Hot News

July 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: भोलेनाथ से खेसारी लाल यादव की खास फरियाद, सावन गीत ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ बना भक्तों की पसंद

Bhojpuri: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही चारों तरफ भोलेनाथ की भक्ति की गूंज सुनाई देने लगी है. आम लोगों के साथ-साथ भोजपुरी सितारे भी इस पावन महीने को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी कई सावन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग्स रिलीज हो चुके हैं और इन्हीं में से एक है खेसारी लाल यादव का धमाकेदार भक्ति गीत ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’, जो एक बार फिर से ट्रेंडिंग में आ गया है. खेसारी का गाना बना लोगों की जुबान पर ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ को यूट्यूब चैनल Annapurna Films DJ पर रिलीज किया गया था. इस गाने में खेसारी के साथ चाहत सिंह नजर आ रही हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. गाने की खास बात यह है कि इसमें भक्त भोलेनाथ से अमीरी की मन्नत मांगते नजर आ रहे हैं – एक अनोखा और मजेदार अंदाज भक्त‍ि का. 3 मिलियन से ज्यादा बटोरे व्यूज इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. शिल्पी राज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर फीमेल सिंगर्स में से एक हैं. लिरिक्स लिखे हैं अखिलेश कश्यप ने, जबकि म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने और वीडियो का निर्देशन किया है सुनील रॉक ने. अब तक इस गाने को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये सावन के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी गीतों में से एक बन चुका है. खेसारी का दूसरा गाना भी हो रहा वायरल सिर्फ ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ ही नहीं, बल्कि खेसारी का एक और नया सावन स्पेशल भोजपुरी गाना ‘ड्राइवर अभी नया बा’ भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें खेसारी के साथ सुनीता सिंह नजर आ रही हैं और दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को भी मिलियन व्यू क्लब में पहुंचा दिया है. सावन में छाया खेसारी का जलवा हर साल की तरह इस बार भी खेसारी लाल यादव ने सावन में अपने फैंस को निराश नहीं किया. भक्ति, मस्ती और मनोरंजन के परफेक्ट मिक्स से भरे उनके गाने लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं. चाहे ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ हो या ‘ड्राइवर अभी नया बा’, दोनों ही गानों को शिवभक्त खूब पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Bhojpuri: बीवी से माफी और भोलेनाथ से भक्ति, पवन सिंह का कांवड़ गीत ‘हरियर चूड़िया खातिर’ हो गया वायरल The post Bhojpuri: भोलेनाथ से खेसारी लाल यादव की खास फरियाद, सावन गीत ‘बना दी अंबानी ऐ बाबा’ बना भक्तों की पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सेविका चयन को लेकर हंगामा, प्रक्रिया रद्द

Dhanbad News: तोपचांची प्रखंड की गुनघसा पंचायत के आदिवासी टोला सुकुडीह के आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. स्थिति को देखते हुए चयन प्रक्रिया कर दी गयी. इसके बाद लोग शांत हुए. सेविका पद के लिए 19 स्त्रीओं ने आवेदन जमा किया. हर आवेदन की जांच के बाद अंक दिया जा रहा था. लेकिन आदिवासी समुदाय की स्त्रीओं का आवेदन किनारे रखा जा रहा था. सीडीपीओ ममता साह ने ओबीसी से एक स्त्री का चयन की घोषणा की. इस पर आदिवासी स्त्रीओं ने हंगामा शुरू कर दिया. यह देख सीडीपीओ आमसभा छोड़ कर निकल गयी. सूचना पाकर हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया. ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में केवल आदिवासी टोला के शिशु पढ़ते हैं, लेकिन सेविका चयन में आदिवासियों की उपेक्षा की जा रही थी. मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे. सीडीपीओ ने बंधक बनाने का लगाया आरोप, ग्रामीणों का इंकार पुलिस पहुंचने के बाद सीडीपीओ ममता शाह दोबारा सुकुडीह पहुंची. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि नियम के अनुसार बाहुल्य वर्ग से सेविका का चयन करना है. ओबीसी वर्ग से एक स्त्री का चयन किया गया है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण चयन रद्द करना पड़ा. उन्होंने ग्रामीणों पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया. हालांकि स्त्रीओं ने सीडीपीओ के आरोप को बेबुनियाद बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सेविका चयन को लेकर हंगामा, प्रक्रिया रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 18 तक कर सकते हैं संबद्ध कॉलेजों के साथ वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के 13 अंगीभूत और एक अल्पसंख्यक कॉलेज में संचालित यूजी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गयी. हालांकि विवि प्रशासन ने विश्वविद्यालय अंतर्गत धनबाद व बोकारो जिले के 23 संबद्ध कॉलेजों के साथ अंगीभूत कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की तिथि को 10 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है. अब छात्र संबद्ध कॉलेजों में नामांकन के लिए 18 जुलाई तक आवेदन दे सकते हैं. विवि में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में चार वोकेशनल कोर्स, आरएसपी में एक, गुरुनानक में दो, बीएस सिटी कॉलेज बोकारो में दो, केबी कॉलेज बेरमो व अन्य संबद्ध कॉलेजों में संचालित कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी रहेगी. संबंद्ध कॉलेजों और वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए चयनित छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 18 तक कर सकते हैं संबद्ध कॉलेजों के साथ वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : सेंट्रल हॉस्पिटल को मिली दोहरी आइएसओ की मान्यता

Dhanbad News : बीसीसीएल के प्रमुख चिकित्सा संस्थान सेंट्रल अस्पताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए दोहरी आइएसओ प्रमाणिकता हासिल की है. अस्पताल को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली और कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए यह मान्यता प्राप्त हुई है. यह सर्टिफिकेशन यूकाफ सर्टिफिकेट लिमिटेड, यूके द्वारा प्रदान की गयी है. यह उपलब्धि सेंट्रल अस्पताल को देश के उन चुनिंदा सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पतालों में शामिल करती है, जिन्हें गुणवत्ता व सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है. बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल सुविधा नहीं, कर्तव्य है. दोहरी आइएसओ मान्यता हमारे इस संकल्प को प्रमाणित करती है कि हम न केवल कोयला उत्पादन में, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण में भी अग्रणी हैं. सेंट्रल अस्पताल वर्षों से कोयला कर्मियों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता रहा है. अस्पताल में बहुविशेषज्ञ सेवाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक पैथोलॉजी, हीमैटोलॉजी, रेडियोलॉजी (एक्स-रे, ईसीजी, सीटी स्कैन) और माइक्रोबायोलॉजी सुविधाएं उपलब्ध है. साथ ही, उन्नत स्तर की लैब जांच और क्लिनिकल शोध की भी व्यवस्था है. गौरतलब है कि सेंट्रल अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) शिक्षा कार्यक्रम, नर्सिंग और पारा-मैडिकल कोर्स पहले से ही संचालित हो रहे है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : सेंट्रल हॉस्पिटल को मिली दोहरी आइएसओ की मान्यता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बंद जीतपुर कोलियरी को चालू करने की मांग को चानक पर चढ़ा युवक, लोगों ने बचाया

जोड़ापोखर पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा सेल जीतपुर कोलियरी के असंगठित मजदूर विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिरजू ने बंद कोलियरी को चालू कराने की मांग को लेकर बुधवार को चानक जे 2 की डोली के ऊपर चढ़ कर जान देने का प्रयास किया. जोड़ापोखर पुलिस ने उसे समझा-बुझा कर नीचे उतारा. बताया जाता है कि प्रबंधन ने सुरक्षा की दृष्टि से सेल जीतपुर कोलियरी को बंद कर दिया है. इससे असंगठित मजदूरों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मजदूरों ने कहा कि कोलियरी में 400 असंगठित मजदूर काम करते थे, जिनका रोजगार छीन गया है. बिरजू ने होमगार्ड के विरोध के बाद भी चानक पर चढ़ कर जान देने की कोशिश की. इसकी सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस पहुंची. पुलिस ने बिरजू को समझा कर नीचे उतारा. इधर, जीतपुर कोलियरी महाप्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि युवक को चानक से नीचे उतार लिया गया है. युवक चानक पर कैसे चढ़ा, इसकी जांच करायी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बंद जीतपुर कोलियरी को चालू करने की मांग को चानक पर चढ़ा युवक, लोगों ने बचाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: क्वार्टर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Dhanbad News: हाथूडीह वाशरी कॉलोनी की घटना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर Dhanbad News: बीसीसीएल हाथूडीह वाशरी कॉलोनी में मंगलवार की रात भुरुंगिया निवासी हारू मोदक उर्फ अनिल के क्वार्टर का ताला तोड़ कर चोरों ने डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने अलमारी तोड़ कर उसमें रखे एक लाख 20 हजार रुपये नकद, गुल्लक तोड़ कर 30 हजार रुपये ले भागे. इस संबंध में भुक्तभोगी की शिकायत पर महुदा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भुरुंगिया चौक पर उसकी चाय की दुकान है. रिश्तेदार के घर में शादी के कारण छह जुलाई से क्वार्टर में ताला बंद था. आठ जुलाई की रात दुकान बंद कर 2.30 बजे क्वार्टर पहुंचे तो बाहर की लाइट बंद थी. क्वार्टर के पीछे का दरवाजा खुला था. अंदर कमरे में अलमारी का ताला टूटा था. सूचना पाकर महुदा पुलिस पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति क्वार्टर के बाहर का बल्ब खोलते नजर आ रहा है. थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: क्वार्टर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेंगू, मलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत जामबनी ब्लाक के मुनियादा सुस्वास्थ्य केंद्र की ओर से जामडहरी गांव में डेंगू, मलेरिया और डायरिया को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. मुनियादा सुस्वास्थ्य केंद्र की सीएचए अंजू महतो ने बताया कि मुनियादा सुस्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बारह गांव हैं. बारह गांवों के ग्रामीण इसी केंद्र पर निर्भर हैं. इलाके में बारिश का मौसम है. इलाके में जलजमाव होने के साथ- साथ मच्छरों का आतंक बढ़ गया है. ग्रामीण डेंगू, मलेरिया और डायरिया की चपेट में न आ जायें इसलिए ग्रामीणों को सचेत करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे दूषित पानी का सेवन ना करें. पानी को उबाल कर पीयें. मकान के सामने जलजमाव ना होने दें. आसपास झाड़ियों की सफाई करें, ब्लीचिंग पाउडर का लगातार छिड़काव करें. बुखार होने या तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा का सेवन करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डेंगू, मलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश की चपेट में आकर दो मंजिला मकान ढहा

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत चंद्री ग्राम पंचायत के प्रतापपुर इलाके में बारिश की चपेट में आकर दो मंजिला मकान अचानक ढह गया. किसी तरह से मकान के अंदर मौजूद लोग बाहर निकल कर अपनी जान बचायी. मालूम हो कि इलाके में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण इलाके में जल जमाव होने के साथ-साथ जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. इलाके में मौजूद दो मंजिला मकान कई दिनों से जर्जर हालत में था. बारिश की चपेट में आकर दो मंजिला मकान का आधे से ज्यादा हिस्सा ढह गया. किसी तरह से मकान के अंदर रहने वाले लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पंचायत सदस्य मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें हर तरह की मदद करने का आश्वासन भी दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश की चपेट में आकर दो मंजिला मकान ढहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खड़गपुर में आम हड़ताल रही बेअसर मेदिनीपुर व झाड़ग्राम में आंशिक असर

खड़गपुर से छह हड़ताल समर्थक गिरफ्तार, दासपुर में समर्थकों व पुलिस में झड़प प्रतिनिधि, खड़गपुरदेशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में वामपंथी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत हड़ताल का खड़गपुर शहर में खास असर नहीं दिखा. बाजार, स्कूल, दुकानें और यातायात सामान्य रूप से चालू रहे. हालांकि पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले के कई इलाकों में हड़ताल का आंशिक असर देखा गया और वामपंथी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया. खड़गपुर में एलआइसी कार्यालय को बंद कराने पहुंचे छह बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वहीं, दासपुर इलाके में हड़ताल समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच हल्की झड़प हो गयी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया. बारिश ने रोका जोश, पर नारों में नहीं थी कमी ः पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले के विभिन्न स्थानों पर किसान, मजदूर, स्त्रीएं और युवा लाल झंडा लेकर सड़कों पर उतरे. बारिश के बावजूद उन्होंने रैली और नारेबाजी जारी रखी. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य प्रशासन की “जनविरोधी नीतियों ” के खिलाफ तीखे भाषण दिये. प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप ः वक्ताओंं ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है. प्रशासनी स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे बुनियादी अधिकार आम जनता की पहुंच से दूर हो रहे हैं. हड़ताल समर्थकों ने कहा कि केंद्र और राज्य प्रशासन ””दो हिंदुस्तान”” की नीति चला रही है- एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का. भाजपा और आरएसएस धार्मिक मुद्दों को हवा देकर असली समस्याओं से ध्यान भटका रहे हैं. कुछ जगहों पर पुलिस ने बरती सख्ती ः कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनी बसों को रोकने की कोशिश की, वहीं मेदिनीपुर में पुलिस ने जबरन बंद किये गये कॉलेज का ताला खुलवाया. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बनाये रखने के लिए सख्ती बरती. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खड़गपुर में आम हड़ताल रही बेअसर मेदिनीपुर व झाड़ग्राम में आंशिक असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बांस के झूले में मरीज, कंधे पर साइकिल लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण

प्रतिनिधि, खड़गपुर नारायणगढ़ दो नंबर ब्लॉक के ग्रामराज अंचल स्थित शानदेउली गांव में बुनियादी ढांचे की बदहाली ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. कीचड़ से लथपथ और जर्जर सड़क के चलते न तो टोटो जा सकता है, न ही एंबुलेंस. मजबूरी में ग्रामीण बांस में रस्सी का झूला बांध कर बीमार को अस्पताल पहुंचा रहे हैं, तो कोई साइकिल को कंधे पर लादकर आने-जाने को मजबूर है. इस असुविधा की एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी, जिसमें एक वृद्धा सरस्वती सामोट (65), जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, को रस्सी के झूले में बैठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है. यह तस्वीर लोगों को झकझोर गयी है. हालांकि सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर की पुष्टि नया विचार नहीं करता. जान पर बन आयी है सड़क की जर्जर हालत ः ग्रामीणों का कहना है कि शानदेउली गांव की लगभग 800 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह कीचड़ में डूबी हुई है. वाहन इस रास्ते से गुजर नहीं सकते, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की स्थिति को लेकर ब्लॉक और जिला प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है, मगर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है. यह जर्जर सड़क अब जान पर बन आयी है. क्या कहना है प्रतिनिधियों का : नारायणगढ़ के विधायक सूर्य अट्ट ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा : यह वाकई दुखद स्थिति है. हम इस मामले की जानकारी लेंगे और जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बांस के झूले में मरीज, कंधे पर साइकिल लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top