबसे पहले हलाहल विष निकला. हलाहल विष को अत्यंत भयंकर विष माना जाता है, जिसके प्रभाव से लोगों की तुरंत मृत्यु संभव है. जब समुद्र मंथन से हलाहल विष निकला, तो उसके प्रभाव से देवता और दानव जलने लगे तब सृष्टि के संहारकर्ता, आदिदेव शिव ने उस जहर का पान कर लिया और उसे अपने कंठ में रख लिया. विष के प्रभाव से उसके शरीर में तीव्र ताप उत्पन्न हो गया, जिसे शांत करने के लिए देवताओं ने भगवान शंकर पर जल अर्पित किया, उसी वक्त से सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है. सावन का महीना भगवान शिव को है प्रिय माता पार्वती ने सावन के महीने में ही भगवान शिव को पाने के लिए कठिन व्रत किया था. माता पार्वती ने सोमवार को कठिन व्रत भी किया था. इसी वजह से भगवान शंकर को सोमवार का दिन और सावन का महीना बहुत प्रिय है. सावन में सोमवार के व्रत का भी विधान है और कहते हैं कि सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर मन वांछित फल देते हैं. लड़कियां अगर सोमवार का व्रत करें, तो उन्हें इच्छित वर की प्राप्ति होती है. सावन के महीने में कांवर यात्रा और जलाभिषेक सावन के महीने में बिहार-झारखंड के लोग कांवर यात्रा पर जाते हैं, जिसमें वे बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल भरते हैं और 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद देवघर पहुंचकर उनका जलाभिषेक करते हैं. यह यात्रा कठिन है, लेकिन भक्तिभाव से भक्त इसे पूरा करते हैं और पूरे रास्ते बोलबम का नारा लगाते हुए जाते हैं. भगवान शिव आशुतोष हैं वो अपने भक्त के इतने समर्पण भाव ने तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कामनापूर्ति करते हैं. Also Read: The post Sawan 2025 : सावन और सोमवार को भगवान शंंकर की पूजा का है खास महत्व, 11 जुलाई से शुरू होगा सावन का पवित्र महीना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री शिव शक्ति मंदिर के नौवें वार्षिकोत्सव पर 400 महिलाओं ने उठाया कलश, भगवान शिव के जयघोष से गूंजी रांची

Shri Shiv Shakti Mandir Anniversary: रांची-झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड स्थित न्यू मधुकम (रोड नंबर-5H) के श्री शिव शक्ति मंदिर के नौवें वार्षिकोत्सव का बुधवार से आगाज हो गया. मंगल कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हो गया. हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकली. करीब 400 स्त्री श्रद्धालुओं ने कलश उठाया. कलश यात्रा न्यू मधुकम से पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित राणी सती दादी मंदिर तक पहुंची. कलश में यहां से जल लेकर रातू रोड होते हुए स्त्री श्रद्धालु फिर श्री शिव शक्ति मंदिर लौटीं. इस दौरान भगवान शिव के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान था. 10 जुलाई को सामूहिक रुद्राभिषेक श्री शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष अरबिंद कुमार मिश्र ने बताया किकलश यात्रा के साथ चार दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार से शुरू हो गया. 10 जुलाई की दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सामूहिक रुद्राभिषेक होगा. 11 जुलाई को सामूहिक हवन और शाम पांच बजे से भंडारा होगा. 12 जुलाई को रात नौ बजे झांकी और भव्य जागरण होगा. उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य केदारनाथ मिश्रा विधिवत पूजा संपन्न कराएंगे. ये भी पढ़ें: देवघर चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव समेत 3 की बढ़ेंगी मुश्किलें, झारखंड हाईकोर्ट ने स्वीकार की CBI की ये याचिका कलश यात्रा में ये थे शामिल कलश यात्रा में राहुल चौधरी, अनिल गुप्ता, अरबिंद कुमार मिश्रा, अशोक सोनी, शिवकिशोर शर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, अनुज कुमार सोनी, रामबाबू दास, मणिकांत झा, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, विंध्याचल पांडे, धनेश्वर साव, राजीव वर्मा, मुकेश साहू, संजीव कुमार सिंह, विनोद वर्मा, जनार्दन सोनी, अपूर्व कृष्ण समेत बड़ी संख्या में स्त्रीएं शामिल थीं. ये भी पढ़ें: Jharkhand Naxal: भाकपा माओवादियों की बड़ी साजिश झारखंड में आज फिर नाकाम, सर्च ऑपरेशन में 18 IED बम बरामद ये भी पढ़ें: झारखंड के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया विकास का उजाला The post श्री शिव शक्ति मंदिर के नौवें वार्षिकोत्सव पर 400 स्त्रीओं ने उठाया कलश, भगवान शिव के जयघोष से गूंजी रांची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amit Shah Retirement Plan: रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अमित शाह? गृहमंत्री ने बता दिया अपना फ्यूचर प्लान

Amit Shah Retirement Plan: ‘सहकार संवाद’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया, “मैंने निर्णय लिया है कि जब भी मैं सेवानिवृत्त होऊंगा, अपना शेष जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को समर्पित करूंगा.” #WATCH | Delhi: At ‘Sahkar Samvaad’, Union Home Minister and Minister of Cooperation Amit Shah said, “…I have decided that whenever I retire, I will dedicate the rest of my life to Vedas, Upanishads, and natural farming…” (Video: DD News) pic.twitter.com/xmwH0UAv8Q — ANI (@ANI) July 9, 2025 गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की स्त्रीओं से शाह ने की बात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ीं माताओं-बहनों और अन्य सहकारी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार 9 जुलाई को ‘सहकार-संवाद’ किया. इस कार्यक्रम में शामिल कच्छ की मीरलबेन आशाभाई रबारी जी ने बताया कि कैसे मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के तहत ऊंटनी के दूध के व्यवसाय में वृद्धि हुई है. मध्य प्रदेश के वीरेन्द्र चौहान जन औषधि केंद्र चलाकर सस्ती दवाइयों का लाभ गांव को दे रहे मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के वीरेन्द्र चौहान जी ने बताया कि कैसे PACS जन औषधि केंद्र चलाकर गांव वालों को सस्ती दवाइयों का लाभ पहुंचा रहे हैं और PACS के सदस्यों की आय भी बढ़ रही है. इसी तरह राजस्थान के डूंगरपुर जिले की LAMPS की मैनेजर पवित्रा जोशी ने अपना अनुभव साझा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह मोदी प्रशासन की दूरदर्शिता से दूरदराज के क्षेत्रों में भी LAMPS खोले जा रहे हैं और इनके माध्यम से छोटे-छोटे किसानों को ऋण उपलब्ध कराकर उनकी प्रगति सुनिश्चित की जा रही है. The post Amit Shah Retirement Plan: रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अमित शाह? गृहमंत्री ने बता दिया अपना फ्यूचर प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विशिष्ट शिक्षकों के वेतन संधारण व सेवा निरंतरता की मांग

बनमनखी . बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग को ईमेल भेजकर बनमनखी के एक शिक्षक चंदन कुमार साह ने मांग की है कि बिहार में ढाई लाख से अधिक नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षको को वेतन संधारण, सेवा निरंतरता का लाभ, वार्षिक वेतन वृद्धि, विरमन तिथि से ग्रेड पे एवं अन्य सुविधा का लाभ दिया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विशिष्ट शिक्षकों के वेतन संधारण व सेवा निरंतरता की मांग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top