Hot News

July 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरुकुल में मासूम की मौत से हड़कंप! पुलिस ने तीन आचार्यों को हिरासत में लिया, घटना स्थल से डंडे और टूटे गमले भी बरामद…

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित रुद्रपुर गांव के गुरुकुल महाविद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छह के छात्र अनुराग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब हत्या की ओर मुड़ता दिखाई दे रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर अनुराग के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार और गर्दन के पास चोट के निशान की पुष्टि हुई है. यह रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी है. छात्र की उम्र मात्र 13 वर्ष थी और वह कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ा का निवासी था. 26 छात्रों से थाने में पूछताछ, तीन शिक्षक हिरासत में मामला गंभीर होता देख पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और एसपी देहात दीक्षा अरुण खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और करीब एक घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने महाविद्यालय के 26 छात्रों को कोतवाली लाकर अलग-अलग कमरों में बंद कर उनसे गहन पूछताछ की. इसके अलावा तीन शिक्षकों प्रणव आर्य, उत्तम कुमार और सचिन को भी हिरासत में लेकर उनसे लंबी पूछताछ की गई. पुलिस का मानना है कि पूछताछ से किसी बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है. घटनास्थल से खून सना कपड़ा, डंडा और गमला बरामद पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सबूत बरामद किए हैं. छात्र के निजी बक्से से एक खून से सना कपड़ा मिला है, जिससे हिंसा की आशंका और पुख्ता होती है. इसके अलावा एक डंडा और टूटा हुआ दूसरा डंडा भी मिला है, जिन्हें हत्या में प्रयुक्त होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा. परिसर में रखा एक टूटा हुआ गमला भी जांच के दायरे में है. पुलिस ने इन सभी वस्तुओं को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. तीन दिन से नहीं कराई गई परिजनों से बात, कॉल डिटेल जांच में अनुराग के पिता ब्रजेश यादव का आरोप है कि बीते तीन दिनों से उनकी पत्नी लगातार विद्यालय से संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन जानबूझकर बेटे से बात नहीं कराई गई. 6 से 8 जुलाई के बीच हर रात 8 से साढ़े 8 बजे के बीच विद्यालय के शिक्षक प्रणव को फोन किया गया, परंतु कॉल काट दी गई. जब घटना सामने आई और आपत्ति जताई गई, तो कॉल न आने की बात कही गई. अब पुलिस कॉल डिटेल निकालकर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है. अंतिम संस्कार के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, बोले- अब बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे बुधवार को अनुराग का अंतिम संस्कार कन्नौज स्थित पैतृक गांव में कर दिया गया. अंतिम दर्शन के वक्त पूरे गांव में मातम पसरा रहा। पिता ब्रजेश यादव अपने बेटे को याद कर बिलख पड़े. उन्होंने गुस्से में कहा कि अब किसी भी शिशु को उस विद्यालय में नहीं पढ़ाएंगे. उनका दावा है कि या तो किसी शिक्षक ने या फिर किसी छात्र ने उनके बेटे के सिर पर वार कर उसकी जान ली है. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद विद्यालय प्रशासन का रवैया बेहद लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना था. छह टीमें जांच में लगीं, एसपी ने दिए निर्देश एसपी राजेश द्विवेदी ने इस संवेदनशील मामले की तह तक जाने के लिए छह अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया है. ये टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं चाहे वह हत्या की साजिश हो, लापरवाही या फिर विद्यालय की अंदरूनी रंजिश. साथ ही, एसओजी और सर्विलांस सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि डिजिटल सबूतों की मदद से घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. विद्यालय में खौफ का माहौल, संचालक सवालों के घेरे में घटना के बाद से गुरुकुल महाविद्यालय में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है. छात्रों और अभिभावकों में भारी बेचैनी है. विद्यालय के संचालक प्रणव आर्य के साथ-साथ अन्य स्टाफ पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस तीनों मुख्य जिम्मेदारों से लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया है. परिजन और स्थानीय लोग विद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं. एसपी देहात बोलीं – हत्या की ओर इशारा, जल्द होगा खुलासा एसपी देहात दीक्षा अरुण ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि अभी तक कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच की जाएगी और बहुत जल्द अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे. The post गुरुकुल में मासूम की मौत से हड़कंप! पुलिस ने तीन आचार्यों को हिरासत में लिया, घटना स्थल से डंडे और टूटे गमले भी बरामद… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan Police Constable 2025: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानें नया शेड्यूल और एग्जाम पैटर्न

Rajasthan Police Constable 2025: राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की नई तारीख घोषित कर दी गई है. अब यह परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. पहले इसे 19 और 20 जुलाई को कराने की योजना थी, लेकिन अब नई तारीख तय कर दी गई है. भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी विपिन्न कुमार पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा में करीब सवा 5 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. इनमें से सवा चार लाख अभ्यर्थी कांस्टेबल जीडी, ड्राइवर और आरएसी पदों के लिए और एक लाख अभ्यर्थी आईटी पदों के लिए परीक्षा देंगे. परीक्षा राज्य के जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी. कितने पदों पर होगी भर्ती? राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जानकारी दी है कि राज्य के विभिन्न जिलों, यूनिट्स और बटालियनों में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार विभाग के कुल 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई 2025 तक मंगवाए गए थे. परीक्षा का पैटर्न क्या होगा? परीक्षा OMR आधारित ऑफलाइन मोड में होगी. कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे. हर प्रश्न 1 अंक का होगा, और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. रीजनिंग व कंप्यूटर बेसिक नॉलेज के 60 सवाल, 60 अंक. राजस्थान सामान्य ज्ञान के 45 सवाल, 45 अंक. जनरल अवेयरनेस के 45 सवाल, 45 अंक. परीक्षा की समय-सीमा 2 घंटे होगी. कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही, उन्हें राजस्थान 12वीं स्तर की CET परीक्षा भी पास करनी चाहिए. Also Read: GK Quiz: देश में सबसे ज्यादा अपराध कहां होते हैं? यूपी-बिहार की रैंकिंग चौंकाएगी Also Read: UGC Alert: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रैगिंग पर सख्ती, व्हाट्सएप मैसेज भी आएंगे दायरे में The post Rajasthan Police Constable 2025: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानें नया शेड्यूल और एग्जाम पैटर्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Housefull 5 Box Office Collection Day 34: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, रिलीज के 1 महीने बाद भी धांसू कमाई कर रही फिल्म

Housefull 5 Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 1 महीने बाद भी कमाई कर रही है. 6 जून को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फैंस को क्रूज शिप की कहानी ने अंत तक स्क्रीन से बांधे रखा. आइये जानते हैं 34वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की. हाउसफुल 5, 34वें दिन हिट हुई या फ्लॉप sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो हाउसफुल 5 ने 34वें दिन 0.04 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 183.37 करोड़ हो गया. इसमे सनी देओल की जाट, केसरी चैप्टर 2, सिकंदर, केसरी वीर जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. दुनियाभर में कॉमेडी एंटरटेनर ने 288.56 करोड़ की कमाई कर ली है. हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Housefull 5 Week 1 Collection- 127.25 करोड़ Housefull 5 Week 2 Collection- 40.85 करोड़ Housefull 5 Week 3 Collection- 12.55 करोड़ Housefull 5 Week 4 Collection- 2.3 करोड़ Housefull 5 Collection Day 29 – 0.06 करोड़ Housefull 5 Collection Day 30 – 0.09 करोड़ Housefull 5 Collection Day 31 – 0.12 करोड़ Housefull 5 Collection Day 32 – 0.05 करोड़ Housefull 5 Collection Day 33 – 0.06 करोड़ Housefull 5 Collection Day 34 – 0.04 करोड़ Housefull 5 Total Collection- 183.37 करोड़ हाउसफुल 5 के बारे में ‘हाउसफुल 5’ सितारों से भरपूर है और अनलिमिटेड कॉमेडी का वादा करती है. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत और जॉनी लीवर भी सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. स्त्री कलाकारों में जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे स्टार्स हैं. कहानी एक शानदार क्रूज से शुरू होती है. जिसमें शुरुआत में ही एक डॉक्टर की मौत हो जाती है. जिसमें तीनों जॉली फंस जाते हैं. यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala को यादकर फिर छलका पति पराग त्यागी के आंसू, कहा- हम हमेशा… The post Housefull 5 Box Office Collection Day 34: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, रिलीज के 1 महीने बाद भी धांसू कमाई कर रही फिल्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: अरगोड़ा में अंचल ऑफिस के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Ranchi News: राजधानी रांची में अरगोड़ा अंचल ऑफिस के समीप पानी टंकी के पास ट्रांसफार्मर में आज गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया. घटना दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. ट्रांसफार्मर में आग लगते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत इसकी सूचना दी गयी. तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. जिससे बड़ी घटना समय रहते टल गयी. जल्द बदला जायेगा ट्रांसफार्मर आग बुझाने घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इस घटना पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया. उधर बिजली विभाग के अधिकारी ने कहा कि केबल के सहयोग से यह आग ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि इस ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदल दिया जायेगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो. इस घटना के बाद से इलाके में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गयी है. इसे भी पढ़ें श्रावणी मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया मेले का उद्घाटन रांची में शुरू हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम ने पेंटिंग देकर किया अमित शाह का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे संजय सेठ, राज्यपाल और सीएम ने भी खास अंदाज में दी बधाई The post Ranchi News: अरगोड़ा में अंचल ऑफिस के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RRB recruitment 2025 : आरआरबी ने मांगे टेक्नीशियन के 6238 पदों पर आवेदन

RRB recruitment 2025 : हिंदुस्तान प्रशासन, मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के अंतर्गत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स ने युवाओं से टेक्नीशियन के 6238 विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. कुल पद 6238 टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल 183टेक्नीशियन ग्रेड-III 6055 आप कर सकते हैं आवेदन टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इंस्ट्रूमेंटेशन या संबंधित विषय में बीएससी करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा दिये गये विषयों के साथ इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा करनेवाले भी आवेदन के पात्र हैं. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए मान्यताप्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन/ एसएसएलसी के साथ एनसीवीटी/ एससीवीटी द्वारा मान्यताप्राप्त संस्थानों से संबंधित ट्रेड में आईटीआई करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें. इसे भी पढ़ें : HSL recruitment 2025 : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में मैनेजर समेत 47 पदों पर आवेदन का मौका  आयु सीमा टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए आवेदन करनोवाले उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18 से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियुमानुसार छूट प्रदान की जायेगा. वेतन टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के अनुसार 29200 रुपये एवं टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के अनुसार 19900 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. चयन प्रक्रिया उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिन के माध्यम से किया जायेगा. सीबीटी 90 मिनट का होगा, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं इंग्लिश लैंग्वेज के कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे. विस्तार से जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें. ऐसे करें आवेदन इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.अंतिम तिथि : 28 जुलाई, 2025.आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है.विवरण देखें : https://rrbsecunderabad.gov.in/wp-content/uploads/2025/06/Detailed-CEN-2-2025_-Technician-Categories.pdf The post RRB recruitment 2025 : आरआरबी ने मांगे टेक्नीशियन के 6238 पदों पर आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Paneer Thecha Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मसालेदार पनीर थेचा, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Paneer Thecha Recipe: अगर आप तीखा और मसालेदार खाना पसंद करते हैं तो पनीर थेचा आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यह बहुत स्वादिष्ट और आसान रेसिपी है. मसालों का खास स्वाद इसे अलग बनाता है. इसे घर पर जल्दी बनाया जा सकता है और हर मौके पर पसंद किया जाता है. पनीर थेचा की खुशबू और स्वाद खाने को मजेदार बना देता है. आप इसे किसी भी खास दिन पर परोस सकते हैं. तो आइये जानते हैं स्वादिष्ट पनीर थेचा बनाने की आसान रेसिपी. सामग्री हरी मिर्च – 3 लहसुन – 4 से 5 कलियां मूंगफली (भुनी और छीली हुई) – 1/4 कप नमक – स्वाद अनुसार काला नमक – स्वाद अनुसार नींबू का रस – 1/2 नींबू का हरा धनिया – थोड़ी सी (एक मुट्ठी) तेल – 1 बड़ा चम्मच (1 tbsp) प्याज – 1 बारीक कटा हुआ करी पत्ता – कुछ पत्ते पनीर – 1 कप (कटा हुआ) पानी – जरूरत अनुसार विधि सबसे पहले एक पैन गरम करें और उसमें हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली डालकर धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट तक भूनें. इसके बाद नमक और काला नमक डालें और इन्हें 4 से 5 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक भूनते रहें. जब यह मिश्रण भुन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने पर इस मिश्रण को मूसल-कुट्टी में डालें और उसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से कूट लें. अब दूसरी पैन में तेल गरम करें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. फिर इस पैन में तैयार थेचा मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं. अब पनीर के टुकड़े डालें, थोड़ा पानी डालकर फिर से मिलाएं और पैन को ढक्कन से ढककर कुछ सेकंड पकाएं. अंत में गैस बंद कर दें और थेचा पनीर को प्लेट में निकालकर गरमा गरम परोसें. ये भी पढ़ें: Veg Crispy Recipe: झटपट बनाएं स्वादिष्ट और क्रिस्पी वेज रेसिपी, बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट ये भी पढ़ें: Garlic Mushroom Recipe: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक मशरूम, शाम का नाश्ता हो या पार्टी स्टार्टर ये भी पढ़ें: Suji Veg Tikka Recipe: 10 मिनट में बनाएं सूजी वेज टिक्का, स्वाद में जबरदस्त The post Paneer Thecha Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मसालेदार पनीर थेचा, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UGC Alert: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रैगिंग पर सख्ती, व्हाट्सएप मैसेज भी आएंगे दायरे में

UGC Alert: कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नए छात्रों को परेशान करना अब सिर्फ कैंपस तक ही सीमित नहीं रहा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अब वाट्सएप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रैगिंग के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं. यूजीसी ने कहा है कि यदि कोई सीनियर जूनियर्स को वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान करता है, तो उसे भी रैगिंग माना जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे अनौपचारिक वाट्सएप ग्रुप्स की निगरानी करें, जिनका इस्तेमाल नए छात्रों को डराने या अपमानित करने के लिए किया जाता है. हर साल मिलती हैं दर्जनों शिकायतें यूजीसी को हर साल देशभर के कॉलेजों से सीनियर्स द्वारा नए छात्रों को परेशान करने की कई शिकायतें मिलती हैं. इन शिकायतों में वाट्सएप ग्रुप्स के जरिए गालियां देना, ताने कसना, आदेश देना, और नियम न मानने पर धमकी देना जैसी घटनाएं शामिल होती हैं. यूजीसी ने कहा, “कई बार सीनियर्स ऐसे ग्रुप बनाकर नए छात्रों को परेशान करते हैं और उन्हें सामाजिक बहिष्कार की धमकी तक देते हैं. उन्हें बाल कटवाने, देर रात तक जागने, या अपमान सहने को मजबूर किया जाता है. ये सभी घटनाएं रैगिंग के दायरे में आती हैं.” कॉलेजों पर भी होगी कार्रवाई आयोग ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई संस्थान रैगिंग रोकने में असफल रहता है, तो उसके खिलाफ भी अनुदान रोकने जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. यूजीसी ने सभी कॉलेजों से कहा है कि वे कैंपस के अंदर और ऑनलाइन माध्यमों पर एंटी-रैगिंग नियमों का सख्ती से पालन कराएं. Also Read: कहां हुई कितनी बारिश? जानिए मानसून में IMD कैसे मापता है बारिश की हर बूंद Also Read: Most Educated IPS Officer: हिंदुस्तान के सबसे पढ़े-लिखे IPS ऑफिसर कौन हैं? नाम जानकर दोगुनी कर देंगे तैयारी! The post UGC Alert: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी रैगिंग पर सख्ती, व्हाट्सएप मैसेज भी आएंगे दायरे में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- नागरिकता की जांच क्यों? यह MHA का क्षेत्राधिकार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग से कड़ा सवाल पूछा कि आखिर वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नागरिकता की जांच क्यों कर रहा है, जबकि यह कार्यक्षेत्र गृह मंत्रालय का है. सुनवाई की अगुवाई कर रही जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि SIR प्रक्रिया का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना है, न कि नागरिकता की वैधता जांचना. कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्ट किया कि वह अपनी सीमाओं को समझे और संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करे. समाचार अपडेट हो रही है The post बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- नागरिकता की जांच क्यों? यह MHA का क्षेत्राधिकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोशल मीडिया पर बिना अनुमति तस्वीर शेयर करना बना जुर्म, जानें कितनी मिल सकती है सजा

Bengaluru Girl Video Viral: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मशहूर चर्च स्ट्रीट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक को बिना अनुमति के स्त्रीओं के वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब एक युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उसका वीडियो उसकी जानकारी और अनुमति के बिना शूट कर ऑनलाइन डाला गया है. घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. क्या है कानून की नजर में ऐसा अपराध? हिंदुस्तान के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत ‘निजता का अधिकार’ (Right to Privacy) एक मौलिक अधिकार माना गया है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति किसी की तस्वीर या वीडियो नहीं बना सकता, और न ही उसे सार्वजनिक मंचों पर अपलोड कर सकता है. ऐसा करना व्यक्ति की निजता का उल्लंघन माना जाता है. कौन-कौन सी धाराएं लग सकती हैं? सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 के तहत धारा 66E के तहत यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति किसी के निजी क्षणों की तस्वीर या वीडियो लेता है और उसे प्रसारित करता है, तो यह अपराध है. कितनी मिलती है सजा 3 साल तक की जेल, 2 लाख रुपये तक जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं. धारा 67 के तहत क्या है प्रावधान यदि कोई व्यक्ति इंटरनेट या किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित करता है, तो भी यह गंभीर अपराध है. पहली बार: 3 साल की कैद और 5 लाख रुपये तक जुर्माना दोबारा अपराध करने पर: 5 साल की कैद और 10 लाख रुपये तक जुर्माना पुलिस और साइबर सेल की सक्रियता बेंगलुरु पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने इस मामले में तेजी दिखाई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो को भी हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने किन-किन लोगों के वीडियो बनाए और किस उद्देश्य से उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया. The post सोशल मीडिया पर बिना अनुमति तस्वीर शेयर करना बना जुर्म, जानें कितनी मिल सकती है सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tejashwi Yadav: बेटे इराज के जन्म के बाद पूरे परिवार संग दिखे तेजस्वी, पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे रिसीव करने

Tejashwi Yadav: राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने पूरे परिवार के साथ दिखे. दरअसल, तेजस्वी यादव का बेटा इराज, बेटी कात्यायनी और पत्नी राजश्री कोलकाता से लौटे. जिसके बाद तेजस्वी यादव अपने परिवार को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. पटना एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त तेजस्वी, बेटी कात्यायनी को गोद में लिए हुए दिखे. तो वहीं, उनके पीछे पत्नी राजश्री और बेटा इराज दिखे. पटना एयरपोर्ट से तेजस्वी यादव सीधे 10 सर्कुलर रोड यानी कि राबड़ी आवास पहुंचे. बेटे के जन्म के बाद पटना पहुंची राजश्री बता दें कि, बेटे इराज के जन्म के बाद तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव पहली बार पटना पहुंचीं. बता दें कि, 26 मई को राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया था. इसकी जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट साझा दी थी. तेजस्वी यादव ने लिखा था कि, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. घर में छोटे शिशु के आने से खुश हूं. जय हनुमान. इसके अलावा लालू फैमिली के कई अन्य सदस्यों ने तस्वीरें साझा की थी. लालू यादव ने रखा था पोते का नाम इसके बाद आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा था. इस दौरान लालू यादव ने इराज नाम रखने की वजह भी बताई थी. लालू यादव ने बताया था कि, जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई पोती का नाम उन्होंने कात्यायनी रखा था, उसी तरह भगवान हनुमान के दिन मंगलवार को पैदा हुए पोते का नाम हनुमान जी के नाम पर इराज रखा है. तेजस्वी यादव सियासत में एक्टिव इधर, तेजस्वी यादव विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में हैं. बिहार वोटर लिस्ट रिविजन को लेकर विरोध करते हुए दिख रहे हैं. कल ही इस मुद्दे को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया गया था. इस दौरान तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन करते और आवाज बुलंद करते हुए दिखे. इन तमाम गतिविधियों के बीच तेजस्वी पूरे परिवार संग दिखे. Also Read: बिहार के इतने हेल्थ सेंटर को बनाया जाएगा हाईटेक, जुड़ेंगे नए सॉफ्टवेयर, ऐसे होगा मरीजों को फायदा… The post Tejashwi Yadav: बेटे इराज के जन्म के बाद पूरे परिवार संग दिखे तेजस्वी, पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे रिसीव करने appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top