Hot News

July 9, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभी भी अधर में लटका है बड़े-बड़े शहरी विकास योजना का कार्य

सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गयी नगर परिषद के साधारण बोर्ड की बैठक लखीसराय. नगर परिषद के साधारण बोर्ड की बैठक एक औपचारिकता बनकर रह गयी है. नगर परिषद के साधारण बोर्ड की बैठक में लिए गये योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, जिससे कि शहर का विकास वहीं का वहीं रुक गया है. पिछले एक साल से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सर्वसम्मति से लिया गया, लेकिन विकास कार्य को अभी तक धरातल पर नहीं उतारा गया. जिससे लोगों को अब नगर परिषद की बैठक में ली गयी योजनाओं पर से विश्वास उठने लगा है. नगर परिषद द्वारा अभी तक जितनी भी बड़े-बड़े योजनाएं ली गयी है, जिसमें कुछ योजनाएं तो अधूरी पड़ी है, तो कुछ योजना अभी तक धरातल पर उतरी ही नहीं है. पांच साल पूर्व एसटीपी योजना लिया गया, लेकिन राशि कम होने के कारण कई सालों तक योजना नगर परिषद में पड़ा रहा. बाद में इस योजना को बुडको को दे दिया गया, बुडको ने जब इसका एस्टीमेट तैयार किया तो 100 करोड़ की लागत आयी. बाद में इस योजना को 100 करोड़ की स्वीकृति भी मिली, लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतारा गया है. कृमिला पार्क को पूरा करने की बात भी अधूरी ही रह गयी. कृमिला पार्क पूर्ण करने के लिए बैठक में कई बार निर्णय लिया गया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया. इसी तरह परिया पोखर के समीप एक गार्डन निर्माण कराने का भी फैसला लिया गया था, वहां भी सिर्फ मिट्टी गिराकर समतल कर दिया गया, लेकिन कार्य अभी भी अटका हुआ है. किऊल नदी में जलाशय योजना का भी अभी तक कोई चर्चा नहीं है. इसके अलावा किऊल नदी में छिलका पुल निर्माण का भी बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था, जिसे लोग अब भूल ही गये. इस तरह नप साधारण बोर्ड में कई निर्णय लिया गया, जो धरातल पर कहीं नहीं है. एसटीपी कार्य जल्द प्रारंभ हो जायेगा. कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. सभी पोखर का कार्य किया गया है. परिया पोखर के बगल में पार्क निर्माण कराने के लिए बरसात के मौसम जाने का इंतजार है. किऊल नदी में जलाशय निर्माण की स्वीकृति के लिए सीएम के यहां भेजा गया है, शेष कार्य भी पूरा किया जायेगा. अरविंद पासवान, नप सभापतिB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभी भी अधर में लटका है बड़े-बड़े शहरी विकास योजना का कार्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार कॉलेज व पीजी विभाग में एनएसएस यूनिट खोलने का युवा मंत्रालय को एमयू ने भेजा प्रस्ताव

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय अब अपने राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट का विस्तार करने में लग गया है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय ने युवा मंत्रालय को अपने चार कॉलेज तथा पीजी विभाग में एनएसएस यूनिट खोलने का प्रस्ताव भेजा है. जिसके लिये स्वीकृति मिलने के बाद चार कॉलेज व पीजी विभाग में एनएसएस यूनिट खोले जायेंगे. एमयू के एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में पीजी विभाग आरंभ हुये चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अबतक पीजी विभाग में एनएसएस यूनिट नहीं खुल पाया है. जबकि वर्तमान में एमयू के चार कॉलेजों में भी एनएसएस का संचालन नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि इसे लेकर कुलपति प्रो. संजय कुमार के मार्गदर्शन में चार कॉलेज तथा पीजी विभाग में एनएसएस यूनिट खोलने को लेकर युवा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है. इस प्रस्ताव के साथ एनएसएस यूनिट के लिये प्रोग्राम अधिकारी के नाम की सूची भी भेजी गयी है. मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के पश्चात एनएसएस यूनिट आरंभ किया जायेगा. पहले चरण में पीजी विभाग में खुलेगा एक एनएसएस यूनिट एनएसएस कॉडिनेटर ने बताया कि नियमानुसार प्रत्येक 1 हजार विद्यार्थियों पर एनएसएस का एक यूनिट खोला जाना है. ऐसे में वर्तमान में मंत्रालय को पीजी विभाग के लिये केवल एक एनएसएस यूनिट खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है. जिसके बाद विद्यार्थियों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एनएसएस यूनिट खोले जायेंगे. उन्होंने बताया कि पीजी विभाग के अतिरिक्त जिन चार कॉलेज में एनएसएस यूनिट खोलने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है. उसमें डा. अरविंद कुमार विमला कॉलेज, विशनपुर, जमुई, जमुई बीएड कॉलेज, जमुई, सरस्वती एकलव्य कॉलेज, जमुई तथा श्रीमति गंगा देवी मेमोरियल कॉलेज, जमुई शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार कॉलेज व पीजी विभाग में एनएसएस यूनिट खोलने का युवा मंत्रालय को एमयू ने भेजा प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मसुरिया गांव में चम्पानगर-कचहरी बलुआ सड़क जर्जर

केनगर. बहोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-18 में टीवीएस एवं होंडा मोटर्स शो रुम के आगे मसुरिया गांव में चम्पानगर से कचहरी बलुआ जानेवाली सड़क पर गड्ढा हो गया है जिसमें जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. सेवानिवृत्त एसबीआई शाखा प्रबंधक जगदीश प्र. यादव,कन्हैया लाल यादव, रमण यादव,ललन यादव आदि ने बताया कि टूटे जलजमाव सड़क पर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. ने जिला प्रशासन से सड़क जीर्णोद्धार के साथ जल निकासी की भी गुहार लगायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मसुरिया गांव में चम्पानगर-कचहरी बलुआ सड़क जर्जर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार की चपेट में आने से ई रिक्शा पर सवार महिला की मौत, बच्चा सहित तीन घायल

सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर सिहौल चौक के समीप हुई घटना कार छोड़क चालक हुआ फरार सत्तरकटैया. सहरसा-सुपौल मुख्यमार्ग पर सिहौल चौक के समीप बुधवार को इंडिगो कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार एक स्त्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि एक स्त्री व एक बालक सहित तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पंचगछिया लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चालक कार छोड़कर फरार हो गया. मृतका की पहचान बारा निवासी रामप्रवेश सादा की पत्नी 35 वर्षीया सुमित्रा देवी के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बारा वार्ड चार निवासी भेल्टू सादा अपने ई रिक्शा से पड़ोसी सुमित्रा देवी, गिरजा देवी, माधव कुमार को लेकर बिहरा बाजार जा रहा था. इसी दौरान सिहौल चौक के समीप बिहरा की ओर से तेज रफ्तार से सिहौल जा रही इंडिगो कार की चपेट में आने से बारा निवासी रामप्रवेश सादा की पत्नी सुमित्रा देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार मृतका का छह वर्षीय पुत्र माधव कुमार, पड़ोसी गिरजा देवी एवं ई-रिक्शा चालक भल्टू सादा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पंचगछिया लाया गया. जहां गंभीर स्थिति देख सभी जख्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि कार के अगले भाग को भी क्षति होने की बात बतायी गयी है. मौका मिलते ही चालक कार छोड़ फरार हो गया. इस घटना की जांच बिहरा पुलिस द्वारा शुरू कर दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार की चपेट में आने से ई रिक्शा पर सवार स्त्री की मौत, बच्चा सहित तीन घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित

मधेपुरा. अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पुराने हनुमान मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर नगर अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि अभाविप पूरे वर्षभर सक्रिय रहने वाला संगठन है. यह युवाओं को व्यक्तित्व-विकास का अवसर प्रदान करता है. मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक यादव, प्रांत सह मंत्री समीक्षा यदुवंशी, विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री, नगर उपाध्यक्ष डॉ शंकर कुमार मिश्र, प्रांत शोध कार्य सह प्रमुख डॉ रंजन यादव, जिला प्रमुख दिलीप दिल, विभाग संयोजक सौरभ यादव, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश सिंह यादव, जिला सह संयोजक मेघा कुमारी, नगर मंत्री अंकित आनंद, बीसीए विभागाध्यक्ष केके हिंदुस्तानी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीमा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एलआइसी कर्मियों ने दिया धरना

जमुई. बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआइ, बीमा कानून संशोधन विधेयक 2024 और ठेका प्रथा के विरोध में आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को एलआइसी की जमुई शाखा के कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघ के मंडल अध्यक्ष कामरेड अमित कुमार, बेस सचिव कामरेड सुरज अरोड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम बेगूसराय मंडल के बीमा कर्मचारी संघ के बैनर तले शाखा कार्यालय के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान सबसे पहले कर्मचारियों ने शाखा के मुख्य द्वार को बंद कर कामकाज का बहिष्कार किया, जिससे दिन भर कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा. अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि यह आंदोलन प्रशासन की मजदूर विरोधी नीतियों और बीमा क्षेत्र में हो रहे निजीकरण के खिलाफ है. उन्होंने बताया कि पूरे देश में बीमा कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत एफडीआइ, बीमा कानून संशोधन विधेयक 2024 और ठेका प्रथा का वे विरोध कर रहे हैं. उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र को सशक्त बनाने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, नयी श्रम संहिता की वापसी, वर्ग तीन व चार में नियमित बहाली और एआइआइइए को शीघ्र मान्यता देने की मांग को दोहराया. बेस सचिव सुरज अरोड़ा ने प्रशासन की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि बीमा क्षेत्र का निजीकरण और एलआईसी में विनिवेश सामाजिक सुरक्षा तंत्र को कमजोर करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है, जो जनहित के विरुद्ध है. धरना और कार्य बहिष्कार के कारण शाखा कार्यालय का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा. दूर-दराज से आये उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन में शामिल थे कई कर्मी धरने में बीमा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शिवशंकर चंद्रवंशी, रोकड़िया ललन कुमार, कामरेड कंचन कुमारी, माधव शरणम्, विपीन विजेता, बीरेंद्र कुमार सिंह, संगम कुमार, अनुराग श्री, संतोष मुर्मू, अंकित कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीमा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में एलआइसी कर्मियों ने दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एमयू के 30 कॉलेजों के एनएसएस पीओ की वार्षिक बैठक आज, विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा होगा विशेष

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में गुरूवार को विश्वविद्यालय के 30 कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी पीओ की वार्षिक बैठक होगी. जिसमें विश्वविद्यालय के एनएसएस अंशदान सहित कई मामलों पर चर्चा होगी. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार करेंगे. एमयू के एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को एनएसएस की वार्षिक बैठक होगी. इसमें सभी 30 कॉलेज के एनएसएस पीओ को अनिवार्य रूप से शामिल होना है. बैठक में एनएसएस के कुल 9 मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में 100 स्वयंसेवकों एवं गोद लिये गांव या बस्ती की सूची पर चर्चा होगी. इसके अतिरिक्त माई हिंदुस्तान पोर्टल पर पंजीकरण, केआई और ईएलपी निर्माण, वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनएसएस के कार्यक्रमों की सूची, कॉलेज से विश्वविद्यालय को दिये जाने वाले एनएसएस अंशदान, जनवरी से जून 2025 तक एनएसएस के अर्धवार्षिक रिर्पोट, महाविद्यालय स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक व उसके निर्णय के आलोक में किये गये कार्य, सोशल मीडिया प्रबंधन, एनएसएस के प्रशिक्षण सत्र व उसके कार्य सहित अन्य मुद्दे या सुझाव पर चर्चा होगी. एनएसएस के विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा होगा विशेष एमयू में गुरुवार को होने वाले बैठक में कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से एनएसएस मद में लिये जाने वाले शुल्क में विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा विशेष होगा, क्योंकि एमयू द्वारा कई बार एनएसएस मद में विश्वविद्यालय के अंशदान को लेकर कॉलेजों को पत्र भी दिया गया है. बता दें कि वर्तमान में एमयू के अंतर्गत कुल 30 कॉलेजों में एनएसएस संचालित हो रहा है. जिसमें प्रत्येक विद्यार्थियों से नामांकन के समय एनएसएस मद में कुल 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है. इसमें 25 रुपये कॉलेज तथा 25 रुपये विश्वविद्यालय का अंशदान होता है, लेकिन एमयू के 30 कॉलेजों में अबतक केवल 18 कॉलेजों द्वारा ही विश्वविद्यालय को अंशदान की राशि दी गयी है. हलांकि इसमें भी सभी 18 कॉलेजों द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एनएसएस का अंशदान विश्वविद्यालय को नहीं दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एमयू के 30 कॉलेजों के एनएसएस पीओ की वार्षिक बैठक आज, विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा होगा विशेष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राष्ट्रवादी चिंतन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है अभाविप: प्रांत मंत्री

मधेपुरा. अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील व एकता के मंत्र को केंद्र में रखकर कार्य करता है और राष्ट्रवादी चिंतन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. जब कभी भी राष्ट्र पर कोई संकट आया है, इसके कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर उसका मुकाबला किया है. यह बातें प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कही. वे बुधवार की सुबह आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन अभाविप के 77वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर टीपी कॉलेज में किया गया. विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अभाविप उन्होंने बताया कि अभाविप की स्थापना नौ जुलाई 1949 को देश के कुछ गिने-चुने राष्ट्रवादी विचारकों द्वारा की गयी थी. इस बीच इस संगठन ने हमेशा राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया है और 77 वर्षों में आज यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र-संगठन बन गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक यादव ने कहा कि अभाविप ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इसका कश्मीर में धारा 370 हटाने, बंग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कराने में योगदान रहा है. टीपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि अभाविप छात्रों में छुपी हुई विविध प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देती है. इससे उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. विभाग प्रमुख प्रो ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि शैक्षणिक उन्नयन के साथ-साथ सामाजिक व सांस्कृतिक नवनिर्माण नवनिर्माण के लिए सक्रिय है. इसके कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी तथा भूकंप, सूनामी, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं में बढ़-चढ़कर मानवता की सेवा की है. चरित्र-निर्माण करता है अभाविप डॉ सिद्धेश्वर कश्यप ने कहा कि अभाविप युवाओं के व्यक्तित्व व चरित्र का निर्माण करता है. नगर उपाध्यक्ष डॉ शंकर कुमार मिश्र ने कहा कि युवाओं पर ही हमारे समाज व राष्ट्र का भविष्य निर्भर करता है. हम युवाशक्ति के दम पर ही हिंदुस्तान को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि अभाविप राष्ट्र सर्वोपरि के आदर्शों से ओतप्रोत संगठन है. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर गत वर्ष भर के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की जाती है. इसके पूर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. अतिथियों का अंगवस्त्रम् व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रांत सह मंत्री समीक्षा यदुवंशी व धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने किया. कार्यक्रम में सह प्रमुख डॉ रंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश सिंह यादव, जिला सह संयोजक मेघा कुमारी, नगर मंत्री अंकित आनंद, नेशनल एकेडमी के जयराम उर्फ बिल्लो, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस अवसर पर बीसीए के विभागाध्यक्ष केके हिंदुस्तानी, बबलू कुमार, ललित कुमार, सागर कुमार, जुली कुमारी, साक्षी कुमारी, पुष्पा कुमारी, कुमारी सिमरन, निशा हिंदुस्तानी, डिंपल कुमारी, सोनाली कुमारी, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी, ज्योतिष कुमार, सानू सागर, ज्योतिष कुमार, मंजीत कुमार, पप्पू कुमार सरदार, विकास कुमार, दिलखुश कुमार, अजय कुमार, कौशल यदुवंशी, नरेश कुमार, निशा हिंदुस्तानी, पुष्पा कुमारी, अनुपम कुमारी, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राष्ट्रवादी चिंतन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है अभाविप: प्रांत मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जलावन लाने के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत

छातापुर. जलावन घर से मकई की ठठरी लाने के दौरान जीवछपुर वार्ड संख्या आठ निवासी स्त्री की सर्पदंश से मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सीता देवी पति विजय ठाकुर अपने घर में दिन का खाना बना रही थी. इस क्रम में वह पास में ही जलावन घर से मकई की ठठरी लाने चली गयी, उसी दौरान कुछ चुभने का एहसास, लेकिन अनसुना कर वह खाना बनान में जुटी रही कुछ देर बाद विष चढ़ने से सीता देवी लड़खड़ाने लगी. फिर सीता ने परिजनों को सर्पदंश का संदेह जतायी, जिसके बाद परिजन झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास लेकर चले गये. तकरीबन तीन घंटे तक झाड़फूंक के बाद सीता की स्थिति नाजुक होने लगी, फिर आनन-फानन में परिजन सीएचसी छातापुर ले जा रहे थे, लेकिन स्त्री ने रास्ते में दम तोड़ दिया. मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी. सीता को एक ढाई साल की पुत्री है, जिसके सिर से मां की ममता छीन गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जलावन लाने के दौरान सर्पदंश से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा पर जिला अधिकारी ने किया माल्यार्पण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (मध्य प्रदेश) के स्वर्गीय सत्यनारायण सिन्हा के 126 वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर किया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर मंच पर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विदित हो की स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी का जन्म 9 जुलाई 1899 को समस्तीपुर जिला के शंभू पट्टी गांव में हुआ था । मौके पर अपर समाहर्ता समस्तीपुर , अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण एवं एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top